Blog

  • इवान सिक्योरिटी फंक्शन में भरें जाएंगे 100 पद

    इवान सिक्योरिटी फंक्शन में भरें जाएंगे 100 पद

    ऊनासुशील पंडित: मैसर्ज इवान सिक्योरिटी फंक्शन प्राईवेट लिमिटेड शिमला द्वारा 100 पद अधिसूचित किए गए हैं। इनमें सुरक्षा गार्ड के 80 पद और सिक्योरिटी सुपरवाइजर के 20 पद शामिल हैं। जिला रोजगार अधिकारी ऊना  अक्षय शर्मा ने बताया कि इन पदों के लिए साक्षात्कार 11 नवम्बर को प्रातः 10.30 उप रोजगार कार्यालय बंगाणा, 12 नवम्बर को उप रोजगार कार्यालय अम्ब, 13 नवम्बर को उप रोजगार कार्यालय हरोली और 14 नवम्बर को जिला रोजगार कार्यालय ऊना में आयोजित किए जाएंगे।

    अक्षय शर्मा ने बताया कि इन पदों के लिए शैक्षणिक योग्यता 10वीं, 12वीं, ग्रेजुएशन, पोस्ट ग्रेजुएशन और एमबीए निर्धारित की गई है। अभ्यर्थी की आयु सीमा 20 से 36 वर्ष तक होनी चाहिए। इसके अतिरिक्त चयनित अभ्यर्थी को 12 से 25 हजार प्रतिमाह वेतन दिया जाएगा।

    उन्होंने बताया कि इच्छुक अभ्यर्थी अपनी योग्यता प्रमाण पत्र, जन्म तिथि, रोजगार कार्यालय पंजीकरण कार्ड, आधार कार्ड नम्बर, दो पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ व मूल प्रमाण पत्र सहित साक्षात्कार में भाग ले सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए 94182-17918, 82218-62918 पर सम्पर्क किया जा सकता है। साक्षात्कार में आने जाने का यात्रा भत्ता देय नहीं होगा।

  • इस मार्किट में दुकान पर बदमाशों ने चलाई गोलियां, लोगों में फैली दहशत, देखें वीडियो

    इस मार्किट में दुकान पर बदमाशों ने चलाई गोलियां, लोगों में फैली दहशत, देखें वीडियो

    नई दिल्लीः दिल्ली के मीरा बाग इलाके में मंगलवार को दिनदहाड़े फायरिंग की घटना सामने आई है। जहां बदमाशों दिनदहाड़े दुकान पर फायरिंग की। मिली जानकारी के मुताबिक, मीरा बाग के राज मंदिर मार्केट में दिनदहाड़े हुई ताबड़तोड़ फायरिंग से लोगों में दहशत फैल गई। लोगों ने बताया कि लगभग 8 से 9 राउंड फायरिंग हुई। हालांकि इस फायरिंग में किसी को गोली नहीं लगी। वहीं पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की जानकारी में जुटा रही।

    जानकारी के मुताबिक, फायरिंग की इस घटना को रंगदारी के लिए अंजाम दिया गया। जिस दुकान पर बदमाशों ने फायरिंग की, उस दुकानदार को 2 दिन पहले धमकी मिली थी, जिसकी शिकायत उसने पश्चिम विहार वेस्ट थाने में की थी। शिकायत दर्ज कराने के अगले ही दिन फायरिंग की घटना को अंजाम दिया गया। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस आनन-फानन में मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई है। हालांकि पुलिस ने मामले में कुछ भी नहीं कहा है।

    हाल ही में गैंगस्टर कपिल सागवान उर्फ नन्दू ने राज शॉप के मालिक को वसूली की धमकी दी थी। वसूली को लेकर धमकी देने के दूसरे दिन ही फायरिंग की घटना का अंजाम दिया गया। दुकानदार ने धमकी मिलने की सूचना पुलिस को दी थी। कपिल सागवान उर्फ नन्दू गैंगस्टर लॉरेस का एलाइन्स गैंग है।

