Blog

  • Punjab: नशे के खिलाफ सख्त एक्शन, Doctor सहित 9 जेल अधिकारी गिरफ्तार

    Punjab: नशे के खिलाफ सख्त एक्शन, Doctor सहित 9 जेल अधिकारी गिरफ्तार

    चंडीगढ़ः जेल से नशे के कारोबार को लेकर पंजाब सरकार द्वारा सख्त एक्शन लिया गया है। इस दौरान नशे के मामले में 9 जेल अधिकारियों को गिरफ्तार किया गया है। नशे के कारोबार में जेल अधिकारी और कैदी ही नहीं एक डॉक्टर भी शामिल है, जिसे गिरफ्तार किया गया है। पंजाब सरकार ने यह जानकारी हाईकोर्ट में लंबित याचिका पर सुनवाई के दौरान दी है। पंजाब सरकार के जवाब को रिकॉर्ड पर लेकर हाईकोर्ट ने अब 25 जुलाई तक स्टेटस रिपोर्ट दाखिल करने का आदेश दिया है। फिरोजपुर जेल से नशे के कारोबार का मामला पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट के संज्ञान में आया था।

    जब आंकड़ों को खंगाला गया तो पता चला जेल से करीब 43000 फोन कॉल की गई थीं। हाईकोर्ट ने इस मामले में पंजाब सरकार को फटकार लगाते हुए कहा था कि अधिकारियों के मिलीभगत के बिना यह संभव नहीं है। हाईकोर्ट ने पाया था कि अभी तक मोबाइल फोन मिलाने के जितने भी मामले सामने आए थे उसमें किसी पुलिस अधिकारी के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की गई थी। हाईकोर्ट ने तब पंजाब सरकार को फटकार लगाते हुए कहा था कि ऐसा लगता है कि सीबीआई को शामिल किए बगैर इस मामले की सही जांच संभव नहीं है।

    तब पंजाब सरकार ने हाईकोर्ट से निवेदन किया था कि जांच सीबीआई को न दी जाए इस मामले में बेहतर जांच कर रिपोर्ट सौंप दी जाएगी। अब इस मामले में हाईकोर्ट में रिपोर्ट सौंपते हुए पंजाब सरकार ने बताया कि कैदियों और जेल स्टाफ के अतिरिक्त इस मामले में एक डॉक्टर की संलिप्तता भी पाई गई है। डॉक्टर को गिरफ्तार कर लिया गया है। उस पर आरोप है कि वह नशे के कारोबार में मोबाइल फोन को लेकर मदद करता था। पंजाब सरकार के हलफनामे को रिकॉर्ड पर लेकर हाईकोर्ट ने इस मामले में 25 जुलाई तक स्टेटस रिपोर्ट दाखिल करने का आदेश दिया है।

     

     

  • Punjab: माथा टेक कर लौट रहे श्रद्धालुओं के ट्रैक्टर-ट्राली की ट्रक से टक्कर, कई घायल

    Punjab: माथा टेक कर लौट रहे श्रद्धालुओं के ट्रैक्टर-ट्राली की ट्रक से टक्कर, कई घायल

    मुक्तसर साहिबः धर्मस्थल पीर निगाहें से माथा टेक कर लौट रहे श्रद्धालुओं की ट्रैक्टर ट्राली की मुक्तसर-कोटकपूरा मार्ग पर एक ट्रक से जबरदस्त टक्कर हो गई। हादसा वीरवार देर रात करीब बारह बजे हुआ। हादसे में एक बच्चे सहित 15 श्रद्धालु घायल हो गए। टक्कर इतनी भीषण थी कि ट्रैक्टर पलट गया और ट्राली सीधी खड़ी हो गई। घटना का पता चलते ही आसपास के लोग व राहगीरों ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया। गंभीर रुप से घायल श्रद्धालुओं में जरनैल सिंह (10), गुरमीत सिंह (40), सोमा रानी (50) परमजीत (34), प्रीतम सिंह (60), शिंदरपाल कौर (36) शामिल है।

