जालंधर/वरुणः सतनामपुरा में रेलवे लाइन पार करते समय ट्रेन की चपेट में आने से लड़की की मौत हो गई। रेलवे चौकी इंचार्ज गुरभेज सिंह ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि आज सुबह करीब सवा आठ बजे उन्हें इसकी सूचना मिली, जिसके बाद पुलिस पार्टी मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर सिविल अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया। मृतक लड़की की पहचान 14 वर्षीय बलजिंदर कौर पुत्री बलविंदर सिंह निवासी गांव दकोहा रामामंडी के रूप में हुई है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि लड़की फगवाड़ा में अपनी मौसी के पास रहती थी। मृतक लड़की नौंवी कक्षा में पढ़ती थी। आज मृतक लड़की सतनामपुरा लाइन पार करते हुए ट्रेन की चपेट में आ गई। उन्होंने कहा कि वारिसों को सूचना देने के बाद पुलिस द्वारा धारा 174 के तहत आगे की कार्रवाई की जा रही है।
Blog
-

जालंधरः अस्पताल के बाहर व्यक्ति की मिली लाश
जालंधर, वरुण/हर्षः श्री गुरु रविदास चौक के पास स्थित पाल अस्पताल के बाहर एक बुजुर्ग की लाश बरामद हुई। जिसके बाद इलाके में हड़कंप मच गया। स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। घटना की सूचना मिलते ही डिवीजन नंबर 6 के एएसआई जगदीप सिंह मौके पर पहुंचे। पुलिस ने मृतक व्यक्ति के शव को जांच के लिए 72 घंटे तक सिविल अस्पताल में रखने के लिए भेज दिया । पुलिस अधिकारी ने बताया कि उक्त व्यक्ति पिछले 10 से 12 साल से घर के बाहर रह रहा था और सड़क पर सो रहा था। अभी तक इस बात का पता नहीं चल पाया है कि उक्त बुजुर्ग की मौत कैसे हुई। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।
-

पंजाबः हैरीटेज स्ट्रीट पर हुए धमाके को लेकर NIA के बाद NGT की टीम जांच में जुटी, देखें वीडियो
अमृतसर: श्री दरबार साहिब के पास स्थित हैरीटेज स्ट्रीट पर 32 घंटों में हुए दो धमाकों के बाद नेशनल इन्वेस्टिगेशन एजेंसी के बाद नेशनल सिक्योरिटी गार्ड ने जांच शुरू कर दी है। बता दें कि कल डीजीपी पुलिस पंजाब गौरव यादव के दौरे के बाद देर शाम एनआईए की टीम ने भी दस्तक दी और जांच करने के बाद पुलिस के आला अधिकारियों के साथ बैठक भी की। हालांकि पुलिस के आला अधिकारियों के साथ बैठक में क्या हुआ, इसका खुलासा नहीं हुआ है। एनआईए के बाद आज सुबह एनएसटी की टीम भी जांच करने पहुंची है। उनकी और से पूरे चप्पे चप्पे की जांच की जा रही है। अभी फॉरेंसिक टीमों की रिपोर्ट आनी बाकी है। अमृतसर के पुलिस कमिश्नर नौनिहाल सिंह ने बताया था कि उक्त धमाके के लिए बम बनाया गया था। डीसीपी परमिंदर सिंह भंडाल ने कहा कि एनआईए की टीम ने हैरीटेज स्ट्रीट के पास स्थित होटलों के मालिकों व अन्य लोगों से पूछताछ की है। इस मामले को आतंकी हमले, शरारत के तथ्यों को ध्यान में रखते हुए जांच की जा रही है।
बता दें कि शनिवार को रात्रि 12 बजे उक्त विरासती मार्ग के पास धमाका हुआ था। जिससे सारागढ़ी पार्किंग की खिड़कियों के शीशे चकनाचूर होकर नीचे मार्ग पर खड़ी 8-10 युवतियों को लगे थे जिससे वे घायल हो गई थीं। इसके बाद थाना ई डिवीजन की पुलिस, बम निरोधक दस्ता, डॉग स्क्वॉयड व फोरैंसिक विभाग की टीमें निरंतर जांच कर रही थीं। विगत दिवस डीसीपी परमिन्द्र सिंह भंडाल ने कहा था कि घटनास्थल के पास से 4-5 संदिग्ध पदार्थ मिले हैं जिन्हें जांच के लिए भेज दिया गया है। डीजीपी गौरव यादव ने घटनास्थल का मुआयना करते हुए कहा कि यह कम तीव्रता का धमाका था, जिससे ज्यादा नुक्सान होने से बचाव रहा। शुरूआती जांच में मौके से कोई ट्रिंगरिंग मैकेनिज्म या फिर कोई डैटोनेटर बरामद नहीं हुआ है। फिलहाल फोरैंसिक टीमें जांच कर रही हैं। जांच में यह बात सामने आई है कि हैरीटेज स्ट्रीट पर एक कंटेनर में विस्फोटक सामग्री रखी गई थी, जिसके जरिए ब्लास्ट को अंजाम दिया गया।
-

आज का राशिफल, 9 मई 2023
आज का राशिफल,9 मई 2023
मेष: रुका हुआ पैसा मिलने के योग हैं।व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। राजकीय सहयोग मिलेगा।कारोबार में वृद्धि होगी। भाग्य का साथ मिलेगा।नौकरी में सहकर्मी साथ देंगे।धन प्राप्ति सुगम होगी। आशंका-कुशंका रहेगी।पारिवारिक सहयोग प्राप्त होगा।प्रसन्नता बनी रहेगी।आलस्य न करें।
वृष: स्थायी संपत्ति की खरीद-फरोख्त हो सकती है।लंबे समय से रुके कार्य पूर्ण होने के योग हैं। बड़ा लाभ हो सकता है। बेरोजगारी दूर करने के प्रयास सफल रहेंगे।उन्नति के मार्ग प्रशस्त होंगे।शत्रुओं से सावधानी आवश्यक है।हानि पहुंचाने के प्रयास करेंगे। प्रसन्नता रहेगी।
मिथुन: किसी भी निर्णय को लेने में विवेक का प्रयोग करें। परिवार के साथ जीवन सुखपूर्वक व्यतीत होगा।कीमती वस्तुएं संभालकर रखें।व्यवसाय ठीक चलेगा।व्ययवृद्धि होगी। विवाद को बढ़ावा न दें। दुष्टजनों से सावधानी आवश्यक है।पुराना रोग उभर सकता है।जोखिम व जमानत के कार्य टालें।
कर्क: कोर्ट व कचहरी के काम से छुटकारा मिल सकता है। कारोबार मनोनुकूल लाभ देगा। जीवनसाथी से सहयोग मिलेगा। नौकरी में कार्य की प्रशंसा होगी। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। लेन-देन में जल्दबाजी न करें। निवेश में सोच-समझकर हाथ डालें। लाभ होगा। भाग्य की अनुकूलता रहेगी। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। प्रमाद न करें।
सिंह: मित्रों तथा रिश्तेदारों का सहयोग कर पाएंगे। मान-सम्मान मिलेगा। कोई बड़ा काम करने का मन बनेगा। वरिष्ठ व्यक्तियों का मार्गदर्शन लाभ में वृद्धि करेगा। कारोबार में वृद्धि होगी। नौकरी में उच्चाधिकारी की प्रसन्नता प्राप्त होगी। निवेशादि मनोनुकूल रहेंगे। भाग्य का साथ मिलेगा। घर-बाहर सुख-शांति रहेगी।
कन्या: उत्साहवर्धक सूचना प्राप्त होगी। भूले-बिसरे साथियों से मुलाकात होगी। व्यय होगा। विवाद को बढ़ावा न दें। आत्मसम्मान बना रहेगा। कोई बड़ा काम तथा बाहर जाने का मन बनेगा। व्यापार-व्यवसाय मनोनुकूल लाभदायक रहेगा। निवेश में जल्दबाजी न करें। शत्रु सक्रिय रहेंगे। धनागम होगा।
तुला: भेंट व उपहार की प्राप्ति हो सकती है।बेरोजगारी दूर करने के प्रयास सफल रहेंगे। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। कोई बड़ा काम हो सकता है।किसी वरिष्ठ व्यक्ति का मार्गदर्शन प्राप्त होगा।व्यापार-व्यवसाय मनोनुकूल लाभ देगा।शेयर मार्केट व म्युचुअल फंड आदि में सोच-समझकर निवेश करें।
वृश्चिक: कोई बड़ी परेशानी आ सकती है। भागदौड़ अधिक होगी। शोक समाचार प्राप्त हो सकता है।वाणी पर नियंत्रण रखें।अपेक्षित कार्यों में विलंब होगा।आय होगी। व्यापार-व्यवसाय ठीक चलेगा।नौकरी में कार्यभार रहेगा। पुराना रोग उभर सकता है।बेवजह नकारात्मकता रहेगी। आलस्य हावी रहेगा।
धनु: विद्यार्थी वर्ग सफलता हासिल करेगा। पार्टी व पिकनिक का आनंद प्राप्त होगा !नौकरी में कोई नया काम कर पाएंगे।स्वादिष्ट व्यंजनों का आनंद प्राप्त हो सकता है।निवेश में जल्दबाजी न करें। व्यापार-व्यवसाय ठीक चलेगा।पार्टनरों का सहयोग प्राप्त होगा। दुष्टजन हानि पहुंचाने का प्रयत्न करेंगे। प्रसन्नता रहेगी।
मकर: चोट व दुर्घटना से हानि हो सकती है। भ्रम की स्थिति बन सकती है। किसी व्यक्ति के व्यवहार से मन को ठेस पहुंच सकती है। जल्दबाजी न करें।विवाद की स्थिति नहीं बनने दें।किसी भी अपरिचित व्यक्ति पर अंधविश्वास न करें। व्यापार-व्यवसाय लाभदायक रहेगा।आलस्य हावी रहेगा।
कुंभ: पूजा-पाठ में मन लगेगा। किसी साधु-संत की सेवा करने का अवसर प्राप्त होगा। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी।व्यापार-व्यवसाय लाभदायक रहेगा।पार्टनरों से सहयोग प्राप्त होगा।निवेश लाभदायक रहेगा। घर-बाहर प्रसन्नता रहेगी। भाग्य का साथ मिलेगा।जोखिम व जमानत के कार्य टालें।
मीन: आर्थिक उन्नति के लिए नई नीति बनेगी। कार्यप्रणाली में सुधार होगा। लंबे समय से रुके कार्य पूर्ण होने के योग हैं,प्रयास करते रहें।आय में वृद्धि होगी।मित्रों का सहयोग कर पाएंगे।प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी।व्यापार-व्यवसाय लाभदायक रहेगा।निवेश शुभ रहेगा।जल्दबाजी न करें।
-

जालंधर : मॉडल टाउन में घर से मिली Peddler Bar के शैफ की लाश
जालंधर, वरुण/हर्ष: पोश एरिया मॉडल टाउन से बड़ी खबर सामने आ रही है। जहां 602 नंबर कोठी से व्यक्ति की लाश मिली है। मृतक की पहचान सुखजिदंरा के रूप में हुई है। मिली जानकारी के मुताबिक मृतक Peddler Bar होटल में शैफ का काम करता था। वहीं घटना की सूचना मिलते ही थाना प्रभारी मेजर सिंह मौके पर पहुंचे और मामले की जांच में जुट गए हैं।
पुलिस अधिकारी ने बताया कि यह घटना देर रात्रि 2 बजे मॉडल टाऊन गुरुद्वारा के सामने क्रिस कैथेन जिम की ओर जाती सड़क पर कोठी no. 602 में घटी है। यह कोठी किसी कर्नल की बताई जा रही है इस कोठी में कई किरायेदार रहते है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि देर रात छत से गिरने से व्यक्ति की मौत हुई है। थाना 6 की पुलिस ने बॉडी को कब्जे में लेकर 174 की कारवाई कर शव को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भेज दिया है
-

वोटिंंग से पहले कांग्रेस अध्यक्ष को चुनाव आयोग ने भेजा नोटिस
कर्नाटक: विधानसभा चुनाव के लिए वोटिंग 10 मई को होगी, लेकिन उससे पहले कांग्रेस मुसीबतों में फंस गई है। भाजपा की शिकायत के बाद चुनाव आयोग ने सोमवार को कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे को नोटिस भेजा है। इस नोटिस के जरिए कथित रूप से वरिष्ठ नेता सोनिया गांधी द्वारा की गई कर्नाटक की “संप्रभुता” टिप्पणी को स्पष्ट करने के लिए एक पत्र जारी किया गया है। भाजपा ने सोमवार को चुनाव आयोग का दरवाजा खटखटाकर सोनिया गांधी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है और उनकी पार्टी की मान्यता रद्द करने की भी मांग की है।

पार्टी ने उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की भी मांग की। बता दें कि चुनाव आयोग ने कर्नाटक राज्य के संदर्भ में ‘संप्रभुता’ शब्द का जिक्र करते हुए सोशल मीडिया पोस्ट को स्पष्ट करने और सुधारने के लिए खरगे को नोटिस जारी किया है। चुनाव आयोग ने कहा है कि यह राजनीतिक दलों की तरफ से किए गए शपथ का उल्लंघन है। केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव के नेतृत्व में भाजपा के एक प्रतिनिधिमंडल ने इस मुद्दे को लेकर दिल्ली में चुनाव आयोग को एक ज्ञापन सौंपा, जिसमें भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के आधिकारिक ट्विटर हैंडल से 6 मई, 2023 की रात 9:46 बजे किए गए ट्वीट पर ध्यान दिलाया।”
कांग्रेस के ट्वीट में लिखा था ‘कांग्रेस संसदीय दल (CPP) अध्यक्ष श्रीमती सोनिया गांधी जी ने 6.5 करोड़ कन्नडिगों को एक बड़ा संदेश भेजा: कांग्रेस किसी को भी कर्नाटक की प्रतिष्ठा, संप्रभुता या अखंडता के लिए खतरा पैदा करने की अनुमति नहीं देगी।’ इसपर बीजेपी ने शिकायत की, उपरोक्त ट्वीट जनप्रतिनिधित्व अधिनियम, 1951 की धारा 29ए (5) के तहत राजनीतिक दलों द्वारा ली गई अनिवार्य शपथ का उल्लंघन है।
पत्रकारों से बात करते हुए, पार्टी नेता तरुण चुग, जो भाजपा सांसद अनिल बलूनी और नेता ओम पाठक के अलावा प्रतिनिधिमंडल का हिस्सा थे, ने जनप्रतिनिधित्व कानून का हवाला दिया और कहा कि कांग्रेस पार्टी को मान्यता रद्द करनी चाहिए। चुनाव आयोग ने बीजेपी को 9 मई 2023 की रात 8 बजे तक विज्ञापन में किए गए दावों के फैक्ट भेजने का वक्त दिया है। 7 मई, 2023 को ECI ने एक एडवाइजरी जारी की थी।
-

बहन की शादी में भाई का चाकू मारकर कत्ल
बैतूल: जिले के शाहपुर थाना क्षेत्र के ग्राम हाथीकुंड में बीती रात एक विवाह समारोह के दौरान खून खराबा हो गया। शादी में आए एक परिवार की युवतियों पर कुछ युवकों ने छींटाकशी कर दी। उनके भाई ने इसका विरोध किया तो युवकों ने चाकू घोंप कर उसकी हत्या कर दी। पुलिस मामला दर्ज कर जांच कर रही है। मृतक युवक के भाई मोहन पिता दीनानाथ यादव उम्र 25 साल निवासी ग्राम कोदारोटी ने इस मामले में विक्की यादव निवासी ग्राम लावण्या और देवेन्द्र यादव निवासी हाथीकुण्ड के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है।
एफआईआर में बताया गया है कि फरियादी ग्राम कोदारोटी में रहता है तथा टीवीएस में फाइनेंस का काम करता है। वह अपने परिवार के साथ ग्राम कोदारोटी से अपने फूफाजी दिनेश यादव की लड़की रोशनी यादव की शादी में हाथीकुण्ड गया था। वहां पर सभी रिश्तेदार आये हुऐ थे। शादी में 11.40 बजे स्टेज पर सभी लोग दूल्हा-दुल्हन के साथ फोटो खिंचवा रहे थे। मैं भी अपने भाई चन्द्रशेखर यादव के साथ फोटो खिंचवाने के लिये स्टेज पर गया। फोटो खिंचवाने के बाद स्टेज से उतरते समय विक्की यादव एवं देवेन्द्र यादव के साथ सीढ़ियों पर धक्का मुक्की हो गयी थी। बाद में अपने परिवार के साथ, जिसमें चन्द्रशेखर यादव भी था सेल्फी ले रहा था।
उसी दौरान विक्की यादव और देवेन्द्र यादव, मेरी बहनों पर कमेन्ट करने लग गये। हम लोगों ने विरोध किया तो विक्की यादव, देवेन्द्र यादव के साथ आया और विक्की यादव ने जान से मारने की नीयत से अपने पास रखे चाकू से चन्द्रशेखर के सीने मे दाहिनी तरफ तथा बायी तरफ पसली में एक दम से तीन-चार वार मारे, जिससे खून निकलने लगा। देवेन्द्र यादव ने चन्द्रशेखर उर्फ बीरबल को पकड़ा था तथा विक्की चाकू मार रहा था। मैं बचाने लगा तो देवेन्द्र ने मुझे भी पकड़ लिया। विक्की ने मुझे भी जान से मारने की नियत से सिर पर चाकू मार दिया।
मैं वहीं सिर पकड़कर बैठ गया। चन्द्रशेखर उर्फ बीरबल भी वहीं पड़ा था। उसे मैंने, संजय यादव नांदा वाले, सुमित यादव गोण्डू मण्डई ने ने पाढर अस्पताल इलाज हेतु लाये। इलाज के दौरान छाती और पसली की चोटों के कारण चन्द्रशेखर उर्फ बीरबल की मृत्यु हो गयी। मुझे सिर में चोट लगी है। विक्की और देवेन्द्र ने चन्द्रशेखर की मिलकर चाकू से मारकर हत्या की है। शिकायत पर शाहपुर पुलिस ने धारा 307, 302, 34 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
-

यात्रियों से भरी बस को लगी आग, मचा हड़कंप, देखें वीडियो
मुजफ्फरपुर: बिहार के मुजफ्फरपुर में बड़ा हादसा होने से टल गया। यहां बीच सड़क पर एक यात्री बस पूरी तरह से जलकर खाक हो गयी। मामला जिले के अहियापुर थाना क्षेत्र के बखरी के पास का है। यहां एक निजी यात्री बस में अचानक आग लग गयी। देखते ही देखते पूरी बस आग के गोले में तब्दील हो गयी। स्थानीय लोगों की माने तो बस में आग लगने के दौरान बस में कुछ यात्री सवार थे, जो आग लगने के बाद अपना सामान लेकर बस से कूद-कूदकर भागे और अपनी जान बचायी।
स्थानीय लोगों की माने तो यात्री बस की छत पर पटाखे लदे थे। वैसे आग लगने के कारणों का पता भी नहीं चल पाया है। आग लगने के कारण पटाखे फूटने लगे, दूर-दूर तक आग की चिंगारी उड़ने लगी। इसके बाद सड़क पर आवागमन बाधित हो गया। बस में आग लगने के बाद देखते ही देखते आग ने पूरे बस को अपने आगोश में ले लिया और धू-धू कर जलने लगा। लोगों ने इसकी सूचना स्थानीय थाना और दमकल विभाग को दी।
बस में आग लगने की जानकारी मिलने के बाद पुलिस और दमकल की टीम मौके पर पहुंची। दमकल विभाग की टीम ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग बुझने से पहले ही पूरा बस जलकर खाक हो गया था। दमकल विभाग के अधिकारियों की माने तो शार्ट सर्किट की वजह से आग लगने की बात सामने आ रही है। जांच पड़ताल के उपरांत मामला साफ हो पाएगा कि आखिर आग कैसे लगी थी। फिलहाल लाखों रुपए का नुकसान हो गया। इस घटना में किसी भी यात्री को कोई हानि नहीं पहुंचा है। सभी सुरक्षित निकल गये।
-

NIA की कई जगहों पर छापेमारी
चेन्नई: राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने सोमवार को तमिलनाडु के कई इलाकों में एलटीटीई से जुड़े होने के संदेह पर छापेमारी की। इस दौरान कुछ जगहों से दस्तावेज और सोने की छड़ें जब्त की गईं। प्रमुख जांच एजेंसी के सूत्रों ने समाचार एजेंसी को बताया कि तमिलनाडु में फिर से संगठित होने की कोशिश कर रहे एलटीटीई के बारे में केंद्रीय खुफिया ब्यूरो से गुप्त सूचना मिली थी। जिसके बाद यह छापेमारी की गई।
पूर्व एलटीटीई कैडर और सहानुभूति रखने वाले लोग संगठन को पुनर्जीवित करने के लिए तमिलनाडु के कई हिस्सों में फिर से संगठित करने की कोशिश कर रहे हैं। सहानुभूति रखने वाले कुछ लोग और कुछ कैडर, जो राज्य के तमिल शरणार्थी शिविरों में हैं। ये तस्करी के नेटवर्क का उपयोग कर पैसों की व्यवस्था करने की कोशिश कर रहे हैं।
कुछ दिनों पहले आईएएनएस ने लिट्टे के सदस्यों के खुद को पाकिस्तान के खतरनाक हाजी अली नेटवर्क से जोड़ने की सूचना दी थी। अगस्त 2021 में केरल के विझिंजम तट से भारी मात्रा में ड्रग्स, एके 47 असॉल्ट राइफलें और गोला-बारूद बरामद होने के बाद एलटीटीई के एक पूर्व वरिष्ठ खुफिया अधिकारी, सबेसन उर्फ सतकुनम को अक्टूबर 2021 में गिरफ्तार किया गया था।
मुंबई में इंडियन ओवरसीज बैंक (आईओबी) में एक निष्क्रिय बैंक खाते में पड़े धन को निकालने की कोशिश करते हुए एक महिला एलटीटीई ऑपरेटिव को गिरफ्तार किया गया था। जो कि मूल रूप से एक कनाडाई नागरिक है। खुफिया विभाग के अनुसार महिला, दुनिया के विभिन्न हिस्सों में तैनात एलटीटीई के प्रति सहानुभूति रखने वालों के एक प्रमुख नेटवर्क का हिस्सा थी। इसके साथ ही महिला निष्क्रिय एलटीटीई के वित्तपोषण के लिए इन निष्क्रिय खातों से पैसे निकालने के लिए फर्जी आईडी कार्ड का उपयोग कर रही थी।
-

चिंतपूर्णी से दिल्ली के लिए आज से चलेगी वाल्वो बस
उपमुख्यमंत्री व स्थानीय विधायक हरी झंडी दिखाकर दिल्ली को करेंगे रवाना
ऊना/ सुशील पंडित : जिला ऊना के प्रसिद्ध शक्तिपीठ श्री माता चिंतपूर्णी के लिए वोल्वो बस सेवा शुरू होने जा रही है। यह बस चिंतपूर्णी से दिल्ली रूट पर चलेगी। इस बस सेवा के शुरू होने से चिंतपूर्णी मंदिर आने वाले श्रद्धालुओं के साथ-साथ स्थानीय लोगों की यात्रा भी दिल्ली के लिए काफी आरामदायक व सुगम होगी। चिंतपूर्णी से दिल्ली के लिए चलने वाली इस वोल्वो बस को उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्रिहोत्री हरी झंडी दिखाएंगे। उपमुख्यमंत्री के साथ स्थानीय विधायक सुदर्शन सिंह बबलू भी इस विशेष मौके का गवाह बनेंगे। इस कार्यक्रम के अनुसार मंगलवार सुबह 10 बजे उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री व विधायक सुदर्शन सिंह बबलू इस वाल्वो बस को हरी झंडी दिखाकर दिल्ली के लिए रवाना करेंगे।