Blog

  • ये घरेलू नुस्खे कान की सफाई करने में करेंगे मदद, ये गलतियां पड़ सकती है भारी

    ये घरेलू नुस्खे कान की सफाई करने में करेंगे मदद, ये गलतियां पड़ सकती है भारी

    हेल्थः कान की गंदगी साफ कैसे करें ये सवाल हर किसी के मन में होता है। आजकल बहुत ज्यादा धूल मिट्टी और प्रदूषण के कारण कान में बहुत ज्यादा गंदगी बनती है। ऐसे में सुनने में समस्या हो सकती है। हालांकि कान का मैल साफ करने के लिए घरेलू उपाय मौजूद हैं, लेकिन कान बहुत ही सेंसिटिव अंग है जिसके साथ प्रयोग करना भारी पड़ सकता है। अगर आप भी कान साफ करने के आसान और असरदार घरेलू उपाय जानना चाहते हैं तो यह खबर आपकी के लिए मददगार साबित हो सकती है।

    कान की गंदगी कान के लिए एक प्राकृतिक सुरक्षा तंत्र है जो कान को धूल, बैक्टीरिया और अन्य बाहरी कणों से बचाता है। यह कान के अंदर की त्वचा को नम बनाए रखता है और संक्रमण से बचाता है। लेकिन, जब यह जरूरत से ज्यादा बनने लगे या बाहर न निकले, तो यह ब्लॉकेज और सुनने में दिक्कत पैदा कर सकता है।

    1. गुनगुना नारियल तेल या ऑलिव ऑयल
    एक चम्मच तेल को हल्का गर्म करें। ड्रॉपर की मदद से 2-3 बूंदें कान में डालें और सिर को कुछ मिनट के लिए एक तरफ झुकाकर रखें। तेल ईयरवैक्स को नरम करता है जिससे वह आसानी से बाहर निकल जाता है। तेल बहुत गर्म न हो और कान में चोट या संक्रमण न हो.

    2- आधा चम्मच बेकिंग सोडा को दो चम्मच पानी में मिलाएं। ड्रॉपर से 2 बूंदें कान में डालें। यह ईयरवैक्स को घोलने में मदद करता है और धीरे-धीरे बाहर निकालता है। हफ्ते में एक बार से ज्यादा न करें।

    3. एक चम्मच नमक को गर्म पानी में मिलाएं। रुई की मदद से कान के बाहरी हिस्से को साफ करें या ड्रॉपर से 2 बूंदें डालें। नमक का एंटीसेप्टिक गुण कान को संक्रमण से बचाता है और मैल को ढीला करता है। कान में पानी भरने से बचें।

    4. मेडिकल स्टोर से मिलने वाला 3 प्रतिशत हाइड्रोजन पेरॉक्साइड लें। इसे बराबर मात्रा में पानी में मिलाकर 2 बूंदें कान में डालें. यह ईयरवैक्स को झाग बनाकर बाहर निकालने में मदद करता है। यह उपाय बहुत संवेदनशील कानों के लिए नहीं है। पहले डॉक्टर से सलाह लें।

    सफाई के दौरान ये गलतियां करने से बचें
    – कॉटन बड्स का इस्तेमाल अंदर तक न करें। इससे मैल और अंदर जा सकता है।
    – पिन, टूथपिक या किसी नुकीली चीज से कान में सफाई न करें। इससे कान की त्वचा या पर्दा फट सकता है।
    – बार-बार कान में उंगली डालना भी संक्रमण का कारण बन सकता है।

  • चन्नी नट्टन के घर पर फायरिंग और लॉरेंस की धमकी पर पंजाबी गायक का आया बड़ा बयान, देखें वीडियो

