Blog

  • जालंधर : भाजपा में शामिल होने के बाद पहली बार आप सरकार पर बरसे सुशील रिंकू, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: लोकसभा चुनाव से पहले आप पार्टी के इकलौते सांसद सुशील रिंकू ने दो दिन पहले भाजपा का दामन थाम लिया। भाजपा में शामिल होने के बाद पहली बार रिंकू ने आप सरकार पर खुलकर निशान सदा है। भाजपा कार्यालय में प्रेस वार्ता के दौरान सुशील रिंकू ने पंजाब में नशा, केवल माफिया और गुंडागर्दी को लेकर सरकार को जमकर कोसा है।

    सुशील रिंकू ने कहा की बातें बहुत ज्यादा है लेकिन आउटपुट बहुत कम है। उन्होंने कहा कि आज गांव में जाकर लोग देखे कि वहां पर डेवलपमेंट नाम मात्र हुई है। उन्होंने कहा कि पंजाब में सरेआम नशा बिक रहा है। सुशील रिंकू ने कहा कि नशे पर कोई लगाम नहीं लगी है। वहीं आए दिन क्राइम की वारदातें बढ़ रही है। उन्होंने कहा की हालत यह हो गया कि पंजाब में बढ़ रही फिरौतियों के मामलों को लेकर व्यापारियों में डर का माहौल बना हुआ है।

    सुशील रिंकू ने कहा कि पंजाब में केवल माफिया आज भी उसी तरह से हावी होकर काम कर रहा हैं। सुशील रिंकू ने कहा कि क्या लोगों के घरों में लगी केबल को सरकार ने सस्ता किया है। उन्होंने कहा जो लोग पहले केबल का काम करते थे, वही आज काम कर रहे हैं।

  • पंजाबः चुनाव आयोग का एक्शन! कांग्रेस, आप सहित बीजेपी को 7 नोटिस जारी

    लुधियानाः जिला चुनाव अधिकारी साक्षी साहनी के निर्देश पर गुरूवार को लुधियाना में चुनाव आचार संहिता के उल्लंघन पर राजनीतिक दलों को 7 नोटिस जारी किए गए है। जाहां आम आदमी पार्टी को 3 नोटिस जारी किए गए, जबकि कांग्रेस व भाजपा को 2-2 नोटिस एआरओ द्वारा जारी किए गए।

    जानकारी के मुताबिक लुधियाना पूर्व के सहायक रिटर्निंग अधिकारी एडिश्नल कमिश्नर नगर निगम चेतन ने आम आदमी पार्टी को दो नोटिस जारी किए, जबकि कांग्रेस व भाजपा को एक-एक नोटिस जारी किया। बुंगर ने बताया कि विभिन्न उड़न दस्तों ने लुधियाना पूर्व विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले क्षेत्रों में उनकी पार्टियों से संबंधित अनाधिकृत बैनर/पोस्टर पाए हैं। 

    इसके अलावा, इन बैनर/पोस्टरों पर प्रिंटर का नाम भी नहीं लिखा था। उन्होंने कहा कि यह एमसीसी व भारतीय चुनाव आयोग के दिशा-निर्देशों का स्पष्ट उल्लंघन है। चेतन ने पार्टियों से कहा कि वे 24 घंटे की निर्धारित समय सीमा के भीतर जवाब प्रस्तुत करें अन्यथा कार्रवाई की कार्यवाही शुरू की जाएगी।
     
    पार्टियों को जनप्रतिनिधित्व अधिनियम, 1951 की धारा 127(1), (2 (ए) (बी) के तहत नोटिस दिए गए हैं। 
    इसी तरह, एआरओ उत्तर-सह-ईओ ग्लाडा अंकुर मोहिंद्रू ने भी एमसीसी के उल्लंघन के लिए आप, भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस और भाजपा में से प्रत्येक को 3 नोटिस जारी किए। नोटिस पार्टियों के जिला अध्यक्षों को दिए गए हैं।

