Blog

  • Punjab: Jalandhar के उप चुनाव और ग्रामीण विकास फंड को लेकर Bittu ने आप पार्टी पर साधा निशाना, देखें वीडियो

    Punjab: Jalandhar के उप चुनाव और ग्रामीण विकास फंड को लेकर Bittu ने आप पार्टी पर साधा निशाना, देखें वीडियो

    लुधियानाः केंद्रीय मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू ने आज लुधियाना में बैठक की। इस दौरान उन्होंने ग्रामीण विकास फंड को लेकर बात करते हुए कि पहले इसकी जांच की जा रही है कि इस फंड का इस्तेमाल कहां किया गया। इसके बाद लगातार काम को लेकर प्रयास किये जाएंगे। रवनीत बिट्टू ने कहा कि लुधियाना में उनका तीन चीजों पर फोकस चल रहा है, जिनमें रेलवे स्टेशन, बुड्डा दरिया और एयरपोर्ट शामिल है और इन तीनों पर वर्क शुरू हो चुका है। दरअसल, बिट्टू लुधियाना पश्चिमी के भारत नगर मंडल में रानी झांसी एन्क्लेव वेलफेयर सोसायटी द्वारा आयोजित समागम में पहुंचे। बिट्टू ने कहा कि लुधियाना के रेलवे स्टेशन जिस पर काम चल रहा है। 500 करोड़ रूपया एक्सट्रा भी लगाया जा रहा है। 

    बुड्डा नाला के लिए 650 करोड़ की लागत से पूरे नाले की हालत सुुधारी जाएगी। जिस पर जल्द ही काम शुरू हो जाएगा, और तीसरी मांग एयरपोर्ट की है। यह प्रोजेक्ट बनकर तैयार है और बहुत जल्द वह पीएम व गृहमंत्री से बात करके लुधियाना का एयरपोर्ट शुरू करवाने जा रहे हैं। बिट्टू ने बताया कि लुधियाना की बात करें तो लुधियाना के रेलवे स्टेशन में 500 करोड एक्सट्रा की लागत से यहां शापिंग मॉल, रिटेल शॉप, सिटी सेंटर, प्लाजा, हाईलेवल प्लेटफार्म, सीसीटीवी, लिफ्ट के साथ दिव्यांगों के लिए भी हर सुविधा मुहैया होगी। उन्होंने बताया कि वह केंद्र सरकार से मिलकर एक रेलवे स्टेशन- एक प्रॉडक्ट स्कीम के तहत काम कर रहे हैं। उन्होंनें कहा कि इस संबंध में कृषि मंत्री के साथ बैठक कर फंड जारी किया जाना चाहिए। वहीं जालंधर उपचुनाव के बारे में पूछे जाने पर रवनीत बिट्टू ने कहा कि अब कांग्रेस न तो तीन में है और न ही 13 में है।

    उन्होंने कहा कि उन्हें वोट देने से कोई फायदा नहीं है। इसी के साथ ही उन्होंने कहा कि आप सरकार पर निशाना साधते हुए कहाकि राज्य सरकार पहले ही अपने हाथ खड़े कर चुकी है। उन्होंने कहा कि वे शुरू से ही कहते आ रहे हैं कि भाजपा ही एकमात्र ऐसी पार्टी है जो पंजाब के लोगों के विकास को लेकर लगातार विरोध प्रदर्शन कर रही है और विकास के बारे में सोच रही है। बिट्टू ने कहा कि राज्य सरकार ने कोई काम नहीं किया है। वहीं, भारत भूषण आशु द्वारा पूछे गए सवाल पर उन्होंने कहा कि यह उनकी पार्टी का आपसी मामला है। बिटटू ने नगर निगम चुनावों को लेकर कहा कि अबकी बार मेयर लुधियाना में बीजेपी का ही बनेगा, इसके लिए अभी से मेहनत करनी शुरू कर दो। जल्द ही निकाय चुनाव का डंका बजने वाला है। 

  • Punjab: Golden Temple में महिला ने की सिख मर्यादा की उल्लंघना, सिख सगंठनों में रोष, देखें वीडियो

    Punjab: Golden Temple में महिला ने की सिख मर्यादा की उल्लंघना, सिख सगंठनों में रोष, देखें वीडियो

