Blog

  • पंजाबः सीएम मान ने कैबिनेट बैठक में किए बड़े ऐलान, सरकारी कर्मचारियों को दिया दिवाली का तोहफा

    पंजाबः सीएम मान ने कैबिनेट बैठक में किए बड़े ऐलान, सरकारी कर्मचारियों को दिया दिवाली का तोहफा

    चंडीगढ़ : मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व में चंडीगढ़ में हुई कैबिनेट की अहम बैठक खत्म हो गई है। इस बैठक में कई अहम फैसलों को मंजूरी दी गई है। धार्मिक ग्रंथ ले जाने वाले वाहनों को टैक्स से छूट देने के निर्णय को मंजूरी दी गई है। इसके साथ ही पंजाब के युवाओं को नौकरियों में प्राथमिकता देने के लिए भर्ती के नियमों में बदलाव को मंजूरी दी गई है और मोहाली मेडिकल कॉलेज के नए स्थान को भी मंजूरी मिली है।

    वहीं मान ने सरकारी कर्मचारियों को दिवाली का तोहफा देते हुए पुरानी पेंशन स्कीम को बहाल कर दिया है। अमन अरोड़ा ने जानकारी देते हुए कहा कि यह एक ऐतिहासिक फैसले हैं क्योंकि पंजाब का हर वर्ग लंबे समय से खराब सरकारों के कारण काली दिवाली मना रहा था। अलग-अलग कैटेगरी के पंजाब के सभी कर्मचारी 6 फीसदी डीए की मांग कर रहे थे, जिस पर 200 करोड़ रुपये ज्यादा लगेंगे। कर्मचारी लंबे समय से पुरानी पेंशन योजना का इंतजार कर रहे थे और अब पुरानी पेंशन योजना आज से लागू होने जा रही है। इसके साथ ही उन्होंने सभी धार्मिक स्थलों के संबंध में यह निर्णय लिया है कि ग्रंथो को ले जाने वाले सभी वाहनों को टेक्स से छूट दी जाएगी। जिससे सरकार को लगभग 25 करोड़ का खर्च आएगा।

  • पंजाबः दीवाली से पहले डिवीजनल कमिश्नर ने दफ्तर और घर के बाहर चिपकाया नोटिस, जाने क्या लिखा

    पंजाबः दीवाली से पहले डिवीजनल कमिश्नर ने दफ्तर और घर के बाहर चिपकाया नोटिस, जाने क्या लिखा

    फरीदकोटः सरकारी अधिकारियों के बीच पारदर्शिता की मिसाल कायम करते हुए फरीदकोट के संभागीय आयुक्त चंद्र गैंद ने दिवाली पर आगंतुकों से उपहार स्वीकार करने से इनकार कर दिया है। इस संबंध में आयुक्त कार्यालय और आवास के प्रवेश द्वार पर नोटिस चस्पा कर दिया गया है। नोटिस में कहा गया है: “मैं आपको दिवाली की शुभकामनाएं देता हूं, कोई उपहार नहीं, कृपया।  आपकी शुभकामनाएं और आशीर्वाद ही मुझे चाहिए।”

    गैंद ने कहा, “मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व वाली राज्य सरकार ने पहले ही विभिन्न विभागों के दिन-प्रतिदिन के कार्यालय के काम में पारदर्शिता लाने के लिए एक त्रुटिहीन प्रणाली विकसित करने के लिए कई उपाय किए हैं।  नौकरशाही को जनता के प्रति अधिक जवाबदेह बनाकर इस कार्य को प्राप्त किया जा सकता है।  इस प्रकार राज्य सरकार द्वारा किए जा रहे प्रयासों में योगदान देना हमारा कर्तव्य था। ”

    आयुक्त ने अन्य सरकारी अधिकारियों और कर्मचारियों को भी ऐसा करने के लिए कहा।  उन्होंने आगे लोगों से इसके बजाय वंचितों को दान करने का आग्रह किया।  विशेष रूप से, श्री गैंद ने डीसी फिरोजपुर और आयुक्त पटियाला डिवीजन के रूप में अपने छोटे से प्रभावशाली कार्यकाल के दौरान अपने कार्यालय और आवास पर इसी तरह के नोटिस चिपकाकर आगंतुकों से उपहार स्वीकार नहीं करने की प्रथा को अपनाया था।

