चंडीगढ़ः होशियारपुर से पूर्व मंत्री सुदंर शाम अरोड़ा को लेकर हाईकोर्ट से बड़ी खबर सामने आई है। आज सुदंर शाम अरोड़ा को हाईकोर्ट से जमानत मिल गई है। पंजाब विजिलेंस ने इस मामले में सुंदर शाम अरोड़ा सहित कई अन्य पर पांच जनवरी को धोखाधड़ी के आरोप में एफआईआर दर्ज की है। बता दें कि कांग्रेस सरकार के पूर्व उद्योग मंत्री शाम सुंदर अरोड़ा को पंजाब विजिलेंस ब्यूरो के सहायक महानिरीक्षक (एआईजी) को 50 लाख रुपये की रिश्वत देने के आरोप में 16 अक्तूबर 2022 को गिरफ्तार किया था। आय से अधिक संपत्ति के मामले से अपना नाम निकलवाने के लिए एआईजी को उन्होंने एक करोड़ रुपये की पेशकश की थी। पहली किस्त के तौर पर वह 50 लाख रुपये लेकर पहुंचे थे, तभी विजिलेंस ने उन्हें दबोच लिया। इस दौरान से वह जेल में बंद थे। लेकिन आज उन्हें कोर्ट में सुनवाई दौरान उन्हें जमानत मिल गई है।
Blog
-

बठिंडा हत्याकांड: हमलावरों ने हत्या से पहले की थी रेकी, चुना था सुबह 4.35 का समय!
बठिंडाः सेना की छावनी में ऑफिसर मेस के पास 80 मीडियम रेजिमेंट की आर्टिलरी यूनिट की बैरक में सो रहे चार जवानों की हत्या करने वाले हमलावरों का कुछ पता नहीं चल पाया है। उनकी तलाश में सेना ने देर शाम तक कैंट एरिया के जंगल में सर्च अभियान जारी रखा। जांच में सामने आया है कि जिन आरोपियों ने इस हत्याकांड को अंजाम दिया, उन्होंने पहले पूरी रेकी की थी। इसके बाद ही उन्होंने हत्या के लिए सुबह 4:35 बजे का समय चुना, जिस समय जवान सो रहे थे। हत्यारे जिस तरह हत्या के बाद जंगल की तरफ फरार हो गए, उससे भी आशंका जताई जा रही है कि उन्होंने पहले ही पूरी तैयारी कर ली थी। हेलीकॉप्टर और ड्रोन की मदद से तलाश के बावजूद हत्यारे हाथ नहीं आए।
पंजाब पुलिस के सूत्रों के अनुसार आरोपी जंगल में ही छिपे हो सकते हैं। हत्या के लिए किसी भी बाहरी व्यक्ति का हथियार लेकर कैंट क्षेत्र में दाखिल होना नामुमकिन है। इस घटना को दो दिन पहले राइफल और कारतूस चोरी होने की घटना से जोड़ कर देखा जा रहा है। जिन दो आरोपियों के हुलिये के बारे में एफआईआर में जिक्र किया गया है, उससे संभावना है कि दोनों आरोपी अंदर से ही हो सकते हैं। बुधवार देर शाम को सिविल अस्पताल में चारों जवानों का डॉक्टर दीप रत्न ने पोस्टमार्टम किया। पंजाब पुलिस के सूत्रों अनुसार चारों सैनिकों को तीन तीन से ज्यादा गोलियां उनके शरीर के अलग-अलग हिस्सों पर लगी हैं।
चारों सैनिकों की करीब तीन से चार साल की सर्विस बताई जा रही है। दो का जन्म 1999 और दो का जन्म 1998 में हुआ है। बठिंडा सैन्य छावनी में चार जवानों की हत्या में इंसास राइफल का इस्तेमाल हुआ है। विशेषज्ञों का कहना है कि इस राइफल को प्रशिक्षित व्यक्ति ही चला सकता है। यह राइफल ज्यादातर सेना के जवानों के पास ही होती है। इससे संभावना जताई जा रही है कि हत्या करने वाले अंदर से ही हैं, जिन्होंने हत्याकांड को अंजाम दिया।
-