    इस बीच, जिला चुनाव अधिकारी साक्षी साहनी ने कहा कि प्रशासन लुधियाना में स्वतंत्र, निष्पक्ष, पारदर्शी और शांतिपूर्ण लोकसभा चुनाव कराने के लिए प्रतिबद्ध है। जिला चुनाव अधिकारी और सभी एआरओ को चुनावों के दौरान आदर्श आचार संहिता के सख्त अनुपालन को सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।

  • नालागढ़ विधानसभा क्षेत्र में हुई राजनैतिक हवाएं तेज

    अपने पांव पर खुद ही कुल्हाड़ी मार ली – राणा

    नालागढ़/ सचिन बैंसल: नालागढ़ में बदलते राजनीतिक घटनाक्रम के तहत सभी दलों में राजनीतिक  सरगर्मियां तेज हो गई है। मंगलवार को नालागढ़ में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष राजीव बिंदल ने मंडला कार्यकर्ताओं और पूर्व विधायक लखविंद्र  के साथ बैठक की थी। जिसमें कार्यकर्ताओं का गुस्सा फूट पड़ा। बैठक के बाद पूर्व विधायक लखविंदर राणा ने कहा कि वह अपने समर्थकों के साथ विचार करके अगली रणनीति पर विचार करेंगे ऐसे में कांग्रेस के लिए एक प्रकार से मैदान साफ़ है।

    क्योंकि कांग्रेस प्रत्याशी हरदीप बाबा पिछले काफी समय से नालागढ़ में सक्रिय है। अपने कार्यकर्ताओं के साथ सक्रिय रूप से जुड़े हुए हैं। बेशक हिमाचल में कांग्रेस सरकार आने के बाद मुख्यमंत्री सुखविंदर सुक्खू ने उनके मुकाबले विधायक के एल ठाकुर को प्राथमिकता दी तथा उनके कहने से अधिकांश कार्य किए गए यहां तक की नालागढ़ में नगर परिषद में भी पार्षदों की नियुक्तियां भी उन्हीं के कहने से की।

    लेकिन बदले घटनाक्रम में अब सुखविंदर सुक्खू के पास बाबा हरदेव सिंह को अपनाने के अतिरिक्त और कोई चारा नहीं है तथा यह निश्चित माना जा रहा है कि आगामी चुनाव में कांग्रेस के टिकट के एकमात्र दावेदार बाबा हरदीप होंगे। बाबा हरदीप के पक्ष में एक बात यह भी जाती है कि वर्तमान परिस्थितियों में हो सकता है राणा लखविंदर सिंह चुनाव न लड़े।

    लेकिन उनके समर्थक गुप्त रूप से बाबा हरदीप सिंह को समर्थन दे सकते हैं जिससे उनके लिए विजय का रास्ता साफ हो सकता है। दूसरी और केएल ठाकुर के लिए भी स्थितियां अच्छी नहीं क्योंकि लोगों में अभी से सुगबुगाहट है कि उन्होंने त्यागपत्र देकर इलाके के लोगों से अच्छा नहीं किया है। क्योंकि उनके कहने से सुक्खू से अनेक विकास कार्य करवाए थे, अब त्याग पत्र देकर अपने पांव पर स्वयं कुल्हाड़ी मार ली है।

  • नालागढ़ में सद्भावना गोष्ठी का हुआ आयोजन।

    हिंदू समाज को तोड़ने के लिए अंतरराष्ट्रीय षड्यंत्र चल रहा है – राकेश गुप्ता।

    नालागढ़/सचिन बैंसल: भारत में पहले न कोई जाति पाती का भेदभाव था न ही कोई कुरीतियां थी, यह सब विदेशी शासकों और आक्रांताओं की देन है, यह बात नालागढ़ में सद्भावना गोष्ठी को संबोधित करते हुए धर्म जागरण के उत्तर क्षेत्र प्रमुख राकेश गुप्ता ने कही। उन्होंने कहा कि भारत में पहले जाति कर्म प्रधान थी न कि जन्मप्रधान। जो व्यक्ति जो व्यवसाय कर रहा है उसकी वही जाति मानी जाती थी। यदि कोई और दूसरा व्यवसाय अपना लेता तो उसकी जाति कर्म के अनुसार फिर से निर्धारित होती थी।

    इसका सबसे बड़ा उदाहरण है कि हमारे देश में अनेक राजा हुए हैं जो अनेक प्रकार की जातियों से संबंध रखते हैं। उन्होंने कहा कि 1927 में जब साइमन कमीशन भारत आया तो उसने अपने रिपोर्ट में भारत में जाति प्रथा को जन्म से जोड़ा और जाति प्रमाण पत्र की प्रथा शुरू की। उन्होंने कहा कि भारत में नारी का दर्जा सदैव उच्च रहा है। इसलिए बालक का नाम माता के नाम से जाना जाता था न कि पिता के नाम से जैसे कृष्ण को देवकीनंदन या यशोदा नंदन के नाम से और अंजनी पुत्र हनुमान को आंजनेय, तथा  कर्ण को राधेय के नाम से जाना जाता था।

    जबकि पश्चिमी देशों में नारी को केवल भोग की वस्तु माना जाता था। अंग्रेजों द्वारा सती प्रथा के विषय में मिथ्या प्रचार किया गया जबकि वास्तव में दक्ष प्रजापति की पुत्री सती के अतिरिक्त कोई सती नहीं। यह केवल हिंदू समाज को बदनाम करने के लिए प्रचार किया गया। भारत में जो पर्दा प्रथा आई वह भी आक्रांताओं के कारण आई। उन्होंने कहा कि हिंदू समाज में जाति-पाति तथा अन्य कृतियों का प्रचार केवल भारत को तोड़ने के लिए किया जा रहा है और यह अंतरराष्ट्रीय षड्यंत्र है।

    उन्होंने कहा कि हमें इससे बचने की आवश्यकता है। उन्होंने अन्य धर्म के विषय में कहा कि भेदभाव तो इस्लाम और ईसाई धर्म में भी है लेकिन प्रचार केवल हिंदू धर्म के विषय में किया जाता है। हमे इससे सावधान रहने की आवश्यकता है। तभी हमारा धर्म और संस्कृति बचेगी। गोष्ठी में हिमाचल के धर्म जागरण समन्वय प्रमुख अजय, स्वामी शिवानंद सरस्वती, जिला संघचालक महेश कुमार, जिला धर्म जागरण प्रमुख परविंद्र, श्रवण कुमार्, राकेश कुमार, रूप लाल, रमेश ठाकुर, सुषमा शर्मा सहित सैंकड़ों लोग उपस्थित थे।

  • भाजपा से टिकट लेकर अपने विधानसभा क्षेत्र गगरेट पहुंचे चैतन्य शर्मा

    ऊना/ सुशील पंडित: भाजपा से टिकट लेकर अपने विधानसभा क्षेत्र गगरेट पहुंचे चैतन्य शर्मा का स्वागत हुआ। अपने सम्बोधन में पूर्व कांग्रेस विधायक चैतन्य शर्मा ने अपने पिता पर एफआईआर को कांग्रेस का द्वेष बताया । बोले सुप्रीम कोर्ट द्वारा मामले में देरी से निर्णय की तारीख के चलते चुनावी रणभूमि में जाने का किया दावा। हिमाचल के बदले राजनीतिक घटनाक्रम के बाद लोकसभा चुनावो के साथ-साथ विधानसभा सीटों पर भी उपचुनाव की घोषणा होने के बाद भाजपा ने सभी 6 सीटों पर बागी कांग्रेसी पूर्व विधायको को अपना उम्मीदवार बनाया है। इसी कड़ी में गगरेट विधानसभा से कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में शामिल हुए चैतन्य शर्मा को भी चुनावी मैदान में उतारा गया है।टिकट मिलने के बाद चैतन्य शर्मा का हिमाचल पहुंचने पर विधानसभा क्षेत्र में भाजपा कार्यकर्ता नेताओं द्वारा जोरदार स्वागत किया गया ।

