Blog

  • पंजाबः घरेलू विवाद के चलते महिला ने निगली जहरीली वस्तु, देखें वीडियो

    2 साल पहले हुई थी शादी

    लुधियानाः वर्धमान इलाके से खबर सामने आई है, जहां घर में चल रहे घरेलू विवाद के चलते महिला ने जहरीली वस्तु निगल ली है। जिसे उपचार के लिए सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। लड़की के परिजनों ने बताया कि करीब 1 साल पहले उनकी शादी हुई थी। आज किसी विवाद को लेकर दोनों पति-पत्नी में झगड़ा हो गया और पत्नी ने संदिग्ध जहरीला पदार्थ निगल लिया। फिलहाल डॉक्टर उनका इलाज कर रहे हैं।

    वहीं मामले की जानकारी देते हुए व्यक्ति ने बताया नेहा की शादी को 2 साल हो गए है। उन्होंने कहा कि पति के साथ झगड़ा होने के बाद नेहा ने जहरीली वस्तु निगल ली। हालांकि नेहा के पहले परिवार के साथ झगड़ा होने को लेकर व्यक्ति मना कर रहा है। इस घटना को लेकर पीड़ित ने अभी तक थाने शिकायत नहीं दी है। वहीं महिला ने बताया कि घरेलू विवाद को लेकर महिला ने कुछ जहरीली वस्तु खा ली है। जिसके चलते उसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। 

  • पंजाब: किसान आंदोलन को लेकर कई होटलों की बुकिंग हुई रद्द, कारोबारियों की बढ़ी चिंता

    लुधियाना : किसानों के आंदोलन को लेकर पंजाब के कारोबारियों पर बड़ा असर देखने को मिला है। दरअसल, अमृतसर और लुधियाना जैसे धार्मिक और व्यापारिक महत्व के शहरों में रोजाना लाखों बाहरी लोग आते हैं, मगर जब से किसान आंदोलन 2.0 शुरू हुआ है, बाहर से लोगों की आमद बहुत घट गई है। बाजारों में रौनक भी घट चुकी है और रेस्त्रां भी खाली हैं। उनमें स्थानीय लोगों के सिवाय और कोई नहीं आ रहा है। होटलों में बुकिंग ना के बराबर है। होटल व्यवसायी कह रहे हैं कि आंदोलन जारी रहा तो उनके व्यापार के लिए हालत कुछ-कुछ कोरोना काल जैसी हो जाएगी। अमृतसर के फॉर्च्यून होटल में प्रबंधक मणि आनंदन ने बताया कि फरवरी में होटल व्यवसाय अच्छा रहता है मगर इन दिनों ऑक्युपैंसी घट गई है।

    होटल एंड रैस्टोरैंट एसोसिएशन पंजाब के प्रधान अमरवीर सिंह ने बताया कि लुधियाना में 273 होटल हैं। यह सभी होटल बाहर से आने वाले व्यापारियों के सहारे ही चलते हैं। किन्तु किसान आंदोलन के चलते कोई भी व्यापारी पंजाब आने से बच रहा है। अगर आगे ऐसे ही हालात रहे तो होटल कारोबारियों को किसानों की जिद्द की बड़ी कीमत चुकानी होगी। महासचिव राजा नंदा का कहना है कि पहले तो कोरोना काल में इंडस्ट्री बंद होने की वजह से लुधियाना के होटल कारोबारियों ने बड़ा नुक्सान उठाया। इसके बाद पहले किसान आंदोलन के समय भी होटल कई दिन बंद रहे। मौजूदा समय में होटल कारोबारियों की हालत काफी दयनीय हो चुकी है। अगर किसान आंदोलन 2.0 जल्द खत्म न हुआ तो महानगर के कई होटल सदा के लिए तालाबंद हो जाएंगे।

    सरकार से अनुरोध है कि किसानों का आंदोलन तुरन्त खत्म करवाए और किसान भाई भी केवल अपना स्वार्थ न देखें। किसान यह सोचे कि उनके इस तरह के आंदोलन से सूबे की अर्थव्यवस्था को कितना नुक्सान हो रहा है। वर्तमान स्थिति के कारण लोग यहां आने में हिचक रहे हैं। कुछ बुकिंग कैंसिल भी हुई है। एक अन्य होटल के संचालक रवि ने कहा कि पिछले साल फरवरी के मुकाबले इस बार बुकिंग घट चुकी है। उन्होंने कहा कि जब पंजाब की सड़कें बंद होने, हवाई किराए बहुत ज्यादा बढ़ने और कुछ घंटे ही सही ट्रेनें बंद करने की खबरें फैलती हैं तो बाहर से आने वाले लोग घबरा तो जाते ही हैं। घूमने आने वाले लोग ऐसे में बुकिंग रद्द करवा रहे हैं। उन्होंने कहा कि लोगों के कम आने से सिर्फ होटल व्यवसायियों पर ही नहीं, छोटे-मोटे दुकानदारों पर भी असर पड़ रहा है।

  • विदेश में संदिग्ध परिस्थितियों में पंजाबी युवक लापता

    कपूरथला :  मनीला (फिलीपींस) के कंदन शहर से संदिग्ध हालात में युवक के लापता होने का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार मनीला में रहने वाले उसके रिश्तेदार युवक की तलाश में जुटे हुए हैं। कपूरथला में रहने वाले युवक के परिजन चिंतित हैं। लापता युवक के परिवार ने भारत सरकार और राज्यसभा सदस्य संत बलबीर सिंह सीचेवाल से उनके बेटे को ढूंढने में मदद की गुहार लगाई है। कपूरथला के मोहब्बत नगर निवासी बूटाराम ने बताया कि उनका बेटा प्रभु प्रीत सिंह देयोल उर्फ प्रिंस (25 वर्ष) पिछले 5 साल से मनीला के कंदन सिटी में रह रहा है।

    फाइनेंस का बिजनेस करता है। 15 फरवरी को उनका बेटा प्रिंस काम पर गया था। लेकिन वापस नहीं आया। 15 फरवरी की दोपहर करीब 12 बजे उन्होंने पेट्रोल पंप से बाइक में पेट्रोल भी भरवाया। जिसका पता पंप पर लगे सीसीटीवी से लगाया गया। उसके बाद से उनके बेटे प्रिंस का मोबाइल भी बंद है। 

  • पंजाबः तेज रफ्तार कार की चपेट में आने से पुलिसकर्मी की मौ+त, चालक फरार

    श्री मुक्तसर साहिबः दिल्ली-फाजिल्का राष्ट्रीय राजमार्ग टोल प्लाजा पर किसानों की ओर से लगाए गए धरने के दौरान ड्यूटी पर तैनात होमगार्ड के जवान को एक तेज रफ्तार कार ने कुचल दिया। हादसे में होमगार्ड जवान की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। घटना रविवार देर शाम की है। मृतक की पहचान चरणजीत सिंह के रूप में हुई है। उधर, चालक घटना के बाद कार वहीं छोड़ कर मौके से भाग निकला। जानकारी के अनुसार दिल्ली – फाजिल्का हाईवे पर संयुक्त किसान मोर्चा की ओर से अपनी मांगों को लेकर टोल प्लाजा पर दो दिन से धरना लगाया हुआ। इसके चलते टोल से वाहन फ्री में गुजर रहे हैं।

    वहीं धरना स्थल पर थाना लंबी पुलिस की ओर से होमगार्ड के जवान चरणजीत सिंह को यातायात दुरुस्त रखने के लिए लगाए नाके पर ड्यूटी पर लगा रखा था। रविवार की देर शाम एक तेज रफ्तार कार आई जिसने ड्यूटी पर तैनात चरणजीत सिंह को कुचल दिया। हादसा इतना दर्दनाक था कि उसकी मौके पर ही मौत हो गई। थाना लंबी पुलिस की ओर से शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल मलोट में रखवा दिया है। वहीं कार छोड़कर भागे चालक की तलाश की जा रही है।

  • इन अफवाहों पर भड़कीं मायावती ने गठबंधन को लेकर कर दिया ये ऐलान

    नई दिल्लीः लोकसभा चुनाव से पहले यूपी कांग्रेस के प्रभारी अविनाश पांडे ने ये कहकर सियासी हलचल तेज़ कर दी थी कि बसपा सुप्रीमो मायावती के लिए इंडिया गठबंधन के दरवाजे खुले हैं, जिसे लेकर अब बसपा मुखिया की प्रतिक्रिया सामने आई है। मायावती ने तमाम बातों को जवाब देते हुए साफ कर दिया कि वो किसी के साथ गठबंधन नहीं करेंगी और अकेले ही चुनाव मैदान में उतरेंगी। मायावती ने कहा कि लोकसभा चुनाव में अकेले उतरने का उनका फैसला बदलने वाला नहीं है। उन्होंने अपने कार्यकर्ताओं को चेताया कि वो अफवाहों से सावधान रहें। उनकी पार्टी अपने बलबूते पर चुनाव लड़ेगी, किसी के साथ गठबंधन नहीं करेगी।  

    बसपा सुप्रीमो मायावती ने अपने सोशल मीडिया साइट एक्स पर लिखा, ‘आगामी लोकसभा आमचुनाव बीएसपी द्वारा किसी भी पार्टी से गठबंधन नहीं करने की बार-बार स्पष्ट घोषणा के बावजूद आएदिन गठबंधन सम्बंधी अफवाह फैलाना यह साबित करता है कि बीएसपी के बिना कुछ पार्टियों की यहां सही से दाल गलने वाली नहीं है, जबकि बीएसपी को अपने लोगों का हित सर्वोपरि है।’ उन्होंने आगे कहा, ‘अतः सर्वसमाज के ख़ासकर ग़रीबों, शोषितों एवं उपेक्षितों के हित व कल्याण के मद्देनज़र बीएसपी का देश भर में अपने लोगों के तन, मन, धन के सहारे अकेले अपने बलबूते पर लोकसभा आमचुनाव लड़ने का फैसला अटल है।

    लोग अफवाहों से ज़रूर सावधान रहें।’ दरअसल रविवार को कांग्रेस के उत्तर प्रदेश प्रभारी अविनाश पांडे ने मायावती को लेकर दावा किया था कि बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के लिए विपक्षी गठबंधन ‘इंडिया’ के दरवाजे खुले हैं और अब मायावती को तय करना है कि वह आगामी लोकसभा चुनाव भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के खिलाफ एकजुट होकर लड़ना चाहती हैं या अकेले अपने दम पर. कांग्रेस महासचिव ने कहा कि विपक्षी गठबंधन ‘इंडिया’ खुले दिल से चाहता है कि बसपा भी इस गठबंधन का हिस्सा बने, लेकिन मायावती पहले ही घोषणा कर चुकी हैं कि वह लोकसभा चुनाव अकेले लड़ेंगी।

  • यूट्यूबर एल्विश यादव का संस्था को लेकर आया बयान, किया चौंकाने वाला खुलासा

    नई दिल्ली : नोएडा की एक रेव पार्टी में सर्पविष की आपूर्ति के मामले में फंसे यूट्यूबर एल्विश यादव ने सोशल मीडिया मंचों पर एक वीडियो साझा कर एक संस्था पर झूठे मामले में फंसाने का आरोप लगाया। पुलिस ने मामले में साक्ष्य जुटाकर कानूनी कार्रवाई करने का आश्वासन दिया है। रेव पार्टी में सर्पविष की आपूर्ति के मामले में फोरेंसिक रिपोर्ट आने के बाद एल्विश ने 13 मिनट 34 सेकंड का एक वीडियो साझा कर कहा कि नोएडा में हुई रेव पार्टी के समय वह मुंबई में थे और उसका इस केस से कोई लेना-देना नहीं है। फॉरेंसिक की रिपोर्ट में इस बात की पुष्टि हुई थी कि जिस जहर का नमूना लैब में परीक्षण के लिए भेजा गया था, वह कोबरा का ही था।

    एल्विश यादव द्वारा लगाए गये आरोपों पर पुलिस उपायुक्त विद्या सागर मिश्रा ने बताया कि साक्ष्य जुटाए जा रहे है। जिसके आधार पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। जानकारी के मुताबिक एल्विश ने वीडियो में कहा कि पुलिस को पहले उनके रेव पार्टी में होने की बात साबित करनी चाहिए। उन्होंने आरोप लगाया कि जिस पीपल फॉर एनिमल संस्था ने मुकदमा दर्ज कराया है उसका काम ही नामी लोगों पर बेवजह आरोप लगाकर पैसों की उगाही करना है। एल्विश के इस वीडियो को सौ से अधिक लोगों ने साझा किया है। 

  • शादी समारोह में मची भगदड़, जाने मामला

    नई दिल्ली : राजस्थान के नागौर शहर में एक शादी समारोह के दौरान उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब पानी की पाइपलाइन फटने से तेज धार निकलने लगी। मेहमान पानी से भीगने लगे, जिससे मौके पर भगदड़ जैसी स्थिति उत्पन्न हो गई। पानी की धार ऊंचाई तक उठ रही थी। समारोह स्थल पानी-पानी हो गया। घटना का वीडियो सामने आया है। करीब 20 मिनट तक यह चला और पूरा शादी का मंडप पानी से भर गया। कुछ मेहमानों ने खाना खाया तो कुछ इंतजार ही करते रह गए। पानी से बचने के लिए उन्हें शादी का मंडप छोड़कर जाना पड़ा। करीब 20 मिनट तक यह चला और पूरा शादी का मंडप पानी से भर गया।

    कुछ मेहमानों ने खाना खाया तो कुछ इंतजार ही करते रह गए। पानी से बचने के लिए उन्हें शादी का मंडप छोड़कर जाना पड़ा। जानकारी के मुताबिक रविवार रात्रि 10 बजे महावीर इंटरनेशनल होटल के पास शादी का प्रोग्राम चल रहा था। मेहमान खाने-पीने में जुटे हुए थे. तभी पास से गुजरने वाली पानी की पाइपलाइन अचानक फट गई। पानी का प्रेशर बेहद तेज था। उसकी धार से शादी समारोह की सारी व्यवस्था अस्त-व्यस्त हो गई। मेहमानों पर पानी की बौछार होने लगी। करीब 20 मिनट तक चले इस फव्वारे से शादी का पूरा मंडप पानी से भर गया।

  • Ambulance में हो रही थी शराब की तस्करी,  4 गिरफ्तार

    सोनीपतः हरियाणा के सोनीपत में एंबुलेंस में शराब की तस्करी का मामला सामने आया है। यह शराब एंबुलेंस के मरीज लिटाने वाली जगह के नीचे फर्श में बने गुप्त स्थान और खिड़कियों के गत्तों के अंदर छिपाकर रखी गई थी। बरामद अंग्रेजी शराब की कीमत करीब सवा लाख रुपए है। पुलिस ने एम्बुलेंस में 4 शराब तस्करों को भी गिरफ्तार किया है। पुलिस ने जांच के बताया कि ड्राइवर सीट पर बैठे व्यक्ति ने अपना नाम रमेश साहनी निवासी गांव पोरा, जिला वैशाली बिहार बताया। कंडक्टर सीट पर राहुल निवासी शांति विहार सोनीपत और पीछे रघुनाथ साहनी निवासी गांव पोरा, वैशाली बिहार व दूसरा विक्की निवासी कैलाश कालोनी सोनीपत बैठा मिला।

    थाना राई के ASI योगेश के अनुसार रविवार को वह ASI जसबीर, ड्राइवर राकेश के साथ राजीव गांधी एजुकेशन सिटी के गेट पर था। इसी बीच सूचना मिली कि एक मारुति एम्बुलेंस (JH-02-BM-0175) में चार व्यक्ति बैठे हैं। एम्बुलेंस मे शराब लेकर दिल्ली की तरफ से आ रहे हैं और यूपी- बिहार जाएंगे। उन्होंने इसके बाद KMP जीरो पॉइंट पर नाकाबंदी करके वाहनों की तलाशी शुरू कर दी। उन्होंने बताया कि कुछ समय बाद दिल्ली की तरफ से एक एम्बुलेंस आते हुए दिखाई दी। पुलिस ने उसके ड्राइवर को रुकने का इशारा किया तो ड्राइवर ने अपनी एम्बुलेंस को एक दम रोक कर मोड़ कर भागने की कोशिश की। पुलिस ने एम्बुलेंस को किसी तरह रोका। इसमें चार व्यक्ति बैठे मिले। पुलिस ने इनसे पूछताछ की और पूछा कि एम्बुलेंस में क्या है।

