जालंधर/ वरुण/हर्ष। थाना 8 के अधिन पड़ती फोकल प्वाइंट चौकी की पुलिस टीम ने 130 किलो चूरा पोस्ट सहित दो व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों कि पहचान सुखविंदर सिंह उर्फ विक्की पुत्र सुरेंद्र सिंह निवासी गांव जिंदा और सुखदेव सिंह उर्फ सूखा पुत्र अमरीक सिंह निवासी गांव नूरमहल के रूप में हुई है। थाना प्रभारी गुरप्रीत सिंह ने बताया कि फोकल प्वाइंट चौंकी के इंचार्ज एसआई नरेंद्र मोहन टीम के साथ नाकाबंदी के दौरान गदईपुर के पास मौजूद थे जहां उन्होंने एक ट्रक चालक को रुकने का इशारा किया तो चालक भागने की कोशिश करने लगा। जिसे रोक कर जब ट्रक की तलाशी ली गई तो ट्रक के केबिन से दो बोरे बरामद हुए जिसमें 40 किलो चूरा पोस्त और ट्रक के पीछे सामान के साथ 5 बोरों में 90 किलो चूरा पोस्त बरामद हुए। दोनों आरोपितों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है और दोनों आरोपियों को अदालत में पेश कर रिमांड पर लेगी ताकि यह पता लगाया जा सके कि यह सप्लाई कहां से लेकर आए थे और कहां देने जा रहे थे।
Blog
-

टला बड़ा हादसा : हवा में भिड़ने से बचे दो विमान
काठमांडू: नेपाल में शुक्रवार को एअर इंडिया और नेपाल एयरलाइंस के विमान बीच हवा में भिड़ने वाले थे, तभी चेतावनी प्रणाली ने पायलटों को सतर्क कर दिया और उनके तुरंत हरकत में आने से एक बड़ा हादसा टल गया। अधिकारियों ने रविवार को यहां यह जानकारी दी।
नेपाल के नागर विमानन प्राधिकरण (सीएएएन) ने लापरवाही के आरोप में हवाई यातायात नियंत्रण विभाग के दो कर्मचारियों को निलंबित कर दिया। सीएएएन के प्रवक्ता जगन्नाथ निरूला ने यह जानकारी दी। शुक्रवार सुबह मलेशिया के कुआलालंपुर से काठमांडू आ रहे नेपाल एयरलाइंस के विमान और नयी दिल्ली से काठमांडू आ रहे एअर इंडिया के विमान की भिड़ंत होने वाली थी। निरूला ने कहा कि एअर इंडिया का विमान 19 हजार फुट की ऊंचाई से नीचे की ओर आ रहा था जबकि नेपाल एयरलाइंस का विमान उसी समय 15 हजार फुट की ऊंचाई पर उड़ रहा था।
प्रवक्ता ने कहा कि जब रडार पर दिखा कि दो विमान आसपास हैं, तो नेपाल एयरलाइंस का विमान नीचे उतरकर सात हजार फुट की ऊंचाई पर आ गया। नागर विमानन प्राधिकरण ने मामले की जांच के लिए तीन सदस्यीय समिति बनाई है। सीएएएन ने घटना के समय नियंत्रण कक्ष के प्रभारी रहे दो अधिकारियों को निलंबित कर दिया। इस घटना पर एअर इंडिया की ओर से फिलहाल कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है।
-
इक्फाई यूनिवर्सिटी ने मनाया अपना पहला दीक्षांत समारोह
201 विद्यार्थियों को दी डिग्रियां
बरोटीवाला/सचिन बैंसल : बरोटीवाला के कालूझिंडा स्थित इक्फाई विश्वविद्यालय ने पहला दीक्षांत समारोह शनिवार को आयोजित किया गया। हिमाचल प्रदेश निजी शिक्षण संस्थान नियामक आयोग (एचपी-पीईआरसी) के अध्यक्ष सेवानिवृत मेजर जनरल अतुल कौशिक मुख्य अतिथि रहे। मणिपुर केंद्रीय विश्वविद्यालय के कुलाधिपति प्रो. टी तिरूपति रॉ ने दीक्षांत समारोह की अध्यक्षता की। आईसीएफएआई विश्वविद्यालय, मिजोरम के कुलाधिपति प्रो. वाईआर हरगोपाल रेड्डी भी इस अवसर पर मौजूद रहे।