Blog

  • कुटलैहड़ में हर खेत को सिंचाई सुविधा प्रदान का प्रयासः वीरेंद्र कंवर

    कुटलैहड़ में हर खेत को सिंचाई सुविधा प्रदान का प्रयासः वीरेंद्र कंवर

    वीरेंद्र कंवर ने संपर्क से समर्थन यात्रा के तहत थाना कलां व छपरोह में सुनीं जन समस्याएं

    ऊना/सुशील पंडित: प्रदेश सरकार ने अपने वर्तमान कार्यकाल के  दौरान कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र के हर घर में नल द्वारा स्वच्छ पेयजल तथा पक्की सड़क सुविधा से जोड़ने के लक्ष्य को प्राप्त कर लिया है। इस उद्देश्य के लिए गत साढ़े चार वर्षों के दौरान पेयजल के लिए 150 करोड़ रुपए तथा सड़क निर्माण कार्यों पर 230 करोड़ रुपए की राशि खर्च की गई है। यह जानकारी ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज, कृषि, पशुपालन तथा मत्स्य पालन मंत्री वीरेंद्र कंवर ने संपर्क से समर्थन यात्रा के तहत ग्राम पंचायत थानाकलां तथा छपरोह में विभिन्न विकास कार्यों के लोकार्पण, भूमि पूजन तथा निरीक्षण के उपरांत उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए दी।

    उन्होंने बताया कि इस क्षेत्र में पेयजल के अलावा हर खेत को सिंचाई सुविधा से जोड़ने के लिए भरसक प्रयास किए जा रहे हैं। इस कड़ी में समूर तथा चपलाह में बड़े चैक डेमों का निर्माण किया गया है। समूर चैक डैम से बनाई गई सिंचाई योजना से आसपास के क्षेत्रों के लगभग 10 गांवो  की 5000 कनाल भूमि को सिंचाई सुविधा प्रदान की जाएगी, जबकि चपलाह में निर्मित चैक डैम से आसपास के क्षेत्र की 1500 कनाल भूमि को सिंचाई सुविधा प्रदान की जाएगी। इन सिंचाई योजनाओं को शिवा प्रोजेक्ट से भी जोड़ा जा रहा है। वीरेंद्र कंवर ने बताया कि शिवा प्रोजेक्ट के तहत कुटलैहड़ के लिए 200 नए क्लस्टर स्वीकृत किए गए हैं, जिन पर 400 करोड़ पर खर्च किए जाएंगे।

    वीरेंद्र कंवर ने कहा कि प्रदेश सरकार के वर्तमान कार्यकाल में ग्राम पंचायत थानाकलां में विभिन्न विकास कार्यों पर लगभग साढ़े तीन करोड़ रुपए खर्च किए गए हैं तथा एक करोड़ 31 लाख रुपए के विभिन्न विकास कार्य को हाल ही में स्वीकृति प्रदान की गई है। वहीं ग्राम पंचायत छपरोह में गत साढ़े 4 वर्षों के दौरान तीन करोड़ 22 लाख रुपए विभिन्न विकास कार्यों पर खर्च किए गए हैं।

    उन्होंने ग्राम पंचायत थाना कलां में मनरेगा के अंतर्गत मुख्य सड़क से मनोज कुमार के घर तक 4 लाख 96 हजार रुपए की लागत से बनने वाले संपर्क मार्ग का भूमि पूजन तथा पंचायत मुख्यालय थानाकलां में 10 लाख रुपए की लागत से निर्मित ग्राम सभा हॉल व 6 लाख रुपए की लागत से नवनिर्मित पुस्तकालय भवन तथा ककराना में 2 लाख रुपए की लागत से निर्मित हिमईरा शॉप का लोकार्पण भी किया। उन्होंने ग्राम पंचायत छपरोह के गांव रछोल में 2 लाख रुपए की लागत से बनने वाले संपर्क मार्ग तथा गांव नरघोटा में 2 लाख 50 हजार रुपए की लागत से बनने वाले संपर्क मार्ग का भूमि पूजन भी किया। 

