Blog

  • Punjab : पूर्व मंत्री आशु को लेकर राजा वडिंग का आया बयान, इस गुट ने बनाई दूरी, देखें वीडियो

    Punjab : पूर्व मंत्री आशु को लेकर राजा वडिंग का आया बयान, इस गुट ने बनाई दूरी, देखें वीडियो

    लुधियाना : पंजाब प्रदेश कांग्रेस के प्रदेश प्रधान और लुधियाना से सांसद अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने बचत भवन नजदीक अपने सरकारी दफ्तर की शुरूआत की। वडिंग ने कांग्रेस वर्करों के साथ बैठक भी की। वड़िंग की बैठक में जिला कांग्रेस की गुटबाजी जगजाहिर हो गई। पूर्व कैबिनट मंत्री भारत भूषण आशू के पूरा गुट उद्घाटन समारोह से गैरहाजिर रहा। वड़िंग से सवाल किया गया है कि क्या आशू उनसे किसी बात को लेकर नाराज है तो वड़िंग ने जवाब दिया कि मेरी किसी से कोई नाराजगी नहीं है।

    अगर फिर भी कोई नाराज है तो उसे मनाने की कोशिश की जाएगी। वड़िंग ने कहा कि जल्द ही दफ्तर का टाइम टेबल भी लोगों को बताया जाएगा। उन्होंने कहा कि जालंधर में हुई उप-चुनाव की हार की वह खुद जिम्मेवारी लेते है। वड़िंग ने कहा कि जालंधर उप-चुनाव में सरकार ने धक्केशाही की है।

    पत्रकारों ने वड़िंग से सवाल किया कि क्या वह लुधियाना में रहेंगे या गिद्दड़बाहा में इस सवाल पर वड़िंग ने कहा कि आने वाले समय में शहर में वह अपना घर लेंगे। फिलहाल अभी किराए पर मकान लिया हुआ है। वड़िंग ने कहा कि मैं गिद्दड़बाहा में तीन बार विधायक रहा हूं लेकिन मेरा घर वहां नहीं है। बिट्टू का घर लुधियाना में था, लेकिन लोगों के लिए हमेशा बंद रहा है।

     

  • Jalandhar: Amritpal Singh के भाई को कोर्ट लेकर पहुंची पुलिस, देखें वीडियो

    Jalandhar: Amritpal Singh के भाई को कोर्ट लेकर पहुंची पुलिस, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: खडूर साहिब के सांसद अमृतपाल के भाई हरप्रीत सिंह और उसके साथ को कुछ दिन पहले लुधियाना से जालंधर आते समय हाईटेक नाके पर गिरफ्तार किया गया था। इस दौरान दोनों के कब्जे से पुलिस ने 4 ग्राम आईस बरामद की थी। वहीं पुलिस ने दोनों को आईस देने वाले लुधियाना के संदीप को भी गिरफ्तार कर लिया। जिसके बाद पुलिस ने अमृतपाल के भाई और उसके साथी का कोर्ट से रिमांड मांगा था। लेकिन रिमांड ना मिलने पर कोर्ट ने दोनों को जुडिशियल कस्टडी में भेज दिया था।

    इस मामले को लेकर पुलिस ने सेशन कोर्ट का रुख किया और क्रिमिनल रिवीजन अर्जी दाखिल की थी। वहीं इस मामले को लेकर पुलिस अमृतपाल सिंह के भाई को सेशन कोर्ट में पेशी के लिए लेकर आई है। बता देंकि इससे पहले निचली कोर्ट में रिमांड ना मिलने पर कोर्ट ने दोनों को जुडिशियल कस्टडी में भेज दिया था। इस मामले को लेकर पुलिस ने सेशन कोर्ट का रुख किया और क्रिमिनल रिवीजन अर्जी दाखिल की थी। वहीं इस मामले को लेकर पुलिस अमृतपाल सिंह के भाई को सेशन कोर्ट में पेशी के लिए लेकर आई है। जहां सुनवाई के दौरान कोर्ट से पुलिस 2 दिनों का रिमांड हासिल हुआ है।

  • Punjab: रंजिश को लेकर चलें ईंट-पत्थर, इलाके में दहशत का माहौल, देखें वीडियो

    Punjab: रंजिश को लेकर चलें ईंट-पत्थर, इलाके में दहशत का माहौल, देखें वीडियो

    फिरोजपुरः पुरानी रंजिश को लेकर एक-दूसरे पर ईंट-पत्थरों से हमला करने का मामला सामने आया है। मामला फिरोजपुर की इंदिरा कॉलोनी चुंगी नंबर-7 फिरोजपुर कैंट का है। जिसमें रंजिश को लेकर घर पर ईंट-पत्थर बरसाए गए है। जिससे परिवार सहित इलाके में दहशत का माहौल पाया जा रहा है।

    घटना संबंधी पीड़ित से बात की तो उसने बताया कि पुरानी रंजिश को लेकर कुछ लोगों ने उनके घर पर ईंट-पत्थरों से हमला किया है। जिससे घर को काफी नुक्सान पहुंचा है। घर के दरवाजे और खिड़कियां टूट गई है। परिवार वालों ने किसी तरह अंदर घुसकर अपनी जान बचाई है। पीड़ित ने आरोप लगाया कि घटना संबंधी पुलिस को भी सुचना दे दी गई है, लेकिन अभी तक कोई भी अधिकारी मौके पर पहुंचा। पीड़ित परिवार ने आरोपियों पर सख्त कार्रवाई करते इंसाफ दिलाने की मांग की है।

  • Jalandhar: हाल ए बेहाल हुआ Civil Hospital का जच्चा-बच्चा वार्ड, घरों से पंखे लेकर पहुंचे लोग, देखें वीडियो

    Jalandhar: हाल ए बेहाल हुआ Civil Hospital का जच्चा-बच्चा वार्ड, घरों से पंखे लेकर पहुंचे लोग, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: सिविल अस्पताल में लाइट गुल होने से उस समय प्रशासन की पोल खुली, जब सिविल अस्पताल में पिछले 3 घंटे से लाईट ना होने से जच्चा-बच्चा वार्ड में मरीज और उसके परिजन भीषण गर्मी में परेशान हो गए। इस दौरान मरीज घरों से पंखे लेकर अस्पताल में पहुंचे। मिली जानकारी के मुताबिक इस मामले को लेकर एक मीडिया कर्मी ने लोगों से बात करने की कोशिश की, लेकिन उसे सिविल अस्पताल की गाइडलाइंस का हवाला देते हुए कैमरा बंद करने के लिए कह दिया गया।

    जिसके बाद वहां पर मौजूद लोगों ने परेशान हो रहे लोगों को अपने मोबाइल में कैद कर लिया। उक्त वीडियो में देखा जा सकता है मरीज और परिजन वहां पर हाथों में पंखे लेकर कुर्सियों पर बैठे हुए है। वहीं अन्य वीडियो में बच्चे के साथ आया व्यक्ति छोटा टेबल फैन साथ लेकर सिविल अस्पताल पहुंचा है। इस मामले को लेकर डॉक्टरों से बात करने की कोशिश की गई, लेकिन उन्होंने इस मामले को लेकर दूरी बनाए रखी।

  • 70 करोड़ की लागत से तैयार हो रहा Bridge ध्वस्त, टला बड़ा हादसा

    70 करोड़ की लागत से तैयार हो रहा Bridge ध्वस्त, टला बड़ा हादसा

    रुद्रप्रयागः उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग जिले में 70 करोड़ की लागत से बन रहा सिग्नेचर ब्रिज ढह गया। बताया जा रहा है कि जो बनने से पहले ही ध्वस्त हो गया। यह पहला सिग्नेचर ब्रिज रुद्रप्रयाग के समीप नरकोटा में बनने जा रहा था। राहत की बात यह है कि हादसे में किसी भी प्रकार की जनहानि नहीं हुई है। सूचना मिलने पर जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी नंदन सिंह रजवार के साथ ही प्रशासनिक अधिकारी भी मौके पर पहुंचे।

    सिग्नेचर ब्रिज ध्वस्त होने के बाद कार्यदायी संस्था और एनएच लोनिवि की कार्यशैली भी सवालों के घेरे में आ गई है। जानकारी के अनुसार, बीते गुरुवार शाम 4 बजे के करीब नरकोटा गांव में बन रहा पुल ढह गया। जब सिग्नेचर पुल का एक हिस्सा ढहा तो उस दौरान उसके आस-पास मजदूर मौजूद थे। पुल के टूटने की आहट सुनते ही किसी तरह भागकर उन्होंने अपनी जान बचाई। वहीं सूचना मिलने पर जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी नंदन सिंह रजवार के साथ ही प्रशासनिक अधिकारी भी मौके पर पहुंचे।

    बता दें कि ऑल वेदर रोड परियोजना के तहत ऋषिकेश-बदरीनाथ हाईवे पर नरकोटा में 110 मीटर का सिग्नेचर ब्रिज का निर्माण हो रहा है। इससे पहले जुलाई 2022 में भी ब्रिज की शटरिंग को नुकसान पहुंचा था। जिसमें 4 मजदूरों की मौत हो गई थी।

  • दुनिया के सबसे ऊंचे Bridge पर इस दिन चलेगी पहली Train

    दुनिया के सबसे ऊंचे Bridge पर इस दिन चलेगी पहली Train

    नई दिल्ली :  रियासी जिले में बने दुनिया के सबसे ऊंचे ब्रिज पर 15 अगस्त को पहली ट्रेन चलेगी। इस ब्रिज पर 20 जून को ट्रेन का ट्रायल रन हुआ था। इससे पहले 16 जून को ब्रिज पर इलेक्ट्रिक इंजन का ट्रायल हुआ था। अब करीब 2 दशक के बाद चिनाब नदी पर बना ये ब्रिज बनकर तैयार हो गया है।

    यह ब्रिज 40 किलो तक विस्फोटक और रिक्टर स्केल पर 8 तीव्रता तक का भूकंप भी झेल सकता है। इस ब्रिज को अगले 120 साल के लिए बनाया गया है। यह ब्रिज पेरिस के एफिल टावर से 29 मीटर ऊंचा है। एफिल टॉवर की ऊंचाई 330 मीटर है, जबकि 1.3 किमी लंबे इस ब्रिज को चिनाब नदी पर 359 मीटर की ऊंचाई पर बनाया गया है

  • Punjab: Raja Warring ने Civil Hospital का किया दौरा, आप पर साधे निशाने, देखें वीडियो

    Punjab: Raja Warring ने Civil Hospital का किया दौरा, आप पर साधे निशाने, देखें वीडियो

    लुधियानाः पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष और लुधियाना से सांसद अमरिन्दर सिंह राजा वारिंग आज लुधियाना के सिविल अस्पताल कार दौरा करने पहुंचे, जहां पर कुछ स्थानीय कांग्रेस नेता पिछले कुछ दिनों से अस्पताल में स्टाफ की कमी और अन्य मुद्दों को लेकर भूख हड़ताल पर थे। इसी बीच, राजा वारिंग ने भी अस्पताल का दौरा किया और राज्य सरकार पर अस्पताल में पर्याप्त सुविधाएं उपलब्ध न कराने के आरोप लगाए।

    राजा वारिंग ने सरकार को घेरते हुए कहा कि राज्य सरकार सिविल अस्पताल में कर्मचारियों की कमी के साथ-साथ अन्य बुनियादी सुविधाएं प्रदान करने में विफल रही है। जबकि राज्य के स्वास्थ्य मंत्री ने दावा किया था कि अस्पतालों की हालत ठीक है, लेकिन हालात बदतर होते जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि देश में हो रहे रेल हादसों के बीच लुधियाना से बीजेपी के वरिष्ठ नेता और रेल राज्य मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू को भी अपनी जिम्मेदारी ठीक से निभाने को कहा। इसी तरह उन्होंने किसानों के दिल्ली कूच का भी समर्थन किया।

    सांसद मैंबर के दौरे को लकेर अस्पताल की वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी डॉ. मनदीप कौर सिद्धू ने कहा कि यहां कुछ लोग बैठे हुए थे, जिन्होंने ए.डी.सी. को एक मांग पत्र भी सौंपा था और वह भी वहीं संसद के साथ प्रोटोकॉल पर चर्चा करने के लिए मौजूद थे।

  • Microsoft के server ठप होने से मचा हड़कंप, सरकार ने बुलाई Emergency बैठक

    Microsoft के server ठप होने से मचा हड़कंप, सरकार ने बुलाई Emergency बैठक

    नई दिल्लीः माइक्रोसॉफ्ट सर्वर के ठप्प होने को लेकर दुनियाभर में विमान सेवाएं के साथ बैंक और मीडिया सेक्टर के प्रभावित होने का मामला सामने आया है। सर्वर ठप्प होने से दुनियां भर में हड़कंप मच गया है। वहीं इस मामले को लेकर भारतीय एयरलाइन इंडिगो ने कहा है कि तकनीकी खराबी की वजह से विमान सेवाएं प्रभावित हुई है। कई वमानन कंपनियों के फ्लाइट उड़ान नहीं भर पा रही हैं। माइक्रोसॉफ्ट के सर्वर में दिक्कत आने के बाद अमेरिका, ऑस्ट्रेलिया समेत कई देशों में विमान सेवाएं प्रभावित हुई हैं।

    कई एयरपोर्ट पर चेक-ईन सेवाएं बंद हो चुकी हैं। सबसे ज्यादा अमेरिकी एयरलाइंस सर्विस पर असर पड़ा है। इस मामले को लेकर ऑस्ट्रेलिया सरकार ने आपातकाल बैठक बुलाई है। वहीं सर्वर के दिक्कत आने से ब्रिटिश समाचार चैनल स्काई न्यूज पर लाइव प्रसारण बंद हो गया है। न्यूज एजेंसी की रिपोर्ट के मुताबिक, जर्मनी के बर्लिन एयरपोर्ट से विमानों के टेकऑफ बंद है। वहीं, एयरपोर्ट पर विमान सेवा रोक दी गई है। ब्रिटेन की रेल सेवा में भी तकनीकी खराबी आई है।