    अमृतसरः श्री हरमंदिर साहिब में एक महिला द्वारा सिख शिष्टाचार के उल्लंघन का मामला सामने आया है। इसको लेकर सिख संगठनों में काफी विरोध हो रहा है। दरअसल, कल विश्व योग दिवस मनाया गया। श्री दरबार साहिब की परिक्रमा के अंदर एक महिला ने योग किया है। इस बीच उस महिला का सिर नीचे और पैर आसमान की ओर थे।

    वायरल हो रही तस्वीर के दौरान गुरु महाराज की ओर महिला के पैर दिखाई दे रहे है। शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के कर्मचारियों ने भी इस महिला पर ध्यान नहीं दिया। बताया जा रहा है कि इस तस्वीर के वायरल होने के बाद सिख संगठनों में विरोध की लहर पाई जा रही है। संगठनों का कहना है कि उल्लंघन करने वाले के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जानी चाहिए। कहा जा रहा हैकि श्री दरबार साहिब परिक्रमा में योग करने के खिलाफ एसजीपीसी अमृतसर कमेटी अब एक्शन लेने जा रही है। ड्यूटी में तैनात सेवादार से पूछताछ के लिए कमेटी बनाई गई है। 

    उधर, एसजीपीसी सदस्य एवं पूर्व महासचिव सचिव गुरचरण सिंह ग्रेवाल ने कहा कि एक तरफ देश भर में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया जा रहा था। दूसरी ओर, एक लड़की ने जानबूझकर सुबह 7 बजे से पहले सचखंड श्री दरबार साहिब में प्रवेश करके माहौल खराब करने की कोशिश की और अपनी योगा करते हुए तस्वीर सोशल मीडिया अकाउंट पर अपलोड कर दी। उन्होंने कहा कि साहिब में गुरमत के खिलाफ ऐसी हरकत की अनुमति नहीं दी जा सकती, लेकिन कुछ लोगों ने जानबूझकर ऐसा किया।

    इस पवित्र स्थान की पवित्रता और ऐतिहासिक महत्व को नजरअंदाज करके कुछ लोगों द्वारा गलत कार्य किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि इस लड़की द्वारा की गई हरकत बर्दाश्त करने लायक नहीं है, इसलिए इसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि ऐसे लोगों की ऐसी हरकतों से दरबार साहिब पहुंचने वाली बाकी संगत को भी ठेस पहुंचती है। क्योंकि फिर मजबूरन एसजीपीसी को दरबार साहिब के अंदर कई तरह की पाबंदियां लगानी पड़ती है, जिससे बाकी संगत को भी परेशानी होती है। उन्होंने कहा कि इस संबंध में एसजीपीसी की ओर से एक कमेटी बनाई गई है, जो यह पता लगाएगी कि जो सेवादार ड्यूटी के दौरान कहां थे। कमेटी पूरे मामले की जांच कर रही है।

  • Documents मांगने पर नशे में धुत्त चालक ने कार से ट्रैफिक पुलिसकर्मी को घसीटा, देखें वीडियो

    Documents मांगने पर नशे में धुत्त चालक ने कार से ट्रैफिक पुलिसकर्मी को घसीटा, देखें वीडियो

    फरीदाबादः हरियाणा के फरीदाबाद के बल्लभगढ़ से बड़ी खबर सामने आई है। जहां में नशे में धुत एक कार ड्राइवर ने कई लोगों की जान दांव पर लगा दी। ड्राइवर एक ट्रैफिक पुलिस कर्मचारी को भी काफी दूर तक घसीटते हुए ले गया। पुलिसकर्मी ने अपनी जान को जोखिम में डालकर ड्राइवर को काबू किया। इस दौरान कार में सवार दूसरे व्यक्ति कूद कर जान बचाते हुए दिखाई दिए। इस पूरी घटना का एक वीडियो भी सामने आया है। नेशनल हाईवे नंबर 19 स्थित बल्लभगढ़ बस स्टैंड पर यह घटना हुई।

    ड्राइवर शुक्रवार को बस स्टैंड के पास अपनी कार रोड के बीच में खड़ी कर सवारियां भर रहा था। इस दौरान रोड बाधित होने पर ट्रैफिक पुलिस के सब इंस्पेक्टर प्रेम प्रकाश मौके पर पहुंच गए। उसने ड्राइवर से कार के कागजात मांगे। इस पर कार ड्राइवर व ट्रैफिक पुलिसकर्मी में आपस में बहस हो गई। घटना का जो वीडियो सामने आया है, उसके अनुसार ड्राइवर कार को भगाने का प्रयास करता है। ट्रैफिक पुलिसकर्मी कार की खिड़की पर चढ़ जाता है। इसके बाद कार रोड पर डिवाइडर से भी टकराती है। चलती कार में ही पुलिसकर्मी व ड्राइवर में हाथापाई होते दिखाई दी। इस बीच कार में सवार व्यक्ति भी एक-एक कर कूदने लगते हैं।

    ड्राइवर पुलिसकर्मी को घसीटते हुए ले गया। अन्य पुलिस कर्मियों की मदद से कार ड्राइवर को काबू किया गया। मौके पर मौजूद पुलिस कर्मियों के अनुसार, ट्रैफिक पुलिस के सब इंस्पेक्टर प्रेम ने जान पर खेल कर ड्राइवर को रोका। ड्राइवर नशे में था। ऐसे में सवारियों के साथ रास्ते में हादसा भी हो सकता था। ट्रैफिक SHO और बल्लभगढ़ ट्रैफिक ACP से जब फोन पर बात कर इस मामले में कार्रवाई काे लेकर सवाल किए गए तो दोनों ने बाद में जानकारी देने की बात कह कर फोन काट दिया।

  • Punjab : जीमीनी विवाद के चलते चली गोलियां, मौ’त, देखें वीडियो

    Punjab : जीमीनी विवाद के चलते चली गोलियां, मौ’त, देखें वीडियो

    अमृतसर : जिले में मारपीट और हत्या के मामले लगातार सामने आ रहे है। ताजा मामला अमृतसर के पटियाला गुरु के अंतर्गत आने वाले गांव छापा राम सिंह का है। जहां बीती रात प्लाट को लेकर दो पक्षों में झगड़ा हो गया। झगड़े दौरान दौरान हरप्रीत सिंह नाम के व्यक्ति को कुछ युवकों ने गोली मार दी। जिससे हरप्रीत सिंह की मौके पर ही मौत हो गई। 

    मृतक युवक का सिविल अस्पताल में पोस्टमार्टम करवाया गया। मृतक के परिजनों ने बताया कि मृतक का 16 मरले के प्लॉट को लेकर विवाद चल रहा था और पहले उनका राजीनामा हो चुका था। बीती रात 4-5 हमलावरों ने मौके पर पहुंच कर हरप्रीत सिंह पर गोलियां चला दी। पीड़ित परिवार न्याय की मांग कर रहा है। वहीं मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारियों का कहना है कि बीती रात गांव छापा राम सिंह में फायरिंग का मामला सामने आया था।

     जिसमें हरप्रीत सिंह नाम के युवक की मौत हो गई है। पुलिस ने बताया कि 6-7 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। जिनमें से दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार किए गए आरोपियों पर पहले भी अपराधिक मामले दर्ज है।

  • Punjab: पुलिस और बदमाशों में हुई मुठभेड़ मामले में ADCP का आया बयान, देखें वीडियो

    Punjab: पुलिस और बदमाशों में हुई मुठभेड़ मामले में ADCP का आया बयान, देखें वीडियो

    लुधियानाः हैबोवाल इलाके में 18 जून को बाइक सवारों ने जमकर हुल्लड़बाजी की थी और मोहल्ले में गाड़ियों के शीशे भी तोड़ने के साथ फायर भी किए थे। इस घटना के बाद हरकत में आई पुलिस ने आरोपियों को काबू करने के लिए छापेमारी शुरू कर दी थी। इस मामले में पुलिस ने अलग-अलग धाराओं के साथ कत्ल आर्म एक्ट के 2 दर्जन से अधिक युवकों पर मामला दर्ज किया था। इस पूरे घटनाक्रम के बाद आज तड़के पुलिस को सूचना मिली कि दो बदमाश एक कॉलोनी में बने मकान में छिपे हुए हैं।

