Blog

  • Punjab: Goldy Brar के जीजा पर हमला करने के मामले में 6 गिरफ्तार, देखें वीडियो

    Punjab: Goldy Brar के जीजा पर हमला करने के मामले में 6 गिरफ्तार, देखें वीडियो

    अमृतसरः पंजाब में गैंगवार की वारदातों को अंजाम देने की फिराक में लगे गिरोह पर पुलिस ने शिकंजा कसते हुए गिरोह के 6 सदस्यों को निजी होटल से गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने गैंगस्टर गोल्डी बराड़ के जीजा गुरिंदर गौरा व उसके साथियों की हत्या करने की प्लानिंग कर रहे राहुल रौला व उसके गैंग के सदस्यों को काबू किया है। आरोपियों को सूचना के आधार पर अमृतसर के रूपा होटल से गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने आरोपियों से 3 पिस्टल व 11 गोलियां भी बरामद की।

    पुलिस कमिश्नर रणजीत सिंह ढिल्लों ने प्रेसवार्ता के दौरान जानकारी देते हुए बताया कि गैंगस्टर गोल्डी बराड़ और राहुल रौला की दुश्मनी होशियारपुर जेल से शुरू हुई थी। राहुल रौला पर 12 के करीब हत्या प्रयास, लूट व आर्म्स एक्ट के मामले दर्ज हैं। वहीं, गोल्डी बराड़ के जीजा गुरिंदर गौरा पर भी तकरीबन 16 मामले दर्ज हैं। जिनमें फरीदकोट के कांग्रेस नेता पहलवान की हत्या भी शामिल है। इसी मामले में ही वह होशियारपुर जेल में बंद था।

    जेल में रौला व गुरिंदर गौरा का किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया था। दोनों के बीच हुई तकरार का मामला भी होशियारपुर में दर्ज है। कुछ समय पहले ही राहुल रौला बेल पर बाहर आया था और बाहर आते ही उसने अपनी सुरक्षा व गौरा सहित उसके गैंग के सदस्यों की हत्या की प्लानिंग शुरू की थी। पुलिस कमिश्नर अमृतसर ने बताया कि अमृतसर पुलिस ने एक संभावित घटना को सफलतापूर्वक टालने में बड़ी सफलता हासिल की है। कमिश्नरेट पुलिस ने 6 सदस्यीय गिरोह को गिरफ्तार किया है, जो राहुल उर्फ ​​रौला निवासी छोटा हरिपुरा के निर्देश पर काम करता है।

    राहुल रौला के खिलाफ अमृतसर, लुधियाना, गुरदासपुर और फतेहगढ़ साहिब में जबरन वसूली, चोरी, जेल अधिनियम, डकैती और हत्या के प्रयास के 12 मामले शामिल हैं। 8 साल न्यायिक हिरासत में बिताने के बाद उसे 24 मई को संगरूर जेल से जमानत पर रिहा किया गया था। जिसके बाद उसने कथित तौर पर डकैती, जुआ आदि के लिए मध्य प्रदेश के इंदौर से हथियार खरीदना शुरू कर दिया। पुलिस ने राहुल के अलावा गेट हकीमां निवासी करण उर्फ ​​टिड्डा, सुखदीप उर्फ ​​गोरी निवासी इस्लामाबाद, अभय शर्मा निवासी इस्लामाबाद, राघव कुमार निवासी इस्लामाबाद और रमेश उर्फ अरुण निवासी गेट हकीमा को भी गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों से पुलिस ने दो 0.32 बोर और 1 देसी पिस्टल बरामद किया है।

     

  • Punjab: दिन दहाड़े Activa सवार लड़की की चेन छीनकर लुटेरे फरार, देखें वीडियो

    Punjab: दिन दहाड़े Activa सवार लड़की की चेन छीनकर लुटेरे फरार, देखें वीडियो

    लुधियानाः मॉडल टाउन के बाबा दीप सिंह गुरुद्वारा रोड पर दिनदहाड़े एक्टिवा सवार युवती की चेन छीनकर बाइक सवार लुटेरे फरार हो गए। घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। परिवार का रो-रोकर बुरा हाल हो गया है।
    पीड़िता ने बताया एक्टिवा से ट्यूशन जा रही एक युवती का बाइक सवारों ने पीछा किया और बाबा दीप सिंह गुरुद्वारा रोड पर बाइक सवार लुटेरे चेन छीनकर फरार हो गए। घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच में जुट गई।

    वहीं परिजनों का कहना है कि उनकी बेटी गुरुद्वारा साहिब से माथा टेककर ट्यूशन सेंटर जा रही थी, तभी अचानक बाइक सवार एक युवक ने उसका पीछा किया और उसके गले से डेढ़ तोले की सोने की चेन तोड़ ली और फरार हो गए। सदस्यों ने आरोपी युवक के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

