Blog

  • Punjab News: किसानों की चेतावनी, इस दिन लगाएंगे पक्का मोर्चा

    Punjab News: किसानों की चेतावनी, इस दिन लगाएंगे पक्का मोर्चा

    मोहालीः पंजाब के किसानों द्वारा अपनी मांगों को लेकर लगातार प्रदर्शन किया जा रहा है। इसी को लेकर संयुक्त किसान मोर्चा ने मोहाली में एक बैठक की। बैठक में फैसला लिया गया कि अगर पंजाब सरकार कृषि मंडीकरण नीति को रद्द करने के लिए विधानसभा में प्रस्ताव लेकर नहीं आई तो वे 5 मार्च को चंडीगढ़ में पहले की तरह पक्का मोर्चा लगाएंगे।

    साथ ही प्रदेश के सभी सांसदों को मंडीकरण नीति को रद्द करवाने के लिए 9 फरवरी को मांग पत्र भी सौंपा जाएगा, ताकि सरकार पर दबाव बनाया जा सकें। किसान नेता हरिंदर सिंह लखोवाल ने बताया कि इसके लिए जल्द ही चंडीगढ़ में बैठक बुलाई जाएगी। पूरे देश भर में ही प्रदेश की राजधानियों में ये मोर्चे लगाने का फैसला लिया गया है। फसलों के एमएसपी की कानूनी गारंटी समेत 13 मांगों को लेकर शंभू और खनौरी बॉर्डर पर किसानों का संघर्ष जारी है।

    पंजाब, हरियाणा और राजस्थान में किसानों की बैठकें की जा रही हैंं, ताकि 14 फरवरी को केंद्र सरकार के साथ होने वाली बैठक से पहले किसानों की पूरी ताकत दिखाई जा सके। शंभू और खनौरी मोर्चे को एकता मीटिंग के लिए भी एसकेएम ने न्योता दिया हुआ है। फसलों के एमएसपी की कानूनी गारंटी समेत 13 मांगों को लेकर शंभू और खनौरी बॉर्डर पर किसानों का संघर्ष जारी है। पंजाब, हरियाणा और राजस्थान में किसानों की बैठकें की जा रही हैंं, ताकि 14 फरवरी को केंद्र सरकार के साथ होने वाली बैठक से पहले किसानों की पूरी ताकत दिखाई जा सके। शंभू और खनौरी मोर्चे को एकता मीटिंग के लिए भी एसकेएम ने न्योता दिया हुआ है।

  • Short Circuit से इलेक्ट्रॉनिक दुकान में लगी आग, देखें वीडियो

    Short Circuit से इलेक्ट्रॉनिक दुकान में लगी आग, देखें वीडियो

    4 घंटे की मशक्कत के बाद पाया काबू

    हजारीबागः जिले के इचाक थाना क्षेत्र स्थित करियातपुर में एक आग लगने की घटना सामने आई। बैंक ऑफ इंडिया शाखा के पास स्थित मनीषा इलेक्ट्रॉनिक्स में देर रात शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। घटना में लगभग डेढ़ करोड़ रुपए का इलेक्ट्रॉनिक और हार्डवेयर सामान जलकर राख हो गया। स्थानीय ग्रामीणों ने तत्काल फायर ब्रिगेड को सूचना दी। दमकल कर्मियों और सैकड़ों ग्रामीणों के संयुक्त प्रयास से लगभग 4 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। आग इतनी भयानक थी कि अगर समय रहते इसे नियंत्रित नहीं किया जाता, तो पास में स्थित बैंक ऑफ इंडिया की शाखा और दर्जनों अन्य दुकानों तक फैल सकती थी। आग बुझाने के दौरान दुकान के मालिक प्रकाश कुमार भी झुलस गए, जिन्हें तुरंत हजारीबाग सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। डॉक्टरों के अनुसार, उनकी स्थिति स्थिर है। घटना के बाद क्षेत्र में अफरातफरी का माहौल बन गया। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से बाजार क्षेत्र में अग्नि सुरक्षा के उचित इंतजाम करने की मांग की है, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोका जा सके।
  • Punjab News: कार और बाइक की टक्कर में व्यक्ति की मौत, 100 मीटर दूरी से मिली मृतक की टांग, देखें वीडियो

    Punjab News: कार और बाइक की टक्कर में व्यक्ति की मौत, 100 मीटर दूरी से मिली मृतक की टांग, देखें वीडियो