    चन्नी नट्टन के घर पर फायरिंग और लॉरेंस की धमकी पर पंजाबी गायक का आया बड़ा बयान, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: कनाडा में लॉरेंस बिश्नोई के करीबी गैंगस्टर गोल्डी ढिल्लों द्वारा हाल ही में पंजाबी गायक चन्नी नट्टन के घर पर फायरिंग करवाई गई थी। जिसकी वीडियो भी सामने आई थी, जिसमें घर के बाहर व्यक्ति द्वारा ताबड़तोड़ फायरिंग की जा रही है। वहीं इस मामले में फायरिंग की वजह सरदार खैहरा को बताया गया था। दरअसल,
    गोल्डी गैंग की ओर से पोस्ट में फायरिंग की वजह गायक सरदार खैहरा से चन्नी नट्टन की नजदीकियां बढ़ना बताया गया था।

    पोस्ट में लिखा था कि जो भी सिंगर सरदार खैहरा के साथ काम करेगा, वह अपने नुकसान के लिए खुद जिम्मेदार होगा। जिसके बाद अब गायक सरदार खैहरा ने चुप्पी तोड़ी और पोस्ट शेयर की। सरदार खैहरा ने भावुक पोस्ट साझा करते हुए अपने दिल का दर्द बयां करते हुए लिखा कि ये दुनिया इतनी बुरी है कि जब कोई मर जाता है, तो लोग उसकी तस्वीर लगाकर उसे याद करते हैं और कहते हैं कि वो हमारा दोस्त था, हमारा रोल मॉडल था। लेकिन जब मैं जिंदा हूं, तो कोई मेरे साथ खड़ा नहीं होता। मेरा किसी से कोई झगड़ा नहीं, कोई दुश्मनी नहीं, लेकिन इस बुरे वक्त में भी लोग बस दूर खड़े होकर तमाशा देखना चाहते हैं।

    खैहरा की इस पोस्ट से साफ है कि उन्होंने खुद को मिल रही धमकियों और मौजूदा माहौल को लेकर गहरी निराशा जताई है। उन्होंने कहा कि वह किसी के खिलाफ नहीं हैं, लेकिन हालात ऐसे बन गए हैं कि कोई भी सच्चाई के साथ खड़ा होने को तैयार नहीं है। कनाडा में लगातार लॉरेंस बिश्नोई गैंग की सक्रियता और फायरिंग की बढ़ती घटनाएं पंजाबी सिंगर्स की सुरक्षा को लेकर चिंता का विषय बन चुकी हैं। पुलिस इस मामले में जांच जारी रखे हुए है। बता दें कि कनाडा में इससे पहले कपिल शर्मा के रेस्टोरेंट पर फायरिंग की घटना सामने आ चुकी है। जिसमें लॉरेंस गैंग का नाम सामने आया था।

  • इस इलाके में Sleeper Buses बंद, ऑनलाइन बुकिंग रोकी, कई यात्री परेशान

    इस इलाके में Sleeper Buses बंद, ऑनलाइन बुकिंग रोकी, कई यात्री परेशान

    जयपुरः शादियों के सीजन की शुरुआत से एक दिन पहले राजस्थान में 8000 स्लीपर बसों का संचालन बंद हो गया। दावा है 1 नवंबर से जयपुर सहित प्रदेशभर में बंद हुई बसों के कारण 3 लाख लोगों को परेशान होना पड़ रहा है। लोग बसों के इंतजार में जगह-जगह फंस गए हैं। शुक्रवार को 7000 बसों का संचालन बंद हुआ था, लेकिन जयपुर से बसें चल रही थीं, लेकिन अब शनिवार से जयपुर से भी बसें बंद हो गई हैं। ऑनलाइन बुकिंग भी शनिवार से नहीं हो रही है। हालांकि, हड़ताल को लेकर बस ऑपरेटर्स एसोसिएशन में विरोध भी सामने आया है।