    मौके पर मौजूद पीसीआर कर्मचारी जसपाल सिंह ने बताया कि घटना को मोटरसाइकिल सवार युवक ने अंजाम दिया है। पुलिस ने कहा कि सीसीटीवी कैमरे की मदद आरोपियों को जल्द काबू कर लिया जाएगा।

  • Ardash Nagar में लूटपाट की वारदात को अंजाम देने वाले Jalandhar के पिता-पुत्र गिरफ्तार, देखें वीडियो

    Ardash Nagar में लूटपाट की वारदात को अंजाम देने वाले Jalandhar के पिता-पुत्र गिरफ्तार, देखें वीडियो

    बठिंडाः आर्दश नगर में लूटपाट की वारदात को अंजाम देने के मामले में शातिर पिता-पुत्र को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। मामले की जानकारी देते हुए पुलिस ने बताया कि आर्दश में 7 जुलाई को पिता-पुत्र ने बुलेट पर सवार होकर बुजुर्ग महिला के कानों से बालियां छीनकर फरार हो गए। इस गुत्थी को सुलझाते हुए थर्मल थाना पुलिस ने शातिर पिता-पुत्र को गिरफ्तार कर उनके पास से चोरी की बुलेट मोटरसाइकिल, एक्टिवा और रिवॉल्वर बरामद की है।

    पुलिस ने बताया कि दोनों पिता-पुत्र जालंधर के रहने वाले हैं और उन्होंने जालंधर में भी कई वारदातें की थीं, अब वे बठिंडा में अपने रिश्तेदार के घर पर रह रहे थे और उन्होंने बठिंडा में भी लूटपाट की तीन वारदातों को अंजाम दिया था, जिसे सुलझा लिया गया है।

  • अचानक आग का गोला बना वाहन, जाने मामला

    अचानक आग का गोला बना वाहन, जाने मामला

    चम्बा : जनजातीय क्षेत्र खड़ामुख के पास एक निजी मालवाहक वाहन में आग लग गई, यह आग कैसे लगी या फिर किसने लगाई इसका खुलासा तो अभी तक नहीं हो पाया है। जिसकी तफ्तीश करने में पुलिस जुट गई है। मालवाहक वाहन में आग लगने से स्थानीय लोगों ने इस भयंकर आग को बुझाने काफी मशक्कत की।

    करीब आधे घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद स्थानीय ग्रामीण लोगों ने इस आग पर काबू पा लिया। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक इस निजी वाहन को आग लगाने का कारण निजी रंजिस बताया जा रहा है। पुलिस इसको लेकर काफी गंभीर है और जांच करने में जुट गई है

  • Punjab : लोगों की 50 साल पुरानी मांग हुई पूरी, देखें वीडियो

    Punjab : लोगों की 50 साल पुरानी मांग हुई पूरी, देखें वीडियो

    अजनाला : शहर के दुकानदारों और लोगों की लंबे समय से मांग थी कि अजनाला शहर में सार्वजनिक शौचालय बनाया जाए, ताकि 300 से अधिक गांवों से अजनाला शहर में खरीद-फरोख्त करने आने वाले लोगों को शौचालय की सुविधा मिल सके। कैबिनेट मंत्री कुलदीप सिंह धालीवाल ने चुनावों के समय लोगों और दुकानदारों के साथ किए गए वादे के अनुसार अजनाला शहर के अंदर 2 सार्वजनिक शौचालय बनाकर लोगों के लिए शुरु किए गए।

    जिसका उद्घाटन कैबिनेट मंत्री कुलदीप सिंह धालीवाल ने किया। इस मौके पर कैबिनेट मंत्री कुलदीप सिंह धालीवाल ने कहा कि लंबे समय से लोगों और दुकानदारों की मांग थी कि अजनाला शहर में भी बाथरूम बनाए जाएं ताकि आसपास के गांवों से शहर में आने वाले लोगों को राहत मिल सके।

    लेकिन पुराने अकाली और कांग्रेस जैसी सरकारों ने पंजाब में राज किया लेकिन विकास नहीं किया। लेकिन भगवंत मान सिंह की सरकार ने अजनाला शहर को पांच बाथरूम देने का वादा किया था, जिसमें से तीन बाथरूम बन कर तैयार हो गए है और आम लोगों और दुकानदारों को सौंप दिए गए हैं।

