Blog

  • कलाकारों ने प्रदेश सरकार द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं बारे ग्रामीण किए जागरूक

    ऊना/ सुशील पंडित : सूचना एवं जन सम्पर्क विभाग द्वारा चलाए गए विशेष प्रचार अभियान के दौरान वीरवार को पूर्वी कलामंच जलग्रां और आरके कलामंच चिंतपूर्णी द्वारा जिला में सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस दौरान पूर्वी कलामंच के कलाकारों ने कुठार खुर्द व भटोली जबकि आरके कलामंच ने बदमाणा व धर्मशाला महंतां में गीत-संगीत व नुक्कड़ नाटक के माध्यम से लोगों के मनोरंजन के साथ-साथ सरकार की जनहित में कार्यान्वित की जा रही विभिन्न नीतियों एवं सरकार की उपलब्धियों बारे जागरुक किया। 

    इस दौरान सुखाश्रय योजना, स्वरोज़गार स्टार्ट अप योजना, विधवा पुनर्विवाह योजना, इंदिरा गांधी बालिका सुरक्षा योजना जैसी विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं बारे ग्रामीणों को जानकारी दी जा रही है। इसके अतिरिक्त सरकार की उपलब्धियों व नीतियों के दृष्टिगत प्रकाशित प्रचार सामग्री भी लोगों को वितरित की जा रही है ताकि अधिक से अधिक लोग इन योजनाओं का लाभ उठा सकें। इस अवसर पर समस्त पंचायतों के प्रतिनिधि सहित स्थानीय ग्रामीण उपस्थित रहे।

  • मोदी सरकार का अंतरिम बजट युवा, महिला व किसान कि आर्थिकी को सुदृढ़ करेगा : सुमीत

    ऊना/सुशील पंडित : केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने वीरवार को मोदी सरकार का अंतरिम बजट प्रस्तुत किया। इस साल क्योंकि लोकसभा चुनाव होने हैं इसलिए केंद्र सरकार का यह बजट अंतरिम बजट है। 2024 के आम चुनाव के पश्चात केंद्र सरकार अपने विकसित भारत के संकल्प पर आगे बढ़ेगा। प्रदेश सचिव व संसदीय क्षेत्र सह प्रभारी सुमीत शर्मा ने केंद्रीय वित्त मंत्री द्वारा प्रस्तुत किए गए बजट पर प्रतिक्रिया देते हुए यह बात कही है। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार का अंतिम बजट विशेषता लिए हुए है। यह बजट युवा गरीब महिला एवं किसान को सुदृढ़ करने वाला बजट है क्योंकि मोदी सरकार ने इन चारों को विकसित भारत का स्तंभ माना है। सुमीत ने कहा कि यह बजट विकसित भारत की नींव को मजबूत करने वाला बजट है। 


    सुमीत ने कहा कि प्रस्तुत बजट में मोदी सरकार द्वारा जय जवान जय किसान जय विज्ञान के साथ जय अनुसंधान का नारा जोड़ते हुए युवा भारत की आकांक्षाओं का पूरा-पूरा ध्यान रखा गया है और अनुसंधान एवं नव रचना के लिए एक लाख करोड रुपए के फंड का प्रावधान करने की घोषणा की गई है। नए स्टार्टअप्स को मिलने वाली टैक्स छूट को आगे बढ़ाया गया है जो बहुत बढ़िया कदम है। यह बजट भारतवर्ष के लिए 21वीं सदी का आधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर उपलब्ध करवाने के साथ-साथ युवाओं के लिए अनगिनत रोजगार के अवसर उपलब्ध करवाने में मददगार साबित होगा। 


    प्रदेश सचिव ने कहा कि बजट में 40000 सामान्य बोगियों को वंदे भारत ट्रेन के तय मापदंडों के अनुरूप विकसित कर अन्य सामान्य ट्रेनों के साथ जोड़कर आम जनमानस को बढ़िया सुविधा उपलब्ध करवाने का प्रावधान किया गया है। देशभर के के रेलवे रूटों पर यात्रियों को आरामदायक सफर मिलेगा। प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत 2 करोड़ और मकान बनाकर जरूरतमंदों को दिए जाएंगे। महिलाओं के लिए 3 करोड़ लखपति दीदी बनाने का लक्ष्य इस बजट में निर्धारित कर दिया गया है। आयुष्मान भारत योजना में अब आंगनवाड़ी वर्कर आंगनवाड़ी हेल्पर और आशा वर्कर को भी इस योजना का लाभ मिलेगा।


