Blog

  • वीरेंद्र कंवर ने बंगाणा में लगभग 32.47 करोड रूपये के किए लोकार्पण व शिलान्यास

    वीरेंद्र कंवर ने बंगाणा में लगभग 32.47 करोड रूपये के किए लोकार्पण व शिलान्यास

    ऊना/सुशील पंडित: ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज, कृषि, मत्स्य व पशु पालन मंत्री वीरेंद्र कंवर ने आज 19.52 करोड़ रूपये से निर्मित मिनी सचिवालय बंगाणा, 6.13 करोड़ रूपये से ब्लाॅक कार्यालय भवन बंगाणा, 61.25 लाख रूपये से नलकूप सिंचाई परियोजना ख्वाजा, 59.37 लाख रूपये से डोहगी उठाऊ सिंचाई परियोजना, 72.25 लाख रूपये से नलकूप सिंचाई परियोजना घंडावल व किसान प्रशिक्षण केंद्र बंगाणा का लोकार्पण किया। उन्होंने बताया कि कुटलैहड़ विस की इन सभी सिंचाई परियोजनाओं से 52.62 हैक्टेयर भूमि सिंचित होगी जिसके तहत इलाके के 163 परिवार लाभान्वित होंगे।
    इसके अलावा 30 लाख रूपये से बने उपमंडलीय पशु चिकित्सालय बंगाणा के अतिरिक्त भवन का लोकार्पण के साथ-साथ 52 लाख रूपये से बनने वाले पशुपालन प्रशिक्षण भवन बंगाणा व 4 करोड़ रूपये से बनने वाले पंचायत समिति शाॅपिंग कम्पलैक्स का शिलान्यास भी किया। इस मौके पर ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री वीरेंद्र कंवर द्वारा डेयरी फार्म, मुर्गी पालन, बकरी पालन व सूअर पालन से जुड़े पशु पालकों को संयुक्त पशु पालन कार्यक्रम के तहत 26 लाभार्थियों को 78 लाख रूपये के स्वीकृति पत्र भी वितरित किए।
    इस दौरान ग्रामीण विकास मंत्री वीरेंद्र कंवर ने लगभग 4 करोड़ रूपये से निर्मित डंगोली, कोटला अप्पर  अजनोली-कोटला उठाऊ पेयजल योजना का भी शुभारंभ किया।  इस अवसर पर जिप उपाध्यक्ष कृष्ण पाल शर्मा, डीएफओ मृत्युंजय माधव, निदेशक कांगड़ा बैंक प्रीतम डढवाल, उप निदेशक पशु पालन डाॅ जय सिंह सेन, एक्सिन आईपीएच सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।
  • जालंधरः दुकानदारों ने उड़ाई निगम की धज्जियां, तोड़ी सील, फाड़े नोटिस, अब FIR की कवायद हुई शुरू

    जालंधरः दुकानदारों ने उड़ाई निगम की धज्जियां, तोड़ी सील, फाड़े नोटिस, अब FIR की कवायद हुई शुरू

    जालंधर/वरुणः महानगर ने निगम ने सख्ती दिखाते हुए प्रतापबाग में अवैध दुकानों को सील किया था। लेकिन प्रशासन की धज्जियां उड़ाते हुए उक्त दुकानदारों ने सील तोड़कर दुकानों को फिर से खोल लिया है। बता दें कि कुछ दिन पहले ही निगम की की बिल्डिंग ब्रांच के अधिकारियों ने देर रात SCF(शॉप कम फ्लैट) में 3 दुकानों को ताला लगाकर सील किया था।

    निगम अधिकारियों ने दुकानों पर बाकायदा नोटिस भी लगाया था। लेकिन इसके बावजूद आज दुकानदारों ने नोटिस को फाड़कर और सील को तोड़कर फिर से दुकानों को खोल लिया है। इस मामले को लेकर जब नगर निगम के अधिकारियों से पूछा गया तो उन्होंने कहा कि उन्हें भी दोपहर में पता चला है कि दुकानों से सील तोड़ दी गई हैं और नोटिस फाड़ दिए गए हैं। अधिकारियों ने कहा उक्त दुकानदारों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। नगर निगम बिल्डिंग ब्रांच के एटीपी सुखदेव वशिष्ठ और बिल्डिंग इंस्पेक्टर नवजोत ने बताया कि उन्हें भी सूचना मिली थी कि प्रताप बाग में जिन 3 दुकानों को सील किया था, उनकी सील तोड़ कर दुकानें खोल ली गई हैं। दोनों ​​अधिकारियों ने कहा कि सूचना मिलने के बाद उन्होंने दुकान पर जाकर मौका भी देखा।

