Blog

  • जालंधरः बाइक सवार युवकों पर तेजधार हथियार से हुआ हमला, देखें वीडियो

    जालंधरः बाइक सवार युवकों पर तेजधार हथियार से हुआ हमला, देखें वीडियो

    जालंधर, (ENS): सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रही थी। जिसमें एक बाइक सवार दो व्यक्तियों में गाड़ी सवार युवकों ने टक्कर मारी। जिस दौरान बाइक सवार व्यक्ति गिर गए। जिसके बाद गाड़ी सवार हमलावारों ने तेजधार हथियार से बाइक सवार युवकों पर हमला कर दिया। इस घटना की वीडियो भाजपा ने सोशल मीडिया पर वायरल भी की है। वहीं घटना की जानकारी देते हुए पीड़ित मेहतपुर निवासी गौरव ने बताया कि वह अन्य अपने साथी के साथ बाइक पर सवार होकर किसी काम से जा रहा था। इस दौरान गाड़ी सवार युवकों ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। जिसके बाद गाड़ी में सवार उक्त हमलावारों ने तेजधार हथियारों से उन पर हमला कर दिया।

    थाना इंचार्ज ने बताया कि मेहतपुर के अंतर्गत आपसी रंजिश के कारण व्यक्तियों द्वारा की गई पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस संबंध में पहले ही 23-06-2023 को आरोपी व्यक्तियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। जबकि इस घटना दौरान 1 आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। जिसके बाद थाना इंचार्ज एचएस रंधावा ने पुलिस पार्टी सहित इस मामले में कार्रवाई करते हुए गाड़ी सवार एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार व्यक्ति की पहचान मनजीत सिंह के रूप में हुई है। हालांकि मनजीत के अन्य साथियों की तालाश में पुलिस छापेमारी कर रही है। जल्द ही उक्त आरोपियों को काबू कर लिया जाएगा। 

  • भारत में इस साल होने वाले ICC वर्ल्ड कप का शेड्यूल जारी, इस दिन होगा पाकिस्तान के साथ मुकाबला

    भारत में इस साल होने वाले ICC वर्ल्ड कप का शेड्यूल जारी, इस दिन होगा पाकिस्तान के साथ मुकाबला

    नई दिल्ली: आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप इसी साल भारत की मेजबानी में खेला जाएगा, जिसका शेड्यूल जारी कर दिया गया है। वर्ल्ड कप का आयोजन 5 अक्टूबर से 19 नवंबर के बीच होगा। क्रिकेट इतिहास में पहली बार ऐसा हो रहा है, जब पूरा वर्ल्ड कप ही भारत में खेला जाएगा। इससे पहले भारत 1987, 1996 और 2011 के वनडे क्रिकेट वर्ल्ड कप की संयुक्त मेजबानी कर चुका हैं। मुंबई में मंगलवार को 13वें वनडे वर्ल्ड कप का पूरा शेड्यूल जारी किया गया।

    वर्ल्ड कप का आगाज 5 अक्टूबर को अहमदाबाद में डिफेंडिंग चैम्पियन इंग्लैंड और पिछले बार की रनरअप न्यूजीलैंड के बीच मुकाबले से होगा। वहीं भारतीय टीम अपना पहला मुकाबला 8 अक्टूबर को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ चेन्नई में खेलेगी। वर्ल्ड कप में भारत और पाकिस्तान के बीच मुकाबला 15 अक्टूबर (रविवार) को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा। फाइनल 19 नवंबर को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा।

    वर्ल्ड कप का आगाज 5 अक्टूबर को अहमदाबाद में डिफेंडिंग चैम्पियन इंग्लैंड और पिछले बार की रनरअप न्यूजीलैंड के बीच मुकाबले से होगा। वहीं भारतीय टीम अपना पहला मुकाबला 8 अक्टूबर को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ चेन्नई में खेलेगी। वर्ल्ड कप में भारत और पाकिस्तान के बीच मुकाबला 15 अक्टूबर (रविवार) को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा। फाइनल 19 नवंबर को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा।

    वानखेड़े स्टेडियम ने 2011 वर्ल्ड कप के फाइनल की मेजबानी की थी, जिसमें महेंद्र सिंह धोनी की अगुआई वाली भारतीय टीम ने श्रीलंका को हराकर वनडे वर्ल्ड कप का खिताब को 28 साल साल बाद जीता था। वैसे ईडन गार्डन्स ने 1987 के टूर्नामेंट में ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच खिताबी मुकाबले की मेजबानी की थी जिसे ऑस्ट्रेलिया ने जीता था।

  • पंजाबः एयर कंडीशनर और रेफ्रिजरेटर घोटाला, विवादों में फंसी आप विधायक, लगे भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप

    पंजाबः एयर कंडीशनर और रेफ्रिजरेटर घोटाला, विवादों में फंसी आप विधायक, लगे भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप

    मोगाः पंजाब के मोगा जिले की आप MLA डॉ. अमनदीप कौर अरोड़ा एसी और फ्रिज घोटाले में उलझ गई हैं। अमनदीप कौर अरोड़ा डाॅ. मोगा के पूर्व स्वास्थ्य अधीक्षक महेंद्रपाल लूंबा ने उनके खिलाफ गंभीर दावा करते हुए कहा कि उन्हें मोगा से इसलिए हटाया गया है क्योंकि उनके पास मोगा सिविल अस्पताल में चल रहे भ्रष्टाचार के कई सबूत हैं। दूसरी ओर, डॉ. अमनदीप कौर अरोड़ा ने इन दावों को पूरी तरह से खारिज कर दिया।

    पूर्व स्वास्थ्य अधीक्षक लुंपा ने विधायक अमनदीप पर आरोप लगाया कि सिविल अस्पताल के लिए खरीदा गया एयर कंडीशनर (एसी) विधायक परिसर में लगाया गया है। इन आरोपों के बाद मीडिया को 6 बिल दिखाए गए। ये बिल एसएमओ मोगा के नाम से बने हुए हैं। ये बिल अकालसर रोड मोगा जनता इलेक्ट्रॉनिक्स शॉप के हैं। सूत्रों का कहना है कि इस स्टोर से सिविल अस्पताल तक यह सामान पहुंचाया गया, लेकिन अस्पताल में कहीं भी एयर कंडीशनर या रेफ्रिजरेटर नहीं लगाया गया। इन बिलों में 13 हजार के 2 फ्रिज भी हैं। महेंद्रपाल लूंबा द्वारा साझा की गई रसीदों के अनुसार, लॉयड का पहला और दूसरा एसी 15 अगस्त 2022 और 17 अगस्त 2022 को 33k प्रति स्टेबलाइजर के साथ कुल 66k पर वितरित किया गया था।

    डेढ़ टन वजनी तीसरा एयर कंडीशनर 18 अगस्त 2022 को सिविल अस्पताल के पते पर इंस्टॉलर सहित 37 हजार की कीमत पर पहुंचाया गया। हायर की ओर से चौथा डेढ़ टन का एसी स्टेबलाइजर के साथ 29 अगस्त, 2022 को अस्पताल भेजा गया था। इसी तरह, 30 जून, 2022 और 26 जुलाई, 2022 को सिविल अस्पताल की ओर से दो व्हर्लपूल रेफ्रिजरेटर वितरित किए गए थे। लूंबा ने एसएमओ पर मुगा में प्रकाशन के लिए तीन लाख रुपये की रिश्वत देने का भी आरोप लगाया। हालांकि, विधायक अमनदीप अरोड़ा पहले ही लुंपा के आरोपों को बेबुनियाद बता चुके हैं। दूसरी ओर यह भी कहा जा रहा है कि महेंद्रपाल लूंबा मोगा सिविल अस्पताल का नहीं बल्कि सिविल सर्जन कार्यालय का कर्मचारी था।

  • पंजाबः बारिश से सड़क हुई जलमग्न, वाहन चालक हुए परेशान, देखें वीडियो

    पंजाबः बारिश से सड़क हुई जलमग्न, वाहन चालक हुए परेशान, देखें वीडियो

    पठानकोटः जम्मू नेशनल हाईवे सुजानपुर के पास बने फ्लाईओवर के नीचे बरसाती पानी भर गया। दरअसल, देर रात से हो रही बारिश के कारण पूरी सड़क हुई जलमग्न हो गई है। इस दौरान नेशनल हाइवे पर चलने वाले वाहन चालको को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। दरअसल, पठानकोट जम्मू नेशनल हाईवे सुजानपुर के पास बने नए फ्लाईओवर के नीचे से गुजर रही सड़क जिससे रोजाना हजारों की तादाद में लोग इस सड़क का इस्तेमाल करते हैं। लेकिन लगातार हो रही बारिश के कारण सड़क पर पानी ही पानी खड़ा है।

    चाहे वह बड़ी गाड़ियां हो या फिर दो पहिया वाहन हर कोई इस पानी में फंस रहा है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन के आगे गुहार लगाई है कि इस ओर ध्यान दिया जाए और सड़क पर खड़े होने वाले पानी की निकासी को सही करवाया जाए ताकि आने जाने वाले लोगों को किसी तरह की कोई दिक्कत ना हो सके।

  • पंजाबः बिना लाइसेंस के चल रहे 4 फर्जी ट्रैवल एजेंट गिरफ्तार

    पंजाबः बिना लाइसेंस के चल रहे 4 फर्जी ट्रैवल एजेंट गिरफ्तार

    मोहालीः प्रशासन ने बिना लाइसेंस चल रहे ट्रैवल एजेंटों पर शिकंजा कसा है। पुलिस ने 4 इमिग्रेशन कंपनियों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 4 फर्जी ट्रैवल एजेंटों को गिरफ्तार किया है। यह फर्जी ट्रैवल एजेंट मोहाली में अलग-अलग फेजों में अलग-अलग नाम से इमिग्रेशन दफ्तर चला रहे थे। इनमें 3 मामले फेज-1 थाने में दर्ज किए गए हैं, जबकि एक मामला मटौर थाने में दर्ज है। आरोपियों की पहचान साहिल घई निवासी हैबोवाल कलां लुधियाना, अरपिंदर सिंह निवासी फेज-5 मोहाली, चरनदीप सिंह निवासी सेक्टर-68 व कुलदीप बोहरा निवासी बलाचौर रोपड़ के रूप में हुई है। सभी के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

    24 जून को फेज-1 थाना पुलिस ने विदेश भेजने के नाम धोखाधड़ी करने के आरोप में कुलदीप वोहरा को गिरफ्तार किया था। आरोपी ने बी-टाउन ओवरसीज नाम से इमिग्रेशन कंपनी खोली हुई थी। सोशल मीडिया पर विज्ञापन देकर लोगों को अपने झांसे में लेता था। वह बिना लाइसेंस के कंपनी चला रहा था। आरोपी से दो पासपोर्ट बरामद हुए हैं। 24 जून को मटौर थाना पुलिस ने चरनदीप सिंह के खिलाफ इमिग्रेशन एक्ट की धाराओं के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया था। आरोपी स्टडी वीजा व टूरिस्ट वीजा के नाम पर लोगों से ठगी मार रहा था। उसने सेक्टर-70 में पाथ-वे नाम से नाम से दफ्तर खोला था। फेज-1 थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर 22 जून को अरपिंदर सिंह के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया था।

    आरोपी अरपिंदर ने मोहाली फेज-5 की मार्केट में इमी कौशल कंसलटेंट का बोर्ड लगाकर इमिग्रेशन दफ्तर खोला हुआ था। वह सोशल मीडिया पर विज्ञापन करके लोगों को विदेश भेजने के नाम पर जाली वीजा देता था। 17 जून को साहिल घई व नितिन घई के खिलाफ फेज-1 थाने में मामला दर्ज किया गया। आरोपी फेज-7 में ओवरसीज इमिग्रेशन नाम से जाली कंपनी चला रहे थे। वह अखबारों में विज्ञापन देकर विदेश भेजने के नाम पर लोगों से ठगी करता था। बिना लाइसेंस इमिग्रेशन कंपनी चलाने वाले या इससे जुड़ी कोई भी शिकायत के लिए एक वॉट्सएप नंबर (8054100112) जारी किया है। इसके अलावा शिकायतकर्ता 112 कंट्रोल रूम पर भी शिकायत दे सकता है। एसएसपी ने अपील की है कि जो भी कभी विदेश जाने के लिए किसी भी ट्रैवल एजेंसी के साथ संपर्क कायम करता है तो वह संबंधित एजेंसी के रजिस्टर्ड होने की जानकारी जरूर हासिल करे।