    फगवाड़ाः होशियारपुर-फगवाड़ा मुख्य मार्ग पर कार और बाइक में भीषण टक्कर होने की घटना सामने आई है। हादसा इतना भयानक था कि इस हादसे में व्यक्ति की टांग कर शरीर से अलग हो गई। परिजनों को व्यक्ति की एक टांग घटना स्थल से लगभग 100 मीटर दूर पड़ी मिली। मृतक की पहचान 36 वर्षीय सनम नरवाल निवासी मोहल्ला गौरां गेट, होशियारपुर के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि थाना रावलपिंडी के पास बाइक के साथ हरियाणा नंबर की क्रेटा गाड़ी एच आर 94 ए 5408 की टक्कर हुई है।

    घटना की सूचना मिलते हुए मौके पर पहुंचे रोहित ने बताया उन्हें बहू आंचल के भाई के सड़क हादसे में घायल होने की सूचना मिली थी। जिसके चलते वह जब सिविल अस्पताल पहुंचे तो पता चला कि उसकी मौत हो गई। रोहित ने कहा कि मौके पर पुलिस को एक घंटे के बाद मृतक की टांग मिली। मृतक शादीशुदा हुआ और उसके 2 बच्चे है, जिसमें एक बेटा और बेटी है। रोहित के अनुसार उन्हें पहले यह बताया कि उन्होंने घटना स्थल से 2 लोगों को काबू कर लिया है, लेकिन अब कहा जा रहा है कि चालक मौके से फरार हो गया। रोहित के अनुसार फरार चालक की तस्वीर उनके पास है। उन्होंने चालक के खिलाफ बनती कार्रवाई की मांग की है।

    बताया जा रहा है कि सनम बाइक पर अपनी बहन से मिलने फगवाड़ा जा रहा था कि उसे कार ने सामने से टक्कर मार दी। इस संबंधी थाना रावलपिंडी के एसएचओ सब इंस्पेक्टर अशोक कुमार ने बताया कि हादसे में अज्ञात व्यक्ति पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मृतक युवक सनम नरवाल की ताई गुलशन ने बताया कि सनम फगवाड़ा में अपने बहन के घर जा रहा था। रावल पिंडी के करीब एक काले रंग की गाड़ी ने उसे सामने से जबरदस्त टक्कर मार दी। इसके चलते उसकी मौत हो गई। उसकी टांग शरीर से अलग होकर खेतों में पड़ी मिली। वहीं, सनम नरवाल की बहन आंचल आनंद पत्नी हिमांशू मोहल्ला न्यू माडल टाउन फगवाड़ा ने पुलिस को दर्ज करवाई शिकायत में बताया कि शाम पौने 8 बजे के करीब पति हिमांशू को फोन आया कि उसका भाई सनम नरवाल अपने मोटरसाइकिल पर फगवाड़ा को आ रहा था।

    जब वह गांव जगजीत पुर पहुंचा तो कार (एचआर 94ए 5408) के ड्राइवर ने लापरवाही के साथ गाड़ी चलाते हुए भाई सनम के मोटरसाइकिल में गलत साइड आकर टक्कर मार दी। इसके चलते भाई की एक टांग कट गई और वह गंभीर घायल हो गया। उसे आसपास के लोगों ने उठाकर अस्पताल पहुंचाया जहां उसकी मौत हो गई। मृतक सनम की ताई गुलशन ने बताया कि इसके माता-पिता का देहांत हो गया है। सनम अपनी पत्नी के साथ हिमाचल के भुंतर में रहता है। उसकी एक छोटी बेटी भी है। परिजनों का आरोप है कि गाड़ी से बीयर की बोतलें भी निकलीं, जो उस व्यक्ति द्वारा बाहर फेंक दी गई। इसके बावजूद पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया है।

  • Jalandhar News: School Bus और कैंटर सहित 6 वाहनों में हुई टक्कर, देखें वीडियो

    Jalandhar News: School Bus और कैंटर सहित 6 वाहनों में हुई टक्कर, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: घने कोहरे के चलते सड़क हादसों में लगातार बढ़ रही है। वहीं ताजा मामला गोराया बस स्टैंड ओवरब्रिज से सामने आया है। मिली जानकारी के अनुसार स्कूल बस और कैंटर में भीषण टक्कर हो गई। इस दौरान हादसे में एक के बाद एक करके 4 वाहन आपस में टकरा गए। घटना की सूचना मिलते ही सड़क सुरक्षा फोर्स की टीम मौके पर पहुंची और ट्रक चालक घायल को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया।

