Blog

  • बद्दी के दीपू पंडित बने भाजपा युवा मोर्चा के सचिव व नरेंद्र बने महामंत्री

    बद्दी के दीपू पंडित बने भाजपा युवा मोर्चा के सचिव व नरेंद्र बने महामंत्री

    बद्दी/ सचिन बैंसल: दून विधानसभा लेही निवासी नरेंद्र चौधरी युवा मोर्चा में महामंत्री व बद्दी के दीपू पंडित को सचिव बनाया गया है। इन दोनों के मनोनयन ने दून के लोगों में खुशी जताई है। नरेंद्र चौधरी व दीपू पंडित का मानना है की वह एक विश्व स्तरीय संगठन के कार्यकर्ता होने पर गर्व महसूस करते है। जिला युवा मोर्चा में महामंत्री के पद पर कार्य करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ है।यह राष्ट्रवादी संगठन है।अगर संगठन है तभी कार्यकर्ता है ।यानी संगठन से ही कार्यकर्ता है।

    संगठन ने उन्हें जो जो जिम्मेदारी सौंपी है। वह इसको पूरी जिम्मेवारी से निभायेंगे और ईमानदारी से अपना कार्य करेंगे।
    नरेंद्र चौधरी व दीपू पंडित ने इस नियुक्ति पर नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर,पूर्व केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर, प्रदेश अध्यक्ष राजीव बिंदल,पूर्व विधायक दून परमजीत सिंह पम्मी ,प्रदेश अध्यक्ष युवा मोर्चा सनी शुक्ला ,जिला अध्यक्ष रतन पाल , जिला उपाध्यक्ष गुरमेल चौधरी ,जिला अध्यक्ष युवा मोर्चा भूपेंद्र ठाकुर,मंडल अध्यक्ष दून -मान सिंह मेहता का अभार जताया।

  • Punjab News: बच्चों के अपहरण की कोशिश नाकाम, सूझबूझ से बचाई जान, देखें वीडियो

    Punjab News: बच्चों के अपहरण की कोशिश नाकाम, सूझबूझ से बचाई जान, देखें वीडियो

    पठानकोट: देश के बड़े शहरों में बच्चों के अपहरण के मामले जहां आए दिन सुर्खियों में रहते हैं, वहीं अब ऐसे गिरोह गाँवों तक पहुंचते दिख रहे हैं। ताज़ा मामला ज़िले के सीमावर्ती क्षेत्र के आदम वडमान गांव से सामने आया है, जहां अज्ञात लोगों ने दो बच्चों का अपहरण करने की कोशिश की। हालांकि, बच्चों की सूझबूझ से यह कोशिश नाकाम हो गई।

    मिली जानकारी के अनुसार दोनों बच्चे ट्यूशन पढ़ने जा रहे थे, तभी एक संदिग्ध गाड़ी उनके पास आकर रुकी और उसमें बैठे लोगों ने उन्हें जबरन अगवा करने का प्रयास किया। इस दौरान एक बच्चे ने अपहरणकर्ता का हाथ काटकर खुद को छुड़ाया, जबकि दूसरे बच्चे ने साथी को खींचकर भागने की कोशिश की। इस अफरा-तफरी में एक बच्चे के सिर पर चोट लग गई। घटना की सूचना गांववासियों को मिलने पर इलाके में अफरा-तफरी मच गई। ग्रामीणों ने पुलिस को मामले की जानकारी दी।

    वहीं, इस घटना को लेकर जब पुलिस अधिकारियों से बात की गई तो उन्होंने ऐसी किसी भी घटना से इनकार किया, लेकिन बताया कि जांच की जा रही है और यदि कोई ठोस सबूत या शिकायत सामने आती है तो कार्रवाई की जाएगी।ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि गांव और आसपास के क्षेत्रों में गश्त बढ़ाई जाए ताकि इस तरह की घटनाओं को रोका जा सके।

  • Punjab News: Spa Centre के आड़ में देह व्यापार का पर्दाफाश, तीन संचालकों के खिलाफ केस दर्ज, देखें वीडियो

    Punjab News: Spa Centre के आड़ में देह व्यापार का पर्दाफाश, तीन संचालकों के खिलाफ केस दर्ज, देखें वीडियो

    जीरकपुर: पुलिस ने वीआईपी रोड इलाके में स्थित तीन स्पा सेंटर्स पर छापेमारी कर देह व्यापार का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने हनी बी स्पा, नेचर स्पा और मिनी ट्यूलिप डे स्पा में दबिश दी, जहां स्पा सेंटर्स की आड़ में देह व्यापार चलाया जा रहा था। छापेमारी के दौरान पुलिस ने मौके से छह युवतियों को रेस्क्यू कराया। जांच में सामने आया कि स्पा संचालक युवतियों से देह व्यापार करवाने का काम कर रहे थे।

    पुलिस ने इस संबंध में तीनों स्पा मालिकों के खिलाफ इमोरल ट्रैफिक प्रिवेंशन एक्ट की धारा 3, 4 और 5 के तहत मामला दर्ज किया है। फिलहाल पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। अधिकारियों ने बताया कि आने वाले समय में शहर के अन्य स्पा सेंटर्स की भी जांच की जाएगी और जो भी केंद्र देह व्यापार जैसे अवैध कार्यों में लिप्त पाए जाएंगे, उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

  • CM Sukhu ने की अहम बैठक, इन फैसलों को दी गई मंजूरी

    CM Sukhu ने की अहम बैठक, इन फैसलों को दी गई मंजूरी

    शिमला: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू की अध्यक्षता में आज आयोजित राज्य मंत्रिमंडल की बैठक में परिवहन विभाग को राजीव गांधी स्वरोजगार योजना के अंतर्गत 40 प्रतिशत सब्सिडी के प्रावधान के साथ 1000 मौजूदा डीजल/पेट्रोल टैक्सियों को इलेक्ट्रिक टैक्सियों से बदलने के लिए आवश्यक अनुमति प्रदान की गई। मंत्रिमंडल ने 1 अप्रैल, 2025 से विशेष पुलिस अधिकारियों के मानदेय में 300 रुपये प्रति माह की वृद्धि को मंजूरी प्रदान की। इससे राज्य के 510 विशेष पुलिस अधिकारी लाभान्वित होंगे। इसका लाभ गैर-जनजातीय क्षेत्रों के 403 और जनजातीय क्षेत्रों के 107 अधिकारियों को मिलेगा। मंत्रिमंडल ने मुख्यमंत्री की घोषणा के अनुसार 1 अप्रैल, 2025 से एसएमसी शिक्षकों (टीजीटी, सीएंडवी, जेबीटी, लैक्चरर, डीपीई), आईटी कंप्यूटर शिक्षकों, मिड-डे-मील कार्यकर्ताओं और अंशकालिक जलवाहकों के मानदेय में 500 रुपये प्रति माह की वृद्धि को कार्योत्तर स्वीकृति प्रदान की।

    मंत्रिमंडल ने राज्य में प्राकृतिक खेती खुशहाल किसान योजना और हिमाचल प्रदेश फसल विविधीकरण परियोजना (जाइका चरण-2) के कार्यान्वयन और कुशल निगरानी प्रणाली को सुव्यवस्थित करने के प्रस्ताव को मंजूरी दी गई। यह प्रणाली विभागों, एसपीएनएफ और जाइका के मध्य सामंजस्य को बढ़ावा देने के साथ-साथ परियोजनाओं के प्रमुख कार्यक्रमों के तहत अपेक्षित परिणामों के साथ कुशल शासन और कार्यान्वयन सुनिश्चित करने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।

    बैठक में ग्रामीण क्षेत्रों में निर्माण गतिविधियों को विनियमित करने के लिए आदर्श उप-नियमों के रूप में ग्राम पंचायतों द्वारा अपनाए जाने वाले ग्रामीण क्षेत्र विकास दिशा निर्देशों के प्रारूप को अंतिम रूप देने के लिए राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी की अध्यक्षता में एक मंत्रिमंडलीय उप-समिति गठित करने का निर्णय लिया गया। ग्रामीण विकास मंत्री अनिरुद्ध सिंह, शहरी विकास मंत्री विक्रमादित्य सिंह और नगर एवं ग्राम नियोजन मंत्री राजेश धर्माणी इस मंत्रिमंडलीय उप-समिति के सदस्य होंगे।

    बैठक में राज्य सरकार के विभागों, बोर्डों, निगमों इत्यादि के अंतर्गत ग्रुप-ए, बी, सी और डी के पदों/सेवाओं में नियुक्ति के लिए विचार हेतु योग्य मेधावी खिलाड़ियों की सूची में 19 खेलों को शामिल करने को मंजूरी दी गई। इन खेलों में बेसबॉल, पैरा स्पोर्ट्स, रग्बी ट्रायथलॉन, बधिर खेल, मल्लखंब, कूडो, मोटर स्पोर्ट्स, पेंचक सिलेट, शूटिंग बॉल, सॉफ्ट टेनिस, रोल बॉल, टेनपिन बॉलिंग, रस्साकशी, तलवारबाजी, नेटबॉल, सेपक टकराव, वुशु और किकबॉक्सिंग शामिल हैं। मंत्रिमंडल ने डायरेक्ट ऑफ रिक्रयूटमेंट के अंतर्गत कनिष्ठ कार्यालय सहायक (आईटी) के लिए एक अलग और विशिष्ट राज्य संवर्ग बनाने को मंजूरी दी, जिसके लिए पहले चरण में जॉब ट्रेनी के रूप में 300 पद सृजित किए जाएंगे।बैठक में नाहन मेडिकल कॉलेज के विस्तार के लिए नव चयनित भूमि पर निर्माण कार्य को मंजूरी प्रदान की गई।

    मंत्रिमंडल द्वारा चिकित्सा शिक्षा एवं अनुसंधान विभाग में नए स्नातकोत्तर और सुपर स्पेशियलिटी पाठ्यक्रमों में प्रवेश को विनियमित करने के लिए कार्योत्तर अनुमति देने पर स्वीकृति प्रदान की। मंत्रिमंडल ने आईजीएमसी शिमला के सुपर स्पेशियलिटी, डॉ. राजेन्द्र प्रसाद राजकीय चिकित्सा महाविद्यालय टांडा, लाल बहादुर शास्त्री राजकीय चिकित्सा महाविद्यालय नेरचौक और डॉ. राधाकृष्णन राजकीय चिकित्सा महाविद्यालय से सहायक प्रोफेसर के 32 नये पदों को चिकित्सा शिक्षा निदेशालय के तहत एमरजेंसी मेडिसिन विभाग में स्थानांतरित करने के स्वास्थ्य विभाग के प्रस्ताव को मंजूरी प्रदान की। बैठक में नई रेजिडेंट डॉक्टर्स नीति-2025 को तैयार करने को भी मंजूरी दी गई। मंत्रिमंडल ने सहायक स्टाफ नर्स की नियुक्ति को विनियमित करने के उद्देश्य से नीति/योजना तैयार करने हेतु स्वास्थ्य विभाग के प्रस्ताव को सैद्धांतिक रूप से मंजूरी दी।

    बैठक में हिमाचल प्रदेश के मूल निवासियों के लिए ब्याज अनुदान सहित भू-स्थलीय सौर ऊर्जा परियोजनाओं की स्थापना हेतु योजना में संशोधन को भी मंजूरी दी गई। इस योजना का नाम अब राजीव गांधी स्वरोजगार सौर ऊर्जा योजना होगा, जिसके अंतर्गत जनजातीय और गैर-जनजातीय क्षेत्रों में 100 किलोवाट से 2 मेगावाट तक की भू-स्थलीय सौर ऊर्जा परियोजनाएं स्थापित करने के लिए ब्याज अनुदान दिया जाएगा। जनजातीय क्षेत्रों में 100 किलोवाट से 2 मेगावाट तक की सौर ऊर्जा परियोजनाओं की स्थापना हेतु सरकार द्वारा 5 प्रतिशत ब्याज अनुदान प्रदान किया जाएगा, जबकि गैर-जनजातीय क्षेत्रों में 4 प्रतिशत ब्याज अनुदान प्रदान करने का प्रावधान किया गया है।

    मंत्रिमण्डल ने राज्यों को पूंजी निवेश 2025-26 हेतु विशेष सहायता योजना के संदर्भ में हिमाचल प्रदेश नगर एवं ग्राम नियोजन नियम, 2014 में संशोधन को मंजूरी प्रदान की।मंत्रिमण्डल ने पर्यटन निवेश संवर्धन परिषद की स्थापना को मंजूरी दी, जो पर्यटन निवेश को कुशलतापूर्वक और पारदर्शी तरीके से आकर्षित करने, उसका मूल्यांकन करने और उसे सुगम बनाने के लिए एक तंत्र पर काम करेगी।

    मंत्रिमण्डल ने राज्य में फार्मा इकाइयों द्वारा उपयोग किए जाने वाले एक्स्ट्रा न्यूट्रल अल्कोहल, रेक्टिफाइड और सभी प्रकार के स्पिरिट की खरीद, भंडारण, परिवहन, गुणवत्ता परीक्षण और आपूर्ति के लिए हिमाचल प्रदेश सामान्य उद्योग निगम को नोडल एजेंसी के रूप में नामित करने का निर्णय लिया।

    मंत्रिमण्डल ने राज्य में पुरुष अनुबंध कर्मचारियों को 15 दिन का पितृत्व अवकाश देने की अनुमति दी। सोलन जिले में हरिपुर संधोली-2, सूरजमाजरा लुबाना और बद्दी ब्लॉक के चक्कन में तीन नए सरकारी प्राथमिक विद्यालय खोलने का निर्णय लिया गया। मंत्रिमण्डल ने राज्य के अधिकतम विद्यार्थियों को लाभान्वित करने के उद्देश्य से डॉ. यशवंत सिंह परमार विद्यार्थी ऋण योजना में संशोधन को मंजूरी दी। संशोधन के अनुसार, स्नातकोत्तर शिक्षा के लिए एक प्रतिशत ब्याज दर पर शिक्षा ऋण की सुविधा भी दी जाएगी। इसके अतिरिक्त, लाभार्थी विद्यार्थी के परिवार की आय सीमा 4 लाख रुपये से बढ़ाकर 12 लाख रुपये प्रति वर्ष कर दी गई है।

     

  • Jalandhar News: Varinder Ghuman की याद में रखा गया पार्क का नाम, देखें Live

    Jalandhar News: Varinder Ghuman की याद में रखा गया पार्क का नाम, देखें Live

    जालंधर: दिवंगत बॉडी बिल्डर और एक्टर वरिदंर घुम्मन की याद में पार्क लोगों को समर्पित किया गया। इस अवसर पर शहर के मेयर विनीत धीर और घुम्मन के पारिवारिक सदस्यों के साथ कई गणमान्य मौजूद थे।

    हल्का इंचार्ज नितिन कोहली ने कहा कि वरिंदर घुम्मन के निधन के बाद सरकार ने यह सोचा था कि उनके नाम पर पार्क बनाई जाए। जालंधर के बॉडी बिल्डर की याद में यह पार्क बनाई है। इस पार्क का उद्घाटन वरिंदर घुम्मन की बेटी के द्वारा किया गया है। भगवान बेटी को ताकत दे और इस मुश्किल घड़ी से उभरने का साहस दे।

    घुम्मन की बेटी ने कहा कि – ‘आज का सिर्फ एक कार्यक्रम नहीं है। यह मेरे पापा की याद में एक श्रद्धांजलि है। मेरे पापा सिर्फ एक आम बॉडी बिल्डर ही नहीं थे। वह शाकाहारी बॉडीबिल्डर थे। वो सबके लिए इंस्पीरेशन थे उन्हें देखकर मुझे भी अपने शरीर से प्यार हुआ। मैं भी सुबह उठकर जिम करती हूं। पूरे भारत में उन्होंने अपना नाम बनाया। मेरे पिता मेरे अध्यापक थे, मेरी स्ट्रेंथ थे और मैं चाहती हूं कि उन्हें इंसाफ मिले और मैं उनकी हमेशा आभारी रहूंगी’।

    मेयर विनीत धीर ने इस दौरान मीडिया से बात करते हुए कहा कि –  ‘आज वरिंदर घुम्मन की याद में पार्क का उद्घाटन किया गया है। यह बहुत ही इमोशनल पल है।  सभी के वरिंदर घुम्मन के परिवार के साथ बहुत अच्छे संबंध थे। यह हादसा बहुत ही हैरान करने वाले थे। जालंधर शहर को उनके परिवार ने बहुत कुछ दिया है। किसी ने कभी भी नहीं सोचा था कि घुम्मन इतनी जल्दी हमें छोड़ कर चले जाएंगे। जल्द ही इस मामले में कार्रवाई की जाएगी और गुनाहगारों को भी जल्दी पकड़ लिया जाएगा। वह परिवार को संवेदना प्रकट करते है और घुम्मन की दिवगंत आत्मा को भगवान शांति दे’।

  • Himachal News: स्कूली बैन की टक्कर से महिला घायल

    Himachal News: स्कूली बैन की टक्कर से महिला घायल

    ऊना/ सुशील पंडित: पुलिस थाना हरोली के अंतर्गत आते गांव समनाल में स्कूली वैन की टक्कर से सड़क पार कर रही महिला घायल हो गई जिसे उपचार हेतु क्षेत्रीय अस्पताल ऊना लाया गया है। वहीं पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है। पुलिस को दी शिकायत में सतनाम सिंह निवासी गांव व डा0 बालीवाल त0 हरोली जिला ऊना ने बताया कि वह समनाल चौक पर अपनी दुकान के बाहर ब्रामदा में खड़ा था तो करीब 12.30 बजे इसकी दुकान के सामने रोड़ से दूसरी साईड खड़ी महिला कश्मीर कौर पत्नी स्व0 योगा सिंह निवासी वालीवाल रोड़ क्रॉस करने लगी।

    उसी समय हरोली की तरफ से एक स्कूल बैन संख्या (TO525HP4204F) तेज रफतार से आई और स्कूल वैन के चालक ने रोड़ क्रॉस कर रही कश्मीर कौर को टक्कर मार दी जिससे उसे चोटें आई है। घायल कश्मीर कौर को सीएचसी हरोली लाया गया जहां से  क्षेत्रीय अस्पताल ऊना रैफर किया गया है। वहीं पुलिस ने शिकायत के आधार पर अनमोल शर्मा पुत्र द्वारका दास निवासी कोटला खुर्द के खिलाफ वीएनएस की विभिन्न धाराओं के अंतर्गत पुलिस थाना हरोली में मामला दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है।

  • Himachal News: टिप्पर सवार 1.40 ग्राम चिट्टे सहित दो काबू 

    Himachal News: टिप्पर सवार 1.40 ग्राम चिट्टे सहित दो काबू 

    ऊना /सुशील पंडित:  पुलिस थाना गगरेट के अंतर्गत आते होशियारपुर रोड़ पर टिप्पर चालक व साथ बैठे युवक को 1.40 ग्राम चिट्टे सहित काबू किया है और मामला दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार बीती देर शाम के समय मुख्य आरक्षी विजय कुमार थाना गगरेट पर आधारित पुलिस टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर गगरेट-होशियारपुर रोड कॉफी हाऊस के नजदीक यातायात चैकिंग डयूटी करते हुए,होशियारपुर की तरफ से टिप्पर संख्या (पीवी 07 सी सी 4999) को जांच के लिए रोका तो तलाशी के दौरान टिप्पर के अन्दर डैशवोर्ड पर विछाये हुये मैट के नीचे एक पालिथीन लिफाफा पारदर्शी के अन्दर 1.40 ग्राम  चिट्टा/हैरोईन बरामद हुआ ।

    आरोपितों की पहचान चालक कर्ण ठाकुर (32) पुत्र दिलवाग सिंह निवासी मुबारिकपुर तह0 अम्ब जिला ऊना व साथ बैठे अमनजोत (35) पुत्र वलराज सिंह निवासी न्यु म़ाडल टाऊन होशियारपुर (पंजाब) के रूप में हुई है। वहीं पुलिस ने मादक द्रव्य अधिनियम के तहत पुलिस थाना गगरेट में मामला दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है।

  • Haryana News: युवक से लूट करने के मामले में 4 नाबालिग आरोपी गिरफ्तार, देखें वीडियो

    Haryana News: युवक से लूट करने के मामले में 4 नाबालिग आरोपी गिरफ्तार, देखें वीडियो

    पंचकूला: सेक्टर-16 चौकी टीम को एक बड़ी सफलता मिली है। टीम ने तेज कार्रवाई करते हुए लूट की वारदात को 24 घंटे के अंदर सुलझा दिया है। मामले की जानकारी देते हुए डीसीपी सृष्टि गुप्ता ने बताया कि 23 अक्टूबर को मूल तौर पर उत्तर प्रदेश निवासी और हाल ही में पंचकूला में रहने वाले युवक ने सेक्टर-16 की पुलिस चौकी में शिकायत दर्ज करवाई थी।

    शिकायत में युवक ने बताया कि उसी दिन शाम को वह साइकिल पर सवार सेक्टर-9 की ओर जा रहा था। इसी दौरान सेक्टर-16/17 गोल चक्कर के पास 4 अज्ञात युवकों ने उसको घेर लिया। इन युवकों ने उस पर चाकू के साथ हमला किया और कैश लूट लिया। इसके अलावा युवकों ने उसे जान से मारने की धमकी भी दी।

    सेक्टर-16 चौकी इंचार्ज सिंह राज की टीम ने तुंरत मामले का जायजा लिया और आरोपी युवकों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए कार्रवाई शुरु कर दी है। जांच के दौरान यह पता चला कि चारों आरोपी नाबालिग है और उनकी उम्र करीबन 15 से 17 साल के बीच में है।

    डीसीपी सृष्टि गुप्ता ने बताया कि चारों नाबालिगों को पुलिस अभिरक्षा में लेकर जुवेनाइल जस्टिस बोर्ड के सामने पेश किया गया है। इसके बाद उन्हें बाल सुधार गृह अंबाला में भेज दिया गया है। आरोपी युवकों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धाराओं 115 (2), 118 (1), 126 (2), 309 (4) और 3(5) के अंतर्गत मामला दर्ज कर लिया है। इसके अलावा पुलिस ने वारदात में इस्तेमाल होने वाला चाकू भी बरामद कर लिया है।

     

     

  • Crysta Innova और Creta Car में हुई जबरदस्त टक्कर, बाल-बाल बची लोगों की जान

    Crysta Innova और Creta Car में हुई जबरदस्त टक्कर, बाल-बाल बची लोगों की जान

    मोहाली: फेज 8बी की लाइटों के पास आज सुबह करीबन 7 बजे क्रिस्टा इनोवा और क्रेटा कार में जबरदस्त टक्कर हो गई। इस हादसे में दोनों वाहनों में सवार लोगों की जान बाल-बाल बची है। वहीं दोनों गाड़ियों को काफी नुकसान हुआ है। सूत्रों की मानें तो टक्कर इतनी तेज थी कि दोनों गाड़ियों के आगे वाले हिस्से बुरे तरह क्षतिग्रस्त हो गए हैं।

    मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई हालांकि गनीमत यह रही कि इस हादसे में किसी को गंभीर चोटें नहीं आई। हादसे की जानकारी देते हुए 8बी चौंकी इंचार्ज गुलशन कुमार ने बताया कि अभी तक किसी भी पक्ष की ओर से उन्हें कोई शिकायत नहीं मिली है। पुलिस ने अपनी ओर से दोनों गाड़ियों को सड़क के किनारे से हटा दिया है ताकि यातायात पर कोई असर न हो और सड़क पर जाम की स्थिति न बने।

     

     

  • केंद्र सरकार की पाई–पाई हिमाचल को मिलेगी, राहत के लिए सुक्खू सरकार ने क्या किया  : जयराम ठाकुर

    केंद्र सरकार की पाई–पाई हिमाचल को मिलेगी, राहत के लिए सुक्खू सरकार ने क्या किया : जयराम ठाकुर

    हर दिन केंद्र की तरफ से किसी ने किसी योजना में करोड़ों रुपए हिमाचल को मिलता है

    ऊना/शिमला/सुशील पंडित: शिमला से जारी बयान में पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने मुख्यमंत्री के बेतुके बयान पर टिप्पणी करते हुए ने कहा कि आपदा की वजह से हजारों घर नष्ट हो गए हैं। लोगों के जीवन भर की कमाई चली गई है। हजारों लोगों के सिर पर छत नहीं है। बेघर लोग सरकार की तरफ आशा की नजरों से देख रहे हैं। सर्दियों सिर पर हैं और लोगों के रहने का ठिकाना नहीं है। प्रदेश के लोगों को राहत पहुंचाने की बजाय मुख्यमंत्री और उनके मंत्री मसखरी कर रहे हैं। आपदा से गहरे जख्म सरकार की कारगुज़ारी से लोगों को पहुंच रहा है।

    आपदा में ज्यादा से ज्यादा और जल्दी से जल्दी मदद करने की परंपरा रही है। यह सरकार आपदा प्रभावितों के मामले में भी संवेदनहीन है। केंद्र सरकार द्वारा पिछले ढाई सालों में आपदा के लिए भेजी गई 5500 करोड रुपए की धनराशि का दसवां हिस्सा भी हिमाचल प्रदेश सरकार आपदा प्रभावितों पर खर्च नहीं कर पाई। वर्ष 2025 की आपदा को 3 महीने से ज्यादा का समय बीत गया। सरकार द्वारा राहत पैकेज की घोषणा को अभी 2 महीने से ज्यादा का समय बीत गया। 10 जुलाई को मुख्यमंत्री ने कहा था कि प्रदेश के लोगों को घर बनाने के लिए 7 लाख रुपए मिलेंगे।

    एक भी आपदा प्रभावित को सरकार की तरफ से राहत पैकेज का एक भी पैसा नहीं मिला है। हर बात पर सुक्खू सरकार केंद्र सरकार पर दोष नहीं डाल सकती। केंद्र सरकार नियमों के अनुसार हिमाचल प्रदेश को लगातार आर्थिक सहायता प्रदान कर रही है। नुकसान को देखते हुए आपदा राहत राशि में पहले भी बढ़ोतरी की गई इस बार भी 1500 करोड के पैकेज की घोषणा प्रधानमंत्री द्वारा की गई है। लेकिन मुख्यमंत्री यह समझ लें कि वह पैसा सरकार चलाने की बजाय आपदा प्रभावितों को राहत देने के लिए ही मिलेगा।

    जयराम ठाकुर ने कहा कि नरेंद्र मोदी की सरकार में केंद्र द्वारा जो भी प्रॉमिस किया जाता है वह निस्संदेह पूरा होता है। केंद्र द्वारा जारी  शत प्रतिशत राज्यों को मिलता है। पहले भी मिलते आया है आगे भी मिलेगा। प्रधानमंत्री का स्पेशल पैकेज मोदी की गारंटी है। मोदी की गारंटी का मतलब उसके पूरा होने की गारंटी होता है। हिमाचल प्रदेश के हिस्से की पाई- पाई हिमाचल प्रदेश को मिलेगी। सरकार उसके लिए जो प्रशासनिक व्यवस्थाएं हैं सिर्फ उसका पालन करें। पहले भीं केंद्र सरकार द्वारा जो कहा गया वह दिया गया।

    हिमाचल प्रदेश को विशेष राज्य का दर्जा भी नरेंद्र मोदी की सरकार ने ही दिया जिसे यूपीए सरकार ने छीन लिया था। विशेष दर्जे के कारण हीआज हिमाचल प्रदेश को किसी भी परियोजना के खर्च का  40% के बजाय 10% की हिस्सेदारी ही देनी पड़ती है 90% खर्च अकेले केंद्र की मोदी सरकार ही वहन करती है। आज हिमाचल प्रदेश में एक्सटर्नल फंडेड जितने भी प्रोजेक्ट चल रहे हैं उसका 90% भुगतान केंद्र सरकार द्वारा ही दिया जा रहा है। इसके बाद भी हर दिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी केंद्र सरकार और पूर्व की भाजपा सरकार को कोसना सरकार के लिए शर्म की बात है।

