Blog

  • पंजाबः डीजल और सिलेंडर गैस का बड़ा संकट, आपूर्ति हुई प्रभावित 

    चंडीगढ़ः MSP समेत अपनी तमाम मांगों को लेकर किसान आंदोलन कर रहे हैं। किसान दिल्ली मार्च पर अड़े हैं। प्रदर्शनकारी किसानों ने राजधानी दिल्ली के सभी बॉर्डर पर डेरा डाल रखा है। इतना ही नहीं पंजाब और हरियाणा में भी ऐसा ही हाल है। अब बताया जा रहा है कि पंजाब में किसानों के आंदोलन के चलते डीजल और सिलेंडर की किल्लत बढ़ गई है। समाचार एजेंसी ने मंत्रालय के सूत्रों के हवाले से यह जानकारी दी। सूत्रों के मुताबिक, सड़क जाम और सुरक्षा कारणों की वजह से पंजाब में डीजल और एलपीजी गैस की आपूर्ति बुरी तरह प्रभावित हुई है। 

    किसानों ने 13 फरवरी को ‘दिल्ली चलो’ बुलाया था। इसके बाद पंजाब, हरियाणा, यूपी समेत देश के अलग अलग हिस्सों से आए किसानों ने विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। ये किसान दिल्ली कूच पर अड़े हैं। लेकिन दिल्ली पुलिस ने किसानों को राजधानी में घुसने से रोकने के लिए पूरा दमखम लगा दिया है।

    इसके लिए सीमाओं पर बड़ी संख्या में सुरक्षाबलों को तैनात किया गया है। इसके अलावा बड़े-बड़े अवरोध बनाए गए हैं। इसके बावजूद किसान दिल्ली में घुसने के लिए पूरा ताकत लगा रहे हैं। इस दौरान किसानों और सुरक्षाबलों के बीच कई बार झड़प की घटनाएं भी सामने आई हैं। हालांकि, किसानों ने 29 फरवरी तक ‘दिल्ली चलो’ मार्च को स्थगित कर रखा है। हालांकि, किसान सीमाओं पर डटे हैं। 

    हजारों की संख्या में किसान न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) की कानूनी गारंटी समेत अन्य मांगों के लिए केंद्र पर दबाव बनाने के लिए अपने ट्रैक्टर-ट्रॉलियों और ट्रकों के साथ हरियाणा और पंजाब की सीमा पर डेरा डाले हुए हैं। इससे पहले किसानों ने खनौरी में सुरक्षाबलों के साथ हुई झड़प में एक किसान की मौत और 12 जवानों के जख्मी होने के बाद 29 फरवरी तक मार्च स्थगित कर दिया था।

  • केंद्र से मीटिंग से पहले किसानों ने रखी यह शर्त

    चंडीगढ़ः किसानों द्वारा 13 फरवरी से दिल्ली कूच के लिए शंभू और खनौरी बॉर्डर पर धरना लगाया हुआ है। वहीं किसानों से मीटिंग को लेकर केंद्र ने प्रस्ताव भेजा हुआ है। वहीं अब किसानों ने केंद्र से मीटिंग को लेकर पहले शर्त रख दी है। किसानों का कहना है कि वह केंद्र के साथ अब पांचवें दौर की बैठक तब करेंगे, जब पंजाब पुलिस युवा किसान शुभकरण की मौत मामले में केस दर्ज करेगी। यह दावा किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल ने किया है। उन्होंने कहा कि केंद्रीय मंत्री रोजाना यह बात कहते हैं कि मसला बातचीत से ही हल होगा, लेकिन केंद्र मांगों के प्रति गंभीर नहीं है। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार ढीला रवैया अपनाए हुए है।

    चेतावनी दी कि यदि किसानों की मांगों के संबंध में कोई कदम न उठाया तो 29 फरवरी को होने वाली बैठक में पंजाब सरकार के खिलाफ भी सख्त एक्शन का एलान किया जाएगा। उन्होंने यह भी संकेत दिया कि हो सकता है कि किसान संगठन दिल्ली कूच न करके कोई बड़ा कदम उठाएं। यह कदम पंजाब, हरियाणा और केंद्र सरकार के खिलाफ हो सकता है। दूसरी ओर हरियाणा सरकार ने एक बार फिर से अंबाला में 28 और 29 फरवरी यानी दो दिन के लिए इंटरनेट पर पाबंदी लगा दी है। किसान नेता जगजीत डल्लेवाल ने बताया किसान प्रीतपाल सिंह के साथ हरियाणा पुलिस ने मारपीट कर उस पर मामला दर्ज किया है। शुभकरण की मौत पर अब तक सरकार ने एफआईआर दर्ज नहीं की है, ऐसे में अगले दौर की बैठक नहीं होगी।