दीक्षांत समारोह में आईसीएफएआई से स्नातक करने वाले 201 छात्रों को डिग्रियां प्रदान की गईं। वर्ष 2016-2022 से स्नातक करने वाले टॉपरों को रजत और स्वर्ण पदक प्रदान किए गए। जिन कार्यक्रमों के लिए डिग्रियां प्रदान की गईं उनमें एम.एससी. भौतिक विज्ञान, एम.एससी रसायन विज्ञान, एम.एससी. अंक शास्त्र, बीएससी। (गैर-चिकित्सा), बीटेक, सीएसई, ड्राफ्ट्समैन मैकेनिकल में डिप्लोमा, एमबीए, एम. कॉम, बीबीए, बी.कॉम, एलएलबी और गणित और प्रबंधन अध्ययन के विषयों में पीएचडी डिग्री शामिल हैं।आईसीएफएआई विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. केशव शर्मा ने विश्वविद्यालय की प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत की। उन्होंने विश्वविद्यालय की स्थापना से लेकर आज तक की गई प्रगति पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि आईसीएफएआई सोसाइटी एक गैर-लाभकारी शैक्षिक सोसायटी है और स्वर्गीय एन. जे. यशस्वी की ओर से स्थापित की गई थी। प्रो. केशव शर्मा ने हचाआ कि आईसीएफएआई विश्वविद्यालय वर्तमान में 34 पाठ्यक्रमों की पेशकश कर रहा है जिसमें विभिन्न स्नातक, परास्नातक और पीएचडी शामिल हैं। विज्ञान और प्रौद्योगिकी, प्रबंधन अध्ययन और कला, कानून और फार्मास्युटिकल विज्ञान संकाय के संकायों के तहत कार्यक्रम शामिल हैं। विश्वविद्यालय छात्रों को आवश्यक पेशेवर और जीवन कौशल के साथ-साथ सामाजिक लाभ प्राप्त करने के लिए समावेशी प्रौद्योगिकी सहायता प्राप्त शिक्षण के माध्यम से विश्व स्तरीय, अभिनव और कैरियर उन्मुख व्यावसायिक शिक्षा प्रदान करने के अपने मिशन को प्राप्त करने का प्रयास कर रहा है। विवि के रजिस्ट्रार एम के सोनी ने दीक्षांत समारोह के अंत में धन्यवाद प्रस्ताव प्रस्तुत किया। -

इक्फाई यूनिवर्सिटी ने मनाया अपना पहला दीक्षांत समारोह
201 विद्यार्थियों को दी डिग्रियां
बरोटीवाला/सचिन बैंसल : बरोटीवाला के कालूझिंडा स्थित इक्फाई विश्वविद्यालय ने पहला दीक्षांत समारोह शनिवार को आयोजित किया गया। हिमाचल प्रदेश निजी शिक्षण संस्थान नियामक आयोग (एचपी-पीईआरसी) के अध्यक्ष सेवानिवृत मेजर जनरल अतुल कौशिक मुख्य अतिथि रहे। मणिपुर केंद्रीय विश्वविद्यालय के कुलाधिपति प्रो. टी तिरूपति रॉ ने दीक्षांत समारोह की अध्यक्षता की। आईसीएफएआई विश्वविद्यालय, मिजोरम के कुलाधिपति प्रो. वाईआर हरगोपाल रेड्डी भी इस अवसर पर मौजूद रहे।दीक्षांत समारोह में आईसीएफएआई से स्नातक करने वाले 201 छात्रों को डिग्रियां प्रदान की गईं। वर्ष 2016-2022 से स्नातक करने वाले टॉपरों को रजत और स्वर्ण पदक प्रदान किए गए। जिन कार्यक्रमों के लिए डिग्रियां प्रदान की गईं उनमें एम.एससी. भौतिक विज्ञान, एम.एससी रसायन विज्ञान, एम.एससी. अंक शास्त्र, बीएससी। (गैर-चिकित्सा), बीटेक, सीएसई, ड्राफ्ट्समैन मैकेनिकल में डिप्लोमा, एमबीए, एम. कॉम, बीबीए, बी.कॉम, एलएलबी और गणित और प्रबंधन अध्ययन के विषयों में पीएचडी डिग्री शामिल हैं।