Blog

  • Punjab: चुनावी नतीजों के बाद एक्शन में CM Mann, इन हलकों के विधायकों से होगी अहम बैठक

    चंडीगढ़: लोकसभा चुनावों में आप पार्टी को भले ही इस बार 2 सीटे अधिक मिली हो लेकिन सीएम मान के 13-0 के सपने विपक्ष ने तोड़ दिया। वहीं विधानसभा की 92 सीटों के विधायकों के हलकों की बात करें तो आप पार्टी के 52 विधायकों के हलकों में आप पार्टी को हार का सामना करना पड़ा। वहीं मंत्रियों को चुनाव में उतारने की रणनीति भी कामयाब नहीं हो सकी। जिसके बाद अब पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान एक्शन मोड में आ गए हैं।

    इसी के चलते आज मुख्यमंत्री भगवंत मान ने एक अहम बैठक बुलाई है। इस बैठक में पटियाला और फिरोजपुर लोकसभा क्षेत्र के उम्मीदवार और विधायक मौजूद रहेंगे। बताया जा रहा है कि यह बैठक आज दोपहर 3 बजे मुख्यमंत्री आवास पर होने जा रही है। इससे पहले सीएम मान ने संगरूर, होशियारपुर और श्री आनंदपुर साहिब के नवनियुक्त सांसदों, विधायकों और चेयरमैन से मुलाकात की थी। इस दौरान उन्होंने सभी से फिर से लोक सेवा करने को कहा और नवनियुक्त सांसदों से संसद में पंजाब के अधिकारों को जोरदार तरीके से उठाने को कहा था। 

  • Punjab: कूड़े के डंप में लगी आग से इलाका निवासी परेशान, देखें वीडियो

    Punjab: कूड़े के डंप में लगी आग से इलाका निवासी परेशान, देखें वीडियो

    आनंदपुर साहिबः नंगल में एमपी कोठी के नज़दीक नंगल हाईडल नहर के किनारे बने बीबीएमबी के कूड़ा डंप में बीते लगभग 15 दिनों से लगी आग का धुआं इलाका निवासीयों के लिए मुशवित का कारण बनी हुआ है। ऐसा नही की बीबीएमबी इस मामले को नजर अंदाज कर रही है, लेकिन कूड़ा डंप का ऐरिया अधिक होने के कारण यहां का धुंआ ओर गंदगी लोगों के लिए सिरदर्द बना हुआ है, जिससे एम.पी. की कोठी निवासी व दुकानदार काफी परेशान है। लोगों की माने तो यहां लगी आग और आग के बाद उठने वाला काले धुएं के कारण उन्हे सांस लेने में भी दिक्कत होने लगी है और लोगों को पूरा-पूरा दिन मुंह ढ़क कर रखना पड़ता है।

    इस मौके पर  बीबीएमबी के उपमुख्य अभियंता कशमीर सिंह राणा ने कहा कि ऐसा नही कि बीबीएमबी का ध्यान लोगों की इस समस्या की और नही है, जैसे ही आग सुलगती है और धूआं उठने लगता है उसी समय हमारे अग्रिशमन विभाग के कर्मचारी यहां पंहुचकर आग और धूएं पर काबू पाया जाता है और इसके लिए नंगल नहर से भी पंप के माध्यम से पानी उठाया जा रहा है। 

  • Jalandhar: दिन दहाड़े अस्पताल के पास 2 स्नेचर काबू, लोगों ने जमकर की छित्तर परेड, देखें Live

    Jalandhar: दिन दहाड़े अस्पताल के पास 2 स्नेचर काबू, लोगों ने जमकर की छित्तर परेड, देखें Live