    घायल की पहचान हरप्रीत सिंह के रूप में हुई है। मामले की सूचना मिलते ही थाना प्रभारी मौके पर पहुंचे। मीडिया से बात करते हुए जांच अधिकारी ने बताया कि स्कूल बस बच्चों को लेने के लिए जा रही थी, इस दौरान कैंटर के साथ बस की टक्कर हो गई, जिसके बाद इस हादसे में 4 अन्य वाहन टकरा गए। गनीमत यह रही कि घटना के दौरान बस में कोई बच्चा सवार नहीं था।

    हादसे में घायल हरप्रीत सिंह को फिल्लौर सिविल अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती करवाया गया। घटना के दौरान मौके पर मौजूद लोगों ने बुरी तरह से कैंटर में फंसे चालक को बाहर निकाला। जांच अधिकारी ने बताया कि यह हादसा घने कोहरे के कारण हुआ है, ट्रक ने आगे चल रही स्कूल वैन को टक्कर मार दी, जिसके बाद पीछे से टिप्पर और टाटा कैंटर सहित अन्य वाहन टकरा गए। मौके से वाहनों को हटाने का काम शुरू कर दिया गया है। पुलिस ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है।

  • बच्चन परिवार मामले में कोर्ट ने Google समेत अन्य Website को जारी किया Notice

    बच्चन परिवार मामले में कोर्ट ने Google समेत अन्य Website को जारी किया Notice

    मुबंई: बॉलीवुड एक्टर अभिषेक बच्चन और एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय बच्चन की बेटी आराध्या बच्चन इन दिनों काफी चर्चा में बनी हुई हैं। इसकी वजह आराध्या बच्चन का कोई लुक नहीं बल्कि एक कोर्ट से की गई एक शिकायत है, जो साल 2023 में की गई थी। आराध्या बच्चन ने साल 2023 में दिल्ली हाई कोर्ट कुछ यूट्यूब चैनल के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी। ये यूट्यूब चैनल अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय की लाडली आराध्या की छवि को खराब कर रहे थे। जिसके बाद कोर्ट ने आराध्या बच्चन के पक्ष में फैसला सुनाते हुए इन वीडियोज को हटाने का आदेश दिया था।

    लेकिन अब ये मामला दोबारा सामने आ गया है। जिसके चलते कोर्ट ने एक बार फिर नोटिस जारी किया है। अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय की बेटी आराध्या बच्चन इन दिनों एक पुराने केस को लेकर चर्चा में आ गई हैं। ये मामला साल 2023 में दिल्ली हाई कोर्ट में की गई शिकायत से जुड़ा हुआ है। आराध्या बच्चन ने हाई कोर्ट में याचिका दायर करते हुए कुछ यूट्यूब चैनल के खिलाफ एक्शन लेने की मांग की थी, जो उनकी छवि खराब कर रहे थे। लेकिन कोर्ट के आदेश के बाद भी इन यूट्यूब चैनल के खिलाफ कोई एक्शन नहीं लिया गया।

    अब इस मामले को लेकर आराध्या बच्चन एक बार फिर कोर्ट पहुंच गई हैं। इस मामले की सुनवाई करते कोर्ट ने गूगल समेत अन्य वेबसाइट को नोटिस भेजा गया है। अब इस मामले की सुनवाई 17 मार्च 2025 को होगी। बॉलीवुड एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय की बेटी आराध्या बच्चन को लेकर कई यूट्यूब चैनल ने गलत जानकारी दी। कुछ यूट्यूब चैनल ने दावा किया आराध्या बच्चन की तबियत खराब है, तो कई आराध्या बच्चन के निधन की खबरें चला दीं। इतना ही कई यूट्यूब चैनल ने ये भी कहा था कि आराध्या बच्चन की सेहत खराब होने पर भी बच्चन परिवार उनके लिए कुछ नहीं कर रहा है।

  • Punjab News: बुधवार को स्कूलों में हुआ छुट्टी का ऐलान

    Punjab News: बुधवार को स्कूलों में हुआ छुट्टी का ऐलान

    मोहालीः पंजाब सरकार ने बुधवार को स्कूलों में छुट्टी का ऐलान किया है। मिली जानकारी के अनुसार 12 फरवरी यानी बुधवार को श्री गुरु रविदास जी का प्रकाश पर्व मनाया जाएगा। ऐसे में 12 फरवरी को सभी सरकारी स्कूल और गैर-सरकारी, शैक्षणिक संस्थान, दफ्तर में छुट्टी घोषित की गई है। इसके मद्देनजर 11 तारीख को जालंधर में शोभा यात्रा निकाला जाएगा। इस विशेष अवसर पर जिला प्रशासन ने 11 और 12 फरवरी को मांस और शराब की दुकानें बंद रखने का आदेश दिया है।

