Blog

  • विदेश से भारत लौटे पूर्व सीएम चन्नी, इस मामले में विजीलेंस कर सकती है पूछताछ

    विदेश से भारत लौटे पूर्व सीएम चन्नी, इस मामले में विजीलेंस कर सकती है पूछताछ

    चंडीगढ़: पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी अमेरिका और कनाडा के अपने दौरे से भारत लौट आए हैं। चन्नी 15 दिसंबर को भारत आ गए थे। विजीलेंस ब्यूरो चन्नी के भारत लौटने का इंतजार कर रहा थी। क्योंकि अवैध खनन मामले में उससे पूछताछ की जा सकती है।

    वहीं चन्नी ने वापिस आते ही गांधी परिवार से मुलाकात की। इस दौरान उनके साथ जेपी खैरा भी मौजूद रहे। उन्होंने कांग्रेस के राष्ट्रिय अध्यक्ष मलिकार्जुन खड़गे, प्रियंका गांधी और राबर्ट वाड्रा से मुलाकात की। आशंका जताई जा रही है कि उन्हें पार्टी में कोई बड़ी जिम्मेदारी सौंपी जा सकती है। बता दें कि चरणजीत सिंह चन्नी विदेश अपना इलाज करवाने गए हुए थे।

    मान सरकार द्वारा चन्नी के कार्यकाल के दौरान पास की गई कई फाइलों को रोका गया है। विभिन्न प्रकार के मामले अधर में हैं। चन्नी के लौटने के बाद अब मौजूदा मान सरकार उनसे इन सभी मामलों के संबंध में जवाब मांग सकती है। साथ ही चन्नी के कार्यकाल में जिन किन्हीं योजनाओं को हरी झंडी मिली और आमजन की मांग को पूरा किया गया, उनके संदर्भ में भी पूछताछ की जा सकती है।

  • पंजाबः दिन दिहाड़ें थाने से महज 300 मीटर दूरी पर PNB बैंक में लूट, देखें वीडियो

    पंजाबः दिन दिहाड़ें थाने से महज 300 मीटर दूरी पर PNB बैंक में लूट, देखें वीडियो

    कर्मचारियों को बंधक बनाकर लुटे 18 लाख रुपये 

    अमृतसरः पंजाब के कत्थूनंगल में दिन-दिहाड़े पीएनबी बैंक से लाखों की लूट का मामला सामने आया है। जानकारी के मुताबिक आज सुबह 11.30 बजे दो हथियार बंद लुटेरों ने पंजाब नेशनल बैंक में लूट की वारदात को अंजाम दिया। लुटेरे ने आते ही पिस्टल के बल पर कर्मचारियों को बंधक बना लिया और तकरीबन 18 लाख रुपए लूटकर फरार हो गए। पुलिस ने मौके पर पहुंच बैंक में कर्मचारियों से पूछताछ शुरू कर दी है।

    कत्थूनंगल के पंजाब नेशनल बैंक के अंदर दो युवक हथियार लेकर पहुंचे और कर्मचारियों को बंधक बना लिया। सभी के मोबाइल फोन भी एक तरफ रखवाए और बैंक में रखा कैश अपने साथ ले गए। हैरानी की बात है कि जिस बैंक को निशाना बनाया गया है, उससे महज 300 मीटर की दूरी पर ही कत्थूनंगल थाना भी है। जिस बैंक को लुटेरों ने निशाना बनाया है, उसमें बीते 10 सालों से कभी सुरक्षाकर्मी को तैनात ही नहीं किया गया। जिसकी सूचना लुटेरों को थी। लुटेरे बेखौफ बैंक में घुसे और पिस्टल दिखा कर लूट की वारदात को अंजाम दिया।

  • होशियारपुरः मोटरसाइकिल सहित नहर में गिरा 28 वर्षीय युवक, मौत

    होशियारपुरः मोटरसाइकिल सहित नहर में गिरा 28 वर्षीय युवक, मौत

    होशियापुरः कोटफतुही से दर्दनाक घटना सामने आई है। बिस्त दोआब नहर में गांव रिलां के पुल के समीप एक मोटरसाइकिल सवार के नहर में गिरने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि कि बाइक सवार युवक की इस हादसे में मौत हो गई।