    जानकारी के अनुसार मुक्तसर के गांव रोडावाली से श्रद्धालु बाघापुराना के नजदीक पीर निगाहें ट्रैक्टर-ट्राली में सवार होकर माथा टेकने के लिए गए थे। वीरवार देर रात को बाघा पुराना से श्रद्धालु वापस गांव लौट रहे थे कि रास्ते में मुक्तसर से कोटकपूरा जा रहे ट्रक से टक्कर हो गई। बताया जाता है कि ट्रैक्टर-ट्राली में करीब पंद्रह लोग सवार थे। ट्रक की टक्कर से ट्रैक्टर ट्राली में सवार लोग गंभीर घायल हो गए जिनमें से 9 का उपचार मुक्तसर के अस्पताल में चल रहा है, जबकि गंभीर रूप से घायल छह लोगों को फरीदकोट अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया है।

  • अनंत अंबानी की शादी के लिए मुंबई पहुंचे WWE रेसलर John Cena, देखें वीडियो

    अनंत अंबानी की शादी के लिए मुंबई पहुंचे WWE रेसलर John Cena, देखें वीडियो

    नई दिल्लीः रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन अनंत अंबानी की शादी की तैयारी जोर शोर पर है। कई मशहूर कलाकार शादी में एटेंड होने के लिए आ रहे हैं। देश-विदेश से आ रहे है मेहमानों को स्वागत भी अंबानी परिवार खूब शानदार तरीके से कर रहा है। शादी में सेलिब्रिटी का जमावड़ा लगने वाला है। इस बीच WWE रेसलर जॉन सीना भी मुंबई पहुंच गए हैं। जिसका वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. जिसमें कार में बैठते हुए दिखाई दे रहे हैं। जॉन मुंबई पहुंच गए हैं। उनके लिए यहां कड़ी सुरक्षा की व्यवस्था की गई है। बता दें कि आज 12 जुलाई 2024 को जियो वर्ल्ड कनवेंशन सेंटर में अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट सात फेरे लेकर सदा के लिए एक हो जाएंगे। इतना ही नहीं शादी का ये कार्यक्रम 13 जुलाई और 14 जुलाई को भी जारी रहेगा। अनंत अंबानी और राधिका की शादी में करोड़ो रुपए खर्च किए जा रहे हैं। जॉन सीना ने अपने करियर का सबसे दिल दहला देने वाला प्रोमो देते हुए कहा, “आज रात मैं आधिकारिक तौर पर WWE से अपने रिटायरमेंट की घोषणा कर रहा हूं।” WWE क्रिएटिव हेड पॉल ‘ट्रिपल एच’ लेवेस्क ने एक छोटा सा वीडियो क्लिप ट्वीट किया जिसमें वे और सीना बैकस्टेज में गले मिलते हुए दिखाई दे रहे हैं और कैप्शन में उन्होंने लिखा है, ‘द ग्रेटेस्ट ऑफ ऑल टाइम।’
  • Phagwara: तेज रफ्तार Car की साइकिल सवार से टक्कर, मौ’त, देखें वीडियो

    Phagwara: तेज रफ्तार Car की साइकिल सवार से टक्कर, मौ’त, देखें वीडियो

    फगवाड़ा/राजेश : जंडियाला रोड पर गांव मानावाली के निकट कार की टक्कर से साइकिल सवार एक बुजुर्ग की मृत्यु हो गई। मृतक की पहचान हरबंस सिंह(65) निवासी सतनामपुरा फगवाड़ा के तौर पर हुई है। मिली जानकारी के अनुसार हरबंस सिंह सुबह सैर करने के लिए घर से साइकिल पर जा रहे थे, तभी गांव मानावाली के निकट 6:30 बजे जंडियाला की तरफ से आ रही एक तेज रफ्तार वरना कार नंबर PB- 04 Q-6166 ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। जिसके कारण हरबंस सिंह की मौत हो गई।

    मौके पर मौजूद कुछ लोगों ने बताया कि वरना कार सवार की सामने से आ रहे एक ट्राले के साथ भी टक्कर हुई है। कार चालक सुरक्षित बताया जा रहा है। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर हरबंस सिंह को सिविल अस्पताल में पहुंचाया। जहां डॉक्टर ने उसे मृतक घोषित कर दिया। सिविल अस्पताल के डॉक्टर के अनुसार हरबंस सिंह की अस्पताल पहुंचने से पहले ही मौत हो चुकी थी। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

