ऊना/सुशील पंडित : हरोली के बीटन में पुलिस ने एक घर से देसी शराब की 72 बोतलें बरामद की हैं। ठेकों के टूटने के बाद से लगातार घरों, दुकानों और वाहनों की तालाशी लेने पर शराब के जखीरे पकड़े जा रहे हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार हरोली पुलिस के एसआई गुरध्यान सिंह, एएसआई धर्मपाल और हेड कांस्टेबल चुहड़ सिंह ने गुप्त सूचना के आधार पर सोमवार शाम को बीटन वासी जसवीर सिंह पुत्र राम लाल के घर पर छापा मारा तो वहां से देसी शराब की 72 बोतलें बरामद हुईं। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
Blog
-

पंजाबः कारोबारियों को अपने जाल में फंसाकर ‘ब्लैकमेल करने वाली हसीना’ गिरफ्तार, देखें वीडियो
लुधियानाः पुलिस ने कारोबारियों काे फंसाने वाली ब्लैकमेलर हसीना के खिलाफ कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि उक्त महिला इंस्टाग्राम पर अर्धनग्न होकर रील डालकर कारोबारियों को फंसाती थी। फिर उनसे बातचीत कर अपनी न्यूड फोटो भेज देती। ‘हनीट्रैप’ में फंसाने के बाद बदनामी का डर दिखा ब्लैकमेलिंग शुरू कर दी। कोई पैसे न देता तो गैंगस्टरों से धमकियां दिलवाती। लुधियाना पुलिस ने जसनीत कौर उर्फ राजवीर नाम की इस इंस्टाग्राम इन्फ्लुएंसर को अरेस्ट कर लिया है। उसे 2 दिन के पुलिस रिमांड पर लेकर पूछताछ की जा रही है। उसके इंस्टाग्राम अकाउंट भी खंगाले जा रहे हैं ताकि दूसरे लोगों को की गई ब्लैकमेलिंग का पता चल सके।
पुलिस के मुताबिक, उसके करीब 2 लाख फॉलोअर्स का पता चला है। जसनीत के साथ इस काम में उसका एक कांग्रेसी नेता लक्की संधू भी मददगार निकला। जसनीत कौर संगरूर की रहने वाली है। उसके पिता की मौत हो चुकी है। इसके बाद उसने पैसे कमाने के लिए इंस्टाग्राम पर एडल्ट रील डालनी शुरू कर दी। उसे उम्मीद थी कि इससे उसे फॉलोअर्स बढ़ेंगे और वह फेमस होने के साथ मोटे पैसे भी कमाएगी। हालांकि उसकी ये मंशा पूरी न हुई तो वह ब्लैकमेलिंग पर उतर आई।
दरअसल, लुधियाना के कारोबारी गुरबीर को जसनीत ने फंसाना शुरू किया। उसने गुरबीर को ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया। कारोबारी से एक करोड़ की फिरौती मांगी गई। कारोबारी गुरबीर ने इस मामले में मोहाली में केस दर्ज करवा दिया। इसके बावजूद जसनीत नहीं रुकी। उसने गुरबीर को गैंगस्टरों से धमकियां दिलवानी शुरू कर दी। यह देख गुरबीर लुधियाना में मॉडल टाउन थाने की पुलिस के पास पहुंच गए। वहां पुलिस ने केस दर्ज कर लिया। जिसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है।
-

