Blog

  • पंजाब: नीजी रिवाल्वर से चली गोली, DSP गगनदीप भुल्लर की मौत

    पंजाब: नीजी रिवाल्वर से चली गोली, DSP गगनदीप भुल्लर की मौत

    पटियाला: पंजाब के नाभा में पुलिस के स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप (SOG) के डीएसपी की बुधवार देर रात शक्की हालातों में मौत हो गई है। मिली जानकारी के अनुसार डीएसपी गगनदीप सिंह भुल्लर पटियाला में तैनात थे। यह गोली उन्हें अपनी सर्विस पिस्टल से ना लग कर, प्राइवेट पिस्टल से लगी है। जिसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर छानबीन शुरू कर दी है। यह घटना नाभा के पौश एरिया माडल रोड पर हुई। पटियाला में तैनात डीएसपी गगनदीप सिंह भुल्लर अपने घर पर ही थे। देर रात अचानक गोली चलने की आवाज सुनी।

    सूचना के बाद पुलिस मौके पर जांच करने में जुट गई। एसएसपी पटियाला दीपक पारिक खुद मौके पर पहुंचे और उन्होंने नाभा थाना कोतवाली को जांच के आदेश दिए। फिलहाल गगनदीप सिंह के शव को सिविल अस्पताल मॉर्चुरी में रखा गया है। आज शव का पोस्टमार्टम करवाया जाएगा। पुलिस की शुरुआती जांच में स्पष्ट हुआ कि डीएसपी की मौत उनकी सर्विस रिवाल्वर से ना होकर .32 बोर की नीजी रिवाल्वर से हुई है। SSP दीपक पारिक ने जानकारी दी कि गोली चलने की आवाज पड़ोसियों ने सबसे पहले सुनी और पुलिस को इसकी सूचना दी। घटना के बाद उन्हें तुरंत अस्पताल लेजाया गया, लेकिन डॉक्टर्स ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। जांच के बाद ही स्पष्ट होगा कि गोली कैसे चली।

  • बड़ी खबर: चिंतपूर्णी में लूटेरों ने 23 वर्षीय व्यवसायी की गोली मारकर की हत्या

    बड़ी खबर: चिंतपूर्णी में लूटेरों ने 23 वर्षीय व्यवसायी की गोली मारकर की हत्या

    ऊना : पुराने बस स्टैंड चिंतपूर्णी के समीप स्थित एक घर में घुसकर लूटेरों ने 23 वर्षीय व्यवसायी की गोली मारकर हत्या कर दी। मृतक की पहचान तुषार शर्मा पुत्र केसर चंद निवासी मोईन तहसील देरहा, जिला कांगड़ा के रूप में हुई है। दोपहर बाद हुई इस वारदात को लेकर गुस्साएं ग्रामीणों ने सड़क मार्ग पर जाम लगा दिया। वहीं पुलिस ने कार्रवाई करते हुए शक के आधार पर तीन युवकों को हिरासत में लिया है। जिनसे पूछताछ की जा रही है।

    जानकारी के मुताबिक बुधवार दोपहर बाद अज्ञात लूटरे एक व्यवसायी के घर घुस आए। घर में घूसते ही लूटरों ने महिला से अलमारी के चाबी मांगने लगे, इतने में ही बेटा तुषार शर्मा बाजार से घर आ गया और उसने इसका विरोध किया। इसी बीच मारपीट के दौरान लूटरों ने तुषार शर्मा पर गोली चलाकर मौके से फरार हो गए। घायल युवक को घायल अवस्था में चिंतपूर्णी अस्पताल ले जाया गया, जहां से गंभीर हालत में क्षेत्रीय अस्पताल ऊना रेफर कर दिया गया, लेकिन युवक की रास्ते में मौत हो गई। दिनदिहाड़े हुई वारदात को लेकर गुस्साएं लोगों ने भरवाई चौक पर कुछ देर के लिए जाम लगा दिया, जिसे पुलिस ने कुछ देर बाद समझाकर लोगों को जाम से हटा दिया।

    वहीं सूचना मिलने के बाद एसपी कांगड़ा खुशहाल शर्मा भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि पुलिस ने मौके पर पहुंच कर जांच शुरू कर दी है। उन्होंने बताया कि अभी तक यह नही पता चल पाया कि अज्ञात लोग किस नीयत से घर में घुसे थे। पुलिस सीसीटीवी की फुटेज खंगाल कर कारणों को पता कर रही है। वही इस संबध में आरोपियों को तालाशी शुरू कर दी है। उन्होंने बताया कि शक के आधार पर तीन युवकों को हिरासत में लिया है, जिससे पूछताछ की जा रही है।

