Blog

  • Android Users रहे सावधान! ये जासूसी वायरस चुरा सकता है आपका डेटा

    Android Users रहे सावधान! ये जासूसी वायरस चुरा सकता है आपका डेटा

    टेकः एंड्रॉयड यूजर को सावधान होने की जरूरत है। विशेषज्ञों ने चेतावनी दी है कि एक स्पाइवेयर जो एंड्रॉयड यूजर का सारा डाटा चुरा सकता है। इस स्पाइवेयर का नाम है क्लेरैट (ClayRat) है। यह पहले भी आया था लेकिन अब और खतरनाक होकर लौटा है।

    मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, क्लेरैट आपके फोन से SMS मैसेज, कॉल लॉग, फोटो चुरा सकता है। यह खुद कॉल कर सकता है और आपके सारे कान्टैक्ट को मैसेज भेज सकता है। सबसे डर वाली बात यह है कि अगर आपको पता भी चल जाए कि फोन में वायरस है तो आप ऐप को अनइंस्टॉल नहीं कर पाएंगे और फोन बंद भी नहीं कर पाएंगे।

    यह खतरनाक ऐप कई तरह के नाम से आता है। ज्यादातर ऐप्स यूट्यूब, क्रोम, व्हाट्सऐप या टिकटॉक जैसे मशहूर ऐप्स की नकल करते हैं। अब तक 700 से ज्यादा अलग-अलग खतरनाक ऐप्स पकड़े जा चुके हैं। आप जैसे ही गलती से ऐसा ऐप डाउनलोड करते हैं, यह सबसे पहले डिफॉल्ट SMS ऐप बनने की परमिशन मांगता है। उसके बाद ‘एक्सेसिबिलिटी सर्विसेज’ मांगकर अपना खेल शुरू करता है।

    जैसे ही आप यह परमिशन दे देते हैं, स्पाइवेयर अपने आप प्ले स्टोर को बंद कर देता है। वह आपके फोन की स्क्रीन पर खुद क्लिक करता रहता है ताकि गूगल प्ले प्रोटेक्ट काम न करे। इसके बाद यह आपके फोन का पिन, पासवर्ड या पैटर्न लॉक भी चुरा लेता है। पैटर्न लॉक में आप जो लाइन खींचते हैं, उसकी पूरी जानकारी ले लेता है। यह आपकी स्क्रीन को रिकॉर्ड कर सकता है। आने वाले नोटिफिकेशन पढ़ सकता है। नकली स्क्रीन दिखाकर आपका यूजरनेम और पासवर्ड चुरा सकता है। इसके अलावा, बैंकिंग ऐप्स में भी घुस सकता है।

    ऐसे करें बचाव
    सबसे पहली और जरूरी सलाह, कभी भी प्ले स्टोर के अलावा कहीं से ऐप डाउनलोड न करें। यूट्यूब, व्हाट्सऐप जैसे बड़े ऐप्स सिर्फ गूगल प्ले स्टोर से ही डाउनलोड करें। किसी ने लिंक भेजा हो तो भी न खोलें। किसी भी ऐप को एक्सेसिबिलिटी सर्विसेज की परमिशन कभी न दें। यह परमिशन सिर्फ उन लोगों के लिए है जिन्हें खास जरूरत होती है। आम यूजर को किसी भी ऐप को यह परमिशन देने की जरूरत नहीं है।

    प्ले प्रोटेक्ट चालू करें
    अपने फोन में प्ले स्टोर खोलें। ऊपर दाईं तरफ अपनी प्रोफाइल पर टैप करें। फिर प्ले प्रोटेक्ट में जाएं, सेटिंग्स पर जाएं। देख लें कि सब कुछ चालू है। अगर कोई ऐप प्ले प्रोटेक्ट बंद करने को कहे तो तुरंत उस ऐप को डिलीट कर दें।

  • Punjab News : 22-carat बताकर 18-carat सोना बेचने वाले Kalyan Jewellers पर लगा 1 लाख का जुर्माना

    Punjab News : 22-carat बताकर 18-carat सोना बेचने वाले Kalyan Jewellers पर लगा 1 लाख का जुर्माना

    लुधियाना। जिले में स्थित कल्याण ज्वेलर्स (Kalyan Jewellers) पर मां-बेटे की शिकायत के आधार पर 1 लाख रुपये का हर्जाना लगाया गया है। शिकायत में कहा गया कि उन्होंने शोरूम से जो ज्वेलरी खरीदी, उसे 22 कैरेट बताया गया था, लेकिन उस पर हॉलमार्क स्टैंप नहीं था। जांच में निकला 18 कैरेट सोना ग्राहकों ने जब अपनी तरफ़ से बाहर की लैब से ज्वेलरी की जांच करवाई तो पता चला कि ज्वेलरी की शुद्धता 18 कैरेट के बराबर है। इस बात की शिकायत जब उन्होंने शोरूम में की, तो वहां से उन्हें कोई संतोषजनक जवाब नहीं मिला। शोरूम ने मामले को लेकर दिया ये जवाब शोरूम की ओर से कहा गया कि खरीदा गया प्रोडक्ट पोल्की ज्वेलरी है। पोल्की ज्वेलरी पर हॉलमार्किंग अनिवार्य नहीं होती। खरीदारी के समय ग्राहक को यह बात बता दी गई थी। इनवॉइस में इसकी जानकारी दर्ज है। लेकिन फोरम को यह तर्क स्वीकार नहीं हुआ। कंज्यूमर फोरम ने कंपनी की दलीलें किया खारिज कंज्यूमर फोरम के सदस्यों ने कंपनी की दलीलों को कई कारणों से खारिज कर दिया। वहीं, इनवॉइस में खुद ही 22 कैरेट प्योरिटी लिखी हुई थी, जबकि कंपनी कोर्ट में उल्टा कह रही थी कि यह पोल्की ज्वेलरी है और इसकी प्योरिटी अलग होती है। फोरम ने कहा कि इनवॉइस में 22 कैरेट बताने के बाद कंपनी यू-टर्न नहीं ले सकती। प्राइस टैग पर जरूरी जानकारी नहीं थी शोरूम में लगी ज्वेलरी पर प्योरिटी, क्वालिटी, वज़न इनमें से किसी की भी डिटेल प्राइस टैग पर दर्ज नहीं थी। यह कस्टमर्स को गुमराह करने के बराबर है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट, 2019 का उल्लंघन है।

    फोरम ने माना कि गलत जानकारी देने से ग्राहक को आर्थिक नुकसान हुआ, मानसिक तनाव भी झेलना पड़ा इसलिए कंपनी को जिम्मेदार ठहराया गया।

    फोरम ने दी चेतावनी फोरम ने Kalyan Jewellers पर 1 लाख रुपये हर्जाना लगाने का आदेश दिया। साथ ही चेतावनी दी कि अगर यह राशि एक महीने के भीतर नहीं दी गई, तो उस पर 8% ब्याज लगाकर वसूली की जाएगी।    
  • मान सरकार का किसानों को तोहफा: लंबे इंतजार के बाद खेतों में आया नहरी पानी, बढ़ी उम्मीदें

    मान सरकार का किसानों को तोहफा: लंबे इंतजार के बाद खेतों में आया नहरी पानी, बढ़ी उम्मीदें

    चंडीगढ़: पंजाब के किसान आज एक नई सुबह देख रहे हैं। यह बदलाव किसी घोषणा से नहीं, बल्कि ज़मीन पर उतरे काम से आया है, जिसने सूबे की सिंचाई व्यवस्था को हमेशा के लिए बदल दिया है। मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार की दूरदर्शी पहल के कारण, पंजाब के लगभग हर खेत तक अब नहर का पानी पहुँच रहा है, एक ऐसा सपना जो दशकों से अधूरा था।

    यह किसी चमत्कार से कम नहीं कि जिस पंजाब में कभी केवल 68% खेतों को ही नहरी पानी मिल पाता था, वहाँ आज यह आँकड़ा बढ़कर प्रभावशाली 84% तक पहुँच गया है। यह उपलब्धि ‘एकीकृत प्रांतीय जल योजना’ के तहत लागू किए गए 14-सूत्री कार्यक्रम का सीधा परिणाम है। सरकार ने न केवल 15,914 जल मार्गों को बहाल किया है, बल्कि 916 नहरों और मिनर्स में फिर से पानी का प्रवाह सुनिश्चित किया है, जिससे राज्य के टेल-एंड (सबसे दूरस्थ) इलाकों तक भी पानी पहुँचने लगा है।

    इस बदलाव की सबसे बड़ी पहचान है—भूमिगत पाइपलाइनें। पानी की बर्बादी को रोकने और उसे सीधे खेत तक पहुँचाने के लिए सरकार ने 2,400 किलोमीटर लंबी भूमिगत पाइपलाइनें बिछाई हैं, जिससे 30,282 हेक्टेयर जमीन को नई सिंचाई सुविधा मिली है।

    इसी पहल का उत्साह श्री आनंदपुर साहिब हल्के के किसानों में साफ दिखाई देता है। जब इन किसानों ने पहली बार अपने खेतों में पाइपलाइन के ज़रिए नहरी पानी पहुँचते देखा, तो उनकी खुशी का ठिकाना नहीं रहा। यह पानी उनके लिए केवल सिंचाई का साधन नहीं, बल्कि 35-40 साल से सूखे पड़े इलाके में जीवन की उम्मीद बनकर आया है। भावुक किसानों ने तुरंत मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान और स्थानीय विधायक हरजोत सिंह बैंस का धन्यवाद किया। किसानों के चेहरे पर लौटी यह मुस्कान ही मान सरकार की सफलता की सच्ची कहानी है।

    मान सरकार सिर्फ पानी पहुंचाने पर ही नहीं रुकी है। जल संरक्षण और आधुनिक खेती को बढ़ावा देने के लिए भी बड़े कदम उठाए गए हैं। भूमिगत जल संकट से जूझ रहे पंजाब में अब 300 मिलियन लीटर प्रतिदिन (MLD) ट्रीटेड पानी 28 परियोजनाओं के तहत खेतों तक पहुँचाया जा रहा है। साथ ही, ड्रिप और स्प्रिंकलर जैसी आधुनिक सिंचाई प्रणालियों के लिए किसानों को समूह स्तर पर 90% और व्यक्तिगत स्तर पर 50% तक सब्सिडी दी जा रही है। इसके अलावा, कंडी क्षेत्र में 160 जल संचयन संरचनाएं और 125 गाँवों में सोलर-लिफ्ट सिंचाई योजनाएं भी शुरू की गई हैं।

    मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने स्पष्ट किया है कि यह केवल जल प्रबंधन नहीं है, बल्कि ‘हर खेत तक पानी पहुंचाने का विजन’ है। उनकी नीतियों ने पंजाब को अब सिंचाई और टिकाऊ कृषि के मॉडल राज्य के रूप में स्थापित कर दिया है, जहां किसान अब अधिक उपज और बेहतर जीवन स्तर की उम्मीद कर रहे हैं।

  • Premanand Maharaj से मिलने पहुंचे इंद्रेश उपाध्याय के पिता, महाराज ने की कथावाचक की तारीफ

    Premanand Maharaj से मिलने पहुंचे इंद्रेश उपाध्याय के पिता, महाराज ने की कथावाचक की तारीफ

    धर्म: वृंदावन के प्रसिद्ध कथावाचक इंद्रेश उपाध्याय ने हाल ही में शादी की है। उनकी शादी का कार्ड भी काफी चर्चा में रहा। अब उनके पिता कृष्ण चंद्र ठाकुर और प्रेमानंद महाराज की मुलाकात का वीडियो सोशल मीडया पर वायरल हो रहा है। इस भेंट के दौरान दोनों में बात भी हुई और बातचीत का मुख्य हिस्सा कथावाचक इंद्रेश उपाध्याय रहे। प्रेमानंद महाराज ने कहा कि इंद्रेश उपाध्याय का स्वभाव ऐसा है कि लूट लेता है और वो एक बार भी जिसके पास जाते हैं उसको अपना बना लेते हैं।

    कथावाचक की तारीफ की

    प्रेमानंद महाराज ने इंद्रेश उपाध्याय के स्वभाव की तारीफ करते हुए कहा कि उनका स्वभाव मृदु महा भागवत स्वरुप है। इंद्रेश पर हमारे संत महात्मा, वैष्णव सब आत्मा की तरह प्यार करते हैं। उनका स्वभाव है कि सबको लूट लेता है एक बार जिसके पास गए उन्हें अपना बना लेते हैं। प्रेमानंद महाराज ने इंद्रेश उपाध्याय की वाणी और कथावाचन शैली की भी तारीफ की। उन्होंने उनके पिता से यह बात कही कि आपकी ऐसी कृपा है कि उनकी वाणी में अमृत विराजमान है। जब यह भागवत चर्चा करते हैं तो चित्त को एकाग्रता करनी नहीं पड़ती। चित्त स्वभाविक एकाग्र हो जाता है।

    जयपुर में हुआ इंद्रेश उपाध्याय का विवाह

    इस दौरान कृष्ण चंद्र ठाकुर जी ने कहा कि इंद्रेश दो बार आप से मिल चुके हैं। यह वीडियो पुराना है और इंद्रेश की शादी के बाद अब वायरल हो रहा है। इंद्रेश उपाध्याय की शादी 5 दिसंबर को जयपुर के आमेर स्थित ताज होटल में वैदिक रीति-रिवाजों के अनुसार हुई। यह शादी सिर्फ एक पारिवारिक उत्सव नहीं थी बल्कि धार्मिक और सामाजिक जगत में भी खूब चर्चा का विषय बनी है। इंद्रेश उपाध्याय की शादी में देशभर से संत शामिल हुए। मंहत, आचार्य और कई विशिष्ट अतिथियों ने आजोयन में शामिल होकर उन्हें आशीर्वाद दिया। पूरे विवाह समारोह में वैदिक मंत्रोच्चार पारंपरिक रीतियों और आध्यात्मिक वातावरण का खास रंग देखने को मिला। इससे इंद्रेश उपाध्याय की शादी और यादगार बन गई।    
  • Jalandhar News : चुनाव के मद्देनजर ग्रामीण पुलिस ने किया फ्लैग मार्च

    Jalandhar News : चुनाव के मद्देनजर ग्रामीण पुलिस ने किया फ्लैग मार्च

    जालंधर, ENS: ज़िला परिषद और ब्लॉक समिति चुनाव के मद्देनजर नकोदर सब-डिवीजन में जालंधर ग्रामीण पुलिस ने भारी फोर्स के साथ फ्लैग मार्च किया। जिला परिषद चुनावों को लेकर नकोदर सब-डिवीजन के DSP ओंकार सिंह बराड़ ने अपने सब-डिवीजन में फ्लैग मार्च निकाला। इस दौरान उन्होंने भरोसा दिलाया कि उनके सब-डिवीजन में ज़िला परिषद चुनाव शांति से होंगे।

    DSP ओंकार सिंह बराड़ ने इंस्पेक्टर पलविंदर सिंह, पुलिस स्टेशन नूरमहल के चीफ़ ऑफिसर, सब इंस्पेक्टर हरमिंदर सिंह संधू, पुलिस स्टेशन सिटी के चीफ़ ऑफिसर और सब इंस्पेक्टर दिलबाग सिंह, पुलिस स्टेशन सदर के चीफ़ ऑफिसर की टीमों के साथ भारी पुलिस फोर्स के साथ सब-डिवीजन के सभी गांवों में बड़ा फ्लैग मार्च निकाला।

    इस दौरान कहा कि फ्लैग मार्च का मुख्य मकसद आने वाले ब्लॉक समिति और ज़िला परिषद चुनाव शांति और निष्पक्ष तरीके से कराना था। फ्लैग मार्च के दौरान, लोगों को यह मैसेज दिया गया कि वे बिना किसी डर के अपने वोट के अधिकार का इस्तेमाल करें और शांति बनाए रखने में पुलिस एडमिनिस्ट्रेशन का साथ दें।

    इसके साथ ही पुलिस ने शरारती तत्वों को साफ चेतावनी दी कि अगर कोई भी कानून-व्यवस्था को बिगाड़ने की कोशिश करेगा, तो उसके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

    पुलिस ने यह भी बताया कि जनता किसी भी समय हेल्पलाइन 112 पर कोई भी शिकायत या जानकारी दर्ज करा सकती है। पुलिस प्रशासन पूरी तरह से अलर्ट है और लोगों की सुरक्षा, शांति और विश्वास बनाए रखने के लिए प्रतिबद्ध है।

  • इस इलाके में बरातियों ने बस ड्राइवर को पीट-पीट कर मार डाला

    इस इलाके में बरातियों ने बस ड्राइवर को पीट-पीट कर मार डाला

    नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली के अमन विहार इलाके में शनिवार देर रात एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। जहां, एक मामूली झगड़े ने हिंसक रूप ले लिया। बताया जा रहा है कि शिव चौक के पास उस समय हुई जब एक बारात निकल रही थी और उसी समय वहां से एक DTC बस गुजर रही थी। बस और Alto कार के बीच रास्ता देने को लेकर मामूली कहासुनी शुरू हुई। लेकिन कुछ ही मिनटों में यह झगड़ा हिंसक मारपीट में बदल गया।

    Alto कार के ड्राइवर ने तुरंत अपने रिश्तेदारों को बुला लिया। कुछ ही देर में कई लोग मौके पर आ गए और उन्होंने बस ड्राइवर विकास पर हमला कर दिया। जिसके बाद बस ड्राइवर गंभीर घायल हो गया। वहीं, इलाज के दौरान बस ड्राइवर विकास ने दम तोड़ दिया।

    इलाज के दौरान बस ड्राइवर ने तोड़ा दम
    मामला इतना बढ़ गया कि बीच-बचाव करने आए राहगीर सूरज को भी भीड़ ने नहीं बख्शा। मारपीट में दोनों व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए और उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया। विकास की हालत इतनी गंभीर थी कि उन्हें सफदरजंग अस्पताल रेफर करना पड़ा। जहां, इलाज के दौरान बस ड्राइवर ने दम तोड़ दिया।

    पुलिस ने चार आरोपियों की पहचान की
    इस घटना के बाद पुलिस ने बस कंडक्टर उमेश के बयान के आधार पर FIR दर्ज की। जांच में चार आरोपियों की पहचान हुई। इनमें से एक आरोपी राहुल को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि बाकी तीन अभी फरार हैं। पुलिस लगातार उनकी तलाश में छापेमारी कर रही है।

     

  • Malti Chahar ने प्रणित संग रिश्ते पर तोड़ी चुप्पी, बोली – ‘वो मेरा बहुत अच्छा दोस्त है’

    Malti Chahar ने प्रणित संग रिश्ते पर तोड़ी चुप्पी, बोली – ‘वो मेरा बहुत अच्छा दोस्त है’

    मनोरंजन: बिग बॉस सीजन में हर साल कई जोड़ियां बनती हैं। इस बार भी शो में कई जोड़ियां बनी और टूटी हैं। हर सीजन शो में कंटेस्टेंट्स के बीच रोमांटिक केमिस्ट्री दिखाई जाती है। सीजन 19 में अभिषेक और अशनूर की दोस्ती भी फैंस को काफी पसंद आई। इसके अलावा मालती चाहर और प्रणित मोरे की कैमिस्ट्री भी फैंस को काफी पसंद आई। सोशल मीडिया पर भी दोनों के काफी सारे एडिट्स भी बने। अब मालती ने प्रणित संग रिश्ते पर अपनी चुप्पी तोड़ी है।

    मेरा दोस्त है प्रणित

    प्रणित और मालती की खट्टी-मीठी नोक झोंक फैंस और घरवालों को काफी अच्छी लगी थी। मालती शो में प्रणित से कपड़ों और लुक को लेकर सजेशन भी लेती थी। कुछ मोमेंट्स में ऐसा भी लगने लगा कि दोनों के बीच में एक-दूसरे को लेकर फीलिंग्स पैदा हो रही है हालांकि दोनों ने अपनी कैमिस्ट्री को दोस्ती का नाम दिया। घर में हुई प्रेस कॉऩ्फ्रेंस के दौरान भी मालती ने कॉमेडियन को अपना अच्छा दोस्त कहा था।

    मेरी कभी तारीफ नहीं की थी

    अब बिग बॉस से बाहर आने के बाद मालती ने अपने और प्रणित के रिश्ते और शो में दिखाई बॉन्डिंग पर भी बात की। एक इंटरव्यू में उन्होंने कहा कि – ‘नहीं सिर्फ दोस्ती उसका ब्लश वाला चेहरा देखने के लिए मैं उससे पूछती रहती थी कि बता मैं कैसी लग रही हूं? प्रणित ने वैसे शो में मेरी कभी तारीफ नहीं की थी’। ‘लेकिन एक बार शायरी के दौरान उसने मेरी तारीफ की कि मैं बहुत अच्छी लगती हूं मगर वो एपिसोड से काट दिया गया मुझे उससे बात करना अच्छा लगता था इसलिए मैं बात करती थी हमारा एक प्लेफुल बैंटर था मगर उसमें कुछ भी रोमांटिक नहीं था’।

    फैंस को पसंद है दोनों की जोड़ी

    प्रणित और मालती के क्लिप्स सोशल मीडिया पर काफी समय से वायरल हो रहे हैं। जबसे प्रणित बीमारी के बाद घर में पहुंचे थे। दोनों का रियूनियन काफी खास था। उन्हें एकसाथ बात करते भी देखा गया जो फैंस को काफी अच्छा लगा था। प्रणित ने शो में मालती को काफी सपोर्ट किया था। मगर बीच-बीच में उनके खिलाफ भी गए जिससे मालती को बुरा फील हुआ है।      
  • भाजयुमो ऊना मंडल के अध्यक्ष साहिल बाली ने की कार्यकारिणी घोषित

    भाजयुमो ऊना मंडल के अध्यक्ष साहिल बाली ने की कार्यकारिणी घोषित

    ऊना/सुशील पंडित: भारतीय जनता युवा मोर्चा मंडल ऊना के अध्यक्ष साहिल बाली ने मंडल की कार्यकारिणी का विस्तार कर नई टीम की घोषणा कर दी है। उन्होंने बताया कि यह नियुक्तियां ऊना सदर विधानसभा क्षेत्र के विधायक सतपाल सिंह सत्ती से चर्चा और मार्गदर्शन के बाद की गई हैं। जिसमें वार्ड नंबर 9 से विवेक मेहता, बहडाला से विनोद शर्मा, मलाहत से भूपिंद्र सिंह राणा, रक्कड़ कालोनी से मयंक शर्मा, लोअर देहलां से राधा रमन व लोअर अरनियाला से नीतिश कुमार को उपाध्यक्ष पद की जिम्मेवारी दी गई। मलाहत के तरुण जैलदार व आबादा बाराना से अभय चौधरी को महामंत्री, लालसिंगी से मुकेश कुमार, अपर देहलां से गुरवचन गरेवाल, लोअर अरनियाला से दीपक सैनी, रामपुर से अजय चौधरी, जलग्रां से शिव राणा, अपर अरनियाला से राघव धीमान, बसोली से चमन लाल को सचिव बनाया गया। बारसड़ा से पंकज शर्मा को कोषाध्यक्ष, भडोलियां खुर्द से वीरेंद्र कुमार नोनी को सह कोषाध्यक्ष, वार्ड नंबर 6 ऊना से विकास पुरी को प्रवक्ता व मलाहत से मोहित दूबे को सह प्रवक्ता की जिम्मेदारी दी गई।

    रक्कड़ कालोनी से आदित्य जसवाल को सोशल मीडिया संयोजक, रक्कड़ कालोनी से मनीष शर्मा को सोशल मीडिया सह संयोजक, वार्ड नंबर 2 से विवेक शर्मा को मीडिया संयोजक, वार्ड नंबर 10 से सुधीर कुमार को सह मीडिया संयोजक, बहडाला से प्रताप राणा को आईटी संयोजक, अरनियाला से अभिषेक धीमान व रिजुल वशिष्ट को आईटी सह संयोजक, लोअर अरनियाला से अंशु पाबला को कार्यालय सचिव व बसोली से प्रखर धीमान को कार्यालय सह सचिव बनाया गया हैं। कार्यकारिणी सदस्यों में गुरमीत सैनी, विशाल कुमार, अशोक कुमार, राहुल, हरजिंद्र सिंह, दीपांशु ठाकुर, मनीष कुमार, सिदार्थ राणा, इंदर ढेसी, महिंद्र मनकोटिया, यश कौशल, सशांक सिंह, गगन, विनोद ठाकुर, अभिषेक बसरन, कर्ण लखनपाल, सौरभ वशिष्ट, विशाल, नरेंद्र माहल, जसविंद्र सिंह, अनमोल चौधरी, बॉबी राजपूत, सुलभ रायजादा, नितिन चौधरी, सौरभ चौधरी, जतिन चौधरी, हरजोत, पवन कुमार, जसप्रीत सिंह को शामिल है।

