Blog

  • उप मुख्यमंत्री मंगलवार को करेंगे सतगुरू लाल दास ब्रह्मानंद भूरीवाले गरीबदासी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बीटन का लोकार्पण

    उप मुख्यमंत्री मंगलवार को करेंगे सतगुरू लाल दास ब्रह्मानंद भूरीवाले गरीबदासी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बीटन का लोकार्पण

    ऊना/सुशील पंडित: उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री 16 दिसम्बर(मंगलवार) को ऊना जिला के एक दिवसीय प्रवास पर होंगे। इस दौरान उप मुख्यमंत्री बीटन में सुबह 10.30 बजे सतगुरू लाल दास ब्रह्मानंद भूरीवाले गरीबदासी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बीटन का लोकार्पण करेंगे।

    यह जानकारी सरकारी प्रवक्ता ने दी। उन्होंने बताया कि इसके पश्चात मुकेश अग्निहोत्री जिला में चल रहे विभिन्न विकास कार्यों का निरीक्षण करें। उप मुख्यमंत्री का रात्रि ठहराव गोंदपुर जयचंद में होगा।

  • पानी की समस्या पर वैज्ञानिक अध्ययन करेगा आईआईटी रोपड़, पंजाब सरकार ने दी मंजूरी

    पानी की समस्या पर वैज्ञानिक अध्ययन करेगा आईआईटी रोपड़, पंजाब सरकार ने दी मंजूरी

    चंडीगढ़: पंजाब के पानी की समस्याओं को हल करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए, वित्त मंत्री एडवोकेट हरपाल सिंह चीमा ने आज यहां जल संसाधनों और सीपेज के पैटर्नों के बारे में 1.61 करोड़ रुपये के सूक्ष्म-स्तरीय अध्ययन के लिए सैद्धांतिक मंजूरी की घोषणा की। यह अध्ययन, जो पंजाब राज्य किसान एवं खेत मजदूर कमीशन (पी.एस.एफ.एफ.डब्ल्यू.सी) द्वारा आई.आई.टी रोपड़ के सहयोग से किया जाएगा, प्रदेश के भूगर्भ जल स्तरों के प्रबंधन के लिए प्रभावी समाधान विकसित करने में सहायता करेगा।

    इस पहल के महत्व को रेखांकित करते हुए, वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने कहा कि एक कृषि प्रधान राज्य होने के नाते, पंजाब को पानी की उपलब्धता और इसके टिकाऊ उपयोग से संबंधित गंभीर चुनौतियों का सामना करना पड़ता है। उन्होंने कहा कि यह प्रोजेक्ट प्रदेश के कृषि युग के पुनर्जीवन की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित होगा। उन्होंने कहा कि पी.एस.एफ.एफ.डब्ल्यू.सी द्वारा नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ हाइड्रोलॉजी (एन.आई.एच), रुड़की के सहयोग से किए गए प्रारंभिक मैक्रो-स्तरीय अध्ययन को कृषि सुधारों पर पंजाब विधान सभा कमेटी द्वारा औपचारिक रूप से स्वीकार करने के बाद एक और अधिक विस्तृत सूक्ष्म-स्तरीय अध्ययन का निर्णय लिया गया।

    इस अध्ययन की वैज्ञानिक गहराई के बारे में विस्तार से जानकारी देते हुए, वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने कहा कि सूक्ष्म-स्तरीय अध्ययन में कार्बन डेटिंग और भूगर्भ तथा पानी के भंडारों के आइसोटोप विश्लेषण के साथ-साथ प्रदेश भर में सीपेज के नमूनों की व्यापक जांच सहित उन्नत तकनीकों का उपयोग किया जाएगा। इस अध्ययन के उद्देश्यों में कई महत्वपूर्ण पहलू शामिल हैं, जिनमें हर प्रकार के उपलब्ध जल संसाधनों का ब्यौरा, नीतिगत निर्णयों के लिए एक्विफरों की विशेषता बताना, हेलीकॉप्टर के माध्यम से आधुनिक तकनीकों का उपयोग कर जल संसाधनों का सर्वेक्षण, वैकल्पिक जल संसाधनों की खोज करना, और सीपेज दरों को निर्धारित करने के लिए सूक्ष्म-स्तरीय अध्ययन करना शामिल है।

    अध्ययन के लिए मंजूर वित्तीय आवंटन के बारे में विवरण प्रदान करते हुए वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने कहा कि इस प्रोजेक्ट को कुल 221.65 लाख रुपये के खर्च से फंड किया जाएगा। इस राशि में से, आई.आई.टी रोपड़ अपने संसाधनों से 60.00 लाख रुपये का योगदान देगा, जबकि पंजाब सरकार द्वारा पंजाब राज्य किसान एवं खेत मजदूर कमीशन को 161.00 लाख रुपये का फंड उपलब्ध कराया जाएगा। फंडिंग के बदले आई.आई.टी. रोपड़ व्यापक तकनीकी सहायता प्रदान करेगा, जिसमें डिजाइन और कार्यान्वयन विशेषज्ञता, फील्ड जांच, नमूने एकत्र करना, पोर्टेबल उपकरण लगाना, बुनियादी ढांचा और प्रयोगशाला सुविधाएं, तथा तकनीकी प्रशिक्षण और क्षमता-निर्माण पहल शामिल हैं।

    इस अध्ययन में पांच विस्तृत चरण शामिल हैं, जो आवश्यक फंड प्राप्त होने के 12 महीनों के अंदर पूरा होने के लिए निर्धारित किए गए हैं। पहले चरण में सैंपलिंग साइटों का पता लगाने के लिए एक फील्ड सर्वेक्षण किया जाएगा, दूसरे चरण के दौरान प्रदेश के एक्विफर सिस्टमों का एक हाइड्रोजियोलॉजिकल फ्रेमवर्क विकसित किया जाएगा, तीसरे चरण में प्रदूषण स्तरों का मूल्यांकन करने और स्रोत क्षेत्रों की पहचान करने के लिए हाइड्रो-केमिकल विशेषता और आइसोटोपिक विश्लेषण शामिल होगा, चौथे चरण में नहरी नेटवर्क के विस्तार के लिए क्षेत्रों की पहचान की जाएगी, और पांचवें चरण में प्रबंधन उपायों के लिए सिफारिशें प्रदान की जाएंगी।

    वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने कहा कि आई.आई.टी. रोपड़ के साथ सहयोग प्रदेश सरकार की विज्ञान-आधारित नीति-निर्माण के प्रति प्रतिबद्धता का प्रमाण है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में पंजाब सरकार प्रदेश के किसानों को लाभ पहुंचाने के लिए टिकाऊ और स्थायी समाधान खोजने पर ध्यान केंद्रित कर रही है।

  • Punjab News : बैदवान स्पोर्ट्स क्लब में चली गोलियां, मचा हड़कंप, देखें वीडियो

    Punjab News : बैदवान स्पोर्ट्स क्लब में चली गोलियां, मचा हड़कंप, देखें वीडियो

    पंजाबी सिंगर मनकीरत औलख भी कबड्डी टूर्नामेंट होने वाले थे शामिल

    मोहाली: सोहाना में कबड्डी टूर्नामेंट के बीच गोलियां चलाई गई हैं। इस दौरान एक खिलाड़ी पर फायरिंग हुई है। मिली जानकारी के मुताबिक, बदमाश बोलेरो गाड़ी में सवार होकर आए और घटना को अंजाम दिया गया। इसके बाद मौके से बदमाश फरार हो गए। बताया जा रहा है कि, फायरिंग की घटना पंजाबी सिंगर मनकीरत औलख के आने से कुछ समय पहले ही हुई है। गोली लगने से घायल खिलाड़ी की हालत गंभीर बताई जा रही है। बताया जा रहा है कि, बदमाशों ने 3- से 4 फायर किए हैं।

