Blog

  • कपूरथलाः इंसानियत शर्मसार, मकान मालिक ने 9 साल की बच्ची को बनाया हवस का शिकार

    कपूरथलाः इंसानियत शर्मसार, मकान मालिक ने 9 साल की बच्ची को बनाया हवस का शिकार

    कपूरथलाः पंजाब के कपूरथला के बेगोवाल क्षेत्र में एक व्यक्ति ने अपने किरायेदार की 9 साल की बच्ची को हवस का शिकार बनाया है। आरोप है कि उसने बच्ची को 20 रुपए का लालच देकर घर की छत पर बुलाया था। थाना बेगोवाल पुलिस ने बच्ची की मां के बयान पर POCSO एक्ट के तहत FIR दर्ज कर ली है। आरोपी फरार बताया जा रहा है।

    जानकारी अनुसार थाना बेगोवाल पुलिस को दिए बयान में पीड़ित बच्ची की मां ने बताया कि उसका पति जर्मनी में रहता है। करीब एक माह पहले वह विदेश से घर आया। उनके 3 बच्चे हैं, जिनमें 12 साल और 09 साल की दो लड़कियां और एक साल का बेटा है। वे 4 साल से बलदेव सिंह उर्फ मुंडा के घर पर किराये पर रह रहे हैं। महिला ने बताया कि रविवार को वह अपने बेटे को साथ लेकर दवा लेने बाइक पर शहर से बाहर गए हुए थे।

    दोनों बच्चियां घर पर ही थी। वह शाम करीब साढ़े 3 बजे घर लौटे तो उसे देखकर उसकी छोटी बेटी रोने लगी। पूछने पर बच्ची ने बताया कि बलदेव अंकल ने उसे छत से आवाज देकर बुलाया। इसके बाद उसे 20 रुपए दिए। इसके बाद उसे कमरे में बुला लिया और गलत हरकतें कीं। पुलिस ने पीड़ित बच्ची की मां के बयान पर मकान मालिक बलदेव सिंह के खिलाफ विभिन्न धाराओं में केस दर्ज किया है। आरोपी वारदात के बाद से ही फरार है। पुलिस उसकी गिरफ्तारी के प्रयास में लगी है।

  • पंजाबः फंड की हेराफेरी मामले में आरोपी शिक्षा विभाग के 2 अधिकारी सहित 4 गिरफ्तार

    पंजाबः फंड की हेराफेरी मामले में आरोपी शिक्षा विभाग के 2 अधिकारी सहित 4 गिरफ्तार

    चंडीगढ़ः पंजाब विजिलेंस ब्यूरो ने भ्रष्टाचार विरोधी अभियान के दौरान आज मंगलवार को शिक्षा विभाग के दो अधिकारियों के अलावा दो गैर विभागीय व्यक्तियों को सरकारी फंड की हेराफेरी के आरोप में गिरफ्तार करके उनसे 10,01,120 भी बरामद किए विजिलेंस के प्रवक्ता ने बताया कि ब्यूरो ने ईओडब्ल्यू विंग, लुधियाना में दिनांक 01-11-2022 को मामला दर्ज किया है, जिसमें शासकीय सेवाकालीन प्रशिक्षण केन्द्र गुरदासपुर के प्रधान, अब राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला के प्रधानाध्यापक राकेश गुप्ता, शासकीय सेवाकालीन प्रशिक्षण केन्द्र गुरदासपुर के व्याख्याता, अब प्रधानाध्यापक, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कथलोर के पद पर पदस्थापित रामपाल, पठानकोट जिला कृष्णा टेंट हाउस के मालिक जतिंदर कुमार और तारागढ़ नाम की फर्म के मालिक मुकेश महाजन सिग्मा डेकोरेट को नामज़द किया गया है।

    प्रवक्ता ने आगे बताया कि इस मामले की जांच के दौरान यह पाया गया कि उक्त इन-सर्विस ट्रेनिंग सेंटर गुरदासपुर को प्रशिक्षण केंद्र के लिए आरएमएसए के तहत यह अनुदान मिला है। उक्त योजना के तहत, राकेश गुप्ता, प्राचार्य और रामपाल, व्याख्याता, ने अन्य लोगों के साथ मिलकर धन को हड़पने के लिए फर्जी फर्मों के फर्जी बिल तैयार किए।

    आरोपियों ने सरकारी धन को उनके व्यक्तिगत बैंक खाते में स्थानांतरित कर दिया और इस तरह विभिन्न प्रकार की सेवाओं, कुर्सियों, मेजों, तम्बू और अन्य को किराए पर लेने के लिए जारी किए गए 10,01,120 रुपये के कुल धन का गबन करके राज्य के खजाने को वित्तीय नुकसान हुआ। उन्होंने बताया कि इस जांच के आधार पर यह स्थापित हुआ है कि उपरोक्त आरोपी ने धन का दुरुपयोग किया है। इस संबंध में ब्यूरो ने उक्त सभी आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया है। इस मामले में आगे की जांच जारी है।

  • कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी दविंदर भुट्टो के समर्थन में पहुंचे पूर्व केंद्रीय मंत्री सचिन पायलट

    कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी दविंदर भुट्टो के समर्थन में पहुंचे पूर्व केंद्रीय मंत्री सचिन पायलट

    कहा कांग्रेस एकजुटता के साथ लड़ेगी चुनाव

    ऊना /सुशील पंडित: हिमाचल के विधानसभा चुनावों में दोनों बड़ी पार्टियां अपना दमखम दिखा रही हैं जिनमें केंद्रीय मंत्री तक सम्मिलित हो रहे हैं। 
    आज जिला मुख्यालय से 5 किलोमीटर दूर समूर कलां में विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं पूर्व उपमुख्यमंत्री राजस्थान सचिन पायलट ने कहा कि मुझे प्रसन्नता हो रही है की कांग्रेस एकजुटता के साथ चुनाव लड़ रही है इसी कड़ी में उन्होंने कुटलैहड़ कांग्रेस प्रत्याशियों की एकजुटता से उत्साहित होकर कहा कि इस बार दविंद्र भुट्टो कुटलैहड़ से विधायक बनकर 32 साल का सूखा हरियाली में बदलेंगे। उन्होंने कहा कि मैं कई वर्षों से चुनावी सभाएं कर रहा हूं लेकिन आज यहां कुटलैहड़ में कांग्रेस की एकता देखकर मुझे यह महसूस हो गया कि लोगों ने कांग्रेस का समर्थन करने का मन बना लिया है। सरकार बदलो हालात बदलो इसलिए भी जरूरी है कि आज महंगाई चरम सीमा पर है बेरोजगार युवा नौकरी पाने के लिए दर-दर की ठोकरें खा रहे हैं इसलिए यह जो हिमाचल में डबल इंजन की सरकार है वह पूरी तरह से विफल हो चुकी है और समूचा देश हिमाचल प्रदेश देख रहा है। सचिन पायलट ने युवाओं का जोश और मातृशक्ति का उत्साह देखकर  कहा कि कांग्रेस की सरकार बनाने का प्रदेश वासियों ने मन बना लिया है इसलिए अपना समर्थन देकर इस प्रदेश को और देश को गूंगी बहरी सरकार से निजात दिलाएं। पायलट ने कहा कि जो कुछ हमने अपने संकल्प पत्र में कहा है वह साक्षर लागू किया जाएगा और प्रदेश वासियों के उत्थान के लिए यह स्कीमें कार्यान्वित की जाएंगी।

    कुटलैहड़ कांग्रेस प्रत्याशी देवेंद्र भुट्टो ने कहा कि जनसभा व नुक्कड़ सभा में महिलाओं व युवाओं का जोश ही ब्यां कर रही है कि इस बार कुटलैहड़ में कांग्रेस की लहर है।  उन्होंने आरोप लगाया कि पूरे प्रदेश में कुटलैहड़ ऐसा क्षेत्र होगा, यहां पर बेटा टेंडर ले रहा है, जबकि पिता फीते काट रहा है। उन्होंने कहा कि कंवर हर बार चुनावों के समय पानी की समस्या हल करने की बात कहते है, लेकिन अभी भी कई गांवों में पानी की समस्या जस की तस बनी हुई है। पिछले 20 वर्ष के बाद भी क्षेत्र के विकास के लिए कुछ नहीं कर पाए। अगर कोई फरियादी उन के पास जाता है, तो सिर्फ यही कहते हैं कि करी देना, होई जाना, मिली लेंगे। ये शब्द बोल कर अपना पल्ला झाड लेते हैं। उन्होंने कहा कि कुटलैहड़ में ट्रैक्टर की सबसिडी को लेकर महा घोटाला हुआ है। क्षेत्र के युवाओं के लिए न तो कोई खेल मैदान ला पाए और न ही कोई उद्योग। युवाओं को उनकी डिग्रीयों के हिसाब से बकरी, गाय व सुअर बांटे गए। गाय बकरी बांटने में भी घोटाला किया। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में लूट खसूट करने वाले को बक्शा नहीं जाएगा। भुट्टो ने कहा कि मैं विश्वास दिलाता हूं हम बड़ी ईमानदारी से काम करेंगे, जो 20 साल में नहीं किया वो एक वर्ष में करके दिखाएंगे
    इस मौके पर प्रदेश सह प्रभारी गुरकीरत सिंह कोटली, प्रचार प्रसार समिति सहअध्यक्ष कुलदीप कुमार, कांग्रेस प्रत्याशी दविंद्र भुट्टो, जिला अध्यक्ष रणजीत राणा, ब्लॉक अध्यक्ष राम आसरा शर्मा, प्रदेश प्रवक्ता डॉ विजय डोगरा, चुनाव प्रबंधन प्रभारी सुरेंद्र ठाकुर, महासचिव विवेक शर्मा विक्रम शर्मा ,सचिव देशराज मोदगिल, देशराज गौतम,सुमित शर्मा, संजीव सैनी, सेवादल अध्यक्ष दौलत राम, चौधरी मेहर सिंह, प्रदेश एससी सेल संयोजक लेखराज भारती, ब्लॉक कार्यकारी अध्यक्ष विवेक मिंका, सुरेश शर्मा, प्रदेश सचिव सेवादल भूषण शर्मा, जिला महासचिव केसी शर्मा, यूथ कांग्रेस जिलाध्यक्ष राघव राणा, युवा प्रदेश प्रवक्ता शोभित गौतम, जिला प्रवक्ता सौरव सेखड़ी, ब्लॉक अध्यक्ष मुनीष वैंस, ब्लॉक एनएसयूआई अध्यक्ष अभय शर्मा, जिला परिषद सदस्य सत्या देवी, महिला कांग्रेस अध्यक्ष कंचन देवी, बीडीसी अक्षर बीबी, जगत राम, सतपाल, पूर्व बीडीसी अध्यक्ष मीना कुमारी, इत्यादि उपस्थित रहे।
  • पंजाबः ढांडारी कलां में तैनात पटवारी रंगे हाथ रिश्वत लेते काबू

    पंजाबः ढांडारी कलां में तैनात पटवारी रंगे हाथ रिश्वत लेते काबू

    लुधियाना: पंजाब विजिलेंस ब्यूरो ने भ्रष्टाचार के खिलाफ अपने अभियान के दौरान आज लुधियाना के ढांडारी कलां में तैनात एक राजस्व पटवारी मंदीप सिंह और एक निजी व्यक्ति सोनी को 5,000 रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ पकड़ा। विजिलेंस ब्यूरो (वीबी) के एक सरकारी प्रवक्ता ने आज यहां यह जानकारी देते हुए बताया कि लुधियाना शहर के कबीर नगर निवासी दलजीत सिंह की शिकायत पर पटवारी मंदीप सिंह को गिरफ्तार किया गया है।

    उन्होंने बताया कि शिकायतकर्ता ने वीबी से संपर्क किया है और आरोप लगाया है कि उक्त पटवारी और उसका बिचौलिया उसकी मां के नाम पर पंजीकृत एक भूखंड का रिकॉर्ड प्रदान करने के लिए 5000 रुपये की मांग कर रहे थे। उसने आगे कहा कि वह पहले ही 1000 रूपये आरोपी बिचौलिए को पहली किश्त के रूप में रिश्वत दे चुका है।

    सूचना की पुष्टि के बाद वीबी टीम ने जाल बिछाया और आरोपी पटवारी और उसके बिचौलिए को रिश्वत लेते हुए मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया। प्रवक्ता ने बताया कि आरोपी के खिलाफ आर्थिक अपराध शाखा, थाना लुधियाना में भ्रष्टाचार निरोधक अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है और आगे की जांच की जा रही है।

  • जालंधरः बाइक ने दिया धोखा, तस्कर चढ़ा पुलिस के हत्थे

    जालंधरः बाइक ने दिया धोखा, तस्कर चढ़ा पुलिस के हत्थे

    जालंधर/हर्ष कुमारः थाना पतारां की पुलिस ने एक व्यक्ति को हेरोइन सहित गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान बलविंदर कुमार उर्फ हनी पुत्र सूच्चा राम निवासी मुबारकपुर शेखे गांव के रूप में हुई है। थाना प्रभारी अर्शदीप कौर ने बताया कि एसआई जसपाल सिंह पुलिस पार्टी सहित गश्त व चैकिंग के दौरान नहर कंगनीवाल में मौजूद थे। उसी दौरान बाइक पर सवार होकर एक व्यक्ति उन्हें देखकर घबराकर अपनी बाइक को पीछे की ओर मोड़ कर भागने की कोशिश करने लगा। बाइक खराब होने के कारण वहीं रूक गई।

    पुलिस को देख आरोपी ने अपनी जेब से लिफाफा निकाल सड़क के किनारे फेंक दिया और भागने की कोशिश करने लगा। मौके पर तैनात पुलिस मुलाजिमों ने उसके फेंके हुए लिफाफे को चैक किया तो लिफाफे में से 5 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस आरोपी को अदालत में पेश कर रिमांड हासिल करेंगी, ताकि और खुलासे हो सके कि वह सप्लाई कहां से लेकर आया था और कहां देने जा रहा था।

  • पंजाबः पूर्व SHO और ASI सहित 3 पर FIR दर्ज, जाने मामला

    पंजाबः पूर्व SHO और ASI सहित 3 पर FIR दर्ज, जाने मामला

    लुधियानाः पंजाब के जिला लुधियाना के कस्बा मुल्लांपुर में पूर्व एसएचओ और एएसआई समेत 3 लोगों पर थाना दाखा की पुलिस ने मामला दर्ज किया है। रविंदरपाल सिंह ने डीएसपी दाखा को 11 फरवरी 2022 को शिकायतकत दी थी। रविंदरपाल सिंह ने शिकायत में लिखा था कि एएसआई चमकौर सिंह (रिटायर्ड) ने आर्म्स एक्ट के तहत फार्च्यूनर गाड़ी जीरकपुर से रिकवर की थी। यह गाड़ी फिरोजपुर रोड पर एक पैलेस के बाहर से पिस्टल की नोक पर छीनी गई थी। इस गाड़ी का मालिक लुधियाना का रहने वाला है। गाड़ी के मालिक को पुलिस ने नो डयूज लिख कर दे दिया था, यानि कि गाड़ी मिली नहीं। बताया जा रहा है कि गाड़ी के मालिक को कंपनी से क्लेम मिल गया था।

    उस गाड़ी को मालखाना में जमा करवाने की जगह पूर्व एएसआई चमकौर सिंह और एसएचओ प्रेमजीत सिंह खुद इस्तेमाल करने लगे। आरोपियों ने गाड़ी पर जाली नंबर लगा लिया। गाड़ी का असल नंबर PB-11FU-0501 था। बाद में आरोपियों ने गाड़ी पर PB-10AZ-1500 नंबर की प्लेट लगा दी। ये गाड़ी अक्सर प्रेम सिंह ही चलाता था। कई बार यह गाड़ी एयरपोर्ट तक भी गई है। एसएचओ का रुतबा होने के कारण कोई पुलिस कर्मी प्रेमजीत को नाकाबंदियों पर रोक कर कागजात आदि पूछने की हिम्मत तक नहीं करता था।

    जैसे गाड़ी पर लगे जाली नंबर प्लेट की बात जगजाहिर होने लगी तो रविंदरपाल ने इसकी शिकायत डीएसपी को दी थी। वहीं एक अन्य आरोपी जगसीर सिंह बैक साइड पंडोरी नर्सिंग होम,मंडी मुल्लांपुर ने बयान लिखवाया था कि उक्त गाड़ी उसने लुधियाना कार बाजार से खरीदी है और जाली नंबर का पता लगने पर उसने यह गाड़ी वापस कर दी है। जगसीर द्वारा लिखवाया बयान संदिग्ध होने पर जांच और बढ़ाई गई। एसएसपी के आदेशों पर आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर दिया गया है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापामारी की जा रही है। बता दें आरोपी प्रेमजीत लुधियाना में सीआईए-1 का प्रभारी भी रहा है। प्रेमजीत सिंह अक्सर विदेशों में ही घुमता रहा है।

  • पंजाबः सेवानिवृत्त पटवारी रिश्वत लेते गिरफ्तार

    पंजाबः सेवानिवृत्त पटवारी रिश्वत लेते गिरफ्तार

    चंडीगढ़ः पंजाब विजिलेंस ब्यूरो ने भ्रष्टाचार के खिलाफ अपने अभियान के दौरान मंगलवार को एक सेवानिवृत्त पटवारी हरबंस सिंह को 13,000 की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया है। इस बात का खुलासा करते हुए आज यहां विजिलेंस के एक आधिकारिक प्रवक्ता ने बताया कि पटवारी हरबंस सिंह को लहरगागा के राजिंदर सिंह की शिकायत पर गिरफ्तार किया गया है।

    उन्होंने बताया कि शिकायतकर्ता ने विजिलेंस से संपर्क किया और आरोप लगाया कि उक्त पटवारी ने अपने परिवार के प्लॉट के इंतकाल के पंजीकरण के लिए 13,000 लिए हैं। विजिलेंस ने उसकी शिकायत की जांच के बाद आरोपी पटवारी के खिलाफ रिश्वत का मामला दर्ज कर आज उसे गिरफ्तार कर लिया है। उन्होंने बताया कि आरोपी के खिलाफ आर्थिक अपराध शाखा, थाना पटियाला के विजिलेंस में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है और आगे की जांच जारी है।

  • पंजाबः 4 IAS और 7 PCS अधिकारियों के हुए तबादले

    पंजाबः 4 IAS और 7 PCS अधिकारियों के हुए तबादले

    चंडीगढ: पंजाब में एक बार फिर से प्रशासनिक फेरबदल किया है। सरकार द्वारा जारी सूचि के तहत 4 IAS सहित 7 PCS अधिकारियों के तबादले किए गए है। जालंधर नगर निगम के कमिश्नर दविंदर सिंह का भी तबादला किया गया है। देखें लिस्ट

  • जालंधरः लखबीर लंडा गैंग के 5 सदस्य पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार, हथियार बरामद

    जालंधरः लखबीर लंडा गैंग के 5 सदस्य पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार, हथियार बरामद

    जालंधर/हर्ष कुमारः देहाती पुलिस ने विदेश में बैठे लखबीर लंडा गैंग के 5 सदस्यों को काबू किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 2 रिवाल्वर .32 बोर, 1 पिस्तौल, 3 जिंदा रौंद, 4 चले हुए रौंद और 3 बाइक बरामद किए है। आरोपियों की पहचान संजीव कुमार उर्फ नानू पुत्र कुलविंदर सिंह निवासी मलियां करतारपुर, संदीप कुमार उर्फ साबी पुत्र बूटा सिंह निवासी गांव धीरपुर, करतारपुर, गुरबीर सिंह उर्फ गिन्नी पुत्र मंजीत सिंह निवासी गांव खुर्दपुर, आदमपुर, मंजीत सिंह उर्फ मन्न पुत्र कशमीर सिंह निवासी गांव धुनकपुर कलां, अमृतसर, लवप्रीत सिंह उर्फ चीन्नी पुत्र लखविंदर सिंह गांव धनकपुर कलां अमृतसर के रूप में हुई है।

    एसएसपी देहात के स्वर्णदीप सिंह और एसपीडी सरबजीत सिंह बाहिया ने बताया कि थाना फिल्लौर के इंस्पेक्टर सुरिंदर कुमार को गुप्त सूचना मिली थी कि मुकद्दमा 315/22 में फरार चल रहे 2 आरोपी भोगपुर के गांव चक्क झंडू में छुपे हुए है। फिल्लौर और आदमपुर पुलिस ने सांझा ऑप्रेरशन चलाकर आरोपियों को पकड़ने के लिए गांव में रेड की तो उसी दौरान गांव में घर में छिपे 6 आरोपियों ने पुलिस पर फायरिंग कर गन्ना के खेते में छिप गए। आरोपियों को पकड़ने के लिए अलग-अलग थानों की पुलिस और सीआईए स्टाफ की पुलिस ने ड्रोन और दूरबीन की मदद से 5 आरोपियों को खेतों से काबू कर लिया। पुलिस ने बताया कि आरोपियों का एक साथी अभी भी पकड़ से बाहर है। जिसे पकड़ने के लिए पुलिस उसकी तालाश में जुटी हुई है। 

  • जनता की नहीं अपने वर्चस्व की लड़ाई लड़ रहे हैं कांग्रेसी: सतपाल सत्ती

    जनता की नहीं अपने वर्चस्व की लड़ाई लड़ रहे हैं कांग्रेसी: सतपाल सत्ती

    भाजपा प्रत्याशी ने नुक्कड़ सभाओं में किया चुनाव प्रचार

    ऊना/सुशील पंडित: ऊना विधानसभा क्षेत्र से भाजपा के प्रत्याशी सतपाल सिंह सत्ती ने चुनाव प्रचार को गति प्रदान करते हुए मंगलवार को भी विधानसभा क्षेत्र के कई गांव में नुक्कड़ सभाओं को संबोधित किया।
    मंगलवार को सतपाल सिंह सत्ती ने विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत सनोली, मजारा, मलूकपुर, अजोली, छतरपुर, लबेरिया मोहल्ला, नगर परिषद मैहतपुर के वार्ड 6 और 7 में नुक्कड़ सभा को संबोधित किया। सपा सिंह सती ने कहा कि विधानसभा चुनाव में कांग्रेस नीति और नेतृत्व विहीन हो चुकी है। सत्ता प्राप्ति के लिए कांग्रेस के नेता हवा हवाई घोषणाएं कर रहे हैं जबकि हालत यह है कि कांग्रेस के नेताओं में अपनी अपनी डफली अपना अपना राग जैसे हालात पैदा हो चुके हैं।
    मैंने कहा कि कांग्रेस के नेता चुनाव नहीं लड़ रहे हैं अपितु वह वर्चस्व की जंग लड़ रहे हैं और ऐसी लड़ाई में कांग्रेस ने हमेशा जनता के हितों को पूरी तरह अनदेखा ही किया है। सतपाल सिंह सत्ती ने कहा कि मौजूदा सरकार के कार्यकाल में विधानसभा क्षेत्र में जिस तेजी से विकास कार्य हुए हैं, ऐसा विकास कांग्रेसी सरकारों के समय कभी नहीं हो पाया।

    उन्होंने कहा कि आज विधानसभा क्षेत्र की जनता मौजूदा विधायक और कांग्रेस के प्रत्याशी से पिछले 5 साल में किए गए कामों का हिसाब मांग रही है और कांग्रेस के प्रत्याशी और तमाम नेता लोगों से मुंह छुपाते फिर रहे हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की पतली हालत को देखते हुए ही कांग्रेस के कार्यकर्ता बड़ी संख्या में भाजपा का दामन थाम रहे हैं। मौजूदा सरकार के विकास कार्यों से प्रभावित होकर अधिकतर युवाओं में भाजपा के प्रति काफी विश्वास पैदा हुआ है। उन्होंने कहा कि युवाओं के इस विश्वास को भाजपा कभी टूटने नहीं देगी। सतपाल सिंह सत्ती ने कहा कि भाजपा विकास के मुद्दे पर चुनाव मैदान में उतरी है लेकिन कांग्रेस के नेता विकास के मामले पर बात करने का साहस नहीं जुटा पा रहे।
    भाजपा प्रत्याशी सतपाल सिंह सत्ती के चुनाव प्रचार अभियान में जखेड़ा गांव में हुई नुक्कड़ सभा के दौरान 40 से अधिक युवाओं ने कांग्रेस छोड़कर भाजपा का दामन थामा। भाजपा में शामिल होने वाले युवाओं में कांग्रेस के युवा नेता प्रदीप कालिया और युवा इंटक के अध्यक्ष रजत कालिया समेत 40 युवा शामिल रहे। इस मौके पर रजत कालिया ने कहा कि मौजूदा विधायक 5 वर्ष तक उनके गांव में आए ही नहीं। जबकि सतपाल सिंह सत्ती ने चुनाव हारने के बावजूद उनके गांव के साथ-साथ विधानसभा क्षेत्र के हर गांव में विकास के रथ को तेजी से घुमाया है। उन्होंने कहा कि सतपाल सिंह सत्ती की विकास पसंद सोच के चलते ही वह भाजपा के साथ जुड़े हैं और आने वाले विधानसभा चुनाव में सतपाल सिंह सत्ती को भारी मतों से जीत दिलाने के लिए जी-जान से काम करेंगे।