  • पंजाबः स्टील इंडस्ट्रीज में GST विभाग की दबिश

    पंजाबः स्टील इंडस्ट्रीज में GST विभाग की दबिश

    मंडी गोबिंदगढ़: लोहा नगरी मंडी गोबिंदगढ़ में जीएसटी विभाग ने दबिश दी है। मिली जानकारी के मुताबिक गोयल कालोनी रोड पर स्थित महादेव स्टील इंडस्ट्रीज पर पंजाब जीएसटी विभाग की टीम द्वारा कर चोरी के आरोप में छापामारी कर करीब 43 लाख की रिकवरी हुई है। जीएसटी विभाग की टीम ने उक्त फर्म पर दबिश देकर टैक्स चोरी की आशंका के चलते फर्म के अकाऊंट्स की जांच की। इस दौरान करीब 2.4 करोड़ की जाली बिलिंग व अन्य आरोपों में विभाग के अधिकारियों ने 43 लाख रुपए की रिकवरी की।

    इस मामले की अब आयकर विभाग को जानकारी मिलने पर आयकर विभाग ने इसकी गहराई से जांच शुरू कर दी है। वहीं इस संबंधी महादेव स्टील इंडस्ट्रीज के अर्जुन शर्मा ने जीएसटी की छापामारी का मामला सुलझने का दावा किया है। जबकि आयकर विभाग द्वारा की जा रही जांच संबंधी कोई जानकारी न होने की बात कही है।

  • पंजाबः महंगाई की मार, टमाटर ने बिगाड़ा रसोई का बजट

    पंजाबः महंगाई की मार, टमाटर ने बिगाड़ा रसोई का बजट

    चंडीगढ़ः बरसात के सीजन की शुरुआत होते ही सब्जियों के दाम आसामान छूने लगे हैं। एक सप्ताह पहले तक 30-40 रुपये प्रति किलो के भाव बिकने वाला टमाटर अब खुदरा भाव में 80-100 रुपये प्रति किलो बिक रहा है। वहीं, मंडी में थोक रेट में टमाटर 70 से 80 रुपये प्रति किलो के भाव से बिक रहा है। बीते मई महीने में टमाटर का भाव 10 रुपये प्रति किलो था। अचानक टमाटर के दाम 100 रुपये प्रति किलो तक पहुंचने से ग्राहक परेशान हैं।  

    इसके अलावा अन्य हरी सब्जियों के दाम में भी उछाल आ गया है। सब्जियों के रेट में 20 से 40 रुपये प्रति किलो तक की बढ़ोतरी हुई है। सब्जियों के दाम में अचानक आई इस उछाल की सबसे बड़ी वजह बरसात के सीजन की दस्तक मानी जा रही है। वहीं, पिछले दिनों दाम गिरने की वजह से इस बार उत्पादन प्रभावित हुआ है। वाजिब दाम न मिलने से किसानों ने सब्जियों की बिजाई घटा दी थी, जिसकी वजह से बाजार में आपूर्ति प्रभावित हुई और दाम में बढ़ोतरी हो गई। बारिश के कारण भी आपूर्ति प्रभावित हो रही है। 