    जिला मजिस्ट्रेट जालंधर डॉ. हिमांशु अग्रवाल ने कहा कि 12 फरवरी को श्री गुरु रविदास महाराज जी के प्रकाशोत्सव तथा इस संबंध में 11 फरवरी को विभिन्न धार्मिक संगठनों द्वारा निकाली जा रही शोभा यात्रा के मद्देनजर लोगों की धार्मिक भावनाओं को ध्यान में रखते हुए तथा अमन कानून व्यवस्था की स्थिति को देखते हुए भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता, 2023 की धारा 163 के अंतर्गत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए 11 एवं 12 फरवरी 2025 को मीट और शराब की बिक्री पर पाबंदी लगाई गई है।

     

     

  • IAS और IPS सहित 12 अधिकारियों पर गिरी गाज, डेढ़ साल पुराने मामले को लेकर गिरफ्तारी के वारंट जारी

    IAS और IPS सहित 12 अधिकारियों पर गिरी गाज, डेढ़ साल पुराने मामले को लेकर गिरफ्तारी के वारंट जारी

    अजमेरः जिले की कोर्ट ने IAS गिरधर, IPS सुशील बिश्नोई, तहसीलदार, पुलिसकर्मी और पटवारी सहित 12 आरोपियों के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी करने का मामला सामने आया है। इन लोगों पर 11 जून 2023 की रात 2 बजे जयपुर रोड अजमेर स्थित एक होटल में कर्मचारियों को डंडों और रॉड से पीटने का आरोप लगा है। सोमवार को न्यायिक मजिस्ट्रेट ने गेगल थाना पुलिस (अजमेर) के एफआर को नामंजूर कर दिया। साथ ही, एसपी को निर्देश दिया है कि आरोपियों को वारंट तामील करवाएं। केस डायरी भी कोर्ट ने तलब की है। वहीं प्रत्येक सोमवार को एसपी से केस से जुड़ी रिपोर्ट भी मांगी गई है। इस मामले में आईएएस गिरधर और आईपीएस सुशील बिश्नोई निलंबित चल रहे हैं।

    जानकारी मुताबिक, आईपीएस अफसर सुशील बिश्नोई अजमेर में एडिशनल एसपी (सिटी) के पद पर कार्यरत थे। राज्य सरकार ने उन्हें गंगापुर जिले का ओएसडी लगाया था। ऐसे में एडिशनल एसपी के पद से उन्हें 10 जून को विदाई दी गई। एक रेस्टोरेंट में पार्टी रखी गई। पार्टी खत्म होने के बाद 11 जून की रात 2 बजे सुशील बिश्नोई कुछ दोस्तों के साथ मकराना राज होटल में खाना खाने पहुंचे थे। होटल मालिक महेंद्र सिंह ने आरोप लगाया कि सुशील बिश्नोई अपने 4-5 साथियों के साथ प्राइवेट गाड़ी में होटल आए थे। इस दौरान होटल में बैठे एक कर्मचारी से पूछा यहां कैसे बैठे हो। उसने कहा कि होटल का स्टाफ हूं, सोने जा रहा हूं। इसके बाद आईपीएस ने उसे थप्पड़ मार दिया।

    मारपीट दौरान अधिकारियों का वायरल हुआ सीसीटीवी वीडियो।
    मारपीट दौरान अधिकारियों का वायरल हुआ सीसीटीवी वीडियो।

    होटल के स्टाफ उमेश कुमार, महेंद्र गुर्जर और अन्य ने विरोध किया तो उन्होंने उनके साथ भी मारपीट, गाली गलौज की। फिर वे वापस चले गए। घटना की सूचना स्टाफ ने मुझे दी। इसके बाद हमने गेगल थाने को सूचना दी। रात 2.30 बजे आईपीएस सुशील कुमार, ASI रुपाराम पुलिसकर्मियों के साथ होटल पर आए।

    उन्होंने रेस्ट रूम में जाकर स्टाफ के साथ लाठी, हॉकी, डंडों से मारपीट शुरू कर दी। रात 2.45 बजे आईपीएस उनके दोस्तों के साथ पुलिस जीप में रवाना हो गए। इसकी शिकायत रात 3 बजे फिर गेगल पुलिस को दी गई। पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ शांति भंग में मुकदमा दर्ज किया। मामले में आरोपी अफसर सस्पेंड किए गए थे। जिन्हें बाद में बहाल कर दिया गया था।