    जब पुलिस छापेमारी करने गई है तो बदमाशों ने अपने देसी तमंचों से पुलिस पर हमला कर दिया। इस दौरान पुलिस भी अपने बचाव में फायरिंग किया। जिस दौरान एक आरोपी की टांग में और एक आरोपी के पैर में गोली लगी। गंभीर रूप से घायल दोनों बदमाशों को पुलिस ने सिविल अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती करवाया है। वहीं मौके पर पहुंची फ्रांरेसिंक टीम द्वारा गहनता से जांच की। मामले की जानकारी देते हुए एडीसीपी क्राइम अमनदीप सिंह बराड़ ने बताया कि मौके से 2 देसी कट्टे बरामद हुए हैं।

    उन्होंने बताया कि इस मामले में भी पुलिस ने हाबोवाल थाने में 101 एफआईआर धारा 307 336 353 56 186 427 आईपीसी 25, 27, 54, 59 आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। इस संबंध में उन्होंने कहा कि उनके द्वारा जांच करायी जा रही है। एडीसीपी क्राइम ने बताया कि इनमें से रविंदर सिंह पर पहले भी मामले दर्ज हैं और सतविंदर सिंह कई मामलों में फरार है।

  • Jalandhar: पूर्व MLA Sarabjit Makkar के घर छाया मातम, बेटे का हुआ निधन

    जालंधर, ENS: पूर्व विधायक सरबजीत सिंह मक्कड़ के घर के शोक की लहर छा गई है। सरबजीत मक्कड़ के बेटे के निधन होने का समाचार प्राप्त हुआ है। मिली जानकारी के मुताबिक कुछ दिन पहले पूर्व विधायक के बड़े बेटे कंवर की सर्जरी हुई थी। जिसके बाद उसकी तबीयत खराब चल रही थी। वहीं बताया जा बीमारी के चलते चेन्नई में आईसीयू में दाखिल करवाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। जानकारी अनुसार कंवर की देह लेकर परिवार कल यानी रविवार को शहर पहुंचेगा जिसके पश्चात अंतिम रसमें अदा की जाएंगी। 

  • Kapurthala : खेत में धारदार हथियार से व्यक्ति की ह’त्या

    Kapurthala : खेत में धारदार हथियार से व्यक्ति की ह’त्या

    कपूरथला : सब डिवीजन भुलत्थ के गांव चक्कोकी मंड में देर रात एक मजदूर की बेरहमी से तेजधार हथियारों से हमला कर हत्या करने का मामला सामने आया है। डीएसपी भारत भूषण ने बताया कि प्राथमिक जांच में मामला रंजिश से जुड़ा लग रहा है। मृतक की पहचान चंदन किरकरा निवासी झारखंड, हाल निवासी गांव चक्कोकी मंड थाना ढिलवां के रूप में हुई है।

    घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची ढिलवां पुलिस और डीएसपी भारत भूषण ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर गंभीरता से जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार गांव चक्कोकी मंड के किसान कर्म सिंह की लगभग 20 एकड़ भूमि है। जिस पर खेती और देखरेख के लिए किसान ने चंदन किरकरा को रखा हुआ था। चंदन पिछले 15 वर्षो से किसान कर्म सिंह के खेतों का काम देखता है और खेत में ही बने कमरे पर रहता था। किसान जब सुबह खेतों में गया तो देखा चंदन का शव खून से लथपथ पड़ा था। उसकी किसी अज्ञात व्यक्ति ने तेज हथियारों से हमला कर हत्या कर दी है।

     मृतक का मोबाइल और बाइक घटना स्थल पर मिली है। इसलिए मामला लूट से जुड़ा नहीं है। घटना की सूचना मिलने के बाद ढिलवां थाना पुलिस तथा डीएसपी भारत भूषण टेक्निकल टीम के साथ पहुंचे और शव कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। डीएसपी भारत भूषण ने बताया कि टेक्निकल टीम द्वारा सभी तथ्यों को देखते हुए जांच की जा रही है। प्राथमिक जांच में मामला किसी रंजिश से जुड़ा लग रह रहा है। शव को सिविल अस्पताल के शवगृह में पोस्टमार्टम के लिए रखवा दिया है। 

