Blog

  • बड़ा झटकाः सोना-चांदी के दामों में हुई बढ़ौतरी

    बड़ा झटकाः सोना-चांदी के दामों में हुई बढ़ौतरी

    नई दिल्लीः शेयर मार्केट में जुलाई के शुरुआती दिन यानी 1 जुलाई की तरह आज भी उछाल देखने को मिला है। वहीं, बात करें सोने-चांदी की कीमत की तो इनके रेट भी लगातार दूसरे दिन बढ़ते दिखे हैं। मार्केट बंद होने तक भी सोने और चांदी की कीमत में उछाल देखने को मिला है। कल की तुलना में आज 22 कैरेट और 24 कैरेट सोना महंगा हुआ है। जबकि, चांदी के रेट भी कम नहीं है इसकी कीमत में भी उछाल देखने को मिला है।

    24 कैरेट और 22 कैरेट सोने के रेट में 100-100 रुपये की बढ़ोतरी हुई है। 22 कैरेट सोने के ताजा रेट 66,250 रुपये की जगह 66,350 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गए हैं। जबकि, 24 कैरेट के रेट 72,280 रुपये की जगह 72,380 रुपये हो गए हैं। चांदी की कीमत में सीधा 800 रुपये का उछाल देखने को मिल रहा है। 1 जुलाई को चांदी के रेट 200 रुपये बढ़कर 90,200 रुपये प्रति किलोग्राम हुए थे, लेकिन 2 जुलाई 2024 को चांदी की कीमत में 800 रुपये की बढ़ोतरी देखी गई है। ऐसे में लेटेस्ट रेट 90,200 रुपये की जगह 91,000 रुपये प्रति किलोग्राम हो गए हैं।

    अगर सोना निवेश के रूप में खरीदते हैं तो आपको बता दें कि सफेद, रोज पिंक और पीले सोने में अंतर होता है। एक शुद्ध सोना 24 कैरेट के साथ पीले रंग का होता है। भविष्य में अच्छा रिटर्न चाहिए तो आप 24 कैरेट के पीले रंग के सोने में ही इन्वेस्ट करें। जबकि, सफेद और रोज पिंक गोल्ड आभूषण बनवाने के लिए एक फैशन के तौर पर अपनाया जा सकता है।

     

  • बड़ा हादसाः भोले बाबा सत्संग में मची भगदड़, 23 महिलाओं और 3 बच्चों समेत 100 की मौत, देखें वीडियो

    बड़ा हादसाः भोले बाबा सत्संग में मची भगदड़, 23 महिलाओं और 3 बच्चों समेत 100 की मौत, देखें वीडियो

    हाथरसः उत्तर प्रदेश के हाथरस में बड़ा हादसा हुआ है। यहां पर एक सत्‍संग के दौरान भगदड़ मच गई। हाथरस के सिकंदराराऊ थाना क्षेत्र के गांव फुलरई में आयोजित भोले बाबा के सत्संग में भगदड़ मच गई। हादसे में 100 लोगों की मौत हो गई है। मरने वालों में ज्‍यादातर महिलाएं और बच्‍चे शामिल हैं। साथ ही इस हादसे में 100 से अधिक श्रद्धालु घायल भी हो गए हैं। इसमें ज्यादातर महिलाएं और बच्चे हैं। सीएमओ ने इसकी पुष्टि की है। घटना की सूचना मिलने के बाद आला अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए हैं। जानकारी के मुताबिक, घायलों को बस-टैंपों में लादकर जिला अस्पताल ले जाया गया। डीएम और एसपी मौके पर पहुंच गए है। साथ ही मौके पर कई थानों की फोर्स भी बुलाई गई है। हाथरस से घायलों को एटा भेजा जा रहा है। एटा सीएमओ के मुताबिक, अब तक एटा में 27 शव पहुंच चुके हैं। एसएसपी एटा राजेश कुमार ने बताया कि एटा पहुंचे 27 शवों में 23 महिलाएं, तीन बच्चे और एक पुरुष शामिल है।