  • मशहूर नुक्कड़ ढाबे पर शराब पीने से रोका तो युवक ने की मारपीट और तोड़फोड़, घटना सीसीटीवी में कैद

    मशहूर नुक्कड़ ढाबे पर शराब पीने से रोका तो युवक ने की मारपीट और तोड़फोड़, घटना सीसीटीवी में कैद

    सीसीटीवी में बदमाश अपने आपको लॉरेंस बिश्नोई गिरोह का बता रहा है सदस्य 

    चंडीगढ़: बदमाशों के हौसले इतने बुलंद हो गए हैं कि वह आए दिन एक ऐसा बड़ा कांड कर जाते हैं जिसे देखकर और सुनकर आप खुद भी हैरान हो जाते हैं हैरानी की बात तो यह है इन बदमाशों को ना तो पुलिस का डर है और ना ही सीसीटीवी कैमरे का खौफ यह तो बस केवल उस वारदात को अंजाम देने के बाद मौके से रफूचक्कर हो जाते हैं।

    कुछ इस तरह से ही हुआ था सेक्टर 22 की मशहूर नुक्कड़ ढाबे की दुकान पर जहां पर दो युवक शराब पी रहे थे जब दुकान के संचालक और करिन्दों ने शराब पीने से रोका तो यह बात उस बदमाश को गवारा ना हुई बदमाश पहले तो वहां से चला गया उसके बाद फिर ना जाने कहां से एक तलवार ले आया जिसके बाद उसने पहले काउंटर पर खड़े एक व्यक्ति पर दो बार जानलेवा वार की है गनीमत रही कि कौन पर पर खड़ा व्यक्ति बच गया लेकिन उसका कान कट गया इतना ही नहीं काउंटर पर खड़े व्यक्ति के हाथों पर भी गंभीर चोटें आई हैं।

    सीसीटीवी फुटेज में साफ दिख रहा है कि किस तरह से बदमाश तलवार लेकर ढाबे के शीशे तोड़ रहा है यहां तक की नुक्कड़ ढाबे के बाहर खड़े किसी ग्रह की गाड़ी को भी तोड़ डाला जब इससे भी उस बदमाश को संतुष्टि ना मिली तो उसने फिर दुकान का गेट भी तोड़ डाला और यहां तक की गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई ग्रुप का सदस्य होने की बात कही औरत और उसने अपना नाम मुकेश पासी बताया। 

    फिलहाल सेक्टर 17 थाना की पुलिस सीसीटीवी की मदद से आरोपी की तलाश में छापेमारी कर रही है लेकिन इससे साफ जाहिर होता है कि बदमाशों को अब चंडीगढ़ पुलिस का खौफ नहीं है ऐसे में जरूरत है इन बदमाशों पर कड़ी से कड़ी कार्रवाई कर उन्हें सलाखों के पीछे धकेलने की ताकि ऐसा खूनी खेल ना खेला जाए।

  • जालंधरः महिला से मोबाईल छीन फरार हुआ बाइक सवार, घटना सीसीटीवी में कैद

    जालंधरः महिला से मोबाईल छीन फरार हुआ बाइक सवार, घटना सीसीटीवी में कैद

    जालंधर (हर्ष मेहरा)। महानगर में लूटपाट और झपटमारी के वारदातें सामने आना आम बात हो चुकी है। लुटेरे और झपटमार आए दिनी बेखौफ होकर सरेआम वारदातों को अंजाम दे कर फरार हो रहे हैं। दूसरी और लुटेरों के इन कारनामो से पुलिस पर सवालिया निशान खड़ा हो रहा है। क्योंकि प्रशासन के दावे हैं कि शहर के चप्पे चप्पे पर पुलिस की नजर है, इसके बावजूद लुटेरे और झपटमार वारदात को अंजाम देकर फरार हो जाते हैं।