हरोली पुलिस ने ठाकरां गांव में 13 किलो चूरा पोस्त पकड़ा
ऊना/सुशील पंडित : चाय की दुकान की आड़ में चूरा पोस्त (भुक्की) बेचने वाले एक शख्स पर हरोली पुलिस ने कार्रवाई की है। प्राप्त जानकारी के अनुसार सोमवार शाम को जब पुलिस की एक टीम पालकवाह के इलाके में गश्त पर थी तब ठाकरां गांव के एक व्यक्ति से 13.422 किग्रा चूरा पोस्त बरामद हुआ। आरोपी की पहचान 51 वर्षीय मक्खन सिंह पुत्र विशन सिंह के रूप में हुई है। पुलिस ने अपनी रिपोर्ट में बताया है कि उक्त आरोपी ठाकरां गांव में पानी की टंकी के पास चाय का खोखा चलाता है। दुकान की आड़ में वह नशा करने वाले ग्राहकों को चूरापोस्त भी बेचता था।
सोमवार को गुप्त सूचना के आधार पर जब उसके टीन के बने खोखे की तालाशी ली गई तो वहां रेफ्रिजरेटर के पास रैक में रखे गत्ते के डिब्बे से 50000 रुपए भी मिले हैं। जबकि दुकान में मिले चूरा पोस्त को जब बिजली से चलने वाले कांटे पर तोला गया तो उसका भार 13.422 किग्रा पाया गया। पुलिस ने खोखे से बरामद 50000 रुपए को ड्रग मनी कहकर जब्त कर लिया है। हरोली थाने में उक्त आरोपी के खिलाफ मादक द्रव्य अधिनियम की धारा 15-61-85 के तहत मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
-

पंजाबः धार्मिक मेले से आ रहे परिवार के साथ हुआ सड़क हादसा, महिला की मौत
एक बच्चे समेत 6 घायल
बठिंडाः गोनियाना मंडी के गांव बुर्ज महिमा में चल रहे एक माता के मेले में माथा टेककर वापस फरीदकोट लौट रहे एक परिवार की इनोवा गाड़ी गांव महिमा भगवाना के पास एक पेड़ से जा टकराई। हादसे में इनोवा गाड़ी में एक बच्चे समेत छह लोग घायल हो गए। जिन्हें 108 एंबुलेंस की मदद से उपचार के लिए सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया। जहां पर डाक्टरों ने एक महिला को मृतक घोषित कर दिया, जबकि बाकी चार लोगों का प्राथमिक उपचार करने के बाद उन्हें बठिंडा एम्स में रेफर कर दिया गया है।
वहीं घटना की सूचना मिलने पर थाना नेहियांवाला पुलिस ने घटनास्थल पर जाकर जांच शुरू कर दी है। जानकारी अनुसार मंगलवार सुबह फरीदकोट का रहने वाला एक परिवार बठिंडा के गांव बुर्ज महिमा में लगे एक धार्मिक मेले में माथा टेकने के लिए आए थे। माथा टेकने के बाद वह वापस जा रहे थे। गांव महिमा भगवाना के पास उनकी इनोवा गाड़ी का संतुलन खो गया और गाड़ी सड़क किनारे लगे एक पेड़ से जा टकराई।
हादसे में इनोवा गाड़ी पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई, जबकि गाड़ी में सवार छह लोग घायल हो गए। जिन्हें 108 एंबलेंस की मदद से उपचार के लिए सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया। जहां पर डाक्टरों ने महिला सुखप्रीत कौर पत्नी गगनदीप सिंह को मृतक घोषित कर दिया, जबकि घायल अर्जुन सिंह पुत्र प्रदीप सिंह, छिंदर कौर पत्नी प्रदीप सिंह व बीरा कौर निवासी फरीदकोट को प्राथमिक उपचार करने के बाद बठिंडा एम्स रेफर कर दिया गया है।
-

पंजाबः नशे के खिलाफ CM Mann की सख्ती, हाईकोर्ट के पास पहुंचे 3 लिफाफे
चंडीगढ़ : माननीय उच्च न्यायालय द्वारा पंजाब में नशे से संबंधित कई वर्षों से बंद पड़े 3 लिफाफे पहुंचे गए है। इसकी जानकारी देते हुए मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा, हाई कोर्ट द्वारा खोले गए 3 लिफाफे मेरे पास पहुंच गए हैं। पंजाब के युवाओं को नशे से बर्बाद करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। सीएम मान ने कहा कि पंजाब की जवानी को नशे से बर्बाद करने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