  • Punjab: रेलवे स्टेशन पर लटकता मिला युवक का शव, देखें वीडियो

    Punjab: रेलवे स्टेशन पर लटकता मिला युवक का शव, देखें वीडियो

    फगवाड़ाः रेलवे स्टेशन प्लेटफॉर्म-1 के पास फूट फ्लाईओवर की रेलिंग के साथ संदिग्ध परिस्थितियों में एक नौजवान का शव लटकता मिला। जिसकी सूचना मिलते ही जीआरपी चौकी इंचार्ज परमजीत कुमार अपनी टीम समेत मौके पर पहुंचे और लाश को कब्जे में लेकर पहचान के लिए फगवाड़ा के सिविल अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है। मृतक की अभी तक कोई पहचान नहीं हो पाई है, मृत्यु की बाई बाजू पर सिर्फ एच दीप लिखा हुआ है। फिलहाल पुलिस ने मामले को लेकर कार्रवाई शुरू कर दी है।

  • 9.68 करोड रुपए की ठगी के मामले में 2 गिरफ्तार, हुआ चौकाने वाला खुलासा, देखें वीडियो

    9.68 करोड रुपए की ठगी के मामले में 2 गिरफ्तार, हुआ चौकाने वाला खुलासा, देखें वीडियो

    पंचकूलाः साइबर ठगों द्वारा व्यक्ति से करोड़ों रुपए की ठगी का मामला सामने आया है। दरअसल, सेक्टर 7 निवासी के साथ कुछ साइबर ठगों द्वारा 9.68 करोड रुपए की ठगी की गई। जिसको लेकर पीड़ित द्वारा नेशनल साइबर क्राइम में ऑनलाइन शिकायत दिए गई। इसके बाद पंचकूला साइबर थाना में भी इसकी शिकायत गई। जिसके बाद पंचकूला पुलिस द्वारा पहले एक करोड़ 80 लाख रुपए फ्रिज करवाए गए। इस दौरान बैंकों की मदद से पुलिस द्वारा छानबीन शुरू की गई। छानबीन के दौरान पुलिस द्वारा 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।

    आरोपियों की पहचान मुस्ताक और जतिन निवासी पटियाला के रूप में हुई है। पुलिस ने इस मामले में चौकाने वाला खुलासा किया है। पुलिस ने बताया कि इस घटना का जतिन मास्टरमाइंड है और यह कमीशन बेस पर काम करता है। इसके द्वारा कुछ लोगों को सैलरी पर रखा गया था। पूछताछ के दौरान जतिन ने बताया गया कि यह पैसा उसके द्वारा भारत के बाहर भेजा जाता था और उसे कुछ कमीशन मिलता था। इसी कमीशन से वह साथ काम करने वाले लोगों को सैलरी देता था। उसके द्वारा कुछ अकाउंट्स भी खरीदे गए थे, जिसमें वह लोगों को ठगी का शिकार बनाने के लिए इस्तेमाल करता था। फिलहाल पुलिस द्वारा जांच की जा रही है कि यह बाहर किसको पैसा भेजता था और इसको लेकर अन्य एजिंसियो को भी इसकी जानकारी दी जाएगी।

    इसके साथ ही पुलिस द्वारा अन्य राज्यों की पुलिस के साथ संपर्क किया जा रहा है कि उनके वहां पर कौन-कौन इन लोगों का शिकार है। पुलिस द्वारा बताया गया कि यह लोग पहले पीड़ित को झांसा देंगे कि उनके इतने पैसे डबल हो जाएंगे और शुरू में कुछ पैसे निकालना भी दिए जाएंगे जिससे पीड़ित को विश्वास हो जाए कि वह फ्रॉड नहीं है और वह इन लोगों पर विश्वास कर लें और कुछ समय बाद सारा पैसा आरोपियों द्वारा गायब कर दिया जाता था। फिलहाल पुलिस जांच कर रही है कि इसमें कौन-कौन और कहां-कहां के लोग शामिल हैं।

  • Punjab: 3500 पदाधिकारियों में हुई BJP कार्यकारिणी की बैठक, Sunil Jakhar विपक्ष पर लगाए गंभीर आरोप, देखें वीडियो

    Punjab: 3500 पदाधिकारियों में हुई BJP कार्यकारिणी की बैठक, Sunil Jakhar विपक्ष पर लगाए गंभीर आरोप, देखें वीडियो