    जालंधर, ENS:  महानगर के थाना 2 के अंतगर्त आते टैगोर अस्पताल के पास लोगों ने बाइक सवार 2 झपटमारों को काबू किया है। इस दौरान लोगों ने जमकर दोनों की छित्तर परेड की। लोगों ने युवकों के कब्जे से तेजधार हथियार बरामद किया है। बताया जा रहा है कि उक्त युवक किसी का फोन छीनकर भागने की कोशिश कर रहे थे। पीड़ित द्वारा शोर मचाने पर लोगों ने दोनों को काबू कर लिया। हैरानी की बात यह है कि उक्त स्नेचरों ने बाइक की नंबर छिपाने के लिए उस रस्सियां बांधी हुई थी। काफी देर तक हंगामा होने के बाद लोगों ने पुलिस को घटना की सूचना दे दी है। 

    लोगों का कहना है कि प्रवासी मजदूर पर स्नेचरों ने तेजधार हथियार से हमला करके उससे फोन छीन लिया था। जिसके बाद प्रवासी मजदूर ने शोर मचा दिया। इस दौरान उक्त 2 बाइक सवार लुटेरों को लोगों ने काबू कर लिया, जबकि तीसरा साथी मौके से फरार हो गया। वहीं पीड़ित ने बताया उस पर हमलावारों ने पहले हमला किया और फिर उससे फोन छीन लिया। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंच गई है।

    पुलिस दोनों को काबू करके थाने ले गई, लेकिन पुलिस ने इस मामले को लेकर मीडिया से दूरी बनाई रखी। हैरानी की बात यह है कि पुलिस कर्मी गुलशन कुमार से इस मामले को लेकर मीडिया ने बात करने की कोशिश की लेकिन वह बाइक लेकर मौके से चले गए। दिन दहाड़े वारदातों को लुटेरों द्वारा अंजाम देना और मौके पर पुलिस की चुप्पी साधे रखना पुलिस की कार्रगुजारी पर कई सवाल खड़े कर रहा है।

  • Punjab: AAP Workers के खिलाफ बिजली अधिकारियों और कर्मियों ने लगाया धरना, देखें वीडियो

    Punjab: AAP Workers के खिलाफ बिजली अधिकारियों और कर्मियों ने लगाया धरना, देखें वीडियो

    लुधियानाः जिले में पावरकाम के कर्मचारियों और अधिकारियों ने आप पार्टी के नेताओं खिलाफ मोर्चा धरना लगा दिया है। इस दौरान सुंदर नगर बिजली दफ्तर के बाहर अधिकारियों ने जमकर नारेबाजी की। आरोप है कि आप विधायक दलजीत सिंह ग्रेवाल भोला और गाली गलोच की थी। जिसको लेकर आज सुबह से ही बिजली बोर्ड के कर्मचारी और अधिकारी धरने लगाकर बैठ गए है। जानकारी देते हुए जे.ई राजीव शर्मा ने कहा कि 30-31 मई की आधी रात बिजली सप्लाई में कोई दिक्कत आई थी। इस दौरान रात करीब 12 बजे एसडीओ ने उन्हें दफ्तर बुलाया।

    जब वह दफ्तर पहुंचे तो उन्हें सूचना मिली कि विधायक दलजीत सिंह ग्रेवाल भोला गगनदीप कालोनी गली नंबर 7 में बैठे है। वहां विधायक और बाकी सीनियर अधिकारियों के साथ उनकी 2 घंटे बैठक हुई। आरोप है कि वापस लौटते समय आप पार्टी के 3 नेताओं ने जमकर शराब पी हुई थी। उन तीनों ने पावरकाम कर्मचारियों को घेर कर गालियां निकालनी शुरू कर दी। राजीव का आरोप है कि गालियां देने वालों में जसविंदर संधू, दीपक शर्मा, सुमित शर्मा और लखविंदर चौधरी शामिल है। राजीव का आरोप है कि तीनों ने उन्हें पिटने और बाइक से घसीटने तक की आरोपियों ने कोशिश की। आज धरने पर बैठ अधिकारियों और कर्मियों ने कहा कि इस मामले संबंधी वह पुलिस को शिकायत देंगे ताकि आरोपियों खिलाफ FIR दर्ज की जा सके।.

