Blog

  • जालंधर : चोरी की वारदात को अंजाम देने वाले 2 गिरफ्तार 

    जालंधर (ENS): थाना फिल्लौर की पुलिस ने चोरी के मामले में दो युवकों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान गौरव उर्फ डूंडी निवासी गांव मरोन थाना फिल्लौर और जतिंदर उर्फ गग्गू के रूप में हुई है। 

    थाना प्रभारी नीरज कुमार ने बताया कि अपरा चौंकी के इंचार्ज  एएसआई सुखविंदर पाल को न्यू अमन नगर के रहने वाले सन्नी गौतम ने शिकायत दर्ज करवाई थी कि उसके घर से चोर लैपटाप, गैस सिलेंडर और अन्य सामान चुराकर ले गए हैं। जिस पर कारवाई करते हुए  मामला दर्ज कर जांच के दौरान दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर ऊके कब्जे से  2 मोटरसाइकिल और 1 एक्टिवा सहित गैस सिलेंडर बरामद हुआ है। पुलिस ने आरोपियों को मुकदमे में नामजद कर लिया है।

  • जालंधर : नकली पुलिस बन कर रहे थे वसूली, लोगो ने किया हंगामा, देखे वीडियो

    जालंधर (ENS) : मकसूदा में वरियाणा मोड़ पर उस वक्त हंगामा हो गया , जब लोगो ने खुद को सीआईए के मुलाजिम बताने वाले दो व्यक्तियों को काबू किया। मौके पर मौजूद लोगो ने कहा कि ये दोनों नकली पुलिस बन कर रोजाना इस इलाके में ऑटो चालकों से वसूली करते है। 

    आज जब लोगो ने पुलिस के आई कार्ड मांगे तो दोनों के होश फाख्ता हो गए। इस दौरान दोनों वहा से भागने की कोशिश करने लगे तो लोगो ने इन्हे काबू कर लिया। वही दोनों ने मीडिया से कहा कि इस जगह पर जुआ चल रहा था जिसकी वीडियो बनाने के लिए वह आए थे। लोगो उन दोनों को पहले लैदर कमप्लेक्स ले गए झा पुलिस ने इलाका मकसूदा थाने में पड़ने का हवाला देकर पीसीआर के साथ दोनों को मकसूदा भेज दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।    

  • पंजाब : नशे की ओवरडोज़ से युवक की मौत, देखे वीडियो 

    3 दिन पहले Rehab सेंटर से इलाज करवा लौटा था घर 

    तरनतारन : नशे की ओवरडोज के कारण एक युवक की मौत होने का मामला सामने आया है।  मृतक युवक की मां ने एक महिला पर नशा बेचने व उसके बेटे की मौत का कारण बताते हुए आरोप लगाए हैं। साथ ही थाना सदर तरनतारन की पुलिस से न्याय की मांग भी की है।
     
    बलजीत कौर पत्नी फतेह सिंह निवासी अलादीनपुर ने बताया कि उसका बेटा जजबीर सिंह (25) ट्रक ड्राइविंग का काम करता था। जो नशे की दलदल में फंसता चला गया। जजबीर सिंह का प्राइवेट सैंटर हरीके से इलाज चल रहा था। जो 3 दिन पहले ही इलाज करवा कर घर वापस लौटा था। नशो उसके बेटे का अपनी पत्नी के साथ तलाक हो गया था। 

    बहू के जाने के बाद वह 3 वर्षीय पोते की देख-रेख करती आ रही है। मंगलवार को जजबीर सिंह नजदीकी गांव जोधपुर में किसी महिला के घर में गया। जो नशे का धंधा करती है। देर शाम उसे सुचना प्राप्त हुई कि जजबीर सिंह की नशे की ओवरडोज के कारण अचानक तबीयत बिगड़ गई  है। इलाज के लिए वह उसे  अस्पताल लेकर जा रही थी , परंतु इस बीच बेटे की मौत हो गई। इस घटना पर थाना सदर तरनतारन के सब इंस्पैक्टर नरेश कुमार ने कहा कि मामले की शिकायत प्राप्त हो गई है बनती कारवाई की जाएगी।

  • पंजाब :विजिलेंस ने निगम के क्लर्क और मार्केट कमेटी के कर्मचारी को किया गिरफ्तार ,देखे वीडियो

    लुधियाना : विजीलैंस विभाग ने नगर निगम लुधियाना के पार्ट टाईम कर्मचारी को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों काबू कर लिया है। इस  संबंधी जानकारी देते एसएसपी रविंदर पाल सिंह संधु बताया कि उक्त मुलजिम को जगदीश सिंह निवासी शहीद भगत सिंह नगर, लुधियाना की शिकायत पर गिरफ़्तार किया गया है। 