    जानकारी के मुताबिक, नंदू यूएसए में मौजूद है। वहीं 3 दिन पहले नांगलोई में भी कुछ ऐसी ही घटना हुई थी। जिसके बाद अब मीरा बाग में हुई वारदात ने पुलिस की कार्य प्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। वहीं ये भी आशंका जताई जा रही है कि नांगलोई और मीरा बाग में हुई वारदातों के पीछे एक ही गैंग का हाथ हो सकता है।

  • Punjab News: इस जिले में पराली जलाने के मामले में आई 82 फीसदी कमी, देखें वीडियो

    Punjab News: इस जिले में पराली जलाने के मामले में आई 82 फीसदी कमी, देखें वीडियो

    लुधियानाः पंजाब में धान के खेतों में आग लगाने के 114 मामले सामने आए हैं। हालांकि पिछले साल के आंकड़ों को देखा जाए तो पिछले साल के मुकाबले आग लगाने के मामलों में 82 फीसदी की कमी आई है, कृषि विभाग ने किसानों को जागरूक करने के लिए अभियान जारी रखा है। दरअसल, इस समय पूरे पंजाब में धान की कटाई जोरों पर चल रही है। किसान धान की खरीद के लिए मंडियों में जा रहे हैं। लेकिन पंजाब के कई इलाकों में किसान खेतों में धान के खेतों में आग लगा रहे हैं, जिससे काफी प्रदूषण फैल रहा है।

    वहीं सुप्रीम कोर्ट द्वारा प्रदूषण को रोकने के लिए पंजाब सरकार को आदेश जारी किए जा चुके है। जिसके बाद इस प्रदूषण को रोकने के लिए पंजाब सरकार के कृषि विभाग की ओर से लगातार कदम उठाए जा रहे हैं। किसानों को न सिर्फ धान में आग लगाने के लिए जागरूक किया जा रहा है, बल्कि अगर कोई कानून का उल्लंघन करता है तो उससे जुर्माना भी वसूला जा रहा है। किसानों द्वारा पराली को आग लगाने वाले किसानों के खिलाफ एफआईआर भी दर्ज की जा रही है और रेड इंट्री भी जारी की जा रही है। लुधियाना अब तक करीब 114 खेतों में आग लगाने के मामले सामने आए हैं, लेकिन इनमें ज्यादातर जगहों पर मौका देखकर कार्रवाई की गई तो वहां आग नहीं लगी हुई थी।

    इस संबंध में जिला कृषि खेतीबाड़ी अफसर प्रकाश सिंह ने बताया कि पिछले साल इस तिथि तक आगजनी के 634 मामले सामने आये थे, लेकिन इस बार 82 प्रतिशत की कमी आयी है। उन्होंने कहा कि जिस तरह से अभी गेहूं की बुआई का समय है और जो डीएपी की समस्या आ रही है। उसके बदले में एनपीके और टीसीपी नए उर्वरकों का उपयोग किसान कर सकते हैं। कृषि अधिकारी ने कहा कि पूरे पंजाब में डीएपी की कमी चल रही है। अगर लुधियाना की बात करें तो लुधियाना में भी 45 फीसदी डीएपी की कमी है, लेकिन फिर भी प्रशासन डीएपी विक्रेताओं पर कड़ी नजर रख रहा है ताकि कोई डीएपी ब्लैक न करें।

  • Punjab News : भारतीय किसान यूनियन एकता ने प्रशासन के खिलाफ निकाला रोष मार्च, देखें वीडियो

    Punjab News : भारतीय किसान यूनियन एकता ने प्रशासन के खिलाफ निकाला रोष मार्च, देखें वीडियो

    बठिंडा : भारतीय किसान यूनियन एकता ने प्रशासन के खिलाफ विरोध मार्च निकाला। धान की खरीदारी नहीं होने और डीएपी खाद नहीं मिलने के कारण किसान कल से उपायुक्त आवास पर बैठे हुए हैं। किसानों ने प्रशासन पर आरोप लगाए कि प्रशासन की मिलीभगत से चोरियां करवाई जा रही है और प्रशासन के इशारे पर उनकी गाड़ियों की बैटरियां चोरी की जा रही है।

    विरोध मार्च में किसान यूनियन एकता उगराहां के नेता झंडा सिंह और अध्यक्ष शिंगारा सिंह मान के अलावा बड़ी संख्या में महिलाएं भी शामिल हुई। इस दौरान किसानों ने कहा कि जब तक हमारी मांगें नहीं मानी जाएंगी तब तक बठिंडा में हमारा आंदोलन जारी रहेगा और हम अपनी मांगें मानवाकर ही इस आंदोलन को खत्म करेंगे।

    हालांकि कल हमारी डिप्टी कमिश्नर के साथ मीटिंग हुई थी, जो असफल रही और मीटिंग में फैसला लिया गया कि किसानों और यूनियन नेताओं को धान मंडियों का दौरा कराया जाएगा और समस्याओं को हल किया जाएगा। किसानों ने कहा कि डी.सी साहब ने कोई मांगे नही मानी। उन्होंने बताया कि कल बैठक कर आंदोलन की अगली रूपरेखा बताई जाएगी और आंदोलन को तेज किया जाएगा।

  • वोटर लिस्ट में नाम दर्ज करवाने के लिए विशेष अभियान 9 और 10 को

    वोटर लिस्ट में नाम दर्ज करवाने के लिए विशेष अभियान 9 और 10 को

    जिला के सभी मतदान केंद्रों पर संचालित होगा विशेष अभियान

    ऊनासुशील पंडित: मतदाता सूचियों के विशेष पुनरीक्षण 2025 कार्यक्रम के तहत जिला के छूटे हुए मतदाताओं का नाम वोटर लिस्ट में दर्ज करवाने के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के अंतर्गत जिला के सभी विधानसभा क्षेत्रों के समस्त मतदान केंद्रों पर 9 और 10 नवम्बर को प्रातः 10 से सायं 5 बजे तक शिविर आयोजित किए जाएंगे। जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त जतिन लाल ने बताया कि अभियान के दौरान जो पात्र नागरिक 18 वर्ष की आयु पूर्ण कर चुके हैं या आगामी 1 जनवरी, 2025 को 18 वर्ष की आयु पूर्ण करने जा रहे हैं वे अपना नाम मतदाता सूची में दर्ज करने के लिए संबंधित मतदान केंद्र पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। अभियान में कोई भी मतदाता अपने मतदान केंद्र पर जाकर फोटोयुक्त मतदाता सूची में अपने नाम की पुष्टि करने के साथ मतदाता सूची में किसी प्रविष्टि की शुद्धि करवाने, मदातात सूची से अपात्र/मृत व्यक्तियों के नाम हटाने या निर्वाचन क्षेत्र के एक मतदान केंद्र से दूसरे मतदान केंद्र पर नाम स्थानांतरित करवाने के लिए समुचित प्ररूप फार्म 6, 6क 7 और 8 भरकर दावे/आक्षेप संबंधित अभिहित अधिकारियों/बूथ लेवल अधिकारियों के समक्ष प्रस्तुत कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि जो मतदाता अपना नाम मतदाता सूची में पढ पाने में असमर्थ है उनके नाम संबंधित बूथ लेवल अधिकारी द्वारा सबके समक्ष पढ़कर सुनाए जाएंगे।

    उपायुक्त ने कहा कि अभियान के दौरान मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों द्वारा मतदान केंद्र बार नियुक्त बूथ लेवल एजेंट संबंधित बूथ लेवल अधिकारी के पास बैठक करके छूटे हुए नागरिकों के नाम मतदाता सूची में सम्मिलित करवाने व अपात्र व्यक्तियों के नाम मतदाता सूची से हटाने संबंधी सुझाव व आवेदन निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के अंतर्गत दे सकते हैं ताकि मतदाता सूची को त्रुटि रहित व अद्यतन बनाया जा सके।