    मिली जानकारी के अनुसार गांव मुखसपुर निवासी 28 वर्षीय विनय पुत्र मोहन लाल रात अपने ससुराल गांव रीलां में आयोजित की गई पार्टी से बाइक पर घर वापिस लौट रहा था। जब वह बिस्त दोआब नहर वाली मुख्य सड़क के पास पहुंचा तो मोटरसाइकिल समेत नहर में गिर गया। इस हादसे में युवक की मौत हो गई। 

  • जालंधर: लतीफपुरा पहुंचे केंद्रीय मंत्री सोम प्रकाश और पूर्व मंत्री मनोरंजन कालिया, देखें वीडियो

    जालंधर: लतीफपुरा पहुंचे केंद्रीय मंत्री सोम प्रकाश और पूर्व मंत्री मनोरंजन कालिया, देखें वीडियो

    जालंधर, (वरुण/हर्ष): लतीफपुरा में करीब एक सप्ताह पहले कोर्ट के आदेशों पर इंप्रूवमेंट ट्रस्ट और निगम प्रशासन के द्वारा कई मकानों पर कार्रवाई करते हुए डिच चलाकर उन्हें ध्वस्त कर दिया था। इस कार्रवाई के बाद अब बेघर हुए लोगों का हालचाल जानने के लिए कई सियासी पार्टियां पहुंचना शुरू हो गई है। वहीं आज लतीफ पुरा में बेघर हुए लोगों का हालचाल जानने के लिए केंद्रीय उद्योग राज्य मंत्री सोम प्रकाश पहुंचे है।

    इस दौरान उनके साथ पूर्व कैबिनेट मंत्री मनोरंजन कालिया भी मौजूद रहे। लोगों ने केंद्रीय मंत्री के साथ अपना दुख साझा किया और बताया कि वह किन हालातों से गुजर रहे हैं। वहीं, लोगों को इस हाल में देखते हुए केंद्रीय मंत्री सोम प्रकाश ने कहा कि उन्हें यहां पहुंचकर बेहद दुख हुआ। कड़ाके की ठंड में लोग टेंट में सोने के लिए मजबूर हैं। सरकार को इनके घरों का इंतजाम करना चाहिए था।

  • जालंधरः तेजधार हथियारों से बदमाशों ने किया 3 व्यक्तियों पर हमला

    जालंधरः तेजधार हथियारों से बदमाशों ने किया 3 व्यक्तियों पर हमला

    घायलों का आरोपः मामले को दबाने में जुटी पुलिस

    जालंधर/वरुणः महानगर में क्राइम की वारदातों का ग्राफ लगातार बढ़ रहा है। वहीं देर रात गदईपुर नहर के पास क्राइम की वारदात का मामला सामने आया है। जहां कुछ व्यक्ति ने तेजधार हथियारों के साथ तीन व्यक्तियों पर हमला कर दिया। बताया जा रहा है कि हमलावारों और उक्त तीन लोगों के बीच यह झगड़ा पैसों की लेन-देन को लेकर हुआ है। जहां बदमाशों ने उक्त व्यक्तियों के सिरों और गर्दन पर तेजधार हथियारों से हमला किया है। उक्त लोगों को घायल अवस्था में सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया। जिनमें तीनों व्यक्तियों के सिर और गर्दन पर टांके लगे है।

    मामले की जानकारी देते हुए घायल व्यक्ति ने बताया कि उन्होंने किसी से पैसे लेने हैं और उसने ही किराए के गुंडे भेज कर हमला करवाया। घायलों ने पुलिस चौकी में शिकायत भी दी अपनी एमएलआर ही कटवाई, लेकिन पुलिस घायलों के साथ अस्पताल नहीं गई। पुलिस उल्टा सारे मामले को दबाने में जुटी हुई है। चौकी प्रभारी से जब घायलों के बारे मे पूछा तो उनका जवाब था कि घायलों ने अपने नाम नहीं बताए हैं। हालांकि इतना जरूर माना कि चौकी में शिकायत आई है और एमएलआर भी आई है।