आईसीएफएआई विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. केशव शर्मा ने विश्वविद्यालय की प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत की। उन्होंने विश्वविद्यालय की स्थापना से लेकर आज तक की गई प्रगति पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि आईसीएफएआई सोसाइटी एक गैर-लाभकारी शैक्षिक सोसायटी है और स्वर्गीय एन. जे. यशस्वी की ओर से स्थापित की गई थी। प्रो. केशव शर्मा ने हचाआ कि आईसीएफएआई विश्वविद्यालय वर्तमान में 34 पाठ्यक्रमों की पेशकश कर रहा है जिसमें विभिन्न स्नातक, परास्नातक और पीएचडी शामिल हैं। विज्ञान और प्रौद्योगिकी, प्रबंधन अध्ययन और कला, कानून और फार्मास्युटिकल विज्ञान संकाय के संकायों के तहत कार्यक्रम शामिल हैं। विश्वविद्यालय छात्रों को आवश्यक पेशेवर और जीवन कौशल के साथ-साथ सामाजिक लाभ प्राप्त करने के लिए समावेशी प्रौद्योगिकी सहायता प्राप्त शिक्षण के माध्यम से विश्व स्तरीय, अभिनव और कैरियर उन्मुख व्यावसायिक शिक्षा प्रदान करने के अपने मिशन को प्राप्त करने का प्रयास कर रहा है। विवि के रजिस्ट्रार एम के सोनी ने दीक्षांत समारोह के अंत में धन्यवाद प्रस्ताव प्रस्तुत किया। -

अमरावती कालोनी बददी में भगवती जागरण का हुआ भव्य आयोजन
पूरी रात भजनों पर झूमते रहे श्रद्वालु
बददी/सचिन बैंसल: रिधी सिद्वि कीर्तण मंडली अमरावती ने अपने परिसर में 21वें भगवती जागरण का आयोजन किया। इस दौरान पिंजौर की राजू एंड पार्टी ने महामाई का गुणगान किया। अमरावती कालोनी व आसपास के लोगों ने इसमें भाग लिया और माता का आर्शीवाद लेकिन पूरे बददी शहर की सुख समृद्वि की कामना की। इस दौरान अमरावती कीर्तण मंडली की सदस्यों ने सभी श्रद्वालुओं के लिए शाम पांच बजे से ही विशाल भंडारे का आयोजन भी किया हुआ था। भजनों के माध्यम से कलाकारों ने बताया कि जो पृथ्वी पर जन्म लेता है उसकी मृत्यु भी होती है। मृत्यु इस जीवन का अटल सत्य है। शास्त्रों में कहा गया है कि व्यक्ति अपने अच्छे और बुरे कर्मों के अनुसार मृत्यु के पश्चात स्वर्ग और नरक लोक में जाता है।कहा जाता है अच्छे कर्म करने वाले को स्वर्ग की प्राप्ति होती है तो बुरे कर्म करने वाला इस लोक के बाद भी नरक की यातनाएं भोगता है। मनुष्य के अच्छे कर्म ही उसके लिए मोक्ष के द्वार खोलते हैं। मोक्ष प्राप्ति का अर्थ होता है जीवन मरण के चक्र से मुक्त हो जाना। मोक्ष का प्राप्ति के बाद मनुष्य को दोबारा इस मृत्युलोक पर जन्म लेने की आवश्यकता नहीं रहती है। इसलिए हर मनुष्य मृत्यु के पश्चात मोक्ष की प्राप्ति करना चाहता है। शास्त्रों में कुछ ऐसे कार्य बताए गए हैं, जिन्हें करने से मनुष्य के मृत्यु समय के कष्ट कट जाते हैं। उसे इस लोक के बाद स्वर्ग में स्थान मिलता है।मनुष्य जीवन मरण के बंधन से मुक्त होकर मोक्ष की प्राप्ति करता है। रिधी सिद्वि कीर्तण मंडली अमरावती की अध्यक्ष चंदा केश्तवाल, उपाध्यक्ष कंचन झा, कोषाध्यक्ष सोनिया कुमारी व सह सचिव रेणु कुमारी ने बताया कि पिंजौर की राजू एंड पार्टी के कलाकारों ने महामाई का गुणगान किया और इससे पहले अटूट लंगर चला। कलाकारों ने प्यारा सजा है तेरा दरबार भवानी, मेरी अंखियों के सामने ही रहना, चलो बुलावा आया है माता ने बुलाया है व लेके पूजा की थाली जोत मन की जगा ली आदि भजन सुनाकर खूब वाहवाही लूटी। इस अवसर पर हरिओम योगा सोसाईटी के प्रधान डा श्रीकंात शर्मा, जिला संघचालक आरएसएस महेश कुमार कौशल, अंकुर कुमार, मानवाधिकार फाऊंडेरशन के प्रदेशाध्यक्ष विकास झा, बृजमंडल झा, के के वालिया, परमिंद्र बगा, अजय चंद्र, मोहण सैणी, पिंटू सिंह, भुवन चंद्र, राज वर्मा, अनिता बहुगुणा, बबीता गिडगियाल सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित थे। -

