Blog

  • पंजाबः रेड करने गए बिजली अधिकारियों को किसानों ने बनाया बंधक, जानें मामला 

    पंजाबः रेड करने गए बिजली अधिकारियों को किसानों ने बनाया बंधक, जानें मामला 

    संगरूरः जिलें में स्थित गांव जलूर में रेड करने गए बिजली अधिकारियों को किसानों ने बंधक बना लिया है। जलूर गांव में एसडीओ देहाती बिजली बोर्ड के अधिकारियों और कर्मचारियों को साथ लेकर सुबह 5:30 बजे बिजली चोरी के मामले में लोगों को पकड़ने गए थे, लेकिन बिजली मुलाजिमों को किसानों ने बंधक बना लिया।

    किसानों का कहना है कि बिजली अधिकारियों की ओर से रेड दिन में की जा सकती है। सुबह 4 बजे आकर बिजली अधिकारी गांव में घरों की चैकिंग करने लगे। उन्होंने कहा इनका टाइम जो दफ्तर का है उस समय रेड करें। किसानों ने आरोप लगाते हुए कहा कि हमारे घर की महिलाएं सुबह उठकर काम काज करती हैं और ये आज सुबह आकर हमें तंग परेशान करने लगे। किसानों ने आगे चेतावनी देते हुए कहा कि जब तक बिजली मुलाजिम हमारी मांग नहीं मानते तब तब तक इनका घेराव जारी रहेगा।

    उधर, दूसरी तरफ एसडीओ देहाती गुरसेवक सिंह ने बताया कि हम सुबह 5:30 बजे गांव जलूर में रेड करने पहुंचे थे क्योंकि यहां बिजली की समस्या बहुत ज्यादा थी। जब हमने रेड की तो 8 से 9 बिजली कुंडी पकड़ी थी। हमारी टीम में जेई लाइनमैन और भी कर्मचारी शामिल हैं और सुबह 7:00 बजे से हमें बंधक बना रखा है। उन्होंने कहा हमारे उच्च अधिकारियों को यह बता दिया और वो किसानों के साथ इस मामले को लेकर बात कर रहे हैं।

  • जालंधरः गैंगस्टर जग्गू भगवानपुरिया पेशी को लेकर अदालत और सिविल अस्पताल छावनी में तबदील, देखें वीडियो

    जालंधरः गैंगस्टर जग्गू भगवानपुरिया पेशी को लेकर अदालत और सिविल अस्पताल छावनी में तबदील, देखें वीडियो

    जांलधर (वरुण/हर्ष मेहरा): पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला मर्डर केस में जेल में बंद गैंगस्टर जग्गू भगवानपुरिया की पेशी को लेकर पुलिस ने जालंधर कोर्ट में सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए हुए है। वहीं सिविल अस्पताल को पुलिस छावनी तबदील कर दिया गया है। आज एक अन्य मामले में जग्गू भगवानपुरिया को अमृतसर से मोहाली कोर्ट में को पेश किया गया, जहां 14 दिन के न्यायिक हिरासत में भेजा गया। वहीं दूसरे मामले में जग्गू भगवानपुरिया को मोहाली कोर्ट में पेशी के बाद ट्रांजिट रिमांड पर पुलिस जालंधर लेकर आई है। जालंधर में भगवानपुरिया के खिलाफ हथियार सप्लाई करने का एक पुराना मामला लंबित है। बता दें कि जग्गू भगवानपुरिया तो जालंधर के भोगपुर की थाना पुलिस ने 2014 में अवैध हथियारों संघ पकड़ा था और कई अपराधिक मामलों दर्ज होने के कारण कई जिलों की जेलों में बंद था जिस कारण जालंधर सेशन कोर्ट में पेश न होने पर भगोड़ा करार कर दिया गया था।

    वीडियो देखने के लिए लिंक पर क्लिक करें

    https://www.facebook.com/EncounterNews1/videos/3227568194178872

    कोर्ट में आने वाले लोगों से की गई पूछताछ 

    गैंगस्टर जग्गू भगवानपुरिया को जालंधर कोर्ट में पेश करने के लिए शहर में सुरक्षा बढ़ाई गई। जिस रूट से जग्गू भगवानपुरिया को लाया गया है, उस पर भी सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। शहर में चप्पे-चप्पे पर पुलिस लगाई गई है। कोर्ट में आज पुलिस ने चैकिंग भी बढ़ा दी है। कोर्ट में आने वाले लोगों से बाकायदा पूछताछ की जा रही है कि वह कोर्ट में किस काम के लिए जा रहे हैं। आने वाले लोगों का सामान भी चैक किया जा रहा है। वहीं कोर्ट के बाहर खड़े अज्ञात लोगों से भी पूछताछ की जा रही है। जिला अदालत में अंदर और बाहर पुलिस ही पुलिस नजर आ आ रही है। किसी भी व्यक्ति को बिना काम के कोर्ट में घुसने नहीं दिया जा रहा है। 

