Blog

  • इंसानियत शर्मसार: गर्भवती महिला का गैंगरेप कर जलाया जिन्दा 

    मध्य प्रदेश:  मुरैना में एक गर्भवती महिला से गैंगरेप का मामला सामने आया है. पुलिस ने बताया कि मुरैना में 34 साल की एक गर्भवती महिला के साथ तीन लोगों ने बलात्कार किया और उसे जिंदा जलाने की कोशिश की. पीड़िता अस्पताल में जिंदगी की जंग लड़ रही है. अधिकारी ने बताया कि पुलिस को एक वीडियो मिला है जिसमें वाहन में अस्पताल ले जाई जा रही पीड़िता यह कहते हुए सुनाई दे रही है कि पहले उसके साथ सामूहिक बलात्कार किया गया और फिर आरोपी महिला और पुरुषों ने उसे आग लगा दी.

    एक अधिकारी ने बताया कि पीड़िता 80 फीसदी तक जल चुकी  है. पीड़िता का ग्वालियर में इलाज चल रहा है. उन्होंने बताया कि यह घटना शुक्रवार को अंबाह कस्बे से करीब तीन किलोमीटर दूर चांद का पुरा गांव में हुई.

    पुलिस का कहना है की, पीड़िता का पति, जो बलात्कार मामले में जमानत पर है, उसने पुलिस को वीडियो सौंप दिया है. हालांकि पीड़िता ने मजिस्ट्रेट के सामने अपना बयान दर्ज करा दिया है, लेकिन पुलिस ने अभी तक उसका बयान दर्ज नहीं किया है, उन्होंने कहा कि मामले की जांच की जा रही है.

  • पंजाबः 200 किलो हेरोइन मामले का आरोपी जोबनजीत सिंह पुलिस हिरासत से फरार, मचा हड़कंप

    अमृतसरः गुजरात के कांडला बंदरगाह से 2019 में पकड़ी गई 200 किलोग्राम हेरोइन के मामले में गुजरात पुलिस की ओर से पकड़ा गया आरोपी जोबनजीत सिंह गुजरात पुलिस को चकमा देकर जंडियाला गुरु के पास एक ढाबे से फरार हो गया। वह जंडियाला गुरु के गांव धरार का रहने वाला है। आरोपी के फरार होने की सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया। अमृतसर पुलिस ने सभी जिला पुलिस अधिकारियों को आरोपी की फोटो भेज दी, जिसके बाद पूरी पंजाब पुलिस के नाको पर पुलिस को हाई अलर्ट पर कर दिया है।

    आरोपी के फरार होने की पुष्टि करते हुए मामले के जांच अधिकारी तजिंदर सिंह ने कहा कि मामले की जांच चल रही है। सूत्रों के अनुसार गुजरात पुलिस के एसआई आरसी सोलंकी, हेड कांस्टेबल रविंदर कुमार, नारेन भाई और कांस्टेबल सुरेश भाई आरोपी जोबनजीत सिंह को शुक्रवार को अमृतसर की एक अदालत में पेशी पर लाए थे। पुलिस की टीम टाउन बुंडाला जंडियाला गुरु के समीप एक ढाबे पर खाने के लिए रुकी तो आरोपी जोबन खाना खाने के बाद हाथ धोने के लिए शौचालय चला गया। वहीं से वह पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया।

    आरोपी जोबनजीत के फरार होने के बाद गुजरात पुलिस ने पहले अपने स्तर पर आरोपी की तलाश की, लेकिन जब आरोपी का कोई पता नहीं चला तो गुजरात पुलिस ने उक्त मामले की जानकारी थाना जंडियाला गुरु के अधीन आती पुलिस चौकी बुंडाला को सूचित किया। बुंडाला पुलिस चौकी के अधिकारियों ने तुरंत अपने बड़े अधिकारियों को सूचित कर तलाश शुरू की। बुंडाला के चौकी अधिकारी तजिंदर सिंह से फोन पर बात की गई तो उन्होंने आरोपी जोबनजीत सिंह के फरार होने संबंधी पुष्टि करते हुए बताया कि आरोपी अभी पुलिस के हाथ नहीं लगा है। आरोपी की तलाश में छापे मारे जा रहे हैं।  

