Blog

  • घंगरेट में जुआ खेलते तीन पकड़े

    घंगरेट में जुआ खेलते तीन पकड़े

    ऊना/सुशील पंडित : चिंतपुरणी पुलिस ने शुक्रवार को जुआ खेल रहे तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। मिली जानकारी के अनुसार शाम के समय जब पुलिस के जवान गश्त पर थे तब घंगरेट में तीन लोग ताश से जुए के बाजी लगा रहे थे। उनके पास ताश के पत्ते और पैसे बरामद हुए हैं। जिन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है उनमें जोनी खान पुत्र तुफैल मुहम्मद, दलजीत सिंह पुत्र मुखत्यार सिंह, सुरिन्द्र कुमार पुत्र अम्ब सिंह शामिल हैं। इनके खिलाफ जुआ अधिनियम की धारा 13ए-3-67 के तहत मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।
  • नियम कानून तोड़ने पर 184 लोगों के चालान कटे

    नियम कानून तोड़ने पर 184 लोगों के चालान कटे

    ऊना/ सुशील पंडित: नियम कानून तोड़ने वालों के खिलाफ शुक्रवार को ऊना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 184 लोगों के चालान किए व 8800 रुपए जुर्माने के तौर पर वसूले।  जिला पुलिस की एक प्रेस विज्ञप्ति के मुताबिक ऊना पुलिस ने यातायात नियमों की अवहेलना करने पर 170, सार्वजनिक स्थलों पर धुम्रपान करने पर 13 और अवैध खनन अधिनियम के तहत अवैध खनन करने पर 01 व्यक्ति का चालान किया गया। अवैध खनन करने वाले से 5000, यातायात के नियम तोड़ने वालों से 2500 और सार्वजनिक स्थलों पर धूम्रपान करने वाले 12 लोगों से 1300 रुपए प्राप्त हुए।

  • अमृतपाल सिंह की गिरफ्तारी के बाद अलर्ट पर अर्धसैनिक बल, पंजाब सरकार के संपर्क में गृह मंत्रालय

    अमृतपाल सिंह की गिरफ्तारी के बाद अलर्ट पर अर्धसैनिक बल, पंजाब सरकार के संपर्क में गृह मंत्रालय

    जालंधर/वरुणः अमृतपाल सिंह की गिरफ्तारी के बाद पंजाब में कानून व्यवस्था न बिगड़े इसके लिए पुलिस की मदद के लिए अर्धसैनिक बलों की कंपनियों को अलर्ट पर रखा गया है। वहीं गृह मंत्रालय लगातार पंजाब सरकार के संपर्क में है। बता दें कि आज अमृतपाल सिंह ने शाहकोट-मलसियां इलाके और बठिंडा जिले के रामपुरा फूल में कार्यक्रम रखे थे। शाहकोट-मलसियां इलाके में उसके प्रोग्राम के लिए समर्थक सुबह से जुटने लगे थे। वहीं सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक पुलिस की तरफ से शुक्रवार रात को ही पुलिस लाइन में बैठकर अमृतपाल सिंह की गिरफ्तारी को लेकर सारा खाका तैयार कर लिया था कि कैसे कब और कहां अमृतपाल सिंह को गिरफ्तार करना है।

  • सुजुकी मोटर के हान्सालपुर युनिट के लिए साक्षात्कार 29 मार्च को ऊना में 

    सुजुकी मोटर के हान्सालपुर युनिट के लिए साक्षात्कार 29 मार्च को ऊना में 

    ऊना/ सुशील पंडित : आईटीआई ऊना में 29 मार्च को सुजुकी मोटर गुजरात द्वारा हान्सालपरु यूनिट के लिए साक्षात्कार आयोजित किया जा रहा है। इस संबंध में जानकारी देते हुए आईटीआई ऊना के प्रधानाचार्य रविन्द्र सिंह ने बताया कि साक्षात्कार में फिटर, डीजल मकैनिक मोटर मकैनिक, टर्नर, मशीनिस्ट, टूल एंड डाई, वेलडर, ईलैक्ट्रिशियन, प्लास्टिक प्रोसैस आॅपे्रटर, टैªक्टर मकैनिक व पेंटर जनरल टेªडों में एनसीवीटी के तहत वर्ष 2017, 18, 19, 20, 21, व 2022 में पास आउट 18 से 24 वर्ष आयु वर्ग के अभ्यर्थी भाग ले सकते हैं। 

    उन्होंने बताया कि साक्षात्कार में 29 मार्च को प्रातः 9.30 बजे अभियार्थियं¨ का पहले पंजीकरण किया जाएगा। तदोपरान्त तकनीकी एवं व्यवहारिक कौशल आधारित लिखित परीक्षा आयोजित की जाएगी। उन्होंने बताया कि लिखित परीक्षा में ंसफल अभियार्थियों का साक्षात्कार कम्पनी द्वारा लिया जाएगा। रविन्द्र सिंह ने बताया कि सम्पूर्ण प्रक्रिया मे ंसफल अभियार्थियो को चयन पत्र आवंटन चिकित्सा परीक्षण एवं उपस्थिति दर्ज कराने सम्बन्धी मार्गदशर्न दोपहर बाद किया जाएगा। उन्होंने बताया कि कम्पनी द्वारा प्रथम वर्ष के दौरान 21000/रुपये सीटीसी तथा 15750/रुपये नैट मासिक वेतन व अन्य सुविधाएँ देय होगी।  

    उन्होंने बताया कि साक्षात्कार में भाग लेने के लिए अभियार्थियों को अपनी पहचान के लिए अपना आधार कार्ड अपने साथ लाना अनिवार्य होगा। इसके अतिरिक्त मैट्रिक, 12वीं, आईटीआई डिटेल मार्कस कार्ड, हिमाचली बोनाफाईड प्रमाण पत्रों की तीन-तीन सत्यापित प्रतियां तथा तीन पासपोर्ट साइज रंगीन फोटा लेकर आना अनिवार्य होगा। उन्होंने बताया कि अधिक जानकारी के लिए मोबाइल नम्बर 98166-10511 एॅंव 94181-30271 पर सम्पर्क कर सकते हैं।   

  • पंजाब से बड़ी ख़बरः अमृतपाल सिंह की गिरफ्तारी के बाद मोहाली बॉर्डर पर रोष प्रदर्शन

    पंजाब से बड़ी ख़बरः अमृतपाल सिंह की गिरफ्तारी के बाद मोहाली बॉर्डर पर रोष प्रदर्शन

    मोहालीः वारिस पंजाब दे के मुखी अमृतपाल सिंह गिरफ्तारी को लेकर माहौल गरमा गया है। वहीं चंडीगढ़-मोहाली बॉर्डर पर हलचल तेज हो गई है। वहीं अमृतपाल सिंह की रिहाई के लिए निंहग सिंह नारेबाजी कर रहे है। इस दौरान 150 से अधिक निहंग सिंह का जत्था गुरुद्वारा सिंह शहीदों के लिए रवाना हो गया है। वहीं मौके पर पुलिस की गिनती भी बड़ा दी गई है। तस्वीरों में देखा जा सकता है कि निहंग सिंह हाथों में किरपानें लेकर रोष प्रदर्शन कर रहे है।

  • पंजाबः रवनीत बिट्टू के बाद अमृतपाल सिंह को लेकर कांग्रेस प्रधान राजा वड़िंग का आया बड़ा बयान

    पंजाबः रवनीत बिट्टू के बाद अमृतपाल सिंह को लेकर कांग्रेस प्रधान राजा वड़िंग का आया बड़ा बयान

    चंडीगढ़: वारिस पंजाब दे के मुखी अमृतपाल सिंह की गिरफ्तारी की चर्चा के बाद कांग्रेस सासंद रवनीत बिट्टू के बाद अब पंजाब कांग्रेस के अध्यक्ष राजा वड़िंग का बयान सामने आया है। राजा वड़िंग ने सोशल मीडिया के जरिए अमृतपाल सिंह को लेकर कहा कि ‘गुरु के सच्चे सिख भागते नहीं हैं, चाहे मजबूरी वस ही, पंजाब पुलिस काम कर रही है। इस दौरान राजा वड़िंग ने सभी पंजाबियों से शांति बनाए रखने का अनुरोध किया है। बता दें कि वारिस पंजाब के मुखिया अमृतपाल सिंह को पंजाब पुलिस ने नकोदर के पास से गिरफ्तार कर लिया है। हालांकि, अभी पुलिस की ओर से इसकी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

  • भारी बारिश के कारण नाले में बहे 6 लोग, 5 के शव बरामद

    भारी बारिश के कारण नाले में बहे 6 लोग, 5 के शव बरामद

    सोनभद्रः उत्तर प्रदेश के सोनभद्र में शुक्रवार की शाम अचानक भारी बारिश और ओलावृष्टि के बाद पहाड़ी इलाके में स्थित एक नाले में छह लोग बह गये। पुलिस ने शनिवार को बताया कि उनमें से पांच लोगों के शव बरामद कर लिये गये हैं। अपर पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) कालू सिंह ने बताया कि थाना रामपुर बरकोनिया के तहत स्थित गड़वान गांव में बैतरा नाला के पास जंगल में शुक्रवार को छह लोग लकड़ी बीनने के लिए गये थे।

    उन्होंने बताया, ‘‘शाम के समय अचानक से तेज बारिश और ओला वृष्टि शुरू हो गई, जिससे बचने के लिये सभी इधर उधर छुपने के लिए जगह खोजने लगे, लेकिन बारिश के कारण बैतरा नाला में तेज उफान के साथ पानी का बहाव शुरू हो गया, जिसमें सभी छह लोग पानी की चपेट आकर नाले में बह गये।’’ उन्होंने बताया कि पुलिस एवं अन्य खोजी दस्तों के प्रयास से पांच शव बरामद किए जा चुके हैं, जबकि एक महिला के शव की तलाश जारी है। उन्होंने बताया कि मृतकों की पहचान राजकुमारी (40), रीता (32), राजपति (10), हीरावती (22) और विमलेश (12) के रूप में हुई है।

  • जालंधरः वारिस पंजाब दे के मुखी अमृतपाल सिंह गिरफ्तार! 

    जालंधरः वारिस पंजाब दे के मुखी अमृतपाल सिंह गिरफ्तार! 

    किसी भी समय पुलिस कर सकती है घोषणा

    जालंधर, वरुण/हर्षः वारिस पंजाब दे के मुखी अमृतपाल सिंह की गिरफ्तारी को लेकर पुलिस के द्वारा बड़ा सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक पुलिस ने अमृतपाल सिंह नकोदर के नजदीक गांव से गिरफ्तार कर लिया है। हालांकि इस मामले को लेकर पुलिस पुष्टि नहीं कर रही है। लेकिन कुछ समय तक अमृतपाल सिंह की गिरफ्तारी को लेकर पुलिस ऐलान कर सकती है। वहीं दूसरी और पैरामिलिट्री फोर्स ने अमृतपाल का गांव पूरी तरह सील कर दिया है। अमृतसर स्थित अमृतपाल का गांव जल्लुपुर खेड़ा पैरामिलिट्री ने सील कर दिया है। 

    वहीं दूसरी ओर पंजाब पुलिस ने सभी नागरिकों से शांति बनाए रखने की अपील की है। पुलिस ने ट्वीट किया-सभी नागरिकों से अनुरोध है कि शांति और सद्भाव बनाए रखें। पंजाब पुलिस कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए काम कर रही है। नागरिकों से अनुरोध है कि वे घबराएं नहीं और फर्जी समाचार या अभद्र भाषा न फैलाएं।

  • पंजाब से बड़ी ख़बरः अमृतपाल सिंह की गिरफ्तारी को लेकर पैरामिलिट्री फोर्स ने किया ये गांव सील

    पंजाब से बड़ी ख़बरः अमृतपाल सिंह की गिरफ्तारी को लेकर पैरामिलिट्री फोर्स ने किया ये गांव सील

    जालंधर/वरुणः वारिस पंजाब दे के मुखी अमृतपाल सिंह की गिरफ्तारी को लेकर पुलिस के द्वारा बड़ा सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है। इस दौरान पुलिस ने पैरामिलिट्री फोर्स तैनात कर दी है। बताया जा रहा है कि पैरामिलिट्री फोर्स ने अमृतपाल का गांव पूरी तरह सील कर दिया है। अमृतसर स्थित अमृतपाल का गांव जल्लुपुर खेड़ा पैरामिलिट्री ने सील कर दिया है। 

  • जालंधरः क्रिकेटर हरभजन सिंह के नाम पर लोगों से ठगी

    जालंधरः क्रिकेटर हरभजन सिंह के नाम पर लोगों से ठगी

    जालंधर/वरुण/हर्ष: राज्यसभा सदस्य एवं क्रिकेटर हरभजन सिंह भज्जी को लेकर बड़ी ख़बर सामने आई है। दरअसल, हरभजन सिंह के नाम पर ठगों सोशल मीडिया के जरिए लोगों को ठगना शुरू कर दिया है। सोशल मीडिया पर हरभजन सिंह के नाम से फर्जी अकाउंट बनाकर लोगों से पैसे मांगे जा रहे हैं। इंस्टाग्राम पर भज्जी के नाम से अकाउंट बनाकर ऑडियो मैसेज छोड़े जा रहे हैं। क्रिकेटर हरभजन सिंह भज्जी ने फर्जी अकाउंट के बारे में पता चलते ही कड़ा संज्ञान लिया है।

    हरभजन सिंह ने तुरंत अपने ट्विटर हैंडल पर मैसेज छोड़ा ‘ फेक अकाउंट से सतर्क रहें, यदि आपको कोई हरभजन 3 से मैसेज करता है और आपसे संपर्क करने की कोशिश करता है तो उसका जवाब न दें। वह आपसे पैसे मांगेगा और यह फर्जी अकाउंट है।’ हरभजन ने अपने ट्वीट के अंत में लिखा है कि यह उनका इंस्टाग्राम पर उनका अकाउंट नहीं है। इस फर्जी सोशल मीडिया अकाउंट को लेकर भज्जी ने इसकी शिकायत साइबर क्राइम सेल से भी की है।