    इस अवसर पर मीडिया से बात करते हुए पूर्व कांग्रेस विधायक और भाजपा उम्मीदवार चैतन्य शर्मा ने अपने पिता पर एफआईआर को कांग्रेस का राजनीतिक द्वेष बताया। उन्होंने इसे सुकुखू सरकार का षड्यंत्र बताते हुए ऐसे ही षड्यंत्र सभी 6 बागी कांग्रेसी विधायकों के परिजनों के विरुद्ध किए जाने का आरोप लगाया। चैतन्य शर्मा ने सभी बागी विधायकों के व्यापारिक कार्यों को भी प्रभावित कर हानि पहुंचाए जाने का आरोप भी लगाया । इस दौरान पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर, पूर्व विधायक राजेश ठाकुर, विधायक सुधीर चौधरी, विधायक सुखराम व अन्य भाजपा नेता मौजूद थे।
  • भाजपा विधायक सतपाल सत्ती के साथ जिला एवम कुटलैहड़ के नेता और कार्यकर्ता रहे मौजूद

    हिंदुस्तान में रहकर अगर जय श्री राम कहना गलत है, तो फिर हम होंगे दोषी , देवेंद्र कुमार भुट्टो

    कुटलैहड़ के भाजपा प्रत्याशी देवेंद्र कुमार भुट्टो का जिला भाजपा मुख्यालय पर हुआ अभिनंदन

    ऊना/ सुशील पंडित: कुटलैहड़ के पूर्व कांग्रेस विधायक देवेंद्र भुट्टो भाजपा में शामिल होने एवं भाजपा प्रत्याशी कुटलैहड़ बनने पर जिला भाजपा द्वारा जिला मुख्यालय उना में भव्य स्वागत किया गया। जिला उना सदर के विधायक सतपाल सिंह सत्ती की अध्यक्षता में जिला भाजपा कार्यालय में कुटलैहड़ के भाजपा प्रत्याशी देवेंद्र भुट्टो का पार्टी कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया और जय श्री राम के नारों से जिला भाजपा कार्यलय गूंज उठा। कार्यक्रम में संगठन के अधिकतर पदाधिकारी व भाजपा के वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता भी मौजूद रहे। अभिनंदन समारोह को कुटलैहड़ के भाजपा प्रत्याशी ने संबोधित किया और सभी पार्टी के वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं का आभार प्रकट करते हुए समर्थन भी मांगा।

    उन्होंने संबोधन में बीते एक माह की पूरी व्यथा भी सुनाई कि किस प्रकार उन्हे विधायक से अयोग्य घोषित किया गया और क्यों किया गया। देवेंद्र भुट्टो ने कहा कि अगर हिंदुस्तान में जय श्री राम का नारा लगाना पाप है तो यह पाप हमने किया है। जो कांग्रेस नेता माननीय उच्च न्यायलय में श्री राम जी को काल्पनिक होने का हलफनामा दे रहा है। जो कांग्रेस नेता श्री राम मंदिर जो श्री अयोध्या में बना है उसके निर्माण में रोड़ा अटका रहा है। जो कांग्रेस नेता राज्य सरकार के विपरीत जाकर वाटर सैस के केस में माननीय कोर्ट में लड़ रहा है। अगर ऐसे नेता के खिलाफ हमने राज्यसभा चुनाव में मतदान किया है तो क्या गलत किया है। 

    भुट्टो ने कहा कि हम  राज्य सरकार के छः कांग्रेस विधायक और तीन आजाद विधायक थे, जिनकी अंतरात्मा जागी और हमने कांग्रेस प्रत्याशी के खिलाफ मतदान किया। भुट्टो ने कहा कि हम उस समय गलत होते अगर हम अकेले अंदर जाकर मतदान करते। लेकिन हमने तो सरकार द्वारा रखे गए पोलिंग एजेंट्स को अपना मत दिखाकर मतदान किया है फिर हमारे पर कारवाई क्यों। देवेंद्र कुमार भुट्टो ने कहा कि राज्य सरकार में केवल मित्रों की सुनी जाती है जो विधायक जनता ने चुने है उन्हे केवल जलील करने के लिए राज्य सरकार में रखा गया है। भुट्टो ने कहा कि चार जून को जो राज्य में मित्रों की सरकार है इसका जाना तय है।

    क्योंकि अब कुटलैहड़ विस क्षेत्र की तरह राज्य का हर व्यक्ति देश के लोकप्रिय प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आगे बढ़ना चाहता है और अपना एक एक मत भाजपा के पक्ष में डालना चाहता है। भुट्टो ने कहा कि हमने 14 माह विधायक रहते कोई बदले की भावना से काम नहीं किया। लेकिन जब हम 26 दिन अपने विधान सभा क्षेत्र से दूर रहे तो कुटलैहड़ में पांच दर्जन तबादले हुए और यहां तक कि बंगाणा के एस डी एम, थाना प्रभारी तक बदल दिए, यह किसके इशारे पर हुआ है यह  कुटलैहड़ की जनता सब कुछ जानती है।

    इस मौके पर ऊना विधानसभा क्षेत्र के विधायक सतपाल सत्ती, जिला परिषद उपाध्यक्ष कृष्ण पाल शर्मा, भाजपा जिला महामंत्री राज कुमार पठानिया, जिला उपाध्यक्ष बलराम बबलू, संतोष सैनी, सुदर्शन शर्मा, मुनीश ठाकुर, सुषमा ठाकुर, राजेंद्र मलांगड़, पूर्व प्रधान चंद्र कुमार, जिला परिषद सदस्य निशा भुल्लर, अजय मिन्हास, भूपिंदर सिंह चताड़ा, संजीव शर्मा, पूर्व ज़िला परिषद सदस्य राज कुमार, सरजीवन सिंह, मंगल सिंह, सतीश शर्मा, पूर्व भाजपा अध्यक्ष सुरेश बांका, धर्मजीत सिंह पूर्व प्रधान लमलेहड़ी, मनु बांका, पंकज डोगरा, सतपाल सैनी प्रधान, सोढ़ी राम, जीवन शर्मा, सुरेश डोगरा, राजीव वशिष्ठ, मदन लाल लमलेहड़ी, बलबीर सिंह, पूर्व प्रधान राममूर्ति शर्मा, कुलदीप सैनी, राकेश कालिया, अभिषेक शर्मा आदि सैंकड़ो कार्यकर्ता मौजूद रहे। 

    14 माह में एक क्यों नहीं आए कुटलैहड़ प्रवास पर सीएम साहब

    भुट्टो ने कहा कि राज्य सरकार के 14 माह में हम सरकार के साथ रहे। और कई बार राज्य के सीएम साहब को कुटलैहड़ प्रवास का निमंत्रण दिया। यहां तक कि बीते वर्ष हमने पीपलू मेले में बैनर भी बना दिए थे। लेकिन फिर भी सीएम साहब को कुटलैहड प्रवास करने का मौका नहीं मिला। आखिर कौन लोग हैं। हमें जलील करने के लिए कुटलैहड़ प्रवास से सीएम साहब को रोकते रहे। इस का खुलासा भी जल्द होगा। देवेंद्र भुट्टो ने कहा कि पूर्व भाजपा सरकार के समय कुटलैहड़ में दो दर्जन कार्य जनता की सुविधाओं के लिए खोले गए थे। और राज्य में कांग्रेस सरकार बनने पर बंद कर दिए गए थे। हमने तीस बार उन कार्यलय को खोलने का प्रस्ताव सीएम साहब के पास दिया। लेकिन 14 माह में केवल आश्वासन मिला। बंगाणा सीवरेज के लिए एक करोड़ का एस्टीमेट दिया। और बिकास के पथ पर अग्रसर कामों के लिए पैसे मांगे।

    लेकिन 14 माह में कुटलैहड़ के लिए कुछ नही मिला। आज कुटलैहड़ के सभी बिकास कार्य बंद है। और ठेकेदारों के करोड़ो रुपए की देनदारी हो चुकी है। उन्होंने कहा कि कुटलैहड़ विस क्षेत्र के हर भाजपा के वरिष्ठ नेता से आशीर्वाद से हम आगे बढ़ेंगे। किसी भी भाजपा वरिष्ठ नेता से कोई मन मुटाव नहीं है। भुट्टो ने कहा की युवा मोर्चा से लेकर किसान मोर्चा तक हमने भाजपा में कई पदों पर 22 वर्ष सेवाए दी है और सभी वरिष्ठ नेताओं का हमें मार्ग दर्शन मिलता रहा है। इस उपचुनाव में सभी कुटलैहड़ विस क्षेत्र में भाजपा के वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं के सहयोग से अनुराग सिंह ठाकुर को 40 हजार की बढ़त मिलेगी और उपचुनाव में कुटलैहड़ भाजपा की जीत होगी।  
  • जालंधरः बीजेपी को बड़ा झटका! दिग्गज नेता आप पार्टी में हो सकता है शामिल

    जालंधर, ENS: लोकसभा चुनाव से पहले नेताओं का एक पार्टी छोड़ कर दूसरी पार्टी में जाने का सिल सिला जारी है। वहीं सूत्रों के अनुसार बीजेपी का दिग्गज नेता आप पार्टी में शामिल हो सकता हैं।

  • 69 वाहनों के चालान कटे

    ऊना/ सुशील पंडित: ऊना पुलिस ने बुधवार को यातायत के नियम तोड़ने वाले 69 वाहनों के चालान किए। इन वाहनों के चालकों में से कुछ ने मौके पर ही चालान का भुगतान कर दिया जिसमें पुलिस को जुर्माने के रूप में 29100 रूपए प्राप्त हुए। दूसरी कार्रवाई में पुलिस ने चार ऐसे लोगों के चालान किए हैं जो खुले में बीड़ी सिगरेट पीते हुए पकड़े गए। पुलिस ने उन चार व्यक्तियों से 400 रूपए जुर्माना वसूल किया है।
  • नालागढ़ की गौरी शंकर कॉलोनी में कलश यात्रा के साथ ही श्रीमदभागवत शुरू।

    नालागढ़/सचिन बैंसल: नालागढ़ के वार्ड नंबर 2 स्थित गौरी शंकर कॉलोनी में आज श्रीमद् भागवत कथा के उपलक्ष में शोभायात्रा का आयोजन किया गया। शोभायात्रा शोभा यात्रा गौरीशंकर कॉलोनी से होकर नालागढ़ कालका मार्ग से थाने तथा खंड विकास कार्यालय अधिकारी के कार्य होते हुए शिव मंदिर में पहुंची जहां श्रीमद् भागवत पुराण कथा का आयोजन किया जा रहा है। सायं तीन बजे आचार्य श्री कमल कान्त गौतम जी ने अपनी मधुर वाणी से श्री मदभागवत कथा के महात्म्य पर प्रकाश डाला ।

    इस विषय में जानकारी देते हुए समाजसेवी विनोद शर्मा बिंदु ने बताया कि कथा 27 मार्च से शुरू होकर 3 अप्रैल 2024 तक चलेगी। 28 मार्च से 2 अप्रैल तक कथा का समय दोपहर बाद 2 बजे से सायं 5 बजे तक रहेगा। 3 अप्रैल 2024 पूर्णाहुति यज्ञ प्रातः 11 बजे शुरू होगा तथा कथा का समय दोपहर 12 बजे से 2 बजे तक होगा। 2 बजे से भंडारे का आयोजन होगा जो कि हरि इच्छा तक चलेगा। इस अवसर पर विनोद शर्मा बिंदु, यादव किशोर गौतम, संदीप शर्मा, नागेश शर्मा, मुकेश राजन, संजय चोपड़ा, विनोद गुप्ता, जोंटी ,पार्वती देवी, रीना शर्मा, ममता, सोनम तथा मनोहर सहित अन्य लोग भी शामिल थे।

  • ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार घायल

    ऊना/ सुशील पंडित: गगरेट के पांवड़ा गांव के पास एक ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार घायल हो गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार भदसाली गांव के रहने वाले बलवीर सिंह पुत्र अच्छर सिंह ने यह हादसा अपनी आंखों से देखा। बलवीर ने गगरेट थाने में दी शिकायत में कहा है कि बुधवार को पांवड़ा गांव के पास बड़ोह की ओर से एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर आया और उसने मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी। टक्कर से मोटरसाइकिल सवार बुरी तरह घायल हो गया। पुलिस ने शिकायत पर कार्रवाई करते हुए अज्ञात ट्रैक्टर चालक के विरुद्ध लापरवाही से वाहन चलाने का मामला दर्ज कर लिया है।