    एक ऐसा ही मामला बुधबार दोपहर संतोखपुरा रोड से सामने आया है यहां पर एक औरत से अज्ञात बाइक सवार उसका मोबाइल छीन कर फरार हो गया। सूर्य एन्क्लेव निवासी निकी जसवाल ने बताया कि वह संतोखपुरा रोड सेंट्रल बैंक मे पैसे जमा करवाने के लिए आयी हुई थी। पैसे जमा करवाने के बाद वह पैदल जा रही थी इतने मे पीछे से एक अज्ञात आया और उसका मोबाइल छीन कर फरार हो घटना वहां नजदीक लगे कमेरो मे कैद हो गई। पीड़ित ने बताया कि घटना के समय उसे कुछ समय नहीं आया जिस कारण वह बाइक नंबर नोट नहीं कर पाई।

  • जालंधरः पुलिस की ढीली कारगुजारी के चलते 3 दिन बाद हुई FIR

    जालंधरः पुलिस की ढीली कारगुजारी के चलते 3 दिन बाद हुई FIR

    जालंधर, (हर्ष/वरुण) : महानगर में आए दिन लूटपाट और चोरी मामले सामने आ रहे है। लेकिन इसके बावजूद पुलिस कुछ मामलों को ट्रेस करने में नाकाम हो रही है। ऐसा ही एक मामला थाना 6 का सामने आया है। जहां पीड़ित विनोद धीर द्वारा थाना 6 में चोरी की शिकायत भी दे दी गई है, लेकिन पुलिस चोरों को पकड़ना तो दूर उक्त चोरों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने में भी 3 दिन का समय लगा दिया है। विनोद धीर और मोहल्ले के लोगों ने कुछ संदिग्ध नाम को लेकर पुलिस को जानकारी दी थी, लेकिन पुलिस की ओर से अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की गई।

    बता दें कि 3 दिन पहले जीटीबी नगर के नजदीक पड़ती हाऊसिंग बोर्ड कालोनी में चोरी की वारदात को लेकर डिविजन नंबर 6 में पीड़ित विनोद द्वारा शिकायत दी गई थी। विनोद ने बताया कि वह किसी काम से बाहर गए हुए थे जब वह वापिस घर लौटे तो देखा घर के ताले टूटे हुए थे और सामान बिखरा पड़ा था। पीड़ित का कहना है कि चोर लाखों रूपए का सोना और नगदी लेकर फरार हो गए।

    इस मामले को लेकर उन्होंने थाना 6 की पुलिस शिकायत भी दी, लेकिन आज यानि तीसरे दिन थाना 6 की पुलिस ने चोरों खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। वहीं इस मामले को लेकर थाना प्रभारी सुखदेव सिंह ने बताया कि पीड़ित के बयान दर्ज कर लिए गए हैं। आस पास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच कर जल्द चोरों को काबू कर लिया जाएगा।

  • मोदी सरकार ने रबी सीजन की फसलों का न्यूनतम समर्थन मूल्य बढ़ाकर किसान हित में बड़ा निर्णय लिया है: खोजेवाल

    मोदी सरकार ने रबी सीजन की फसलों का न्यूनतम समर्थन मूल्य बढ़ाकर किसान हित में बड़ा निर्णय लिया है: खोजेवाल

    मोदी सरकार की कृषि हितैषी योजनाएं आज किसानों की असली शक्ति बनी है, राजेश पासी 

    कपूरथला/आमन दिप गोल्डी: पूर्व चेयरमेन व भाजपा के हल्का इंचार्ज रणजीत सिंह खोजेवाल ने दावा किया कि मोदी सरकार ने अपने आठ साल के कार्यकाल में पहले से कहीं अधिक कार्य किसानों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए किया है।उन्होंने कहा कि उनकी सरकार की कृषि हितैषी योजनाएं किसानों की वास्तविक शक्ति बन गई है।उन्होंने कहा मोदी सरकार ने किसानों को सशक्त और आत्मनिर्भर बनाने के लिए जितना काम आठ साल में किया है,उतना पहले कभी नहीं हुआ था।मोदी सरकार की कृषि हितैषी योजनाएं आज किसानों की असली शक्ति बनी है।इस अवसर पर भाजपा जिला प्रधान राजेश पासी, जिला महासचिव जगदीश शर्मा, जिला उपप्रधान धर्मपाल महाजन,जिला उपप्रधान एडवोकेट पियूष मनचंदा, जिला उपप्रधान पवन धीर, जिला उपप्रधान अशोक माहला, जिला सचिव अश्वनी तुली, पूर्व पार्षद राजिंदर सिंह धंजल, युवा मोर्चा के जिला महासचिव विवेक सिंह सन्नी बैंस, आईटी सेल के प्रदेश उपप्रधान विक्की गुजराल आदि भी उपस्थित थे। खोजेवाल ने कहा मोदी सरकार ने रबी सीजन की प्रमुख फसलों का न्यूनतम समर्थन मूल्य बढ़ाकर देशभर के करोड़ों किसानों को दिवाली के पावन पर्व का तोहफा देने का काम किया है।सोमवार को पीएम मोदी ने किसान सम्मान निधि की 12वीं किस्त जारी कर 16 हजार करोड़ रुपये सीधे किसानों के बैंक खातों में पंहुचाए थे और मंगलवार को रबी सीजन की फसलों का न्यूनतम समर्थन मूल्य बढ़ाकर किसान हित में बड़ा निर्णय लिया है।