    यही नहीं बदमाश खिलाड़ी के पास आए और फोटो खींचवाने के बहाने बिल्कुल नजदीक से गोली मारी गई। बदमाशों टारगेट ही घायल खिलाड़ी था। वह सीधा उसी के पास आए और फायरिंग करके मौके से फरार हो गए। इस मामल में गैंगस्टर कनेक्शन भी सामने आ रहा है। फिलहाल मौके पर पुलिस द्वारा मामले की गहाराई से जांच की जा रही है।

    मनकीरत औलख भी कबड्डी टूर्नामेंट में होने वाले थे शामिल
    मिली जानकारी के अनुसार बड्डी टूर्नामेंट में पंजाबी सिंगर मनकीरत औलख भी शामिल होने वाले थे। इसे पहले ही ये फायरिंग की घटना सामने आई है। फिलहाल पुलिस टीम मामले संबंधी जानकारी हासिल करने में जुट गई है।

     

  • हिमाचल सरकार की पहल से विदेश में रोजगार का सपना साकार, ऊना में रोजगार मेले में 61 युवाओं का चयन

    हिमाचल सरकार की पहल से विदेश में रोजगार का सपना साकार, ऊना में रोजगार मेले में 61 युवाओं का चयन

    कुटलैहड़ विधायक विवेक शर्मा ने की रोजगार मेले में शिरकत, चयनित युवाओं को प्रदान किए नियुक्ति पत्र

    ऊना/सुशील पंडित: प्रदेश सरकार युवाओं को विदेशों में सुरक्षित, कानूनी और भरोसेमंद रोजगार उपलब्ध करवाने के लिए पूरी तरह संकल्पबद्ध है। यह बात कुटलैहड़ के विधायक विवेक शर्मा ने जिला रोजगार कार्यालय ऊना में आयोजित विदेशी रोजगार मेला में मुख्यातिथि के रूप में संबोधित करते हुए कही। उन्होंने कहा कि वैश्विक स्तर पर बढ़ती प्रतिस्पर्धा के बीच हिमाचल सरकार ने यह सुनिश्चित करने की दिशा में ठोस कदम उठाए हैं कि प्रदेश के युवाओं को पारदर्शी प्रक्रिया के माध्यम से सुरक्षित रोजगार प्राप्त हो सके। सरकार स्वयं इस पूरी प्रक्रिया की निगरानी कर रही है ताकि युवाओं को किसी भी प्रकार की ठगी, धोखाधड़ी या असुरक्षा का सामना न करना पड़े।

    विवेक शर्मा ने कहा कि यह पहल प्रदेश सरकार की ‘हर युवा को हुनर, हर हुनर को अवसर’ की सोच का सशक्त उदाहरण है। उन्होंने कहा कि विदेशों में विभिन्न क्षेत्रों में कुशल मानव संसाधन की भारी मांग है और हिमाचल प्रदेश के युवा अपनी मेहनत और कौशल के बल पर इस अवसर का भरपूर लाभ उठा सकते हैं।जिला रोजगार अधिकारी ऊना अक्षय शर्मा ने बताया कि यह रोजगार मेला श्रम, रोजगार एवं ओवरसीज प्लेसमेंट विभाग तथा एचपीएसईडीसी के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित किया गया। उन्होंने बताया कि जिला ऊना में यह इस श्रृंखला का दूसरा आयोजन है, इससे पूर्व 27 अक्तूबर को हरोली के पालकवाह में भारी वाहन चालकों के लिए भर्ती अभियान आयोजित किया गया था।

    उन्होंने जानकारी दी कि इस रोजगार मेले में बाइक डिलीवरी राइडर और वेयरहाउस पिकर्स के कुल 100 पदों के लिए 150 से अधिक युवाओं ने भाग लिया। चयन प्रक्रिया के बाद 29 बाइक डिलीवरी राइडर और 32 वेयरहाउस पिकर्स, कुल 61 युवाओं का चयन किया गया।विधायक विवेक शर्मा ने कहा कि यह सरकार द्वारा अपनाया गया अब तक का सबसे सुरक्षित, कानूनी और पारदर्शी मॉडल है, जिससे युवाओं को उनकी योग्यता और कौशल के अनुरूप विदेशों में रोजगार मिलेगा। इससे रोजगार कार्यालयों की कार्यप्रणाली में नवाचार आएगा और युवाओं को हर स्तर पर मार्गदर्शन एवं सहायता प्राप्त होगी।