    जतिन लाल ने कहा कि केवल मतदाता फोटोयुक्त पहचान पत्र होना ही किसी व्यक्ति को मताधिकार की गारंटी नहीं देता बल्कि नागरिक का नाम संबंधित मतदान केंद्र की मतदाता सूची में दर्ज होना भी अनिवार्य है। उन्होंने सभी मतदाताओं से अपील की है कि वे अपने-अपने मतदान केंद्र पर जाकर बूथ लेवल अधिकारी के पास उपलब्ध मतदाता सूची में अपने नाम की जांच अवश्य कर लें। यदि किसी योग्य नागरिक का नाम मतदाता सूची में दर्ज नहीं है तो निर्धारित फॉर्म-6 भरकर मतदाता सूची में अपना नाम दर्ज करवा ले ताकि वे अपने मताधिकार के प्रयोग से वंचित न रह सके।

  • बददी में खाटू श्याम बाबा के मंदिर का भूमि पूजन 

    बददी में खाटू श्याम बाबा के मंदिर का भूमि पूजन 

    शहर के मदन गोपाल ने स्वेच्छा से मंदिर के लिए 1 बीघा भूमि की दान

    बददीसचिन बैंसल: औद्योगिक क्षेत्र बददी स्थित चक्कां रोड पर श्री खाटू श्याम समिति द्वारा बाबा का भव्य मंदिर बनाया जाएगा जिस का भूमि पूजन बुधवार को समिति के सदस्यों द्वारा करवाया गया। खाटू श्याम मंदिर निर्माण के लिए बददी वार्ड दो के स्थाई निवासी मदन गोपाल द्वारा मंदिर बनाने के लिए अपनी इच्छा से मंदिर निर्माण के लिए एक बीघा के करीब खाटू श्याम समिति को  भूमि दान स्वरूप दी।

    आयोजन समिति के अध्यक्ष संजीव कौशल ने जानकारी देते हुए बताया कि खाटू श्याम महाराज का मंदिर निर्माण सभी इलाका वासियों के सहयोग से जल्द से जल्द किया जाएगा। इस मौके पर मदन गोपाल, शिव कुमार के परिवार सहित खाटू श्याम समिति बददी इकाई के सदस्य सुरेश मित्तल, सुभाष, दीपक गर्ग, सौरभ जैन, आदिश जैन, दीपक, पवन, राज कुमार , सतीश जैन, कश्मीरी बंसल, मनीष जैन व  काला इत्यादि उपस्थित रहे।