  • पंजाबः 40 हजार रुपए की रिश्वत लेते लाइनमैन गिरफ्तार

    गुरदासपुरः पंजाब विजीलैंस ब्यूरो द्वारा राज्य में चलाए गए भ्रष्टाचार विरोधी अभियान के दौरान पी.एस.पी.सी.एल. कार्यालय, उमरपुरा, ब्लॉक बटाला, जिला गुरदासपुर में तैनात लाइनमैन राजेश कुमार को 40,000 रुपये की रिश्वत लेने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। इस संबंध में जानकारी देते हुए राज्य विजीलैंस ब्यूरो के आधिकारिक प्रवक्ता ने बताया कि उपरोक्त आरोपी को मनजिंदर सिंह, निवासी गांव संगतपुरा, तहसील बटाला, जिला गुरदासपुर द्वारा मुख्यमंत्री भ्रष्टाचार विरोधी एक्शन लाइन पर दायर की गई ऑनलाइन शिकायत के आधार पर गिरफ्तार किया गया है।

    उन्होंने बताया कि शिकायतकर्ता ने अपनी शिकायत में आरोप लगाया कि वह गांव संगतपुरा में कृषि भूमि का मालिक है, जहां उसे अपने ट्यूबवेल के नए कनेक्शन के लिए नया ट्रांसफार्मर लगाना था। इस संबंध में उक्त राजेश कुमार लाइनमैन ने 40 हजार रुपये की रिश्वत ली, लेकिन ट्रांसफार्मर नहीं लगाया। जब बिजली अधिकारी रिश्वत की मांग कर रहा था, तो शिकायतकर्ता ने बातचीत को रिकॉर्ड कर लिया और सबूत के तौर पर विजिलेंस ब्यूरो को सौंप दिया। विजिलेंस ब्यूरो रेंज अमृतसर ने शिकायत की जांच की, जिसके दौरान आरोप सही और सत्य पाए गए। इस संबंध में कथित आरोपी राजेश कुमार लाइनमैन के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धारा 7 के तहत उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। उन्होंने कहा कि इस मामले की आगे की जांच जारी है।

  • जालंधरः तेजधार हथियार, बाइक और फोन सहित 2 स्नेचर गिरफ्तार, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS:  पुलिस कमिश्नर स्वपन शर्मा के नेतृत्व में जालंधर कमिश्नरेट पुलिस ने 2 स्नैचरों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 5 मोबाइल फोन, एक मोटरसाइकिल और एक तेज हथियार बरामद किया है। इस संबंध में जानकारी देते हुए पुलिस कमिश्नर ने बताया कि 15 फरवरी को जालंधर के अड्डा होशियारपुर रेलवे क्रॉसिंग पर चोरी की वारदात हुई थी। इस दौरान आरोपी पीड़ित ने फोन छीनकर फरार हो गए थे। जिसकी शिकायत थाना डिवीजन 3 में 379बी,34 आईपीसी के तहत एफआईआर 17 दिनांक 15-02-2024 दर्ज की गई थी।

    पुलिस कमिश्नर ने बताया कि जांच के आधार पर पुलिस ने इस घटना के संबंध में दो आरोपियों को अड्डा होशियारपुर रेलवे क्रॉसिंग जालंधर से गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान जतिंदर सिंह पुत्र तरसेम लाल निवासी सुंदर नगर, जालंधर और राहुल कुमार पुत्र राज कुमार निवासी नूरपुर कॉलोनी, जालंधर के रूप में हुई है। स्वपन शर्मा ने बताया कि पुलिस ने चोरी के 5 मोबाइल फोन, एक चोरी की मोटरसाइकिल और एक तेजधार दात बरामद करने में सफलता हासिल की है।

    पुलिस कमिश्नर ने बताया कि बरामद मोबाइल में एमआई और सैमसंग के दो-दो और रेडमी का एक मोबाइल शामिल है। उन्होंने बताया कि आरोपियों के खिलाफ थाना डिवीजन 2 जालंधर में 21-61-85 एनडीपीएस एक्ट के तहत एफआईआर 106 दिनांक 24-06-2022 दर्ज की गई है, जबकि राहुल की अभी तक कोई आपराधिक मामला सामने नहीं आया है। 