  • घर का बिगड़ा Budget, 100 रुपए किलो पहुंचा Tomato

    घर का बिगड़ा Budget, 100 रुपए किलो पहुंचा Tomato

    नई दिल्ली : इस साल पड़ रही भीषण गर्मियों ने सब्जियों और फलों के उत्पादन पर बुरा प्रभाव डाला है। इसके चलते देशभर में प्याज, आलू और टमाटर जैसी आवश्यक सब्जियों के दाम तेजी से बढ़ रहे है। मंडियों में इन सब्जियों की कमी से दाम लगातार उछल रहे हैमुंबई और आसपास के इलाकों में लोगों को लगभग 100 रुपये किलो के भाव से टमाटर खरीदने पड़ रहे है।

     ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर भी टमाटर का दाम 90 से 95 रुपये प्रति किलो चल रहा है महाराष्ट्र के अलावा तमिलनाडु, कर्नाटक और आंध्र प्रदेश में भी टमाटर की कीमतें 80 से 100 रुपये प्रति किलो के बीच चल रही है। हर साल मानसून के दौरान सब्जियों की कीमत में इजाफा होता है फसलों पर बारिश के असर के चलते हर साल दाम बढ़ने लगते है।

     मगर, इस साल पड़ रही प्रचंड गर्मी ने भी सब्जियों के उत्पादन को भारी नुकसान पहुंचाया है। इसके चलते दाम मानसून आने से पहले ही बढ़ने लगे हैं. बारिश के चलते न सिर्फ प्रोडक्शन पर प्रभाव पड़ता है बल्कि पैकेजिंग और ट्रांसपोर्टेशन के दौरान भी बड़ी मात्रा में सब्जियां खराब होती है। टमाटर की कीमतों में फिलहाल जनता को कोई राहत नहीं मिलने की उम्मीद है। 

  • Jalandhar: Himachal में पार्षद पति और उसके साथियों पर हुआ हमला

    Jalandhar: Himachal में पार्षद पति और उसके साथियों पर हुआ हमला

    जालंधर, ENS: हिमाचल में पर्यटन के लिए जा रहे पंजाबियों और वहां के शरारती लोगों द्वारा हमले की घटनाएं दिन-ब-दिन बढ़ती जा रही हैं। जानकारी के मुताबिक, फिल्लौर से मणिकरण साहिब गए कौंसलर पति लखविंदर लक्खू और उनके 4 रिश्तेदारों पर जानलेवा हमला हुआ है। लक्खू ने कहा कि मणिकर्ण साहिब के पास गाड़ी खराब होने के कारण वे सड़क पर रुक गए और सुबह करीब 3 बजे 12 पुरुषों और 3 महिलाओं ने उन पर हमला कर दिया और गाड़ी के शीशे तोड़ दिए। पीड़ित के अनुसार जैसे ही वे बाहर निकले उन पर लाठियों और तेजधार हथियारों से हमला कर दिया गया।

    इस घटना में उसका 2 हिस्सों से बाजू टूट गई और उसके साथियों में एक एक साथी के सिर और कंधे पर दात से हमला करके उसे घायल कर दिया। लक्खू ने कहा कि उसने खड्ड में कूदकर अपनी जान बचाई और किसे ढाबा मालिक की मदद से पुलिस को बुलाया। उन्होंने वहां एक अस्पताल से प्राथमिक उपचार करवाया। पीड़ित का कहना है कि वहां मौजूद डॉक्टर ने भी बताया कि आज पंजाबियों पर हमले के 4 मामले हमारे पास आए हैं। लक्खू ने आरोप लगाया कि मदद के लिए आए पुलिस कर्मियों ने भी हमें धमकाया और कोई कार्रवाई नहीं करने के लिए कहा।

    पीड़ित का आरोप है कि पुलिस ने उन्हें लिखित दस्तावेज पर हस्ताक्षर करने और मामला वापस लेने के लिए कहकर हमसे पैसे भी वसूले। जिसके बाद हम 8500 रुपये खर्च कर गाड़ी टोह करके अपने घर पहुंचे। पीड़ित के आरोप है कि गाड़ी में रखे 20 हजार रुपये भी गायब थे। गौरतलब है कि हाल ही में एनआरआई दंपति पर हुए हमले को लेकर सांसद चरणजीत सिंह चन्नी ने हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री से बात की और हिमाचल के मुख्यमंत्री ने घटना की जांच के आदेश भी दिए, लेकिन इसके बावजूद हिमाचल में लगातार पंजाबियों को निशाना बनाया जा रहा है।

  • चलता-फिरता ATM हैं ये टॉप-5 भैंसे, व्यापार में होगी बढ़ोतरी

    चलता-फिरता ATM हैं ये टॉप-5 भैंसे, व्यापार में होगी बढ़ोतरी

    उत्तर प्रदेशः भारत में भैंस पालन काफी प्रचलन में है। लोग खेती के साथ-साथ भैंस पालन करके अच्छा मुनाफा कमा रहे हैं। भैंस पालन से बेहतर दूध उत्पादन के लिए अच्छी प्रजातियों का चुनाव भी जरूरी है, इसलिए हम भैंस की ऐसी 5 प्रमुख प्रजातियों के बारे में बताने जा रहे है जों किसानों के लिए चलता-फिरता ATM है।

    मुर्रा नस्ल की भैंस किसानों के लिए बेहद लाभदायक होती है। मुर्रा भैंस का सिर छोटा और पूंछ लंबी होती है। साथ ही इसका पिछला हिस्सा सुविकसित होता है। इस भैंस का सिर, पूंछ और पैर पर सुनहरे रंग के बाल भी मिलते हैं। मुर्रा भैंस की गर्भावधि करीब 310 दिन की होती है। अगर इसकी अच्छी देखभाल हो तो ये भैंस हर दिन में 20 से 30 लीटर तक दूध देती है। इस भैंस की कीमत 50,000 रुपए से लेकर 2 लाख रुपए तक होती है।

    भैंस की सुरती नस्ल मुख्य रूप से गुजरात में पाई जाती है। इसका रंग भूरा और सिल्वर ग्रे होता है साथ ही त्वचा काले या भूरे रंग की होती है। इस भैंस का मध्यम आकार, नुकीला धड़, लंबा सिर, उभरी हुई आंखें और हंसिया के आकार की सींग होती है। सुरती नस्ल की भैंस एक ब्यांत में औसतन 1700 से 1800 लीटर दूध देती है. साथ ही इसके दूध में वसा की मात्रा 8-12 प्रतिशत होती है। इस भैंस की कीमत 50,000 रुपए से लेकर 2 लाख रुपए तक होती है।

    मेहसाणा नस्ल की भैंस काले, भूरे और सलेटी रंग की पायी जाती है। यही इसकी पहचान है। यह मुर्रा भैंस की तुलना में बड़ा होता है, लेकिन वजन उससे कम होता है। दूध उत्पादन के लिए भैंस की यह नस्ल बहुत अच्छी मानी जाती है। मेहसाणा भैंस प्रतिदिन 5-8 लीटर तक दूध देती हैं। मेहसाणा भैंस की कीमत 50 हजार से 1 लाख रुपए तक है। 

    भदावरी नस्ल की भैंसें आगरा, यमुना के चंबल की घाटी में बसे इटावा और ग्वालियर में भी पाई जाती है। इस भैंस की मुख्य पहचान तांबे जैसी लालिमा लिए बदामी रंग है। वहीं, भदावरी भैंस की शरीर का आकार मध्यम, आगे से पतला और पीछे से चौड़ा होता है। भदावरी नस्ल की भैंसें हर एक ब्यांत में लगभग 1200 से 1400 किलोग्राम तक दूध दे देती हैं। इसके दूध में 13 प्रतिशत तक फैट होता है। इसलिए ज्यादातर पशुपालक घी उत्पादन के लिए भदावरी नस्ल का पालन करते हैं।

    गुजरात के गिर के जंगलों में पाई जाने वाली जाफराबादी भैंस को गिर गाय भी कहते हैं। अपनी शारिरिक मजबूती और दूध देने की क्षमता के आधार पर इसे दुधारु पशुओं की बाहुबली के नाम से जाना जाता है। जाफराबादी भैंस के दूध में 8 फीसदी फैट होता है। भैंस की ये प्रजाति हर दिन 30 से 35 लीटर दूध देती है जबकि एक ब्यांत में 2,000 लीटर से अधिक दूध दे सकती है।