    साहिल बाली ने कहा कि युवा मोर्चा संगठन को और मजबूत बनाने, युवाओं को संगठनात्मक गतिविधियों से जोडऩे तथा विधानसभा क्षेत्र में पार्टी के जनाधार को बढ़ाने के उद्देश्य से कार्यकारिणी का विस्तार किया गया है। उन्होंने कहा कि नई टीम पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ संगठन के लक्ष्यों को आगे बढ़ाने का काम करेगी।

  • बद्दी इंटरनेशनल स्कूल में एकदिवसीय आपदा प्रबंधन पर कार्यक्रम का आयोजन

    बद्दी इंटरनेशनल स्कूल में एकदिवसीय आपदा प्रबंधन पर कार्यक्रम का आयोजन

    अध्यापको को सिखाये आपदा से निपटने के गुर

    बद्दी/सचिन बैंसल: बद्दी के मखनु माजरा स्तिथ बद्दी इंटरनेशनल स्कूल में सीबीएसई प्रशिक्षण इकाई द्वारा संचालित आपदा प्रबंधन  पर एक दिवसीय क्षमता निर्माण कार्यक्रम  का आयोजन किया। यह कार्यक्रम  नरेंद्र शर्मा और श प्रवीण कुमार की अध्यक्षता में आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में विभिन्न विद्यालयों से आए 60 शिक्षकों ने भाग लिया। प्रशिक्षण में आपदा के समय तैयारी, प्रतिक्रिया रणनीतियाँ और आवश्यक सुरक्षा उपायों पर व्यावहारिक जानकारी प्रदान की गई।

    रोचक गतिविधियों और डेमोंस्ट्रेशन ने शिक्षकों को आपात स्थितियों में छात्रों की सुरक्षा हेतु आवश्यक जानकारी दी गयी। बद्दी इंटरनेशनल स्कूल की प्रधानाचार्या मारिन पॉल ने सभी अध्यपको का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि यह प्रशिक्षण सभी के लिए एक सुरक्षित, जागरूक और आपदा-प्रबंधन सक्षम स्कूल वातावरण बनाने की हमारी प्रतिबद्धता को और मजबूत करता है।

  • कार की टक्कर से बाइक चालक की मौत, मामला दर्ज 

    कार की टक्कर से बाइक चालक की मौत, मामला दर्ज 

    ऊना/सुशील पंडित: पुलिस थाना अम्व के अंतर्गत आते गांव नंदपुर में कार की टक्कर लगने से बाइक चालक घायल हो गया व उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। जिस पर पुलिस ने अज्ञात कार चालक के विरुद्ध मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस को दी शिकायत में अमरजीत नन्दपुर ने बताया कि यह प्रात: समय करीब 5:50 बजे नन्दपुर पुल के पास जा रहा था तो एक मोटरसाईकल संख्या (एचपी 19 एफ-5057) जिसे मदन शर्मा (46)पुत्र अमीं चन्द निवासी गांव अप्पर अन्दौरा चला रहा था ,तो उसी समय ऊना की तरफ से एक कार संख्या (एचपी 97 ए-4758) आल्टो तेज रफ्तारी से गलत दिशा में आई, जिसने मोटरसाईकल को जोरदार टक्कर मार दी।

    जिससे मोटरसाईकल चालक टक्कर के बाद सड़क के नीचे झाड़ियों में जा गिरा। वहीं कार चालक मौके से कार को भगाकर अम्ब की तरफ ले गया व घायल मोटरसाईकिल चालक मदन सिंह को उपचार के लिये CHC अम्ब अस्पताल ले जाया गया जिसकी उपचार के दौरान मौत हो गई। वहीं पुलिस ने आरोपित अज्ञात कार चालक के विरुद्ध वीएनएस व मोटर व्हीकल एक्ट की विभिन्न धाराओं के अंतर्गत पुलिस थाना अम्व में मामला दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है।