Blog

  • Jalandhar News: Aggrawal Dhaba पर GST की रेड में मिला करोड़ों का कैश, देखें वीडियो

    Jalandhar News: Aggrawal Dhaba पर GST की रेड में मिला करोड़ों का कैश, देखें वीडियो

    जालंधर (ENS): कूल रोड पर स्थित मशहूर अग्रवाल ढाबे पर केंद्र से आई GST विभाग की टीम द्वारा आज दबिश दी गई। बताया जा रहा है कि GST विभाग की टीम को ढाबे से 3 करोड़ रुपए का कैश बरामद किया गया है। यह बरामदगी केंद्रीय GST विभाग की टीम की रेड में हुई। जिसकी विभाग के अधिकारी जांच कर रहे हैं।

    अधिकारियों का कहना है कि शुरुआती जांच में टैक्स चोरी से जुड़ी कई गड़बड़ियां सामने आई हैं। इसके अलावा रिकॉर्ड में भी अनियमितताएं मिली हैं। यह मामला टैक्स की चोरी से जुड़ा है। विभाग की तरफ से रेड जारी है। फिलहाल अधिकारियों की तरफ से कोई औपचारिक बयान जारी नहीं किया गया है।

    जानकारी के मुताबिक जालंधर के कूल रोड स्थित अग्रवाल ढाबे पर मंगलवार सुबह सेंट्रल GST विभाग की टीम ने सुबह करीब 8 बजे रेड की। इसके बाद टीम ढाबे और उससे जुड़े प्रतिष्ठानों में टैक्स से संबंधित दस्तावेजों की जांच कर रही है। अधिकारियों के अनुसार, ढाबा संचालक पर बड़े पैमाने पर टैक्स चोरी का संदेह था, जिसके आधार पर यह कार्रवाई की गई। सुपरिंटेंडेंट कुलवंत राय के नेतृत्व में टीम ने ढाबे और मालिक के निवास स्थान पर भी छापेमारी की। इस दौरान यह कैश बरामद हुआ। रेड के दौरान बाहर आए विभागीय अधिकारी ने बताया कि मामला टैक्स चोरी से जुड़ा है और रिकॉर्ड में काफी अनियमितताएं मिली हैं। उन्होंने कहा कि विस्तृत जानकारी पूरी जांच के बाद विभाग के वरिष्ठ अधिकारी मीडिया को देंगे।

  • Punjab News: बिजली विभाग के कर्मचारी से परेशान होकर किसान ने निगला जहरीला पदार्थ, मौत, देखें वीडियो

    Punjab News: बिजली विभाग के कर्मचारी से परेशान होकर किसान ने निगला जहरीला पदार्थ, मौत, देखें वीडियो

    मानसाः जिले से एक दुखद खबर सामने आई है। जहां, बिजली विभाग के कर्मचारियों से परेशान होकर एक किसान ने जहरीला पदार्थ निगलकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। मृतक किसान ढाई एकड़ जमीन का मालिक था। बिजली विभाग द्वारा मोटर कनेक्शन तब्दील न किए जाने की परेशानी बताते हुए विभाग के दो कर्मचारियों के नाम सुसाइड पत्र लिखे मिले है।

    मानसा जिले के गांव धलेवां के किसान जगराज सिंह द्वारा कई साल पहले मोटर कनेक्शन खरीदा गया था और कनेक्शन बेचने वाले किसान द्वारा पूरी प्रक्रिया कर उक्त किसान को कनेक्शन देने की विभाग को अपील भी की थी मृतक किसान के भाई दर्शन सिंह ने बताया कि उनके भाई जगराज सिंह द्वारा गर्ने गांव के एक किसान से मोटर कनेक्शन लिया था और उन्होंने पूरी प्रक्रिया कर कनेक्शन देने का विभाग को लिखा था। उन्होंने आरोप लगाया कि बिजली विभाग के कर्मचारियों को कई बार उनका भाई रिश्वत भी दे चुका था लेकिन उन्होंने कनेक्शन उनके नाम नहीं किया और उन्हें परेशान करते रहे। जिसके चलते उन्होंने जहरीला पदार्थ निकालकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली है।