    मंगलवार को संयुक्त किसान मोर्चा और किसान मजदूर मोर्चा के संयुक्त फोरम के बीच हुई बैठक में यह निर्णय लिया गया है। डल्लेवाल ने कहा कि बुधवार को सभी फोरम एक बार फिर इकट्ठे होकर अगली रणनीति तैयार करेंगे। किसानों ने दातासिंह वाला बॉर्डर पर शांति मार्च निकाला। किसान नेताओं ने कहा कि वे लोग शांति चाहते हैं। शांति के माध्यम से अपनी मांग सरकार से मनवाना चाहते हैं। जब तक सरकार लिखित में मांग पूरी नहीं करती तब तक आंदोलन चलता रहेगा। अगर सरकार उनको शांति से दिल्ली जाने देगी तो ठीक है, नहीं तो वह दिल्ली जाने के लिए कोई अन्य रणनीति बनाकर हर हाल में दिल्ली कूच करेंगे।

  • गली में खेलते समय हुए हादसे में साढ़े 3 वर्षीय बच्चे की मौ+त

    सोनीपतः हरियाणा के सोनीपत में साढ़े 3 साल के बच्चे की गाड़ी के नीचे आने से मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार बच्चा अपनी मां के साथ मामा के घर आया हुआ था। इस दौरान गली के खेलते हुए TATA  ACE चालक ने कुचल दिया। गंभीर हालत में घायल बच्चे को रोहतक पीजीआई के ट्रामा सेंटर ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। हादसा तब हुआ जबकि बच्चे को ले जाने के लिए उसका पिता आया हुआ था। वह गली में खड़ा साले के साथ बात कर रहा था, उसकी दौरान उसके बेटे की मौत आ गई। पुलिस ने ड्राइवर के खिलाफ केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।

    जानकारी के अनुसार करावल नगर दिल्ली में रहने वाले बिल्लू की शादी वर्ष 2000 में सोनीपत के श्यामाबाद में सीता देवी के साथ हुई थी। शादी के बाद उनको 3 लड़के हुए। इनमें पवन17 वर्ष, हिमांशु 8 वर्ष व दिनेश उर्फ सूरज साढ़े 3 साल का है। सीता अपने बच्चों के साथ 25 फरवरी को दिल्ली से सोनीपत श्यामाबाद में अपने मायके आयी हुई थी, जिसे लेने के लिए वह घर आया हुआ था। बिल्लू ने बताया कि उसका साढ़े 3 साल का बेटा दिनेश उर्फ सूरज गली मे खेल रहा था वह अपनी पत्नी सीता व साले सोनू के साथ घर के बाहर खड़े थे।

    इसी बीच एक फोर व्हीलर मार्का TATA  ACE गली में बडी तेज गति रफ्तार से आया। उनकी आंखों के सामने गाड़ी ने सूरज को टक्कर मार दी। गाड़ी की टक्कर से बेटे को सिर में गंभीर चोट लगी। गाड़ी को चौहान जोशी गांव का मोहित चला रहा था। वह बेटे को इलाज के लिए खानपुर मेडिकल कॉलेज में लेकर गए। वहां डॉक्टरों ने प्राथमिक इलाज के बाद उसे रोहतक पीजीआई के लिए रेफर कर दिया। इसके बाद वह अपने बेटे को लेकर रोहतक पीजीआई ट्रामा सेंटर पहुंचे। वहां पर जांच के बाद डॉक्टरों ने दिनेश उर्फ सूरज को मृत घोषित कर दिया।

    इसके बाद उसके शव को वहीं मोर्चरी में रख कर हादसे की सूचना पुलिस को दी गई। सोनीपत सेक्टर 27 थाना के जांच अधिकारी SI संजय कुमार ने बताया कि सूचना मिली थी कि दिनेश उर्फ सूरज को श्यामाबाद सोनीपत में हादसे में चोटें लगी हैं। उनको खानपुर से पीजीआई रोहतक रेफर किया गया है। वह रोहतक पहुंचे और वहां पर बच्चे का पिता बिल्लू उनको मिला। डॉक्टर ने बताया कि यहां आने से पहले ही बच्चे की मौत हो चुकी थी। पुलिस ने बिल्लू के बयान पर धारा 279, 304-A IPC के तहत केस दर्ज कर लिया है।