    इस अवसर पर विधायक विवेक शर्मा ने चयनित युवाओं को नियुक्ति पत्र प्रदान कर उन्हें उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर ब्लॉक कांग्रेस कार्यकारी अध्यक्ष कुटलैहड़ सुरेश दत्त शर्मा, जेएसडीसी ग्रुप ऑफ कंपनियों के कार्यकारी निदेशक गुरजीत सहित बड़ी संख्या में अभ्यर्थी एवं स्थानीय युवा उपस्थित रहे।

  • Deepika की 8 घंटे की वर्क शिफ्ट को लेकर वायरल हुआ Ranveer का वीडियो, यूजर्स ने उठाए सवाल

    Deepika की 8 घंटे की वर्क शिफ्ट को लेकर वायरल हुआ Ranveer का वीडियो, यूजर्स ने उठाए सवाल

    मनोरंजन: साल 2025 में सबसे ज्यादा हाइलाइट मुद्दा फिल्म इंडस्ट्री में 8 घंटे की शिफ्ट को लेकर रहा। यह कंट्रोवर्सी उस समय शुरु हुई जब दीपिका पादुकोण संदीप रेड्डी वांगा की फिल्म स्पिरिट और प्रभास की कल्कि से बाहर हो गई। ऐसा इसलिए हुआ क्योंकि दीपिका ने 8 घंटे की काम की शिफ्ट की उनकी रिक्वेस्ट को मानने से मना कर दिया था। अब इस शिफ्ट पर उनके पति रणवीर सिंह का एक पुराना वीडियो वायरल हो रहा है।

    8 घंटे की शिफ्ट पर सेलिब्रिटीज ने रखी राय

    दीपिका पादुकोण के 8 घंटे की वर्क शिफ्ट की डिमांड को लेकर इंडस्ट्री में मिले-जुले रिएक्शन देखने को मिले। कई सेलिब्रिटीज ने इस बहस पर अपने विचार भी शेयर किए। कुछ लोग एक्ट्रेस के हक में आए तो वहीं कुछ सेलेब्स ने उनका विरोध किया। अब नेटिजन्स ने दीपिका के पति और एक्टर रणवीर सिंह का एक पुराना वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल किया है। इसमें वह 8 घंटे की शिफ्ट पर अपनी राय रखते दिख रहे हैं।

    रणवीर सिंह ने रखी थी अपनी राय

    2022 में एक इंटरव्यू के दौरान रणवीर सिंह ने कहा था कि – ‘कई बार लोग शिकायत करते हैं दूसरे आर्टिस्ट और उनका मैनेजमेंट शिकायत करता है कि यार तुम सबको बिगाड़ रहे हो सब लोग बोलते हैं कि 8 घंटे की शिफ्ट तुम कभी 10-12 घंटे शूटिंग करते हो फिर हम लोगों को भी करना पड़ता है लेकिन अब 8 घंटे में वह चीज जो हम चाहते हैं वह नहीं बनी तो ठीक है ना आप थोड़ी ज्यादा शूटिंग कर लो मैं उस तरह का पार्टनर नहीं हूं जो इसे एक लेन-देन के तौर पर देखता है’।