    जयराम ठाकुर ने कहा कि केंद्र अपना काम कर रही है लेकिन सवाल यह है कि आपदा जैसी भयावह स्थिति में राज्य सरकार क्या कर रही है? क्या आपदा से त्रस्त लोगों की मदद करने का काम राज्य की सरकार का नहीं है? क्या राज्य सरकार अपने संसाधनों से आपदा प्रभावितों की कोई मदद नहीं करेगा? क्या प्रदेश के मुखिया सिर्फ केंद्र सरकार के ऊपर सारा दोष मढ़कर आपदा प्रभावितों को ऐसे ही सर्दी में ठिठुरने के लिए छोड़ देंगे। क्या केंद्र द्वारा भेजा गया आपदा राहत का पैसा मुख्यमंत्री सरकार प्रदेश चलाने में ही खर्च करेंगे।

    इसी विधानसभा सत्र में पूछे गए सवाल के जवाब में सरकार द्वारा बताया गया था कि केंद्र सरकार द्वारा 2023 से अब तक आपदा राहत के लिए लगभग 5500 करोड रुपए दे चुकी है। उसके बाद भी 207 करोड रुपए से ज्यादा की धनराशि एनडीआरएफ व अन्य मदों में हिमाचल में फिर से आई है। सरकार ने विधानसभा में बताया है कि सरकार द्वारा 300 करोड रुपए से कम धनराशि अब तक आपदा प्रभावितों को दी गई है। सभी आंकड़े सरकारी हैं। इसे झूठ बोलने में अंतरराष्ट्रीय ख्याति अर्जित कर चुकी सुक्खू सरकार ने सामने रखें हैं। इसलिए मुख्यमंत्री का पूरा प्रचार तंत्र और मित्र मंडली चाहकर भी आंकड़ों को झुठला नहीं पाएगी।

    तो मुख्यमंत्री से प्रदेश की जनता यह जानना चाहती है कि केंद्र द्वारा अब तक भेजे गए आपदा राहत की धनराशि प्रदेशवासियों को क्यों नहीं मिली? केंद्र द्वारा भेजी गई धनराशि कहां खर्च हुई? क्या मुख्यमंत्री राज्य के संसाधनों से आपदा प्रभावित लोगों को राहत देंगे या नहीं? जिस व्यक्ति के सिर पर छत नहीं होती है उसके लिए एक-एक पल भारी होता है। लेकिन इस सरकार ने 3 महीने का वक्त ऐसे ही गुजार दिया। सर्दियों में ऐसे लोगों का क्या होगा उनके बारे में एक बार भी नहीं सोचा।

    बस के ड्राइवर और कंडक्टर को ही बलि का बकरा बना रही है सरकार

    जयराम ठाकुर ने कहा कि मुख्यमंत्री एचआरटीसी की अनियमितताओं को लेकर मंत्री और प्रबंधन को दोष देते हैं। लेकिन प्रबंधन किसी भी अनियमितता के लिए सिर्फ ड्राइवर और कंडक्टर को बलि का बकरा बनाते हैं। कोई राहुल गांधी का वीडियो चला दे तो ड्राइवर कंडक्टर पर कार्रवाई होती है, बस को यात्री धक्का मार कर बस अड्डा पहुंचाते हैं तो भी और यदि बस में कोई सीट टूटी हो तब भी वीडियो वायरल होने पर यह सरकार ड्राइवर और कंडक्टर पर ही कार्रवाई करती है। क्या एचआरटीसी में सभी अनियमितता के लिए सिर्फ और सिर्फ ड्राइवर और कंडक्टर ही दोषी हैं? सरकार लोगों की आंखों में धूल झोंकने के बजाय अपनी जिम्मेदारी समझे तो सरकार और प्रदेश के लिए बेहतर होगा।