    वहीं दूसरी तरफ सिविल अस्पताल में भी पुलिस अधिकारियों ने फोर्स के साथ सुरक्षा के मद्देनजर चप्पे-चप्पे की छानबीन की। पुलिस अधिकारियों ने ड्यूटी पर तैनात चिकित्सा अधिकारियों से भी बातचीत की। पूछने पर पुलिस अधिकारियों ने मेडिकल के लिए जग्गू भवानपुरिया को सिविल अस्पताल में लाए जाने की जानकारी को पूरी तरह से गुप्त रखा। अधिकारियों ने पूछने पर सिर्फ इतना कहा कि रुटीन में सार्वजनिक स्थलों की चैकिंग की जा रही है।

    हथियारों संबंधी 2014 के मामले में रिमांड हासिल करेगी पुलिस

    बता दें कि 2014 में पकड़े गए हथियारों संबंधी एक पुराने मामले में गैंगस्टर जग्गू भगवानपुरिया को पुलिस कोर्ट में पेश करने के बाद रिमांड हासिल करेगी। रिमांड हासिल करने के बाद पुलिस उसे मेडिकल के लिए सीधे सिविल अस्पताल में लेकर जाएगी। सुरक्षा को देखते हुए दोनों जगह पुलिस फोर्स का सख्त पहरा बैठाया गया है।

  • पंजाबः मनजिंदर सिरसा ने घेरी आप सरकार, कहा- नशे से 5 महीने में 172 लोगों की हुई मौत

    पंजाबः मनजिंदर सिरसा ने घेरी आप सरकार, कहा- नशे से 5 महीने में 172 लोगों की हुई मौत

    चंडीगढ़ः पंजाब में आप सरकार एक तरफ नशे को खत्म करने के दावे कर रही है, वहीं दूसरी ओर नशे की ओवरडोज से हो रही मौतों के आंकड़े थमने का नाम नहीं ले रहे। इस मामले को लेकर दिल्ली बीजेपी नेता मनजिंदर सिरसा ने आप सरकार की पोल खोलते हुए उनका घेराव किया है। दरअसल, तरनतारन में 23 और 21 साल के दो सगे भाईयों की नशे की ओवरडोज से मौत हो गई।

    इसको लेकर मनजिंदर सिरसा ने सरकार के झूठे दावों की पोल खोलते हुए 5 माह के आंकड़े ट्वीट के जरिए पेश किए है। मनजिंदर सिंह सिरसा ने ट्वीट किया कि पंजाब में पिछले 5 महीनों में 172+ युवाओं ने ड्रग्स के कारण अपनी जान गंवाई है, लेकिन केजरीवाल-भगवंत मान की जोड़ी गुजरात और हिमाचल में राजनीतिक भाषणों में व्यस्त है। प्रति दिन औसतन एक मौत पंजाब में नशे से हो रही है! उन्होंने कहा कि तुसी पंजाब की माताओं के श्राप की कमाई कर रहे हो, जिन्होंने आपसे बदलाव की उम्मीद और उम्मीद की थी।

  • पंजाबः जेल से फोटो अपलोड करने वाले गैंगस्टर सारज संधू का अकाउंट ब्लॉक

    पंजाबः जेल से फोटो अपलोड करने वाले गैंगस्टर सारज संधू का अकाउंट ब्लॉक

    बठिंडाः जेल में बंद गैंगस्टर सारज संधू का इंस्टाग्राम अकाउंट ब्लॉक कर दिया गया है। मिली जानकारी के मुताबिक उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर जेल से एक फोटो पोस्ट की है, जिसमें लिखा है जन्मदिन मुबारक। बता दें कि कुछ समय पहले सारज संधू ने बठिंडा सेंट्रल जेल की कई तस्वीरें भेजी थीं, जिसके चलते पुलिस ने उनके खिलाफ मामला दर्ज किया था।

    पुलिस को शक था कि सारज ने अपने साथियों को तस्वीरें भेजी होंगी। बठिंडा पुलिस ने सारज संधू को पूछताछ के लिए रिमांड पर भी लिया था। अब फिर से सारज संधू के अकाउंट से एक तस्वीर अपलोड कर जन्मदिन मुबारक लिखा गया है।

    इस बारे में पुलिस का कहना है कि कोई विदेश से गैंगस्टर का इंस्टाग्राम अकाउंट चला रहा है। गैंगस्टर सारज संधू के करीब 4 अकाउंट चल रहे हैं। हालांकि बठिंडा पुलिस का कहना है कि उन्होंने सारज संधू का इंस्टाग्राम अकाउंट बंद कर दिया था, लेकिन इसके अलावा गैंगस्टर के तीन-चार और इंस्टाग्राम अकाउंट चल रहे हैं।

  • पंजाबः ड्रग की ओवरडोज से दो सगे भाईयों की मौत

    पंजाबः ड्रग की ओवरडोज से दो सगे भाईयों की मौत

    अमृतसरः तरनतारन में खडूर साहिब के धुन धायवाला गांव में ड्रग ओवरडोज से दो भाइयों की मौत हो गई। 23 साल के अंग्रेज सिंह और 21 साल के गुरमेल सिंह की मौत ड्रग ओवरडोज से हुई। जानकारी मुताबिक बड़े भाई अंग्रेज सिंह का भोग वाले दिन ही छोटे भाई छोटे भाई गुरमेल सिंह की नशे की ओवरडोज से मौत हो गई।

  • पंजाबः 30 साल से चल रहे स्कूल पर लगा ताला, खतरे में पड़ा 103 बच्चों का भविष्य 

    पंजाबः 30 साल से चल रहे स्कूल पर लगा ताला, खतरे में पड़ा 103 बच्चों का भविष्य 

    मोगा : जिलें के साधनवाली बस्ती स्थित सरकारी मध्य विद्यालय में सरकार ने ताला लगा दिया है जिसके बाद से 103 बच्चों का भविष्य खतरे में पड़ गया है। जानकारी के मुताबिक इस स्कूल की जमीन को लेकर कोर्ट में मामला चल रहा था, जिसे लेकर पुलिस प्रशासन ने स्कूल को बंद कर दिया है। बच्चों और उनके अभिभावकों ने स्कूल के बाहर धरना दिया और स्कूल खोलने की मांग की। बताया जा रहा है कि यह सरकारी मिडिल स्कूल पिछले 30 साल से चल रहा है।

    स्कूल के बाहर प्रदर्शन कर रहे बच्चों के अभिभावकों का कहना है कि यह स्कूल पिछले 30 साल से चल रहा है। अब अचानक से ताला लगा दिया गया है जिससे उनके बच्चे का भविष्य खतरे में है। उन्होंने कहा कि हमारे बच्चों को पढ़ने के लिए दूर किसी स्कूल में जाना होगा, इसलिए हम अपनी सरकार से अनुरोध करते हैं कि इस स्कूल को जल्द से जल्द खोलें या पास में जगह उपलब्ध कराएं।

    इसके अलावा स्कूल के शिक्षकों ने जानकारी दी है कि कल हमें एक नोटिस मिला था जिसके बाद पुलिस प्रशासन और कुछ लोगों ने स्कूल को बंद कर दिया था। उन्होंने कहा कि फिलहाल हम इस संबंध में उच्चाधिकारियों से बात कर रहे हैं। आज होने वाली अभिभावक शिक्षक बैठक प्राइमरी स्कूल में हो रही है।

  • पंजाबः मिठाई देने के बहाने महिला का किरच से रेता गला, 5 साल के बेटे ने भाग कर बचाई जान

    पंजाबः मिठाई देने के बहाने महिला का किरच से रेता गला, 5 साल के बेटे ने भाग कर बचाई जान

    अमृतसरः जिलें में क्राइम की वारदाते लगातार बढ़ रही है। वहीं जिलें में मिठाई देने के बहाने घर में घुसे पड़ोसी ने किरच से महिला का गला रेत दिया। घटना दौरान 5 साल के बच्चे ने यह देख पड़ोसियों के घर जाकर अपनी जान बचाई। पीड़ित महिला को पास के ही प्राइवेट अस्पताल में दाखिल करवाया गया है। वहीं दूसरी तरफ पुलिस ने पति के बयानों के आधार पर कार्रवाई शुरू कर दी है।

    गला रेतने के बाद से ही आरोपी युवक फरार है। तरनतारन रोड बाबा दर्शन सिंह कालोनी निवासी पीड़िता निर्मलजीत कौर के पति संदीप सिंह सोनू ने बताया कि रात वह दूध लेने के लिए डेयरी पर गया था। उसकी पत्नी और 5 साल का बेटा घर पर अकेला था। बेटे ने जानकारी दी कि पड़ोस में रहने वाले फौजियों का बेटा कुलजीत सिंह घर आया था। उसके हाथ में मिठाई का डिब्बा था। पास का प्लॉट लेने के बाद मिठाई देने के बहाने पहले वह घर आया। पत्नी ने डिब्बा लेकर वापस भेज दिया, लेकिन चंद मिनटों के बाद वह दोबारा आया। अंदर आते ही उसने पत्नी निर्मलजीत का गला रेत दिया।

    आरोपी कुलजीत 5 साल के बच्चे पर भी हमला करना चाहता था। उसने उसे अपने पास बुलाया, लेकिन बेटा बाहर भाग कर पड़ोसियों के घर में चला गया। वहां उसने पड़ोसियों को पूरी बात बताई, लेकिन जब तक पड़ोसी पहुंचे, आरोपी घर से भाग गया। एसएचओ गुरविंदर सिंह ने जानकारी दी कि महिला निर्मलजीत कौर को अस्पताल में दाखिल करवाया गया है। वह अभी बयान देने की हालत में नहीं है। पति संदीप सोनू के बयानों के आधार पर कार्रवाई शुरू कर दी गई है। आरोपी ने महिला पर हमला क्यों किया, यह महिला के होश में आने के बाद ही साफ हो पाएगा। आरोपी को पकड़ने के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है।

  • पंजाब में कल से बदलेगा मौसम का मिजाज, दो दिन बारिश के आसार

    पंजाब में कल से बदलेगा मौसम का मिजाज, दो दिन बारिश के आसार

    चंडीगढ़ः पंजाब में मानसून एक बार फिर से एक्टिव होने जा रहा है। इसके तहत रविवार व सोमवार को राज्य के कई जिलों में तेज हवाओं के बीच वर्षा हो सकती है। अगस्त माह में मानसून ने बेरुखी दिखाई थी जिसका नतीजा यह रहा कि पंजाब में सामान्य से 60 प्रतिशत कम वर्षा हुई। अब सितंबर में भी अभी तक वर्षा नहीं हुई है। मौसम वैज्ञानिकों की मानें तो कल से मानसून फिर से एक्टिव हो रहा है। जिससे पंजाब में वर्षा के आसार है। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार हिमाचल के साथ लगते जिलों में सामान्य से दरमियानी वर्षा हो सकती है।

    होशियारपुर, पठानकोट, कपूरथला, जालंधर, लुधियाना, अमृतसर, रोपड़, पटियाला में रविवार को बादल छाए रहने और कहीं कहीं हल्की वर्षा तो कहीं तेज बारिश होने की संभावना है। वहीं सोमवार को भी मौसम का मिजाज ऐसा ही रहने का पूर्वानुमान है। वैज्ञानिकों की मानें तो 2 दिन बारिश के बाद फिर 10 सितंबर तक मौसम साफ रहेगा। 15 सितंबर के आसपास दोबारा से अच्छी वर्षा हो सकती है जबकि 20 से 23 सितंबर के बाद मानसून की विदाई हो जाती है। गाैरतलब है कि इस साल मानसून की अच्छी वर्षा हुई है।

    मौसम केंद्र चंडीगढ़ के डायरेक्टर डा. मनमोहन सिंह ने कहा कि सितंबर में नमी में कमी आने से लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिलेगी। हालांकि इस माह में मानसून सामान्य ही रहेगा। माैसम का मिजाज बदलने से लाेगाें ने राहत की सांस ली है। पिछले कुछ दिनाें से काफी गर्मी पड़ रही थी। इसके साथ ही राज्य के कई जिलाें में बिजली संकट का लाेगाें काे सामना करना पड़ रहा था।