    जब उनसे पूछा कि एमएलआर किन-किन के नाम से काटी है तो जवाब मिला कि दो की एमएलआर आई है। नाम फिर भी नहीं बताए। पुलिस सारे मामले को छुपा रही है। दोनों भाइयों ने बताया कि गदईपुर में उनके पिता ने टेलर मास्टर के पास कमेटी डाली थी। उन्होंने टेलर मास्टर से एक लाख बीस हजार रुपए लेने हैं। पैसों को लेकर पिछले तीन साल से विवाद चलता आ रहा है। पिछले कल पैसों को लेकर दोनों में लिखित समझौता भी हुआ। लेकिन बावजूद इसके टेलर मास्टर वने किराए के गुंडे भेज कर हमला करवा दिया। एक युवक के गले पर दातर से हमला किया गया है। गले पर युवको को छह टांके लगे हैं। युवक ने बताया कि वह गदईपुर मार्किट से रात को घर जा रहा था।

    नहर के किनारे उस पर सात-आठ तेजधार लिए युवकों ने हमला कर दिया। उसे धक्का देकर नहर में फेंक दिया। युलकों ने उसके गले सिर पीठ पर दातरें मारी। उसने हमले के दौरान ही अपने भाई को फोन कर मौके पर बुलाया। फोन पर सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे भाई ने बताया कि अभी उसने वारदात स्थल पर अपना मोटरसाइकिल खड़ा ही किया कि हमलावरों ने उस पर दातरें-तलवारें मारनी शुरू कर दी । उसके सिर पर दातरें मारी। जब वह लहूलुहान हो तो बड़ी मुश्किल से उनके कब्जे से छूट कर भागा। वह अपने उस्ताद योगेश जो कि बिजली के सामान की दुकान करते हैं के पास पहुंचा।। हमलावरों ने योगेश पर ही दातरों से हमला कर दिया। उन्हें भी 16 टाकें लगे हैं।

  • पंजाबः मान सरकार का एक्शन, अवैध माईनिंग करने वाले टिप्पर पर लगेगा 2 लाख का जुर्माना, 14 दिनों में भरने के आदेश

    पंजाबः मान सरकार का एक्शन, अवैध माईनिंग करने वाले टिप्पर पर लगेगा 2 लाख का जुर्माना, 14 दिनों में भरने के आदेश

    चंडीगढ़ः पंजाब में खनन माफिया पर नकेल कसने का वादा कर सत्ता में आई आप सरकार ने खनन माफिया पर नकेल कसने के लिए कार्रवाई शुरू कर दी है। इसी के तहत आज सरकार ने खनन माफिया पर लगाम लगाने के लिए रेत एवं बजरी के बिक्री केंद्र बनाने का फैसला किया है। जिसका उद्घाटन आज मंत्री हरजोत बैंस ने मोहाली में किया।

    इस दौरान हरजोत बैंस ने पिछली सरकारों पर निशाना साधते हुए कहा कि पिछले समय में रेत और रेत माफिया एक बड़ा मसला रहा है। पिछली सरकार 2018 में एक पॉलिसी लेकर आई। 3 सालों के लिए पॉलिसी लाई गई। जिसके तहत पंजाब को 7 ब्लॉक्स में बांटा गया। पॉलिसी के मुताबिक 350 लाख मीट्रिक टन डिमांड पंजाब में दिखाई गई। जबकि पंजाब की डिमांड 4 गुना ज्यादा है। सरकार के खाते में 25 30 हजार मीट्रिक टन रेता बजरी बिकती थी। जबकि 7 महीनों में 1 लाख टन हम बेच रहे है लेकिन अभी भी डिमांड पूरी नहीं हो रही।

    हरजोत बैंस ने इस दौरान यह भी कहा कि आज पंजाब में 90 फीसदी इल्लीगल माईनिंग बंद हो चुकी हैं। यह बात मैं दावे के साथ कर सकता हूं । अगर कोई रात को अवैध माईनिंग कर रोड पर आ गया तो उस टीपर पर 2 लाख रुपये जुर्माना किया जाएगा। अगर 14 दिनों में जुर्माना ना भरा तो टिप्पर की ऑक्शन कर दी जाएगी। ट्रांसपोर्ट की लूट को रोकने के लिए रेट फिक्स करने जा रहे हैं। इसे लेकर आज 12 बजे ट्रांसपोर्ट विभाग के साथ मीटिंग करने जा रहे है ।