    चंडीगढ़ सेक्टर-26 स्थित सब्जी मंडी के कारोबारी अमन शर्मा ने बताया कि पिछले सप्ताह टमाटर 40 रुपये प्रति किलो तक बिक रहा था लेकिन अब इसमें तेजी आ गई है। टमाटर का फुटकर भाव 80 से 100 रुपये प्रति किलो तक चल रहा है। इसके अलावा अन्य सब्जियों के दामों में भी तेजी है। आने वाले दिनों में दाम और बढ़ने की उम्मीद है। उधर, गृहिणी शोभना शर्मा, अर्चना शर्मा, केला देवी और निशा देवी का कहना है कि बाजार में सब्जियों के दाम बढ़ने से घर की रसोई का बजट गड़बड़ा गया है। टमाटर तो रसोई की पहुंच से दूर हो गया है। 

  • एक इमारत में लगी भीषण आग, कई मंजिलों तक फैली लपटें, देखें वीडियो

    एक इमारत में लगी भीषण आग, कई मंजिलों तक फैली लपटें, देखें वीडियो

    दुबईः संयुक्त अरब अमीरात के अजमान शहर में सोमवार रात एक आवासीय ऊंची इमारत में भीषण आग लग गई। यह आग अजमान वन काम्प्लेक्स के टावर 02 में लगी। आग पर काबू पाने के लिए कई दमकल गाड़ियों को मौके पर भेजा गया। खलीज टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार, नागरिक सुरक्षा और पुलिस की टीमें आग पर काबू पाने और बुझाने में सफल रहीं। अब तक किसी के घायल होने की सूचना नहीं है। प्रभावित इमारत से निकाले गए निवासियों को अमीरात के परिवहन प्राधिकरण द्वारा उपलब्ध कराई गई बसों पर अजमान और शारजाह के होटलों में पहुंचाया गया।

    सोशल मीडिया पर साझा किए गए वीडियो में अग्निशामकों को आग पर काबू पाने के लिए संघर्ष करते हुए दिखाया गया है, क्योंकि यह ऊंची इमारत के कई मंजिलों तक फैल गई है। अजमान पुलिस महानिदेशक ब्रिगेडियर अब्दुल्ला सैफ अल मटरूशी ने कहा कि एक मोबाइल पुलिस स्टेशन ने साइट को सुरक्षित करने में मदद की और निवासियों को उपाय प्रदान किए, ताकि वे आग में खोई हुई वस्तुओं की रिपोर्ट कर सकें।

  • पंजाबः तेजधार हथियार से आप कार्यकर्ता की हत्या, 6 पर केस दर्ज

    पंजाबः तेजधार हथियार से आप कार्यकर्ता की हत्या, 6 पर केस दर्ज

    पटियालाः पंजाब के राजपुरा में आप पार्टी के कार्यकर्ता की तेजधार हथियारों से हमला कर हत्या कर दी गई। हमले में मृतक का रिश्तेदार गंभीर रूप से घायल हो गया है। बताया जा रहा है कि आम खराब निकलने पर शुरू हुई बहस इतनी अधिक बढ़ गई कि आरोपियों ने हमला कर दिया। पुलिस का कहना है कि करीब 6 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। दरअसरल, बीती रात मृतक ने रेहड़ी लगाने वाले गुरमीत शर्मा से आम खरीदे थे। कुछ आम खराब निकलने पर रेहड़ी वाले से बहस करते थप्पड़ मार दिया। इस दौरान सामने फल फ्रूट की रेहड़ी फड़ी लगाने वाला गांव मंडौली निवासी सच्चइंद्र सिंह बीच बचाव करने आया तो आरोपियों ने सच्चइंद्र सिंह को थप्पड़ मार दिया। इस पर सच्चइंद्र सिंह ने गांव नीलपुर निवासी अपने रिश्तेदार स्वर्ण सिंह को बुला लिया।

    आरोप है कि आरोपियों ने भी फोन कर साथियों को घटनास्थल पर बुलाया जो कार पर सवार होकर आए थे। दोनों पक्षों में बहस होने के बाद मामला शांत हो गया था। आरोपियों ने फोन कर स्वर्ण सिंह को भी धमकाया। हमलावरों ने तलवार ले रखी थी। रात करीब साढ़े 11 बजे तलवार व तेजधार हथियारों से स्वर्ण सिंह पर हमला कर दिया। सच्चइंद्र सिंह ने स्वर्ण सिंह को बचाने का प्रयास किया तो उसे भी घायल कर दिया गया। स्वर्ण सिंह और सच्चइंद्र सिंह को सरकारी अस्पताल ले जाया गया। डॉक्टरों ने दोनों की हालत को गंभीर देख चंडीगढ़ रेफर कर दिया। वहां इलाज के दौरान स्वर्ण सिंह की मौत हो गई।