    मौका देखने के बाद एटीपी सुखदेव वशिष्ठ और बिल्डिंग इंस्पेक्टर नवजोत ने मामले को लेकर अपनी रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को सौंप दी है। दोनों अधिकारियों ने कहा कि तीनों दुकानदारों ने गैर कानूनी तरीके से कंस्ट्रक्शन की हुई थी, जिस पर कार्रवाई करते हुए दुकानों को सील किया गया था। दोबारा फिर से कानूनी प्रक्रिया अपनाते हुए दुकानों को सील किया जाएगा और कानून अपने हाथ में लेने वाले दुकानदारों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई भी की जाएगी।

  • शर्मनाकः बहू से शारीरिक संबंध बनाने मे नाकाम ससुर ने उठाया खतरनाक कदम 

    शर्मनाकः बहू से शारीरिक संबंध बनाने मे नाकाम ससुर ने उठाया खतरनाक कदम 

    पाकिस्तानः गुजरात के ईलका नवां कैरे गुजरबाढ़ी में दिल दहलाने वाली घटना सामने आई है। ईलका नवां कैरे गुजरबाढ़ी में ससुर ने अपनी बहू से संबंध बनाने की कोशिश की लेकिन वह इसमें नाकाम रहा। जिसके बाद ससुर ने अपने बेटे, पुत्रवधु तथा तीन नाबालिग बच्चों की गोली मार कर हत्या कर दी। आरोपी पांचों की हत्या करने के बाद फरार होने मे सफल हो गया। सीमापार सूत्रों के अनुसार मृत्का नबीला के पिता खान अब्बदुल्ला ने आज सुबह पुलिस को बताया कि उसकी बेटी नबीला कुछ दिनों से हमे शिकायत कर रही थी कि उसका ससुर उस्मान गनी उसके पति फहरान की गैर हाजरी मे उससे शरीरक संबंध बनाने के लिए जोर डाल रहा है।

    जिस पर हमने ही नबीला को सुझाव दिया था कि इस संबंधी शिकायत वह अपने पति फरहान को करे। इस संबंधी नबीला ने मंगलवार सुबह अपने पति फरहान को सारी जानकारी दी। जिस पर फरहान ने इस मामले संबंधी जब बात अपने पिता उस्मान गनी से की तो घर मे काफी हंगामा मचा तथा ससुर ने नबीला पर झूठ बोलने का आरोप भी लगाया। दोनो बाप बेटे के झगड़े के बाद उस्मान गनी घर से चला गया। खान अब्बदुला ने बताया कि उसकी बेटी नबीला ने मंगलवार घर मे हुए विवाद संबंधी हमें मंगलवार दोपहर को सारी जानकारी दी थी। 

    खान अब्बदुला ने बताया कि देर रात नबीला के पड़ोस में रहने वाले लोगों ने हमें सूचित किया कि उस्मान गनी ने आपकी बेटी नबीला(25)उसके पति फरहान(29)तीनों बच्चों अब्बदुल गनी(12)साधना(10)तथा रोहेल(8)की गोली मार कर हत्या कर दी है तथा सभी कर हत्या कर फरार हो गया। पुलिस को देर रात ही सूचित कर दिया गया था,पंरतु पुलिस आज बुधवार सुबह आई तथा सभी शवों को कब्जे मे लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस आरोपी ससुर की तालाश कर रही है।

  • मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री की ऊना रैली की तैयारियों की समीक्षा की

    मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री की ऊना रैली की तैयारियों की समीक्षा की