अंतरिक्ष में एलियंस के लिए आज वैज्ञानिक भेजेंगे जूस, बृहस्पति के चंद्रमा पर जीवन खोजने की तैयारी
वॉशिंगटन: क्या इस संसार में हम अकेले हैं या पृथ्वी से बाहर कहीं और भी जीवन है? हमारे वैज्ञानिक हमेशा से इस सवाल के जवाब की खोज में हैं। अगर जीवन खोजने की बात करें तो हमारे सौर मंडल में वैज्ञानिक सबसे पहले मंगल ग्रह के बारे में सोचते हैं। इसके बाद वैज्ञानिक बृहस्पति और शनि के बर्फीले चंद्रमाओं को जीवन के लिए सबसे उपयुक्त मानते हैं। सौर मंडल में जीवन की खोज के लिए इसी सप्ताह वैज्ञानिक एक बड़ा कदम उठाने वाले हैं। बृहस्पति के चंद्रमा पर वैज्ञानिक जीवन खोजने के लिए तैयारी कर चुके हैं । इस सप्ताह में यूरोपीय स्पेस एजेंसी इसके लिए एक स्पेसक्राफ्ट लॉन्च करने जा रही है। इस स्पेसक्राफ्ट को जूस नाम दिया गया है और यह करीब साढ़े आठ साल के बाद बृहस्पति के नज़दीक पहुंचेगा। जूस का पूरा नाम (Jupiter Icy Moons Explorer- Juice) बताया गया है।
जूस सैटेलाइट का लॉन्च यूरोप के सबसे बड़े मिशन में से एक हैं। स्पेसक्राफ्ट जूस बृहस्पति और इसके तीन बड़े महासागर वाले चंद्रमाओं कैलिस्टो, गेनीमेड और यूरोपा के करीब से गुजरेगा। रहस्यमयी दुनिया के करीब पहुँचने पर यह यान अपने उपकरण से बृहस्पति की भी जांच करेगा। इसके अतिरिक्त यह बृहस्पति के चंद्रमाओं पर जीवन होने की संभावना का भी पता लगाएगा। जूस स्पेसक्राफ्ट को गुरुवार 13 अप्रैल को फ्रेंच गुयाना में यूरोप के स्पेसपोर्ट से लॉन्च किया जाएगा।
-