    वहीं किसान नेता महेंद्र सिंह और जगजीत सिंह ने बताया कि मृतक किसान जगराज सिंह को बिजली विभाग द्वारा परेशान किया जा रहा था। जिसके चलते ये कदम उन्होंने उठाया। जब तक बिजली विभाग के कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं होगी तब तक शव का पोस्टमार्टम नहीं करवाया जाएगा।

  • दुनिया भर में सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म हुआ डाउन, जानें वजह

    दुनिया भर में सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म हुआ डाउन, जानें वजह

    नई दिल्ली। दुनिया भर में सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X ठप पड़ गया है। साथ ही शोसल मीडिया के कई प्लेटफार्म भी ठप पड़ गये हैं। वहीं, X का पेज लोड होने में यूजर्स को काफी ज्यादा दिक्कत आ रही है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर लॉगिंग, नए पोस्ट करने, ऐप और वेबसाइट में इसे एक्सेस करने में दिक्कत आ रही है। भारत समेत दुनियाभर में यूजर्स को लॉगिन, साइनअप, पोस्ट करने और देखने के अलावा प्रीमियम सर्विसेज सहित प्रमुख सुविधाओं का उपयोग नहीं कर पा रहे हैं। सर्वर डाउन होने की जानकारी देने वाली वेबसाइट डाउनडिटेक्टर भी बंद है।

    फ्लेयर वेबसाइट के डाउन होने के कारण यह दिक्कत आई है। इसके अलावा चैट GPT भी डाउन है। क्लाउडप्लेयर डाउन होने से सर्विसेज डाउनः क्लाउडफ्लेयर एक इंटरनेट इंफ्रास्ट्रक्चर कंपनी है, जो वेबसाइट और एप्लिकेशन को फास्ट, ज्यादा सेफ और ज्यादा भरोसेमंद बनाने के लिए सर्विस प्रोवाइड करती है। इसके डाउन होने से ये सर्विसेज डाउन हैं।

    कैसे शुरू हुई समस्या
    The Independent की रिपोर्ट के मुताबिक, इंटरनेट पर यह समस्या इंटरने इंफ्रास्ट्रक्चर कंपनी क्वाउडफेयर के सर्वर आउटेज के चलते शुरू हुई। शुरुआत में कुछ वेबसाइट रिस्टार्ट होने में ज्यादा समय ले रही थी। इसके बाद क्वाउडफेयर ने बताया कि उनके सर्वर में कुछ टेक्नीकल ग्लिच के कारण कुछ वेबसाइट ठीक से काम नहीं कर रही हैं। क्वाउड फेयर का कहना है कि वे प्रॉब्लम की जांच कर रहे हैं।

    डाउनडिटेक्टर के मुताबिक, दुनियाभर में X के कई यूजर्स को वेब और एप दोनों वर्जन पर एक्सेस करने और पोस्ट रिफ्रेश करने में समस्याओं का सामना करना पड़ा। लगभग 43% लोगों को पोस्ट देखने में समस्याएं हुईं। वहीं 23% लोगों को बेवसाइट का इस्तेमाल करने में परेशानी आईं और लगभग 24% ने बताया कि उन्हें वेब कनेक्शन में दिक्कत हुईं।

    एक्स प्लेटफॉर्म पर कई बार आ चुकी है ये दिक्कत
    ये कोई पहली बार नहीं है जब एक्स प्लेटफॉर्म पर यूजर्स को तकनीकी दिक्कतों का सामना करना पड़ा हो। ये बाधा लगातार होने वाली प्रक्रिया की तरह बन गई है और यूजर्स को गाहे-बगाहे इससे जूझना पड़ता है। पिछले कुछ महीनों में एक्स यूजर्स को ऐसी ही परेशानी को बार-बार झेलना पड़ा है जिसमें फीड लोड होने में खराबी से लेकर पोस्ट करने में बाधा तक की समान स्थिति बनी है।

  • अमेरिका से भारत लाया जा रहा लॉरेंस का भाई अनमोल बिश्नोई

    अमेरिका से भारत लाया जा रहा लॉरेंस का भाई अनमोल बिश्नोई

    नई दिल्ली: लॉरेंस बिश्नोई गैंग के लिए अमेरिका से एक बहुत बड़ी बुरी खबर सामने आई है। जहां, लॉरेंस बिश्नोई के छोटे भाई अनमोल बिश्नोई को अमेरिका से भारत लाया जा रहा है। अनमोल बिश्नोई कई गंभीर अपराधों में आरोपी है। उसपर बाबा सिद्दीकी हत्याकांड में शामिल होने का आरोप है। इसके साथ ही सलमान खान के घर पर हुए हमले की साजिश रचने का भी आरोप अनमोल बिश्नोई पर लगा है।

    अमेरिकी डिपार्टमेंट ऑफ होमलैंड सिक्योरिटी ने खुद सिद्दीकी के बेटे जीशान सिद्दीकी को इस डिपोर्टेशन की जानकारी दी है। जीशान ने एक ईमेल का स्क्रीनशॉट शेयर किया, जिसमें साफ लिखा है, ‘यह ईमेल आपको सूचित करने के लिए है कि संघीय सरकार द्वारा अनमोल बिश्नोई को अमेरिका से हटा दिया गया है। अपराधी को 18 नवंबर 2025 को हटाया गया’।

    ‘मोस्ट वांटेड’ की लिस्ट में शामिल है अनमोल
    भारत में कई गंभीर और हिंसक अपराधों को लेकर वांटेड है। इसमें अक्टूबर 2024 में हुए बाबा सिद्दीकी की हत्या और मई 2022 में पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला की हत्या शामिल है। इसके अलावा, अप्रैल 2024 में बॉलीवुड स्टार सलमान खान के मुंबई वाले घर के बाहर हुई फायरिंग के सिलसिले में भी उसकी तलाश है. पिछले साल नवंबर में, अनमोल को अमेरिकी अधिकारियों ने गिरफ्तार किया था।

  • Cabinet मंत्री संजीव अरोड़ा का बड़ा ऐलान, नए बिजली कनेक्शन के लिए NOC खत्म

    Cabinet मंत्री संजीव अरोड़ा का बड़ा ऐलान, नए बिजली कनेक्शन के लिए NOC खत्म

    चंडीगढ़: पंजाब के बिजली मंत्री संजीव अरोड़ा ने पंजाब सरकार के एक अहम जनहितैषी फैसले का ऐलान करते हुए कहा कि पंजाब स्टेट पावर कॉर्पाेरेशन लिमिटेड (पी.एस.पी.सी.एल.) अब आवेदकों द्वारा आवश्यक गारंटी जमा कराने के बाद बिना ऐतराज़हीनता प्रमाणपत्र (एनओसी) के ही बिजली कनेक्शन जारी करेगा।

    उन्होंने कहा कि यह कदम माननीय राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल और मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान द्वारा नागरिकों को बिना किसी देरी के बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध करवाने की प्रतिबद्धता को दर्शाता है ताकि कानूनी प्रक्रियाओं के पालन को सुनिश्चित किया जा सके।

    अरोड़ा ने कहा कि पहले, आवेदकों को बिजली कनेक्शन लेने से पहले स्थानीय प्राधिकरणों जैसे एम.सी., गमाडा, ग्लाडा, जे.डी.ए., ए.डी.ए., पी.डी.ए. या बी.डी.ए. द्वारा जारी एन.ओ.सी., रेगुलराइज़ेशन प्रमाणपत्र या स्वीकृत इमारत योजना जैसी अनुमतियाँ जमा करवानी पड़ती थीं। विभिन्न विभागों से इन अनुमतियों के उपलब्ध न होने या देर होने के कारण लोगों को काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ता था। मुख्यमंत्री भगवंत मान ने हमें एक व्यावहारिक समाधान खोजने के निर्देश दिए थे। उन्होंने कहा, ‘‘आज वह समाधान लागू कर दिया गया है।’’

    संशोधित हिदायतों के अनुसार, यदि आवेदक यह घोषणा (अंडरटेकिंग) देता है कि किसी भी सक्षम प्राधिकरण द्वारा भविष्य में इमारत को अवैध या अनधिकृत घोषित किए जाने की स्थिति में उसका बिजली कनेक्शन काटा जा सकता है, तो सप्लाई कोड 2024 के लागू प्रावधानों के तहत सभी आवेदकों को बिजली कनेक्शन जारी किये जाएंगे।