  • पंजाबः व्यापारी से 30 लाख की फिरौती मांगने के मामले में 2 गिरफ्तार

    श्री मुक्तसर साहिबः गैंगस्टर लारेंस बिश्नोई गैंग के सदस्य बता व्यापारी से 30 लाख रुपये की फिरौती मांगने वाले 2 आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ थाना सिटी में विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया है। आरोपियों की पहचान सुखदीप सिंह उर्फ सुक्खी पुत्र अंग्रेज सिंह निवासी मचाकी कलां जिला फरीदकोट हाल निवासी राम नगर गली नंबर पांच बठिंडा व महिंदर सिंह पुत्र बलौर सिंह निवासी बिजली कॉलोनी सतीपुरा जिला हनुमानगढ़ (राजस्थान) के रूप में हुई है।

    पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 3 एंड्रायड मोबाइल, फिरौती के लिए इस्तेमाल किया एक कीपैड, सिम कार्ड और एक बुलेट मोटरसाइकिल बरामद किया गया है। प्राथमिक जांच में पता चला है कि व्यापारी से फिरौती मांगने वाला एक आरोपी उसी की बठिंडा स्थित इलेक्ट्रानिक की दुकान पर काम करता है। उसने अपने रेलवे विभाग में नौकरी करते साथी के साथ मिल व्यापारी से फिरौती मांगने की योजना बनाई थी। प्रेसवार्ता में एसपी मनमीत सिंह ने बताया कि संदीप कुमार पुत्र विनोद कुमार निवासी नाका नंबर 5 मलोट रोड मुक्तसर ने शिकायत दर्ज करवाई कि एक अज्ञात व्यक्ति उसको बार-बार फोन कॉल्स करता है। साथ ही खुद को लॉरेंस बिश्नोई गैंग का सदस्य बता उसको डरा धमका कर 30 लाख रुपये की फिरौती की मांग करता है। फिरौती नहीं देने पर परिवार को जान से मारने की धमकी देता है।

    शिकायतकर्ता ने बताया वह इलेक्ट्रॉनिक सामान की बिक्री करता है। उनकी बठिंडा में दुर्गा ट्रेड नाम पर दुकान है। शिकायत मिलने के बाद डीएसपी जसपाल सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम का गठन किया गया। जिसके बाद सीआइए स्टाफ श्री मुक्तसर साहिब के इंचार्ज इंस्पेक्टर गुरविंदर सिंह, काउंटर इंटेलिजेंस बठिंडा की पुलिस की विभिन्न टीमें बना कर टेक्निकल व ह्यूमन इंटेलिजेंस की सहायता से आरोपियों को ट्रेस कर गिरफ्तार किया गया। 

    प्राथमिक जांच में पता चला है कि आरोपी सुखदीप सिंह शिकायतकर्ता व्यापारी संदीप कुमार की बठिंडा स्थित दुकान पर ही काम करता है और उसने अपने साथी महिंदर सिंह जोकि रेलवे में इलेक्ट्री विभाग में नौकरी करता है। जो कि उनके साथ मिल कर गैंगस्टर लारेंस बिश्नोई के नाम पर व्यापारी से पैसे ऐंठने की योजना बनाई थी। रेलवे विभाग में नौकरी करने वाले आरोपी महिंदर की ड्यूटी बठिंडा में ही है। एसपी ने बताया कि जांच में अभी तक यह साबित नहीं हो सका है कि आरोपियों के लारेंस बिश्नोई गैंग से किसी तरह के संबंध हैं। आरोपियों पर इससे पहले कोई अपराधिक मामला दर्ज नहीं है। 

  • CBSE Exam के स्थगित होने को लेकर आया बोर्ड का बयान

    नई दिल्लीः किसान आंदोलन एक बार फिर से शुरू हो चुका है। जिसे लेकर तमाम जगह पुलिस का कड़ा पहरा है. किसानों के दिल्ली कूच को देखते हुए पुलिस ने राजधानी दिल्ली से लगे बॉर्डरों को सील कर दिया है। लेकिन इसी बीच केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की 10वीं 12वीं क्लास की परीक्षाओं के स्थगित होने की सूचना काफी तेजी से फैल रही है। जिसे लेकर बोर्ड ने साफ किया है कि ऐसा कुछ भी नहीं है। परीक्षा अपने निर्धारित समय पर ही होंगी।

    केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड  की ओर से कहा गया है कि कोई भी परीक्षाएं स्थगित नहीं की गई है। सोशल मीडिया पर एक नोटिस वायरल हो रहा है जो कि फेक है और वह भ्रम की स्थिति पैदा कर रहा है। बोर्ड ने छात्र-छात्राओं और उनके पेरेंट्स से अपील की है कि वह इस तरह के नोटिस पर भरोसा ना करें। दरअसल, फेक नोटिस में ये दावा किया जा रहा है कि सीबीएसई ने 2024 में होने वाली 10वीं और 12वीं क्लास की परीक्षाओं को स्थगित कर दिया है।

    ये निर्णय किसान आंदोलन को लेकर लिया गया है। लेकिन इस नोटिस सीबीएसई बोर्ड ने फर्जी बताया है। बोर्ड की तरफ से कहा गया है कि ऐसा कोई भी निर्णय नहीं लिया गया है। इस नोटिस में एग्जाम सेंटर में बदलाव के अनुरोध का भी जिक्र किया गया है। लेकिन बोर्ड ने वायरल होते नोटिस को पूरी तरह से फेक बताया और कहा कि ये नोटिस पूरी तरह से फर्जी है। बोर्ड की तरफ से ऐसा कोई भी फैसला नहीं लिया गया है।

  • पंजाबः इस इलाके में पलटा किन्नुओं से भरा ट्रक, लोगों में ले जाने की मची होड़, वीडियो वायरल

    बठिंडाः पंजाब के बठिंडा में किन्नुओं से भरे ट्रक के पलटने की वीडियो काफी वायरल हो रही है। इस हादसे ने एक बार फिर से पुराने हादसे की वीडियो ताजा कर दी है। जिसमें लोगों में सेब लूटने की होड़ मच गई थी। वीडियो में देखा जा सकता है कि लोगों ने किन्नुओं को उठाने की होड़ मची हुई है।

    वहीं रास्ते से गुजर रहे वाहनों के नीचे दबने से भी भारी मात्रा में किन्नू बरबाद हो गए। वीडियों में देखा जा सकता है कि ऑटो से उतरकर महिलाएं किन्नुओं को ले जाने में लगी हुई है। बता दें कि मुजफ्फरपुर में 7 अगस्त 2023 को हादसा होने का मामला सामने आया था। उस दौरान सड़क हादसे में सेब से भरी गाड़ी पलट गई थी।

    गाडी पलटने के दौरान लोगों में सेब लूटने के होड़ मच गई थी। इस दौरान एक ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पानी भरे गड्ढे में जा पलटा। इस घटना के बाद मौके पर अफरा तफरी मच गई। इसी बीच लोगों की नजर ट्रक में लदे सेब के कार्टन पर पड़ी, फिर क्या था ट्रक ड्राइवर को बचाने के बजाए लोग सेव की पेटियां लेकर भागने लगे थे।

  • जालंधरः विवादों में फंसा भाजपा नेता, हुआ केस दर्ज 

    जालंधर, ENS: भाजपा नेता के खिलाफ पुलिस ने धोखाधड़ी का केस दर्ज किया है। पुलिस ने भारतीय जनता पार्टी जालंधर के जिला संयोजक आईटी सेल रजनीश सहगल के खिलाफ केस दर्ज किया है। बताया जा रहा है कि पुलिस को पीड़ित ने शिकायत दी कि रजनीश ने कहा था कि वह उनकी नगर निगम में नौकरी लगवा देगा, क्योंकि उसकी अच्छी पकड़ है। मगर न तो नौकरी लगवाई गई और ना ही पैसे वापस किए गए। 

    जिसके आधार पर अब पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। हालांकि सूत्रों से पता चला है कि सहगल ने नौकरी लगवाने का झांसा देकर पीड़ित से लाखों रुपए ठगने का आरोप है। यहां तक के उक्त युवक को नौकरी के लिए नियुक्ति पत्र तक दे दिया गया था। जिसके बाद पीड़ित ने मामले में शिकायत जालंधर सिटी पुलिस को दी थी। पुलिस ने जांच के बाद अब केस दर्ज कर लिया है। मिली जानकारी के अनुसार रजनीश सहगल भारतीय जनता पार्टी जालंधर के जिला संयोजक आईटी सेल से जुड़े नेता हैं।