    राम लाल ठाकुर पर किया पलटवार
    वहीं कांग्रेस विधायक राम लाल ठाकुर के गौवंश के नाम पर भ्रष्टाचार के आरोपों पर पलटवार करते हुए ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री वीरेंद्र कंवर ने कहा कि सारा कार्य पूरी पारदर्शिता के साथ किया है। कांग्रेस सरकार हवा में काम करती हैं और कांग्रेस के नेता आरोप भी हवा में ही लगाते हैं। उन्होंने कहा कि राम लाल ठाकुर भ्रष्टाचार के आरोप तथ्यों पर लगाएं तथा सरकार पूरी ईमानदारी के साथ जवाब देगी। कंवर ने कहा कि हाईकोर्ट ने गौवंश को आश्रेय प्रदान करने के निर्देश दिए थे लेकिन कांग्रेस की सरकार ने पूरे पांच साल इस दिशा में एक ईंट भी नहीं लगाई। आज जब भाजपा सरकार ने इस दिशा में बेहतर कार्य किया है, तो वह बौखला गए हैं। उन्होंने कहा कि बातें बनाना आसान होता है, जबकि काम करना मुश्किल। लेकिन भाजपा सरकार ने सत्ता में आने के पश्चात बेसहारा गौवंश को आश्रय देने का फैसला लिया, जिसके तहत गौ सेवा आयोग का गठन किया गया। वर्तमान सरकार ने इस दिशा में किए गए प्रयासों की बदौलत साढ़े 4 वर्ष के कार्यकाल के दौरान 20 हजार बेसहारा गोवंश को आश्रय प्रदान किया गया। उन्होंने कहा कि बेसहारा पशुओं की समस्या का समाधान होने से जहां दुर्घटनाओं में कमी आई है, वहीं खेती-बाड़ी छोड़ चुके किसान एक बार फिर खेती करने लगे हैं। यह सब वर्तमान सरकार के प्रयासों का नतीजा है। 

    इस अवसर पर जिला परिषद के उपाध्यक्ष कृष्ण पाल शर्मा, एसडीएम बंगाणा योगराज धीमान, तहसीलदार राहुल शर्मा, बीडीओ यशपाल परमार, कुटलैहड़ भाजपा मंडल महामंत्री कैप्टन प्रीतम सिंह ढडवाल, ग्राम पंचायत थानाकलां की प्रधान सरोज कुमारी व उप प्रधान ओम प्रकाश, बीडीसी सदस्य राजकुमार सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी व कर्मचारी तथा बड़ी संख्या में स्थानीय लोग उपस्थित थे।

  • बिरला टैक्सटाईल के उपाध्यक्ष ने डॉ. लाल लैबपेथ का किया शुभारंभ

    बिरला टैक्सटाईल के उपाध्यक्ष ने डॉ. लाल लैबपेथ का किया शुभारंभ

    बददी/सचिन बैंसल: बरोटीवाला  की सीमा पर मंडावाला  में खुली डॉ. लाल लैब  पेथ का बिरला टैक्टाईल के उपाध्यक्ष आरके शर्मा ने उद्घाटन किया। इस मौके पर  उन्होंने कहा कि प्रयोग शाला में लिए जाने वाले सैंपल की जांच में गुणवत्ता  होनी चाहिए। उन्होंने प्रयोगशाला की संचालिका प्रीतपाल को आश्वाशन दिया कि उनकी कंपनी के कामगार गुणवत्ता होगी तो उनकी कंपनी के सभी कामगार यहां पर अपने रूटीन के टैस्ट कराएंगे। प्रीतपाल ने आश्वासन दिया कि उनकी लैब गुणवत्ता के लिए विश्व स्तरीय है और उनका प्रयास रहेगा कि वह अपने सैंपल की गुणवत्ता को बरकार रखेंगी। उन्होंने मुख्य अतिथि का अपना कीमती समय देने के लिए अभार जताया। 