    सीएम योगी ने अधिकारियों को दिए निर्देश

    उत्तर प्रदेश सरकार ने हाथरस की घटना के बाद मुख्य सचिव और डीजीपी को हाथरस के लिए रवाना किया है। मुख्यमंत्री के निर्देश पर अधिकारियों के अलावा मंत्री लक्ष्मी नारायण और संदीप सिंह भी हाथरस जाकर हालात का जायजा लेंगे। इस मामले में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने संज्ञान लेते हुए अधिकारियों से राहत कार्य में जुटने के लिए कहा है। साथ ही उन्‍होंने अधिकारियों को तत्काल मौके पर पहुंच कर राहत कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिये हैं।

    हाइसे की जांच के लिए गठित की गई टीम

    मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ ने हादसे की जांच के लिए कमेटी गठित की है। इस हादसे की अलीगढ़ मंडल के वरिष्ठ अफसर की कमेटी जांच करेगी। एडीजी आगरा और कमिश्नर अलीगढ़ की अध्यक्षता में कमेटी का गठन किया गया है।

    हादसे के बारे में प्रत्‍यक्षदर्शियों ने बताया

    एक प्रत्‍यक्षदर्शी महिला ने हादसे की पूरी घटना बताई है। उन्‍होंने कहा कि सत्संग खत्म होने के बाद हम लोग निकलने लगे। भीड़ बहुत ज्यादा थी, तभी अचानक भीड़ में भगदड़ मच गई। जिससे कई लोग एक दूसरे के नीचे दब गए। कई लोगों की जान चली गई। मेरे साथ आए कई लोगों की जान चली गई है। मैं भी दब गई थी, लगा था कि मौत हो जाएगी, लेकिन किसी तरह से बच गई। वहीं इस हादसे की प्रत्‍यक्षदर्शी जयपुर से आई एक महिला ने बताया कि सत्संग खत्‍म होने के बाद भीड़ जब निकल रही थी, तभी भगदड़ मच गई।
  • बसदेहड़ाः मारपीट करने वाले व्यक्ति पर मामला दर्ज

    बसदेहड़ाः मारपीट करने वाले व्यक्ति पर मामला दर्ज

    ऊना/ सुशील पंडित : मैहतपुर से सटे बसदेहड़ा गांव में वार्ड नं 8 निवासी जसवीर कुमार ने अपने ही गांव के एक व्यक्ति पर मारपीट का आरोप लगाया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार पुलिस को दी शिकायत में जसवीर ने दावा किया है कि बसदेहड़ा के वार्ड नंबर 2 निवासी अखिल ने 28 जून को बिना किसी कारण उसके ऊपर हमला कर दिया था। जसवीर का आरोप है कि अखिल ने पहले उसके साथ गालीगलौच किया और उसके बाद जान से मारने की धमकी देते हुए मारपीट की। इस घटना में जसवीर बुरी तरह घायल हो गया था। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए अब मामला दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है।
  • ऊनाः ट्रैफिक नियम तोड़ने पर 134 के चालान कटे

    ऊनाः ट्रैफिक नियम तोड़ने पर 134 के चालान कटे

    ऊना/ सुशील पंडित : ऊना पुलिस ने यातायात नियम तोड़ने वाले 134 वाहनों के चालान किए। जिसके बाद कुछ लोगों ने मौके पर चालान का भुगतान भी कर दिया। इस भुगतान में पुलिस को जुर्माने के रूप में 26600 रूपए की कमाई हुई है। खुले में धुम्रपान करने वाले दो लोगों के अलावा पुलिस ने अवैध खनन में लिप्त तीन ट्रैक्टर चालकों से 15000 रूपए जुर्माना वसूला है।
  • Punjab: SHO और ASI में हुई हाथापाई, कर्मी घायल, देखें वीडियो

    Punjab: SHO और ASI में हुई हाथापाई, कर्मी घायल, देखें वीडियो

    SHO सहित 2 मुलाजिमों को सस्पेंड कर किया लाइन हाजिर

    पठानकोटः थाना नरोट से बड़ी खबर सामने आई है। जहां पुलिस विभाग के 2 अधिकारियों के बीच मारपीट हो गई। दरअसल, थाना नरोट जैमल सिंह के एसएचओ और कोलियां पुलिस नाके पर तैनात अस्सिटेंट सब इंस्पेक्टर (एएसआई) के साथ मारपीट हुई है। इस घटना में एएसआई घायल हुए। जिन्हें उपचार के लिए सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया है, जहां घायल का उपचार चल रहा है। पीड़ित एएसआई अर्जुन सिंह के मुताबिक रात के समय वे कोलियां पुलिस नाके पर डयूटी निभा रहा था और रात 2 बजे के करीब थाना नरोट जैमल सिंह प्रभारी सरबजीत सिंह ने नाके पर आकर बिना कुछ बताए उन पर हमला करते हुए घायल कर दिया। जिसके बाद उसके परिवार ने घायल अवस्था में सिविल में उपचार के लिए लेकर आए। दूसरी तरफ डीएसपी हरकृष्ण ने मामले संबंधी जानकारी देते हुए कहा कि एएसआई के साथ मारपीट का मामला उनके ध्यान में आ गया है और इस संबंधी उनकी ओर से एसएचओ समेत 2 मुलाजिमों को सस्पेंड कर लाइन हाजिर किया गया है और आगामी जांच पुलिस की जारी है। अस्पताल में भर्ती एएसआई अर्जुन सिंह की पत्नी ने बताया कि डीएसपी ने उन्हें आश्वासन दिया है कि एसएचओ सरबजीत सिंह के खिलाफ बनती कार्रवाई की जाएगी। इसके बाद आरोपी एसएचओ के लिखित में शिकायत एसएसपी को भी दी गई है। डीएसपी हरकृष्ण ने कहा कि अगर एएसआई अर्जुन सिंह रात में ड्यूटी के दौरान सो रहा था तो एसएचओ को लिखित में उसके खिलाफ कार्रवाई करनी चाहिए थी। लेकिन, एसएचओ ने एएसआई के साथ मारपीट की है जो गलत है। इसके लिए एसएसओ के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उसे सस्पेंड कर लाइन हाजिर किया गया है।
  • भैराः दो महीने पहले हुई मारपीट में केस दर्ज

    भैराः दो महीने पहले हुई मारपीट में केस दर्ज

    ऊना/ सुशील पंडित : अम्ब तहसील के भैरा गांव में एक व्यक्ति के साथ दो महीने पहले हुई मारपीट मामले में पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। अम्ब थाने में शिकायत देने वाले शुभम भरवाल पुत्र सुन्दर पाल ने अपने ही गांव के रघुवीर सिंह पुत्र रत्न चंद के ऊपर आरोप लगाया था कि 22 मई के दिन जिस समय वह भैरा में एक दुकान से सामान खरीद रहा था तब रघुवीर सिंह ने बिना किसी उकसावे के उसे भद्दी भद्दी गालियां देनी शुरू कर दीं। जबतक गालीगलौच का कारण पता चल पाता आरोपियों ने शिकायतकर्ता के साथ मारपीट कर दी। पुलिस ने दो महीने पुराने मामले में कार्रवाई करते हुए मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
  • चौआरः जमीनी विवाद पर दूसरा मामला दर्ज

    चौआरः जमीनी विवाद पर दूसरा मामला दर्ज

    ऊना/सुशील पंडित : अम्ब तहसील के चौआर गांव में सोमवार को हुए झगड़े में दूसरी एफआईआर दर्ज कर ली गई है। सोमवार को शिवदेई के परिवार ने दूसरे पक्ष पर मारपीट का आरोप लगाकर मामला दर्ज करवाया था। अब चिंत राम पुत्र संत राम, शिवदेई पत्नी चिंत राम और अनिता कुमारी पुत्री चिंत राम के खिलाफ भी मारपीट का मामला दर्ज हो गया है। शिवदेई की शिकायत चौआर गांव के ही शेर सिंह पुत्र रोशन लाल ने की है। शेर सिंह का आरोप है कि तीनों आरोपियों ने उसके घर में दाखिल होकर पहले गाली गलौच किया और बाद में जान से मारने की धमकी देते हुए मारपीट की। अम्ब पुलिस ने पर्चा दर्ज कर जांच तेज कर दी है।
  • Punjab: दुकान पर बैठे गेम खेल रहे 6 वर्षीय बच्चे से फोन छीनकर लुटेरे फरार, देखें CCTV

    Punjab: दुकान पर बैठे गेम खेल रहे 6 वर्षीय बच्चे से फोन छीनकर लुटेरे फरार, देखें CCTV

    अमृतसरः अवतार एवन्यू इलाके में दुकान पर बैठकर गेम खेल रहे 6 वर्षीय बच्चे से मोबाइल छीनकर लुटेरे फरार हो गए। घटना वहां लगे सीसीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। इस मामले को लेकर किराने की दुकान चलाने वाले मनधीर शर्मा ने पुलिस कमिश्नर रणजीत सिंह ढिल्लो से गुहार लगाई है। उन्होंने कहा कि 26 जून को उनके 6 साल के बेटे से मोबाइल छीनने वाले दो अज्ञात लुटेरों के बारे में पता लगा कर उनके खिलाफ कारवाई की जाए। पीड़ित का कहना है कि सीसीटीवी पुलिस को सौंपने के बाद भी पुलिस अभी तक आरोपियों का पता नहीं लगा सकी।

    शिकायतकर्ता का आरोप है कि वह घटना को लेकर थाने के कई बार चक्कर काट चुके है, जिसके बाद आज उन्होंने पुलिस कमिश्नर से मामले में न्याय दिलाने की गुहार लगाई है। दरअसल, 26 जून को लगभग 12 बजे मनधीर शर्मा के 6 साल का बेटा युवान शर्मा उसकी दुकान पर बैठ कर मोबाइल में गेम खेल रहा था। इस दौरान घर का काम करने वाली महिला दुकान की बैकसाइड पर स्थित घर में सफाई कर रही थी। इस दौरान मनधीर शर्मा को उसने गेट बंद करने को कहा, जैसे ही मनधीर गेट बंद करने गया तो कुछ ही मिनटों में दो लुटेरे उसकी दुकान में आए और बेटे से मोबाइल छीन कर भाग गए।

    दुकान के बिलकुल सामने लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज देखी तो पता चला की एक बाइक पर दो लुटेरे आते है। इस दौरान पहले दोनों लुटेरे दुकान के आगे से निकलते हैं, फिर चौराहे से वापिस दुकान की तरफ आते हैं। इस दौरान एक लुटेरा बाइक पर बैठा रहता है जबकि दूसरा दुकान के अंदर जाता है और कुछ ही सेकंड में बच्चे के हाथ से फोन लेकर भाग जाता है। पीड़ित ने कहा कि 26 जून को घटना के कुछ देर बाद थाना सदर में शिकायत दर्ज करवाई गई थी और सीसीटीवी भी दे दी गई ।

    सीसीटीवी में लुटेरों के चेहरे भी देखे जा सकते हैं और जिस बाइक पर वह आए थे उस बाइक का नंबर भी साफ तौर पर पढ़ा जा सकता है। पीड़ित ने कहाकि बाइक के नंबर के मुताबिक बाइक मजीठा रोड के ही किसी इलाके से संबंधित व्यक्ति के नाम पर रजिस्टर है। मनधीर ने बताया कि पुलिस का कहना था कि लुटेरों के बारे में पता लगा लिया गया है और उन्हें जल्द ही काबू कर लिया जाएगा, लेकिन अभी तक पुलिस ने कोई कारवाई नहीं की। पीड़ित ने कहा कि वह जब भी थाने जाते हैं तो उन्हें जल्द लुटेरों को काबू करने की बात कह कर वापिस भेज दिया जाता है। जिसके बाद आज परेशान होकर मनधीर ने पुलिस कमिश्नर से अपील की है कि ऐसे लुटेरों को काबू करके सख्ती से पूछताछ की जाए तो और कई अन्य मामले भी सुलझ सकते हैं।