    बेटी को समय देना चाहती थी एक्ट्रेस

    साल 2018 में दीपिका और रणवीर सिंह की शादी हुई थी। इसके बाद साल 2024 में कपल के घर बेटी का जन्म हुआ था। साल की शुरुआत में एक नई मां के तौर पर फिल्म इंडस्ट्री में शिफ्ट के घंटों के बारे में बात करते हुए दीपिका ने कहा था कि – ‘आज ओवरवर्किंग को कैसे नॉर्मल बना दिया गया है। एक इंसान के शरीर और दिमाग के लिए दिन में 8 घंटे काम करना काफी है। एक इंटरव्यू में दीपिका ने कहा था कि – मुझे ऐसा महसूस होता है कि हमें नई माओं को काम पर लौटने के लिए मदद करने की जरुरत है। मैं इसी की ओर सभी का ध्यान खींचना चाहती हूं। हमने जरुरत से ज्यादा काम करना नॉर्मल मान लिया है हम थकान को कमिटमेंट समझने की भूल करते हैं इंसान के शरीर और दिमाग के लिए दिन में आठ घंटे काम करना काफी है। जब आप स्वस्थ होते हैं तभी आप अपना बेस्ट दे सकते हैं’। वर्कफ्रंट की बात करें तो रणवीर सिंह फिलहाल अपनी हाल ही में आई फिल्म ‘धुरंधर’ से फैंस के दिलों पर राज कर रहे हैं। इसके बाद एक्टर ‘डॉन 3’ की शूटिंग में बिजी हो जाएंगे। वहीं दीपिका शाहरुख के साथ आने वाली फिल्म ‘किंग’ में दिखने वाली हैं।    
  • Himachal News: मुबारिकपुर में आपदा से निपटने के गुर सीख रहे  96 स्वयंसेवक

    Himachal News: मुबारिकपुर में आपदा से निपटने के गुर सीख रहे  96 स्वयंसेवक

    हवाई हमलों व आपदाओं से निपटने की दी जा रही ट्रेनिंग  

    ऊना/सुशील पंडित: नागरिक सुरक्षा स्वयंसेवकों के लिए होमगार्ड्स वाहिनी के ट्रेनिंग सेंटर मुबारिकपुर में  विभिन्न विषयों का प्रशिक्षण शुरू हो गया है।  पांच  दिन के प्रशिक्षण शिविर में नागरिक सुरक्षा स्वयंसेवकों को हवाई हमलों के दौरान अपनी व जनमानस की सुरक्षा करने को लेकर गुर सिखाए जा रहे है ।आपदा की स्थिति को लेकर जान माल की रक्षा करने के गुण विकसित किए जा रहे है ।

    शिवर में नागरिक सुरक्षा , अनुशासन ,   हेल्थ टिप्स, वायरलैस सिस्टम से संबंधित जानकारी दी जा रही है, स्वयंसेवकों को बताया गया कि  स्वयंसेवियों को स्ट्रैचर के बारे में  रिहसल, गांठों के बारे में रिहसल, ओर ड्रिल  परेड के बारे बताया गया। इसके उपरान्त नागरिक सुरक्षा स्वयंसेवकों को नागरिक सुरक्षा की सेवाओं बारे विस्तारपूर्वक जानकारी दी जा रही है।  इस प्रशिक्षण शिविर का आयोजन  12वीं वाहिनी के आदेशक  के आदेशानुसार आयोजित  किया जा रहा है। इस शिविर में गगरेट के 46   स्वयंसेवक व अंब के 50 स्वयंसेवक भाग ले रहे हैं ।

    इस शिविर में 15 महिलाएं भी शामिल है । जिन्हें हवाई हमलों व आपात आपदा से निपटने का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। बटालियन ऑफिसर धीरज शर्मा ने कहा कि आदेशक होमगार्ड्स कमांडेंट हितेश लखनपाल के दिशानिर्देश में नागरिक सुरक्षा स्वयंसेवकों की ट्रेनिंग जारी है । ट्रेनिंग का मकसद जब भी किसी भी परिस्थिति में समाज ओर देश को स्वयंसेवक की  आवश्यकता पड़ती है तो नागरिक सुरक्षा स्वयंसेवक बढ़ चढ़कर भाग ले सकते हैं ।

  • Jalandhar News: ESI Hospital के बाहर हुई हुल्लड़बाजी के मामले में ACP का आया बयान, देखें वीडियो

    Jalandhar News: ESI Hospital के बाहर हुई हुल्लड़बाजी के मामले में ACP का आया बयान, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: महानगर के सिक्का चौक स्थित ESI Hospital के बाहर हुई हुल्लड़ बाजी मामले में ACP सेंट्रल अजय सिंह का बयान सामने आया है। उन्होंने मामले संबंधी जानकारी देते हुए बताया कि सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हुल्ल्डबाजी वाली वीडियो की जांच शुरू कर दी गई है।