सीएम मान ने कहा कि हाईकोर्ट द्वारा भेजे लिफाफे पहुंच गए हैं, इसमें जो भी दोषी होगा उस पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। बताया जा रहा है कि लंबे समय से सील बंद रिपोर्ट को खोल लिया गया है। अब देखने होगा सीएम इन रिपोर्ट में शामिल नामों को सार्वजनिक करते हैं या फिर सीधा कार्रवाई करते हैं।
-

जालंधरः पुलिस कर्मचारी की वर्दी फाड़ने और हथियार छीनने का आरोपी गिरफ्तार, देखें वीडियो
जालंधर,वरुण/हर्षः फिल्लौर में दो दिन पहले मोटरसाइकिल सवार युवक ने पुलिस नाके पर खड़े सिपाही परमजीत सिंह से हाथापाई की और उसकी वर्दी फाड़ डाली थी। इस दौरान आरोपी द्वारा पुलिसकर्मी को बुरी तरह से जख्मी कर उससे राइफल छीनने की भी कोशिश की, लेकिन सफल नहीं हो पाया। पुलिस ने आज उक्त आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। मामले की जानकारी देते हुए हरजिंदर सिंह ने बताया कि पंजाब पुलिस एकेडमी की ओर जाती चुंगी पर मुलाजिम तैनात था।
इस दौरान एक बुलेट सवार व्यक्ति आया और ईंटे मारने लगा। जिसके उक्त पुलिस मुलाजिम ने रोका तो उक्त व्यक्ति ने मुलाजिम के साथ हाथापाई करनी शुरू कर दी। इस दौरान उक्त आरोपी पुलिस मुलाजिम को बुरी तरह से जख्मी कर मौके से फरार हो गया था, जिसे आज गिरफ्तार कर लिया गया है। उक्त आरोपी को कोर्ट में पेश कर रिमांड हासिल किया जाएगा। पुलिस अधिकारी ने बताया कि आरोपी से पूछताछ में पता चला है कि उस पर पहले भी कई मुकद्दमें दर्ज है। इस दौरान आरोपी का कोर्ट से रिमांड मिलने पर और भी खुलासे होने की संभावना है।
-

पंजाबः ASI ने पत्नी और बेटे का गोलियां मारकर किया कत्ल, देखें वीडियो
गुरदासपुरः जिले से बड़ी ख़बर सामने आई है। जहां गांव डुबली में पंजाब पुलिस के एएसआई भूपिंदर सिंह ने अपनी पत्नी बलजीत कौर और बेटे बलप्रीत सिंह का गोलियां मारकर कत्ल कर दिया है। इस दौरान भूपिंदर ने अपने पालतू कुते को भी गोलियां मारकर मौत के घाट उतार दिया। वहीं घटना की सूचना मिलते पुलिस मौके पर पहुंच गई है और मामले की जांच में जुट गई है। बताया जा रहा है कि यह पुलिस कर्मचारी अमृतसर में किसी अधिकारी की सुरक्षा में तैनात है। वहीं आरोपी एएसआई पत्नी और नौजवान बेटे को गोलियां मारकर कत्ल कर मौके से फरार हो गया।
घटना की जांच करने मौके पर पहुंचे एसएसपी गुरदासपुर ने बताया कि अभी कारणों का पता नहीं चल पाया है और मामले की जांच की जा रही है। भूपिंदर सिंह ने अपनी टरबाइन से गोलियां चलाकर अपनी पत्नी, बेटे और पालतू कुत्ते को मार डाला और खुद घटना को अंजाम देकर मौके से फरार हो गया है। एसएसपी ने बताया कि एएसआई भूपिंदर पड़ोसी की लड़की का अपहरण फरार हो गया है। एएसआई को पकड़ने के लिए टीमें गठित कर दी गई हैं।
-