  • पंजाबः इस जिले में बनेगा सच्चा सौदा का नया डेरा, राम रहीम ने किया ऐलान

    पंजाबः इस जिले में बनेगा सच्चा सौदा का नया डेरा, राम रहीम ने किया ऐलान

    चंडीगढ़: रेप के दोष में जेल की सजा काट रहा डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम इन दिनों 40 दिनों की पैरोल पर बाहर है और लगातार अपने अनुयायियों से वर्चुअल संवाद कर रहा है। इस बीच राम रहीम ने ऐलान कर दिया है कि पंजाब में सच्चा सौदा का नया डेरा बनेगा। वर्चुअल संवाद में राम रहीम वीरवार को पंजाब के संगरूर जिले के सुनाम ब्लॉग की संगत से रूबरू हुआ। इस दौरान ही राम रहीम ने ऐलान कर दिया कि सुनाम में सच्चा सौदा का डेरा बनेगा।

    दरअसल, वर्चुअल संवाद के दौरान डेरा प्रेमियों ने राम रहीम के सामने सुनाम नाम चर्चा घर को डेरा में बदलने की इच्छा प्रकट की थी। इस पर राम रहीम ने हामी भरी और एडमिन ब्लॉक के जिम्मेदारों को आदेश जारी कर दिया। संवाद के दौरान राम रहीम ने प्रेमियों से पूछा था कि डेरा बनाने के लिए जगह है क्या? इस पर प्रेमियों ने कहा कि नाम चर्चा घर के आसपास की जमीन वे खरीद लेंगे। इस पर राम रहीम ने सहमति दी। 

    ऐसे में अब पंजाब में एक ओर डेरा बन जाएगा। इसी बीच प्रेमियों ने शहीद उधम सिंह के परिवार के एक सदस्य को भी राम रहीम से मिलाया। अभी तक पंजाब के बठिंडा के सलाबतपुरा में दूसरा सबसे बड़ा डेरा है, जो कि हरियाणा के सिरसा मुख्यालय के बाद दूसरे नंबर पर आता है। बता दें कि पंजाब में अभी आम आदमी पार्टी की सरकार है और गुरु ग्रंथ साहिब के बेअदबी मामले, बरगाड़ी कांड, मौड़ मंडी ब्लास्ट में डेरा प्रेमियों के खिलाफ मामले दर्ज है।

    बरगाड़ी कांड में राम रहीम से लेकर डेरा मैनेजमेंट तक से एसआईटी यानी स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम पूछताछ कर चुकी है। एसआईटी राम रहीम को प्रोडक्शन वारंट पर लाना चाहती थी, लेकिन पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट ने इस पर रोक लगा दी थी। इसके बाद पंजाब पुलिस ने सुनारिया जेल में राम रहीम से पूछताछ की थी। साल 2007 में राम रहीम ने डेरा सलाबतपुरा श्री गुरु गोबिंद सिंह जी की तरह ही वेशभूषा धारण की थी, जिस पर विवाद हो गया था। तब से लेकर डेरा प्रेमियों और सिखों के बीच विवाद चल रहे हैं।

  • बड़ा उलटफेरः 2 बार खिताब जीत चुकी वेस्टइंडीज T-20 World Cup से हुई बाहर

    बड़ा उलटफेरः 2 बार खिताब जीत चुकी वेस्टइंडीज T-20 World Cup से हुई बाहर

    नई दिल्लीः टी20 वर्ल्ड कप 2022 सीजन में एक बड़ा उलटफेर देखने को मिला है। दो बार खिताब जीत चुकी वेस्टइंडीज टीम क्वालिफाइंग राउंड से ही बाहर हो गई है। आज (21 अक्टूबर) वेस्टइंडीज का आयरलैंड के खिलाफ करो या मरो का मुकाबला था, इसमें उसे 9 विकेट से करारी शिकस्त मिली है। बता दें कि विंडीज टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास में दो बार खिताब जीतने वाली अकेली टीम भी है।

    वेस्टइंडीज टीम का इस बार बेहद ही खराब प्रदर्शन रहा है। यह कैरेबियन टीम इस सीजन में दूसरी बार उलटफेर का शिकार हुई है। सबसे पहले वेस्टइंडीज को अपने क्वालिफाइंग राउंड के पहले मुकाबले में स्कॉटलैंड के हाथों 42 रनों से हार झेलनी पड़ी थी।

    वेस्टइंडीज का सफर खत्म हुआ

    फिर विंडीज टीम ने दूसरे मैच में जिम्बाब्वे को 31 रनों से हराया और वापसी की। ऐसे में आयरलैंड के खिलाफ तीसरा मैच विंडीज के लिए करो या मरो का था। इस मैच में वेस्टइंडीज पहले बल्लेबाजी और फिर गेंदबाजी में पूरी तरह फ्लॉप रही और उसने यह मैच 9 विकेट से गंवाते हुए सुपर-12 में पहुंचने का मौका भी गंवा दिया। टी20 वर्ल्ड कप के मौजूदा सीजन में अब वेस्टइंडीज का सफर यहीं खत्म हो गया है।