    शिकायतकर्ता ने विजीलैंस ब्यूरो को बताया था कि उसने अपने नाम पर पैतृक घर का तबादला करवाने के लिए नगर निगम लुधियाना से टैक्स सुपरटैंडैंट रजिस्टर नंबर टीएस- 1 सर्टिफिकेट प्राप्त करना था। उसकी मुलाकात एक कर्मचारी हरीश कुमार के साथ हुई, जिसने ख़ुद को निगम की हाऊस टैक्स शाखा के क्लर्क के तौर पर पेश किया और उसने सम्बन्धित जूनियर इंजीनियर से शिकायतकर्ता के घर का टी. एस.-1 सर्टिफिकेट जारी करवाने के लिए उससे 10,000 रुपए रिश्वत की माँग की और मौके पर ही उससे 4000 रुपए ले लिए और बाकी रहते 6000 रुपए टी. एस.-1 उपलब्ध करवाए जाने पर देने की बात तय हुई । जिस पर कारवाई करते हुए टीम ने उक्त मुलाजिम को पकड़ कर उसके खि़लाफ़ भ्रष्टाचार रोकथाम कानून की धारा 7, 7ए और आइपीसी की धारा 420 के अंतर्गत केस दर्ज कर लिया है।


    इसी तरह विजिलेंस की टीम ने मार्केट कमेटी लुधियाना के नीलामी रिकार्डर (ऑक्शन रिकार्डर) हरी राम को 30,000 रुपए रिश्वत लेते हुये रंगे हाथों काबू किया है। जानकारी देते हुए एसएसपी संधू ने बताया कि उक्त अधिकारी को अशोक नगर, स्लैम टाबरी, लुधियाना के रहने वाले सोनू, जो कि गिल कोआपरेटिव लेबर एंड कंस्ट्रक्शन सोसायटी लुधियाना का सचिव है, की शिकायत पर गिरफ़्तार किया गया है। 


    शिकायतकर्ता ने विजीलैंस ब्यूरो से संपर्क कर बताया कि उनकी उक्त सोसायटी लुधियाना शहर में पड़ती मंडियों, मछली मंडियों आदि की सफ़ाई का ठेका लेती थी। उक्त सोसायटी को मार्केट कमेटी लुधियाना की तरफ से 01- 04- 2023 से 31- 03- 2024 तक की मियाद के लिए कारा-बारा चौक, बहादरके रोड, नज़दीक सब्ज़ी मंडी लुधियाना की सफ़ाई का ठेका अलॉट हुआ है। 


    मार्केट कमेटी का कर्मचारी हरी राम द्वारा सचिव मार्केट कमेटी से सोसायटी के मासिक बिल पास करवाने के एवज में हर महीने 30,000 रुपए रिश्वत की माँग कर रहा है। जिसे शिकायतकर्ता से 30,000 रुपए रिश्वत लेते हुये रंगे हाथों काबू कर मामला दर्ज कर लिया गया है।

  • पंजाब : RERA के चेयरपर्सन का इस्तीफा सरकार ने किया मंजूर

    चंडीगढ़ : पंजाब सरकार ने रेरा के मुख्य चेयरपर्सन का इस्तीफा मंजूर कर लिया है। बता दे कि पूर्व आई.ए.एस सत्या गोपाल ने इस पोस्ट से हटने को लेकर सर्कार को अपना इस्तीफा भेजा था। जिसे आज सरकार ने मंजूर कर लिया है। सर्कार जल्द ही इस पद पर नए चेयरपर्सन की नियुक्ति कर सकती है।

    पंजाब सरकार ने दिसंबर 2023 को यूटी कॉडर के सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी सत्य गोपाल को पंजाब रेरा (रियल एस्टेट रेगुलेटरी अथॉरिटी) का चेयरमैन नियुक्त किया था। गोपाल 1988 बैच के अधिकारी हैं और दिल्ली सरकार के मुख्य सचिव के ओहदे से रिटायर हुए थे । सत्य गोपाल इससे पहले चंडीगढ़ हाउसिंग बोर्ड के चेयरमैन भी रह चुके हैं। इसके अलावा सरकार ने 1989 बैच के एक अन्य आईएएस अधिकारी राकेश गोयल को भी रेरा का सदस्य नियुक्त किया था।  इससे पहले सत्य गोपाल अरुणाचल प्रदेश के मुख्य सचिव भी रह चुके हैं।