    इसके अलावा, आवेदक को सप्लाई कोड 2024 के अनुसार भुगतान योग्य सभी सामान्य लागू खर्चों के अतिरिक्त, निपटान करने संबंधी खर्च (डिसमेंटलमेंट चार्ज) को कवर करने के लिए सुरक्षा राशि के रूप में सर्विस कनेक्शन चार्ज के बराबर राशि जमा करानी होगी।

    अरोड़ा ने स्पष्ट किया कि नई व्यवस्था जनसुविधा के साथ-साथ आवश्यक सुरक्षा उपायों को भी सुनिश्चित करेगी। उन्होंने कहा, ‘‘मान सरकार का मानना है कि हर परिवार जरूरी सेवाओं तक पहुंच पाने का अधिकारी है। यह फैसला सुनिश्चित करता है कि कोई भी नागरिक बिजली सप्लाई से वंचित न रहे।’’

    बिजली मंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि पूरे राज्य में पारदर्शिता और समान रूप से लागू किए जाने पर जोर देते हुए संशोधित दिशा-निर्देशों का कड़ाई व सावधानी से पालन सुनिश्चित किया जाए।

    उन्होंने आगे बताया कि बिजली कनेक्शन प्राप्त करने से संबंधित आवेदन फार्मों का सरलीकरण और रिकार्डों का डिजिटलीकरण प्राथमिकता के आधार पर किया जा रहा है। इससे पहले, पी.एस.पी.सी.एल. ने यह फैसला किया था कि एल.टी. (लो टेंशन) श्रेणी के तहत 50 किलोवाट तक के लोड में नए कनेक्शन या बदलाव की मांग करने वाले आवेदकों या उपभोक्ताओं को भवन में बिजली कनेक्शन लगाने के लिए किसी लाइसेंसशुदा इलेक्ट्रिकल ठेकेदार से कोई टेस्ट रिपोर्ट या कोई स्व-प्रमाणनीकरण/दस्तख़त किए दस्तावेज़ जमा करने की आवश्यकता नहीं होगी। इसकी बजाय, ऑनलाइन आवेदन फार्म में एक घोषणा शामिल होगी, जिसमें आवेदक यह घोषणा करेगा कि इमारत की आंतरिक वायरिंग किसी लाइसेंसशुदा इलेक्ट्रिकल ठेकेदार/सरकार द्वारा मनोनीत अधिकारी द्वारा लगाई और टैस्ट किया गया है तथा टेस्ट प्रमाणपत्र उसके पास उपलब्ध है।

  • Punjab News: एक मोटरसाइकिल व 500 ग्राम हैरोइन सहित तीन नशा तस्कर गिरफ्तार, देखें वीडियो

    Punjab News: एक मोटरसाइकिल व 500 ग्राम हैरोइन सहित तीन नशा तस्कर गिरफ्तार, देखें वीडियो

    मोगा। डीपीजी पंजाब के दिशा-निर्देशों पर चलाये गये शरारती तत्वों के खिलाफ अभियान के तहत एसएसपी अजय गांधी के नेतृत्व में जिला पुलिस ने नशा तस्करों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। जिनसे एक मोटरसाइकिल व 500 ग्राम हैरोइन बरामद की गई है। इन आरोपियों की पहचान जशनदीप सिंह, इंद्रजीत सिंह, इंद्रजीत सिंह उर्फ ​​बिंदर पुत्रगण चोहला साहिब, जिला तरनतारन के रूप में हुई है।

    पुलिस टीम ने बताया कि उस समय बड़ी सफलता मिली जब मुखबिर की सूचना पर तीन लोगों को गिरफ्तार कर उनके पास से 500 ग्राम अफीम बरामद की गई। इन तीनों के खिलाफ एनडीपीएस के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

    डीएसपी सिटी गुरप्रीत सिंह ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर मामले संबंधी जानकारी देते हुए बताया कि मुखबिर की सूचना पर नाकाबंदी के दौरान तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया, जिनसे 500 ग्राम अफीम बरामद हुई और एक मोटरसाइकिल भी कब्जे में ली गई। उन्होंने बताया कि ये तीनों व्यक्ति जशनदीप सिंह, इंद्रजीत सिंह और इंद्रजीत सिंह उर्फ ​​बिंदर निवासी चोहला साहिब, जिला तरनतारन हैं, जो अफीम बेचने में संलिप्त हैं। इन्हें अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड हासिल कर आरोपियों से गहन पूछताछ की जाएगी।