    दरअसल, जैसलमेर और मनोहरपुर में हुए हादसों के बाद परिवहन विभाग सख्त हो गया है। जैसलमेर में हुए हादसे में स्लीपर बस में जलकर करीब 20 से 22 लोगों की मौत हो गई थी। इस हादसे का कारण बस का डिजाइन बताया जा रहा था। जिसके चलते अब प्रशासन ने सख्त कदम उठाते हुए अवैध बस संचालन और बॉडी डिजाइन सहित अन्य खामियों को लेकर चालान काटने शुरु कर दिए हैं। कई जगह बसों को सीज भी किया गया है। ज्यादातर कार्रवाई स्टेट से बाहर ऑपरेट होने वाली स्लीपर बसों पर हो रही है। इसके विरोध में अखिल राजस्थान कांटेक्ट कैरिज बस एसोसिएशन ने शुक्रवार को हड़ताल का ऐलान किया था।

    प्राइवेट बस ऑपरेटर एसोसिएशन (स्टेज कैरिज), जयपुर के अध्यक्ष कैलाश चंद शर्मा ने कहा कि परिवहन विभाग की ओर से सुरक्षा मानकों को देखते हुए जो कार्रवाई की जा रही है। वह सही है, ऐसे में स्टेज कैरिज बसें हड़ताल में शामिल नहीं है और होगी भी नहीं।

    वहीं ऑल राजस्थान कांटेक्ट कैरिज बस आपरेटर एसोसिएशन के अध्यक्ष राजेंद्र शर्मा ने कहा कि स्टेज कैरिज भी दो दिन बाद हड़ताल में शामिल होगी। राजस्थान बस ऑपरेटर एसोसिएशन के अध्यक्ष सत्यनारायण साहू ने बताया कि स्टेज कैरिज की बसें 3 नवंबर से हड़ताल पर जा सकती हैं। इसमें कोई दो फाड़ नहीं है।

  • Jalandhar News: श्री गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व को लेकर Central Town से सजाया नगर कीर्तन, देखें Live

    Jalandhar News: श्री गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व को लेकर Central Town से सजाया नगर कीर्तन, देखें Live

    जालंधरः श्री गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व के उपलक्ष्य में गुरुद्वारा दीवान अस्थान सेंट्रल टाउन की ओर से भव्य नगर कीर्तन सजाया गया। प्रधान मोहन सिंह ढींडसा, परमिंदर सिंह, दविंदर सिंह रहेजा, निर्मल सिंह बेदी और जनरल सचिव गुरमीत सिंह बिट्टू ने बताया कि 1928 से आरंभ हुआ यह 97वां नगर कीर्तन है।

    नगर कीर्तन आज सुबह 10 बजे गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा, मोहल्ला गोबिंदगढ़ से जयकारों और नगाड़ों की गूंज में आरंभ होकर मंडी फैटनगंज, गुरुद्वारा दीवान स्थान, मिलाप चौक, भगत सिंह चौक, माई हीरां गेट, पटेल चौक, ज्योति चौक, सैदां गेट, मिलाप चौक से होता हुआ रात को गुरुद्वारा दीवान अस्थान सेंट्रल टाउन में समाप्त होगा। नगर कीर्तन में संत समाज, निहंग सिंह जत्थेबंधियां, गतका अखाड़े, दल पंथ, शहर के हर इलाके की गुरुघर की संगत, बैंड, स्कूल के बच्चे, विभिन्न प्रकार के मॉडल गुरु इतिहास और मानवता को समर्पित होंगे। इस मौके भाजपा नेता सरबजीत सिंह मक्कड़ ने संगत को प्रकाश पर्व के उपलक्ष्य में निकाले जा रहे नगर कीर्तन की बधाई दी।

  • तान्या-नीलम पर भड़के Salman Khan, अशनूर की BodyShaming करने पर लगा दी क्लास

    तान्या-नीलम पर भड़के Salman Khan, अशनूर की BodyShaming करने पर लगा दी क्लास

    मनोरंजन: बिग बॉस 19 अब अपने अंतिम पड़ाव पर पहुंच रहा है। शो हर नए दिन के साथ काफी मजेदार होता जा रहा है। घरवाले एक-दूसरे की पीठ के पीछे काफी प्लानिंग भी करते हुए दिख रहे हैं। वहीं कुछ कंटेस्टेंट्स एक-दूसरे को ट्रोल करते हुए भी दिख रहे हैं। अब पिछले हफ्ते तान्या मित्तल और नीलम गिरी ने सारी हदें पार कर दी। उन्होंने अशनूर को बॉडीशेम किया था। अशनूर पर ऐसे कमेंट करने के लिए अब सलमान खान ने तान्या और नीलम की अच्छे से क्लास लगा दी है।