    इस मामले में आईएएस गिरधर पुत्र मूलाराम बेनीवाल तत्कालीन एडीए आयुक्त एवं वर्तमान में सीईओ माडा, श्रीगंगानगर, आईपीएस सुशील कुमार बिश्नोई पुत्र गणपतराम बिश्नोई निवासी बीकानेर, तत्कालीन एएसपी। वर्तमान में डिप्टी कमिश्नर जयपुर मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन, मुकेश कुमार पुत्र रामदेव जाट निवासी ग्राम सोंदीफल तहसील बोरखंडीकला पीपलू, टोंक, कनिष्ठ सहायक (तहसील) हनुमान पुत्र रामगोपाल चौधरी निवासी जाटों का मोहल्ला ग्राम देवली भांची, टोंक, कॉन्स्टेबल मुकेश कुमार पुत्र नागरमल निवासी खींचड़ों की ढाणी, लोसल, सीकर, पटवारी नरेंद्र चौधरी पुत्र रामप्रसाद चौधरी निवासी ग्राम ढूंढिया पीपलू, टोंक, सुरेंद्र पुत्र मूलाराम जाट निवासी ईसर नावड़ा खींवसर,नागौर हाल शिप्रापथ, जयपुर, तहसीलदार रामधन गुर्जर, तत्कालीन एएसआई पुलिस थाना गेगल रूपाराम पुत्र प्रभुराम निवासी ग्राम डाबोली, डेगाना, कॉन्स्टेबल गौतमराम पुत्र उगमा राम निवासी ग्राम श्याम नगर दसवां की ढाणी सुरसुरा, रूपनगढ़, कॉन्स्टेबल मुकेश यादव पुत्र पूर्णचंद निवासी ग्राम महीमपुरा तिजारा, अलवर, तत्कालीन गेगल थानाधिकारी सुनील कुमार बेड़ा पर केस दर्ज किया गया है।

    अदालत ने कहा कि आरोपियों में वरिष्ठ पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारी भी शामिल हैं, इसलिए इनका गिरफ्तारी वारंट तामील कराने की जिम्मेदारी एसपी को दी है। वह विशेष कार्रवाई कर वारंट तामील कराएंगे। ऐसा नहीं होने पर तामील के लिए किए गए प्रयासों की रिपोर्ट मय आमद रवानगी के साथ प्रत्येक सोमवार को अदालत में हाजिर होकर लिखित में बताई जाएगी।

  • 6.1 की तीव्रता से लगे भूकंप के झटके

    6.1 की तीव्रता से लगे भूकंप के झटके

    जकार्ताः इंडोनेशिया के उत्तरी मालुकु प्रांत में 6.1 की तीव्रता से भूकंप के झटके लगे। मिली जानकारी के अनुसार मंगलवार तड़के भूकंप के तेज झटकों की जानकारी देश की मौसम विज्ञान, जलवायु विज्ञान और भूभौतिकी एजेंसी ने दी है।

    भूकंप मंगलवार को जकार्ता के समयानुसार सुबह 04:35 बजे (2135 जीएमटी सोमवार) आया, जिसका केंद्र उत्तरी हलमहेरा रीजेंसी में दोई द्वीप से 86 किमी उत्तर पूर्व में समुद्र तल के नीचे 105 किमी की गहराई पर स्थित था।

    सुनामी की कोई चेतावनी जारी नहीं की गई क्योंकि भूकंप से बड़ी लहरें उठने की आशंका नहीं थी। पेसिफिक रिंग ऑफ फायर नामक संवेदनशील प्रभावित क्षेत्र पर स्थित, इंडोनेशिया में अक्सर भूकंप आता रहता है।

  • 2 ट्रकों की आमने-सामने टक्कर के बाद लगी आग, 3 की मौत, देखें वीडियो

    2 ट्रकों की आमने-सामने टक्कर के बाद लगी आग, 3 की मौत, देखें वीडियो

    हमीरपुर : राष्ट्रीय राजमार्ग-34 पर 2 ट्रकों की आमने-सामने भीषण टक्कर हो गई। हादसे के बाद दोनों ट्रकों में आग लग गई। हादसा इतना भीषण था कि इस घटना में 2 खलासी (कंडक्टर) व एक ड्राइवर समेत कुल 3 लोगों की मौत हो गई, जबकि एक घायल हो गया। मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड ने आग पर काबू पाया। हादसे के बाद मौके पर जाम लग गया। पुलिस ने दोनों वाहनों को हटवाकर जाम खुलवाया। पुलिस घटना की जांच कर रही है।