  • हिमाचल के सावन ठाकुर बने रॉयल कैनेडियन नेवी में सब लेफ्टिनेंट

    हिमाचल के सावन ठाकुर बने रॉयल कैनेडियन नेवी में सब लेफ्टिनेंट

    बद्दी/सचिन बैंसल: हिमाचल के युवा अब देश के साथ-साथ विदेश में भी भारत का नाम ऊंचा कर रहे हैं। ऐसा ही एक उदाहरण बद्दी में रह रहे ऊना के गांव बेहडाला निवासी सावन ठाकुर ने पेश किया है । इस युवा ने कनाडा की रॉयल कैनेडियन नेवी में बतौर सब लेफ्टिनेंट ज्वाइन किया है। सावन ठाकुर की मां उमा डोगरा बद्दी में एक निजी स्कूल चला रही है व उनके पिता का कुछ वर्ष पहले देहात हो चुका है। लेकिन इस युवा में कुछ अलग करने का जज्बा था जिसने इसे कनाडा जैसी कंट्री में सब लेफ्टिनेंट की पोस्ट हासिल कर क्षेत्र का नाम ऊंचा किया है।

    जानकारी देते हुए  सब लेफ्टिनेंट सावन ठाकुर के भाई साजन ठाकुर व प्रदीप शास्त्री ने बताया कि सावन ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा शिमला से पूरी की व चेन्नई से नेवल आर्किटेक्चर की डिग्री पूरी करने के बाद रॉयल कैनेडियन नेवी  ज्वाइन कर कनाडा में बतौर सब लेफ्टिनेंट अपनी सेवाएं शुरू कर दी है।  उन्होंने बताया कि सावन ठाकुर इंडियन नेवी या फिर भारतीय सेना में अपनी सेवाएं देना चाहता था परंतु उसके भाग्य में कुछ और ही लिखा था। उन्होंने बताया कि बचपन से ही इस युवा के मन में कुछ बड़ा करने का सपना था जिसे उन्होंने कैनेडा जाकर पूरा कर लिया।

  • सीएम सुक्खू और श्री श्री रविशंकर ने की मुलाकात, राज्य में नए कॉलेज पर हुई चर्चा

    सीएम सुक्खू और श्री श्री रविशंकर ने की मुलाकात, राज्य में नए कॉलेज पर हुई चर्चा

    शिमला: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने आज कांगड़ा जिले के पालमपुर के निकट गुजरेहड़ा स्थित पंजपीरी शीतला माता मंदिर में आर्ट ऑफ लिविंग के संस्थापक श्री श्री रविशंकर के साथ पूजा-अर्चना की। उन्होंने नव-निर्मित मंदिर में दीप प्रज्वलित किया और श्री श्री रविशंकर से आशीर्वाद प्राप्त किया।

    मुख्यमंत्री ने श्री श्री रविशंकर की प्रशंसा करते हुए कहा कि वह समाज में शांति, सहिष्णुता और मानवीय मूल्यों को बढ़ावा देने के लिए दुनिया भर में अथक प्रयास कर रहे हैं। उनके विचारों और शिक्षाओं ने युवा पीढ़ी को नई प्रेरणा और एक नया दृष्टिकोण प्रदान किया है। उन्होंने कहा यह हिमाचल प्रदेश के लिए गर्व की बात है कि उन्होंने धौलाधार की गोद में ‘कैलाश आश्रम’ की स्थापना की है जहां दुनिया भर से अनुयायी नई ऊर्जा प्राप्त करने आएंगे।

    ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा कि हिमाचल प्रदेश को ‘देवभूमि’ के नाम से जाना जाता है क्योंकि यह अनगिनत देवी-देवताओं का निवास स्थान है। राज्य में पर्यटन को बढ़ावा देने के दृष्टिगत सरकार लोगों की सुविधा के लिए कांगड़ा हवाई अड्डे का विस्तार कर रही है। उन्होंने घोषणा कि की आर्ट ऑफ लिविंग के अनुयायियों को इस क्षेत्र में आने-जाने में किसी भी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए गुजरेहरा संपर्क मार्ग को पक्का किया जाएगा।

    श्री श्री रविशंकर ने मुख्यमंत्री की सराहना करते हुए कहा कि उनकी देवी-देवताओं में गहरी आस्था है, इसीलिए उन्हें ‘देवभूमि’ के लोगों की सेवा करने का अवसर प्राप्त हुआ है। उन्होंने इस बात पर प्रकाश डाला कि आदि हिमानी चामुंडा मंदिर के ठीक सामने भव्य पंजपीरी शीतला माता मंदिर का निर्माण किया गया है। उन्होंने जीवन में साधना के महत्व पर बल देते हुए कहा कि ईश्वर हमसे दूर नहीं हैं, बल्कि वे हमारे भीतर ही निवास करते हैं।

    श्री श्री रविशंकर ने यह भी बताया कि उनका संगठन हिमाचल प्रदेश में एक ऑस्टियोपैथी कॉेलेज स्थापित करने का इच्छुक है, ताकि स्थानीय युवा इस आधुनिक उपचार पद्धति को सीख कर स्थायी आजीविका अर्जित कर सकें। उन्होंने कहा कि समाज को नवीन और पारंपरिक, दोनों पद्धतियों को अपनाकर आगे बढ़ना चाहिए।

    इस अवसर पर एचपीटीडीसी के अध्यक्ष रघुबीर सिंह बाली, विधायक आशीष बुटेल, मुख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार सुनील शर्मा, प्रधान सलाहकार (आईटी एवं नवाचार) गोकुल बुटेल, एचआरटीसी के उपाध्यक्ष अजय वर्मा, हिमाचल प्रदेश कृषि विकास बैंक के अध्यक्ष संजय सिंह चौहान, हिमाचल प्रदेश ऊन महासंघ के अध्यक्ष मनोज ठाकुर, ए.पी.एम.सी. कांगड़ा के अध्यक्ष निशु मोंगरा, कांग्रेस नेता देवेंद्र जग्गी, उपायुक्त कांगड़ा हेमराज बैरवा, पुलिस अधीक्षक अशोक रत्न और अन्य गणमान्य भी उपस्थित थे।

  • नशामुक्ति अभियान में युवा-महिला-वृद्ध एकजुट: डॉ. (कर्नल) धनी राम शांडिल ने राज्य स्तरीय कार्यक्रम में दिलाई शपथ

    नशामुक्ति अभियान में युवा-महिला-वृद्ध एकजुट: डॉ. (कर्नल) धनी राम शांडिल ने राज्य स्तरीय कार्यक्रम में दिलाई शपथ

    शिमला: नशा मुक्त भारत अभियान के पांच वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आज यहां सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता और स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. (कर्नल) धनी राम शांडिल की अध्यक्षता में राज्य स्तरीय कार्यक्रम आयोजित किया गया।

    नशा मुक्त भारत अभियान गत पांच वर्षों से देश के सभी राज्यों में सफलतापूर्वक संचालित किया जा रहा है। इसका उद्देश्य युवाओं में मादक द्रव्यों के सेवन के दुष्प्रभाव के बारे में जारूकता पैदा करना है। इस अवसर पर डॉ. शांडिल ने प्रदेशवासियों से मादक द्रव्यों के सेवन के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक रहने, इसके विरुद्ध सामूहिक सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने और नशे के समूल नाश के लिए एकजुटता का आह्वान किया। उन्होंने नशे के विरुद्ध राष्ट्रीय एवं राज्य स्तर पर किए जा रहे विभिन्न प्रयासों को नशा मुक्त समाज के निर्माण में महत्त्वपूर्ण बताया। उन्होंने हिमाचल को नशा मुक्त बनाने के उद्देश्य से कार्यक्रम में उपस्थित युवाओं सहित सभी लोगों को नशा निवारण शपथ दिलवाई।