     

  • Microsoft का Server हुआ ठप, Banks से लेकर Flights की उड़ान हुई बाधित

    Microsoft का Server हुआ ठप, Banks से लेकर Flights की उड़ान हुई बाधित

    नई दिल्लीः Microsoft के सर्वर ठप होने का मामला सामने आया है। सर्वर ठप्प होने के चलते दुनियाभर में बैंक से लेकर एयरलाइन्स तक की सर्विसेस बाधित हो गई। कंपनी के फोर्म पर पिन मैसेज के मुताबिक, बहुत से विंडोज यूजर को ब्लू स्क्रीन ऑफ डेथ (BSOD) एरर नजर आ रहा है। बताया जा रहा हैकि ये दिक्कत हालिया क्राउड स्क्राइक अपडेट के बाद हो रही है। इस दिक्कत से बड़ी संख्या में लोग प्रभावित हुए हैं। वहीं इस मामले को लेकर माइक्रोसॉफ्ट ने जानकारी देते हुए कहा कि शुक्रवार की सुबह उनकी क्लाउड सर्विसेस बाधित होने की वजह से दुनियाभर के कई इलाकों में दिक्कत हुई है।

    इसकी वजह से एयरलाइन्स की उड़ाने प्रभावित हुई हैं। भारत, अमेरिका समेत कई देशों में विमानों की उड़ान पर इस आउटेज का असर पड़ा है। माइक्रोसॉफ्ट के सर्विस हेल्थ स्टेटस अपडेट के मुताबिक, इस दिक्कत की शुरुआती वजह Azure बैकेंड वर्कलोड के कॉन्फिग्रेशन में किया गया एक बदलाव है, जिसकी वजह से स्टोरेज और कंप्यूटर रिसोर्सेस के बीच बाधा आ रही है और इसकी वजह से कनेक्टिविटी फेलियर की समस्या हुई है।

    इस मामले को लेकर कंपनी का कहना है कि दिक्कत के चलते Microsoft 365 सर्विसेस पर भी असर पड़ा है। वहीं माइक्रोसॉफ्ट के साथ काम करने वाली CrowdStrike ने इस दिक्कत को माना है। CrowdStrike एक साइबर सिक्योरिटी फर्म हैष फर्म के इंजीनियर्स ने उन कंटेंट को खोज लिया है, जिसकी वजह से दिक्कत हुई है और किए गए बदलाव को पहले की तरह कर दिया है।

  • Punjab: इंप्रूवमेंट ट्रस्ट की बड़ी कार्रवाई, अवैध कब्जों पर चलाया पीला पंजा, देखें वीडियो

    Punjab: इंप्रूवमेंट ट्रस्ट की बड़ी कार्रवाई, अवैध कब्जों पर चलाया पीला पंजा, देखें वीडियो

    अमृतसरः न्यू अमृतसर में किए अवैध कब्जे को लेकर प्रशासन सख्त हो गया है। शुक्रवार को इंप्रूवमेंट ट्रस्ट की टीम न्यू अमृतसर पहुंची और कार्रवाई शुरू कर दी। जिसके बाद मौके पर इलाकावासियों ने कार्रवाई का विरोध करना शुरू कर दिया। लोगों का कहना है कि इंप्रूवमेंट ट्रस्ट द्वारा उन्हें परेशान किया जा रहा है। उनके घरों के बाहर बनाई गई कियारियों और थड़ों को तोड़ा जा रहा है। लोगों का कहना है कि यह कब्जे पिछले 15 सालों से हैं। उस समय विभाग ने कार्रवाई क्यों नहीं की।

    दूसरी तरफ इंप्रूवमेंट ट्रस्ट के सुपरिंटेंडेंट राकेश गर्ग ने बताया कि हाईकोर्ट के फैसले के बाद यह कार्रवाई की जा रही है। जिन लोगों ने घरों के बाहर अवैध रूप से अतिक्रमण कर रखा है उन्हें हटाया जा रहा है। मामले को लेकर पूरी रिपोर्ट बनाकर माननीय न्यायालय को सौंपी जाएगी।

    वहीं पुलिस अधिकारियों से बात की तो उन्होंने कहा कि इंप्रूवमेंट ट्रस्ट विभाग द्वारा अवैध कब्जे हटाए जा रहे हैं। यह कार्रवाई शांतिपूर्ण तरीके से की जा रही है। किसी को भी कानून तोड़ने की इजाजत नहीं दी जाएगी।