    लाज मोटर के एमडी राम कौशल, सहायक निदेशक देवव्रत यादव, शाखा प्रबंधक अलोक कुमार रंजन, सामाजिक सुरक्षा अधिकारी हेमराज राणा, विश्वजीत कुमार, लाज इंस्योरेंस से अनुसुईया, एसएन वीए ग्रुप से परमवीर चौहान, भारतीय मजदूर संघ के राज्य उद्योग प्रबारी मेला राम चंदेल, राकेश यादव, कुलबीर जमवाल, विकास जमवाल समेत गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

  • अब फायर स्टेशन भी होगा तमाम सुविधाओं से लैस: राजेंद्र गुलेरिया

    अब फायर स्टेशन भी होगा तमाम सुविधाओं से लैस: राजेंद्र गुलेरिया

    बीबीएनआईए ने सौंपा अग्रिशमन विभाग को फर्नीचर के लिए चैक

    सीईओ के माध्यम से सरकार को भेजा

    बददी/सचिन बैंसल: नवनिर्मित फायर स्टेशन बददी में आधारभूत ढांचा सशक्त करने का बीड़ा बीबीएन इंडस्ट्रीज एसोसिएशन ने उठाया है। बीबीएन उद्योग संघ ने मोरपैन लैब व वर्धमान समूह के साथ मिलकर शनिवार को 2 लाख पैंतीस हजार रुपये का चैक फायर विभाग को सौंपा है। इस पैसे से बददी के नवनिर्मित फायर स्टेशन में फर्नीचर की आपूर्ति होगी वहीं जरुरी सुविधाएं भी मुहैया होगी। बीबीएन इंडस्ट्रीज एसोसिएशन के अध्यक्ष राजेंद्र गुलेरिया व वरिष्ठ उपाध्यक्ष अनुराग पुरी के नेतृत्व में यह चैक बीबीएनडीए के अतिरिक्त सीईओ नरेंद्र आहलुवालिया को सौंपा। यह राशि प्रदेश कमांडेट आफिस को दिया जाएगा और वहां से आवश्यक फर्नीचर फिक्चर आएगा जो कि बददी फायर स्टेेशन को दिया जाएगा।

    फायर आफिस कुलदीप सिंह ठाकुर ने इस पुनीत कार्य के लिए बीबीएन उद्योग संघ, मोरपैल लैब व वर्धमान समूह का आभार जताया है। उन्होने कहा कि समस्त फायर स्टाफ फायर सीजन में मुस्तैदी से दिन रात कार्य कर रहा है और सरकार ने उनको नया दफतर तो दे दिया था लेकिन यहां पर आवश्यक सुविधाओं की कमी थी जिसको अब बीबीएनआईए ने पूरा कर दिया। अतिरिक्त सीईओ बीबीएनडीए नरेंद्र आहलुवालिया ने उद्यमियों से आहवान किया कि सभी उद्योगों को सीएसआर के तहत ऐसे प्रोजेक्टों के लिए आगे आना चाहिए।

    उन्होने बताया कि बीबीएनडीए ने अग्रिशमन विभाग को नया फायर बिग्रेड गाडी खरीदने के लिए राशि दे दी है आशा है वो गाडी शीघ्र ही विभाग के पास पहुंच जाएगी। बीबीएनडीए का प्रयास है कि गर्मियों में आग बुझाने के लिए साधन संसाधनों की कमी न आए इसलिए विभाग ने एक गाडी स्वीकृत की थी। इस अवसर पर बीबीएन उद्योग संघ के अध्यक्ष राजेंद्र गुलेरिया, वरिष्ठ उपप्रधान अनुराग पुरी, दिनेश जैन, राजीव सत्या, मोरपैन लैब से डीजीएम विकास ठाकुर,निखिल आहलुवालिया, मोहित भागर्व वर्धमान, मुनीष तिवारी, फायर आफिसर कुलदीप सिंह ठाकुर व शिवालिक सोलिड वेस्ट मैनेजमेंट से निदेशक अशोक शर्मा सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित थे।

    कैपशन-बीबीएनडीए के डिप्टी सीईओ को फायर स्टेशन बददी के साधनों को सशक्त करने के लिए चैक सौंपते बीबीएनआईए के अध्यक्ष राजेंद्र गुलेरिया, विकास ठाकुर व अन्य पदाधिकारी।

  • बीएड कॉलेज समूर खुर्द में मनाया जिला स्तरीय विश्व मासिक धर्म स्वच्छता दिवस

    बीएड कॉलेज समूर खुर्द में मनाया जिला स्तरीय विश्व मासिक धर्म स्वच्छता दिवस

    ऊना/सुशील पंडित: विश्व मासिक धर्म स्वच्छता दिवस पर जिला स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन शिक्षा भारती बीएड कॉलेज समूरखुर्द में किया गया। इस शिविर में बीएड कॉलेज की छात्राएं एवं अध्यापक, जिला बाल सरंक्षण अधिकारी कमलदीप सिंह, जिला कार्यक्रम अधिकारी के कार्यालय में कार्यरत महिला शक्ति केंद्र व प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना के लाभार्थी तथा स्टाफ उपस्थित रहे। जागरूकता शिविर में जिला बाल सरंक्षण अधिकारी कमलदीप सिंह ने पोक्सो एक्ट के बारे में जानकारी दी। 

    शिविर में स्वास्थ्य विभाग से निशा वर्मा, डॉ. निधि रतन भी उपस्थित रहे। उन्होंने बच्चों को मासिक धर्म स्वच्छता दिवस के बारे में विस्तार से जानकारी दी तथा छात्राओं को उनके खाने-पीने तथा माहवारी के दिनों में किस चीज का ध्यान रखना चाहिए उसके बारे में अवगत करवाया। उन्होंने पोषण पर जोर देते हुए छात्राओं को समझाया कि अगर हमारा खान-पान सही रहेगा तभी एनीमिया की कमी दूर होगी। जागरूकता शिविर में जिला कार्यक्रम अधिकारी में कार्यरत श्रुति शर्मा महिला कल्याण अधिकारी (महिला शक्ति केंद्र) ने विभागीय योजनाओं की जानकारी दी गई।

    जागरूकता शिविर में बच्चों के लिए क्विज कंपीटीशन, स्लोगन राइटिंग तथा रोल प्ले का भी आयोजन किया गया। क्विज कंपीटीशन तथा नारा लेखन में प्रथम स्थान प्राप्त करने पर टीम को  500 रुपए, दूसरा स्थान प्राप्त करने वाली टीम को 300 रुपए तथा तीसरा स्थान प्राप्त करने वाली टीम को 200 रुपए की प्रोत्साहन राशि दी गई। जबकि रोल प्ले करने वाली टीम को 1000 रुपए की प्रोत्साहन राशि दी गई।

  • जालंधर में फिर बढ़ी संख्या में मिले कोरोना मरीज

    जालंधर में फिर बढ़ी संख्या में मिले कोरोना मरीज

    जालंधर (वरुण): जालंधर में आज कोरोना केसों में वृद्धि हुई है। शनिवार को जिले के 5 लोगों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है जबकि शुक्रवार को 4 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। 

  • ऊना से संतोषगढ़ बाया डीसी आफिस रुट पर बसों की आवाजाही की डाइवर्ट

    ऊना से संतोषगढ़ बाया डीसी आफिस रुट पर बसों की आवाजाही की डाइवर्ट

    ऊना/सुशील पंडित: ऊना से संतोषगढ़ बाया डीसी आफिस होकर जाने वाली बसों के लिए सड़क मार्ग परिवर्तित किया गया है। इस बारे जानकारी देते हुए जिला दंडाधिकारी ऊना राघव शर्मा ने बताया कि ऊना से संतोषगढ़ बाया डीसी आॅफिस होकर जाने वाली बसें ऊना से किला बेदी गेट-चंद्रलोक काॅलोनी-रामपुर होते हुए संतोषगढ़ जाएंगी। इसके अलावा संतोषगढ़ से ऊना बाया डीसी आॅफिस होकर आने वाली बसें संतोषगढ़ से रामपुर-चंद्रलोक काॅलोनी- किला बेदी गेट से होते हुए ऊना पहुचेंगी।

  • आम जनता को बड़ा झटका! अब घर बनाना हुआ महंगा, सीमेंट की कीमत में बढ़ोतरी

    आम जनता को बड़ा झटका! अब घर बनाना हुआ महंगा, सीमेंट की कीमत में बढ़ोतरी

    नई दिल्ली। अगर आप भी ‘अपना घर’ बनाने की प्लानिंग कर रहे हैं तो आपके लिए जरूरी खबर है. बढ़ती महंगाई के बीच अब सीमेंट कंपनी ने सीमेंट की कीमत बढ़ा दी है. इसके चलते कंस्ट्रक्शन कंपनी को भी बड़ा नुकसान झेलना पड़ेगा.

    गौरतलब है कि सीमेंट कंपनी इंडिया सीमेंट लिमिटेड लोन पेमेंट के लिए और कैपिटल एक्सपेंडीचर को बढ़ाने के लिए अपनी जमीनों को बेचने जा रही है. इसके साथ ही कंपनी ने सीमेंट की कीमत भी 55 रुपये की बढ़ोतरी कर दी है. कंपनी के एक वरिष्ठ अधिकारी ने इसकी जानकारी देते हुए बताया कि कोयले की कीमतों में आई तेजी की वजह से लागत मूल्य बढ़ गया है जिसके चलते कंपनी को ये फैसला लेना पड़ा है.

    इंडिया सीमेंट कंपनी की तरफ से दी गी जानकारी के अनुसार, कंपनी जून से जुलाई के बीच तीन चरणों में सीमेंट के दाम प्रति बोरी 55 रुपये बढ़ायेगी. यानी 1 जून को प्रति बोरी सीमेंट के दाम में 20 रुपये, 15 जून को 15 रुपये और एक जुलाई को 20 रुपये की बढ़ोतरी की जाएगी. इस हिसाब से कुल मिलाकर सीमेंट की कीमत में 55 रुपयेकी बढ़ोतरी होगी. 

    कंपनी के मैनेजिंग डायरेक्टर और वाइस प्रेसिडेंट एन श्रीनिवासन ने बताया कि कंपनी कर्ज निपटाने के लिए और पूंजीगत व्यय के लिए सीमेंट की कीमत बढ़ने के साथ-साथ कुछ जमीनों को भी बेचेगी. उन्होंने कहा,’हम घबराकर जमीन नहीं बेच रहे हैं. आंध्रप्रदेश और तमिलनाडु में हमारे पास लगभग 26,000 एकड़ जमीन है. ये जमीनें अलग-अलग श्रेणियों की हैं.’ श्रीनिवासन ने कहा किअगर हम दाम नहीं बढ़ते हैं तो कंपनी को बड़ा घाटा झेलना पड़ेगा.

    अब बात करते हैं इंडिया सीमेंट के इतिहास की तो इंडिया सीमेंट ने वित्त वर्ष 22 में कुल 4,729.83 करोड़ रुपये फायदा दर्ज की थी जबकि वित्त वर्ष 21 में उसकी कुल आमदनी 4,460.12 करोड़ रुपये थी. इस दौरान कंपनी का शुद्तेध लाभ तेजी से घट गया. कंपनी का शुद्ध लाभ उस समय 38.98 करोड़ रुपये रह गया था जो वित्त वर्ष 21 में उसने 222.04 करोड़ रुपये था.

  • लोगों को प्रदेश सरकार की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं बारे नुक्कड़ नाटक व गीत-संगीत के माध्यम से किया जागरूक

    लोगों को प्रदेश सरकार की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं बारे नुक्कड़ नाटक व गीत-संगीत के माध्यम से किया जागरूक

    ऊना/सुशील पंडित: सरकार की जन कल्याणकारी नीतियों, योजनाओं व उपलब्धियों पर आधारित विभिन्न विकास योजनाओं के विशेष प्रचार अभियान के तहत सूचना एवं जन सम्पर्क विभाग से सूचीबद्ध फोक मीडिया दलों ने विकास खंड अंब व ऊना में कार्यक्रम प्रस्तुत किए, जिसमें वर्तमान सरकार की विकास योजनओं व उपलब्धियों के अतिरिक्त नशे से होने वाले नुक्सान व बचाव बारे भी विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई।
    इस विशेष प्रचार अभियान के तहत आज पूर्वी कलामंच जलग्रां ने कुठियाड़ी और ठठल तथा आरके कलामंच चिंतपूर्णी ने बटूही और त्यूड़ी में प्रदेश सरकार की विभिन्न कल्याणकारी योजनओं का गीत-संगीत व नुक्कड़ नाटकों के माध्यम से प्रचार कर लोगों को जागरूक किया। 
    कलाकारों ने लोगों को केंद्र सरकार द्वारा संचालित प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना तथा प्रदेश की मुख्यमंत्री गृहिणी सुविधा योजना बारे लोगों को जानकारी देते हुए बताया कि इन योजनाओं के तहत गरीब परिवारों को खाना पकाने के लिए धुंआ रहित ईंधन प्रदान, महिला सशक्तिकरण तथा पर्यावरण संरक्षण के उद्देश्य से निःशुल्क गैस कनेक्शन प्रदान किए गए हैं जिसमें गैस चूल्हा, रेग्यूलेटर, गैस बुक, सुरक्षा पाइप, प्रतिभूति राशि, सिलेण्डर का रिफिल प्रदान किया जाता है। इन योजनओं के तहत ही हिमाचल प्रदेश को धुंआ मुक्त राज्य भी घोषित किया गया है।
    इसके अलावा कलाकारों ने बताया कि आज के समय में अधिकतर युवा वर्ग नशे की ओर झुक रहा है। युवा जो हमारे देश का उज्जवल भविष्य होते हैं, वे आज नशे की बुरी लत में पड़कर अपने भविष्य के साथ खिलवाड़ कर रहे हैं। यहां तक आज के समय में पुरूषों के साथ-साथ महिलाएं भी नशे की चपेट में आ रही हैं। बहुत से घर नशे की वजह से बर्बाद होते जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि युवा देश का भविष्य है। इन्हें नशे जैसी चीज़ को शौक के रूप में भी प्रयोग नहीं करना चाहिए। नशे से दूर ही रहना चाहिए और अधिक से अधिक युवाओं को जागरूक करना चाहिए। अगर हमें एक मजबूत राष्ट्र का निर्माण करना है, तो हमें नशे जैसी चीज को जड़ से उखाड़ फेंकना चाहिए।
    इस अवसर पर प्रधान राणी गिल, उप प्रधान राम कुमार, रोहित, सचिव भजन सिंह, वार्ड सदस्य नरेश चंद, अनुरधा, सुरेखा सहित पंचायत प्रतिनिधि व स्थानीय ग्रामीण उपस्थित रहे।

  • पंजाबः AAP ने राज्यसभा उम्मीदवारों के नाम का किया ऐलान…

    पंजाबः AAP ने राज्यसभा उम्मीदवारों के नाम का किया ऐलान…

    चंडीगढ़ : आम आदमी पार्टी ने राज्यसभा के लिए उम्मीदवारो का ऐलान कर दिया है। जानकरी के अनुसार पर्यावरण प्रेमी पद्मश्री संत बलबीर सिंह सीचेवाल व विक्रमजीत सिंह साहनी को आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार चुना है। 

    सी.एम. मान ने ट्वीट कर यह जानकारी सांझा की है। ट्वीट करते हुए उन्होंने कहा कि ”मुझे बताते हुए बहुत खुशी हो रही है कि आम आदमी पार्टी दो पद्म श्री अवार्ड से सम्मानित शख्सियतों को राज्य सभा मेंबर नामज़द कर रही है…एक वातावरण प्रेमी पद्म श्री संत बलबीर सिंह सीचेवाल, दूसरे पंजाबी कल्चर से संबंधित पद्म श्री विक्रमजीत सिंह साहनी…दोनों को मेरी ओर से शुभकामनाएं।”

  • विश्व मासिक धर्म स्वच्छता दिवस पर बंगाणा में खंड स्तरीय जागरूकता शिविर आयोजित

    विश्व मासिक धर्म स्वच्छता दिवस पर बंगाणा में खंड स्तरीय जागरूकता शिविर आयोजित

    ऊना/सुशील पंडित: समेकित बाल विकास परियोजना धुन्दला ने आज राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बंगाणा में विश्व मासिक धर्म स्वच्छता दिवस के अंतर्गत खंड स्तरीय जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। इस जागरूकता शिविर की अध्यक्षता महिला आयोग की सदस्य इंदु बाला ने की। 
    जागरूकता शिविर में बच्चों को विश्व मासिक धर्म स्वच्छता दिवस के बारे मे जानकारी दी तथा सफलता के लिए जहां-जहां जन सहयोग आवश्यक है वहीं जनप्रतिनिधियों, स्कूल प्रबंधन समितियों, सरकारी विभागों, सामाजिक संगठनों तथा समस्त सार्वजनिक एवं निजी क्षेत्र की समावेशी भागीदारी अपेक्षित है। उन्होंने पोषण के ऊपर जोर देते हुए बच्चों को समझाया कि अगर हमारा खान पान सही रहेगा तो बच्चों में एनीमिया की कमी दूर होगी। 
    बाल विकास परियोजना अधिकारी कुलदीप दयाल ने कहा कि सुदृढ़ नींव के लिए उचित पोषण आवश्यक होता है। कुपोषण मुक्त भारत की परिकल्पना साकार करने के लिए सभी तक उचित पोषण पहुंचाना आवश्यक है। पोषण अभियान का मूल उद्देश्य किशोर, किशोरी, गर्भवती एवं धात्री महिलाओं को निर्धारित पोषण के विषय में जागरूक बनाना तथा उन्हें उचित पोषण उपलब्ध करवाना है। कुपोषण से लक्षित वर्गों को बचाने के लिए हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी महिला एवं बाल विकास द्वारा आंगनवाड़ी स्तर, पर्यवेक्षक वृत्त स्तर तथा परियोजना स्तर पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं जिनके माध्यम से लक्षित वर्गों को पौष्टिक आहार के संबंध में विस्तृत जानकारी दी जा रही है। 
    जागरूकता शिविर में बच्चों के लिए क्विज क्म्पीटीशन, स्लोगन राइटिंग तथा रोल-प्ले का भी आयोजन किया गया। क्विज प्रतियोगिता में प्रथम स्थान वैशनवी, दूसरा स्थान श्रेया शर्मा तथा तीसरा स्थान आकृति ने प्राप्त। नारा लेखन प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त कशिश राणा, दूसरा स्थान वशनवी,  तथा तीसरा स्थान अनामिका कालिया ने प्राप्त किया। इसके अलावा रोल-प्ले में ईशा मोदगिल, वैशानवी, अनिषिका धीमान व आकृति शर्मा नें भाग लिया। 
    कार्यक्रम में लद्दाख में बस दुर्घटना में शहीद हुए जबानों की याद मे 2 मिनट का मोन रखकर श्रीद्धांजली भी दी गई। इस अवसर पर शिविर में आयुर्वेदिक विभाग से डॉ किरण देवी, डॉ अंजना कुमारी सहित अन्य व्यक्ति उपस्थित रहे।