  • सुबह-सुबह लगी भीषण आग, मौके पर पहुंची दमकल विभाग की 24 गाड़ियां

    नई दिल्ली : मुम्बई से सटे मीरा रोड गोल्डन नेस्ट के पास आजाद नगर झोपड़पट्टी बस्ती में बुधवार की सुबह भयंकर आग लग गई है। आगजनी की ये घटना आज सुबह लगभग 6 बजे के करीब की है। इस आग में कई झोपड़पट्टियां और मकान स्वाहा हो गए हैं। फायर ब्रिगेड की 24 गाड़ियां आग पर काबू पाने की कोशिश में जुटी हैं लेकिन आग बेकाबू हो गई है। जानकारी के मुताबिक दमकल विभाग का एक कर्मचारी आग बुझाने के दौरान घायल हुआ है, उसका इलाज किया जा रहा है। फायर ब्रिगेड की टीम का कहना है कि जल्द ही आग पर काबू पा लिया जाएगा। अधिकारियों ने बताया कि आग में कुछ लोगों के घायल होने की आशंका है।

    मीरा रोड फायर ब्रिगेड के अनुसार झुग्गी बस्ती में भड़क रही आग की लपटों पर काबू पाने के लिए कुल 24 फायर टेंडर तैनात किए गए हैं। वहीं घटनास्थल पर बचाव और राहत कार्य की देखरेख कर रहे मीरा-भयंदर नगर निगम के आयुक्त संजय काटकर ने कहा मीरा-भयंदर नगर निगम आग पर काबू पाने की पूरी कोशिश कर रहा है। कुल 24 फायर ब्रिगेड की टीमें मौके पर है। काटकर ने कहा कि आग लगने के बाद झोपड़ियों में रहने वाले और इलाके के अन्य निवासी अपने घरों से बाहर भाग गए हैं। उन्होंने कहा कि स्लम कॉलोनी में कई व्यावसायिक प्रतिष्ठान, घर के साथ दुकानें भी हैं, जिनको नुकसान होने की संभावना है। 

  • जालंधरः हाईवे पर भीषण सड़क हादसे में ASI घायल

    जालंधर, ENS: फिल्लौर हाईवे पर लगने वाले हाईटेक नाके के पास एक्टिवा और ट्रक की टक्कर होने का मामला सामने आया है। मिली जानकारी के अनुसार एक्टिवा पर सवार पुलिस मुलाजिम है, जो एएसआई के पद पर तैनात है। घायल एएसआई की पहचान सरबजीत सिंह के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि एएसआई सरबजीत सिंह अपनी एक्टिवा (PB-10EY-1371) पर सवार थे। इस दौरान ट्रक (PB-08-FF-3985) से टक्कर हो गई।

    इस दौरान एक्टिवा सवार ASI सरबजीत सिंह की टांग टूट गई और वह गंभीर रूप से घायल हो गए। जिसके पास खड़ी SSF (सड़क सुरक्षा फोर्स) टीम ने उन्हें तुरंत अस्पताल पहुंचा दिया था। SSF अधिकारी ASI जसविंदर सिंह और ASI परमजीत सिंह ने बताया कि घटना की जानकारी क्षेत्र के थाना अधिकारियों को दे दी गई थी। घटना की सूचना मिलते ही थाना फिल्लौर की पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गई। थाना फिल्लौर की पुलिस आज ASI के बयान दर्ज होने के बाद अगली कार्रवाई करेगी।

  • पंजाबः घर में जिंदा जला व्यक्ति, जांच में जुटी पुलिस

    लुधियानाः हैबोवाल में देर रात दिल दहलाने वाला मामला सामने आया है। जहां 40 वर्षीय व्यक्ति ने घर में खुद को आग लगाकर जीवन लीला समाप्त कर ली। मृतक की पहचान मनोज के रूप में हुई है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार मनोज HIV पॉजिटिव था। बताया जा रहा है कि मनोज ने खुद ही लकड़ियों से चिता बनाई और ऊपर लेट कर आग लगा ली। उसके चीखने चिल्लाने की आवाज सुनकर आस-पास के लोग एकत्र हो गए। आग से झुलसे व्यक्ति को किसी तरह कमरे से बाहर निकाला, लेकिन उसने कुछ समय बाद दम तोड़ दिया। 

    लोगों ने तुरंत थाना हैबोवाल की पुलिस को सूचित किया। घटना स्थल पर पुलिस पहुंची। आस-पास के लोगों ने पुलिस को बताया कि मनोज अकेला ही रहता था। उसकी शादी नहीं हुई थी। काफी समय से मानसिक रूप से भी वह परेशान रहता था। आग उसने किन कारणों से लगाई यह अभी स्पष्ट नहीं। काफी समय से वह कोई कामकाज भी नहीं कर रहा था।

    उधर, थाना हैबोवाल की पुलिस के अनुसार, मृतक व्यक्ति के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए सिविल अस्पताल की मॉर्च्युरी में रखवा दिया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। HIV पॉजिटिव होने का पुख्ता खुलासा पोस्टमॉर्टम के बाद होगा।

  • भीषण हादसा : पुल से नीचे गिरी बस, 31 की मौ’त, 10 घायल

    नई दिल्ली : माली के परिवहन मंत्रालय ने फेसबुक पोस्ट के जरिए जानकारी दी है कि मंगलवार को माली में पश्चिमी शहर केनीबा के पास एक यात्री बस नदी पर बने पुल से लहराती हुई नीचे गिर गई, जिससे बस में सवार कम से कम 31 लोगों की मौत हो गई। मंत्रालय ने कहा कि बस बुर्किना फासो जा रही थी, जब मंगलवार की शाम करीब 5 बजे वह पुल से गुजर रही थी तो यह दुर्घटना हुई। बस में मालियन और पश्चिमी अफ्रीकी उपक्षेत्र के कई नागरिक सवार थे। इसमें कहा गया, “संभावित कारण ड्राइवर का वाहन को नियंत्रित करने में विफलता थी।

     हादसे के बाद देश की सरकार ने घोषणा की कि मंगलवार को दक्षिणी माली में एक चालक ने एक यात्री बस से नियंत्रण खो दिया, जिससे कम से कम 31 लोगों की मौत हो गई और 10 अन्य घायल हो गए। माली के परिवहन मंत्रालय के फेसबुक पेज पर पोस्ट किए गए एक बयान में कहा गया है कि पश्चिम अफ्रीकी उपक्षेत्र से मालियों और नागरिकों को लेकर बस बुर्किना फासो जा रही थी, तभी वह पलट गई, जिससे 31 लोगों की मौत हो गई और 10 अन्य घायल हो गए, जिनमें से कुछ की हालत गंभीर है।

  • पंजाबः तेजधार हथियारों से हमलाकर आर्टिफिशियल ज्वेलरी मालिक से नगदी छीनकर लुटेरे फरार

    लुधियानाः थाना टिब्बा के अधीन इलाका गुरु नानक एस्टेट में आर्टिफिशियल ज्वेलरी की ट्रेडिंग करने वाले कारोबारी पर लुटेरों ने हमला कर नगदी छीन ली। घटना को अंजाम देकर लुटेरे फरार हो गए। पीड़ित ने बताया कि वह दिल्ली से अपनी पत्नी के साथ लुधियाना रेलवे स्टेशन पर आया। वहीं से आटो में बैठ घर के नजदीक उतरा। इस दौरान घर से करीब 10 कदम दूरी पर बाइक सवार 2 बदमाश आए और उसके हाथ से नगदी वाला बैग छीन लिया।

    उसने बदमाशों का मुकाबला किया तो उन लोगों ने उस पर तेजधार हथियारों से हमला कर दिया। उसकी पत्नी को भी बदमाश धक्का देकर भाग गए। घायल युवक का नाम अरुण है। अरुण के हाथ और माथे पर काफी चोट आई है। घर के नजदीक ही अरुण का पिता बदमाशों का विरोध करने लगा तो हमलावरों ने उसे भी धमकाया। घायल अवस्था में अरुण को लोगों की मदद से एक प्राइवेट अस्पताल दाखिल करवाया गया है। जानकारी देते हुए अरुण के भाई अक्षय ने कहा कि उसका भाई दिल्ली से पत्नी रितिका के साथ स्टेशन से तड़के घर आ रहा था।