पंजाबः किडनी ट्रांसप्लांट मामले में अस्पताल के खिलाफ बड़ा Action, किया लाइसेंस रद्द
अस्तपताल के खिलाफ SIT का गठन, हुए चौकाने वाले खुलासे
डेराबस्सीः मोहाली मेडिकल रिसर्च एंड एजुकेशन ने एक स्थानीय निजी अस्पताल में फर्जी दस्तावेजों के आधार पर किडनी ट्रांसप्लांट का खुलासा होने के बाद किडनी ट्रांसप्लांट करने के अस्पताल का लाइसेंस रद्द कर दिया है। पुलिस ने पूरे मामले की जांच के लिए एसपी मोहाली के नेतृत्व में 3 सदस्यीय एसआईटी (SIT) का गठन भी किया है। पुलिस अस्पताल में अब तक हुए 35 किडनी ट्रांसप्लांट ऑपरेशन के दस्तावेजों की भी जांच कर रही है। पंजाब के मोहाली जिले के डेराबस्सी कस्बे में स्थित इंडस इंटरनेशनल अस्पताल में किडनी ट्रांसप्लांट के मामले में नया खुलासा हुआ है। इस रैकेट को अंतरराष्ट्रीय स्तर का गिरोह चला रहा था। वह जरूरतमंद व्यक्ति को 16 से 25 लाख रुपये में किडनी बेचता था। चौंकाने वाली बात यह है कि इस गिरोह में शामिल लोग पैसे का लालच देकर गरीब आदमी से किडनी खरीदते थे और फर्जी दस्तावेज तैयार कर उसे मरीज का रिश्तेदार बताकर ट्रांसप्लांट किया जाता था। जांच में अस्पताल में कई अनियमितताओं का भी खुलासा हुआ है।
उधर, पुलिस ने एसपी (ग्रामीण) नवरीत सिंह विर्क के नेतृत्व में तीन सदस्यीय जांच कमेटी बनाई है। इसमें डेराबस्सी की एएसपी डॉ. दर्पण आहलूवालिया और थानाध्यक्ष डेराबस्सी जसकंवल सिंह सेखों भी शामिल हैं। स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक किसी भी मानव अंग के प्रत्यारोपण के लिए अस्पताल को पहले स्वास्थ्य विभाग से मंजूरी लेनी होती है। इसके बाद अस्पताल के प्रमुख की अध्यक्षता में बोर्ड इसे मंजूरी देता है। अगर किडनी देने वाला जरूरतमंद मरीज का रिश्तेदार है तो उसके दस्तावेजों के अलावा खून के डीएनए की जांच होती है लेकिन इस केस में मानक को पूरा नहीं किया गया। अस्पताल में किडनी ट्रांसप्लांट का तीन साल के लिए मिला लाइसेंस जून माह में खत्म हो जाएगा।
एएसपी डॉ. दर्पण आहलूवालिया का कहना है कि अस्पताल को तीन साल पहले मानव अंग प्रत्यारोपण की अनुमति मिली थी। इस तीन साल के दौरान अब तक 34 लोगों की किडनी ट्रांसप्लांट की जा चुकी है। पुलिस जांच कर रही है कि ट्रांसप्लांट के दौरान नियमों का पालन किया गया है या नहीं। अब तक की जांच में अस्पताल के किडनी ट्रांसप्लांट विभाग के प्रमुख इसमें शामिल पाए गए हैं। अस्पताल की भूमिका की जांच चल रही है। अस्पताल की ओर से नियमों के अनुपालन के संबंध में एएसपी का कहना है कि अभी दस्तावेजों और डीएनए की जांच नहीं की गई है। हालांकि जांच में सामने आया है कि किडनी ट्रांसप्लांट के तार अंतरराष्ट्रीय स्तर तक फैले हैं और अस्पताल की ओर से जरूरतमंद को 16 से 25 लाख में किडनी बेची जाती थी।
-