  • सीएम सुखविंदर सुक्खू की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव, पीएम मोदी से मुलाकात का कार्यक्रम रद्द

    सीएम सुखविंदर सुक्खू की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव, पीएम मोदी से मुलाकात का कार्यक्रम रद्द

    शिमला: हिमाचल प्रदेश के नए सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू की कोरोना पॉजिटिव पाई गई हैं। वह पिछले कई दिन से दिल्ली दौरे पर हैं। सीएम आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से भी नहीं मिल पाएंगे। राज्य सरकार के एक प्रवक्ता ने बताया कि मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू नई दिल्ली में कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। प्रवक्ता ने बताया कि मुख्यमंत्री का नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से मिलने का कार्यक्रम था, जिसे स्थगित कर दिया गया है।

    उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री में लक्षण नहीं हैं और एहतियात के तौर पर उन्होंने खुद को क्वारंटीन कर लिया है। साथ ही सभी कार्यक्रम स्थगित कर दिए गए हैं। बीते शुक्रवार को अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा में सीएम सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने शामिल होकर 14 किलोमीटर तक पैदल सफर किया था। सीएम सुखविंद्र सिंह सुक्खू राहुल गांधी से गले भी मिले थे। उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री और अन्य विधायक भी इस दौरान उनके साथ थे। यात्रा के 100 दिन पूरे होने पर राजस्थान के दौसा में राहुल गांधी के साथ विधायकों ने साढ़े चार घंटे का सफर किया था।

    कोविड टेस्ट में और भी विधायक पॉजिटिव पाए जा सकते हैं। वहीं सीएम सुक्खू के शीत सत्र पर में शामिल होने पर भी अब संशय है। हिमाचल प्रदेश की 14वीं विधानसभा का प्रथम सत्र 22 से 24 दिसंबर तक विधानसभा सदन तपोवन धर्मशाला में होना है। इस बाबत अधिसूचना जारी हो चुकी है।  वहीं प्रोटेम स्पीकर चंद्र कुमार को राजभवन शिमला में आज राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर शपथ दिलाएंगे। सीएम सुक्खू ने इस शपथ ग्रहण कार्यक्रम में शामिल होना था लेकिन अब उनकी गैर मौजूदगी में ही शपथ होगी।  22 दिसंबर को शीत सत्र के पहले दिन सुबह 11:00 बजे प्रोटेम स्पीकर चंद्र कुमार नवनिर्वाचित विधायकों को शपथ दिलाएंगे। अब शीत सत्र पर भी संशय बन गया है। 

  • पंजाबी सिंगर Kanwar Grewal के घर NIA की टीम की दबिश

    पंजाबी सिंगर Kanwar Grewal के घर NIA की टीम की दबिश

    चंडीगढ़ः पंजाबी सिंगर कंवर ग्रेवाल की मुश्किलें बढ़ती हुई नजर आ रही है। दरअसल, आज एनआईए द्वारा कंवर ग्रेवाल के घर मोहाली में पर छापेमारी की जा रही है। पंजाबी गायक कंवर ग्रेवाल के मोहाली सेक्टर 104 स्थित घर पर आज सुबह नेशनल इन्वेस्टिगेशन एजेंसी (NIA) की टीम पहुंची। यहां ताज टॉवर्स में उनका फ्लैट है। एनआईए की अचानक हुई इस रेड के दौरान सीआरपीएफ के जवान भी पहुंचे।

    पूरी सुरक्षा के बीच एनआईए की टीम सुबह यहां पहुंची। यहां टीम ने काफी देर तक कंवर ग्रेवाल से सवाल किए। सूत्रों के मुताबिक पंजाबी म्यूजिक इंडस्ट्री में गैंगस्टर्स की दखल को लेकर सवाल किए गए हैं। वहीं एनआईए की टीम द्वारा गायक से जानकारी जुटाने में लगी है कि गायकों के गैंगस्टर्स से लिंक कैसे पैदा हुए।

    उनके आपस में क्या संबंध हैं। वहीं उन्हें गैंगस्टर्स से किस प्रकार की धमकी आती है। बता दें कि बब्बू मान की तरह किसानों के संघर्ष के दौरान कंवर ग्रेवाल किसानों के मंच पर नजर आए थे। वह अपने गीतों के जरिए बेबाक रूप से अपनी बात रखते रहे हैं।

  • पंजाब समेत उत्तर भारत में शीतलहर की चेतावनी, IMD ने जारी किया बारिश का अलर्ट

    पंजाब समेत उत्तर भारत में शीतलहर की चेतावनी, IMD ने जारी किया बारिश का अलर्ट

    चंडीगढ़। दिसंबर के महीने में मौसम पूरी तरह से बदलता नजर आ रहा है और आने वाले दिनों में कड़ाके की ठंड लोगों के लिए मुसीबत बन सकती है। पहाड़ों में बदले मौसम का असर मैदानी इलाकों में भी देखने को मिल रहा है। ठंड के साथ ही राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली समेत उत्तर भारत में कोहरा भी देखने को मिल रहा है. मौसम विभाग के मुताबिक, दिल्ली, हरियाणा समेत मैदानी इलाकों के कुछ हिस्सों में 20 दिसंबर तक शीतलहर जारी रहेगी। हरियाणा के अलावा दिल्ली, पंजाब, उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और राजस्थान में भी तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। राजस्थान के कई जिलों में तापमान 5 डिग्री सेल्सियस से नीचे गिर गया है। आने वाले दिनों में उत्तर भारत के कई हिस्सों में शीतलहर की भी आशंका जताई गई है।

    विभाग के मुताबिक अगले कुछ दिनों में उत्तर प्रदेश में ठंड बढ़ेगी, जिससे प्रदेश के कई जिलों के तापमान में भी गिरावट आ सकती है। बिहार में बढ़ते कोहरे के साथ ही विभाग ने ठंड बढ़ने के भी आसार जताए हैं। मौसम विभाग के अनुसार पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी के लिए अभी इंतजार करना होगा। पहाड़ों में ठंड ज्यादा होगी, लेकिन बर्फबारी की संभावना कम है। हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में मौसम साफ रहने की उम्मीद है। 

    मौसम विभाग ने 19 दिसंबर से तमिलनाडु के कुछ हिस्सों में बारिश की संभावना जताई है। इसके साथ ही मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ में ठंड बढ़ने की संभावना है। मौसम विभाग के मुताबिक, अगले 12 घंटों में अंडमान निकोबार द्वीप समूह, केरल, कर्नाटक, आंध्र प्रदेश और ओडिशा सहित महाराष्ट्र के कुछ हिस्सों में बारिश होने की संभावना है।

  • पंजाब: पाकिस्तान से आए ड्रोन पर‌ BSF ने की फायरिंग, देखें वीडियो 

    पंजाब: पाकिस्तान से आए ड्रोन पर‌ BSF ने की फायरिंग, देखें वीडियो 

    गुरदासपुर: पाकिस्तान अपनी नापाक हरकतों से बाज नहीं आ रहा। देर रात फिर दो जगह पर देखा गया पाकिस्तानी दरों 10:20 पर चंदू बडाला में दोबारा ड्रोन देखा गया जिस पर  BSF के जवानों ने 26 राउंड फायर किये गई और छह रोशनी करने वाले बम चलाएं उसके  बाद रात को 10:48 पर कसोवाल इलाके में 51 बॉर्डर पिलर के पास फिर ड्रोन देखा गया जिस पर 72 राउंड फायर किये गईं और 4 रोशनी वाले बम चलाए पिछले 2 दिन में तीन बार ड्रोन पाकिस्तान की तरफ से इंडिया में ड्रोन आते हुई देखा गया ड्रोन देखे जाने वाली जगह पर BSF की और से सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है।