    रेलवे स्टेशन के बाहर से उन लोगों ने आटो किराए पर लिया। आटो चालक ने जैसे ही उन्हें घर से करीब 10 कदम पीछे उतारा उसी समय बाइक पर दो बदमाश उसके भाई से मारपीट करने लगे। बदमाशों ने उससे बैग छीन लिया जिसमें करीब 20 हजार की नकदी थी। लुटेरों की इस वारदात के बाद इलाके में काफी सहम है। उधर, इस मामले में थाना टिब्बा के SHO हरजिंद्र सिंह ने कहा कि मामला पुरानी रंजिश के लग रहा है। वह इस मामले में जांच कर रहे है। ये हमला कालोनी के अंदर हुआ है। हमलावरों को जल्द पकड़ लिया जाएगा। इलाके के सीसीटीवी भी पुलिस चैक कर रही है।

  • आज का राशिफल, 28 फरवरी 2024

    आज का राशिफल, 28 फरवरी 2024

    Aaj Ka Rashifal 28 February 2024: आज फाल्गुन कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि और बुधवार का दिन है। चतुर्थी तिथि आज पूरा दिन पूरी रात पार कर कल भोर 4 बजकर 19 मिनट तक रहेगी। आज सुबह 7 बजकर 33 मिनट तक हस्त नक्षत्र रहेगा। उसके बाद चित्रा नक्षत्र लग जएगा। इसके आलावा आज संकष्टी श्री गणेश चतुर्थी व्रत है। जानिए कैसा रहेगा आपके लिए 28 फरवरी 2024 का दिन और किन उपायों से आप ये दिन बेहतर बना सकते हैं।

    मेष राशि-

    आज का दिन फेवरेबल रहने वाला है। आज आप किसी पुराने दोस्त के साथ डिनर करने जा सकते हैं। किसी बात से परेशान लोग आज अपने माता-पिता से विचार विमर्श करेंगे तो शोल्युशन मिल जाएगा। माता-पिता के साथ कहीं मंदिर दर्शन के लिए जाएंगे। ऐसा करने से आपको लाभ होगा। मनोरंजन के लिए बनाया हुआ प्लान आज टल सकता है। पैसों से जुड़ी समस्या आज खत्म हो जाएगी आज छात्रों के लिए दिन परिश्रम के अनुरूप नहीं रहेगा। आज बेहतर परिणामों के लिए आपको ज्यादा मेहनत करनी पड़ेगी। भविष्य में सफलता आपके कदम चुमेंगी। 

    वृष राशि-

    आज का दिन आपके लिए बहुत ही अच्छा रहने वाला है। आज आप काम करने के नए टारगेट पर विचार करेंगे। आज मनोबल का स्तर अच्छा रहने के कारण आपके कार्य अच्छी गति से आगे बढ़ेंगे। आज बिजनेस में परिवर्तन के आसार दिख रहें हैं। ऑफिस में आपकी क्रिएटिविटी पहले से अच्छी बनेगी। आज भाग्य पूरी तरह से आपका साथ देगा। आपके और भाई के बीच किसी बात को लेकर चर्चा हो सकती है। आज अपनी कीमती वस्तु को संभालकर कर रखें।

    मिथुन राशि-

    आज का दिन आपके लिए बेहतरीन रहने वाला है। आज आपको किसी अजनवी से कुछ नया सिखने को मिलेगा जो भविष्य में आपके काफी काम आएगा। आज के दिन की शुरुआत शानदार रहने वाली है। जो लोग मिट्टी के बर्तन बनाने के व्यवसाय से जुड़े हैं उनके लिए आज का दिन फायदेमंद रहेगा। इस राशि वाले लोगों के पारिवारिक रिश्तों में मधुरता आएगी। आपका ज्यादा समय आज पैरेंट्स के साथ बीतेगा। धनलाभ के अवसर बनेंगे। सरलता से कार्य को पूरा करने की कोशिश करें।

    कर्क राशि-

    आज का दिन आपके लिए खुशहाल रहने वाला है। आज आप कार्यक्षेत्र में कुछ बदलाव करेंगे। आज किसी अजनबी से बहस न करें। पैसों के लेन-देन के मामले में किसी भी तरह की लापरवाही ना करें। अपने ध्यान को केंद्रित कर काम को पूरा करने की कोशिश करें। आज जो भी चीज आपके लिए रुकावट बनती है, उसे नजरदांज करें। इस राशि के स्टूडेंट्स किसी तरह का परीक्षा फॉर्म भी भर सकते हैं या इन्टरव्यू में जा सकते हैं। आपकी आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर रहेगी।