बददी में युवा संवाद कार्यक्रम का जनकल्याण समिति ने किया आगाज
हर रविवार व राजकीय अवकाश के दिन दो घंटे चलेगा कार्यक्रम
बददी/सचिन बैंसल : औद्योगिक नगर बददी में हिमालया जनकल्याण समिति के तत्वाधान में युवा संवाद कार्यक्रम का आगाज आज महाराणा प्रताप नगर में किया गया जिसका शुभारंभ फेडरेशन आफ इंडियन इंडस्ट्री के प्रदेश सचिव अनिल मलिक ने किया। हिमालया जनकल्याण समिति के चेयरमैन सतीश सिंघल व अध्यक्ष रणेश राणा ने बताया कि यह कार्यक्रम हर रविवार को सुबह 10 से 12 बजे तक आयोजित किया जाएगा वहीं हर राजकीय अवकाश के दिन भी यह कार्यक्रम चला करेगा। कार्यक्रम प्रारंभ करने का प्रमुख उदेश्य युवाओं को सर्वांगीण विकास करना और उनको व्यावहारिक ज्ञान देना है।
सर्वप्रथम प्रोजेक्टर पर सभी युवाओं व अन्य वक्ताओं ने प्रधानमंत्री के मन की बात सुनी और और आज की थीम का व्याख्यान किया। उसके बाद कार्यक्रम में उपस्थित सभी छात्रों ने आज के कार्यक्रम के बारे में अपने अपने विचार रखे। बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे फेडरेशन आफ इंडियन इंडस्ट्री के प्रदेश सचिव अनिल मलिक ने कहा कि का युवा समाज व संस्कार के दूर जा रहा है। उसके पास सिर्फ अपने लिए वक्त या फिर वह अपना समय सोशल मीडीया में व्यतीत कर रहा है। सामाजिक दायित्वों व जिम्मेदारियों को तो उसे क्षण मात्र ज्ञान नहीं है उल्टे कई बातों का व्यावहारिक ज्ञान नहीं है फलस्वरुप वह हर समय दिगभ्रमित रहता है। सिर्फ स्कूली व कालेज की पढ़ाई करना ही किसी युवा के लिए काफी नहीं है बल्कि उसे देश समाज व अपने क्षेत्र की समझ होनी चाहिए।
हिमालया जनकल्याण समिति के अध्यक्ष रणेश राणा ने कहा कि महाराणा प्रताप नगर के बिरला सभागार में हर रविवार व राजकीय अवकाश वाले दिन व्यक्तित्व विकास के 2 घंटे के सूक्ष्म शिविर लगाए जाएंगे। बच्चों को जहां पठन पाठन की आदत डाली जाएगी वहीं सामान्य ज्ञान से भी अवगत कराया जाएगा। यह कार्यक्रम ठीक 10 बजे प्रारंभ होकर 12 बजे समाप्त हो जाएगा। अलग अलग विषयों के विशेषज्ञों के साथ साथ विभिन्न राष्ट्रीय अंतरराष्ट्रीय मुददों पर युवाओं के साथ सीधा संवाद होगा। हर माह आने वाले एतिहासिक दिनों का इतिहास बताया जाएगा वहीं महापुरुषों की जीवनी से भी अगवत कराया जाएगा। जो बच्चे सार्वजनिक मंचों पर बोलने में झिझक दिखाते हैं उनको भाषण देने की कला व मंच संचालन के टिप्स दिए जाएंगे।
हर्षिता, अर्चना व अभिमन्यू बने संयोजक-
वर्ष भर चलने वाले कार्यक्रमों के लिए छात्रों में ही तीन लोगों हर्षिता ठाकुर, अर्चना यादव व बरोटीवाला के अभिन्यु मलिक को संयोजक बनाया गया है। यह तीनों कार्यकर्ता हर सप्ताह होने वाले कार्यक्रमों की जानकारी दो दिन पहले संगठन के पेज पर प्रकाशित करेंगे और युवाओं तथा बच्चों से तालमेल बनाएंगे। यह रहे उपस्थित-युवा संवाद कार्यक्रम की शुरुआत पर एफआईआई के प्रांत सचिव अनिल मलिक, हरिओम योगा सोसाईटी के चेयरमैन डा श्रीकांत शर्मा, भामंस के सह सचिव हरबंस राणा, योग भारती के प्रदेश संगठन मंत्री डा किशोर ठाकुर, निकिता चौधरी सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित थे।