    ब्रेंडन किंग के अलावा कोई बल्लेबाज नहीं चला

    बता दें कि इस मुकाबले में वेस्टइंडीज के कप्तान निकोलस पूरन ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया था, जो गलत साबित हुआ. टीम ने 27 रनों पर ही दो विकेट गंवा दिए थे। यहां से ब्रेंडन किंग ने 48 बॉल पर 62 रनों की पारी खेली और टीम को संभाला। उनके अलावा कोई भी बल्लेबाज नहीं चल सका। ऐसे में पूरी वेस्टइंडीज टीम 5 विकेट पर सिर्फ 146 रन ही बना सकी थी।

    आयरलैंड के लिए लेग स्पिन ऑलराउंडर गैरेथ डेलैनी ने कमाल की गेंदबाजी की। उन्होंने वेस्टइंडीज के तीन बल्लेबाजों को अपना शिकार बनाया। गैरेथ ने 4 ओवर में 16 रन देकर तीन विकेट लिए। उन्होंने कप्तान पूरन, रोवमैन पॉवेल और इविन लुईस जैसे खतरनाक प्लेयर्स को अपना शिकार बनाया।

    स्टर्लिंग और टकर की नाबाद पारी से आयरलैंड विजयी

    147 रनों के टारगेट का पीछा करने उतरी आयरलैंड की टीम ने धमाकेदार शुरुआत की। वह शुरुआत से ही विंडीज पर भारी रही। कोई भी कैरेबियन बॉलर आयरलैंड टीम पर दबाव नहीं बना सका। आयरिश कप्तान एंडी बालबिर्नी 23 बॉल पर 37 रन बनाकर आउट हुए। जबकि पॉल स्टर्लिंग 48 बॉल पर 66 और लोर्कन टकर 35 बॉल पर 45 रन बनाकर नाबाद रहे। दोनों ने आयरलैंड टीम को 17.3 ओवर में ही मैच जिता दिया।

  • जालंधर : इटली गए 27 साल के युवक का तेजधार हथियार से कत्ल

    जालंधर : इटली गए 27 साल के युवक का तेजधार हथियार से कत्ल

    जालंधर/वरुणः विदेशों में पंजाबियों की हत्या की घटनाएं दिन-ब-दिन बढ़ती जा रही हैं। ऐसा ही एक मामला जालंधर के काला बकरा गांव से सामने आया है। जानकारी के मुताबिक, इटली में रोजी-रोटी के लिए गए ब्लॉक भोगपुर के काला बकरा गांव के 27 वर्षीय युवक सतवंत सिंह उर्फ ​​जंगी की पंजाबी समुदाय के दो लोगों ने उसके पीठ पर चाकू मारकर हत्या कर दी।

    यह भी सूचना है कि एक छोटी सी बात मौत का कारण बन गई। बताया जा रहा कि मामूली विवाद को लेकर तकरार हुई थी, जिसके बाद पंजाबी युवकों ने चाकू मारकर हत्या कर दी। गौरतलब है कि सतवंत सिंह के पिता की सड़क हादसे में मौत हो चुकी है और अब इटली में उनके बेटे की चाकू मारकर हत्या कर दी गई है। जिससे परिवार में मातम का माहौल है।

  • गीजर फटने से कपल की मौत, हाल ही में हुई थी शादी

    गीजर फटने से कपल की मौत, हाल ही में हुई थी शादी

    हैदराबाद: हैदराबाद के लंगर हौज के खादर बाग के एक घर में गुरुवार देर रात शॉर्ट सर्किट के चलते गीजर फट गया. इस भीषण दुर्घटना में एक नए शादीशुदा जोड़े की मौत हो गई। प्राथमिक जांच में शॉर्ट सर्किट को ही दुर्घटना का कारण माना जा रहा है। पुलिस को देर रात 9.30 बजे एक क्षेत्रीय नेता के जरिए मामले की जानकारी मिली।
    बाथरूम में मृत मिले पति- पत्नी इसके बाद पांच मिनट के भीतर नाइट ड्यूटी ऑफिसर एस श्रुति, पुलिस इंस्पेक्टर के श्रीनिवास और एडिशनल पुलिस इंस्पेक्टर मुजीब उर रहमानी मौके पर पहुंचे तो दोनों पति- पत्नि को घर के बाथरूम में मृत पाया। 26 साल के डॉक्टर निसारुद्दीन और 22 साल की एमबीबीएस छात्रा और निसारुद्दीन की पत्नी उम्मी मोहिमीन साइमा की मौके पर मौत हो चुकी थी। नाइट ड्यूटी ऑफिसर ने तुरंत मृतक व्यक्तियों के शवों को जांच के उद्देश्य से पीएमई के लिए उस्मानिया जनरल अस्पताल को मुर्दाघर में संरक्षित करने के लिए स्थानांतरित करने की व्यवस्था की।