    सिंह राशि-

    आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है। आज आप माता जी को कोई साड़ी गिफ्ट करेंगे जिससे आपको भी खुशी मिलेगी। आज ऑफिस के काम में आपको कलीग की सहायता से आपका काम समय से व आसानी से पूरा हो जाएगा। आज रुके हुए कार्यों में आपको सकारात्मक परिणाम मिलेगा। आज अपना धैर्य बनाए रखें और समय के साथ चलें। आज आपको तरक्की के नए रास्ते मिलेंगे। इस राशि के लोगों को आज जीवनसाथी से किसी जरूरी काम में मदद मिलेगी।

    कन्या राशि-

    आज का दिन आपके लिए खुशनुमा रहने वाला है। आज आप किसी बर्थडे पार्टी में जाने का मन बनाएंगे। आपका मन रचनात्मक कार्यों में लगेगा। इस राशि के लेखन से जुड़े लोगों का मन क्रिएटिव रहेगा। किसी काम से आज आपको बड़ा फायदा होने वाला है। आज कुछ निजी काम में बहन का सहयोग उम्मीद से अधिक मिलने वाला है। नवविवाहित आज किसी अच्छी जगह पिकनिक के लिए जाएंगे। आज जीवनसाथी आपको कोई खूबसूरत तोहफा दे सकते हैं।

    तुला राशि-

    आज का दिन आपके उत्तम रहने वाला है। आज कार्यस्थल पर आपके किए गए कामों की सराहना की जाएगी। आज किसी बड़े मामलों पर समझौता करने और सहयोग करने के लिए आप तैयार रहें। रुके हुए काम आज पूरे हो जाएंगे। लवमेट के लिए आज का दिन बहुत ही अच्छा है। आज आपके कई महत्वपूर्ण कामों में बदलाव भी होंगे। इस स्थिति में किस्मत आपका साथ देगी। निवेश करने से पहले अपने बड़ों की राय जरूर लें। छात्र आज पढ़ाई में अपना मन लगाएंगे।

    वृश्चिक राशि-

    आज का दिन आपके लिए लाभदायक रहने वाला है। परिवार को समय देने से घर का माहौल खुशनुमा बना रहेगा। आफिस के काम को आज आप जल्द पूरा कर लेंगें। आज किसी समारोह में जाने का प्लान बना सकते हैं। बच्चों की जरूरतों को पूरा करने की कोशिश करेंगे। इस राशि के लोग आज अपने जीवनसाथी को लेकर कहीं घूमने जा सकते हैं। आज कुछ खास लोगों से आपकी बात होगी जिनसे भविष्य में आपको फायदा होगा। वकीलों के लिए आज का दिन शानदार रहने वाला है।

    धनु राशि-

    आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। आज कोई बड़ा और अलग काम करने की सोच सकते है। संतान के करियर को बेहतर बनाने के लिए आप किसी अनुभवी व्यक्ति से सलाह लेंगे। इस राशि की जो महिलाएं बिजनेस कर रही हैं उनका दिन व्यस्तता से भरा होगा। ऑफिस के उच्चधिकारियों का सहयोग प्राप्त होगा, बिगड़े काम भी बन जाएंगे। आज आप कुछ नए विचारों पर भी काम करेंगे। आज आपकी आर्थिक स्थिति सामान्य बनी रहेगी। खर्चों पर नियंत्रण रखें।

    मकर राशि-

    आज का दिन आपक लिए खुशियों से भरा रहने वाला है। आज आपको पुरानी बातों के झंझट में पड़ने से बचना चाहिए। छोटी-छोटी बातों पर गुस्सा करने से कुछ लोग आपका विरोध कर सकते हैं, आपको अपने गुस्से पर नियंत्रण रखना चाहिए। लवमेट्स एक दूसरे की भावनओ को समझेंगे, कहीं बाहर घूमने का प्लान बनाएंगे। घर के बड़ो से कोई नई बात आप सीखेंगे। आज काफी दिनों से आपका रुका काम पूरा हो जाएगा, मानसिक शांति मिलेगी। सामाजिक तौर पर आप बहुत सक्रिय भी रहेंगे।

    कुंभ राशि-

    आज का दिन आपके लिए ठीक-ठाक रहने वाला है। बॉस आपको कोई नई जिम्मेदारी सौंप सकते हैं जिसे आप पूरी लग्न और मेहनत से करेंगे, काम को लेकर आपकी तारीफ होगी। आपके आय के नए स्त्रोत बनेंगे, आपका आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा। कला और साहित्य के क्षेत्र में रुझान रहेगा। इस राशि के जो लोग खेल जगत से जुड़े हैं वो आज अपनी प्रैक्टिस में व्यस्त रहेंगे। आज आर्थिक मामलो में माता-पिता का सहयोग मिलता रहेगा, दोस्तों से भी मदद मिलेगी।