    इसकी प्राथमिक जांच में सामने आया है कि जिस स्कूल के बच्चों ने हुडदंग मचाया है उस स्कूल में न तो कोई थ्रेट आई है और न ही स्कूल में छुट्टी की गई है। उन्होंने कहा कि यह स्कूल के बच्चे प्रधानगी को लेकर जश्न मना रहे थे।  पुलिस प्रशासन इस तरह का पब्लिक प्लेस में की गई हुल्ल्डबाजी को किसी भी किमत पर बदार्श्त नहीं करेगी। उन्होंने कहा कि जांच के दौरान गाड़ियों के नंबर सामने आए हैं जिसको लेकर जांच शुरू कर दी गई है, जो भी बनती कार्रवाई होगी वह की जाएगी।

  • Himachal News: सुलक्षणा शर्मा ने खड्ड कॉलेज में संभाला प्रिंसिपल का कार्यभार 

    Himachal News: सुलक्षणा शर्मा ने खड्ड कॉलेज में संभाला प्रिंसिपल का कार्यभार 

     गुणवत्ता पूर्ण शिक्षा देना होगा प्राथमिकता में शामिल    ऊना/सुशील पंडित:  मोहनलाल दत्त राजकीय महाविद्यालय खडु में सोमवार को प्राचार्य  सुलक्षणा शर्मा ने अपना कार्यभार संभाल लिया । स्वागत कार्यक्रम में महाविद्यालय के कार्यकारी प्राचार्य प्रोफेसर रविराज तथा अन्य स्टाफ सदस्यों द्वारा नई  मुखिया का पुष्प गुच्छ भेंट कर  स्वागत  किया गया ।तत्पश्चात उन्होंने महाविद्यालय परिसर का निरीक्षण किया और स्टाफ सदस्यों से परिचय  किया । इस दौरान प्राचार्य  सुलक्षणा शर्मा  ने कहा कि वे कॉलेज में स्टूडेंट्स को गुणवत्ता शिक्षा देने  के लिए कृत संकल्प है । उन्होंने कहा कि संस्थान में स्टूडेंट्स को राष्ट्रसेवा के लिए प्रेरित किया  जाएगा ।सामाजिक कुरीतियों के विरुद्ध जागरूकता अभियान चलाया जाएगा । नशा मुक्ति को लेकर   विशेष तौर से स्टूडेंट्स को  इसके दुष्परिणामों  बारे बताने पर विशेष बल दिया जाएगा । कहा कि सब स्टाफ के सहयोग से संस्थान को आदर्श बनाया जाएगा । उल्लेखनीय है कि  सुलक्षणा शर्मा गुरु गोविंद सिंह राजकीय महाविद्यालय पांवटा साहिब जिला सिरमौर में बतौर सह-आचार्य भूविज्ञान के रूप में कार्यरत रही हैं  । 28 वर्षों के शैक्षिक कार्यकाल के दौरान उन्होंने  देहरी, धर्मशाला, नाहन महाविद्यालयों में भी अपनी बेहतर सेवाएं दी है  ।    
  • प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना के तहत  दिया 2 लाख रुपये का मुआवजा

    प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना के तहत दिया 2 लाख रुपये का मुआवजा

    महिला की पति के हार्टअटैक से हो गई थी मौत, महिला योजना के तहत मृतक की नोमिनी थी

     बद्दी/सचिन बैंसल: हिमाचल प्रदेश ग्रामीण बैंक की शाखा गंबरपुल की ओर से प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना  के अंतर्गत एक महिला को मुआवजा दिलाया गया। सोलन के पट्टा ब्रोरी के जा़डली गांव के ईब्राहिम का प्राकृतिक कारणों से ह्रदयघात होने से निधन हो गया था। इस योजना के तहत मृतक की पत्नी मुमताज इसकी नामिनी थी। इस योजना के अंतर्गत उनकी पत्नी  मुमताज़ को 2,00,000  का बीमा  मुआवजा प्रदान किया गया।

    यह चेक हिमाचल प्रदेश ग्रामीण बैंक की शाखा गंबरपुल में शाखा प्रबंधक विक्रम सिंह, सहायक प्रबंधक प्रवीण कुमार एवं ग्राहक सेवा सहयोगी  राजन वर्मा की उपस्थिति में मुमताज़ के बचत खाते में सौंपा गया। शाखा प्रबंधक विक्रम सिंह ने बताया कि प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना एक सामाजिक सुरक्षा योजना है।  जिसमें मात्र 436 वार्षिक प्रीमियम पर प्राकृतिक अथवा किसी भी कारण से मृत्यु होने पर 2 लाख का जीवन बीमा कवर प्रदान किया जाता है।

    इस योजना में 18 से 50 वर्ष की आयु तक नामांकन किया जा सकता है तथा 55 वर्ष की आयु तक बीमा सुरक्षा उपलब्ध रहती है। बैंक अधिकारियों ने आम जनता से अपील की कि वे इस योजना से जुड़कर अपने परिवार को आर्थिक सुरक्षा प्रदान करें।

  • Haryana News: हरियाणा में DGP-IP सम्मेलन में शामिल हुए CM Nayab सैनी, देखें वीडियो

    Haryana News: हरियाणा में DGP-IP सम्मेलन में शामिल हुए CM Nayab सैनी, देखें वीडियो

    पंचकूला: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने सेक्टर-3 में अधीक्षक सुरक्षा सम्मेलन में हिस्सा लिया। यह सम्मेलन राज्य पुलिस महानिदेशक, रेंज प्रमुख, कमिश्नर के लिए रखा गया था। इस दौरान हरियाणा की गृह सचिव डॉक्टर सुमिता मिश्रा, पुलिस महानिदेशक ओपी सिंह और बाकी सीनियर पुलिस अधिकारी भी मौजूद रहे।

    सीएम सैनी ने परेड की सलामी लेने के बाद बैठक में भी हिस्सा लिया। बैठक में कानूनी व्यवस्था साइबर क्राइम और बाकी मुद्दों को लेकर बैठक में चर्चा हुई। हरियाणा की कानून व्यवस्था को और अच्छा करने के लिए क्या-क्या प्रयास होने चाहिए उस पर भी चर्चा की गई।

    बैठक के बाद सीएम सैनी ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि पिछले दिनों छत्तीसगढ़ रायपुर में देश के पीएम नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह के नेतृत्व में पूरे देश के डीजीपी और आईजी का सम्मेलन हुआ था। इस सम्मेलन में पुलिस के रिफॉर्मस के बारे में कई बिंदुओ पर चर्चा की गई।

    सैनी ने कहा कि मॉर्डनाइजेशन पुलिस से है और पुलिस का विश्वास जनता के प्रति बड़ा है। जो नशा तस्कर या अपराधी है ऐसे लोगों के ऊपर हम योजना बद्ध तरीके के साथ कार्रवाई करेंगे। इस दौरान यह भी चर्चा हुई कि तीन क्रिमिनल लॉ भी लागू किए गए हैं उनकी गति और लोगों को जल्दी न्याय दिलवाने के लिए और क्या-क्या किया जा सकता है।

    बैठक में उन बिंदुओं पर भी चर्चा हुआ कि हरियाणा में किन-किन मुद्दों पर काम कर सकते हैं जिससे आम जन को राहत मिले। इस पर चर्चा भी हुई। कांग्रेस पार्टी ने दिल्ली में वोट चोरी मामले को लेकर प्रदर्शन किया। इस दौरान पीएम के खिलाफ मोदी तेरी कब्र खुदेगी के नारे लगाए गए।

    इस नारेबाजी के बाद कांग्रेस का वोट चोरी प्रदर्शन विवादों में है। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने इस पर अपनी राय देते हुए कहा है कि अब कांग्रेस के पास कुछ नहीं रहा और उनके पास कहने के लिए कुछ नहीं है।