    बताया जाता है कि मृतक स्वर्ण सिंह आम आदमी पार्टी का समर्थक था। वारदात की खबर मिलने पर पुलिस अधिकारियों के अलावा फॉरेंसिक टीम ने भी घटनास्थल का दौरा किया। पुलिस ने गांव डीढ़सा निवासी हसमुख सिंह, विकास नगर निवासी संदीप सिंह, गांव भटेड़ी निवासी सुखदेव सिंह, गांव सैदखेड़ी निवासी कमलजीत सिंह समेत अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया है। पुलिस ने स्वर्ण सिंह का पोस्टमार्टम करवाने के बाद शव परिवार को सौंप दिया है।

  • पंजाब: हथियारों के बल पर एक और पेट्रोल पंप से लुटेरों ने लूटे 35 हजार रुपए, आरोपी CCTV में कैद

    पंजाब: हथियारों के बल पर एक और पेट्रोल पंप से लुटेरों ने लूटे 35 हजार रुपए, आरोपी CCTV में कैद

    लुधियानाः थाना सदर रायकोट के अंतर्गत मलेरकोटला रोड पर देर रात तीन नकाबपोश लुटेरों ने हथियारों के बल पर 35 हजार रुपये लूट लिए। सीसीटीवी फुटेज में एक लुटेरे के हाथ में पिस्तौल जैसी चीज साफ दिखाई दे रही है। हालांकि पुलिस का कहना है कि लूट तेजधार हथियार के बल पर की गई है। अहमदगढ़ टी प्वाइंट पर स्थित पेट्रोल पंप पर लुटेरों ने चंद मिनट में लूट को अंजाम दे दिया। पेट्रोल पंप के मैनेजर घनश्याम ने पुलिस को बताया कि गांव भैणी बडिंगां की तरफ से बाइक पर सवार होकर आए तीन युवकों में दो उतरकर पंप के दफ्तर की तरफ जाने लगे।

    एक लुटेरा तेल वाली मशीन के पास रुक गया और दूसरे ने हथियार लगाकर मुझे दफ्तर में खींच लिया। लुटेरे ने दफ्तर में रखे 35 हजार रुपये छीने और तीनों रायकोट की तरफ फरार हो गए। घटना की सूचना मिलने पर डीएसपी रायकोट रछपाल सिंह ढींडसा, थाना सदर प्रभारी हरदीप सिंह और चौकी लोहटबद्दी प्रभारी सुखविंदर सिंह देओल पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस का कहना है कि सीसीटीवी फुटेज में दो लुटेरों का चेहरा साफ दिख रहा है। आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

    बता दें कि इससे पहले अमृतसर में देर रात मेहता चौक के पास पैट्रोल पंप में लूट का मामला सामने आया था। जहां बाइक सवार 3 लुटेरों ने गन पॉइंट पर पेट्रोल पंप पर लूट की वारदात को अंजाम दिया। लुटेरे वहां से 25 हजार रुपए छीन कर ले गए और जाते हुए सेल्समैन के पैर में गोली मारी। पूरी घटना पंप पर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। पेट्रोल पंप पर सभी कर्मचारी रोज की तरह अपने-अपने काम में व्यस्त थे। इसी दौरान मोटरसाइकिल पर 3 युवक पहुंचे। तीनों के चेहरे ढके हुए थे। एक लुटेरा बाइक पर ही रहा, जबकि 2 लुटेरों ने बाइक से उतरते ही पिस्टल निकाल ली। यह देख पेट्रोल डाल कर कैश ले रहा युवक पीछे हटने लगा। लुटेरों ने उसी वक्त उसके पैर पर गोरी मार दी। इसके बाद दोनों लुटेरे उसके करीब गए और जेब में रखे हुए 25 हजार रुपए निकाल लिए।