-

राहुल गांधी की सदस्या रद्द किया जाना लोकतंत्र की हत्या करना: मुकेश अग्निहोत्री
ऊना/ सुशील पंडित : ऊना मुख्यालय पर स्थित एम सी पार्क में हिमाचल प्रदेश के उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने केंद्र सरकार को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि आज तक आज़ाद भारत मे इस प्रकार का कार्य कभी भी नही हुआ। उंन्होने कहा की राहुल गांधी की सांसद से सदस्या को रद्द किए जाने पर इसे लोकतंत्र की हत्या करना बताया। उंन्होने कहा कि अयोग्यता का यह प्रकरण प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का एजेंडा है। अडानी पर राहुल गांधी द्वारा दिए गए भाषण ने इन सभी मुद्दों को जन्म दिया गया है। उन्होंने कहा कि संसद में राहुल गांधी ने नरेंद्र मोदी से कुछ सवाल किए जिनका जवाब वह नहीं दे सके, जिसके बाद यह मुद्दा सामने आया।
उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने आरोप लगाया कि केंद्र की मोदी सरकार लोकतंत्र की हत्या कर रही है। उन्होंने कहा कि जनता जानना चाहती है कि नरेंद्र मोदी व अदानी का आपसी क्या रिश्ता है अदानी के पास 20 हजार करोड़ रुपया कहां से आया ,उंन्होने कहा कि मोदी सरकार देश को लूट रही है ।आज देश में चोर को चोर कहना अपराध हो गया है और बेगुनाहों को सजा दी जा रही है ।उन्होंने कहा यह सीधे तौर पर लोकतंत्र की हत्या है पूरा सरकारी तंत्र इस समय दबाव में चल रहा है ।उन्होंने कहा कि यह तानाशाही के खात्मे की शुरुआत है अब लड़ाई को सही दिशा देने का समय आ गया है ।
उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी की तानाशाही ने देश को बर्वादी की दहलीज पर लाकर खड़ा कर दिया है ।जब राहुल गांधी ने अडानी पर प्रधानमंत्री से सवाल पूछे थे उसी समय से इन्होंने साजिश से राहुल गांधी की आवाज दबाने के प्रयास शुरू कर दिए थे। केंद्र की मोदी सरकार के मंत्रियों ने कई बार राहुल गांधी के खिलाफ गलत आरोप लगाए क्यों मोदी ने अपने मंत्रियों के खिलाफ कार्रवाई नही की। उंन्होने कहा कि लोकसभा में राहुल गांधी को बोलने का और अपना पक्ष रखने का मौका भी नहीं दिया गया, जो भाजपा सरकार के लोकतंत्र विरोधी और तानाशाह वाले मनोभाव को दर्शाता है। उन्होंने कहा कि संसदीय लोकतंत्र के इतिहास में इससे बड़ा काला धब्बा कोई नहीं। उन्होंने कहा कि आज भारतीय लोकतंत्र मृत घोषित हुआ लोकतंत्र पर संकट के बादल छाए हुए हैं। अग्निहोत्री ने भाजपा पर यह भी आरोप लगाया कि राहुल गांधी की सदस्यता रद्द करना मोदी सरकार की प्रतिशोध की नीति का उदाहरण है। भारत जोड़ो यात्रा से राहुल गांधी की बढ़ती लोकप्रियता से मोदी सरकार परेशान हो चुकी है नरेंद्र मोदी को लगता है कि राहुल गांधी का मुंह बंद करना होगा क्योंकि अगर उन्हें बोलने दिया गया तो भाजपा सत्ता से बाहर हो जाएगी। उन्होंने कहा कि 2024 में होने वाले लोकसभा चुनावों में देश की जनता भाजपा और मोदी को करारा जवाब देगी।
उंन्होने कहा के केंद्र की मोदी सरकार राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा से घबरा कर वदले की भावना से कार्यवाही करने की कोशिश करने का प्रयास कर रही है। पहले भी भारत में कई नेताओ पर मानहानि के मुकदमे चले लेकिन आज तक किसी पर ऐसी कार्यवाही नही की गई। यह कार्यवाही लोकतंत्र की हत्या है और फ्रीडम ऑफ स्पीच पर सीधा हमला है,उन्होंने ने कहा की मोदी सरकार की चेतना मर चुकी है और जो व्यक्ति आम लोगों की बात को उठा रहा है और सरकार की खामियों को सबके सामने उजागर कर रहा है,मोदी सरकार उसको चुप करवाने के गैर लोकतांत्रिक हथकंडे अपना रही है। मीडिया के लोगों और विपक्ष के नेताओ को अपनी बात रखने के लिए जेल भेजा जा रहा है।राहुल गांधी की भी बस यही गलती है कि उन्होंने आम जनता से जुड़े मुद्दों को उठाया जनता की समस्याओं पर बात की जिसकी सजा उनको मिल रही है लेकिन राहुल गांधी और कांग्रेस आम लोगो की समस्याओं को उठती रहेगी चाहे कितनी बार जेल जाना पड़े और हमे न्यायपालिका पर पूरा विश्वास है कि राहुल गांधी की सजा पर ऊपरी अदालत रोक लगाए।
इस मौके पर विशेष रूप से प्रदेश सरकार में उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री, कुटलैहड़ से विधायक देवेंद्र भुट्टो, गगरेट से विधायक चैतन्य शर्मा, चिंतपूर्णी से विधायक सुदर्शन बबलू, पूर्व विधायक सतपाल सिंह रायजादा ओर पूर्व मंत्री कुलदीप कुमार, प्रदेश प्रवक्ता डॉ विजय डोगरा, जिला प्रधान कांग्रेस कमेटी रणजीत राणा व सभी प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारीगण, ब्लॉकों के अध्य्क्ष जिला व ब्लॉक के पदाधिकारी , फ्रंटल ऑर्गेनाइजेशन के पदाधिकारी व अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहें।
-

सिगरेट, तंबाकू और पान मसाला पर सरकार का बड़ा फैसला, 1 अप्रैल से होगा लागू
नई दिल्ली : सरकार ने पान मसाला, सिगरेट और तंबाकू के अन्य उत्पादों पर गुड्स एंव सर्विसेज टैक्स कंपनसेशन सेस की अधिकतम दर की सीमा तय कर दी है और सरकार ने अधिकतम दर को रिटेल सेल प्राइस से भी जोड़ दिया है। सेस की दर की सीमा गत शुक्रवार को लोकसभा में पारित फाइनेंस बिल 2023 में संशोधनों के तहत लाई गई है।
संशोधन के मुताबिक, पान मसाला के लिए जीएसटी कंपनसेशन का अधिकतम सेस प्रति इकाई खुदरा मूल्य का 51% होगा। मौजूदा व्यवस्था के तहत सेस प्रोडक् के मूल्यानुसार 135% पर लगाया जाता है।
तंबाकू पर दर 4,170 रुपये प्रति हजार स्टिक के साथ मूल्यानुसार 290% या प्रति इकाई खुदरा मूल्य के 100% तय की गई है। अभी तक सबसे ऊंची दर 4,170 रुपये प्रति हजार स्टिक के साथ मूल्यानुसार 290% है। यह सेस जीएसटी की सबसे ऊंची 28% की दर के ऊपर लगाया जाता है।
-

कांग्रेस द्वारा किए जा रहे विरोध प्रदर्शन संविधान, भारतीय न्यायपालिका के खिलाफ: भाजपा
ऊना/सुशील पंडित : भाजपा के विधायक सतपाल सिंह सत्ती, पूर्व मंत्री वीरेंद्र कंवर, पूर्व विधायक बलबीर चौधरी, पूर्व विधायक राजेश ठाकुर और एचपीएसआईडीसी के पूर्व उपाध्यक्ष रामकुमार ने राहुल गांधी के मामले को लेकर कांग्रेसियों द्वारा किए जा रहे विरोध प्रदर्शनों को भारत के संविधान और भारतीय न्यायपालिका के खिलाफ बताया है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी के खिलाफ कानून द्वारा की गई कार्रवाई उनके बड़े भोलेपन और दूसरों को अपमानित करने के कारण हुई है और यही काम अब अन्य कांग्रेसी भी कर रहे हैं।
भाजपा नेताओं ने कहा कि राहुल गांधी के मामले पर कांग्रेस के नेताओं ने भारतीय न्यायपालिका और कानून पर जिस तरह की टिप्पणियां की हैं वह अपने आप में शर्मनाक हैं। भाजपा नेताओं ने कहा कि देश के संविधान के तहत इससे पहले भी जिन नेताओं ने गलत किया उनके साथ कानून सम्मत कार्रवाई अमल में लाई गई है चाहे फिर वह लालू प्रसाद यादव रहे हो या कोई और नेता। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के नेता राहुल गांधी को कानून से भी ऊपर बताने का प्रयास कर रहे हैं, जो लोकतंत्र के मंदिर संसद, भारत के संविधान और भारत की न्यायपालिका का अपमान है।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस के नेताओं ने हमेशा देश के पिछड़े और दलित लोगों का अपमान करने का काम किया। अन्य पिछड़ा वर्ग से संबंध रखने वाले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ कांग्रेस के नेताओं की टिप्पणियां पूरा देश सुन चुका है और कांग्रेस के नेताओं द्वारा प्रधानमंत्री का अपमान करने में कोई कमी नहीं छोड़ी गई। अब जब कांग्रेस के नेताओं को उस अपमान का दंड मैंने लगा है तो कांग्रेसी सड़कों पर उतर कर ड्रामा करने में लगे हैं। भाजपा नेताओं ने कहा कि देश का प्रत्येक नागरिक कानून के दायरे में आता है चाहे वह राहुल गांधी हो या कोई और सामान्य व्यक्ति। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के नेताओं ने कभी भी देश का भला नहीं सोचा अपितु हमेशा गांधी परिवार की चाटुकारिता में ही समय बिताते रहे हैं। अब भी केवल मात्र गांधी परिवार की चाटुकारिता के चक्कर में कांग्रेसी देश के संविधान और कानून को नीचा दिखाने का दुस्साहस कर रहे हैं।
-

ऊना के बहडाला में चोरों ने पुलिस बनकर दिया लूट को अंजाम
ऊना/सुशील पंडित : चोरियों से परेशान ऊना निवासीयों को अब लुटेरों का डर भी सताने लगा है। शनिवार रात को ऊना के गांव बहडाला में चार शातिर चोर खुद को पुलिस वाला बताकर एक घर में घुसे। मां बेटी को बंधक बनाया और लाखों के गहने व नकदी लेकर फरार हो गए। प्राप्त जानकारी के अनुसार शनिवार रात करीब 12 बजे बहडाला गांव के वार्ड 8 में रहने वाली नीलम के दरवाजे पर किसी ने दस्तक दी। जब दरवाजा खटखटाने वालों से पूछा कि कौन हो तो उन्होंने खुद को पुलिस वाला बताया। उस वक्त घर में नीलम और उसकी माता अकेले थे। दरवाजा खोलते ही चारों जबरन अंदर घुस आए।
नीलम ने आधी रात को आए बिन बुलाए मेहमानों से जब पहचान पत्र दिखाने को कहा तो उन्होंने पहले बुजुर्ग मां के कानों के झुमके उतार लिए। मां बेटी समझ चुकी थीं कि उनके घर लुटेरे आ चुके हैं। विरोध करने पर लुटेरों ने घर में तोड़फोड़ शुरू कर दी। घर की अलमारियां खंगालते हुए उन्होंने दो सोने की अंगूठियां, एक सोने की चेन और एक सोने का सेट चुरा लिया। ढाई घंटे वह घर में उत्पात मचाने के बाद रात लगभग 2:30 बजे मां बेटी को घर के एक कमरे में बंद करके फरार हो गए। दोनों की चीखें सुनकर पड़ोसियों ने उन्हें बाहर निकाला और पुलिस को शिकायत की। मामले की पुष्टि करते हुए ऊना एएसपी संजीव भाटिया ने बताया कि लूटपाट और चोरी की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। पुलिस चोरों की तालाश में है।