    अशनूर के बारे में बोली नीलम-तान्या

    शो का एक प्रोमो वीडियो भी सामने आया है। इस वीडियो में सलमान तान्या और नीलम को लताड़ते हुए नजर आ रहे हैं। सलमान ने कहा कि – ‘तान्या और नीलम आप दोनों ने मिलकर कितने सारे वर्ड्स बोले हैं अशनूर के बारे में और ऐसे वर्ड्स जो मैं बोल भी नहीं सकता हूं। बताइए आपकी क्या राय है अशनूर के बारे में’? इस पर नीलम ने कहा कि – ‘अच्छी लग रही है’। तान्या ने कहा कि – ‘बिल्कुल प्रिंसेस लग रही हैं’। आगे फिर नीलम को फटकारते हुए सलमान ने कहा कि – ‘आपको अपनी चुगली पर बहुत गर्व है। अब क्यों नहीं बोल रही हो’? तान्या आपने अशनूर के लिए कहा – ‘हाथ जैसी डायनासोर, मोटी, फुग्गे जैसी शक्ल वाली। ये सब बोलने का आपको किसने हक दिया’।

    सलमान की बातें सुनकर अशनूर हुई इमोशनल

    अपने बारे में यह सब शब्द सुनकर अशनूर काफी शॉक्ड दिखी। अशनूर ने तान्या से कहा कि उन्हें ये सब बोलने पर शर्म आनी चाहिए। नेशनल टीवी पर अपने वजन का ऐसा मजाक उड़ता हुआ देखकर इमोशनल होती नजर आई। वहीं सलमान ने कुनिका सदानंद को दादी अम्मा बोलने के लिए और उन्हें ऐज शेम करने के लिए सलमान ने अभिषेक बजाज की भी क्लास लगाई।

    अशनूर के सपोर्ट में आए फैंस

    अशनूर को शो में ऐसे इमोशनल होते हुए देख फैंस उनका सपोर्ट करते हुए दिख रहे हैं। फैंस ने अशनूर को स्ट्रांग रहने की भी सलाह दी। कुछ टीवी स्टार्स ने भी अशनूर के सपोर्ट में पोस्ट शेयर किया है। तान्या और नीलम अपनी इस हरकत के चलते अब लोगों के निशाने पर आ गई हैं। ऐसे में अब फैंस यह देखना चाहते हैं कि इन सबके बाद अशनूर का क्या रिएक्शन होगा और क्या सलमान बाकी घरवालों की क्लास भी लगाएंगे।
  • वेंकटेश्वर स्वामी मंदिर में भगदड़ मचने से 9 लोगों की मौत, कई घायल, देखें वीडियो

    वेंकटेश्वर स्वामी मंदिर में भगदड़ मचने से 9 लोगों की मौत, कई घायल, देखें वीडियो

    काशीबुग्गाः आंध्र प्रदेश के श्रीकाकुलम जिले से बड़ी खबर आ रही है, जहां काशीबुग्गा वेंकटेश्वर स्वामी मंदिर में लोगों में भगदड़ मच गई। मिली जानकारी के अनुसार इस घटना में 9 लोगों की मौत हो गई, जबकि कई अन्य घायल हुए हैं। कई घायलों की हालत गंभीर बताई जा रही है, जिसके बाद अधिकारियों ने आशंका जताई है कि मृतकों की संख्या बढ़ सकती है। फिलहाल राहत और बचाव अभियान जारी है। मरने वालों में ज्यादातर महिलाएं हैं। ਪੰਜਾਬੀ ਵਿੱਚ ਪੜ੍ਹੋ:
    ਵੱਡੀ ਖ਼ਬਰ – ਆਂਧਰਾ ਪ੍ਰਦੇਸ਼ ਦੇ ਮੰਦਰ ‘ਚ ਭਗਦੜ ਦੌਰਾਨ 9 ਲੋਕਾਂ ਦੀ ਮੌਤ, ਵੱਧ ਸਕਦਾ ਹੈ ਅੰਕੜਾ!
    शुरुआती जानकारी के अनुसार, भगदड़ मचने का कारण भारी भीड़ होने से रेलिंग गिर गई, जिससे अफरा-तफरी का माहौल बन गया और लोग एक-दूसरे पर गिर गए। बताया जा रहा है कि कार्तिक मास की एकादशी की वजह से मंदिर में दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी थी। हादसा मंदिर के प्रवेश द्वार के पास ही हुआ है। अभी तक के वीडियो और फोटो से अंदाजा लगाया जा रहा है कि मृतकों में ज्यादातर महिलाएं हैं। वहीं दूसरी ओर आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू ने कहा, ‘श्रीकाकुलम जिले के काशीबुग्गा वेंकटेश्वर मंदिर में भगदड़ की घटना से हड़कंप मच गया है। इस दुर्भाग्यपूर्ण घटना में हुई जनहानि अत्यंत दुखद है। मैं मृतकों के परिवारों के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करता हूं। मैंने अधिकारियों को घायलों को सर्वोत्तम संभव उपचार प्रदान करने के निर्देश दिए हैं और स्थानीय अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों से घटनास्थल का दौरा करने और राहत कार्यों की निगरानी करने को कहा है।’ बता दें कि श्रीकाकुलम वेंकटेश्वर मंदिर आंध्र प्रदेश का प्रसिद्ध और प्राचीन मंदिर है। इसे उत्तरा तिरुपति यानी उत्तर का तिरुपति भी कहा जाता है क्योंकि इसका स्वरूप और पूजा-पद्धति तिरुपति बालाजी मंदिर से मिलती-जुलती है। यहां भगवान वेंकटेश्वर (श्री विष्णु) की पूजा की जाती है, जिन्हें स्थानीय लोग श्रीनिवास, बालाजी या गोविंदा नामों से भी पूजते हैं। यह मंदिर 11वीं–12वीं सदी में बनाया गया माना जाता है, जब चोल और चालुक्य शासकों का प्रभाव इस क्षेत्र में था।
  • सड़क किनारे खड़े टेम्पो को ट्रॉले ने मारी जबरदस्त टक्कर, 4 की मौत, 12 घायल, मची चीख-पुकार

    सड़क किनारे खड़े टेम्पो को ट्रॉले ने मारी जबरदस्त टक्कर, 4 की मौत, 12 घायल, मची चीख-पुकार

    फलोदीः जिले में एक दर्दनाक हादसे का मामला सामने आया है जहां, सड़क किनारे खड़े टेम्पो को ट्रॉले ने पीछे से टक्कर मार दी। इस हादसे में दंपती समेत 4 लोगों की मौत हो गई और 12 लोग घायल हैं। इनमें 3 बच्चे, 6 महिलाएं और 3 पुरुष शामिल हैं।

    टैंपो में सवार मध्यप्रदेश निवासी राहुल ने बताया कि टैंपो में सवार सभी लोग मध्य प्रदेश के थे जो एक खेत मालिक के बुलावे पर खेत की तरफ जा रहे थे। मलार रोड पर भादू रेस्टोरेंट के पास टैंपो ड्राइवर ने दुकान से कुछ सामान लेने के लिए टैंपो को सड़क किनारे रोका था। इसी दौरान पीछे से आए ट्राले ने जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि सभी लोग उछलकर सड़क पर जा गिरे और चीख पुकार मच गई। घटना के बाद आस-पास लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना मिलते ही 108 एम्बुलेंस के कोऑर्डिनेटर भंवरलाल कुमावत समेत 2 एंबुलेंस मौके पर पहुंची। सभी घायलों को फलोदी जिला अस्पताल पहुंचाया गया।

    पीएमओ डॉ.अभिषेक अग्रवाल ने बताया कि 5 गंभीर घायलों- गोपी लाल, अशोक, बाबूलाल, पूजा और रोशनी को जोधपुर रेफर किया गया था। इनमें से एक महिला पूजा की जोधपुर रेफर किए जाने के दौरान ओसियां के पास मौत हो गई। वहीं, टैंपो ड्राइवर गोपीलाल पुत्र बंशीलाल निवासी मोटाई की जोधपुर में इलाज के दौरान मौत हो गई।

    शेष घायलों में भोला, रामबाई, किंजर, सुगंध, जे राहुल, रोशनी, ममता, अंजना और राहुल शामिल हैं, जिनको भी देर रात जोधपुर के एमडीएम अस्पताल में रेफर कर दिया गया। घटना की सूचना मिलते ही सीआई भंवराराम और अन्य पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया।

    थानाधिकारी भंवराराम ने बताया कि टीना (12) पुत्री राय सिंह और जगदीश (32) पुत्र रामजी की मौके पर ही मौत हो गई है। पूजा (30) पत्नी जगदीश ने जोधपुर रेफर के दौरान ओसियां के पास दम तोड़ दिया जबकि टेम्पो ड्राइवर गोपीलाल पुत्र बंशीलाल की जोधपुर में इलाज के दौरान मौत हो गई। हादसे के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया है। ट्रक और क्षतिग्रस्त टैंपो को पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया है। फरार ट्राला ड्राइवर की पहचान भगवाना राम पुत्र देवाराम निवासी पल्ली, मतोड़ा के रूप में हुई है, जिसकी तलाश जारी है।

  • सुभाष नगर इलाके में लगी भीषण आग, देखें वीडियो

    सुभाष नगर इलाके में लगी भीषण आग, देखें वीडियो

    नई दिल्लीः दिल्ली के सुभाष नगर स्थित सुबह-सुबह एक घर में आग लग गई। बताया जा रहा हैकि घर में बिजली के कई मीटर बोर्ड में आग लगी है। घटना को लेकर लोगों में हड़कंप मच गया। आग लगने से धुआं दूर से दिखाई दे रहा है। वहीं घटना की सूचना लोगों द्वारा दमकल विभाग को दी गई। घटना की सूचना मिलने के बाद अधिकारियों ने दमकल की 2 गाड़ियों को मौके पर भेजा।

    अग्निशमन सेवा के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। अभी तक इस घटना में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। शुरुआती रिपोर्टों से पता चलता है कि आग शॉर्ट सर्किट के कारण लगी थी। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है। बता दें कि हाल ही में दिवाली की रात पश्चिमी दिल्ली के मोहन गार्डन इलाके में रात को 4 मंजिला इमारत में काफी भीषण आग लग गई थी।

    हालांकि वहां से 7 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। अधिकारियों ने कहा कि पीसीआर को मोहन गार्डन में एक घर में आग लगने की सुचना रात 9.49 बजे मिली। पुलिस उपायुक्त (द्वारका) अंकित सिंह ने कहा, ‘इमारत से 3 घर के लोग के कुल 7 लोगों को बचाया गया, जिनमें से 4 को स्थानीय पुलिस ने आसपास के लोगों की सहायता से रस्सियों की मदद से अग्निशमन कर्मियों के पहुंचने से पहले बचा लिया गया था।

     

     

  • Punjab News: झाड़ियों में फेंका मिला नवजात, ICU में करवाया भर्ती, देखें वीडियो

    Punjab News: झाड़ियों में फेंका मिला नवजात, ICU में करवाया भर्ती, देखें वीडियो

    अमृतसरः जिले से एक इंसानीयत शर्मसार करने की खबर सामने आई है। जहां एक नवजाज शिशु को झाड़ियों में फेंक दिया गया। बच्चे की रोने की आवाज सुन स्थानीय लोगों ने तुरंत उसे अस्पताल दाखिल करवाया। घटना अमृतसर के भाई मंजपुर रोड की है, जहां से नवजात शिशु मिला।
     
    View this post on Instagram
     

    A post shared by Encounter News (@encounter.news)

    मौके पर परमजीत कौर ने बताया कि वह पूरी रात शिशु को लेकर कई अस्पतालों में भटकते रहे, लेकिन समय पर इलाज नहीं मिल पाया। बाद में एक अस्पताल में बच्चे को भर्ती किया गया, जहां फिलहाल उसे ICU में रखा गया है और उसका इलाज जारी है। स्थानीय निवासी गुरसेवक सिंह ने बताया कि बच्चा कांटों में लिपटा एक प्लेट में पड़ा मिला था। जिस घर के बाहर नवजात मिला, उसी घर में एक परिवार रहता है और वहां की एक महिला पर शक जताया जा रहा है कि संभवतः उसी ने बच्चे को फेंका हो। घटना की सूचना के बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस अधिकारी ने बताया कि मामले में जांच जारी है और हर एंगल से तथ्य जुटाए जा रहे हैं। पुलिस आसपास के इलाके के लोगों से पूछताछ कर रही है और CCTV फुटेज भी चेक किए जा रहे हैं। जो भी जिम्मेदार पाया जाएगा, उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
  • बच्चे से भरी Private School की वैन पलटी, 2 की मौत, 10 गंभीर घायल

    बच्चे से भरी Private School की वैन पलटी, 2 की मौत, 10 गंभीर घायल

    कोटाः शहर में एक दर्दनाक हादसे का मामला सामने आया है जहां, एक प्राइवेट स्कूल की वैन टायर फटने के कारण बोलेरो से टकराकर पलट गई। हादसे में 2 बच्चों की मौत हो गई और 10 से ज्यादा बच्चे गंभीर घायल हो गए। हादसा इतना भीषण था कि कुछ बच्चे वैन के अंदर ही फंस गए। वहीं, कुछ वैन से 10 फीट दूर जाकर गिरे। इस दौरान रोड पर हड़कंप मच गया और लोगों ने तुरंत सभी घायलों को उपजिला हॉस्पिटल पहुंचाया, जहां से 4 गंभीर घायलों को कोटा रेफर किया गया है।

    Read in English: 

    Two Students Killed, Over 10 Injured as School Van Overturns After Tyre Burst in Kota

    जानकारी देते इटावा डीएसपी शुभम जोशी ने बताया कि वैन गुमानपुरा के स्कूल ऑफ जॉय एंड हैप्पीनेस की थी जो गेता रोड पर टायर फटने से बोलेरो से टकरा गई। टक्कर के बाद दोनों वाहन पलट गए और सड़क पर अफरा-तफरी मच गई। हॉस्पिटल में घायल 4th क्लास की स्टूडेंट पारुल और 10वीं में पढ़ने वाली तनु नागर की मौत हो गई। वहीं, 4 बच्चों को कोटा रेफर किया गया है। हादसे में शामिल वैन प्राइवेट नंबर की थी और स्कूल वैन के नियमों के अनुसार नहीं ऑपरेट हो रही थी।

    वैन में 7 बच्चों की जगह थी, लेकिन इसमें 12 स्टूडेंट बैठे थे। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि टक्कर इतनी जोरदार थी कि कई बच्चे वैन से करीब 10 फीट दूर जाकर गिरे। कुछ बच्चे अंदर ही फंस गए थे, जिन्हें बड़ी मुश्किल से बाहर निकाला गया। डीएसपी ने कहा कि वैन मालिक और स्कूल प्रबंधन की भूमिका की भी जांच की जाएगी। लापरवाही साबित होने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।