    मीन राशि-

    आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है। आज रोजमर्रा के कामों में आपको ज्यादा समय लग सकता है। आज आपको कारोबार में पैसा लगाने से पहले बड़ो की राय लेना आपके लिए बेहतर साबित होगी। पिता बच्चों की इच्छाएं पूरी करने की कोशिश करेंगे। आज कोई नई जिम्मेदारी आपको मिलेंगी, जिसे आप बखूबी पूरा करने में सफल रहेंगे। कला के क्षेत्र से जुडे लोगों को अच्छा मुनाफा होगा।  आज आप नया वाहन लेने का मन बनाएंगे।

  • ਪੰਜਾਬ : ਭਿੱਖੀਵਿੰਡ ਚ ਹੋਏ ਅੰਨੇ ਕਤਲ ਦਾ ਦੋਸ਼ੀ ਗਿਰਫ਼ਤਾਰ, ਦੇਖੋ ਵੀਡੀਓ

    ਤਰਨਤਾਰਨ : ਪੁਲਿਸ ਵਲੋਂ ਭਿੱਖੀਵਿੰਡ ਦੀ ਚੇਲਾ ਕਲੋਨੀ ਚ ਅੰਨੇ ਕਤਲ ਦੀ ਗੁੱਥੀ ਨੂੰ  ਸੁਲਝਾਂਦੀਆਂ ਹੋਏ ਮੁਖ ਦੋਸ਼ੀ ਨੂੰ ਗਿਰਫ਼ਤਾਰ ਕਰ ਲਿਟਾ ਗਿਆ ਹੈ। ਜਾਣਕਾਰੀ ਦਿੰਦੇ ਹੋਏ ਐਸਐਸਪੀ ਅਸ਼ਵਨੀ ਕਪੂਰ ਨੇ ਦਸਿਆ ਕਿ ਮਨਜੀਤ ਕੌਰ ਨੇ ਥਾਣਾ ਭਿੱਖੀਵਿੰਡ ਵਿਖੇ ਦਰਖਾਸਤ ਦਿੱਤੀ ਸੀ 12 ਵਜੇ ਰਾਤ ਉਸਦੇ ਘਰ ਦਾ ਦਰਵਾਜਾ ਖੜਕਿਆ। ਜਦੋ ਉਸਦੇ ਭਰਾ  ਸਤਨਾਮ ਸਿੰਘ ਨੇ ਦਰਵਾਜਾ ਖੋਲਿਆ ਤਾ ਵਿਹੜੇ ਚ ਪੰਜ ਅਣਪਛਾਤੇ ਵਿਅਕਤੀ ਪਿਸਤੋਲ ਅਤੇ ਦਾਤਰ ਨਾਲ ਵੜ ਗਏ ਅਤੇ ਸਤਨਾਮ ਸਿੰਘ ਨੂੰ ਕਿੜਨਾਪ ਕਰਕੇ ਲੈ ਗਏ। ਜਿਸ ਦੀ ਲਾਸ਼ ਦਾਣਾ ਮੰਡੀ ਭਿਖੀਵਿੰਡ ਖੇਤਾ ਲਾਗੇ ਪਈ ਮਿਲੀ। 