    मौदहा कोतवाली क्षेत्र में राष्ट्रीय राजमार्ग 34 सोमवार की देर रात जगन्नाथ फिलिंग स्टेशन छिरका के नजदीक 2 डंपरों की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे के बाद दोनों डंपरों में आग लग गई। एक डंपर में गिट्टी भरी थी, जबकि दूसरा खाली था। हादसे में उन्नाव के हसनगंज के उलरापुर निवासी डंपर चालक कुंवर सिंह (22), सीतापुर के सिधौली के रहने वाले खलासी अनिल (25) पुत्र राजकुमार, उन्नाव के हसनगंज इलाके के नेवलगंज के रहने वाले खलासी विकास (25) पुत्र ब्रजराज गंभीर रूप से घायल हो गए।

    वहीं दूसरे डंपर का चालक सीतापुर के सिधौली का रहने वाला पंकज (28) पुत्र अंगनेलाल को भी गंभीर चोट आई। हादसे के बाद मौके पर भीड़ जुट गई। लोगों ने हादसे की जानकारी पुलिस को दी। कुछ ही देर में पुलिस मौके पर पहुंच गई। फायर ब्रिगेड ने आग पर काबू पाया। पुलिस ने सभी घायलों को मौदहा सीएचसी में भर्ती कराया। यहां कुंवर सिंह, अनिल और विकास ने दम तोड़ दिया। हादसे के बाद राष्ट्रीय राजमार्ग-34 पर जाम लग गया। पुलिस ने दोनोंं वाहनों को सड़क से किनारे करवा कर मार्ग सुचारू कराया। इंस्पेक्टर उमेश कुमार सिंह ने बताया कि हादसे में दो खलासी और एक चालक की मौत हो गई है।

  • दुनिया की सबसे महंगी गाय Viatina-19, कीमत जान आपके भी उड़ जाएंगे होश

    दुनिया की सबसे महंगी गाय Viatina-19, कीमत जान आपके भी उड़ जाएंगे होश

    नई दिल्लीः एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। दुनिया की सबसे महंगी गाय जिसकी कीमत जान आपके भी होश उड़ जाएंगे। ब्राजील में ‘Viatina-19’ नाम की एक नेलोर गाय को 4 मिलियन डॉलर (करीब 33 करोड़ रुपये) में बेचा गया है। सवाल है कि आखिर यह गाय इतनी महंगी क्यों है?

    गायें सिर्फ दूध देने के लिए ही नहीं होतीं, बल्कि कुछ खास नस्लों की कीमत उनके असाधारण गुणों के कारण बहुत ज्यादा होती है। दुनिया में ऐसी कई नस्लें हैं जो अपनी अनूठी विशेषताओं की वजह से लाखों-करोड़ों में बिकती हैं। जापान की वाग्यू और भारत की ब्राह्मण गायें इसकी बेहतरीन मिसाल हैं। ये गायें गर्मी में भी आसानी से जी सकती हैं और इनकी नस्ल बहुत ही शुद्ध मानी जाती है। यही वजह है कि इनकी मांग पूरी दुनिया में बनी रहती है।

    ‘Viatina-19’ नाम की यह गाय ब्राजील के मिनस गेरैस में इतिहास रच चुकी है। यह अब तक की सबसे महंगी नेलोर नस्ल की गाय बन गई है। इस गाय का वजन 1,101 किलोग्राम है, जो किसी भी आम गाय के मुकाबले दोगुना है। यह गाय न केवल अपनी भारी कीमत के लिए मशहूर है, बल्कि इसकी खास शारीरिक बनावट और अनुवांशिक श्रेष्ठता भी इसे दुनिया की सबसे अनोखी गाय बनाती है।

    गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड
    ‘Viatina-19’ सिर्फ सबसे महंगी गाय ही नहीं, बल्कि यह खूबसूरती के मामले में भी अव्वल है। इसने ‘गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड’ में अपना नाम दर्ज कराया है और ‘चैंपियंस ऑफ द वर्ल्ड’ प्रतियोगिता में ‘मिस साउथ अमेरिका’ का खिताब भी जीता है। इसकी सफेद, चमकदार त्वचा, लचीली चमड़ी और उभरा हुआ कूबड़ इसे और भी खास बनाते हैं।