    ऊना/ सुशील पंडित: मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने आज ऊना के इंदिरा गांधी स्टेडियम का दौरा कर 13 अक्तूबर, 2022 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्रस्तावित रैली की तैयारियों की समीक्षा की। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि पिछले पांच वर्षों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की यह राज्य का 9वां दौरा है, जो राज्य और यहां के लोगों के प्रति प्रधानमंत्री के विशेष लगाव को दर्शाता है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस नेता प्रधानमंत्री के इन दौरों से शायद हैरान-परेशान हैं, क्योंकि वे जानते हैं कि आने वाले विधानसभा चुनाव में कांग्रेस का राज्य से पूरी तरह सफाया हो जाएगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री ऊना प्रवास के दौरान 128 करोड़ रुपये की लागत केे भारतीय सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईआईटी) का उद्घाटन करेंगे और जिले के हरोली विधानसभा क्षेत्र में स्थापित होने वाले बल्क ड्रग फार्मा पार्क की आधारशिला रखेंगे। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ऊना रेलवे स्टेशन से नई रेल सेवा वंदे भारत एक्सप्रेस को भी हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। 
    इसके उपरांत मुख्यमंत्री ने ऊना रेलवे स्टेशन का भी दौरा किया। प्रधानमंत्री इस रेलवे स्टेशन से वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को आयोजन को सफल बनाने के लिए सभी आवश्यक प्रबंध सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ऊना में जनसभा को संबोधित करने के उपरांत ऐतिहासिक चंबा चौगान में भी एक रैली को संबोधित करेंगे। सांसद एवं प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सुरेश कश्यप, ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री वीरेंद्र कंवर, राज्य वित्त आयोग के अध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती, एसआईडीसी के उपाध्यक्ष प्रो. राम कुमार, मुख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार त्रिलोक जम्वाल, उपायुक्त ऊना राघव शर्मा, निदेशक सूचना एवं जन सम्पर्क हरबंस सिंह ब्रसकोन, पुलिस अधीक्षक ऊना अर्जित सेन भी इस अवसर पर उपस्थित थे।
  • हिमोत्कर्ष महिला प्रशिक्षण संस्थान में करवाचौथ पर हुआ कार्यक्रम का आयोजन 

    हिमोत्कर्ष महिला प्रशिक्षण संस्थान में करवाचौथ पर हुआ कार्यक्रम का आयोजन 

    ऊना/सुशील पंडित: संयुक्ता चौधरी हिमोत्कर्ष महिला प्रशिक्षण संस्थान ऊना में करवाचौथ पर्व के उपलक्ष्य पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में संस्थान के प्राचार्य नरेश सैनी ने विशेष तौर पर शिरकत की। इस मौके पर फैशन डिजाईन, कम्प्यूटर व कटिंग टेलरिंग एवं ड्रैस मेकिंग की छात्राओं व हिमोत्कर्ष महिला मंच की सदस्यों ने मेहंदी के सुंदर-सुंदर डिजाईन बनाए। प्राचार्य नरेश सैनी ने महिलाओं को करवाचौथ पर्व की बधाई दी। उन्होंने कहा कि करवाचौथ पर्व महिलाओं के लिए खास रहता है। इस पर्व का महिलाओं को साल भर इंतजार रहता है। इस अवसर पर हिमोत्कर्ष महिला मंच की प्रधान दीपशिखा कौशल, रंजना जसवाल, कमला कंवर, अनिति सूद, रमा कंवर, मनीषि ठाकुर, मीना ठाकुर, नेहा पटियाल, रंजू, निशा व अन्य छात्राएं उपस्थित रही। 
  • पंजाबः STF Police ने 15 करोड़ रुपए की हेरोइन सहित आरोपी को किया गिरफ्तार

    पंजाबः STF Police ने 15 करोड़ रुपए की हेरोइन सहित आरोपी को किया गिरफ्तार

    लुधियानाः पंजाब के डीजीपी गौरव यादव द्वारा नशे के खिलाफ चलाई गई मुहिम के तहत एसटीएफ पुलिस ने भारी मात्रा में हेरोइन पकड़ी है। एसटीएफ लुधियाना रेंज ने 2.936 किलो ग्राम हेरोइन के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। इस मामले में एक पुरुष और एक महिला को भी नामजद किया गया है, जो आरोपी के करीबी रिश्तेदार हैं। बरामद हेरोइन की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब 15 करोड़ रुपये बताई जा रही है।

    पुलिस अधिकारी ने बताया कि सूचना के आधार पर मॉडल टाउन क्षेत्र में नाकेबंदी के दौरान जब दोपहिया वाहन चालक को रोका गया और तलाशी ली गई तो उसके पास से 2 किलो 936 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। उन्होंने बताया कि आरोपी की पहचान मोगा निवासी पलविंदर सिंह के रूप में हुई है। आरोपी चंडीगढ़, मोहाली से हेरोइन लाकर लुधियाना और उसके आसपास के इलाकों में बेचता था।

    उन्होंने बताया कि आरोपी के खिलाफ नशीला पदार्थ तस्करी का मामला दर्ज कर लिया गया है। उन्होंने कहा कि आरोपी अपनी बहन और पत्नी से यह नशा सप्लाई करवाता था। जिसके चलते ये दोनों इस मामले में नामजद हो चुके हैं और अब तक ये इस मामले में किंगपिन रहे हैं। उन्होंने बताया कि आरोपी से आगे की पूछताछ जारी है।

  • भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेशाध्यक्ष कर रही हास्यास्पद बयान बाजी: सीमा शर्मा 

    भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेशाध्यक्ष कर रही हास्यास्पद बयान बाजी: सीमा शर्मा 

    ऊना /सुशील पंडित: भाजपा के शासनकाल में  निरंतर बढ़ती मंहगाई, बेरोजगारी और महिलाओं पर बढ़े अत्याचार के मामलों से परेशान होकर इनकी नेत्रियां मानसिक संतुलन खो चुकी हैं। यह बात एक प्रेस बयान में ऊना ब्लॉक महिला कांग्रेसाध्यक्ष सीमा शर्मा ने कही। उन्होंने कहा कि भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेशाध्यक्ष रशिमधर सूद को घरेलू गैस के सिलेंडर मोदी का अक्स दिखाई दिया होगा न कि भगवान शिव जी पिंडी में। क्योंकि भगवान शिवजी की पिंडी में सिर्फ देवताओं का ही अक्स दिखाई देगा दगाबाज और झूठे लोगों का नहीं। उन्होंने कहा कि हिंदूत्व का फर्जी राग अलापने वाली भाजपा की नेत्रियां ही हिंदू देवी-देवताओं का बार-बार मज़ाक बनाने में लगी हुई है।
    भाजपा के नेता मूकदर्शक बने हुए हैं। उन्होंने भाजपा नेत्री से पूछा कि गैस सिलेंडर, मंहगाई से पिस रही जनता और बेरोजगार युवाओं के मायूस चेहरों में मोदी का अक्स क्यों नहीं दिखाई देता। उन्होंने कहा कि स्विस बैंक का काला धन भाजपा कब लाएगी और नोटबंदी का देश की जनता को क्या लाभ हुआ इस पर भी चर्चा करें। उन्होंने कहा कि लोगों की धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचा कर सुर्खियों रहने का असफल प्रयास न करें। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में 460 रूपए घरेलू गैस सिलेंडर की कीमत पर मंहगाई का राग  अलापने वाली सड़कों पर लेटने वाली भाजपा की केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी आज  मुंह में दही जमाकर बैठी हुई है। उन्होंने दावा किया कि आने वाले विधानसभा चुनावों में कांग्रेस पार्टी ही प्रदेश में प्रचंड बहुमत से सरकार बनाएगी।
  • 1923 करोड़ से बनने वाले बल्क ड्रग पार्क परियोजना की सौगात देंगे पीएमः प्रो. राम कुमार

    1923 करोड़ से बनने वाले बल्क ड्रग पार्क परियोजना की सौगात देंगे पीएमः प्रो. राम कुमार

    ऊना/सुशील पंडित:प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने प्रस्तावित ऊना प्रवास के दौरान 1923 करोड़ की लागत से हरोली में बनने वाले बल्क ड्रग पार्क परियोजना की सौगात देंगे। इस बारे एचपीएसआईडीसी उपाध्यक्ष प्रो. राम कुमार ने कहा कि उद्योग विभाग ने स्वयं 1923 करोड़ की रिकॉर्ड समय में डीपीआर तैयार की है, जिसमें 1000 करोड़ रुपये केंद्र सरकार देगी, जबकि 923 करोड़ प्रदेश सरकार उपलब्ध करवाएगी।
    प्रो. राम कुमार ने कहा कि यह जिला ऊना के साथ-साथ विशेष रूप से हरोली विस क्षेत्र के लिए गर्व का विषय है कि प्रधानमंत्री स्वयं राष्ट्रीय महत्व की इस परियोजना का शिलान्यास करने के लिए जिला ऊना के प्रवास पर आ रहे हैं। उन्होंने कहा कि बल्क ड्रग पार्क जिला ऊना ही नहीं बल्कि पूरे प्रदेश के लिए एक बड़ी परियोजना है, जो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हिमाचल स्नेह का प्रतिविंब है।
    एचपीएसआईडीसी उपाध्यक्ष प्रो. राम कुमार ने कहा कि प्रधानमंत्री ऊना जिला को भारतीय सूचना प्रोद्योगिकी संस्थान (ट्रिपल आईटी) सलोह की सौगात भी देने जा रहे हैं। उन्होंने सभी जिलावासियों से इस कार्यक्रम में बढ़-चढ़ कर भाग लेने की अपील की है। 
  • 5930 करोड़ रुपए की लागत से बनेगी ऊना-हमीरपुर रेलवे लाइन, मोदी देंगे सौगात 

    5930 करोड़ रुपए की लागत से बनेगी ऊना-हमीरपुर रेलवे लाइन, मोदी देंगे सौगात 

    ऊना/सुशील पंडित: प्रधानमंत्री 13 अक्तूबर को अपने प्रस्तावित ऊना दौरे के दौरान वंदे भारत एक्सप्रेस की सौगात देंगे। यह जानकारी देते हुए ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री वीरेंद्र कंवर तथा छठे राज्य वित्तायोग के अध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती ने कहा कि देश की यह चौथी वंदे भारत ट्रेन होगी, जो प्रातः 5.50 बजे दिल्ली से चलेगी तथा 8.00 बजे अंबाला, 8.40 बजे चंडीगढ़, 1.34 बजे ऊना तथा 11.05 बजे अंब-अंदौरा पहुंचेगी। वहीं अंब अंदौरा से यह ट्रेन दोपहर 1.00 बजे चलेगी, 1.21 बजे ऊना, 3.25 बजे चंडीगढ़, 4.13 बजे अंबाला तथा सांय 6.25 बजे दिल्ली पहुंचेगी। उन्होंने कहा कि ऊना जिला के लिए प्रधानमंत्री की यह बहुत बड़ी सौगात है।
    वंदे भारत एक सप्ताह में छह दिन चलेगी। उन्होंने कहा कि पहले ही अंब अंदौरा से देश के अलग-अलग हिस्सों के लिए नौ ट्रेनें चल रही हैं तथा वंदे भारत एक्सप्रैस दसवीं ट्रेन होगी। कंवर व सत्ती ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 5930 करोड़ रुपए की लागत से बनने वाली ऊना-हमीरपुर रेलवे लाइन का भी शिलान्यास करेंगे। उन्होंने कहा कि केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर के प्रयासों से ऊना-हमीरपुर रेलवे लाइन का सपना साकार होने जा रहा है। इस रेलवे लाइन पर चार स्टेशन बनाए जाएंगे। पहला स्टेशन बौल, दूसरा स्टेशन धुंदला, तीसरा स्टेशन कोहडरा तथा चौथा स्टेशन कूहना (रंगस) होगा। उन्होंने कहा कि इस ट्रेन सेवा से जिला ऊना को बहुत बड़ा लाभ मिलने वाला है। उन्होंने कहा कि रेलवे लाइन निर्माण का 10 प्रतिशत खर्च राज्य सरकार उठाएगी, जबकि 90 प्रतिशत खर्च केंद्र सरकार देगी। 
  • पीएम नरेंद्र मोदी ऊना को देंगे करोड़ों की परियोजनाओं की सौगात

    पीएम नरेंद्र मोदी ऊना को देंगे करोड़ों की परियोजनाओं की सौगात

    ऊना/ सुशील पंडित: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कल, यानी 13 अक्तूबर को जिला ऊना आ रहे हैं। यह जानकारी देते हुए उपायुक्त ऊना राघव शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री 1923 करोड़ की लागत से बनने वाले बल्क ड्रग पार्क और 5930 करोड़ रुपए की लागत से बनने वाली ऊना-हमीरपुर रेलवे लाइन का शिलान्यास करेंगे। इसके अतिरिक्त प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 128 करोड़ रुपए से निर्मित भारतीय सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान (ट्रिपल आईटी ) का भी लोकार्पण करेंगे। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वंदे भारत एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाकर भी रवाना करेंगे। उन्होंने बताया कि इस मौके पर राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर, मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर, केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर, ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री वीरेंद्र कंवर, सांसद एवं भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सुरेश भारद्वाज, विधायक बलबीर सिंह, विधायक राजेश ठाकुर तथा एचपीएसआईडीसी उपाध्यक्ष प्रो. राम कुमार सहित गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहेंगे। राघव शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री इंदिरा स्टेडियम ऊना में प्रातः 9:30 बजे एक जनसभा को भी संबोधित करेंगे। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर 12 अक्तूबर को शाम 3:45 पर ऊना पहुंचेंगे।