जालंधरः कोटक महिंदरा बैंक के मैनेजर पर विदेश भेजने के नाम लाखों की ठगी के लगे आरोप, देखें वीडियो
जालंधर, वरुण/हर्षः सोढल चौक स्थित कोटक महिंदरा बैंक के बाहर भारी हंगामा देखने को मिला। मिली जानकारी के मुताबिक व्यक्ति ने विदेश भेजने के नाम पर लाखों रुपए की ठगी के बैंक मैनेजर पर आरोप लगाए है। दरअसल, यह आरोप गांव नागोके के व्यक्ति जगदीश सिंह ने बैंक मैनेजर पर लगाए है। पीड़ित का कहना है कि बैंक मैनेजर ने 13 लाख 75 हजार रुपए की ठगी की है। वहीं बैंक के बाहर भारी हंगामे की सूचना मिलते ही थाना 8 की पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों को थाने ले गई।
जिसके बाद आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है। वहीं पुलिस अधिकारी ने बताया कि हमें कंट्रोल रूम से सूचना मिली थी कि बैंक मैनेजर के साथ कुछ व्यक्तियों की हाथापाई हो गई है। जिसके बाद वह तुरंत लंबा पिंड से यहां सोढल चौक स्थित कोटक महिंदरा बैंक पहुंचे। वहीं पीड़ित जगदीश ने बताया कि बैंक मैनेजर आकाश शर्मा कपूरथला निवासी जोकि उसके दोस्त का दोस्त है और वह अपने दोस्त के जरिए इससे मिला था।
जगदीश ने बताया कि मेरे दोस्त ने बताया था कि बैंक मैनेजर आकाश जोकि कैनेडा के वीजे लगवाकर भेजता है। जगदीश ने बताया कि मेरे बच्चे हरमन को कैनेडा भेजने के लिए आकाश ने मालपुर के एक्सीस बैंक में खाता खुलवाया। इसके बाद फीस उतवाने के बहाने आकाश उनके खाते से पैसे निकलवाता रहा। पीड़ित का आरोप है कि उनके पास सारे चैक पड़े है लेकिन उक्त मैनेजर अपनी कई जिलों में बदली करवा चुका है। हमारी विदेश भेजने की फाइल के पैसे जमा करवाने के बहाने हमारे 13 लाख 75 हजार रुपए निकलवा चुका है। जिसके बाद पुलिस दोनों को थाने ले गई और मामले की जांच में जुट गई।
-

जालंधरः मोबाइल की दुकान से लाखों का सामान लेकर लुटेरे हुए फरार, देखें CCTV
जालंधर, वरुण/हर्षः कोट किशन चंद में स्थित एक मोबाइलों की दुकान पर लाखों की चोरी हो गई। चोर छत के रास्ते से गेट को तोड़ दुकान में दाखिल हुए और करीब साढ़े चार लाख रुपये के मोबाइल ले गए। सीसीटीवी फुटेज में यह सारी घटना कैद हो गई जहां दिख रहा है कि करीब 7 से 8 मिनट में ही दोनों चोरों ने दुकान पर हाथ साफ कर दिया। यह घटना रविवार तड़क सर सुबह 4:00 बजे के करीब हुई। जानकारी देते हुए ब्रदर टेलीकॉम दुकान के मालिक विजय कुमार ने बताया कि शनिवार रात को वह रोजाना की तरह करीब 9:30 बजे दुकान को बंद करके घर गया।
लेकिन जब रविवार 11:00 बजे के करीब दुकान पर पहुंचा तो शटर खोलकर अंदर देखा अंदर का नजारा देख एकदम से घबरा गया क्योंकि अंदर ने मोबाइल गायब थे। जिसके दौरान उसको शक हो गया कि यहां पर चोरी हुई है तो वह तुरंत दुकान की तीसरी मंजिल पर भागा जहां उसने देखा कि लोहे का गेट कटा हुआ है और दुकान के पिछले हिस्से में एक सीढ़ी लगी हुई है। जहां से चोर दुकान में दाखिल हुए और दुकान से लाखों रुपए के मोबाइल लेकर फरार हो गए।
यह सारी घटना दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। दुकान मालिक विजय कुमार ने इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दी जहां थाना तीन की पुलिस ने मौके पर पहुंचे जांच पड़ताल की और फिंगर प्रिंट एक्सपर्ट को बुलाकर वहां से फिंगरप्रिंट भी लिए गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज को अपने कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।