    लुधियानाः पंजाब भाजपा कार्यकारिणी की बैठक आज लुधियाना के कासा ली बैरन में हुई। बैठक में लगभग 3500 पदाधिकारी पूरे प्रदेश से भाग लिए। बैठक में राज्य के राजनीतिक हालातों पर चर्चा हुई। इसके साथ-साथ पंजाब में पार्टी को मजबूत करने के अलावा विस्तार करने पर चर्चा हुई। विशेषकर पंजाब में भाजपा में पार्टी विस्तार के लिए सदस्यता अभियान शुरू किया जाएगा। बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष सुनील जाखड़ ने अपने संबोधन में बीजेपी के पंजाब में साढ़े 18 पर्सेंट होने पर बीजेपी वर्कर और बीजेपी पदाधिकारी और पीएम मोदी का आभार जताया। साथ ही पंजाब की जनता का आभार जताया। उन्होंने कहा कि पंजाब की जनता ने जो विश्वास जताया, इसके लिए बहुत-बहुत धन्यवाद। यह बहुत बड़ी बात है।

    सुनील जाखड़ ने कहा कि 25 लाख लोगों ने बीजेपी को वोट दिया है। अब लोगों के विश्वास को कायम रखना हमारी जिम्मेदारी है। पंजाब अलग है। बीजेपी को राम मंदिर और पीएम मोदी जी के फेस पर वोट पड़ी है। मोदी जी का धन्यवाद, जिन्होंने पंजाब में अकेले लड़ने की निर्णय किया। उनका बहुत-बहुत धन्यवाद। सुनील जाखड़ ने आप सरकार पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि लोगों को झूठे सपने दिखाए और सरकार बना ली। केंद्र में तीसरी बार मोदी की सरकार बनने पर बधाई दी। उन्होंने कहा कि बीजेपी ने 240 सीट लाई, लेकिन कांग्रेस 99 सीट पर सिमट गई, इसके बाद भी जश्न मना रही है।

    बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि पंजाब में लॉ एंड ऑर्डर की हालत बहुत खराब है। लोग डरे हुए हैं। पंजाब आप से नहीं संभाल रहा। लोगों की उम्मीद बीजेपी पर टिकी है। लोग देखना चाहते हैं कि पंजाब में बीजेपी की सरकार बने। बैठक में केंद्रीय पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव, फूड प्रोसेसिंग व रेल राज्य मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू, प्रदेश अध्यक्ष सुनील जाखड़ समेत पंजाब कार्यकारिणी के पदाधिकारी, जिलों के अध्यक्ष मोर्चे के अध्यक्ष, पूर्व विधायक व मौजूदा विधायक, प्रदेश कोर ग्रुप के सदस्य व अन्य नेता शामिल हुए।

  • Assembly Elections से पहले शुरू हुई अग्निपरीक्षा, जानें क्या है नंबर गेम

    Assembly Elections से पहले शुरू हुई अग्निपरीक्षा, जानें क्या है नंबर गेम

    नई दिल्ली: महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव अक्टूबर 2024 में होने वाला है। लोकसभा चुनाव में महा विकास अघाड़ी (एमवीए) गठबंधन ने महायुति को बुरी तरह से मात दी थी। महाराष्ट्र विधान परिषद चुनाव के लिए मतदान शुक्रवार (12 जुलाई) सुबह 9 बजे शुरू हो गया। परिषद की 11 सीटों पर द्विवार्षिक चुनाव शाम 4 बजे तक चलेंगे। वोटों की गिनती शाम 5 बजे शुरू होगी। कुल 12 उम्मीदवार मैदान में हैं। यह चुनाव इस साल के अंत में राज्य में होने वाले विधानसभा चुनाव से कुछ महीने पहले हो रहा है।

    नंबर गेम

    • बीजेपी: 103 विधायक
    • शिवसेना (एकनाथ शिंदे): 40
    • एनसीपी (एपी): 40
    • एनसीपी (एसपी): 12
    • शिवसेना (यूबीटी): 16
    • कांग्रेस: ​​37
    • सदन की कुल संख्या: 288

    वर्तमान विधायक: 274 (मतदान के लिए)।

    मैदान में उम्मीदवार भाजपा ने पांच उम्मीदवार हैं। भाजपा के सहयोगी दल शिवसेना और राकांपा ने दो-दो उम्मीदवार मैदान में उतारे हैं। विपक्षी एमवीए में कांग्रेस और शिवसेना (यूबीटी) ने एक-एक उम्मीदवार को मैदान में उतारा है और पीडब्ल्यूपी से एक उम्मीदवार है। राकांपा (सपा) ने कोई उम्मीदवार नहीं उतारा है और वह पीडब्ल्यूपी के जयंत पाटिल का समर्थन कर रही है।

    कैसे होगा चुनाव?