  • स्कूली छात्रों से भरे E-Rickshaw को Tractor ने मारी टक्कर, कई घायल

    स्कूली छात्रों से भरे E-Rickshaw को Tractor ने मारी टक्कर, कई घायल

    जींदः हरियाणा के जींद के सफीदों में असंध रोड पर स्थित गांव खेड़ा खेमावती के पास छात्राओं से भरी ई-रिक्शा को एक ट्रैक्टर ने पीछे से टक्कर मार दी। इससे रिक्शा पलट गई और इसमें बैठी 8 स्कूली छात्राएं व रिक्शा चालक नीचे दब गए। पास ही खेतों में धान रोपाई कर रही महिलाएं मौके पर पहुंची और रिक्शा को सीधा कर छात्राओं को बाहर निकाला। बताया जा रहा है कि छात्राएं गांव मलिकपुर से सफीदों राजकीय कन्या सीनियर सेकेंडरी स्कूल में पढ़ने के लिए आ रही थी।

    घायल छात्राओं में से 3 की पहचान रितु, रेनू व जन्नत निवासी मलिकपुर और ई-रिक्शा चालक की पहचान रघुवीर निवासी सिंगलपुरा कालोनी सफीदों के रूप में हुई है। मामले की सूचना सफीदों पुलिस को दी गई है। जानकारी के मुताबिक मलिकपुर से 11वीं कक्षा की छात्राएं हर रोज की तरह ई रिक्शा में बैठकर सफीदों के राजकीय सीनियर सैकेंडरी स्कूल में पढ़ने के लिए जा रही थी। जैसे ही उनकी ई-रिक्शा गांव खेड़ा खेमावती के नजदीक पहुंची तो पीछे से एक ट्रैक्टर आया और रिक्शा को टक्कर दे मारी।

    ट्रैक्टर के पीछे एक बड़ी हैरो बंधी हुई थी और उसमें तेज ध्वनि में गाने बज रहे थे। ट्रैक्टर ओवरटेक करते हुए ई-रिक्शा के बराबर से निकला तो हैरो ई-रिक्शा में उलझ गई और ई-रिक्शा पलट गई। घायलों को सफीदों के नागरिक अस्पताल में दाखिल करवाया गया। यहां पर छात्राओं को इलाज के बाद छुट्टी दे दी गई। गंभीर रूप से घायल ई-रिक्शा चालक को पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया गया। चालक रघुबीर के शरीर के एक हिस्से में अधिक चोटें बताई जा रही है।

  • Punjab: दिन दहाड़े दुकानदार से नगदी लेकर लुटेरे फरार, देखें वीडियो

    Punjab: दिन दहाड़े दुकानदार से नगदी लेकर लुटेरे फरार, देखें वीडियो

    बठिंडाः जिले में दिनदहाड़े किला रोड के पास एक्टिवा सवार 2 लुटेरे दुकानदार से नगदी लेकर फरार हो गए। बताया जा रहा है कि तेजधार हथियार के बल पर आए लुटेरे दुकानदार से 70 से 80 हजार की नगदी लेकर फरार हो गए। घटना की सूचना पुलिस को दे दी गई है। वहीं मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुट गई। वहीं मामले की जानकारी देते हुए व्यक्ति ने कहा कि लुटेरे पीरखाना गली में घुस गए। वह गली बंद थी, जिसके कारण उन्हें लुटेरों का पता नहीं चला। वह लुटेरों का पीछे करने के लिए आगे चले गए। जब वापिस आए तो बंद गली में देखा कि लुटेरे कृपाण वहां छोड़कर फरार हो गए। व्यक्ति ने बताया कि एक लुटेरा दुकान में घुस गया, जबकि दूसरा बाहर खड़ा रहा। व्यक्ति ने बताया कि एक व्यक्ति ने लाल रंग की टी-शर्ट पहनी हुई थी।

    घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। सीसीटीवी फुटेज में देखा जा सकता है कि पीबी 03 बीबी 7703 एक्टिवा पर लुटेरे वारदात को अंजाम देने आए थे। दूसरी ओर मौके पर पहुंचे अधिकारी ने बताया कि उन्हें दोपहर को लूट की वारदात की सूचना मिली, जिसके बाद वह मौके पर मामले की जांच के लिए पहुंचे। पुलिस ने कहा कि 60 से 70 हजार की लूट बताई जा रही है। इस घटना में मालिक को कोई चोट नहीं आई। पुलिस ने कहा कि आस-पास लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाले जा रहे है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।

  • प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना के तहत सुमन देवी को 2 लाख बीमा राशि दी

    प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना के तहत सुमन देवी को 2 लाख बीमा राशि दी

    मरणोपरांत  बैंक द्वारा दी गई धनराशि पर परिवार वालों ने जताया आभार
     
    ऊना/सुशील पंडित : हिमाचल प्रदेश ग्रामीण बैंक शाखा लठियानी के शाखा प्रबंधक छत्रपाल एवं सहयोगी  शविता शर्मा ने बताया कि प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना के अंतर्गत बीमा करवाया गया था इस योजना का लाभ प्राप्त करते हुए सुषमा देवी गांव दूघ।र  को उनके पति की मृत्यु के उपरांत यह धनराशि दी गई उन्होंने कहा कि सरबजीत सिंह द्वारा अपने ग्रामीण बैंक खाता में नॉमिनी के रूप में अपनी पत्नी का नाम लिखवा रखा था सरबजीत की दो मांह पहले अचानक मृत्यु हो जाने के कारण सरबजीत द्वारा चलाए गए अपने केंद्र सरकार की योजना के अंतर्गत अपने बैंक खाता में प्रतिवर्ष 436 बीमा योजना के अंतर्गत कटवाया करते थे। उस योजना का लाभ प्राप्त करते हुए इस परिवार को करीब दो लाख धनराशि प्राप्त हुई ।
    ज्ञात रहे की सरबजीत अपने पीछे अपनी पत्नी के अलावा दो लड़के एक 24 वर्ष ब दूसरा 20 वर्ष का छोड़कर गए हैं। इस दौरान शिविर में उपस्थित हिमाचल प्रदेश ग्रामीण बैंक शाखा प्रबंधक लठियानी छत्रपाल सिंह ने उपस्थित लोगों को सरकार के माध्यम से बैंक द्वारा राज्य सरकार एवं प्रदेश सरकार द्वारा चलाई गई कल्याणकारी योजनाओं के बारे में जानकारी दी शबर में भाग ले रही महिलाओं एवं अन्य लोगों ने ईश्वर की सरकार द्वारा चलाई गई योजनाओं के बारे में जानकारी प्राप्त की शबर में महिला मंडल जनसुओं और बैंक के माध्यम से किस प्रकार सुविधा प्रदान की जा सकती है के बारे में भी जानकारी दी गई शाखा प्रबंधक ने लोगों को बैंक द्वारा मिलने वाली विभिन्न विभिन्न योजनाओं के बारे में भी जानकारी दी प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना प्रधान मंत्री सुरक्षा बीमा योजना अटल पेंशन योजना एवं सहायक समूह किसान क्रेडिट कार्ड के अलावा अनेक कल्याणकारी योजनाओं के बारे में महिलाओं एवं अन्य लोगों को जागरूक किया इस दौरान सरिता शर्मा दलजीत शर्मा शालिनी देवी ज्योति शर्मा शिवम शर्मा वीरेंद्र शर्मा आशा देवी गौरव शर्मा प्रीति शर्मा के अलावा अन्य की गणमान्य लोग उपस्थित थे।
  • Punjab: Indian Bank में कर्मी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

    Punjab: Indian Bank में कर्मी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

    लुधियानाः इंडियन बैंक में बीते शाम लकड़ी का काम कर रहे व्यक्ति की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। उसका शव पड़ा देख तुरंत लोगों ने पुलिस को सूचित किया। घटना स्थल पर तुरंत थाना जमालपुर की पुलिस पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर सिविल अस्पताल की मोर्चरी में पोस्टमार्टम के लिए रखवा दिया। मरने वाले का नाम जरनैल सिंह है। जानकारी देते हुए मृतक जरनैल की मां वीरपाल कौर ने कहा कि उसके 4 बच्चे है। 5 साल पहले उसके बड़े बेटे और एक की मौत हो गई थी।

    अब 5 साल बाद उसके छोटे बेटे जरनैल की मौत हो गई। वीरपाल कौर ने कहा कि बीते दिन सुबह जरनैल के ठेकेदार मदन का उसे फोन आया। उसने उसे इंडियन बैंक चंडीगढ़ रोड पर लकड़ी का काम करने के लिए भेजा। साढ़े 9 बजे जरनैल बैंक में काम करने पहुंच गया। उन्हें नहीं पता कि उनके बेटे की मौत किस तरह बैंक में हुई है। वीरपाल कौर मुताबिक उसका परिवार बहुत गरीब है। जरनैल के अपना कोई बच्चा नहीं था। भाई की मौत के बाद उसकी पत्नी के साथ जरनैल की शादी परिवार ने करवा दी थी। परिवार की पुलिस अधिकारियों से मांग है कि बैंक में लगे सीसीटीवी कैमरे चैक करवाए जाए। जरनैल की मौत के असल कारण परिवार को बताए जाए। उधर, थाना जमालपुर की पुलिस इस मामले की जांच में जुटी है।