आज का राशिफल, 13 अप्रैल 2023
आज का राशिफल, 13 अप्रैल 2023
मेष: वाहन व मशीनरी के प्रयोग में सावधानी रखें। जरा सी लापरवाही से अधिक हानि हो सकती है। पुराना रोग बाधा का कारण बन सकता है। वाणी पर नियंत्रण रखें। अपेक्षित कार्यों में विलंब हो सकता है। चिंता तथा तनाव रहेंगे। पार्टनरों से मतभेद संभव है। व्यवसाय ठीक चलेगा। समय नेष्ट है। नए कार्य में लाभ मिलेगा। नौकरी और व्यापार के लिए समय अच्छा रहेगा।
वृष: पारिवारिक चिंता बनी रहेगी। अनहोनी की आशंका रहेगी। शत्रुभय रहेगा। कानूनी अड़चन दूर होगी। जीवनसाथी से सहयोग प्राप्त होगा। कारोबार में वृद्धि होगी। नौकरी में अधिकारी प्रसन्न रहेंगे। रुके हुए कार्यों में गति आएगी। घर-बाहर सभी अपेक्षित कार्य पूर्ण होंगे। दूसरों के कार्य की जवाबदारी न लें।
मिथुन: प्रतिद्वंद्विता में वृद्धि होगी। जीवनसाथी से अनबन हो सकती है। स्थायी संपत्ति खरीदने-बेचने की योजना बन सकती है। परीक्षा व साक्षात्कार आदि में सफलता प्राप्त होगी। कारोबार में वृद्धि होगी। नौकरी में अधिकार बढ़ सकते हैं। छोटे भाइयों का सहयोग प्राप्त होगा। प्रसन्नता रहेगी। संचित कोष में वृद्धि होगी। प्रमाद न करें।
कर्क: नौकरी और व्यापार में लाभ के अवसर हाथ आएंगे। विद्यार्थी वर्ग सफलता हासिल करेगा। व्यापार में अधिक लाभ होगा। यात्रा मनोरंजक रहेगी। किसी आनंदोत्सव में भाग लेने का अवसर प्राप्त होगा। मनपसंद भोजन का आनंद प्राप्त होगा। लेन-देन में सावधानी रखें। शत्रुओं का पराभव होगा। विवाद को बढ़ावा न दें। भय रहेगा। प्रमाद न करें।
सिंह: पारिवारिक समस्याओं में इजाफा होगा। चिंता तथा तनाव बने रहेंगे। भागदौड़ रहेगी। दूर से बुरी खबर मिल सकती है। विवाद को बढ़ावा न दें। बनते कामों में बाधा हो सकती है। दूसरों से अपेक्षा न करें। व्यवसाय ठीक चलेगा। आय में निश्चितता रहेगी। मातहतों से अनबन हो सकती है। कुसंगति से हानि होगी।
कन्या: पुराने किए गए प्रयासों का लाभ मिलना प्रारंभ होगा। मित्रों की सहायता कर पाएंगे। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। नौकरी में अधिकारी प्रसन्न रहेंगे। किसी बड़े काम करने की योजना बनेगी। व्यवसाय लाभप्रद रहेगा। भाइयों का सहयोग मिलेगा। भाग्य का साथ मिलेगा। प्रसन्नता रहेगी।
तुला: दूर से शुभ समाचार प्राप्त होंगे। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। जोखिम उठाने का साहस कर पाएंगे। सुख के साधन जुटेंगे। पराक्रम बढ़ेगा। घर में मेहमानों का आगमन होगा। व्यय होगा। किसी पारिवारिक आयोजन का हिस्सा बन सकते हैं। निवेश शुभ रहेगा। व्यापार ठीक चलेगा। प्रसन्नता रहेगी। शत्रु परास्त होंगे।
वृश्चिक: शारीरिक कष्ट से बाधा संभव है। प्रेम-प्रसंग में अनुकूलता रहेगी। अप्रत्याशित लाभ हो सकता है। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। नौकरी में उच्चाधिकारी की प्रसन्नता प्राप्त होगा। आय में वृद्धि होगी। निवेश शुभ रहेगा। पार्टनरों का सहयोग प्राप्त होगा। लेन-देन में जल्दबाजी न करें।
धनु: यात्रा में सावधानी रखें। जल्दबाजी से हानि होगी। अप्रत्याशित खर्च सामने आएंगे। चिंता तथा तनाव रहेंगे। पुराना रोग उभर सकता है। वाणी पर नियंत्रण रखें। दूसरों के कार्य में दखल न दें। अपेक्षित कार्यों में विलंब होगा। आय में निश्चितता रहेगी। व्यवसाय ठीक चलेगा। प्रमाद न करें। लाभ बढ़ेगा।
मकर: कोई बड़ी बाधा आ सकती है। राजभय रहेगा। जल्दबाजी से काम बिगड़ेंगे। बकाया वसूली के प्रयास सफल रहेंगे। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। किसी के व्यवहार से स्वाभिमान को चोट पहुंच सकती है। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। नौकरी में अनुकूलता रहेगी। व्यापार में वृद्धि होगी।
कुंभ: नई योजना बनेगी जिसका लाभ तुरंत नहीं मिलेगा। सामाजिक कार्य करने में रुचि रहेगी। प्रतिष्ठा बढ़ेगी। शारीरिक कष्ट संभव है। चिंता तथा तनाव हावी रहेंगे। सभी तरफ से सफलता प्राप्त होगी। नौकरी में प्रभाव बढ़ेगा। व्यापार में वृद्धि होगी। आय बढ़ेगी। घर में प्रसन्नता रहेगी। ऐश्वर्य पर व्यय हो सकता है।
मीन: पूजा-पाठ में मन लगेगा। कोर्ट व कचहरी के काम बनेंगे। अध्यात्म में रुचि बढ़ेगी। व्यापार लाभदायक रहेगा। नौकरी में चैन रहेगा। निवेश शुभ रहेगा। किसी वरिष्ठ व्यक्ति का सहयोग प्राप्त होगा। बेचैनी रहेगी। चोट व रोग से बचें। विवेक से कार्य करें। लाभ में वृद्धि होगी। मान-सम्मान मिलेगा। प्रसन्नता रहेगी। -

पंजाब : मिलिटरी स्टेशन में फिर चली गोली, एक जवान की मौत
बठिंडा: पंजाब के बठिंडा मिलिटरी स्टेशन में फिर गोली चलने का मामला सामने आया है। इस दौरान सेना के एक जवाब की मौत हो गई है। बठिंडा पुलिस सूत्रों ने जानकारी दी कि गलती से चली गोली के कारण ये हादसा हुआ है। सेना ने इस हादसे के बारे में पुलिस को जानकारी दी है। बता दें कि इससे पहले पंजाब के बठिंडा में सैन्य स्टेशन पर बुधवार तड़के हुई गोलीबारी में चार सैनिकों की मौत हो गई।
इस घटना के बाद उन दो लोगों की तलाश की जा रही है, जिन्हें इंसास राइफल और कुल्हाड़ी के साथ घटनास्थल पर देखा गया था। बताया जा रहा है कि बुधवार को अलर्ट जारी होने के बाद एक जवाब अपना हथियार तैयार कर रहा था, तभी लगती से गोली चल गई। इसके चलते जवान की मौत हो गई। ये भी कहा गया है कि शुरुआती जांच में इन दोनों घटनाओं में कोई संबंध नजर नहीं आ रहा है।
पंजाब के बठिंडा मिलिटरी स्टेशन में फायरिंग के संदिग्ध दो नकाबपोशों की तलाश जारी है। सेना के मेजर ने इस मामले में एफआईआर दर्ज कराई है। एफआईआर में कुर्ता पायजामा, चेहरे पर नकाब लगाए दो हमलावरों का ज़िक्र किया गया है। ये भी बताया गया कि ग़ायब हुई इंसास राइफ़ल भी मिल गई हैं। पुलिस ने बताया कि बठिंडा छावनी पुलिस थाने में भारतीय दंड संहिता की धारा-302 (हत्या) और सशस्त्र अधिनियम के तहत दो अज्ञात लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है।
-

पंजाब : अमृतपाल सिंह आज कर सकता है सरेंडर, पुलिस अलर्ट
नंगी तलवारों व तेजधार हथियार के प्रदर्शन पर पूर्ण प्रतिबंध, धारा 144 लागू
तलवंडी साबो: शहर में आज बैसाखी का त्योहार धूमधाम से मनाया जा रहा है। इस बीच यह चर्चा रही कि वारिस पंजाब दे का चीफ अमृतपाल सिंह आज सरेंडर कर सकता है। इसको लेकर पुलिस अलर्ट है। बड़ी संख्या में आज सिख संगत के पहुंचने का अनुमान है। 6 दिन पहले श्री अकाल तख्त साहिब के जत्थेदार ज्ञानी हरप्रीत सिंह भी यहां पहुंचे थे।
जत्थेदार ज्ञानी हरप्रीत सिंह ने कहा था कि पंजाब के माहौल को खराब किया जा रहा है। सिख राज का झंडा था, उसे खालिस्तानी बता बदनाम करने की साजिश की गई। दमदमा साहिब में लाखों की गिनती में श्रद्धालु पहुंचे थे, फिर भी पुलिस ने फ्लैग मार्च किया। इससे माहौल भयानक बनाने का प्रयास किया जा रहा है।
वहीं श्री दमदमा साहिब में आज से 15 अप्रैल तक धारा 144 लागू की गई है। बैसाखी मेले के दौरान शांति को लेकर यह फैसला लिया गया है। तलवंडी साबो के SDM गगनदीप सिंह ने ये आदेश जारी किए हैं। उन्होंने कहा कि 15 अप्रैल तक बैसाखी मेले के दौरान नंगी तलवारों व धारदार हथियार के प्रदर्शन पर पूरी तरह प्रतिबंध रहेगा।
-

पंजाब : दर्दनाक हादसा, वैसाखी मनाने जा रहे श्रद्धालुओं को ट्रक ने कुचला, 8 की मौत
होशियारपुर/सोनू थापर: पंजाब में गढ़शंकर में स्थित खुरालगढ़ मार्ग पर सुबह एक बड़ा हादसा हो गया। गुरु रविदास के पवित्र स्थान श्री खुरालगढ़ साहिब में वैशाखी मनाने पैदल जा रहे श्रद्धालुओं को ट्रक ने कुचल दिया। हादसे में आठ की मौत हो गई। हादसा खुरालगढ़ मार्ग पर हुआ।
इससे पहले बुधवार सुबह करीब साढ़े पांच बजे गढ़ीमानसोवाल की पहाड़ी में अचानक ट्रैक्टर ट्रॉली अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी थी। हादसे में जसवीर सिंह उर्फ जस्सी (27), हैरी (15) और सादा बाबा (65) की मौके पर मौत हो गई। जहां बुधवार सुबह हादसा हुआ, उससे कुछ ही दूरी पर देर रात हादसे में सात की मौत हो गई।
-

जालंधर : एनकाउंटर की खबर पर लगी भाजपा की मोहर, पूर्व विधायक इंदर इकबाल सिंह अटवाल होंगे लोकसभा उपचुनाव के उम्मीदवार, हुआ ऐलान
जालंधर/वरुण : लोकसभा उपचुनाव को लेकर कल नामांकन भरने की प्रक्रिया शुरू हो रही है। वही इस उपचुनाव को लेकर भाजपा प्रत्याशी घोषित कर दिया है। भाजपा ने पूर्व अकाली विधायक स. इंद्र इकबाल सिंह अटवाल को अपना प्रत्याशी घोषित किया है। एनकाउंटर न्यूज़ ने आज कुछ समय पहले ही पूर्व अकाली विधायक इकबाल सिंह अटवाल को भाजपा का उम्मीदवार घोषित करने का ऐलान किया था।

भाजपा ने अटवाल के नाम की घोषणा बुधवार रात करीब 11 बजे की गई। अटवाल शिरोमणि अकाली दल के दिग्गज नेता और लोकसभा के पूर्व डिप्टी स्पीकर चरणजीत सिंह अटवाल के बेटे हैं। इंदर इकबाल सिंह अटवाल शिरोमणि अकाली दल की टिकट पर एक बार विधायक भी बन चुके हैं। भारतीय जनता पार्टी ने सिख चेहरे को उम्मीदवार बनाया है और इससे पार्टी को दोहरा फायदा हो सकता है। अटवाल के कारण ग्रामीण क्षेत्रों में भाजपा अपनी पकड़ बना सकती है तो वही वाल्मीकि समाज का वोट बैंक भी हासिल कर सकती है।
उल्लेखनीय है कि कांग्रेस से कर्मजीत काैर, आप से सुशील रिंकू और शिअद-बसपा डा. सुक्खी मैदान में हैं। बता दें कि लोकसभा उपचुनाव को लेकर सियासी पार्टियों में जोड़-तोड़ जोरों से चल रही है। हाल ही में जहां आप पार्टी ने कांग्रेस को बड़ा झटका देते हुए सुशील रिंकू सहित कई कार्यकर्ताओं को पार्टी में शामिल करवाया था।
वहीं भाजपा ने भी अकाली दल को झटका देते हुए पूर्व विधायक स. इंद्र इकबाल सिंह अटवाल सहित कई कार्यकर्ताओं को पार्टी में शामिल करवाया है। जिसके बाद आप ने सुशील रिंकू को चुनाव की टिकट दी तो वहीं भाजपा पूर्व अकाली विधायक स. इंद्र इकबाल सिंह अटवाल टिकट देने की तैयारी में है।
-

जालंधर : 2 दिन पहले जिस जगह चली थी गोलियां, वहीं से पुलिस ने दर्जनभर जुआरियों को किया काबू
जालंधर/वरुण : थाना दो की पुलिस ने सांई दास सीनियर सेकेंडरी स्कूल की दशहरा ग्राउंड से जुआ खेल रहे जुआरियों को काबू किया है। अभी कुछ दिन पहले ही इसी ग्राउंड के नजदीक जुआरियों के ऊपर लुटेरों ने हमला कर गोली चलाई थी और इलाके में दहशत फैल गई थी। इस घटना की सीसीटीवी मीडिया में वायरल हो चुकी है। जुआरियों को ना तो पुलिस का डर है और ना ही लुटेरों का। पुलिस जुआरियों के ऊपर मामला दर्ज करने की तैयारी कर रही है।
-

जालंधर : पूर्व विधायक इंदर इकबाल सिंह अटवाल होंगे भाजपा से लोकसभा उपचुनाव के उम्मीदवार!
जालंधर/वरुण : लोकसभा उपचुनाव को लेकर कल नामांकन भरने की प्रक्रिया शुरू हो रही है। वही इस उपचुनाव को लेकर भाजपा प्रत्याशी घोषित करने की तैयारी में है। सूत्रों के मुताबिक भाजपा पूर्व अकाली विधायक स. इंद्र इकबाल सिंह अटवाल को अपना प्रत्याशी घोषित करेगी।
थोड़ी देर में इनके नाम की आधिकारिक घोषणा हो सकती है। उल्लेखनीय है कि कांग्रेस से कर्मजीत काैर, आप से सुशील रिंकू और शिअद-बसपा डा. सुक्खी मैदान में हैं। बता दें कि लोकसभा उपचुनाव को लेकर सियासी पार्टियों में जोड़-तोड़ जोरों से चल रही है। हाल ही में जहां आप पार्टी ने कांग्रेस को बड़ा झटका देते हुए सुशील रिंकू सहित कई कार्यकर्ताओं को पार्टी में शामिल करवाया था।
वहीं भाजपा ने भी अकाली दल को झटका देते हुए पूर्व विधायक स. इंद्र इकबाल सिंह अटवाल सहित कई कार्यकर्ताओं को पार्टी में शामिल करवाया है। जिसके बाद आप ने सुशील रिंकू को चुनाव की टिकट दी तो वहीं भाजपा पूर्व अकाली विधायक स. इंद्र इकबाल सिंह अटवाल टिकट देने की तैयारी में है।