  • ਪੰਜਾਬ: ਦੁਕਾਨਦਾਰਾਂ ਨੇ ਚੋਰ ਨੂੰ ਕੀਤਾ ਕਾਬੂ, ਹੋਇਆ ਹੰਗਾਮਾ, ਦੇਖੋ ਵੀਡੀਓ

    ਲੁਧਿਆਣਾ : ਥਾਣਾ ਮਾਡਲ ਦੇ ਅਧੀਨ ਪੈਂਦੀ ਸਕੂਟਰ ਮਾਰਕੀਟ ਚ ਚੋਰੀ ਕਰਨ ਵਾਲੇ ਚੋਰ ਨੂੰ ਦੁਕਾਨਦਾਰਾ ਵਲੋ ਕਾਬੂ ਕੀਤਾ ਗਿਆ । ਇਸ ਸਬੰਧੀ ਚ ਦੁਕਾਨਦਾਰਾ ਦਾ ਕਹਿਣਾ ਸੀ ਕਿ ਮਾਰਕੀਟ ਦੇ ਵਿੱਚ ਕਾਫੀ ਲੰਬੇ ਸਮੇਂ ਤੋਂ ਚੋਰੀਆਂ ਹੋ ਰਹੀਆਂ ਸਨ । ਦੁਕਾਨਦਾਰ ਚੋਰੀ ਦੀਆ ਵਾਰਦਾਤਾਂ ਤੋਂ ਪਰੇਸ਼ਾਨ ਸਨ ਅਤੇ ਚੋਰ ਦੀ ਭਾਲ ਵੀ ਕਰ ਰਹੇ ਸਨ। ਲੇਕਿਨ ਅਜ ਚੋਰ ਦੁਕਾਨਦਾਰਾ ਦੇ ਹਥੇ ਚੜ ਹੀ ਗਿਆ।  

    ਜਿਸ ਦੀ ਸੀਸੀ ਟੀਵੀ ਫੁਟੇਜ ਵੀ ਸਾਮਣੇ ਆਈ ਹੈ। ਜਿਸ ਵਿਚ ਚੋਰ ਜਦੋ ਚੋਰੀ ਕਰਨ ਦੀ ਫਿਰਾਕ ਦੇ ਨਾਲ ਆਉਂਦਾ ਹੈ ਤਾਂ ਮਾਰਕੀਟ ਦੇ ਲੋਕਾਂ ਵੱਲੋਂ ਉਸਨੂੰ ਰੰਗੇ ਹਥ ਫੜ ਲਿਆ ਜਾਂਦਾ ਹੈ।  ਇਸ ਸਬੰਧੀ ਮੌਕੇ ਤੇ ਪਹੁੰਚੀ ਪੁਲਿਸ ਦਾ ਕਹਿਣਾ ਸੀ ਕਿ ਮਾਰਕੀਟ ਦੇ ਦੁਕਾਨਦਾਰਾ ਵਲੋ ਇੱਕ ਵਿਅਕਤੀ ਨੂੰ ਚੋਰੀ ਕਰਦੇ ਫੜਿਆ ਗਿਆ ਹੈ। ਜਿਸਦੀ ਜਾਂਚ ਕਰਕੇ ਬੰਦੀ ਕਾਰਵਾਈ ਕੀਤੀ ਜਾਵੇਗੀ।

  • ਗੋਪਾਲ ਨਗਰ ਵਿਖੇ ਮੋਬਾਈਲ ਟਾਵਰ ਲੱਗਣ ਦਾ ਲੋਕਾ ਨੇ ਕੀਤਾ ਵਿਰੋਧ, ਦੇਖੋ ਵੀਡੀਓ 

    ਲੁਧਿਆਣਾ : ਟਿੱਬਾ ਰੋਡ ਗੋਪਾਲ ਨਗਰ ਵਿਖੇ ਮੋਬਾਇਲ ਟਾਵਰ ਲੱਗਣ ਦਾ ਇਲਾਕਾ ਵਾਸੀਆਂ ਵੱਲੋਂ ਜੰਮ ਕੇ ਵਿਰੋਧ ਕੀਤਾ ਗਿਆ ਹੈ। ਲੋਕਾ ਨੇ ਕਿਹਾ ਕਿ ਉਹਨਾਂ ਦੇ ਇਲਾਕੇ ਵਿੱਚ ਸਰਕਾਰ ਦੇ ਆਗੂ ਵੱਲੋਂ ਨਾਜਾਇਜ਼ ਤਰੀਕੇ ਨਾਲ ਰਾਤੋ ਰਾਤ ਮੋਬਾਈਲ ਟਾਵਰ ਲਗਵਾਇਆ ਗਈਆਂ।  ਇਸ ਸੰਬੰਧ ਵਿੱਚ ਉਹ ਵਿਧਾਇਕ ਨੂੰ ਵੀ ਮਿਲਣ ਗਏ ਸਨ ,ਪਰ  ਉਹਨਾਂ ਨੇ ਨਿੱਜੀ ਕਾਰਨਾਂ ਦਾ ਹਵਾਲਾ ਦਿੰਦੇ ਹੋਏ ਮਿਲਣ ਤੋਂ ਇਨਕਾਰ ਕਰ ਦਿੱਤਾ। ਲੋਕਾ ਨੇ ਪ੍ਰਸ਼ਾਸਨ ਤੋਂ ਇਸ ਮੋਬਾਇਲ ਟਾਵਰ ਨੂੰ ਜਲਦ ਤੋਂ ਜਲਦ ਹਟਵਾਉਣ ਦੀ ਅਪੀਲ ਕੀਤੀ ਹੈ।


    ਪ੍ਰਦਰਸ਼ਨ ਕਾਰੀਆਂ ਨੇ ਦੋਸ਼ ਲਗਾਇਆ ਕਿ ਇਲਾਕੇ ਵਿੱਚ ਆਪ ਆਗੂ ਵੱਲੋਂ ਨਜਾਇਜ਼ ਤਰੀਕੇ ਨਾਲ ਰਾਤੋ ਰਾਤ ਆਪਣੇ ਘਰ ਦੇ ਉੱਪਰ ਮੋਬਾਇਲ ਟਾਵਰ ਲਗਾਇਆ ਗਿਆ ਹੈ। ਜਿਸ ਨਾਲ ਇਲਾਕੇ ਦੇ ਹਰ ਵਿਅਕਤੀ ਨੂੰ ਸ਼ਰੀਰਕ ਅਤੇ ਮਾਨਸਿਕ ਤੌਰ ਤੇ ਨੁਕਸਾਨ ਹੋਵੇਗਾ। ਉਹਨਾਂ ਕਿਹਾ ਕਿ ਇਲਾਕੇ ਦੇ ਲੋਕ ਇਸ ਟਾਵਰ ਨੂੰ ਹਟਵਾਉਣਾ ਚਾਹੁੰਦੇ ਹਨ ਅਤੇ  ਉਹ ਪ੍ਰਸ਼ਾਸਨ ਤੋਂ ਮੰਗ ਕਰਦੇ ਹਨ ਕਿ ਇਸ ਮੋਬਾਈਲ ਟਾਵਰ ਨੂੰ ਜਲਦ ਤੋਂ ਜਲਦ ਹਟਵਾਇਆ ਜਾਵੇ।

  • मृतकों व लापता के परिवारों को नालागढ़ उपमंडल प्रशासन ने दी सहायता

    एसडीएम के माध्यम से प्रभावित परिवारों को बांटी राशन किटें

    केमिकल उद्योग के प्रभावित परिवारों के जख्मों पर लगाया मरहम


    बददीसचिन बैंसल :नालागढ़ उपमंडल प्रशासन ने झाड़माजरी के केमिकल उद्योग के मृतक व लापता के परिवारों को राशन की सहायता प्रदान की है। प्रशासन ने यह सहायता समस्त 9 मृतकों के परिवारों को प्रदान की है। राशन किटों का वितरण उद्योग परिसर के बाहर किया गया। बददी के तहसीलदार राजेश जरयाल ने बताया कि एसडीएम के दिशा निर्देश अनुसार यह राशन किटें आबंटित की गई हैं। इस अवसर पर हैल्प द गल्र्स समूह की अध्यक्ष शकुंतला पटियाल, पालो देवी व भानु गौतम भी उपस्थित रही। तहसीलदार ने बताया कि यह राशन किटें मृतकों व लापता चंपो देवी, काजल, कल्पना अहिरवा, काजल भारती, शशि, सोनी, रहनुमा व राखी के परिवारों को प्रदान की गई।

  • वरिष्ठ भाजपा नेता हरिओम भनोट के निधन पर सामाजिक संस्थाओं से जुड़े लोगों ने उनके निवास स्थान पर पहुंचकर शोक व्यक्त किया

    वरिष्ठ भाजपा नेता हरिओम भनोट के निधन पर सामाजिक संस्थाओं से जुड़े लोगों ने उनके निवास स्थान पर पहुंचकर शोक व्यक्त किया