  • Jalandhar: पानी की बाल्टियां लेकर इलाका निवासियों ने लगाया धरना, प्रशासन के खिलाफ की नारेबाजी, देखें वीडियो

    Jalandhar: पानी की बाल्टियां लेकर इलाका निवासियों ने लगाया धरना, प्रशासन के खिलाफ की नारेबाजी, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: काला सिंघा रोड़ पर कोट सदीक में 2 माह से पानी नहीं आ रहा। जिससे परेशान होकर लोगों ने आज प्रशासन के खिलाफ धरना लगा दिया है। वहीं मामले की जानकारी देते हुए महिलाओं ने कहा कि पिछले 2 माह से वह इलाके में पानी ना परेशान हो रहे है। महिलाओं ने कहाकि इतनी भीषण गर्मी में वह कई बार प्रशासन से पानी को लेकर गुहार लगा रहे है, लेकिन प्रशासन पानी का टैंकर भेज देते है। महिलाओं ने कहा कि पानी के टैंकर से मसला हल नहीं हो जाता। उन्होंने कहाकि तपतपाती गर्मी में वह रोजाना पानी टैंकरों से भरकर भी परेशान हो गए है। जिसके चलते आज सुबह 8 बजे से महिलाओं ने धरना लगा दिया है।

    इलाका निवासियों का कहना है कि अगर उनकी समस्या का हल नहीं निकला तो वह रोजाना प्रशासन के खिलाफ धरना लगाएंगे। महिलाओं ने कहाकि उनके इलाके में मोटर लगाकर पानी की समस्या का हल किया जाना चाहिए। महिलाओं ने कहा कि अगर इस धरने में किसी भी व्यक्ति या महिला को कुछ हुआ तो उसका प्रशासन जिम्मेवार होगा। वहीं अन्य महिला ने पंजाब सरकार मुर्दाबाद के नारे लगाते हुए कहा कि उनके घुटने नहीं चलते, ऐसे में वह पानी की बाल्टी कैसे टैंकरों से भरकर लेकर जाए। हालांकि इस मामले को लेकर आज मौके पर प्रशासन के अधिकारी पहुंचे और उन्हें पानी का टैंकर भेजने का आश्वासन दिया है। लेकिन इलाका निवासी पानी के टैंकर से सहमत नहीं है। इलाका निवासियों ने कहा कि 4 हजार घर है, ऐसे में बिना पानी के उन्हें परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। लोगों का कहना है कि वह पानी की खरीद करके भी परेशान हो गए है।

  • पंजाबः  ट्रैक्टर-ट्रॉली के नीचे आने से युवक की मौत , देखें वीडियो

    पंजाबः  ट्रैक्टर-ट्रॉली के नीचे आने से युवक की मौत , देखें वीडियो

    फिरोज़पुरः पंजाब के फिरोजपुर दुलची के रोड के पास गांव कुतबे वाले मोड़ पर एक सड़क हादसे में व्यक्ति की मौत की खबर सामने आई है। इस हादसे में एक 35 वर्षीय युवक की ट्रैक्टर ट्रॉली की चपेट में आने से मौत हो गई जो कि गांव किलचे का रहने वाला था। मृतक युवक के भाई ने बताया की वह अपने घर से किसी जरूरी काम के लिए मोटरसाइकिल पर सवार होकर फिरोजपुर शहर जा रहा था, तभी आगे जा रही ट्रालीन ने सड़क पर गड्ढे होने के कारण  ब्रेक लगाया और मृत युवक का मोटरसाइकिल ट्रॉली के पीछे से टकराकर सड़क के किनारे गिर गया और ट्राली चालक ने व्यक्ति को ट्रॉली से कुचल दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। 

    वहीं, पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में ले लिया और सिविल अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए दे दिया। मृतक युवक के भाई के बयानों के अनुसार ट्रैक्टर ट्रॉली चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पीड़ित परिवार ने ट्रैक्टर ट्राली चालक की गिरफ्तारी की मांग की है।

    वहीं इस मामले में जांच कर रहे पुलिस अधिकारी से बात की गई तो उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि भाई के बयानों के आधार पर ट्रैक्टर ट्रॉली चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है और आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