    नशे के खिलाफ प्रदेश सरकार की पहलों, प्रयासों, नवीन योजनाओं और कार्यक्रमों पर प्रकाश डालते हुए उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ने हिमाचल प्रदेश संगठित अपराध (निवारण एवं नियंत्रण) विधेयक-2025 पारित कर नशा तस्करों को मुत्यु दंड, आजीवन कारावास और 10 लाख रुपये जुर्माने के अतिरिक्त अवैध तरीके से अर्जित सम्पत्ति की कुर्की किए जाने का प्रावधान किया है। हिमाचल प्रदेश ड्रग्स एवं नियंत्रण पदार्थ (रोकथाम, नशामुक्ति और पुनर्वास) विधेयक-2025 पारित कर अवैध व्यापार में शामिल तस्करों को कड़ी सजा व जुर्माने के प्रावधान सहित नशा मुक्ति, पुनर्वास, निवारक शिक्षा एवं आजीविका सहायता के वित्तपोषण के लिए एक राज्य कोष की स्थापना का भी प्रावधान किया गया है।

    सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री ने कहा कि हाल ही में चिट्टा मुक्त हिमाचल अभियान का शुभारम्भ मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू द्वारा शिमला से किया गया, जिसमें प्रदेशवासियों ने नशे को जड़ से उखाड़ फैंकने की शपथ ली। उन्होंने कहा कि यदि हम मिलकर संकल्प लें कि अपने घर-परिवार, समाज, प्रदेश और देश को खुशहाल बनाने के उद्देश्य से नशामुक्त वातावरण तैयार करने के लिए एकजुट होकर नशामुक्त हिमाचल बनाने में अपना योगदान देंगे और इस बुराई से हमेशा दूर रहेंगे तो हम निश्चित ही नशामुक्त हिमाचल और नशा मुक्त भारत के निर्माण में सफल होंगे।

    इस अवसर पर सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री पंजाब के अमृतसर स्थित गुरू नानक देव विश्वविद्यालय में आयोजित राष्ट्र स्तरीय नशा मुक्त भारत अभियान कार्यक्रम से भी ऑनलाइन माध्यम से जुड़े। नशा मुक्त भारत अभियान के तहत गत पांच वर्षों में लगभग 23 करोड़ लोगों को मादक द्रवों के सेवन के दुष्परिणामों के प्रति जागरूक किया गया है तथा 20 हजार से अधिक मास्टर स्वयं सेवियों के माध्यम से देश में सात लाख से अधिक कार्यक्रम आयोजित किए गए हैं। इसके तहत राष्ट्रीय ऑनलाइन शपथ में 16.72 लाख शैक्षणिक संस्थानों ने भाग लिया है।

    इस अवसर पर वृद्ध एवं स्कूली छात्रों के मध्य संवाद तथा विचार-विमर्श सत्र का आयोजन भी किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित वृद्धजनों ने छात्रों को नशे से दूर रहने के लिए प्रेरित किया और अपने अनुभवों को साझा कर उन्हें नशे की लत, बुराइयों और उनके जीवन पर पड़ने वाले इसके नकारात्मक प्रभाव के बारे में सचेत किया। उन्होंने छात्रों से आह्वान किया कि वह अपने-अपने घरों, आसपास की जगहों और अपने दोस्तों के बीच नशे से दूर रहने का संदेश फैलाएं और अपने आचरण से दूसरों के लिए प्रेेरणा बने।

    राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला संजौली की दसवीं कक्षा की छात्रा आईशा ने एक कविता के माध्यम से नशे से दूर रहने तथा बड़े बुजुर्गों के साथ समय बिताकर उनके अनुभवों से अनमोल सीख लेने का संदेश दिया। कोटशेरा कॉलेज के छात्रों द्वारा समाज के समक्ष गंभीर संकट बनकर खड़े नशे की समस्या पर लघु नाटिका प्रस्तुत की।

    निदेशक ईसोमसा सुमित खिमटा, निदेशक महिला एवं बाल विकास, डॉ. पंकज ललित, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स रमेश शर्मा, वरिष्ठ अधिकारी, वृद्धजन, महिलाएं, स्वयं सहायता समूह और पंचायती राज संस्थानों के प्रतिनिधि, विभिन्न शैक्षणिक संस्थानों से आए अध्यापकों एवं छात्रों और अन्य गणमान्य उपस्थित रहे।