    सुमीत ने कहा कि इस बजट में गरीब और मध्यम वर्ग को सुदृढ़ करने की दृष्टिगत कई कदम उठाए गए हैं। रूफ टॉप सोलर अभियान के अंतर्गत देश के एक करोड़ परिवारों को सोलर रूफटॉप के माध्यम से मुफ्त में बिजली प्राप्त होगी ऐसा प्रावधान इस बजट में किया गया है। इतना ही नहीं यह परिवार सरकार को अतिरिक्त बिजली बेचकर वार्षिक 15 से 20 हज़ार भी कमा पाएंगे। इनकम टैक्स रिडक्शन योजना की घोषणा इस बजट में की गई है जिससे करोड़ मध्यम वर्गीय परिवारों को लाभ मिलेगा। किसानों के लिए भी इस बजट में बड़े महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए हैं। नैनो डीएपी का उपयोग बढ़े प्रधानमंत्री मत्स्य योजना का विस्तार करने की बात आत्मनिर्भर ऑयल सीड अभियान इन सब से किसानों की आय बढ़ेगी और खर्च कम होगा।


    केंद्र सरकार के आम बजट को सराहते हुए सुमीत ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण का धन्यवाद व्यक्त करते हुए कहा है कि यह बजट विकसित भारत की नींव को मजबूत करेगा और 2024 के आम चुनावों के बाद प्रधानमंत्री मोदी 2047 तक देश को विकसित भारत बनाने के संकल्प और स्वप्न की राह पर तीव्रता से आगे बढ़ेंगे।

  • पंजाब : एक ऐसा स्कूल, जहां एक ही टीचर और एक छात्र, देखें वीडियो

    बठिंडा : एक तरफ पंजाब सरकार शिक्षा के स्तर को ऊपर उठाने के बड़े-बड़े दावे कर रही है। वहीं दूसरी तरफ आम लोग अपने बच्चों को सरकारी स्कूलों में पढ़ने के लिए भेजने से कतरा रहे है। बठिंडा के गांव कोठे बुध सिंह वाला के सरकारी प्राइमरी स्मार्ट स्कूल में केवल एक छात्र है और इस छात्र को शिक्षा प्रदान करने के लिए इस स्कूल में केवल एक शिक्षक मौजूद है।

    हालांकि पंजाब सरकार ने इस स्कूल को ग्रांरट जारी किया और आधुनिक तकनीक से इसे सुसज्जित किया है। लेकिन लोग अभी भी इस स्कूल में अपने बच्चों का नामांकन कराने से परहेज कर रहे है। इस स्मार्ट स्कूल में 3 साल से अकेले पढ़ रहे छात्र भिंडर सिंह से बात करते हुए बताया कि उनके गांव के बच्चे प्राइमरी स्कूलों में पढ़ना पसंद कर रहे है। क्योंकि उनके माता-पिता को लगता है कि सरकारी स्कूल में अच्छी पढ़ाई होती है।

  • कपूरथलाः कार और ट्रक में भीषण टक्कर, 2 की मौ+त, 3 घायल

    सुभानपुरः जिला कपूरथला में जी.टी गांव हंबोवाल के पास दर्दनाक सड़क हादसे का मामला सामने आया है। दरअसल, खड़े ट्रक में कार की टक्कर हो गई। हादसा इतना भीषण ता कि इस हादसे में ट्रक के नीचे कार के आ जाने से 2 लोगों की मौत हो गई, जबकि एक महिला समेत 3 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। जिनका इलाज जालंधर के अस्पताल में चल रहा है, जबकि मृतकों के शवों को कपूरथला के सिविल अस्पताल के शवगृह में रखा गया है। वहीं घटना की सूचना पुलिस को दे दी गई है। मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। 

  • मांस परोसने के मामले को बेवजह तूल दे रही भाजपा : विजय डोगरा

    ऊना/सुशील पंडित : मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के चिंतपूर्णी दौरे के दौरान किसी कार्यक्रम में मांस परोसने को लेकर भाजपा द्वारा कांग्रेस पर हमलावर रुख अख्तियार करने पर कांग्रेस प्रवक्ता विजय डोगरा ने जबाव दिया है। विजय डोगरा ने कहा कि भाजपा बेवजह मामले को तूल दे रही है। कार्यक्रम किसी संस्था द्वारा करवाया गया था। इसमें मुख्यमंत्री का कोई लेना देना नहीं है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू खुद सात्विक हैं। यह बात भाजपा विधायक सतपाल सत्ती खुद कह रहे हैं।


    उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री सुशील और कर्मठ व्यक्तित्व के मालिक हैं। उन्हें ऐसी राजनीति में घसीटना किसी को भी शोभा नहीं देता। डोगरा ने कहा कि मुख्यमंत्री के दो दिन के दौरे के दौरान विकास कार्यों की झड़ी लगी है। करोड़ों रुपए के विकास कार्यों के शिलान्यास किए गए हैं। लेकिन भाजपा के लोगों को मांस परोसना दिखाई दे रहा है। जबकि वह किसी निजी संस्था का कार्यक्रम था। भाजपा के नेता ऐसी बातों को घसीटकर किस तरह की राजनीति करना चाहती है, वह समझ से परे है। डोगरा ने कहा की इस तरह की बातों को तूल नहीं देना चाहिए।

  • जालंधरः 5 किलो अफीम बरामद, 3 महिलाओं सहित 5 गिरफ्तार, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: पुलिस कमिश्नर स्वपन शर्मा के नेतृत्व में जालंधर कमिश्नरेट पुलिस ने 3 महिलाओं सहित 5 तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 5 किलो अफीम बरामद की है। इस संबंध में जानकारी देते हुए पुलिस कमिश्नर स्वप्न शर्मा ने बताया कि टीम को गुप्त सूचना मिली थी कि शहर में तस्करों का एक गिरोह सक्रिय है। उन्होंने बताया कि सूचना के आधार पर पुलिस पार्टी ने बाबा बुड्ढा फ्लाईओवर पर जाल बिछाया। स्वपन शर्मा ने बताया कि पुलिस पार्टी ने कपूरथला रोड की तरफ से 3 महिलाओं समेत 5 लोगों को आते देखा।

    पुलिस कमिश्नर ने कहा कि गिरोह के पुरुष सदस्यों ने पुलिस पार्टी को देखकर संदिग्ध हरकतें कीं। उन्होंने बताया कि जब पुलिस पार्टी ने उक्त व्यक्तियों की गहनता से जांच की तो दोनों व्यक्तियों के पास से एक-एक किलो अफीम बरामद हुई। स्वपन शर्मा ने बताया कि इस दौरान महिलाओं के बैग की तलाशी ली गई तो तीनों के पास से भी एक-एक किलो अफीम बरामद की गई। गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान बबलू कुमार विश्कर्मा पुत्र केदार मिस्त्री निवासी झारखंड, प्रदीप विश्कर्मा पुत्र स्वर्गीय उपेन्द्र विश्कर्मा निवासी लावालौंग झारखंड, फुलवती देवी निवासी झारखंड, प्रतिमा देवी झारखंड और आरती देवी झारखंड के रूप में हुई है।

    स्वपन शर्मा ने बताया कि तस्करों के खिलाफ थाना बस्ती बावा खेल में दिनांक 31-01-2024 मुकद्दमा नंबर 20 अधीन 18-61-85 एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। उन्होंने कहा कि बब्लू कुमार विश्कर्मा भगोड़ा है क्योंकि उसके खिलाफ पहले ही जालंधर में एनडीपीएस एक्ट के तहत एफआईआर दर्ज है, जबकि अन्य चार तस्करों के खिलाफ कोई आपराधिक रिकॉर्ड नहीं है।

  • स्कूल में खाना खाने के बाद छात्र हुए बीमार, अस्पताल में भर्ती

    नई दिल्ली :  एक निजी आश्रम विद्यालय के 109 छात्रों को बुधवार को भोजन विषाक्तता के लक्षण दिखने के बाद ठाणे जिले के एक सरकारी अस्पताल ले जाया गया। इनमें 63 लड़कियां शामिल हैं। यह जानकारी एक अधिकारी ने दी। आश्रम विद्यालय मुंबई के बाहरी इलाके शाहपुर तालुका के भटसाई में स्थित है। शाहपुर की तहसीलदार कोमल ठाकुर ने बताया कि चार छात्रों को छोड़कर सभी को इलाज के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। उन्होंने बताया कि सुबह छात्रों को मिठाई सहित बाहर से लाया गया भोजन परोसा गया। उन्होंने बताया कि भोजन करने के बाद 109 छात्रों (63 लड़कियों और 46 लड़कों) ने उल्टी, जी मिचलाने और चक्कर आने की शिकायत की और उन्हें तुरंत सरकारी अस्पताल ले जाया गया।

    ठाकुर ने कहा कि बच्चों को परोसे गए खाद्य पदार्थों के नमूने एकत्र किए गए और प्रयोगशाला जांच के लिए भेजे गए। उन्होंने बताया कि स्थानीय पुलिस घटना की जांच कर रही है। फूड पॉइजनिंग एक प्रकार की खाद्य जनित बीमारी है। जो लोगों को कुछ खाने या पीने से होती है। इसका कारण भोजन या पेय पदार्थ में मौजूद कीटाणु या अन्य हानिकारक चीज़ें है। खाद्य विषाक्तता (फूड पॉइजनिंग) के लक्षणों में अक्सर पेट खराब होना, दस्त और उल्टी शामिल हैं।

  • पंजाबः सिविल अस्पताल में युवक की मौ+त को लेकर परिजनों का हंगामा, देखें वीडियो

    बठिंडाः गांव विरक कलां में बीते दिन 20 वर्षीय युवक कुलदीप सिंह ने सुसाइड कर जीवनलीला समाप्त कर ली थी। इस मामले में कार्रवाई की मांग को लेकर आज परिजनों ने सरकारी अस्पताल के मोर्चरी के बाहर जमकर हंगामा किया। उन्होंने जिम्मेदारों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारियों ने परिवार को कार्रवाई का आश्वासन देकर शव का पोस्टमार्टम करवाया। गांव विर्क कलां निवासी कुलदीप सिंह ने बुधवार को गांव के रास्ते पर ही एक पेड़ से फंदा लगाकर सुसाइड कर ली थी।

    मृतक की मां रानी कौर ने आरोप लगाया कि उनका बेटा पत्नी को लेने ससुराल गया था। वहां उसके साथ मारपीट की गई और उसके कपड़े फाड़ दिए गए। इस वजह से दुखी होकर उसने आत्महत्या कर ली। लेकिन, पुलिस उनके बयान दर्ज नहीं कर रही है। न ही आत्महत्या के जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई कर रही है। इस संबंध में थाना सदर प्रभारी दविंदर सिंह का कहना है परिजनों के बयानों के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। लाश का पोस्टमार्टम करवा दिया गया है। अगर पोस्टमार्टम रिपोर्ट में कोई मारपीट की बात सामने आती है तो उसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

  • कांग्रेस ने 46 प्रदेश सचिव का किया ऐलान, देखें लिस्ट

    कांग्रेस ने 46 प्रदेश सचिव का किया ऐलान, देखें लिस्ट

    रोहतकः लोकसभा चुनावों को लेकर सियासी पार्टियां लगातार अपने-अपने संगठन मंजबूत करने में लगी हुई है। वहीं कांग्रेस पार्टी भी संगठानात्म मजबूती के लिए लगातार पदाधिकारियों की नियुक्ती कर रही है। इसी के चलते आज यूथ कांग्रेस के अध्यक्ष श्रीनिवास बीवी ने हरियाणा में बड़े स्तर पर नियुक्तियां की हैं। यूथ कांग्रेस ने हरियाणा में 46 प्रदेश सचिवों की नियुक्ति की है। देखें लिस्ट

  • पंजाब : Gun Point पर ज्वेलर शॉप में लूट, देखें वीडियो

    लुधियाना: जमालपुर के नजदीक लेबर कॉलोनी में आज सुबह बाइक सवार 2 बदमाशों ने सुनार की दुकान पर लूट की वारदात को अंजाम दिया। बदमाश दुकान पर ग्राहक बनाकर आए। दुकानदार से बदमाशों ने सोने की अंगूठी दिखाने के लिए कहा। उसने दोनों बदमाशों को अंगूठी दिखाई, जिसकी कीमत करीब 14 हजार थी। अंगूठी हाथ में पकड़ते ही लुटेरों ने तुरंत पिस्तौल दुकानदार पर तान दी। दिलेरी दिखाते हुए दुकानदार ने भी बदमाशों का मुकाबला किया। हाथापाई के दौरान दुकान में पड़े डंडे से उसने लुटेरों पर वार किया। शोर-शराबा मचने के बाद बदमाश मौके से सोने की अंगूठी और कड़ा लेकर बाइक से फरार हो गए।

    जानकारी के मुताबिक लेबर कॉलोनी में मुना ज्वेलर की दुकान है। दुकानदार मुना ने कहा कि वह दुकान पर बैठा था। तभी बाइक पर दो बदमाश आए, जिन्होंने उसे अंगूठी दिखाने के लिए कहा। अंगूठी देखने के तुरंत बाद उन लोगों ने पिस्तौल उस पर तान दी। उसे जान से मारने की बदमाश धमकियां देने लगे। उसने बदमाशों का मुकाबला किया और उन पर डंडे से हमला कर खदेड़ा। भागते हुए बदमाश फायरिंग करने लगे। लेकिन अचानक पिस्तौल से निकल कर गोली जमीन पर गिर गई। भागते हुए बदमाशों के बाइक की नंबर प्लेट भी पुलिस के हाथ लगी है। थाना मोती नगर की पुलिस मामले की जांच कर रही है।