  • Punjab: ऑटो और कैंटर में हुई टक्कर, 3 घायल, देखें वीडियो

    Punjab: ऑटो और कैंटर में हुई टक्कर, 3 घायल, देखें वीडियो

    बठिंडाः बादल रोड नन्ही छांव चौक के समीप कैंटर की टक्कर से ऑटो चालक सहित तीन लोग गंभीर रुप से घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही समाजसेवी संस्था के वालंटियर एम्बुलेंस सहित मौके पर पहुंचे और तीनों घायलों को तुरंत सिविल अस्पताल पहुंचाया।

    इस घटना में घाल हुए लोगों की पहचान हरप्रीत सिंह (22 वर्ष) पुत्र सतनाम सिंह निवासी अनूप नगर, संदीप सिंह (25 वर्ष) पुत्र मंजीत सिंह निवासी अनूप नगर तथा मोहित कुमार (27 वर्ष) पुत्र मंगत राय निवासी गांव फुलो मिट्ठी के तौर पर हुई। इमरजेंसी विभाग में तैनात डॉक्टरों द्वारा घायलों का इलाज किया जा रहा है दो नौजवानों के चेहरे पर गंभीर चोटे आए है।

    मिली जानकारी के मुताबिक एक ऑटो बादल रोड की ओर सवारियों को लेकर जा रहा था। जब वह नन्हीं छांव चौक के पास पहुंचा तो एक कैंटर ने टक्कर मार दी। हादसे की जानकारी मिलने पर पुलिस अस्पताल पहुंची और घायलों से मामले की जानकारी हासिल की।

  • Punjab: 155 पुलिस कर्मियों के हुए तबादलें, देखें लिस्ट

    मोहालीः लोकसभा चुनावों के खत्म होते ही पुलिस कर्मियों के तबादले होने के मामले सामने आने लगे है। वहीं जारी लिस्ट के मुताबिक 155 सब-इंस्पेक्टर और स्थानीय रैंक के पुलिस कर्मियों के तबादले किए गए है। इससे पहले बटाला में 43 पुलिस इंस्पेक्टरों सहित पुलिस कर्मियों के तबादलें किए गए थे। देखें लिस्ट

  • Cancer और Diabetes सहित प्रतिबंधित दवाई लाकर बेचने वाले सिंडिकेट का भंडाफोड़, 4 गिरफ्तार

    Cancer और Diabetes सहित प्रतिबंधित दवाई लाकर बेचने वाले सिंडिकेट का भंडाफोड़, 4 गिरफ्तार

    नई दिल्लीः भारत में प्रतिबंधित जीवन रक्षक कैंसर दवाओं के अंतरराष्ट्रीय सिंडिकेट का दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने भंडाफोड़ किया है। क्राइम ब्रांच की साइबर सेल ने उस विदेशी नागरिक को भी गिरफ्तार किया है जो विदेश से प्रतिबंधित दवाएं भारत लेकर आता था। यह नागरिक सीरिया का रहने वाला है। आरोप है कि मुनीर अहमद नाम का यह व्यक्ति सीरिया का निवासी है। वह तुर्की, मिस्र और भारत के बीच दवाइयों की सप्लाई करता था। इसके अलावा पुलिस ने इस सिंडिकेट के 4 लोगों को गिरफ्तार किया है। इनमें दवाओं के थोक विक्रेता, खुदरा विक्रेता और फार्मासिस्ट शामिल हैं। पुलिस ने इनके पास से करोड़ों रुपये मूल्य की कई अंतरराष्ट्रीय ब्रांड की लाइफ सेविंग, कैंसर और मधुमेह की दवाएं जब्त की हैं। पुलिस के मुताबिक जब्त की गई दवाइयां भारत में प्रतिबंधित हैं। पुलिस को पता चला कि दिल्ली और एनसीआर इलाके में कुछ दवा विक्रेता अवैध रूप से नॉन रजिस्टर्ड जीवन रक्षक दवाएं, जिनमें कैंसर रोधी दवाएं भी शामिल हैं, बेच रहे हैं।

    जब पुलिस को इस रैकेट के बारे में जानकारी मिली थी तो इसके बाद एक टीम बनाई गई। इस गैंग की पहली जानकारी 4 अप्रैल को पुलिस टीम को मिली। जानकारी मिलने के बाद दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने सबसे पहले दवा विभाग के अधिकारियों से मिलकर उन्हे अपनी रेड में शामिल किया, साथ में संबंधित दवा कंपनियों के कर्मचारियों को भी अपने साथ लिया। तीन टीमों ने एक साथ छापेमारी की। पहली टीम लाल किले के पास भागीरथ प्लेस के दवा बाजार पहुंची। वहां पर पुलिस ने श्री राम इंटरनेशनल ट्रेडर्स पर छापा मारा। वहां पर पुलिस ने काफी संदिग्ध विदेशी दवाएं जब्त कीं। पुलिस ने इस दुकान से करीब डेढ़ करोड़ की दवा जब्त की। इन दवाओं के सैंपल ड्रग्स इंस्पेक्टर ने लिए। पुलिस के मुताबिक यह पता चला कि दुकान का मालिक अवैध तरीके से यह जीवन रक्षक दवाएं बेच रहा था।

    दूसरी छापेमारी टीम ने ड्रग इंस्पेक्टर के अधिकारियों और स्पैन कंसल्टेंसी के प्रतिनिधियों के साथ दिल्ली के दरियागंज स्थित टेरी व्हाइट लाइफ केयर नामक एक दवा विक्रेता के ठिकाने पर छापा मारा। दुकान की तलाशी के दौरान विदेशी आयातित दवाओं के संदिग्ध स्टॉक के साथ-साथ लगभग 2.5 करोड़ रुपये मूल्य के अन्य व्यापारिक स्टॉक पाए गए। इन दवाओं के सैंपल भी ले लिए गए हैं। पुलिस का कहना है कि जिन दवाओं को जब्त किया गया है वे विदेश से मंगाई गई हैं और भारत में बिक्री और वितरण के लिए अधिकृत नहीं हैं। इसके बाद दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने इस मामले में एक एफआईआर दर्ज की। दिल्ली पुलिस का कहना है कि जांच के दौरान पता चला कि यह पूरा सिंडिकेट विदेशी नागरिकों की मदद से चलाया जा रहा था। 

    दिल्ली पुलिस की तीसरी टीम को जानकारी मिली थी कि सीरिया का रहने वाला मुनीर अहमद नई दिल्ली रेलवे स्टेशन के पास आने वाला है। इसके बाद पुलिस ने मुनीर अहमद को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में उसने बताया कि वह तुर्की, मिस्र और भारत के बीच दवाओं की सप्लाई करने के लिए एक कुरियर के रूप में काम करता है और तुर्की और मिस्र की दवाओं को भारत और तुर्की और मिस्र के बाजार में भारतीय दवाओं की आपूर्ति करता है। उसके पास से एक मोबाइल फोन और मिस्र और सीरिया के दो पासपोर्ट, मिस्र और तुर्की के दो आई कार्ड बरामद किए गए। इसके अलावा, यह भी पता चला है कि इस सिंडिकेट का सरगना भी एक विदेशी नागरिक है और मिस्र से सिंडिकेट को संचालित कर रहा है।

    इस मामले में दिल्ली पुलिस ने अब तक चार गिरफ्तारियां की हैं, जिनमें से एक मुनीर है। गिरफ्त में आए दूसरे शख्स का नाम नवीन आर्य है। 40 साल के नवीन ने पीएचडी एलएलबी और एलएलएम किया है और पिछले 4 सालों से श्री राम इंटरनेशनल ट्रेडर को चला रहा है। नवीन ने बताया कि जल्दी पैसा कमाने के लिए उसने यह किया। साथ में उसने एमआर से बिना बिल के जब्त दवा खरीदी थीं। तीसरे आरोपी का नाम सौरभ गर्ग है। 34 साल का सौरभ 12वीं पास है और टैरी व्हाइट लाइफ केयर चलाता है। उसकी पिछली फर्म, जिसका नाम अश्वनी था, को भी ड्रग डिपार्टमेंट ने जब्त कर लिया था। पूछताछ के दौरान आरोपी सौरभ गर्ग ने खुलासा किया कि उसने अलग-अलग विक्रेताओं से जीवन रक्षक दवाइयां खरीदी हैं। जबकि चौथे आरोपी का नाम करण खनेजा है। 27 साल का कारण टैरी व्हाइट लाइफ केयर को संभालता है।