    वहीं इस मामले को लेकर रजनीश सहगल का कहना हैकि उन पर लगे सभी आरोप गलत हैं। पुलिस द्वारा दर्ज किया गया केस निराधार है। राजनीतिक दबाव में उक्त केस दर्ज किया गया है। मिली जानकारी के अनुसार, रजनीश पर आरोप है कि जालंधर कैंट इलाके के रहने वाले युवक को उसने अपनी बातों में फंसाया कि वह उसे नगर निगम में नौकरी लगवा देगा। इस पर रजनीश ने बताया कि मेरी इस केस में सीधी शमूलियत नहीं है। मेरे दिल्ली रहते एक जानकार ने पैसे लिए हैं। इसमें मेरा कोई लेनदेन नहीं है।

  • जालंधरः BALANCE GYM बना चोरों का ठिकाना, पुलिस के हाथ अब तक खाली, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: आदर्श नगर में स्थित बैलेंस जिम के बाहर चोरी हो रहे वाहनों पर अभी तक पुलिस लगाम नहीं लगा पा रही है। जिम के बाहर से 3 से 4 वाहन चोरी हो चुके है। वहीं इलाके में ओर भी कई लोगों के वाहन चोरी होने के मामले सामने आए है। बताया जा रहा है कि बीते दिन भी इलाके में एक्टिवा चोरी हुई है। वहीं मामले की जानकारी देते हुए बैलेंस के मालिक राजीव ने बताया कि वह 20 साल से यहां पर जिम चला रहे है। उन्होंने बताया कि पार्क के पास खाना खाने आए व्यक्ति की बीते दिन एक्टिवा चोरी हो गई।

    उससे पहले भी इलाके से कई वाहन चोरी हो चुके है। उन्होंने कहा कि अभी तक वह पुलिस को कई शिकायते दे चुके है, लेकिन पुलिस द्वारा कोई आरोपी अभी तक काबू नहीं किया गया। जिसके बाद उन्होंने खुद ही गाड़ियों की सेफ्टी के लिए अनोखा तरीका अपनाया है। जिसके चलते उन्होंने गाड़ियों को बांधकर रखना शुरू कर दिया है। उन्होंने बताया कि जिम के बाहर से 3 से 4 वाहन चोरी हो चुके है। इस दौरान जिम मालिक ने बताया कि वह काफी परेशान हो चुके है। उन्होंने कहा कि जिस दिन उन्होंने चोरों को काबू किया तो वह उनकी खून धुनाई करेंगे।

    इस दौरान उन्होंने कहा कि वह इस मामले को लेकर खुद ही कार्रवाई करने के लिए मुहिम शुरू कर दी है। वहीं पीड़ित व्यक्ति ने बताया कि उसकी पिछले शनिवार को जिम के बाहर से बाइक चोरी हुई थी। एक सप्ताह बीतने को आ गया है, लेकिन पहले की तरह इस बार भी पुलिस चोरों को पकड़ने में कामयाब नहीं हो पाई है। वीडियो में देखा जा सकता है कि अब जिम मालिक ने खुद ही मुहिम शुरू करके वाहनों पर लोहे की भारी चेन लगाकर  लॉक कर दिया है। हैरानी की बात यह है कि अभी तक इलाके में हुई वारदातों को पुलिस क्यों ट्रेस कर पाने में कामयाब नहीं हो रही, इस बात को लेकर इलाका निवासी भी कई सवाल खड़े कर रहे है।

  • पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट होने से 8 लोगों की मौ+त, देखें वीडियो

    विरुधुनगरः तमिलनाडु के विरुधुनगर की एक पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट हुआ है। इस विस्फोट में कम से कम 8 लोगों की मौत हो गई और 3 अन्य घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि विरुधुनगर जिले में शनिवार को यह विस्फोट हुआ। पुलिस ने प्रारंभिक जांच का हवाला देते हुए कहा कि मृतकों में महिलाएं भी शामिल हैं और विस्फोट के कारणों का पता लगाया जा रहा है। बता दें कि यह घटना वेम्बकोट्टई पुलिस स्टेशन सीमा के अंतर्गत हुई है।