    वे कोई संतोषजनक जवाब नही दिया। पुलिस ने इसके बाद एम्बुलेंस की अच्छे से तलाशी ली। एंबुलेंस के फर्श में बने गुप्त स्थान व खिड़कियों के गत्ता के अन्दर से अंग्रेजी शराब की बोतलें बरामद हुई।एंबुलेंस से रेड लेबल अंग्रेजी शराब की 39 बोतल,100 पीपर्स मार्का अंग्रेजी शराब की 22 बोतलें व सिग्नेचर मार्का अंग्रेजी शराब की 12 बोतल, ब्लैक लेबल मार्का अंग्रेजी शराब की 13 बोतल चिवास मार्का अंग्रेजी शराब की 10 बोतलें मिली। एंबुलेंस से अंग्रेजी शराब की कुल 96 बोतलें बरामद हुई। पुलिस ने इसको लेकर थाना राई में चारों के खिलाफ केस दर्ज कर उनको गिरफ्तार कर लिया।

  • पंजाबः सुबह-सुबह तेज रफ्तार स्कार्पियो ने इनोवा को मारी टक्कर, 2 की मौ+त 

    20 फीट हवा में उछलकर जमीन पर गिरी कार

    मोहालीः सेक्टर 78-79 के लाइट प्वाइंट के पास तड़के करीब 3 बजे दर्दनाक सड़क हादसे का मामला सामने आया है। जहां तेज रफ्तार तेज रफ्तार स्कार्पियो ने पाखेरपोरा निवासी की इनोवा कार में जोरदार टक्कर मार दी। हादसा इतना जोरदार था कि इनोवा कार बीस फीट तक हवा में उछल कर जमीन पर गिरी। इस हादसे में गुजरात से पुरानी कार खरीदकर जम्मू-कश्मीर के पाखेरपोरा बेचने जा रहे एक शख्स समेत दो लोगों की सड़क हादसे में मौत हो गई।

    इनोवा कार चालक जम्मू- कश्मीर निवासी कार डीलर 40 वर्षीय मोहम्मद असलम मीर की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि स्कार्पियो सवार चंडीगढ़ के सेक्टर 10 स्थित डीएवी कालेज के 21 वर्षीय छात्र आर्यन शर्मा ने सोहाना अस्पताल में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। आर्यन शर्मा स्कार्पियो चला रहे अर्जुन के साथ बैठा हुआ था। स्कार्पियो चला रहे अर्जुन और उसके दो दोस्त भी घायल हुए हैं। बताया जा रहा है कि सभी दोस्त हैं और हिमाचल के कुल्लू के रहने वाले बताए जा रहे हैं।

    पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक सभी छात्र रात के समय खरड़ लांडरा रोड ओर किसी ढाबे पर खाना खाने गए थे। खाना खाने के बाद सभी वापस चंडीगढ़ सेक्टर 44 अपने घर जा रहे थे। जांच अधिकारी राजकुमार ने बताया कि स्कार्पियो की स्पीड बहुत ज्यादा थी। जिस वजह से अर्जुन से कार कंट्रोल नहीं हुई और सामने से आ रही इनोवा में टक्कर मार दी। हादसे के बाद सभी को वहां मौजूद राहगीरों ने सोहाना अस्पताल पहुंचाया।

  • इस इलाके में लगी भीषण आग, 130 झुग्गियां जलकर हुई खाक, देखें वीडियो

    नई दिल्ली : दिल्ली के शाहबाद डेयरी इलाके में भीषण आग लगने का मामला सामने आया है. इस आग में करीब 130 झुग्गियां जलकर खाक हो गई है। दिल्ली अग्निशमन सेवा से मिली जानकारी के मुताबिक आग लगने की घटना रविवार रात करीब 10 बजे की है। घटना सामने आने के बाद दमकल की 15 गाड़ियों को घटनास्थल पर भेजा गया है।

    हाल ही में दिल्ली के अलीपुर मार्केट में एक पेंट फैक्ट्री में इसी तरह भीषण आग लग गयी थी। बेहद संकरे इलाके में स्थित इस पेंट फैक्ट्री में हादसे के वक्त मजदूर काम कर रहे थे, जो आग लगने के बाद बाहर नहीं निकल पाए। मरने वालों की संख्या 11 हो थी। आग इतनी भयानक थी कि लपटें दूर तक नजर आई थीं।