  • बौलः तेज रफ्तार दो कारें टकराई

    बौलः तेज रफ्तार दो कारें टकराई

    ऊना/सुशील पंडित : कुटलैहड़ के बौल गांव में सोमवार को दो कारों में टक्कर हो गई। लुधियाणा पंजाब के रहने वाले सौरभ बगोतरा ने बंगाणा पुलिस को दी शिकायत में दावा किया है कि बंगाणा तहसील के टीहरा गांव निवासी विशाल ऊना की ओर से तेज रफ्तार से बंगाणा की ओर जा रहा था तभी उसने अपनी गाड़ी सौरभ की कार से भिड़ा दी। सौरभ का आरोप है कि यह सड़क हादसा विशाल द्वारा लापरवाही से वाहन चलाने के कारण हुआ है। पुलिस ने भी शिकायत पर एक्शन लेते हुए आरोपी के विरुद्ध मामला दर्ज कर लिया है।
  • 4 अक्तूबर तक चलेंगे मिशन शक्ति योजना : नरेंद्र कुमार

    4 अक्तूबर तक चलेंगे मिशन शक्ति योजना : नरेंद्र कुमार

    ऊना/ सुशील पंडित : जिला कल्याण भवन के कॉन्फ्रेंस हॉल में मंगलवार को जिला स्तरीय बैठक का आयोजन जिला कार्यक्रम अधिकारी नरेंद्र कुमार की अध्यक्षता में किया गया। बैठक में मिशन शक्ति योजना के तहत आयोजित किए जा रहे 100 दिवसीय शिविरों की कार्य योजना पर समस्त बाल विकास परियोजना अधिकारियों व् पर्यवेक्षकों के साथ विस्तापूर्वक चर्चा की।
    जिला कार्यक्रम अधिकारी नरेंद्र कुमार ने बताया कि मिशन शक्ति योजना के तहत आयोजित किए जा रहे शिविर 4 अक्तूबर तक चलेंगे जिसमें महिला व् बाल विकास विभाग द्वारा जन भागीदारी द्वारा महिलाओं से सम्बन्धित योजनाओं की जानकारी दी जाएगी। इसके अलावा बेटी बचाओ बेटी पढाओ व प्रधान मंत्री मात्रु वंदना योजना की जानकारी सभी लोगों तक पहुँचाने के लिए विशेष ड्राईव आयोजित किए जाएंगे।
    31 अगस्त 2024 तक चलेगा स्टॉप डायरिया कैम्पेन जिला कार्यक्रम अधिकारी नरेंद्र कुमार ने बताया कि स्टॉप डायरिया कैम्पेन 1 जुलाई से 31 अगस्त 2024 तक चलाया जा रहा है जिसमें बच्चों में डायरिया की रोकथाम के लिए जागरूक शिविरों में साफ सफाई के बारे में जानकारी देना जैसे कि साफ पानी, हाथ धोना, साफ खाना जैसे कार्यप्रणाली को अपनाने के लिए लोगों को जागरूक किया जा रहा है।
    बाल विकास परियोजना अधिकारी ऊना कुलदीप सिंह दयाल ने समस्त वृत्त पर्यवेक्षकों को लोगों को जलजनित बीमारियों से बचाव के लिए जागरूक करने को कहा। इसके अतिरिक्त सीडब्ल्यूसी की अध्यक्षा मीनाक्षी राणा ने महिलाओं से सम्बन्धित कानूनों के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि यह कानून 1 जुलाई 2024 से पूरे भारत में लागू किए जाएंगे। घरेलू हिंसा एक्ट 2005 व् यौन शोषण से लेकर माँब लिंचिंग तक के लिए कानून होने के बाद कई धाराएं और सजा के प्रावधान में बदलाब की विस्तृत जानकारी दी। भारतीय नया संहिता 2023 में चेन स्नाचिंग के सम्बन्धित में मिलने वाली सजा के बारे में बताया गया तथा नए अपराधिक कानूनों में एसिड हमलों में मिलने वाले दण्ड सम्बंधित जानकारी दी।
    कार्यशाला में जिला कार्यक्रम अधिकारी ऊना नरिंदर कुमार, बाल विकास परियोजना अधिकारी, ऊना कुलदीप सिंह दयाल, बाल विकास परियोजना अधिकारी धुन्दला, रुपेश कुमार तोमर, चेयरपर्सन बाल कल्याण समिति मिनाक्षी राणा सहित अन्य अधिकारीगण मौजूद रहे।