    सीरिया निवासी मुनीर ने बताया कि वह आमतौर पर भागीरथ प्लेस स्थित मेडिकल मार्केट जाता था और नवीन आर्य, श्री राम इंटरनेशनल ट्रेडर के निदेशक और टैरी व्हाइट लाइफ केयर के निदेशक सौरभ गर्ग और करण खानेजा को तुर्की और मिस्र से आयातित दवाइयां सप्लाई करता था। पुलिस के मुताबिक आरोपी मुनीर मिस्र से इन दवाओं को भारत लता था – ZELBORAF 240 MG TABLET, OPDIVO, LENVIMA, ERBITUX, OZEMPIC 0.25 MG INJECTION, REVOLADE, OPDYTA, PEMBROLIZUMAB INJECTION और VENCLYXTO 100 MG TABLET. वह भारत से वापस जाते वक्त अपने साथ Soranib tablet, Glivec tablet, Remiven tablet, Herti injection, Palnat tablet, Regorafenib injection सहित अन्य दवाएंम मिस्र लेकर जाता था। मुनीर ने खुलासा किया कि वह मिस्र के सिंडिकेट के लिए काम करता है और मिस्र और तुर्की से भारत में कैंसर और जीवनरक्षक दवाओं की तस्करी करता है। मध्य पूर्व के देशों में जीवन रक्षक दवाइयां भारत से सस्ती हैं. उदाहरण के लिए, तुर्की के लिए निर्मित BMS कंपनी के उत्पाद ओपडिवो इंजेक्शन की कीमत 30,000 रुपये है जबकि भारत में उसी इंजेक्शन की कीमत एक लाख रुपये है। अंतरराष्ट्रीय सिंडिकेट के भारतीय कनेक्शन की जांच की जा रही है।

  • Punjab:  Gun Point पर  Petrol Pump को बनाया निशाना, 85 हज़ार रुपए लेकर फरार , देखें CCTV

    Punjab: Gun Point पर Petrol Pump को बनाया निशाना, 85 हज़ार रुपए लेकर फरार , देखें CCTV

    गुरदासपुरः ज़िला गुरदासपुर में चोरी और डकैती की वारदातें रुकने का नाम नहीं ले रही हैं। यहां आए दिन चौरी के मामले सामने आते रहते हैं। ताज़ा मामला ज़िला गुरदासपुर के पेट्रोल पंप से सामने आया है। यहां दो बदमाशों ने पिस्तोल के बल पर पेट्रोल पंप के करिंदों से करीब 85 हज़ार रुपए सहित अन्य सामान लेकर फरार हो गए। यह सारी घटना वहां लगे सी.सी.टी.वी. कैमरे मैं कैद हो गई। 

    इस घटना में दो नकाबपोश लुटेरे पेट्रोल पंप के दफ्तर में घुसे और वहां पर एक कर्मी से मारपीट करनी शुरू कर दी जबकि कुर्सी पर बैठे व्यक्ति को दूसरे लुटेरे ने बंदूक के बल पर पीछे कर दिया और तिजोरी की तालाशी लेनी शुरू कर दी। सी.सी.टी.वी में देखा जा सकता है कि लुटेरे तिजोरी से नकदी सहित अन्य सामान चुराकर सरेआम घटना को अंजाम देकर फरार हो जाते है। वहीं पीडित ने बताया कि लुटेरे करीब 85 हज़ार की नकदी लेकर फरार हो गये जिसकी जानकारी उन्होंने पेट्रोल पंप के मालिक ओर पुलिस को दे दी है।