Blog

  • अजौली में आधा किलो चरस के साथ एक गिरफ्तार

    अजौली में आधा किलो चरस के साथ एक गिरफ्तार

    ऊना/सुशील पंडित : अम्ब तहसील के कुठेड़ा खेरला गांव का एक व्यक्ति आधा किलो चरस के साथ ऊना पुलिस के हत्थे चढ़ा है। प्राप्त जानकारी के अनुसार बुधवार को सदर थाना की पुलिस जब अजौली में मौजूद थी तब गुप्त सूचना के आधार पर एक व्यक्ति की तालाशी ली गई। उससे 524 ग्राम चरस बरामद हुई है। आरोपित का नाम गुलशन कुमार पुत्र ज्ञान चंद बताया जा रहा है। पुलिस ने मादक द्रव्य अधिनियम की  धारा 20-61-85 के अन्तर्गत थाना सदर ऊना में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 
  • जालंधरः ACP Bhupinder की अगुवाई में निकाला गया फ्लैग मार्च, देखें वीडियो

    जालंधरः ACP Bhupinder की अगुवाई में निकाला गया फ्लैग मार्च, देखें वीडियो

    जालंधर/वरिंदरः वेस्ट हलके में एसीपी भूपिंदर सिंह की अगुवाई में थाना बस्ती बावा खेल के एसएचओ गगनदीप सिंह शेखों, थाना भार्गव कैंप एसएचओ रविंदर कुमार, थाना 5 के एसएचओ परमिंदर सिंह ने पैरामिल्ट्ररी फोर्स के साथ मिलकर फ्लैग मार्च निकाला। इस दौरान एसीपी ने वेस्ट हलके में लोगों को माहौल को शांतिपूर्ण बनाए रखनी की अपील की है। उन्होंने कहा कि अगर उन्हें शरारती अंनसरों के बारे में कोई सूचना मिलती है तो वह नजदीकी थाना के एसएचओ को इसकी सूचना दे।

    एसीपी ने अमृतपाल सिंह को लेकर कहा कि पुलिस उनके साथियों को हिरासत में ले रही है। अभी तक अमृतपाल सिंह के कई समर्थक हिरासत में लिए जा चुके है। पंजाब में माहौल शांतिपूर्ण बना हुआ है। किसी भी शरारती अंनसर को माहौल खराब करने नहीं दिया जाएगा। अगर कोई भी शरराती अंनसर माहौल खराब करता है तो उसके खिलाफ सख्ती से कार्रवाई की जाएगी।

  • छात्रवृत्ति योजना में ड्यूटी से कॉलेज अध्यापक नाराज

    छात्रवृत्ति योजना में ड्यूटी से कॉलेज अध्यापक नाराज

    ऊना/ सुशील पंडित :  हिमाचल प्रदेश राजकीय महाविद्यालय शिक्षक संघ (एच.जी.सी.टी.ए.) ऊना ईकाई ने निदेशक उच्च शिक्षा के आदेश के विरोध में प्रस्ताव पारित कर महाविद्यालय प्राचार्य प्रोफेसर सतदेव भारद्वाज को ज्ञापन सौंपा। उच्च शिक्षा निदेशक द्वारा दिनांक 16 मार्च, 2023 को एक आदेश जारी किया गया है जिसके तहत महाविद्यालयों में कार्यरत प्राध्यापक अपने आसपास के विद्यालयों में जाकर शासन द्वारा विद्यार्थियों को मिलने वाली विभिन्न छात्रवृत्ति योजना का सत्यापन करेंगे।
    इस आदेश के मिलते ही एच.जी.सी.टी.ए. के  स्थानीय इकाई का प्रतिनिधिमंडल डॉ बलविंदर राणा प्रधान, श्रीमती डॉ मीता शर्मा उपाध्यक्ष, डॉ सुरेश कुमार सचिव, डॉ मदन और प्रो मोनिका ठाकुर  संयुक्त सचिव, प्रो अनिता सैनी कोषाध्यक्ष, प्रो पुनीत कंवर, प्रो अश्वनी पटेल और डॉ संजय वर्मा सलाहकार ने प्राचार्य के माध्यम से इस आदेश के खिलाफ अपना विरोध जताया है।
  • अटल बिहारी वाजपेई महाविद्यालय बंगाणा में  मनाया शहीदी दिवस

    अटल बिहारी वाजपेई महाविद्यालय बंगाणा में  मनाया शहीदी दिवस

    ऊना/सुशील पंडित :  अटल बिहारी वाजपेई राजकीय महाविद्यालय बंगाणा में एनएसएस, एनएससी और रोवर रेंजर इकाई के सौजन्य से शहीदी दिवस 2023 का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि महाविद्यालय के उपप्राचार्य डॉ. रेखा शर्मा थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता एनएसएस के प्रोग्राम ऑफीसर प्रोफ़ेसर सिकंदर नेगी ने की। कार्यक्रम की शुरुआत शहीदे आजम भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव को पुष्पांजलि देकर श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर कविता पठन,चित्रकला और नारा लेखन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।कविता पठन, प्रतियोगिता में प्रथम स्थान , द्वितीय वर्ष  का छात्र विशाल ने, द्वितीय स्थान, द्वितीय वर्ष की छात्रा पलक मान ने और तृतीय स्थान, द्वितीय वर्ष की छात्रा खुशी ने प्राप्त किया।

    पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता में प्रथम स्थान, प्रथम वर्ष  की छात्रा सानिया ने, द्वितीय स्थान, प्रथम वर्ष की छात्रा निकिता कौंडल ने और तृतीय स्थान द्वितीय वर्ष की छात्रा  अंजलि ने प्राप्त किया। इस अवसर पर एनएसएस के प्रोग्राम ऑफिसर प्रोफ़ेसर सिकंदर नेगी ने कहा कि 23 मार्च को शहीद दिवस तीन युवा क्रांतिकारियों भगत सिंह ,राजगुरु ,सुखदेव के बलिदान को याद करते हुए हर साल मनाया जाता है।जिन्होंने अपने प्राण की परवाह न करते हुए देश की स्वतंत्रता ,कल्याण और प्रगति के लिए हर संभव प्रयास किया और अंत में शहीद हो गए। भगत सिंह,राजगुरु और सुखदेव ,आज सभी युवाओं के लिए प्रेरणा के स्त्रोत है और उनके संघर्ष और  बलिदान युवाओं में एक नव ऊर्जा प्रदान करती है। इस अवसर पर महाविद्यालय के उप प्राचार्य प्रोफेसर रेखा शर्मा, प्रोफेसर अन्नू अत्री लखन पाल, प्रोफेसर रीना, प्रोफेसर शकुंतला देवी राणा ,प्रोफेसर किरण ठाकुर ,एनएसएस के कैप्टन अक्षय शर्मा , विशाल सोनी, सबिता, कामना, इंदू बाल,नेम सिंह, गौरव, तीक्ष्ण आर्य आदि गणमान्य मौजूद थे।

  • अमृतपाल सिंह की हरियाणा से CCTV आई सामने, IG ने किया अहम खुलासा

    अमृतपाल सिंह की हरियाणा से CCTV आई सामने, IG ने किया अहम खुलासा

    चंडीगढ़ः ऑपरेशन अमृतपाल सिंह को लेकर जगह-जगह पर छापेमारी की जा रही है। वहीं हरियाणा से अमृतपाल सिंह की सीसीटीवी सामने आई है। जिसमें अमृतपाल सिंह ने अपना चेहरा छुपाया हुआ हैै। वहीं आईजी सुखचैन सिंह गिल ने अमृतपाल सिंह को लेकर अहम खुलासे किए है। आईजी ने कहा कि अमृतपाल सिंह का रूट ट्रैक किया जा रहा है जिसमे सामने आया है कि वहां से भागने के बाद लास्ट लोकेशन शाहबाद की सामने आई है। इस दौरान वह अमृतपाल सिंह को पनाह देने वाली बलजीत कौर महिला को पुलिस ने हिरासत में लिया है।

    जिसके बाद 19 मार्च की रात को बलजीत कौर के घर अमृतपाल सिंह रुका था, आईजी ने खुलासा किया है कि अमृतपाल को बाइक पर भगाने वाले पप्लप्रीत सिंह जिसे बलजीत कौर ढाई वर्ष से जानती थी। इस दौरान बलजीत कौर ने अमृतपाल सिंह को पनाह दी। आईजी ने कहा कि वहां की सीसीटीवी सामने आई है जिसमें अमृतपाल सिंह ने चेहरा छुपाया हुआ है। वीडियो में अमृतपाल अपने साथी के साथ एक गली में से निकल रहा है जबकि उसका साथी पप्लप्रीत उससे कुछ कदम आगे चल रहा है। उसने भी खुद को तौलिए से लपेट रखा है। वहीं इस मामले को लेकर कुरुक्षेत्र के एसपी सुरिंदर सिंह भोरिया ने बताया कि 19 और 20 मार्च को अमृतपाल और पापलप्रीत वहां रुके। वह लुधियाना से शाहाबाद स्कूटी से पहुंचे थे।  पुलिस ने बलजीत कौर को गिरफ्तार कर लिया और उसे पंजाब पुलिस को सौंप दिया। पुलिस महिला से पूछताछ कर रही है।

    अमृतपाल और पापलप्रीत ने शरण ली हुई है, बलजीत के भाई ने इसकी जानकारी पुलिस को दी। पंजाब आईजीपी सुखचैन सिंह गिल ने बताया कि गुरपेज जो हमारी हिरासत में है, उसने हमें उस महिला के बारे में भी बताया, जिसके पास अमृतपाल शरण लेने जा सकता है। आईजी ने खुलासा करते हुए कहा कि उक्त महिला पप्पलप्रीत की बहन बताई जा रही है है। वहीं आईजी ने बताया कि अमृतपाल को लेकर कुछ तस्वीरें हमने शेयर की है,  अगर किसी को इस बारे कोई सूचना मिलती है तो तुरन्त पुलिस को इसकी जानकारी दें। अमृतपाल किसी भी स्टेट में जा सकता है। अमृतपाल की हर हरकत को ट्रैक किया जा रहा है और राज्य में कानून-व्यवस्था पूरी तरह से कायम है।

    बता दें कि पंजाब पुलिस ने अमृतपाल को लेकर जानकारी दी है जिसमें उन्होंने कहा कि उसका पता लगाने के लिए हमारी टीम लगी हुई है। कई जगहों के सीसीटीवी फुटेज खंगाले गए हैं। सेखोवाल गांव में एक गुरुद्वारा है। यहां उन्होंने बाइक बदली और उसके बाद नदी पार करने के लिए नाव देखा। जब उन्हें वो नहीं मिला तो उन्होंने नदी पार करने के लिए एक पुराने पुल का इस्तेमाल किया। बाद में उन्होंने एक ऑटो किया। इसके बाद कुरुक्षेत्र में उनकी मूवमेंट के बारे में पता चला।

  • राष्ट्रीय एकता मंच संस्था के जागरूकता शिविर मे थाना प्रभारी हरोली ने की शिरकत

    राष्ट्रीय एकता मंच संस्था के जागरूकता शिविर मे थाना प्रभारी हरोली ने की शिरकत

    ऊना/ सुशील पंडित: गैर सरकारी संगठन राष्ट्रीय एकता मंच संस्था द्वारा गांव वालीवाल की मलिन वस्ती के वच्चों के लिए एक जागरूकता शिविर का आयोजन किया । जिसमें पुलिस थाना प्रभारी हरोली सुनील कुमार साख्यान ने वतौर अतिथि व रिसोर्स पर्सन शिरकत की । थाना प्रभारी ने  आए हुए सभी लोगों व वच्चों का अभिवादन करते हुए वच्चों को शिक्षित करने, अच्छा नागरिक वनने व नशे से दूर रहने के टिप्स दिए ।

    थाना प्रभारी ने वच्चों को पुलिस के वारे में जानकारी देते हुए उन्हें पुलिस के प्रति सकारात्मक सोच रखने को कहा व कहा कि वर्तमान समय में पुलिस अपना कार्य वहुत अच्छे तरीके से कर रही है । आम जनता की मदद करना, आम लोगों में सुरक्षा का भाव पैदा करना व समाज के साथ अच्छे संबंध स्थापित करने का काम भी पुलिस कर रही है । किसी भी आम नागरिक को पुलिस से घबराने की आवश्यकता नही है । कोई भी आम नागरिक निसंकोच अपनी बात पुलिस के पास रख सकता है । समाज मे भय का माहौल बनाने वालों चोर ,डकैतों को पुलिस से डर लगना चाहिए न कि किसी आम नागरिक को ।

    जीवन में किस तरह वच्चों को आगे बढना है, किस सोच के साथ काम करना है, अच्छे नागरिक कैसै वनना है, के बारे अपने विचार प्रकट करते हुए नशे के दुष्प्रभाव क्या है , कैसै उनसे वचें। इस संबंध में विस्तार पूर्वक अपनी बातें सांझा की।  किस तरह इस समय हमारी युवा पीढी नशे के गर्त मे धकेली जा रही है व क्यों युवा व वच्चे इसका शिकार हो रहे है इस पर खुलकर अपने विचार प्रकट किए । वीच वीच मे वच्चों से प्रश्न पूछकर व उत्साहवर्धन के लिए उनको इनाम भी दिए गए । वही अग्निशमन विभाग से आए हुए सुनील दत्त ने बच्चों व अभिभावकों को अग्नि से कैसे बचाव करें के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी दी। इस कार्यक्रम में 30 के करीब छात्र-छात्राएं व 35 अभिभावक मौजूद रहे। इस मौके पर राष्ट्रीय एकता मंच के अध्यक्ष सुरेंदर रत्रा, अग्निशमन विभाग से सुनील दत्त, केंद्र की प्रभारी श्रीमती नीलम कौर, गैर आवासीय विशेष प्रशिक्षण केंद्र बाथू- 5 से श्रीमती ज्योति रानी मौजूद रहे।

  • महाराणा प्रताप स्नातकोत्तर महाविद्यालय अम्ब में मनाया शहीदी दिवस

    महाराणा प्रताप स्नातकोत्तर महाविद्यालय अम्ब में मनाया शहीदी दिवस

    ऊना/ सुशील पंडित:  महाराणा प्रताप स्नातकोत्तर महाविद्यालय अम्ब में शहीदी दिवस के अवसर पर महाविद्यालय की एनएसएस, एनसीसी व रोवर रेंजर्स के  विद्यार्थियों द्वारा महाविद्यालय में भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें प्रतिभागियों ने बहुत शानदार प्रदर्शन किया। इस कार्यक्रम के मुख्य प्रतिभागी श्रेया, शिवानी, प्रेरणा ओर मनवीर रहे। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में महाविद्यालय अम्ब के प्राचार्य डॉ. रमन कुमार शर्मा उपस्थित रहे और मुख्य वक्ता के रूप में महाविद्यालय के अध्यापक डॉ.  राजेश ठाकुर उपस्थित रहे।

    इनके साथ इस कार्यक्रम में प्रो. सोफिया प्रभाकर , एनसीसी प्रोग्राम ऑफिसर प्रोफेसर अनिल बर्मा , एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी प्रो प्रीति  , रोवर रेंजर कार्यक्रम अधिकारी डॉ. सूरेखा  उपस्थित रहे। कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि महोदय व उपस्थित अध्यापक गणों द्वारा शहीदों को श्रद्धांजलि देकर की गई। उसके बाद प्रतियोगिता में भाग लेने वाले छात्रों द्वारा प्रदर्शन किया गया। इसके बाद मुख्य वक्ता डॉ राजेश ठाकुर ने बच्चों को शहीदी दिवस के बारे में जानकारी प्रदान की। मुख्य अतिथि महोदय  डॉक्टर रमन कुमार द्वारा बच्चों को शहीदी दिवस के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी दी। उन्होंने प्रतियोगिता में भाग लेने वाले छात्रों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया ।  उप प्राचार्य महोदय द्बारा मुख्य अतिथि महोदय को सम्मानित किया गया।  

    इस कार्यक्रम में विशेष रूप से एनसीसी प्रोग्राम ऑफिसर प्रोफेसर अनिल बर्मा, एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी प्रोफेसर प्रीति , रोवर रेंजर कार्यक्रम अधिकारी डॉ सूरेता ,  एनएसएस इकाई अध्यक्ष सौरव,  प्रांजली और रोवर रेंजर के हेड नवीन सूद तथा एनसीसी कैडेट्स उपस्थित रहे।

  • अमृतपाल सिंह के चाचा हरजीत सिंह की सरेंडर से पहले ऑडियो हुई वायरल, हुआ अहम खुलासा 

    अमृतपाल सिंह के चाचा हरजीत सिंह की सरेंडर से पहले ऑडियो हुई वायरल, हुआ अहम खुलासा 

    चंडीगढ़ः वारिस पंजाब के के प्रमुख अमृतापल सिंह की गिरफ्तारी को लेकर 8 राज्यों में अलर्ट जारी किया गया है। भगोड़े अमृतपाल सिंह को फरार हुए 6 दिन हो गए है, लेकिन अमृतपाल सिंह की तालाश में छापेमारी जारी है। वहीं अब अमृतपाल सिंह हरजीत सिंह की  सरेंडर करने से पहले की ऑडियो सामने आई है। जिसमें वह अमृतपाल के करीबी से फोन पर बात कर रहा है और अमृतपाल सिंह पर सुनेहा पहुंचाने की बात कर रहा है। दरअसल, वायरल ऑडियो में फतेह हरमेल सिंह से बात करते हुए हरजीत सिंह पूछ रहे है कि तू भी गायब है या नहीं। इस दौरान वह कह रहे है कि भाई साहिब अमृतपाल सिंह कहां पर है। 

    हरजीत सिंह कह रहे है कि अपने कुछ बंद मिल गए है। जिसके बाद कह रहे है कि अगर अमृतपाल सिंह को लेकर कोई मैसेज आता तो वह सरेंकर कर दे। हरजीत सिंह कह रहे है कि मैं तो सरेंडर करने लगा हूं। अमृतपाल सिंह को किसी अपने ही बंदे ने सूचना दे देनी है। ऐसे में वह कह रहे है कि अगर अमृतपाल सिंह खुद सरेंडर कर दे तो उसमें अपनी शान है। क्योंकि अभी तक यह पता नहीं चल पा रहा है कि एजेंसी के बंदे या सरकार के बंदे है। ऐसे में भाई अमृतपाल सिंह पर जल्द से जल्द मैसेज पहुंचा दे।

  • ऊना कॉलेज के देशभक्ति क्लब ने मनाया शहीदी दिवस

    ऊना कॉलेज के देशभक्ति क्लब ने मनाया शहीदी दिवस

    ऊना/ सुशील पंडित : राजकीय उत्कृष्ट महाविद्यालय ऊना के देशभक्ति क्लब ने देश की स्वतंत्रता के लिए अपना सबकुछ न्यौछावर करने वाले अमर शहीदों भगतसिंह, राजगुरु और सुखदेव के बलिदान दिवस पर शहीदी दिवस का आयोजन किया। इस अवसर पर हिमाचल प्रदेश राष्ट्रीय कैडेट कोर गर्ल्स बटालियन सोलन के कमांडिंग ऑफिसर कर्नल संजय शांडिल्य ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की  और प्रतिभागियों का हौसला बढ़ाया। मुख्यातिथि कर्नल शांडिल्य ने अपने उद्बोधन में कहा कि सभी के लिए राष्ट्र प्रथम होना चाहिए। शहादत का असली मायने तो परिवार जानता है, लेकिन उनको याद करके हम सभी भी उन्हें अपना सम्मान दे सकते हैं।
    महाविद्यालय के प्राचार्य प्रोफेसर सतदेव भारद्वाज ने सभी अतिथियों का स्वागत करते हुए कहा कि यह दिन उन वीरों के बलिदान को याद करने का दिन है जिनकी बदौलत आज हम आजाद होकर खुली हवा में सांस ले रहे हैं। साथ ही उन वीरों को भी याद करने का है जिनकी वजह से आज हम अपने आपको सुरक्षित महसूस करते हैं। इस अवसर पर राखी मेकिंग, ग्रीटिंग्स कार्ड मेकिंग तथा देशभक्ति के गीतों पर आधारित एकल गायन प्रतियोगिता करवाई गई। राखी मेकिंग प्रतियोगिता में सुश्री पल्लवी ठाकुर के राखी को प्रथम स्थान, सुश्री मोनिका शर्मा को द्वितीय स्थान, सुश्री  पलक की राखी को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ। इस प्रतियोगिता के निर्णायक एसोसियेट प्रोफेसर श्रीमती शशि कंवर, डॉ मीता शर्मा तथा डॉ. के. के. पाण्डेय रहे।
    ग्रीटिंग्स कार्ड मेकिंग में सुश्री अमनप्रीत कौर के ग्रीटिंग्स कार्ड को प्रथम, सुश्री निहारिका को द्वितीय, सुश्री नेहा धीमान ने प्रतियोगिता का तृतीय पुरस्कार जीता। इस प्रतियोगिता के निर्णायक एसोसियेट प्रोफेसर डॉ सुमीक्षा तथा डॉ. रजिन्दर कुमार रहे। एकल गायन प्रतियोगिता  का प्रथम पुरस्कार सुश्री सिमरन कौर को, द्वितीय पुरस्कार सुश्री नेहा को तथा अंकुश कुमार को प्रतियोगिता का तृतीय पुरस्कार प्राप्त हुआ। इस प्रतियोगिता के निर्णायक एसोसियेट प्रोफेसर डॉ संजय वर्मा, डॉ बलविन्दर सिंह राणा  तथा डॉ. रुचि शर्मा रही।
    राष्ट्रीय कैडेट कोर की गर्ल्स कैडेट्सों ने देशभक्ति पर आधारित सामूहिक प्रस्तुतियां देकर सबकी आंखें नम होने पर मजबूर कर दिया।एनसीसी कैडेट्स पलक तथा सेजल रायजादा द्वारा बनाई गई डाक्यूमेंट्री फिल्म को सभी लोगों ने बहुत सराहा।
     
    इस कार्यक्रम में राष्ट्रीय कैडेट कोर तथा राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयं सेवकों द्वारा देशभक्ति का जज्बा पैदा करने वाले लघु नाटिका प्रस्तुत किए। इस मौके पर एसोसियेट प्रोफेसर पुनीत कंवर, डॉ. अश्विनी पटेल,डॉ. रुचि शर्मा, संजय शर्मा, शिव कुमार मंजीत सिंह मान, डॉ. विपुल कुमार गौतम तथा बड़ी संख्या में छात्र और प्राध्यापक उपस्थित रहे। देश भक्ति क्लब की संयोजक डॉ मोनिका खन्ना ने सभी का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रीय गान के साथ हुआ।
  • 15 लाख की अपेक्षा 23 लाख में नीलाम हुआ धवेडा अदरोली रायपुर घाट, 18 लाख में नीलाम लठियानी मदली 

    15 लाख की अपेक्षा 23 लाख में नीलाम हुआ धवेडा अदरोली रायपुर घाट, 18 लाख में नीलाम लठियानी मदली 

    9 लाख मुनाफे में नीलाम चार घाट, ठेकेदार नन्दलाल खोली ने लिए घाट

    ऊना/ सुशील पंडित: उपमण्डल बंगाणा के गोबिंद सागर झील में पतनों की नीलामी वीडीसी अध्यक्ष देवराज शर्मा की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। जिस पर एक से बढ़कर एक ठेकेदारों ने बोली लगाई। और बीते वर्ष से करीव 20 प्रतिशत से ज्यादा रेट पर घाट नीलम हुए हैं। वीडीसी अध्यक्ष देवराज शर्मा उर्फ देवू ने जानकारी देते हुए बताया कि लठियाणी मंदली घाट 18 लाख में नीलाम हुआ है। जब कि वीते वर्ष 17 लाख एक हजार में नीलाम हुआ था। इस वर्ष उक्त घाट 99 हजार ज्यादा में नीलाम हुआ है। वहीं धवेडा अंदरोली रायपुर घाट 23 लाख में नीलाम हुआ है। जब कि वीते वर्ष करीव 15 लाख में नीलाम हुआ था। ओर इस वर्ष उक्त घाट से 8 लाख मुनाफा हुआ है। कोहडरा दोबड़ घाट 41,500 रुपये में नीलाम हुआ है। जोकि वीते वर्ष 6300 रुपये में नीलाम हुआ था। और उक्त घाट से इस वर्ष करीब 35 हजार का मुनाफा हुआ है। घटी बढ़वार एक हजार में नीलांम हुआ है। कुल मिलाकर इस वर्ष गोबिंद सागर झील के घाटों में 9 लाख 35 हजार 700 रुपये का मुनाफा हुआ है।
     
    वहीं वीते वर्ष के पोर्टफोलियो के तहत ही किराया व सवारियों के लिए सुविधाएं उपलब्ध होंगी। उनमें कोई बदलाव नहीं किया गया है। गौर रहे जो इन घाटों की नीलामी लेता है। वह ठेकेदार किसी प्रकार से भी खण्ड विकास कार्यलय बंगाणा का डिफाल्टर नहीं होना चाहिए। और बीते वर्ष की नीलामी में लिए गए सभी घाटों की सारी धनराशि जमा होनी चाहिए। विभाग की एनओसी ठेकेदार के पास होना जरूरी है। नीलामी के बाद उक्त राशि का 25 प्रतिशत धनराशि जमा करवानी पड़ती है। ओर शेष 31 मार्च तक पूरा करना पड़ता है। और बीते वर्ष ठेकेदार नन्दलाल खोली ने गोबिंद सागर झील के घाटों की नीलामी ली थी। और इस बार भी ठेकेदार नन्दलाल खोली ने ही 9लाख बोली को बढ़ाकर घाट अपने नाम किये है। 
    ज्ञात रहे हर वर्ष गोबिंद सागर झील के चार घाटों की नीलामी होती है। ओर गर्मियों के दिनों में गोबिंद सागर झील के घाटों पर ज्यादा मुनाफा मिलता है। लेकिन सबसे सटीक बात यह है। कि घाट पर चलने बाले मोटर बोट की कोई इंश्योरेंस नहीं होती है। यह सबसे बड़ा सवालिया निशान है। जब लाखों का मुनाफा विभाग को हो रहा है तो झील पर चलने वाले मोटर बोट के चालक या फिर बोट में बैठने बाली सवारियों के साथ अगर कोई अप्रिय घटना होती है। तो परिवार कैसे निर्वाह करेगा। इस पर विभाग को मंथन करने की जरूरत है।  

    अदरोली में वाटर स्पोटर्स होने से घाटों पर होगा ज्यादा मुनाफा

    ज्ञात रहे गोबिंद सागर झील के अदरोली को पर्यटन की दृष्टि से विकसित करते हुए पूर्व सरकार में मन्त्री रहे वीरेंद्र कंवर के सार्थक प्रयासों से आज देश मे कुटलैहड़ के अदरोली का नाम है और अदरोली में वाटर स्पोर्ट्स जैसी गतिवधियों को बढ़ावा दिया जा रहा है। ऐसे में गोबिंद सागर झील के घाटों को पर्यटकों के आने से ओर ज्यादा मुनाफा होगा। और उसी फल स्वरूप साढ़े 9 लाख की बढ़त से घाटों की नीलामी हुई है।