  • Jalandhar Mobile Wing Team की Gupta Musical House में दबिश, देखें वीडियो

    Jalandhar Mobile Wing Team की Gupta Musical House में दबिश, देखें वीडियो

    दुकानदारों ने बंद की मार्किट, जनरल सैकेटरी ने की ये अपील

    लुधियानाः चंडीगढ़ से मिली शिकायत के बाद जालंधर से आई टीम ने श्योमी के शोरूम में दबिश दी। मिली जानकारी के अनुसार घंटाघर के पास माता रानी रोड़ पर बनी मोबाइल मार्किट में गुप्ता म्यूजिकल हाउस की दुकान पर दबिश दी है। पंजाब प्रदेश व्यापार मंडल महासचिव सुनील मेहरा ने बताया कि माता रानी रोड़ पर जालंधर मोबाइल विंग की टीम ने दबिश दी है। उन्होंने कहा कि मोबाइल विंग की टीम ने दुकान में पड़े मोबाइल की चैंकिग की। जिसके बाद कुछ कागजों को कब्जे में ले लिया है। सुनील ने कहा कि जहां अब मोबाइल विंग की टीम द्वारा दुकानदार को बुलाकर पूछताछ की जाएंगी। वहीं जनरल सैकेटरी ने कहा कि वित मंत्री हरपाल चीमा ने कुछ समय पहले कहा था कि अब नाकेबंदी और छापेमारी नहीं होगी। जनरल सैकेटरी ने कहा कि पहले ही पंजाब का व्यापार तबाह हो चुका है, अगर इसी तरह नाकेबंदी और छापेमारी होती रहेंगी तो पंजाब में दहशत फैलेंगी। उन्होंने कहा कि दबिश से दुकानदारों सहित ग्राहकों में दहशत का माहौल पाया जाता है। इस दौरान जनरल सैकेटरी ने पंजाब सरकार से दुकानों पर नाकेबंदी और छापेमारी बंद करने की अपील की है। उन्होंने कहा कि अगर किसी व्यापारी से कोई शिकायत है तो उसे बुलाए वह आपके पास आने के लिए तैयार है। लेकिन इस तरह से नाकेबंदी और छापेमारी दुकानदार बरदाश नहीं करेंगा। जनरल सैकेटरी ने बताया कि इसी के चलते 17 नवंबर को अमृतसर में व्यापारियों की मीटिंग बुलाई गई है, जहां पर इन मुद्दों पर बात की जाएंगी। उन्होंने कहा कि वह सीएम और वित मंत्री से दुकानदारों को परेशान ना करने की अपील की है। उन्होंने कहा कि किसानों द्वारा बैरियर बंद करने से पहले ही व्यापारियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। जरनल सैकेटरी ने कहा कि बैरियर बंद होने पंजाब में व्यापारी नहीं आ रहा है। हालात यह हो गए है कि पंजाब में जीएसटी कम होने लगी है, जबकि हरियाणा की जीएसटी में पंजाब से 4 गुणा ज्यादा बढ़ौतरी होने लगी है। जनरल सैकेटरी ने कहाकि दुकान में मोबाइल विंग की दबिश के चलते अन्य दुकानदारों में डर का माहौल बन गया था, जिसके चलते अन्य दुकानदारों ने दुकानें बंद कर दी थी। जनरल सैकेटरी ने माना कि मोबाइल की दबिश के दौरान मार्किट बंद हो गई थी, जिसके बाद अन्य दुकानदारों को समझाया गया और दुकानों को दोबारा खुलवाया गया।
  • Punjab News: आरोपी को पकड़ने गई पुलिस का लोगों से हुआ विवाद, लगे धक्केशाही के आरोप, देखें वीडियो

    Punjab News: आरोपी को पकड़ने गई पुलिस का लोगों से हुआ विवाद, लगे धक्केशाही के आरोप, देखें वीडियो

    पुलिस कर्मी की फाड़ी वर्दी, मामला दर्ज

    फिरोजपुरः जिले के कस्बा ममदोट से बड़ी खबर सामने आई है, जहां गांव काकड़ में एक आरोपी को पकड़ने गई पुलिस का गांव के लोगों से विवाद हो गया। जहां गांव वासियों ने पुलिस को रोककर विरोध जाहिर किया। पुलिस ने गांव के एक परिवार के खिलाफ सरकारी काम में बाधा डालने और पुलिसकर्मियों की वर्दी फाड़ने का मामला दर्ज किया। जानकारी के मुताबिक ममदोट पुलिस एक आरोपी देसराज को गिरफ्तार करने के लिए कक्कड़ गांव गई थी, लेकिन देसराज अपने घर में नहीं था। जिसके बाद पुलिस घर में जाकर पूछताछ करने लगी। वहीं पर एक मुलाजिम बलदेव राज से पूछताछ करने लगी। इस दौरान बलदेव राज की पत्नी ने विरोध जताया। आरोप है कि पुलिस ने महिलाओं के मोबाइल फोन छीन लिए और उनके साथ दुर्व्यवहार किया। जिसका जब गांव वासियो और परिवार ने विरोध किया तो पुलिसकर्मियों ने परिवार के साथ धक्केशाही करनी शुरू कर दी। जिससे बाद गुस्साए लोगों ने पुलिस का रास्ता रोक लिया और पुलिस द्वारा छीने हुए मोबाइल वापस करने की मांग करने लगे लेकिन किसी तरह पुलिस बिना मोबाइल सौंपे वहां से चली गई। वहीं दूसरी ओर थाना प्रभारी का कहना है कि पुलिस एक पुराने मामले में एक आरोपी देसराज को गिरफ्तार करने गई थी। जहां गांव वासियों ने उन्हें रोक लिया और कुछ लोगों ने पुलिस के साथ बस रोककर मुलाजिमों की वर्दी फाड़ दी। थाना प्रभारी ने कहा कि सरकारी काम में बाधा डालने की कोशिश करने के मामले में पर्चा दर्ज कर लिया है और आगे की जांच की जा रही है। परिवार के आरोपों में कितनी सच्चाई है और अब पुलिस पर लगे आरोपों की जांच कौन करता है और जांच कितनी निष्पक्षता है यह तो वक्त ही बताएगा।
  • Punjab News: विदेश भेजने के नाम पर 20 लाख की ठगी मामले में आरोपी गिरफ्तार, देखें वीडियो

