Himachalचिट्टे सहित अमृतसर के दो व्यक्ति ऊना पुलिस ने पकड़े 

चिट्टे सहित अमृतसर के दो व्यक्ति ऊना पुलिस ने पकड़े 

ऊना/ सुशील पंडित: अम्ब पुलिस ने 100.52 ग्राम चिट्टे सहित पंजाब के दो लोगों को पकड़ने में सफलता हासिल की है। एसपी ऊना राकेश सिंह ने बताया कि जिला में चिट्टे की सब से बडी खेप पकड़ी गई है। जिसमें दोनों व्यक्तियों को हिरासत में ले कर पुछताछ की जा रही है। कि इतनी बड़ी मात्रा में चिट्टा कहां से लेकर आ रहे थे और कहां सप्लाई करने जा रहे थे। प्राप्त जानकारी के अनुसार अम्ब पुलिस द्वारा मैड़ी मेला के चलते हर तरफ विशेष चेकिंग की जा रही है।

वहीं मैड़ी बायपास रोड स्थित चेकिंग नाके पर दो व्यक्तियों को गुप्त सूचना के आधार पर जांच के लिए रोका गया। तो उनसे भारी मात्रा में( 100.52) ग्राम चिट्टा बरामद हुआ। जिन व्यक्तियों की पहचान अमृतसर के बाबा संगर सिंह नगर के रहने वाले शंकर पुत्र बलबीर सिंह और भाई मांज सिंह रोड़ के जसवीर सिंह पुत्र हरभजन सिंह के रुप में हुई है। पुष्टी करते हुए एसपी ऊना राकेश सिंह ने बताया कि दो व्यक्तियों को 100.52 ग्राम चिट्टा व 10500 रू के साथ गिरफ्तार किया है।

आरोपित व्यक्तियों के विरुद्ध मादक द्रव्य अधिनियम के तहत थाना अम्ब में मामला दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है। 

Advertisement

Related Articles

Hot this week

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला:...

हिमबस प्लस कार्ड से लाभान्वित होंगे सभी श्रेणियों के यात्रीः मुकेश अग्निहोत्री

शिमलाः उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार...

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना शिमलाः मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज सोलन जिले...

शुतराना हलके के 56 गांवों की 68,500 एकड़ भूमि को सिंचाई के लिए मिला नहरी पानी: बरिंदर कुमार गोयल

80.35 करोड़ रुपये की लागत से 137.13 किलोमीटर नहरों, रजबाहों और सब-माइनरों का नवीनीकरण तथा 53.9 किलोमीटर पाइपलाइनें बिछाई...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग की सराहना की शिमलाः राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला: पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह...