Blog

  • जालंधरः विवादों में आया MGN School, प्रशासन के खिलाफ टीचरों ने लगाया धरना, देखें Live

    जालंधरः विवादों में आया MGN School, प्रशासन के खिलाफ टीचरों ने लगाया धरना, देखें Live

    जालंधर, वरुण/हर्ष: अर्बन इस्टेट में स्थित MGN School विवादों में आ गया है। दरअसल, स्कूल प्रशासन के खिलाफ टीचरों ने धरना लगा दिया है। मामले की जानकारी देते हुए स्कूल के टीचर राजीव ने एनकाउंटर न्यूज को बताया चेयरमैन मेजर रॉय ने टीचरों का इंक्रीमेंट रोक दिया है। इस बाबत उन्होंने लेटर भी जारी कर दिया है। जिसमें उन्होंने स्कूल के नुक्सान में जाने का जिक्र किया है। इस दौरान स्कूल के टीचर राजीव ने बतााय कि स्कूल प्रशासन ने 7 टीचरों को सस्पेंड कर दिया है। जिसमें 2 नॉन टीचर शामिल है।

    इस मामले के बाद सभी टीचरों ने स्कूल प्रशासन के खिलाफ धरना लगा दिया है। टीचरों द्वारा स्कूल प्रशासन के खिलाफ भारी रोष पाया जा रहा है। स्कूल टीचरों का आरोप है कि हर साल स्कूल प्रशासन के द्वारा बच्चों की फीस में 9 प्रतिशत बढ़ोतरी की जाती है, तो जब हमारे इंक्रीमेंट बढ़ाने की बात आई तो स्कूल प्रशासन अब नुकसान में जाने की बात करने लगा। उनका कहना है कि स्कूल प्रशासन के द्वारा किया जा रहा टीचरों के साथ यह धक्का कतई बर्दादश नहीं किया जाएगा।

    इसी के तहत आज उन्होंने स्कूल प्रशासन के खिलाफ रोष जारी कर धरना लगाया है। टीचरों ने आरोप लगाया है कि क्या स्कूल प्रशासन के पास हमारे वेतन देने के लिए अब पैसे नहीं है। जबकि हर साल स्कूल में बच्चों के फीस में बढ़ोतरी की जा रही है। तो ऐसे में हमें पैसे देने की बारी आई तो प्रशासन नुकसान में जाने की हमसे बाते करने लगा है। बता दें कि पहले टीचरों ने स्कूल के बाहर प्रदर्शन शुरू किया था। जिसके बाद अब वह वहां से उठकर मैनेजिंग डायरेक्टर के घर के बाहर धरना लगाकर बैठ गए है और स्कूल प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी कर रहे है।

  • पंजाबः इस जिले में 3 जगहों पर लिखे मिले खालिस्तान के नारे

    पंजाबः इस जिले में 3 जगहों पर लिखे मिले खालिस्तान के नारे

    मोगाः जिले के गांव पत्तो हीरा सिंह में शनिवार को तीन जगह दीवारों पर खालिस्तान के नारे लिखे मिले। जानकारी मिलने के बाद पुलिस प्रशासन मौके पर पहुंचा और नारों को मिटा दिया। शुक्रवार को भी मोगा के बस स्टैंड पर खालिस्तान के नारे लिखे मिले थे। पुलिस उस मामले में भी जांच कर रही है। बता दें कि इससे पहले बीते दिन बस स्टैंड की दीवारों पर खालिस्तानी नारे लिखे गए थे। खालिस्तान जिंदाबाद के ये नारे शरारती तत्वों द्वारा मोगा के बस स्टैंड के अंदर दीवार और एक काउंटर पर लिखे हुए थे। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और तत्काल कार्रवाई करते हुए इन नारों को हटवा दिया था।

    जानकारी के मुताबिक घटना बस स्टैंड के अंदर की थी। इसकी सीसीटीवी फुटेज भी सामने आई थी। उक्त सीसीटीवी कैमरों में 2 संदिग्ध भी कैद हुए हैं। दूसरी ओर इस मामले को लेकर पुलिस द्वारा गंभीरता से जांच की जा रही है। पुलिस ये पता लगाने में लगी है कि क्या सीसीटीवी में नजर आ रहे व्यक्तियों द्वारा अंजाम दिया गया है। पुलिस द्वारा और भी कई सीसीटीवी कैमरे खंगाले जा रहे हैं। लेकिन इस घटना के बाद आज 3 जगहों पर खालिस्तानी नारे लिखे हुए मिले है।

  • पंजाबः 40 लाख की लूट मामले में पुलिस ने किया चौकाने वाला खुलासा

    पंजाबः 40 लाख की लूट मामले में पुलिस ने किया चौकाने वाला खुलासा

    फतेहगढ़ साहिब: शहर के शेरशाह सूरी मार्ग पर गांव भट्माजरा (सैदपुरा) स्थित भारत पैट्रोलियम कंपनी द्वारा चलाए जा रहे पैट्रोल पंप के करिंदों से हुई 40.79 लाख रुपए की लूट की वारदात को पुलिस ने 48 घंटों में सुलझा लिया है। जिला पुलिस प्रमुख डा. रवजोत ग्रेवाल ने प्रैस कांफ्रैंस दौरान बताया कि मामले की साजिश किसी और ने नहीं बल्कि पैट्रोल पंप को बतौर मैनेजर चला रहे विक्रमजीत सिंह ने रची थी। पुलिस को कथित आरोपियों संबंधी जानकारी मिलने के बाद फतेहगढ़ साहिब पुलिस व एजीटीएफ के सांझे ऑप्रेशन में 2 कथित आरोपी गुरप्रीत सिंह और हरप्रीत सिंह को 32 बोर पिस्तौल और जीवित कारतूसों सहित गिरफ़्तार किया गया।

    इन दोनों की गिरफ़्तारी के बाद हुए खुलासे में पैट्रोल पंप के पूर्व मैनेजर विक्रमजीत सिंह निवासी टांगरा जिला अमृतसर को गिरफ़्तार करके लूटे गए 40.79 लाख रुपए में से 33,73,000 रुपए उसके घर (टांगरा) में से बरामद कर लिए गए है।  अब तक की जांच से यह बात सामने आई है कि गिरफ़्तार आरोपी विक्रमजीत सिंह इस पैट्रोल पंप को बतौर मैनेजर चला रहा था जो 30 अप्रैल को उसका एग्रीमैंट खत्म होने के बाद नए व्यक्ति को इस पंप का प्रभार दे दिया गया था। उसने इस बात की रंजिश रखते पैट्रोल पंप के कैश को अपने साथियों सहित लूटने की वारदात को अंजाम देने की योजना बनाई।

    कथित आरोपी विक्रमजीत सिंह को पंप पर कैश इकट्ठा होने की व पंप से कब बैंक में कैश जमा करवाने कौन-कौन जाता है तथा पंप पर आने जाने वाले सभी रास्तों की पूरी-पूरी जानकारी थी। उन्होंने बताया कि इसी बात का जानकार होने के कारण ही पूर्व मैनेजर विक्रमजीत ने अपने 5 साथियों के साथ मिल कर इस लूट की वारदात को अंजाम दिया। उन्होंने बताया कि इस लूट की वारदात में कुल 6 आरोपियों में से 3 आरोपियों को गिरफ़्तार कर लिया गया है और रहते 3 आरोपियों को गिरफ़्तार करने के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है व फरार आरोपियों को जल्द ही गिरफ्तार करके कानून अनुसार बनती कार्रवाई की जाएगी।

  • WHO ने किया आगाह, चिकन खाने से हो सकती है मौत!

    WHO ने किया आगाह, चिकन खाने से हो सकती है मौत!

    नई दिल्ली: दुनिया में अब शाकाहारी भोजन करने वालों की संख्या तेजी से घटते जा रही है। भागदौड़ भरी इस दुनिया में लोग नॉनवेज और फास्टफूड की ओर ज्यादा आकर्षित हो रहे हैं। वैसे देखा जाए तो मटन के मुकाबले लोग चिकन खाना ज्यादा पंसद करते हैं। लेकिन चिकन खाने वालों के लिए WHO ने ऐसी चेतावनी जारी कर दी है, जिसे जानकर आपके होश उड़ जाएंगे। साथ ही World Health Organization ने लोगों को चिकन खाने से परहेज करने की बात कही है। दरअसल WHO ने AMR यानी एंटीमाइक्रोबियल रेजिस्‍टेंस (Antimicrobial Resistance) को 10 सबसे बड़े स्‍वास्‍थ्‍य खतरों में से एक बताया है। वहीं, हेल्थ एक्सपर्ट्स की मानें तो चिकन खाने से लोग सबसे ज्यादा ताजी से एएमआर के शिकार हो रहे हैं। चिकन प्रोटीन, विटामिन और मिनरल से भरपूर होता है, ऐसे में ये पौष्टिक खाना बीमारी का कारण क्यों और कैसे बन रहा है?

    वर्ल्ड हेल्थ ऑर्गनाइजेशन के मुताबिक, वैसे तो चिकन कई पोषक तत्वों से भरपूर होता है। हालांकि, इसके सेवन से आपके शरीर में एंटीबायोटिक, एंटीवायरल, एंटीफंगल, एंटीपैरासिटिक्स सहित कई दूसरी जीवन रक्षक दवाओं का असर कम हो सकता है। इससे शरीर में पल रहीं गंभीर बीमारियों का इलाज काफी मुश्किल हो जाता है। इसके अलावा डब्ल्यूएचओ ने पोल्‍ट्री फार्म में गलत तरीके से बन रहे चिकन को लेकर भी लोगों को आगह किया है।हेल्थ एक्सपर्ट्स के मुताबिक, आजकल पोल्‍ट्री फार्म में चिकन को अच्छा और सेहतमंद बनाने के लिए ज्यादा एंटीबायोटिक दवाएं दी जाती हैं, इससे उसकी बॉडी में अच्छी मात्रा में एंटीबायोटिक जमा हो जाती हैं। वहीं, इन दवाओं का सीधा असर चिकन खाने वाले पर पड़ता है।

    एक्सपर्ट्स ने बताया कि जब आप एंटीबायोटिक से भरपूर इस चिकन को भोजन के रूप में खाते हैं, तो उसमें मौजूद तमाम एंटीबायोटिक आपके शरीर में ट्रांसफर हो जाती हैं। इससे समय के साथ बॉडी में एंटीबायोटिक को लेकर रेजिस्टेंस पैदा होने लगती है और बॉडी पर एंटीबायोटिक दवाएं काम करना बंद कर देती हैं। हेल्थ एक्सपर्ट्स की मानें तो चिकन खाने से आप सबसे ज्यादा तेजी से एएमआर के शिकार हो सकते हैं। चिकन के सेवन से आपकी बॉडी में आने वाले एंटीबायोटिक कुछ समय के बाद एंटीमाइक्रोबियल रेजिस्टेंस की स्थिति में आ जाते हैं। ऐसे में बॉडी कई तरह के इंफेक्शन का शिकार हो जाती है। इतना ही नहीं, हेल्थ एक्सपर्ट्स ने इस तरह के इंफेक्शन का इलाज भी बेहद मुश्किल बताया है।

  • दुखद खबर : RSS नेता का हुआ निधन

    दुखद खबर : RSS नेता का हुआ निधन

    भोपाल: विज्ञान भारती के राष्ट्रीय संगठन मंत्री और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रचारक जयंत सहस्रबुद्धे का 66 वर्ष की आयु में निधन हो गया। उनके निधन पर मप्र के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान समेत भाजपा नेताओं ने दुख व्यक्त करते हुए विनम्र श्रद्धांजलि दी है।

    मुख्यमंत्री चौहान ने ट्वीट के माध्यम से जयंती सहस्त्रबुद्धे के निधन पर दुख जताते हुए कहा विज्ञान भारती के अखिल भारतीय संगठन मंत्री जयंत सहस्त्रबुद्धे जी के निधन का दुखद समाचार प्राप्त हुआ. भारतीय विज्ञान परंपरा को नया आयाम देने वाले श्रद्धेय जयंत जी का सम्पूर्ण जीवन समाज एवं राष्ट्र सेवा में समर्पित रहा. ईश्वर से दिवंगत आत्मा को अपने चरणों में स्थान देने की प्रार्थना करता हूं. .. ॐ शांति ..

    गृहमंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा ने ट्वीट कर अपने शोक संदेश में लिखा विज्ञान भारती के अखिल भारतीय संगठन मंत्री जयंत सहस्त्रबुद्धे जी का निधन दुखद है, ईश्वर दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान और शोकाकुल परिजनों को इस असीम दुख को सहन करने की शक्ति प्रदान करे।

    भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने ट्वीट कर जयंत सहस्त्रबुद्धे को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा विज्ञान भारती के अखिल भारतीय संगठन मंत्री व वरिष्ठ प्रचारक जयंत सहस्त्रबुद्धे जी के निधन का समाचार अत्यंत दुःखद है। समाज सेवा में उनका कृतित्व और व्यक्तित्व वंदनीय है। ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में विश्रांति प्रदान करें. भावपूर्ण श्रद्धांजलि।

  • जालंधरः बरजिंदर सिंह हमदर्द के मामले में हाईकोर्ट ने विजिलेंस की टाइमिंग पर उठाए सवाल, दिए ये निर्देश

    जालंधरः बरजिंदर सिंह हमदर्द के मामले में हाईकोर्ट ने विजिलेंस की टाइमिंग पर उठाए सवाल, दिए ये निर्देश

    जालंधर/वरुणः अजीत ग्रुप के मैनेजिंग एडिटर के बरजिंदर सिंह हमदर्द के जंग-ए-आजादी मामले को लेकर विजीलैंस की टाइमिंग को लेकर सवाल खड़े हो गए है। दरअसल, देर रात अपलोड हुए कोर्ट के आर्डर में हाईकोर्ट के जज जस्टिस विनोद एस भारद्वाज ने कहा कि इस मामले की जांच को लेकर विजिलेंस की टाइमिंग गलत है। हाईकोर्ट ने अपनी टिप्पणी में कहा है कि बरजिंदर सिंह हमदर्द ने 300 करोड़ से बने जंग-ए-आजादी की विजिलेंस जांच पर शंका जताई है कि विजिलेंस गलत जांच कर रही हैं। उन्होंने कहा कि मान भी लिया जाए कि विजिलेंस की जांच सही है लेकिन फिर भी इसकी टाइमिंग सवालों के घेरे में है। हाईकोर्ट के जज जस्टिस विनोद एस भारद्वाज ने एक और मौखिक तलख टिप्पणी पंजाब में गिरफ्तारियों को लेकर की है। हाईकोर्ट ने कहा कि है कि इस समय पंजाब में एक रिवाज़ ही चल पड़ा है। पंजाब के थानों में लोगों को भी जांच के लिए बुलाया जाता है। वहीं पर जांच के दौरान ही FIR दर्ज कर थाने में ही उसे वहीं पर गिरफ्तार कर लिया जाता है।

    बता दें कि इससे पहले अजीत ग्रुप के मैनेजिंग एडिटर बरजिंदर सिंह हमदर्द को हाईकोर्ट से राहत मिली थी। जिसमें कहा गया था कि बरजिंदर सिंह हमदर्द को मामले की जांच में शामिल होने के लिए विजीलैंस कार्यालय जाने की जरूरत नहीं है। इस दौरान हाईकोर्ट ने कहा कि विजिलेंस को जो भी पूछताछ करनी है, उसके लिए लिखित प्रश्न बरजिंदर सिंह हमदर्द को भेजे जाएंगे, जिसका वह जवाब देंगे और उन्हें जवाब देने के लिए दो सप्ताह का समय दिया जाएगा। हाईकोर्ट ने ये आदेश बरजिंदर सिंह हमदर्द की याचिका पर दिए हैं। हाईकोर्ट ने यह भी आदेश दिया है कि अगर इस मामले में हमदर्द के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की जाती है तो उसे 7 दिन का नोटिस दिया जाए। साथ ही इस मामले को लेकर पंजाब सरकार को नोटिस जारी कर जवाब मांगा गया है। इस मामले की सुनवाई 16 अगस्त तक के लिए स्थगित कर दी गई है।

  • पंजाबः SP और DSP सहित 5 के खिलाफ केस दर्ज

    पंजाबः SP और DSP सहित 5 के खिलाफ केस दर्ज

    फरीदकोटः विजिलेंस ब्यूरो ने बीते दिन फरीदकोट एसएसपी दफ्तर में दबिश दी थी। दरअसल, फरीदकोट रेंज के आईजी प्रदीप कुमार यादव के नाम पर 50 लाख रुपये की रिश्वत मांगने और 20 लाख की वसूलने के मामले में यह कार्रवाई की गई। जिसके बाद अब पंजाब के फरीदकोट में कोटकपूरा सदर थाने में एसपी इन्वेस्टिगेशन गगनेश कुमार और डीएसपी सुशील कुमार सहित 5 लोगों पर केस दर्ज किया गया है।

    बता दें कि बीते दिन विजिलेंस अधिकारियों ने एसपी और डीएसपी से पूछताछ भी की थी। इस मामले में तीन पुलिस अधिकारियों और दो प्राइवेट लोगों पर आरोप लगे थे। दरअसल, 7 नवंबर 2019 में फरीदकोट के गांव कोटसुखिया में एक गोशाला प्रमुख संत दयाल दास की हत्या के मामले में शिकायतकर्ता बाबा गगन दास को डरा धमका कर रिश्वत मांगी गई थी और 20 लाख रुपये वसूल भी कर लिए गए थे। 

  • आज का राशिफल, 3 जून 2023

    आज का राशिफल, 3 जून 2023

    आज का राशिफल,3 जून 2023

    वृष: भाग्य का साथ मिलेगा। प्रयास सफल रहेंगे। सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। नौकरी में कार्य की प्रशंसा होगी। व्यापार-व्यवसाय मनोनुकूल लाभ देगा। लाभ देगा। कोई बड़ा काम करने का मन बनेगा। प्रतिद्वंद्विता में वृद्धि होगी। शेयर मार्केट व म्युचुअल फंड इत्यादि में जल्दबाजी न करें। लाभ होगा।
    मिथुन: फिजूलखर्ची ज्यादा होगी। शत्रु भय रहेगा। शारीरिक कष्ट से बाधा उत्पन्न होगी। दूर से शुभ समाचार प्राप्त होंगे। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। नए काम करने का मन बनेगा। दूर यात्रा की योजना बनेगी। व्यापार से लाभ होगा। नौकरी में चैन रहेगा। जोखिम न लें।
    कर्क: अप्रत्याशित लाभ हो सकता है। रोजगार प्राप्ति के प्रयास सफल रहेंगे। भाग्य का साथ मिलेगा। व्यावसायिक यात्रा लाभदायक रहेगी। निवेश शुभ रहेगा। नौकरी में अधिकार बढ़ने के योग हैं। कोई बड़ी समस्या का अंत हो सकता है। जोखिम व जमानत के कार्य टालें। लेन-देन में सावधानी रखें।
    कन्या: घर के छोटे सदस्यों संबंधी चिंता रहेगी। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। बकाया वसूली के प्रयास सफल रहेंगे। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। कोई बड़ा काम करने का मन बनेगा। भाग्य का साथ मिलेगा। व्यापार मनोनुकूल रहेगा। निवेश शुभ रहेगा। जल्दबाजी न करें।
    तुला: नई योजना बनेगी। कार्यप्रणाली में सुधार होगा। सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। सुख के साधन जुटेंगे। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। व्यवसाय लाभदायक रहेगा। निवेश शुभ रहेगा। नौकरी में अधिकारी प्रसन्न रहेंगे। धनहानि हो सकती है। सावधानी आवश्यक है। थकान महसूस होगी।
    वृश्चिक: वैवाहिक प्रस्ताव मिल सकता है। शारीरिक कष्ट संभव है। अज्ञात भय सताएगा। चिंता तथा तनाव रहेंगे। तंत्र-मंत्र में रुचि जागृत होगी। किसी जानकार व्यक्ति का मार्गदर्शन प्राप्त हो सकता है। कोर्ट व कचहरी के कार्य मनोनुकूल रहेंगे। लाभ के अवसर हाथ आएंगे।
    धनु: स्वास्थ्य का पाया कमजोर रहेगा। वाहन, मशीनरी व अग्नि आदि के प्रयोग में सावधानी रखें। विवाद से क्लेश हो सकता है। लेन-देन में जल्दबाजी न करें। पार्टनरों से कहासुनी हो सकती है। भागदौड़ होगी। व्यवसाय ठीक चलेगा। आय बनी रहेगी। लाभ के लिए प्रयास करें।
    मकर: कानूनी अड़चन दूर होकर स्थिति अनुकूल बनेगी। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। प्रेम-प्रसंग में अनुकूलता रहेगी। कोई ऐसा कार्य न करें जिससे कि अपमान हो। व्यापार-व्यवसाय अनुकूल रहेगा। निवेश सोच-समझकर करें। नौकरी में चैन रहेगा। मित्रों का सहयोग मिलेगा।
    कुंभ: नौकरी में अधिकार मिल सकते हैं। सुख के साधन जुटेंगे। भूमि व भवन संबंधी योजना बनेगी। बड़े सौदे बड़ा लाभ दे सकते हैं। भाग्य का साथ मिलेगा। उन्नति के मार्ग प्रशस्त होंगे। स्वास्थ्‍य संबंधी चिंता बनी रहेगी। आशंका व कुशंका रहेगी। कार्य में बाधा संभव है। उत्साह बना रहेगा।
    मीन: विवेक का प्रयोग करें। समस्याएं कम होंगी। शारीरिक कष्ट संभव है। अज्ञात भय रहेगा। यात्रा मनोरंजक रहेगी। स्वादिष्ट भोजन का आनंद प्राप्त होगा। विद्यार्थी वर्ग सफलता प्राप्त करेगा। किसी प्रबुद्ध व्यक्ति का मार्गदर्शन प्राप्त होगा। लाभ के अवसर हाथ आएंगे।
  • जालंधर : पेंट की फै़क्टरी में लगी भीषण आग, बुझाने में लगी दमकल विभाग की 15 गाड़ियां, देखें वीडियो 

    जालंधर : पेंट की फै़क्टरी में लगी भीषण आग, बुझाने में लगी दमकल विभाग की 15 गाड़ियां, देखें वीडियो 

    जालंधर, वरुण/हर्ष : देर रात शुक्रवार को बुलंदपुर में एक पेंट की फै़क्टरी में भयानक आग लग गए। देखते ही देखते आग ने भयानक रूप धारण कर लिया। जिसका धुआ दूर दूर तक फैलने लगा। फ़ैक्ट्री में मौजूद लोगों ने बताया कि आग लगने के कारणों का कुछ पता नहीं चला कि आग कैसे लगी। आग ने इतना भयानक रूप धारण कर लिया, जिस पर क़ाबू पाने के लिए दमकल विभाग की 15 गाड़ियों ने आग बुझाने के लिए काफी जद्दोजहद करती रही। जीएस पेंट की फ़ैक्ट्री में आग लग गई थी। दमकल विभाग की टीम ने 4 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

     

    दमकल विभाग के कर्मचारी जैसे जैसे लगी आग पर पानी डाल रहे थे फ़ैक्ट्री के अंदर से धमाकों की आवाज आती रही जिसके कारण आस पास के लोग सहमे रहे और घरों से निकल समय परहेज करते नजर आए। हालांकि आग लगने का कारण क्या था यह नहीं पता चल सका लेकिन बचाव यह रहा की थिनर के गोदाम तक आग नहीं पहुंची और उस पर काबू पा लिया गया।

  • जालंधर : बाइक सवार युवकों ने तोड़े गाड़ी के शीशे, हुआ हंगामा, देखें वीडियो

    जालंधर : बाइक सवार युवकों ने तोड़े गाड़ी के शीशे, हुआ हंगामा, देखें वीडियो

    जालंधर, वरुण/हर्ष : शहर में नकोदर चौक के पास बीते दिन देर शाम को गाड़ी कैसे तोड़ने का मामला सामने आया है। मिली जानकारी के मुताबिक बाइक सवार युवकों ने गाड़ी के शीशे तोड़ दिए। जिसके बाद वहां पर भारी हंगामा देखने को मिला। घटना की जानकारी देते हुए कार सवार व्यक्ति ने बताया कि जैसे ही वह नकोदर चौक के समीप पहुंचा तो बाइक सवार युवक उनकी गाड़ी में आकर लग गए। जिसके बाद कार सवार व्यक्ति ने जैसे ही गाड़ी साइट पर लगा कर अपनी गाड़ी को देखा तो उक्त बाइक सवार युवकों ने उसके गाड़ी पर हमला कर दिया और गाड़ी के 3 शीशे तोड़ दिए।

    वह घटना की सूचना मिलते ही पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच गए। लेकिन उक्त बाइक सवार तब तक मौके से वारदात को अंजाम देकर फरार हो चुके थे। कार सवार व्यक्ति का कहना है कि उक्त युवकों की बाइक का क्लच उनकी गाड़ी के साथ टच हुआ था। जिसके बाद बाइक सवार युवकों ने हाथ में पहने कड़े से उनके गाड़ी के शीशे तोड़ दिए। स्थानीय लोगों का कहना कि युवकों के चेहरे ढके हुए थे जिसके कारण पहचान नहीं हो सकी लेकिन उनकी बाइक का नंबर नोट कर लिया गया।