    खोजेवाल ने रबी सीजन की प्रमुख फसलों का नौ प्रतिशत तक न्यूनतम समर्थन मूल्य बढ़ाने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री नरेंद्र तोमर का आभार व्यक्त किया है।उन्होंने ने कहा कि पंजाब की प्रमुख फसल गेंहू का समर्थन मूल्य 110 रुपये प्रति क्विंटल बढ़ाया गया है,रबी सीजन में अब किसान का गेहूं सरकारी मंडियों में 2125 रुपये प्रति क्विंटल खरीदा जाएगा।भाजपा जिला प्रधान राजेश पासी ने कहा कि सरसों के भाव 400 रुपये प्रति क्विंटल बढ़ाए गए है।दाल व तिलहन को बढ़ावा देने के लिए मसूर के भाव में 500 रुपये प्रति क्विंटल बढ़ोतरी की गई है।सरकार ने जौ के भाव में 100 रुपये, चना के भाव में 105 रुपये और सूरजमुखी के भाव में 209 रुपये प्रति क्विंटल की बढ़ोतरी की है।खोजेवाल ने कहा कि रबी सीजन की प्रमुख फसलों के न्यूनतम समर्थन मूल्य में बढ़ोतरी कर मोदी सरकार ने देशभर के करोड़ों किसानों को बड़ी राहत देने का काम किया है। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार ने किसान हितों को प्राथमिकता देते हुए बिजाई सीजन से पहले ही न्यूनतम समर्थन मूल्य में बढ़ोतरी घोषित करना, किसान सम्मान निधि की धनराशि सीधे किसानों के बैंक खातों में भेजना, किसानों को समय पर उन्नत बीज और उर्वरक उपलब्ध कराना, अनुदान आधारित सिंचाई योजनाओं को धरातल पर अमलीजामा पहनाना, कृषि भूमि का स्वास्थ्य जांचना,बागवानी को बढ़ावा देना जैसे अनेक ऐसे निर्णय लिए हैं,जिससे किसानों की आय में  निरंतर बढ़ोतरी हो रही है।

    खोजेवाल ने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी ने 12 सितंबर 2019 को झारखंड के रांची से प्रधान मंत्री किसान मानधन योजना की शुरुआत की। इस स्कीम के तहत किसान के 60 वर्ष के होने के बाद उन्हें 3,000 रुपये मासिक पेंशन का मिलता है। इस योजना के तहत आपको 18 से 40 वर्ष की उम्र के बीच में आवेदन करना पड़ता है। 18 वर्ष की उम्र में आपको हर महीने 55 रुपये का प्रीमियम देना पड़ता है। उन्होंने कहा कि इस योजना के अंतर्गत देश के छोटे और सीमांत किसानो को बुढ़ापे में जीवन व्यतीत करने के लिए सरकार की तरफ से पेंशन प्रदान की जाएगी।

    प्रधानमंत्री किसान मानधन योजना के अंतर्गत देश के किसानों को 60 वर्ष की आयु के बाद बुढ़ापे में अच्छे से जीवन यापन करने के लिए सरकार द्वारा प्रतिमाह 3000 रूपये की पेंशन धनराशि प्रदान की जाएगी। इस योजना के अंतर्गत लाभार्थियों द्वारा 50 % प्रीमियम का अनुदान किया जायेगा और बाकि 50% प्रीमियम का अनुदान सरकार द्वारा किया जायेगा। खोजेवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की सरकार किसानों के लिए पूरी तरह से समर्पित है। मोदी सरकार 21वीं सदी की जरूरतों के मुताबिक कृषि सुधार करने और किसानों को आत्मनिर्भर बनाने की कोशिश में लगी हुई है। इससे किसानों में नया आत्मविश्वास पैदा हुआ है। उनके जीवन स्तर में भी सुधार हो रहा है।