     

  • रोटरी क्लब के तत्वाधान में क्षेत्रीय अस्पताल ऊना में कैंसर जांच शिविर आयोजित

    रोटरी क्लब के तत्वाधान में क्षेत्रीय अस्पताल ऊना में कैंसर जांच शिविर आयोजित

    ऊना/सुशील पंडित: रोटरी क्लब ऊना व रोटरी क्लब ग्रेटर के संयुक्त तत्वाधान में क्षेत्रीय अस्पताल ऊना में दो दिवसीय मैमोग्राफी व सर्वाइकल कैंसर जांच शिविर मंगलवार को आयोजित किया गया। महिलाओं के लिए आयोजित दो दिवसीय विशेष शिविर में 159 महिलाओं की जांच की गई। 95 महिलाओं को मैमोग्राफी टेस्ट किए गए व दो दिनों में 64 महिलाओं सर्वाइकल जांच टेस्ट किए गए। मंगलवार को ही 41 मैमोग्राफी व 22 सर्वाइकल कैंसर जांच टेस्ट किए गए। कार्यक्रम के समापन समारोह पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. संजीव कुमार वर्मा मुख्यातिथि के रूप में उपस्थित हुए। जबकि एमएस डॉ. संजय मनकोटिया विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद हुए।

    कार्यक्रम में रोटरी जिला 3070 द्वारा मैमोग्राफी व सर्वाइकल कैंसर जांच शिविर के समन्वयक ई. कुलदीप सिंह, रेडियोग्राफर जरनैल सिंह, विक्रम सिंह, लवप्रीत सिंह, डॉ. अतुल राणा, गौरव, स्टाफ नर्स अर्चना व ममता सैनी, सुरक्षा कर्मी किरणजीत कौर व संदीप कौर को शिविर में सराहनीय सेवाएं देने के लिए सम्मानित किया गया। सीएमओ डॉ. संजीव वर्मा ने रोटरी क्लब द्वारा आयोजित शिविर की सराहना की। उन्होंने कहा कि मैमोग्राफी व सर्वाइकल कैंसर जांच शिविर के माध्यम से महिलाओं की निशुल्क जांच कर उन्हें कैंसर जैसे रोग के प्रति जागरूक करने में रोटरी की भूमिका अहम है। उन्होंने कहा कि कैंसर रोग की यदि समय पर पहचान हो जाए तो उसके लिए चिकित्सा जगत में उपचार के लिए सहायता मिल सकती है।

    उन्होंने कहा कि जिला ऊना के दुरस्थ क्षेत्रों में भी इस तरह के आउटरीच शिविरों का आयोजन किया जाना चाहिए। जिससे कि दूर-दराज के गांवों में रहने वाली महिलाओं को लाभ मिल सकता है। इसमें स्वास्थ्य विभाग अपना हर संभव सहयोग प्रदान करेगा। शिविर के समन्वयक ई. कुलदीप सिंह ने भी अपने विचार रखे। उन्होंने कहा कि रोटरी जिला 3070 के गर्र्वनर रोटेरियन रोहित ओबरॉय के नेतृत्व में हिमाचल प्रदेश में 11 स्थानों पर इस प्रकार के शिविर लगाए जा रहे हैं। जिसमें भारी संख्या में महिलाएं लाभान्वित हुई हैं। शिविर को रोटरी क्लब के प्रधान यशपाल ठाकुर व रोटरी ग्रेटर केे वरिष्ठ सदस्य अजय शर्मा ने भी संबोधित किया। इस अवसर पर रोटरी क्लब ऊना के सचिव रंजीत जसवाल, एचएन चीटू, बरजिंद्रजीत सिंह गोल्डी, सुरेंद्र ठाकुर, डॉ. केआर आर्य, मोहित, रजनीश जतिंद्र कंवर, मोनिका सिंह, इंद्रजीत सिंह, मुनिंद्र अरोड़ा, बलदेव चंद, रोटरी ग्रेटर सचिव शशि शर्मा, सदस्य अजय शर्मा, महिंद्र वर्मा, डीसी चौधरी, रीना वर्मा, अरविंद, राकेश कैलाश व अन्य सदस्य मौजूद रहे।