Blog

  • Punjab: Manali में बादल फटने से Beas नदी का जल स्तर बढ़ा, देखें वीडियो

    Punjab: Manali में बादल फटने से Beas नदी का जल स्तर बढ़ा, देखें वीडियो

    अमृतसरः हिमाचल प्रदेश के मनाली में बादल फटने से ब्यास नदी में पानी का स्तर बढ़ गया है। जिससे आसपास के इलाकों में डर का माहौल पाया जा रहा है। दरिया में पानी के बढ़ते स्तर को लेकर टीम ने ब्यास नदी तट पर तैनात सिंचाई विभाग के गेज रीडर उमेद सिंह ने बात की तो उन्होंने बताया कि इस समय ब्यास नदी में 735.00 गेज पर 28 हजार 201 क्यूसेक पानी डिस्चार्ज किया जा रहा है।

    मनाली में बादल फटने की घटना की जानकारी है, लेकिन हिमाचल में बादल फटने से पानी नीचले मैदानी इलाकों तक पहुंचने में कुछ दिन लग सकते हैं। लगभग 740 के गेज पर नदी का पानी एक लाख क्यूसेक के लक्ष्य को पार कर जाता है, जहां से नदी में येलो अलर्ट शुरू होता है। उन्होंने कहा कि जलस्तर निश्चित रूप से बढ़ा है, लेकिन फिलहाल कोई खतरा नहीं है।

  • Punjab: बाइक सवार हमलावरों ने किसान को मारी गोली, मौत

    Punjab: बाइक सवार हमलावरों ने किसान को मारी गोली, मौत

    गुरदासपुर : जिले के डेरा बाबा नानक थाने के अधीन आते गांव शहजादा कलां के एक किसान की बाइक सवार 2 हमलावरों ने देर शाम गोली मारकर हत्या कर दी। मृतक की पहचान सुरिंदर सिंह पुत्र हरनाम सिंह निवासी शहजादा कलां के तौर पर हुई है।

    घटना की सूचना मिलने पर थाना डेरा बाबा नानक के एसएचओ गुरमीत सिंह पुलिस के साथ मौके पर पहुंचे और शव को अपने कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी। जानकारी के अनुसार किसान सुरिंदर सिंह देर शाम बाइक से अपने खेतों से लौट रहा था। जब वह शहजादा कलां के नूर महल भवन के पास पहुंचा।

    इसी दौरान बाइक सवार 2 हमलावरों ने उन्हें गोली मार दी। गोली लगने से किसान सुरिंदर सिंह की मौत हो गई। घटना के बाद बाइक सवार बदमाश मौके से फरार हो गए। थाना प्रभारी गुरमीत सिंह ने बताया कि इस मामले की गहनता से जांच की जा रही है। फिलहाल पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

  • Electric गाड़ियों पर Subsidy की तारीख बढ़ी, EMPS के लिए सरकार ने 278 करोड़ बढ़ाए

    Electric गाड़ियों पर Subsidy की तारीख बढ़ी, EMPS के लिए सरकार ने 278 करोड़ बढ़ाए

    इलेक्ट्रिक मोबिलिटी प्रमोशन स्कीम (EMPS) को केंद्र सरकार ने 30 सितंबर तक के लिए बढ़ा दिया है। इसके साथ ही सरकार ने सब्सिडी को 500 करोड़ रुपए से बढ़ाकर 778 करोड़ रुपए कर दिया है। हैवी इंडस्ट्री मिनिस्ट्री ने देश में इलेक्ट्रिक गाड़ियों की बिक्री को बढ़ावा देने के लिए 13 मार्च को इस स्कीम को लॉन्च किया था। तब यह स्कीम 1 अप्रैल से 31 जुलाई 2024 लागू की गई थी। योजना इलेक्ट्रिक टू व्हीलर, इलेक्ट्रिक थ्री व्हीलर और ई-रिक्शा पर सब्सिडी देती है। इसमें इलेक्ट्रिक 4 व्हीलर्स को शामिल किए जाने की कोई भी जानकारी नहीं दी गई है।

    सरकार ने EMPS में अब टू व्हीलर्स के लिए सब्सिडी देने का टारगेट बढ़ाकर 5,00,080 कर दिया है, जो पहले 3.37 लाख थी। थ्री-व्हीलर के टारगेट को 41,306 से बढ़ाकर 60,709 और बड़े इलेक्ट्रिक थ्री-व्हीलर के टारगेट को 25,238 से बढ़ाकर 47,119 कर दिया है। जबकि, इलेक्ट्रिक रिक्शा के टारगेट में किसी भी प्रकार का बदलाव नहीं किया गया है। सरकार अलग-अलग कैटेगिरी की इलेक्ट्रिक गाड़ियों पर 5000 रुपए प्रति किलोवाट के हिसाब से सब्सिडी दे रही है।

    इससे पहले इलेक्ट्रिक वाहनों को बढ़ावा देने के मकसद से केंद्र सरकार ने 2019 में फास्टर एडोप्शन एंड मैन्युफैक्चरिंग ऑफ इलेक्ट्रिक व्हीकल यानी FAME योजना शुरू की थी। इसके तहत इलेकट्रिक वाहनों को बढ़ावा देने के लिए इन पर सब्सिडी दी जाती है।
    देश में इलेक्ट्रिक गाड़ियों की डिमांड और सेल्स तेजी से बढ़ी है। खास तौर पर दोपहिया और तिपहिया सेग्मेंट में ज्यादा ग्रोथ देखने को मिली है। इलेक्ट्रिक व्हीकल्स की कुल सेल्स 2023 में 15.30 लाख यूनिट तक पहुंच गई है, जो 2022 में 10.2 लाख थी।

  • Jalandhar : ऑटो रिक्शा सवार चोरों ने दिया वारदात को अंजाम

    Jalandhar : ऑटो रिक्शा सवार चोरों ने दिया वारदात को अंजाम

    जालंधर,ENS : थाना नंबर 8 के क्षेत्र में पड़ते ट्रांसपोर्ट नगर के नजदीक इको स्पार्क ई-रिक्शा दुकान में बीती रात ऑटो रिक्शा में आए 4 चोर दुकान का शटर उखाड़ 12 ई-रिक्शा बैटरी चुरा कर ले गए। पीड़ित दुकान मालिक रोहित अरोड़ा ने बताया कि रोज की तरह वह अपनी दुकान बंद कर घर चले गए थे। सुबह उन्हें पड़ोसी का फोन आया की दुकान का शटर टूटा हुआ है।

    इसके बाद जब उन्होंने आकर देखा तो दुकान का शटर टूटा हुआ था। उन्होंने दुकान के अंदर देखा तो दुकान के अंदर पड़ी बैटरियां गायब थी। इसके साथ ही ऑफिस में भी सारा सामान बिखरा हुआ था। पीड़ित ने बताया कि सीसीटीवी चेक किए तो पता चला कि रात करीब 3 बजे उनकी दुकान के बाहर एक ऑटो रुका।

    ऑटो सवार 4 चोरों ने दुकान के बाहर ऑटो रिक्शा रोककर दुकान का शटर उखाड़ कर 12 बैटरियां चुराकर अपने ऑटो रिक्शा में रखकर ले गए। रोहित अरोड़ा ने बताया की एक बैटरी की कीमत 10 हजार है। जिसके बाद चोर ऑफिस में पड़ी 7 हजार की नगदी भी ले गए है। उन्होंने बताया कि इसकी सूचना थाना नंबर 8 के एएसआई संजय कुमार को दे दी गई है।

     

  • 1 अगस्त से बदल जाएंगे ये सभी नियम

    1 अगस्त से बदल जाएंगे ये सभी नियम

    1 अगस्‍त से कई बदलाव होने जा रहे हैं। इन बदलावों का असर लोगों की ज‍िंदगी पर पड़ने वाला है। हर महीने कई कानूनों और न‍ियमों में बदलाव होता है।

    जो बदलाव अगस्‍त के महीने से लागू होने वाले हैं उनमें से कुछ बदलाव देश के सबसे बड़े प्राइवेट बैंक HDFC Bank की तरफ से क्रेडिट कार्ड के न‍ियमों में बदलाव क‍िया जा रहा है। इसके अलावा Google भारत में Google Maps के लिए अपने चार्ज बदल रहा है।

    हर महीने की शुरुआत में LPG गैस सिलेंडर के दाम में बदलाव देखने को मिलते हैं। पिछले महीने केंद्र सरकार ने 19 किलो वाले कमर्शियल सिलेंडर की कीमत कम कर दी थी। अब यह अंदाजा लगाया जा रहा है क‍ि इस बार भी सरकार की तरफ से दामों में कमी की जा सकती है।

    देश भर में 1 अगस्त 2024 से Google Maps के नियमों में बड़े बदलाव होने वाले हैं। कंपनी ने ऐलान क‍िया है क‍ि उसने भारत में सर्विस चार्ज 70 प्रतिशत तक कम कर दिया है अब डॉलर की बजाय भारतीय रुपए में बिल करेगी। ध्यान देने वाली बात यह है कि इन बदलावों का आम यूजर्स पर कोई असर नहीं पड़ेगा क्योंकि उनसे कोई अतिरिक्त चार्ज नहीं लिया जाएगा।

    HDFC बैंक क्रेडिट कार्ड से जुड़े न‍ियमों में भी बदलाव कर रहा है। अब CRED, Cheq, MobiKwik और Freecharge जैसे ऐप्स से किराये का पेमेंट करने पर ट्रांजेक्शन की रकम का 1% चार्ज लगेगा। लेकिन यह अधिकतम 3000 रुपए तक ही होगा। इसके अलावा 15,000 रुपए से कम के पेट्रोल-डीजल के पेमेंट पर क‍िसी प्रकार का एक्‍सट्रा चार्ज नहीं लगेगा। लेकिन 15,000 रुपए से ज्‍यादा के पेमेंट पर 1% चार्ज लगेगा जो कि अधिकतम 3000 रुपये तक ही होगा।

    इसके अलावा अगस्‍त के महीने में रक्षाबंधन, 15 अगस्‍त और जन्माष्टमी की छुट्ट‍ियां हैं। इस महीने में कुल 13 द‍िन बैंकों में कामकाज नहीं होगा। क‍िसी भी परेशानी से बचने के ल‍िए आप पहले से ही प्‍लान कर सकते हैं।

  • देवर ने भाभी संग लिए सात फेरे, पति बना बाराती…

    देवर ने भाभी संग लिए सात फेरे, पति बना बाराती…

    जौनपुरः उत्तर प्रदेश के जौनपुर से अजीबोगरीब मामला सामने आया है। जहां प्रेग्नेंट भाभी ने देवर के साथ मंदिर में सात फेरे लेकर शादी रचाई है। इस शादी में दूल्हे का बड़ा भाई (महिला का पति) बाराती बना। आरोप है कि भाभी का संबंध अपने देवर के साथ था। इसकी जानकारी पति को हुई तो उसने पत्नी को अपने साथ रखने से मना कर दिया और कहा कि होने वाला बच्चा मेरा नहीं है।

    जानकारी के अनुसार, जौनपुर के बीबीपुर गांव के रहने वाले शिरोमणि गौतम के बेटे बहादुर गौतम की शादी 26 मई 2023 को सरायख्वाजा क्षेत्र की रहने वाली सीमा गौतम के साथ बड़ी धूमधाम के साथ हिंदू रीति रिवाज से हुई। शादी के बाद परिवार में सब कुछ ठीक चल रहा था।

    लेकिन, कुछ दिनों बाद बहादुर गौतम ने अपने माता-पिता को जानकारी दी कि उसकी पत्नी सीमा का संबंध उसके छोटे भाई सुंदर गौतम के साथ चल रहा है। माता-पिता ने बहादुर को समझाया तो मामला शांत हो गया। इसी बीच उसकी पत्नी सीमा प्रेग्नेंट हो गई। इसके बाद बहादुर ने उसे अपनाने से इनकार कर दिया। बहादुर का आरोप था कि यह बच्चा उसका नहीं है, बल्कि उसके छोटे भाई सुंदर गौतम का है।

    धीरे-धीरे यह बात गांव में आग कि तरह फैल गई। इसके बाद रिश्तेदार की मर्जी से सीमा और सुंदर गौतम ने कोर्ट मैरिज कर ली। कोर्ट मैरिज करने के बाद दोनों ने मंदिर जाकर सात फेरे लिए, शादी में बहादुर गौतम भी बाराती बनकर पहुंचा। इस दौरान मौके पर मौजूद लोग और बहादुर ने नए जोड़े को आशीर्वाद दिया।

  • सेहत का खजाना माना जाता है यह फल, जानें बड़े फायदे

    सेहत का खजाना माना जाता है यह फल, जानें बड़े फायदे

    हेल्थः आयुर्वेद में पपीता को सेहत का खजाना माना गया है। इस पेड़ का हर भाग जैसे- फल, फूल, बीज और पत्ता सभी दवा के रूप में इस्तेमाल किए जाते हैं। दरअसल, पपीता एक ऐसा फल है जो कच्चा और पका दोनों तरह से खाया जा सकता है। पपीते के सेवन से पाचन तंत्र दुरुस्त और पेट की समस्याओं से निजात मिल सकती है। आज हम आपकों पपीते के पत्ते के जूस के फायदे बताएंगे।

    एक रिपोर्ट के मुताबिक पपीते के पत्तों में विटामिन ए, बी, सी, डी और ई के साथ-साथ एंटीऑक्सीडेंट्स, फलेवोनोइड्स, कैरोटीन जैसे कई जरूरी तत्व पाए जाते हैं। औषधीय गुणों से भरपूर पपीते के पत्तों का सबसे ज्यादा यूज डेंगू (Dengue) होने पर किया जाता है। दरअसल, पपीते के पतों के जूस का सेवन करने से शरीर में ब्लड प्लेटलेट्स को बढ़ाने में मदद मिलती है। डेंगू होने पर पपीते के पत्तों का जूस अधिक फायदेमंद माना जाता है। इस जूस को पीने से डेंगू से लड़ने में मदद मिलती है। इसके अलावा यह जूस बुखार की वजह से गिरती प्लेटलेट्स और शरीर में हो रही कमजोरी को दूर करने में भी असरदार है।

    पपीता पेट के लिए काफी फायदेमंद है। इसके सेवन से पाचन तंत्र मजबूत होता है। इम्युनिटी कमजोर होने पर भी पपीते के पत्तों का जूस जरूर पीना चाहिए। दरअसल, पपीते के पत्तों के जूस में शरीर को वायरल इंफ्केशन से बचाने की क्षमता होती है। इसके साथ ही, यह जूस खून में व्हाइट ब्‍लड सेल्‍स और प्‍लेटलेट्स को बढ़ाने में मदद कर सकता है।

    ब्लड शुगर लेवल कम करने में भी यह काफी मददगार हैं। ये पैनक्रियाज में इंसुलिन बनाने वाले सेल्स की रक्षा करते हैं, जिससे शुगर लेवल कंट्रोल करने में मदद मिलती है। यही वजह है कि यह डायबिटीज के मरीजों के लिए फायदेमंद हो सकता है।

  • Jalandhar: 1.11 लाख नशीली गोलियों और कैप्सूल सहित 9 गिरफ्तार, देखें वीडियो

    Jalandhar: 1.11 लाख नशीली गोलियों और कैप्सूल सहित 9 गिरफ्तार, देखें वीडियो

    जालंधर,ENS :  सिटी पुलिस ने नशीली गोलियों और कैप्सूल बरामद सहित 9 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। डीजीपी गौरव यादव ने यह जानकारी सांझा की है। पुलिस ने कई इलाकों में छापेमारी कर नशीली गोलियां और कैप्सूल बरामद किए है। जानकारी के अनुसार इस मामले में पुलिस ने करीब तीन दिन तक आगरा में छापेमारी की।

    पुलिस ने वहीं से आरोपी सुमित को गिरफ्तार किया। यह मामला चार लोगों के खिलाफ दर्ज किया गया था, जिसके बाद मामले में अन्य लोगों को नामजद किया गया। आगरा से सुमित की गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने करीब 9 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई कमिश्नरेट पुलिस की स्पेशल सेल ने की है। सभी आरोपियों का क्राइम रिकॉर्ड खंगाला जा रहा है।

    पंजाब पुलिस के डीजीपी गौरव यादव ने बताया कि पुलिस कमिश्नर स्वप्न शर्मा की अगुवाही में अंतरराष्ट्रीय मादक पदार्थ नेटवर्क का पर्दाफाश किया गया। जालंधर कमिश्नरेट पुलिस ने नशे के नेटवर्क का भंडाफोड़ करते हुए 9 लोगों को गिरफ्तार किया। इनके पास से 1.11 लाख गोलियां बरामद की गई हैं। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जल्द ही पुलिस कमिश्नर प्रेस कॉन्फ्रेंस कर मामले में जानकारी साझा करेंगे।

  • चलती ट्रेन के बीच कूदकर युवक ने की आत्महत्या, देखें CCTV

    चलती ट्रेन के बीच कूदकर युवक ने की आत्महत्या, देखें CCTV

    बिहार: मुजफ्फरपुर जंक्शन पर एक दुखद घटना में एक युवक ने आत्महत्या कर ली। शुक्रवार शाम 4:13 पर, प्लेटफॉर्म नंबर-1 से अहमदाबाद-दरभंगा साबरमती एक्सप्रेस रवाना होने के दौरान युवक चलती ट्रेन की दो बोगियों के बीच कूद गया। इस दर्दनाक कदम के परिणामस्वरूप युवक के दोनों हाथ-पैर और गर्दन कट गए, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

    सूचना मिलने पर Government Railway Police की टीम तुरंत मौके पर पहुंची। घटना के बाद जंक्शन पर अफरा-तफरी मच गई और ट्रेन भी 20 मिनट से अधिक समय तक रुकी रही। रेल डीएसपी निधि कुमारी ने बताया कि युवक ने ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या की है। पुलिस के अनुसार, मृतक की पहचान अब तक नहीं हो पाई है और उसके पास से कोई भी पहचान पत्र या दस्तावेज नहीं मिला है। पूरी घटना रेलवे के सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई है।

    रेल थानाध्यक्ष ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस द्वारा मामले की जांच जारी है और मृतक की पहचान और उसके इस आत्मघाती कदम के कारणों का पता लगाने की कोशिश की जा रही है।

  • जिला पुलिस ने चोरी के 55 मोबाइल पकड़े, मालिकों को सौंपे

    जिला पुलिस ने चोरी के 55 मोबाइल पकड़े, मालिकों को सौंपे

    प्रतापगढ़ः जिला पुलिस ने चोरी और गुम हुए 55 मोबाइलों को जब्त किया है। जिसके बाद उन्हें मालिकों भी सौंपा जा रहा है। यह सभी मोबाइल या तो चोरी हुए थे या किसी कारण वंद गुम हो गए थे। इस मोबाइलों की कीमत 15 लाख रुपए से अधिक बनती है। वहीं पुलिस की इस कार्रवाई के बाद लोगों ने पुलिस का धन्यवाद किया। 55 मोबाइल में से कुल 31 मोबाइल कोतवाली पुलिस ने तलाशे है।

    जिला पुलिस अधीक्षक लक्ष्मण दास ने बताया कि अपराध की रोकथाम के लिए लगातार कार्रवाई की जा रही है। आए दिन मोबाइल गुम होने व चोरी की घटनाएं सामने आती है। अपराधियों द्वारा ऐसे मोबाइल का उपयोग भी आपराधिक घटनाओं को अंजाम देने में किया जा रहा है।

    इन बातों को संज्ञान में आते ही विशेष टीम का गठन कर खोए हुए मोबाइल फोन की बरामदगी के लिए लगातार छापेमारी अभियान चलाया गया। विशेष टीम द्वारा सर्विलांस के जरिए तकनीकी मदद एवं संबंधित थाना के सहयोग से अलग-अलग स्थानों से 55 मोबाइल फोन को बरामद किया गया। मोबाइल बरामदगी के बाद उनके असली मालिकों का पता लगाकर उन्हें मोबाइल सौंप दिया गया है। मोबाइल चोरी को रोकने के लिए पुलिस का यह कार्य आगे भी जारी रहेगा।