  • जालंधरः चार मोबाइल सहित स्नेचर गिरफ्तार 

    जालंधरः चार मोबाइल सहित स्नेचर गिरफ्तार 

    जालंधर/हर्ष कुमारः थाना 6 की पुलिस ने एक स्नेचर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्ज़े से चोरी के चार मोबाइल बरामद किए है। आरोपी की पहचान जयपाल उर्फ़ राजन पुत्र बिश्मबर दास निवासी सोढल रोड, बसंत नगर के रूप में हुई है। थाना प्रभारी सुखदेव सिंह ने बताया कि एएसआई सुखदेव सिंह ने जयपाल को बसंत नगर पैट्रोल पंप के पास से गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्ज़े से छीने हुए अलग-अलग कंपनी के 4 मोबाइल बरामद कर उसके खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

  • विद्यार्थी परिषद द्वारा जिला ऊना मे चलाया जाएगा युवा जागरण मतदाता अभियान

    विद्यार्थी परिषद द्वारा जिला ऊना मे चलाया जाएगा युवा जागरण मतदाता अभियान

    ऊना/सुशील पंडित: छात्र संगठन अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद द्वारा हिमाचल प्रदेश में होने जा रहे विधान सभा के चुनाव में युवा जागरण मतदाता अभियान चलाया जाएगा। इस अभियान के तहत विधान सभा चुनाव में पहली बार अपनी वोट डाल रहे युवा युवतियों के साथ अन्य लोगों को शत प्रतिशत मतदान करने के लिए विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ता अपील करेंगे। इस अभियान में  रथ यात्रा, नुक्कड़-नाटक, मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम, प्रभात फेरी, रैलियां, संगोष्ठियों के माध्यम से समाज को जागरूक किया जाएगा। ये  बात अ.भा.वि.प. ज़िला संयोजक अरूण कौशल ने अपने संबोधन कही, उन्होंने कहा कि हम सब भारत के ज़िम्मेदार नागरिक है और हम सब की ज़िम्मेदारी बनती है की हम धर्म – जाति के आधार पर किसी भी पार्टी के प्रत्याशी को वोट न डालें ,वोटिंग हमारा लोकतांत्रिक अधिकार हैं इस अधिकार का इस्तेमाल कर हम अपनी अपनी विधानसभा क्षेत्र से ऐसा प्रतिनिधि चुने जो हमेशा राष्ट्र हित में काम करे।
  • दिवाली पर पटाखे जलाए तो खैर नहीं, पकड़े जाने पर हो सकती है जेल

    दिवाली पर पटाखे जलाए तो खैर नहीं, पकड़े जाने पर हो सकती है जेल

    नई दिल्लीः राजधानी दिल्ली में बढ़ते प्रदूषण को देखते हुए दिल्ली के पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने कहा कि दिवाली पर पटाखों का इस्तेमाल दंडनीय अपराध होगा। गोपाल राय ने बताया कि पटाखे फोड़ने पर 6 महीने तक की जेल और 200 रुपए जुर्माना हो सकता है। गोपाल राय ने कहा कि पटाखों के उत्पादन, भंडारण और बिक्री पर विस्फोटक अधिनियम की धारा 9बी के तहत 5,000 रुपए तक का जुर्माना और तीन साल की जेल होगी।

    दीए जलाओ पटाखे नहीं

    दिल्ली सरकार ने सितम्बर में एक आदेश जारी करके अगले साल एक जनवरी तक सभी प्रकार के पटाखों के उत्पादन, बिक्री और इस्तेमाल पर फिर से पूर्ण प्रतिबंध लगा दिया था। पिछले दो साल से इस तरह का प्रतिबंध जारी है। राय ने कहा कि 21 अक्टूबर को एक जन-जागरूकता अभियान “दीए जलाओ पटाखे नहीं” शुरू किया जाएगा।