    ऊना/सुशील पंडित:पूर्व कर्मचारी एवं वरिष्ठ भाजपा नेता हरिओम भनोट के निधन पर बुधवार को राजनेता, धार्मिक व सामाजिक संस्थाओं से जुड़े लोगों ने उनके निवास स्थान पर पहुंचकर गहरा शोक व्यक्त किया। पूर्व मंत्री कुलदीप कुमार, जिला भाजपा अध्यक्ष बलवीर चौधरी, विधायक देवेंद्र भुट्टों, पूर्व विधायक ओपी रत्न, भाजपा की राज्य अध्यक्ष रश्मिधर सूद, इंडस विश्वविद्यालय के उप कुलपति प्रो. संजय कुमार बहल, जिला भाजपा के पूर्व उपाध्यक्ष बलबीर बग्गा, ऊना जनहित मोर्चा के सलाहकार भाग सिंह अटवाल, मास्टर चमन लाल चौधरी, भाजपा राज्य सचिव सुमीत शर्मा, जिला महामंत्री राजकुमार पठानिया, श्याम सिंह मिनहास, भाजपा महिला मोर्चा की सोशल मीडिया प्रभारी प्रतिभा बाली, राज्य उपाध्यक्ष मीनाक्षी राणा, पार्षद रचना शर्मा, कमलेश मेहता, भाजपा नेत्री संजना चौहान, कल्पना शर्मा, पूर्व कर्मचारी नेता केसी वर्मा, शेष मोहन  दिलावर, संतोख सिंह, जिप उपाध्यक्ष केपी शर्मा, जिप सदस्य सुशील कालिया, शिव सहोड, महिला कांग्रेस अध्यक्ष सीमा देवी, देसराज मोदगिल, सीएमओ डा. एसके वर्मा, रेडक्रॉस के संरक्षक सुरिंदर ठाकुर, फायर ब्रिगेड यूनियनर के जिला प्रधान मुकेश जसवाल आदि ने उनके निवास स्थान पर पहुंचकर स्व. हरिओम भनोट को श्रद्धांजलि दी और परिवार को ढांढस बधाया। 
  • उपायुक्त जतिन लाल ने खाद्य आपूर्ति के गोदामों का किया औचक निरीक्षण

    ऊनासुशील पंडित:उपायुक्त  जतिन लाल ने बुधवार को जलग्रां स्थित भारतीय खाद्य आपूर्ति गोदाम व हिमाचल प्रदेश सिविल सप्लाई गोदामों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने गोदाम में दाल, चावल, चने की दाल, तेल, नमक इत्यादि खाद्य सामग्री का निरीक्षण किया। इस मौके पर उपायुक्त ने डीएफएससी को निर्देश दिए कि उपभोक्ताओं को सरकार द्वारा निर्धारित दरों पर गुणवत्ता युक्त खाद्य पदार्थ उपलब्ध करवाना सुनिश्चित करें।

    इसके उपरांत जतिन लाल ने जलग्रां टब्बा, देहलां और बसदेहड़ा में उचित मूल्यों की दुकानों का भी निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान देहलां और बसदेहड़ा स्थित उचित मूल्य की दुकाने बंद पाई गई। इस पर कड़ा संज्ञान लेते हुए उपायुक्त ने डीएफएससी को उचित कार्रवाई अमल में लाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जिला की समस्त उचित मूल्यों की दुकानें समय-सारणी के अनुसार खुली रहनी चाहिए। यदि किसी कारणवश डिपूधारक दुकान को बंद करके जाता है तो उसे संबंधित निरीक्षक या जिला नियंत्रक को इस संबंध में सूचित करना अनिवार्य होगा।

    उन्होंने जलग्रां मंे उचित मूल्य की दुकान का निरीक्षण किया तथा उचित मूल्य की दुकान पर उपभोक्ताओं को प्रदान की जाने वाली सुविधाओं के बारे में जानकारी ली। उपायुक्त ने पीओएस मशीन के माध्यम से खाद्य सामग्री स्टॉक के वितरण बारे जानकारी ली।उन्होंने डिपूधारकों से उपभोक्ताओं को उचित मूल्यों की दुकानों के माध्यम से मिलने वाली सभी सुविधाओं को प्रदान करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि उपभोक्ताओं को बेहतर गुणावत्ता युक्त खाद्य सामग्री निर्धारित समय पर उपलब्ध करवाना सुनिश्चित करें।

    उप तहसील मैहतपुर-बसदेहडा का भी किया निरीक्षण
    उपायुक्त ने उप तहसील मैहतपुर-बसदेहड़ा का भी निरीक्षण किया और तहसील में लम्बित कार्यों को शीघ्र निपटाने के निर्देश दिए। इसके अलावा उन्होंने राजस्व रिकॉर्ड को भी दरूस्त करने को कहा।
    निरीक्षण के दौरान जिला नियंत्रक खाद्य आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले राजीव शर्मा भी मौजूद रहे।