    ਇਸ ਮਾਮਲੇ ਚ ਪੁਲਿਸ ਨੂੰ ਮੁਕੱਦਮਾ ਦੀ ਤਫਤੀਸ ਦੌਰਾਨੇ ਮਨਦੀਪ ਕੋਰ ਪਤਨੀ ਗੁਰਦਿੱਤ ਸਿੰਘ ਵਾਸੀ ਮਰਗਿੰਦਰਪੁਰਾ ਥਾਣਾ ਕੱਚਾ ਪੱਕਾ ਜਿਲ੍ਹਾ ਤਰਨ ਤਾਰਨ ਉਮਰ ਕ੍ਰੀਬ 28 ਸਾਲ  ਨੇ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਉਸਦਾ ਭਰਾ ਸਤਨਾਮ ਸਿੰਘ ਕਵਾਰਾ ਹੈ ਅਤੇ ਡਰਾਇਵਰੀ ਕਰਦਾ ਹੈ। ਉਸਦਾ ਭਤੀਜਾ ਅਭੇ ਸਿੰਘ ਪੁੱਤਰ ਬਖਸੀਸ ਸਿੰਘ ਵਾਸੀ ਚੇਲਾ ਕਲੋਨੀ ਭਿੱਖੀਵਿੰਡ , ਸਰਬਜੀਤ ਸਿੰਘ ਪੁੱਤਰ ਗੁਰਚਰਨ ਸਿੰਘ ਉਰਫ ਕਾਕੂ ਵਾਸੀ ਮਾੜੀ ਕੰਬੋਕੇ ਦਾ ਦੋਸਤ ਹੈ। ਉਸਦੇ ਭਤੀਜੇ ਅਤੇ ਸਰਬਜੀਤ ਸਿੰਘ ਨਾਲ ਘਰ ਵਿੱਚ ਕਾਫੀ ਆਉਣ ਜਾਣ ਸੀ। ਜਿਸ ਕਰਕੇ ਸਰਬਜੀਤ   ਸਿੰਘ ਦੇ ਉਸਦੀ ਭਰਜਾਈ ਮਨਜੀਤ ਕੋਰ ਪਤਨੀ ਬਖਸੀਸ ਸਿੰਘ ਵਾਸੀ ਚੇਲਾ ਕਲੋਨੀ ਭਿੱਖੀਵਿੰਡ ਨਾਲ ਨਜਾਇਜ ਸਬੰਧ ਬਣ ਗਏ ਸਨ।  


    ਸਰਬਜੀਤ ਸਿੰਘ ਪੁੱਤਰ ਗੁਰਚਰਨ ਸਿੰਘ ਕਾਕੂ ਸਿੰਘ ਵਾਸੀ ਕਲੋਨੀ ਮਾੜੀ ਕੰਬੋਕੇ ਆਪਣੇ ਦੋਸਤਾ ਪ੍ਰਿੰਸ, ਰੋਲਾ, ਅਨਮੋਲ ਉਰਫ ਅਕਾਸ, ਜੱਸਾ ਨਾਲ ਅਭੇ ਸਿੰਘ, ਭਰਜਾਈ ਮਨਜੀਤ ਕੋਰ ਪਰਿਵਾਰ ਸਮੇਤ ਘਰ ਆਉਂਦੇ ਜਾਂਦੇ ਸਨ। ਜਿਸ ਨੂੰ ਲੈ ਕੇ ਸਤਨਾਮ ਸਿੰਘ ਉਹਨਾ ਦੇ ਘਰ ਆਉਣ ਤੋ ਇਤਰਾਜ ਕਰਦਾ ਸੀ। ਕੁੱਝ ਸਮਾ ਪਹਿਲਾ ਵੀ ਇਸ ਗੱਲ ਨੂੰ ਲੈ ਕਿ  ਉਕਤਾਨ ਵਿਅਕਤੀਆ ਦਾ  ਸਤਨਾਮ ਸਿੰਘ ਨਾਲ ਝਗੜਾ ਹੋਇਆ ਸੀ। ਮੇਰੀ ਭਰਜਾਈ ਮਨਜੀਤ ਕੋਰ ਨੇ ਭਤੀਜੇ ਅਭੇ ਸਿੰਘ ਨੂੰ ਇਹ ਝੂਠਾ ਕਹਿ ਰੱਖਿਆ ਸੀ ਕਿ ਸਤਨਾਮ ਸਿੰਘ ਉਸਤੇ ਗਲਤ ਨਿਗਾ ਰੱਖਦਾ ਹੈ। 

    ਇਸ ਮੁਕੱਦਮੇ ਵਿੱਚ ਦੋਸਣ ਮਨਜੀਤ ਕੋਰ ਪਤਨੀ ਬਖਸੀਸ ਸਿੰਘ ਵਾਸੀ ਨਾਰਲੀ ਹਾਲ ਵਾਸੀ ਚੇਲਾ ਕਲੋਨੀ ਭਿੱਖੀਵਿੰਡ, ਅਭੈ ਸਿੰਘ ਪੁੱਤਰ ਬਖਸੀਸ ਸਿੰਘ ਵਾਸੀ ਨਾਰਲੀ ਹਾਲ ਵਾਸੀ ਚੇਲਾ ਕਲੋਨੀ ਭਿੱਖੀਵਿੰਡ ਹਿਰਾਸਤ ਵਿੱਚ ਲਿਆ ਗਿਆ ਹੈ ਤੇ ਬਾਕੀ ਦੋਸੀਆ ਦੀ ਭਾਲ ਜਾਰੀ ਹੈ।