  • पंजाबः 35 करोड़ रुपए की हेरोइन सहित दंपति गिरफ्तार

    पंजाबः 35 करोड़ रुपए की हेरोइन सहित दंपति गिरफ्तार

    अमृतसरः पंजाब के अमृतसर से एक दंपति को हेरोइन सहित जम्मू-कश्मीर के उधमपुर जिले से गिरफ्तार किया गया है। आरोपी की इनोवा गाड़ी से 7 किलो हेरोइन बरामद हुई है। आरोपी दंपति रामतीर्थ रोड अमृतसर के रहने वाले हैं और हेरोइन की खेप लेने जम्मू-कश्मीर पहुंचे थे और खेप लेकर अमृतसर वापिस आ रहे थे।

    मुखबिर से मिली सूचना पर पुलिस ने वाहन को रोक कर उदयपुर में चेक किया तो हेरोइन बरामद हुई है। आरोपियों की पहचान लवप्रीत सिंह और उसकी पत्नी मनदीप कौर के रूप में हुई है। इनोवा कार और हेरोइन को जब्त कर लिया गया है। नशे की अंतरराष्ट्रीय कीमत 35 से 49 करोड़ रुपये बताई जाती है। दंपति के खिलाफ उधमपुर थाने में विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। जम्मू-कश्मीर पुलिस ने आरोपी से पूछताछ शुरू कर दी है कि दवा कहां से आई और इसकी आपूर्ति कहां से की जानी थी। दंपति ने प्रारंभिक जांच में बताया कि वे इसकी आपूर्ति पंजाब में करने वाले थे।

    पंजाब में हेरोइन की मांग को पूरा करने के लिए जम्मू-कश्मीर एक नया रास्ता बनता जा रहा है। पाकिस्तान में तस्कर अब इसी रास्ते से पंजाब में ड्रग्स ला रहे हैं। पहले भी जम्मू-कश्मीर से आने वाले ट्रकों और वाहनों से हेरोइन की खेप मिल चुकी है। पिछले साल जम्मू-कश्मीर पुलिस ने अमृतसर और तरनतारन से कुछ युवकों को गिरफ्तार किया था, जो पंजाब में हेरोइन की सप्लाई करके जम्मू-कश्मीर में आतंकवादी संगठनों को पैसे पहुंचाते थे।

  • बड़ा झटकाः PGI में डबल हुआ प्राइवेट और वीआईपी रूम का किराया  

    बड़ा झटकाः PGI में डबल हुआ प्राइवेट और वीआईपी रूम का किराया  

    चंडीगढ़ : पीजीआई ने प्राइवेट रूम और वीआईपी रूम का किराया बढ़ा दिया है। पीजीआई का प्राइवेट रूम अब प्रशासन के सिटको के होटल के लग्जरी रूम से भी महंगा हो गया है। पीजीआई का प्राइवेट रूम का किराया 1900 रुपए की बजाए अब 3500 रुपये हो गया है, इसमें डाइट चार्ज और लैब चार्जेज शामिल हैं। जबकि सिटको के होटल पार्क व्यू के एक लग्जरी रूम की अगर बात करें तो यहां का किराया एक दिन का 2,256 रुपये हैं। अगर पार्क व्यू होटल में कोई डीलक्स रुम लेता है तो उसका किराया 2,444 रुपये है, इसमें कस्टमर को ब्रेकफास्ट भी उपलब्ध है।

    पीजीआई में पहले प्राइवेट रूम 1900 रुपये का था। 84 फीसद तक बढ़ाया प्राइवेट रूम का किराया पीजीआई ने वर्ष 2013 में आखिरी बार प्राइवेट और वीआईपी रूम का किराया बढ़ाया था। अब पीजीआई प्रशासन की ओर से इन कमरों के किराए में 84 से 85 फीसद तक का इजाफा किया है। पीजीआई में वीआईपी रूम का किराया 3400 रुपए की बजाए अब 6500 रुपये का हो गया है। इसमें डाइट चार्ज और लैब चार्जेज शामिल हैं।

    पीजीआई के डिप्टी डायरेक्टर कुमार गौरव धवन ने बताया वर्ष 2013 में प्राइवेट रूम 950 रुपये का था, जो बढ़ाकर 1900 रुपये किया था, अब यह रूम 3500 रुपये का हो गया है। 2013 में वीआईपी रूम 1500 रुपये का था, उसे बढ़ाकर तीन हजार रुपये किया गया था, अब यह बढ़कर 6500 रुपये हो गया है। पीजीआई में प्राइवेट रूम लेते समय पहले मरीजों को सिक्योरिटी अमाउंट आठ हजार रुपये देने पड़ते थे, अब मरीजों को 25 हजार रुपये देने पड़ेंगे।