    गीजर के चलते पहले भी हुई मौतें 

    बता दें कि इसके पहले इसी साल फरवरी में नासिक के जेल रोड इलाके में साक्षी जाधव की भी मौत बाथरूम में हो गई थी। बाथरूम में नहाते समय गैस गीजर चलाने के दौरान दम घुटने से उनकी मौत हो गई थी. साक्षी नहाने के लिए बाथरूम गई थीं. काफी देर बाद भी बाहर नहीं आईं तो घरवालों ने जब बाथरूम का दरवाजा तोड़ा तो वह बाथरूम में बेहोश पड़ी मिली। उस वक्त बाथरूम में गैस की गंध आ रही थी. उसे इलाज के लिए जिला सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया, लेकिन उसे मृत घोषित कर दिया गया. जाधव परिवार में साक्षी इकलौती बेटी थी।

    क्यों खतरनाक हैं गीजर? 

    आमतौर पर घरों में लोग किचन और बाथरूम में इलैक्ट्रिक गीजर जरूर होते हैं। लेकिन अकसर इस गीजर को सर्दियों में लोग ऑन भी छोड़ देते है। अब लगातार गीजर ऑन रहने से इसमें लीकेज की समस्या हो जाती है। साथ ही गीजर को लंबे समय तक ऑन रखने से इसके बॉयलर पर काफी दबाव पड़ता है. गर्म पानी का दबाव बॉयलर में लीकेज कर देता है। ऐसे मेंअगर यह बॉयलर कॉपर का नहीं है तो वह फट जाता है. बॉयलर के फटने से कितना नुकसान हो सकता है ये तो नहीं कहा जा सकता लेकिन यह जरूर कहा जा सकता है कि अगर बॉयलर फटा या लीक हुआ तो इसका करंट आपकी जान ले सकता है। गीजर के पानी से नहाने के दौरान भी ये हो सकता है। इसके अलावा गैस गीजर भी बड़ी समस्या है. गैस गीजर कार्बन डाइऑक्साइड के बजाय कार्बन मोनोऑक्साइड उत्पन्न होता है, जिससे चक्कर आना, बेहोशी या घुटन हो सकती है।

  • पंजाबः संगरूर में किसानों पर तेजधार हथियारों ने युवक ने किया हमला

    पंजाबः संगरूर में किसानों पर तेजधार हथियारों ने युवक ने किया हमला

    संगरूरः जिले में किसानों द्वारा सीएम भगवंत मान के आवास के बाहर धरना प्रदर्शन किया जा रहा है। अपनी मांगों को लेकर किसान 9 अक्तूबर से धरने पर बैठे है। वहीं इस धरने से गत दिवस घर वापिस लौट रहे किसान पर एक नौजवान द्वारा तेजधार हथियारों से हमला कर दिया गया। उक्त किसान ट्रैक्टर-ट्राली के जरिए घर वापिसा आ रहा था। इस दौरान रास्ते में एक नौजवान ने आगे तक छोड़ने के लिए मदद मांगी।

    किसानों ने उसे ट्राली पर चढ़ा लिया पर थोड़े आगे जाकर उक्त नौजवान ने अपने पास रखे तेजधार हथियार निकालकर उस पर हमला कर दिया। इस घटना में 2 से अधिक किसानों के घायल होने की जानकारी मिली है। जब रास्ते में जाते एक नौजवान ने उसे रोकने की कोशिश की तो उक्त हमलावर ने उसके मुंह पर दांतों से काट दिया, जिस कारण उसे काफी गहरा जख्म हुआ। बताया जा रहा है कि उक्त हमलावर ने नशा किया हुआ था। घायल किसानों और नौजवानों को अस्पताल में दाखिल करवाया गया है। फिलहाल पुलिस इस बात की जांच कर रही है।

  • जालंधर पहुंचे DGP Gaurav Yadav, कहा-पाकिस्तान की ISI एजेंसी कर रही है पंजाब में अमन शांति का माहौल खराब

    जालंधर पहुंचे DGP Gaurav Yadav, कहा-पाकिस्तान की ISI एजेंसी कर रही है पंजाब में अमन शांति का माहौल खराब

    जालंधर, (वरुण/हर्ष): पंजाब के डायरेक्टर जनरल आफ पुलिस (डीजीपी) बनने के बाद पहली बार आईपीएस गौरव यादव का शुक्रवार को जालंधर आगमन हुआ है। आज डीजीपी गौरव यादव पुलिस शहीदी समारोह के दौरान शहर महानगर में पहुंचे। आज वह पीएपी में पासिंग आउट परेड की सलामी लेंगे। पीएपी से 200 कांस्टेबलों का नया बैच सर्विस ज्वाइन करेगा। वह नए पुलिस जवानों को सफलता का मूल मंत्र देने के साथ-साथ शहीद पुलिस कर्मियों के स्वजनों को भी सम्मानित करेंगे।

    पीएपी में पासिंग आउट परेड के मौके पर उनके साथ पुलिस कमिश्नर गुरशरण सिंह संधू, एसएसपी स्वप्न शर्मा, डीसीपी व अन्य वरिष्ठ पुलिस अधिकारी भी मौजूद हैं। वहीं दूसरी ओर आतंकवाद को लेकर डीजीपी ने कहा कि पाकिस्तान की आईएसआई एजेंसी पंजाब में अमन शांति का माहौल खराब कर रही है। उन्होंने कहा कि वह दोबारा पंजाब में आतंकवाद नहीं आने देंगे और जो हथियार या नशे की सामग्री पकड़ी जा रही है वह देश की एजेंसियों बीएसएफ के साथ तालमेल कर इस पर कार्रवाई कर रहे हैं।

  • जालंधरः गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई कोर्ट में किया पेश, जाने कितने दिनों का मिला रिमांड

    जालंधरः गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई कोर्ट में किया पेश, जाने कितने दिनों का मिला रिमांड

    जालंधर, (वरुण/हर्ष): पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला मर्डर केस के आरोपी गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई का मोगा पुलिस ने 10 दिन का रिमांड हासिल किया था, जोकि आज खत्म हो गया है। जिसके बाद लांरेस को दोबारा बाघापुराना की अदालत में पेश किया गया। आज अदालत ने जालंधर पुलिस को गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई का ट्रांजिट रिमांड दे दिया है।

    गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई को जालंधर पुलिस ने कोर्ट में पेशी के लिए लेकर आ गई है। गौर हो कि लॉरेंस पर जालंधर के थाना 5 में हथियारों का मामला दर्ज किया गया था। जिसमें लॉरेंस बिश्नोई को पेश कराना था। इसी के तहत आज जालंधर की कोर्ट में पेश किया गया है। जहां पुलिस को लॉरेंस का कोर्ट से 31 अक्तूबर तक का रिमांड मिला है। गौरतलब है कि जालंधर में एफआईआर नंबर- 83, तारीख 17-5 -22 को धारा 25-54-59 आर्म एक्ट के तहत थाना 5 में मामला दर्ज किया गया था।

    बता दें कि  2 अप्रैल 2022 को जिले के गांव माड़ी मुस्तफा में गैंगस्टर हरजीत पेंटा के कत्ल मामले में बाघापुराना पुलिस ने गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई का पुलिस रिमांड लिया था। जिला पुलिस आज दिखी सख्ती के मूड में दिखाई दे रही है इसी के चलते मीडिया कर्मियों को अदालत परिसर में प्रवेश नहीं करने दिया गया।

  • पंजाबः PRTC की यात्रियों से भरी बस पलटी, कई घायल

    पंजाबः PRTC की यात्रियों से भरी बस पलटी, कई घायल

    संगरूरः जिले से बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां एक पीआरटीसी की मिनी बस की ब्रेक फेल होने से पलट गई। यात्रियों से भरी यह बस संगरूर से सुनाम जा रही थी और रास्ते में बस हाईवे पर पलट गई। हादसा सुबह 6.30 बजे हुआ। मिली जानकारी के अनुसार कई यात्री घायल हुए हैं। 8 यात्रियों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। ब्रेक फेल होने से बस झाड़ियों से जा टकराई। बस चालक ने बताया कि उसने विभाग को पहले ही सूचित कर दिया था कि बस के ब्रेक काम नहीं कर रहे थे।

    इसके बावजूद चालक को रूट पर भेज दिया गया। हादसे में बस बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और बस का शीशा भी टूट गया। बता दें कि हादसे से पहले भी बस डिवाइडर से टकराने लगी थी, लेकिन फिर उसे बचा लिया गया, लेकिन कुछ आगे जाने पर बस पलट गई और हादसे का शिकार हो गई। गनीमत रही कि हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ।