फिरोजपुरः सांसद व शिरोमणि अकाली दल के सुप्रीमो सुखबीर सिंह बादल के सड़कों पर गुमशुदा के पोस्टर लगे हुए मिले। यह पोस्टर रविवार रात को लोगों को देखने को मिले। ये बताना जरूरी है कि फिरोजपुर संसदीय सीट से जीतने के बाद सुखबीर सिंह बादल कभी-कभी यहां की जनता को दर्शन देते हैं, जिस कारण लोगों में सुखबीर के खिलाफ गुस्सा देखने को मिल रहा है। बता दें कि सोमवार को सुखबीर बादल फिरोजपुर के गांव मुखिया वाला सहित गति राज्यों के गांव का दौरा करेंगे और बाढ़ प्रभावित लोगों से मुलाकात करेंगे।
Blog
-

पंजाब : पुलिस ने नशा बेचने वालों को दी चेतावनी, किया यह ऐलान, देखें वीडियो
मोगा : जिला मोगा के आजीतवाल के थाना मुखी गुरमैल सिंह द्वारा अपने थाने में एक अलग तरह की मुहिम शुरू की है। उन्होंने प्रण लिया है की वह थाना अजीतवाल के अधीन पड़ते सभी गावो को नशा मुक्त गांव बनाएंगे। वही उनके दुवारा थाना अजीतवाल के अधीन पड़ते सभी गावो में जाकर गांव वासियों के साथ मीटिंग की जा रही है। ताकि गांव वासियों के सहयोग से गावों को नशा मुक्त किया जा सके।
वही उनके द्वारा यह भी अपील की गई है की जो युवा लोग नशे की दल दल में फंस चुके है और इस दल दल से बाहर निकलना चाहते है वह युवा उनके पास आए और वह उनका सरकार दुवारा चलाई जा रही स्कीम के तहत फ्री में इलाज करवाएंगे। वही उन्होंने नशा बेचने वालों को भी सख्त चेतावनी दी है की जो लोग नशे का कारोबार करते है, वह इसको बंद कर दें। अगर कोई नशा बेचता पकड़ा गया तो भले वो कोई भी हो बख्शा नहीं जाएगा ।
-

जालंधरः रवि सुसाइड मामले में चौथा आरोपी इस जगह से गिरफ्तार!
जालंधर, ENS: सोशल मीडिया कर्मी रवि गिल सुसाइड मामले को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। सूत्रों से मिली जानकारी पुलिस ने चौथे आरोपी राजेश कपिल को गिरफ्तार कर लिया है। सूत्रों के अनुसार पुलिस ने राजेश कपिल को चंडीगढ़ से गिरफ्तार किया है। बता दें कि 3 आरोपियों को पुलिस ने बीते दिन देर रात गिरफ्तार कर लिया था। दरअसल, बीते दिन रवि के संस्कार के बाद कीर्ति, शुभम और गौरा की एक वीडियो वारयल हुई थी। जिसमें उन्होंने लाइव होकर अपने आप को बेकसुर बताया था। इस वायरल वीडियो के बाद रवि के परिजनों में देर रात काफी रोष पाया गया। उनका आरोप था कि पुलिस ने कीर्ति और शुभम की गिरफ्तार के बारे में झूठ बोलकर रवि का संस्कार करवाया था।
अगर पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया था तो दोनों सोशल मीडिया पर लाइव कैसे हो गए। इस दौरान रवि के परिजनों ने आरोपियों की गिरफ्तारी ना होने के लेकर पीएपी हाईवे जाम कर दिया था। मामला गर्माता देखकर मौके पर विधायक रमन अरोड़ा और पुलिस कमिश्नर कुलदीप चहल मौके पर पहुंचे और उन्होंने कीर्ति, शुभम, और गौरा को गिरफ्तार कर देर रात रवि के परिजनों को उनकी गिरफ्तारियां दिखाई। जिसके बाद रवि के परिजनों ने धरना खत्म कर दिया। लेकिन उन्होंने देर रात चौथे आरोपी की गिरफ्तारी को लेकर पुलिस को अल्टीमेटम आज का दिया हुआ था। सूत्रों के अनुसार चौथे आरोपी राजेश कपिल को पुलिस ने चंडीगढ़ से गिरफ्तार कर लिया है। हालांकि इस मामले को लेकर पुलिस कुछ भी कहने से गुरेज कर रही है। जल्द ही पुलिस इस मामले को लेकर खुलासा कर सकती है।
-

शिव मंदिर के मलबे से 17 शव हुए बरामद
नई दिल्ली : हिमाचल प्रदेश के बारिश से प्रभावित शिमला जिले के समर हिल इलाके में 14 अगस्त को हुए दुखद भूस्खलन के बाद अब तक 17 शव बरामद किए गए हैं। हिमाचल प्रदेश सरकार के मुख्य सचिव प्रबोध सक्सेना ने बताया कि एक परिवार के दो शव अभी भी बरामद होने बाकी हैं। उन्होंने बताया शिव मंदिर में एक बचाव अभियान चल रहा है और अब तक 17 शव बरामद किए गए हैं।
7 लोगों के एक परिवार के 2 शव अभी भी बरामद किए जाने बाकी हैं। ऐसा लगता है कि तीन और शव हैं. मैंने जिला अधिकारियों से बात की है और मुझे लगता है कि वे अगले 2-3 दिनों में इन शवों को बरामद करने में सक्षम होंगे। उन्होंने आगे कहा कि अगले 3-4 दिनों में कुल्लू में सेब सहित भारी वाहनों की आवाजाही शुरू हो जाएगी।
-

पंजाब: शराब पीने से व्यक्ति की मौत से गुस्साई महिलाओं ने ठेके को लगाई आग
पटियालाः बनूड़ के निकटवर्ती गांव जांसली में शराब पीने से 40 वर्षीय व्यक्ति की मौत होने का मामला सामने आया है। गांव निवासी ने बताया कि जांसली गांव निवासी रणजीत चंद (40) पुत्र शेरू राम दिहाड़ी कर अपने परिवार का भरण-पोषण करता था। सुबह वह गांव में शराब पीने गया और वहीं गिर गया। उसे वहां से गुजर रहे राहगीर घर लेकर आए। परिजनों को लगा कि शेरू राम शराब के नशे के कारण बेसुध पड़ा है। जब वह काफी देर तक नहीं उठा तो परिजन घबरा गए और उन्होंने उसे पास के डॉक्टर को दिखाया, जिसने उसे मृत घोषित कर दिया। शेरू राम की मौत से ग्रामीण भड़क गए।
जिसके बाद गुस्साए बड़ी संख्या में महिलाओं समेत ग्रामीणों ने ठेका तोड़ दिया और आग लगा दी। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि इस ठेके पर मिलावटी शराब बेची जाती है, जिससे पहले भी कई लोगों की मौत हो चुकी है, लेकिन शिकायत के बावजूद प्रशासन कोई कार्रवाई नहीं कर रहा। इस दौरान महिलाओं ने पहले तो ठेका तोड़ दिया और फिर उसमें आग लगा दी। इस मौके प्रदर्शनकारी महिलाओं ईश्वर बाई, राम बाई, दर्शना रानी, गीता रानी, शीला देवी, सिमरन, संतोष रानी, कमलदीप, निर्मला रानी, धन्नोन रानी ने कहा कि उनके गांव में अवैध ठेका खोला गया है।
गांव की पंचायत ने प्रस्ताव पारित कर ठेका बंद कर दिया था, लेकिन इस बार फिर ठेकेदारों ने पुलिस से मिलीभगत कर ठेका खोल दिया। इसका ग्रामीणों ने विरोध किया और ठेके को बंद कराने के लिए प्रशासन व हलका विधायक को शिकायत दी, लेकिन ग्रामीणों की शिकायत का कोई कार्रवाई नहीं हुई। उसके बाद यह ठेका चल रहा है। प्रदर्शनकारी महिलाओं ने कहा कि वे गांव में खुला अवैध ठेका नहीं चलने देंगी। घटना का पता चलते ही डीएसपी राजपुरा सुरिंदर मोहन और थाना प्रमुख किरपाल सिंह पुलिस पार्टी के साथ मौके पर पहुंचे, जिसके बाद पुलिस अधिकारियों ने ठेकेदारों और अन्य लोगों की मदद से आग पर काबू पाया।
उधर, पुलिस ने रणजीत चंद के शव को पोस्टमार्टम के लिए राजपुरा सिविल अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है। जांसली गांव के सरपंच लक्खू राम ने बताया कि उन्होंने अपने गांव में खुले ठेके को बंद करने के लिए कई बारपंचायत स्तर और ग्राम सभा के दौरान प्रशासन और हलका विधायक को लिखित पत्र दिया है, लेकिन उस पर कोई कार्रवाई नहीं की गई। जिसका परिणाम यह हुआ कि आज एक और घर बरबाद हो गया। मामले को लेकर जब डीएसपी सुरिंदर मोहन सिंह ने कहा कि शव को पोस्टमार्टम के लिए एपी जैन अस्पताल राजपुरा की मोर्चरी में रखा गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के अनुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी। यह देखना आबकारी विभाग का काम है कि गांव में खोला गया ठेका वैध है या नहीं।
-

पंजाबः BSF और तस्करों में चली गोलियां, 30 किलो हेरोइन सहित 2 गिरफ्तार, एक घायल
फिरोजपुरः पंजाब में नशे के खिलाफ चलाई गई मुहिम के तहत बीएसएफ और पुलिस को बड़ी सफलता हासिल हुई है। जिले में बॉर्डर सिक्योरिटी फोर्स और पंजाब पुलिस की पाकिस्तानी तस्करों के साथ फायरिंग हुई है। बीएसएफ ने 2 तस्करों को पकड़ने में भी सफलता हासिल की है। इनमें से एक की गोलियां लगने से हालत गंभीर है। वहीं इस ऑपरेशन में बीएसएफ ने 29.26 किलोग्राम हेरोइन भी जब्त की है। फिलहाल इलाके में सर्च ऑपरेशन जारी है।
मिली जानकारी के अनुसार, यह घटना तड़के करीब पौने 3 बजे की है। सूचना मिलने के बाद बीएसएफ और पंजाब पुलिस (CI फिरोजपुर) द्वारा गांव गट्टी मटर के पास सतलुज नदी के किनारे पर एक संयुक्त अभियान चलाया गया था। मध्यरात्रि लगभग 2:45 बजे बीएसएफ ने पाकिस्तान से भारत की तरफ आ रहे कुछ पाक तस्करों की गतिविधि देखी। बताया जा रहा है कि सैनिकों ने शुरू में उन्हें चुनौती दी, लेकिन उनकी प्रतिक्रिया पर खतरा भांपते हुए बीएसएफ जवानों ने तस्करों पर फायरिंग शुरू कर दी। तस्करों की तरफ से भी जवाबी फायरिंग भी की गई।
इस बीच एक तस्कर के हाथ पर गोली लगी है। इसके बाद बीएसएफ और CI फिरोजपुर ने 2 तस्करों को खेप के साथ गिरफ्तार कर लिया। बीएसएफ अधिकारियों अनुसार, एक नीले रंग के ड्रम में कुल 26 पैकेट मिले हैं, जिन्हें तोला गया तो कुल वजन लगभग 29.26 किलोग्राम था। प्राथमिक उपचार के बाद घायल तस्कर को सिविल अस्पताल रेफर कर दिया गया। इलाके में सर्च ऑपरेशन अभी भी जारी है।
-

आज का राशिफल,21 अगस्त 2023
मेष:नौकरी में कार्य की प्रशंसा होगी। नए विचार दिमाग में आएंगे। भाग्य का साथ मिलेगा। विद्यार्थी वर्ग सफलता हासिल करेगा। कारोबार में वृद्धि होगी। आय के नए स्रोत प्राप्त हो सकते हैं। धनार्जन होगा। पार्टी व पिकनिक का कार्यक्रम बन सकता है। स्वादिष्ट व्यंजनों का आनंद प्राप्त होगा।वृष: कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। काम में मन नहीं लगेगा। दूसरे आपसे अधिक की अपेक्षा करेंगे। व्यापार-व्यवसाय लाभदायक रहेगा। दु:खद समाचार प्राप्त हो सकता है। वाणी में हल्के शब्दों के प्रयोग से बचें। क्रोध व उत्तेजना पर नियंत्रण रखें। पुराना रोग उभर सकता है।मिथुन:मान-सम्मान मिलेगा। कारोबार में वृद्धि होगी। निवेश शुभ रहेगा। नौकरी में कार्य की प्रशंसा होगी। दूर से शुभ समाचार प्राप्त होंगे। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। जोखिम उठाने का साहस कर पाएंगे। आय में वृद्धि होगी। जल्दबाजी न करें। प्रतिद्वंद्विता में वृद्धि होगी। लाभ होगा। प्रयास सफल रहेंगे। पराक्रम वृद्धि होगी।कर्क:घर में अतिथियों का आगमन होगा। प्रसन्नता तथा उत्साह बने रहेंगे। व्यापार-व्यवसाय मनोनुकूल लाभ देगा। आलस्य हावी रहेगा। प्रमाद न करें। विवेक का प्रयोग करें। दूर से शुभ समाचार प्राप्त होंगे। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। जोखिम उठाने का साहस कर पाएंगे। सामाजिक कार्य करने का अवसर प्राप्त होगा।सिंह:नौकरी में अधिकार वृद्धि हो सकती है। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। निवेश मनोनकूल रहेगा। अप्रत्याशित लाभ हो सकता है। रोजगार प्राप्ति के प्रयास सफल रहेंगे। घर-बाहर प्रसन्नता का वातावरण बनेगा। किसी कार्य के प्रति चिंता रहेगी। शारीरिक कष्ट संभव है।कन्या:व्यवसाय ठीक चलेगा। आय में निश्चितता रहेगा। अप्रत्याशित खर्च सामने आएंगे। विवाद से स्वाभिमान को ठेस पहुंच सकती है। प्रतिद्वंद्विता में वृद्धि होगी। पुराना रोग उभर सकता है। जोखिम व जमानत के कार्य टालें। किसी भी अपरिचित व्यक्ति की बातों में न आएं।तुला: व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। व्यापार-व्यवसाय लाभदायक रहेगा। नौकरी में अनुकूलता रहेगी। भाग्य का साथ मिलेगा। कोई बड़ा काम करने की इच्छा जागृत होगी। चिंता तथा तनाव बने रहेंगे। प्रमाद न करें। बकाया वसूली के प्रयास सफल रहेंगे।वृश्चिक: मान-सम्मान मिलेगा। आय के नए स्रोत प्राप्त हो सकते हैं। व्यापार-व्यवसाय में मनोनुकूल लाभ होगा। शेयर मार्केट व म्युचुअल फंड इत्यादि से लाभ होगा। नई योजना बनेगी। कार्यप्रणाली में सुधार होगा। प्रेम-प्रसंग में जल्दबाजी न करें। थकान रहेगी। किसी कार्य की चिंता रहेगी।धनु:लाभ के अवसर हाथ आएंगे। व्यापार-व्यवसाय लाभदायक रहेगा। पारिवारिक सहयोग प्राप्त होगा। घर-बाहर प्रसन्नता रहेगी। दूसरों के कार्य में हस्तक्षेप न करें। धर्म-कर्म में रुचि रहेगी। कोर्ट व कचहरी के काम मनोनुकूल लाभ देंगे। किसी बड़े काम की रुकावट दूर होगी।मकर:हंसी-मजाक में हल्कापन न हो, ध्यान रखें। कीमती वस्तुएं इधर-उधर हो सकती हैं, संभालकर रखें। व्यापार-व्यवसाय ठीक चलेगा। आय में निश्चितता रहेगी। यात्रा में जल्दबाजी न करें। शारीरिक कष्ट संभव है। पुराना रोग उभर सकता है। वाहन व मशीनरी के प्रयोग में सावधानी रखें।कुंभ:व्यापार व व्यवसाय ठीक चलेगा। नौकरी में चैन रहेगा। यात्रा मनोरंजक रहेगी। प्रेम-प्रसंग में अनुकूलता रहेगी। राजकीय बाधा दूर होकर स्थिति अनुकूल बनेगी। घर-बाहर प्रसन्नता रहेगी। धनहानि की आशंका है। लेन-देन में जल्दबाजी न करें। थकान व कमजोरी रह सकती है।मीन:आय के नए साधन प्राप्त हो सकते हैं। भाग्योन्नति के प्रयास सफल रहेंगे। जीवन सुखमय व्यतीत होगा। घर-बाहर प्रसन्नता रहेगी। स्थायी संपत्ति के कार्य बड़ा लाभ दे सकते हैं। रोजगार में वृद्धि होगी। स्वास्थ्य में राहत मिलेगी। चिंता दूर होगी। नौकरी में रुतबा बढ़ेगा। -

जालंधरः रवि गिल सुसाइड मामले में परिजनों ने PAP हाईवे किया जाम, देखें Live
परिजनों का आरोपः प्रशासन ने झूठ बोलकर करवाया संस्कार
जालंधर, ENS: सोशल मीडिया कर्मी रवि गिल सुसाइड मामले को लेकर एक बार फिर से परिजनों द्वारा हंगामा किया जा रहा है। परिजनों द्वारा पीएपी हाईवे जाम कर विधायक और पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की जा रही है। दरअसल, आज रवि के परिजनों को प्रशासन द्वारा आश्वसन दिया गया था कि 2 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। जिसके बाद परिजनों ने प्रशासन की बात मानकर शाम 5 बजे रवि का अंतिम संस्कार कर दिया। लेकिन रवि के अंतिम संस्कार के बाद उस समय नया मोड़ आया जब कीर्ति गिल और उसका भाई शुभम गिल तथा गोरा तीनों मिलकर लाइव हुए और उन्होंने अपनी लोकेशन बताकर रवि गिल के सुसाइड मामले में काफी समय तक बाते की और इस दौरान उन्होंने खुद को बेकसुर बताया।
इस वायरल हुई वीडियों के बाद परिजनों द्वारा एक बार फिर से हंगामा किया जा रहा है। इस दौरान परिजनों द्वारा पीएपी हाईवे जामकर प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की जा रही है। वहीं वायरल हो रही वीडियो में आरोपियों ने नशीले पदार्थ जैसा कुछ पिया है, जिससे कि वीडियो में उनसे अच्छी तरह से बोला भी नहीं जा रहा और उल्टियां करते हुए नजर आ रहे हैं। उनका कहना है कि पुलिस बेशक उनकी कॉल डिटेल चैक कर लें कि हमने रवि गिल को कितना ह्रास किया है। कीर्ति का कहना है कि उन पर जो इल्जाम लगाए जा रहे हैं, वे सभी बेबुनियाद हैं। महिला का कहना है कि पुलिस मेरा रिकार्ड चैक करे और मेरा फोन भी चैक कर ले। उनका कहना है कि हमारा इस मामले में कोई लेना-देना नहीं है। उन्होंने कहा कि हमें नहीं पता कि उसने क्यों सुसाइड किया। गोरा का कहना है कि कीर्ति को काफी कुछ गलत बोला गया था तथा धमकियां दी गई थीं।
वहीं दूसरी ओर परिजनों का आरोप है कि पुलिस द्वारा झूठ बोलकर संस्कार करवाया गया। पीड़ित परिवार का कहना है कि पुलिस ने उन्हें कहा था कि कीर्ति और उसके भाई शुभम गिल को गिरफ्तार कर लिया गया है लेकिन जब कीर्ति अपने भाई शुभम गिल और गोरे के साथ फेसबुक लाइव हुई तो पता लगा कि पुलिस ने उनसे झूठ बोला है। इस मामले के बाद परिजनों ने विधायक से फोन पर बात की। तो उन्होंने कहा कि अगर पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया था तो वह शुभम गिल के फेसबुक पेज से लाइव कैसे हो गए। इस दौरान विधायक ने परिजनों को कहा कि वह सीपी से इस मामले को लेकर बात कर रहे है। जल्द ही इस मामले में आरोपियों को काबू कर लिया जाएगा।
इसके बाद गुस्साए परिजनों ने पीएपी हाईवे पर धरना लगा दिया और परिजनों ने विधायक और पुलिस प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। जिसके बाद मामला गरमाता देखकर एक बार फिर से विधायक और पुलिस प्रशासन पीएपी पर धरना लगाए बैठे परिजनों के पास पहुंच गए और इस मामले में इंसाफ दिलवाने की बात करने लगे। इस दौरान परिजनों द्वारा काफी समय तक हंगामा किया गया।
जिसके बाद माहौल को शांत करवाने के लिए मौके पर जालंधर के पुलिस कमिश्नर कुलदीप चहल पहुंचे। पुलिस कमिश्नर ने परिवार वालों को तीनों आरोपियों की गिरफ्तारी दिखाई। जिसके बाद परिवार वालों ने धरना उठाया। इस ऊपुलिस कमिश्नर ने चौथे आरोपी को जल्द पकड़ने का आश्वासन दिया है। परिवार वालों का कहना है अगर जल्द चौथ आरोपी पकड़ा ना गया तो तो फिर से चक्का जाम किया जाएगा। बता दें कि 2 दिन पहले पत्रकार रवि गिल एक निजी होटल में जहरीली चीज खाकर अपनी जीवन लीला समाप्त करती थी और सुसाइड नोट में 4 लोगों के नाम लिखे थे, जिसमें से अब 3 लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है और चौथे को ढूंढा जा रहा है।
-

सरकारी नौकरी छोड़कर कांग्रेस में शामिल हुआ यह अफसर
कांकेर : चुनाव नजदीक आते ही राजनीतिक दल अपना कुनबा बढ़ाने में जुट गए है। खासकर भाजपा और कांग्रेस हर दिन नए लोगों को अपनी पार्टी की सदस्यता दिला रहे है। सियासत का दामन थामने वालों में हर वर्ग के लोग शामिल है। वही अब छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव से पहले कृषि विभाग में पदस्थ एक अफसर ने कांग्रेस का दामन थाम लिया है। जानकारी के मुताबिक़ कांकेर के कृषि विभाग में पदस्थ सरजुराम शोरी कांग्रेस में शामिल हो गए है। कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव राजेश तिवारी ने उन्हें पार्टी की सदस्य्ता दिलाई है। सोरी के प्रवेश से कांकेर इलाके में कांग्रेस के अधिक मजबूती से उभरने का दावा जा रहा है।
-

CM मान ने PM मोदी पर कसा तंज, देखें वीडियो
चंडीगढ़: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा है। सीएम मान ने कहा पहले एक लाईन चलती थी “ठंडा मतलब? Coca Cola” और आजकल एक लाईन चल रही है। “अनपढ़ मतलब? नरेंद्र मोदी।” सीएम मान यही नहीं रुके, इस दौरान उन्होंने पीएम पर कई सवालों को लेकर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि हम अगर कहते हैं बिजली फ्री देंगे, मोहल्ला क्लीनिक में इलाज फ्री है, दिल्ली-पंजाब की बसों में महिलाओं का सफर भी फ्री है, दिल्ली में पानी भी फ्री है. तो साहब बोलते हैं ऊपर वाले..ये रेवड़ियां देते हैं, ये देश के लिए अच्छा नहीं है। सीएम मान ने कहा हम 300 यूनिट फ्री बिजली दे तो रेवड़ी, तो 15 लाख वाला पापड़ कहां है? उन्होंने पीएम मोदी पर हर बात पर मुकरने का आरोप लगाया।
सीएम मान ने पीएम मोदी पर निशाना साधते हुए कहा कि उन्होंने तो संसद में भी बोल दिया था, 15 लाख की रकम लिखते-लिखते, स्याही सूख जाती है..काले धन की बात करता हूं तो कलम रुक जाती है..हर बात ही जुमला निकली, अब तो ये भी शक है, क्या चाय बनानी आती है? सीएम मान ने कहा मुझे लगता नहीं कि चाय बनानी आती होगी? कोई चीज तो देश को सच बताएं, सारा देश बेच दिया, तेल बेच दिया, एलआईसी बेच दी, रेल बेच दी, एयरपोर्ट बेच दिए, खरीदा क्या सिर्फ थोड़ा सा मीडिया, सीएम मान ने पीएम मोदी पर खरीद-फरोख्त का आरोप लगाते हुए कहा कि वो खरीद-फरोख्त भी करते है, एमएलए खरीदते है, किसी के 5 तो किसी के 10 ये आता है उनको।
पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान आज मध्यप्रदेश के दौरे पर है। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान सतना में एक रैली को संबोधित करेंगे। बता दें कि बीजेपी और कांग्रेस को टक्कर देने के लिए आम आदमी पार्टी इस बार मध्यप्रदेश के चुनावी रण में भी उतरने वाली है। केजरीवाल जनता के लिए बड़ी गारंटियों का ऐलान कर सकते है। आप की मध्यप्रदेश की विंध्य क्षेत्र के 30 विधानसभा सीटों पर नजर है।