    408 टीमों का गठन

    दिल्ली सरकार शुक्रवार को कनॉट प्लेस के सेंट्रल पार्क में 51,000 दीए जलाएगी। मंत्री ने कहा, ”दिल्ली में पटाखों की खरीद और इसे फोड़ने पर भारतीय दंड संहिता के तहत 200 रुपए का जुर्माना और 6 महीने की जेल होगी।” राय ने कहा कि प्रतिबंध लागू करने के लिए 408 टीमों का गठन किया गया है।

    दिल्ली पुलिस के सहायक पुलिस आयुक्त के तहत 210 टीमों का गठन किया है, जबकि राजस्व विभाग ने 165 और दिल्ली प्रदूषण नियंत्रण समिति ने 33 टीमें गठित की हैं। मंत्री ने कहा कि उल्लंघन के 188 मामलों का पता चला है और 16 अक्टूबर तक 2,917 किलोग्राम पटाखे जब्त किए गए हैं।

  • सतपाल सिंह सत्ती को पार्टी का अधिकृत प्रत्याशी बनाए जाने पर भाजपा में खुशी का लहर

    सतपाल सिंह सत्ती को पार्टी का अधिकृत प्रत्याशी बनाए जाने पर भाजपा में खुशी का लहर

    ऊना/सुशील पंडित: भारतीय जनता पार्टी ऊना मंडल के अध्यक्ष हरपाल सिंह जिला महामंत्री एवं जिला पार्षद अशोक धीमान, राहुल देव शर्मा, .. बलवीर बग्गा सागर दत्त भारद्वाज रमेश भडोलिया,राजकुमार पठानिया, बलविंदर गोल्डी, पहुलाल भारद्वाज.. कुलदीप संधू, राजेश कौशल, समेत अन्य तमाम भाजपा कार्यकर्ताओं ने ऊना विधानसभा क्षेत्र से सतपाल सिंह सत्ती को पार्टी का अधिकृत प्रत्याशी बनाए जाने पर खुशी का इजहार किया है। उन्होंने सतपाल सिंह सत्ती को विधानसभा चुनाव का टिकट देने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर, केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कश्यप समेत राष्ट्रीय और प्रदेश नेतृत्व का आभार जताया है।

    भाजपा कार्यकर्ताओं ने कहा कि भाजपा विकास के मुद्दे को लेकर विधानसभा चुनाव में उतरी है और विधानसभा क्षेत्र में पिछले 5 वर्ष के दौरान करवाए गए अथाह विकास कार्यो के आधार पर प्रत्येक घर द्वार पर जाकर सतपाल सिंह सत्ती के पक्ष में वोट मांगा जाएगा। भाजपा मंडल अध्यक्ष ने कहा कि कांग्रेसी सरकारों के समय में हमेशा हाशिए पर रखे गए विधानसभा क्षेत्र ऊना में सतपाल सिंह सत्ती ने मौजूदा सरकार के कार्यकाल में विकास कार्यों को लेकर सूद समेत हिसाब बराबर किया है। विधानसभा क्षेत्र के प्रत्येक गांव में आधारभूत संरचना से लेकर तमाम विकास कार्यों को सिरे चढ़ाया।

    उन्होंने कहा कि विधायक ना होते हुए भी सतपाल सिंह सत्ती ने जिस जिम्मेदारी के साथ विधानसभा क्षेत्र को संभालने और आगे बढ़ाने का काम किया है, वह अपने आप में एक मिसाल है। हरपाल गिरने विधानसभा क्षेत्र के तमाम में भाजपा कार्यकर्ताओं से सतपाल सिंह सत्ती को जिताने के लिए मैदान में डट जाने का आह्वान किया है। उन्होंने कहा कि नेता और नीति विहीन हो चुकी कांग्रेस के मौजूदा विधायक 5 सालों तक विकास कार्यों की चिंता करने की बजाय माफिया के तलवे चाटते रहे। कभी पर रेत माफिया के पक्ष में सरकारी कार्यालय में घुसकर गुंडागर्दी करते थे तो कभी शराब माफिया को छुड़ाने के लिए आधी रात को अपने कर्मचारियों को सड़कों पर उतारते रहे। लेकिन अब विधानसभा क्षेत्र की जनता इस प्रकार के नकारा व्यक्ति को पूरी तरह से घर बिठाने का मन बना चुकी है। आने वाले विधानसभा चुनाव में सतपाल सिंह सत्ती बड़े अंतर से जीत दर्ज करते हुए विधानसभा में क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करेंगे।