    Punjab News: विदेश भेजने के नाम पर 20 लाख की ठगी मामले में आरोपी गिरफ्तार, देखें वीडियो

    मोहालीः खरड़ में विदेश भेजने के नाम पर एजेंट ने व्यक्ति से 20 लाख की ठगी मारी। वहीं इस मामले की शिकायत मिलने पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया है। मामले की जानकारी देते हुए डीएसपी करन संधू ने कहा कि आरोपी ने 2 पीड़ितों को रातों-रात यूएसए भेजने के नाम पर 20 लाख रुपए ले लिए। पीडित की शिकायत पर आरोपी को ट्रैप लगाकर एजेंट को 2 पासपोर्ट और 20 लाख की नगदी सहित गिरफ्तार किया है।

    डीएसपी करन संधू ने बताया कि संगरूर निवासी सचिन सिंह पुत्र जरनैल सिंह के बयानों के आधार आरोपी गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहाचन नवीन पुत्र सतीश कुमार निवासी हिसार, हरियाणा के रूप में हुई है। आरोपी के खिालफ 4 नवंबर को मुकद्दमा नंबर 237 थाना बलौंगी में धारा 316, 318 बीएनएस और अन्य 24 इमीग्रेशन एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है।

    पुलिस ने लोगों से भी ऐसे एजेंटों से बचने की अपील की है। सबसे बड़ी बात यह है कि एजेंट का कोई दफ्तर नहीं था और यह सिर्फ फोन पर ही युवाओं को विदेश भेजने का झांसा देता था। पुलिस ने बताया का आरोपी को माननीय अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड हासिल कर लिया गया है और पूछताछ में आरोपी से बड़े खुलासे होने की भी संभावना है।

  • Punjab News : लापता व्यक्ति का शव हुआ बरामद, देखें वीडियो

    Punjab News : लापता व्यक्ति का शव हुआ बरामद, देखें वीडियो

    बठिंडा : लापता बुजुर्ग का शव मिलने का मामला सामने आया है। मृतक की पहचान दीपक कुमार (60) निवासी चौसर बस्ती के तौर पर हुई है। मौके पर पहुंचे सहारा एनजीओ के कार्यकर्ता ने बताया कि उन्हें फोन पर सूचना मिली थी। जिसके बाद वह मौके पर पहुंचे और देखा कि झील में शव था। घटना की सूचना पुलिस को दी गई और मृतक के परिजनों का पता लगया। एनजीओ के कार्यकर्ता ने बताया कि शव को झील से बाहर निकाला और सरकारी अस्पताल के मुर्दाघर में रखवाया।

    थाना प्रभारी जगसीर सिंह ने जानकारी देते हुए बताया दीपक कुमार दीवाली वाले दिन से लापता हो गया था। थाना प्रभारी ने बताया कि दीपक का शव झील नंबर 2 से मिला है। उन्होंने बताया कि इसकी सूचना परिजनों को दे दी है। थाना प्रभारी ने बताया कि शव को अस्पताल में रखवा दिया है और मामले की जांच की जा रही है।