    सुबह 9 बजे से शाम 4 बजे तक मतदान होगा। वोटों की गिनती शाम 5 बजे की जाएगी। प्रत्येक विजेता उम्मीदवार को 23 प्रथम-वरीयता वोटों के कोटे की आवश्यकता होगी। 288 सदस्यीय विधान सभा चुनावों के लिए निर्वाचक मंडल है और इसकी वर्तमान ताकत 274 है। कांग्रेस के 37 विधायक हैं, शिवसेना (यूबीटी) के 15 और एनसीपी (एसपी) के 10 विधायक हैं। शिवसेना (यूबीटी) प्रमुख उद्धव ठाकरे और राकांपा (सपा) की राज्य इकाई के प्रमुख जयंत पाटिल ने विपक्ष की रणनीति पर चर्चा करने के लिए आयोजित कांग्रेस विधायकों की रात्रिभोज बैठक में भाग लिया। महाराष्ट्र के एआईसीसी प्रभारी रमेश चेन्निथला भी शहर के होटल में मौजूद थे। विधानसभा में विपक्ष के नेता विजय वडेट्टीवार ने चुनाव की पूर्व संध्या पर बैठक और रात्रिभोज का आयोजन किया था।  
  • Punjab: MP Amritpal Singh के भाई की गिरफ्तारी के बाद पिता का आया बयान, देखें वीडियो

    Punjab: MP Amritpal Singh के भाई की गिरफ्तारी के बाद पिता का आया बयान, देखें वीडियो

    अमृतसरः खडूर साहिब से सांसद अमृतपाल सिंह के भाई हरप्रीत सिंह को जालंधर ग्रामीण पुलिस ने आइस ड्रग के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने अमृतपाल सिंह के भाई हरप्रीत से 4 ग्राम बर्फ बरामद की है और इस मामले में उसके एक साथी को भी गिरफ्तार किया है। इस संबंध में अमृतपाल सिंह के पिता तरसेम सिंह का भी बयान सामने आया है। उन्होंने कहा कि अमृतपाल सिंह को बदनाम करने के लिए यह साजिश रची जा रही है। उन्होंने कहा कि सरकार को अमृतपाल सिंह और सरबजीत सिंह खालसा की जीत बर्दाश्त नहीं हो रही है, इसलिए परिवार को बदनाम किया जा रहा है।

    उन्होंने कहा कि अमृतपाल सिंह खुद और उनका पूरा परिवार नशा रोकने की कोशिश कर रहा था। पिता का आरोप है कि सिखों के खिलाफ बड़ी साजिश रचने की कोशिश की जा रही हैं। वहीं अमृतपाल सिंह के पिता ने कहा कि पुलिस पहले भी राजनीतिक और ड्रग माफिया के दबाव में काम करती रही है और अब भी पुलिस यही कर रही है। उन्होंने कहा कि हमें लगता है कि अमृतपाल सिंह का नाम बदनाम करने के लिए यह सारी साजिश रची गई है।

  • Phagwara : 2 पक्षों में हुआ खूनी विवाद, 5 घायल, देखें वीडियो

    Phagwara : 2 पक्षों में हुआ खूनी विवाद, 5 घायल, देखें वीडियो

    फगवाड़ा/राजेश : गांव ऊंचा पिंड में दो पक्षों में झगड़े का मामला सामने आया है। इस झगड़े में 5 लोग घायल हुए है। दोनों पक्षों ने एक दूसरे के घर पर ईंट और पत्थर बरसाने के आरोप लगाए है। घायलों को स्थानीय सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। सिविल अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती हुए संतोष ने बताया कि उनके पड़ोसी रंजिश के अंतर्गत उनके बच्चों को तंग परेशान करते हैं। आज भी इन्होंने उनके मारपीट कर 4 लोगों को घायल कर दिया।

    दूसरी तरफ राहुल ने बताया कि यह परिवार उन्हें बिना वजह तंग करता है और आज भी उन्होंने उनके घर के ऊपर ईंट-पत्थर चलाएं और उसके पिता को घायल कर दिया। सिविल अस्पताल के डॉक्टर ने बताया कि संतोष के साथ तीन घायल आए हुए हैं जबकि दूसरी तरफ एक व्यक्ति घायल हुआ है। इस मामले के बारे में पुलिस को सूचना दे दी गई है और पुलिस मामले की जांच कर रही है।