Blog

  • Punjab : अब इस इलाके में नशे की Overdose से युवक की मौत, देखें वीडियो 

    Punjab : अब इस इलाके में नशे की Overdose से युवक की मौत, देखें वीडियो 

     गुरदासपुर: पंजाब में नशे का 6वां दरिया बह रहा है। यही कारण है कि नशा दिन-ब-दिन बढ़ता जा रहा है। रोजाना युवा पीढ़ी नशे की बलि चढ़ रही है। ऐसा ही एक मामला फतेहगढ़ चूड़ियां से एक किलोमीटर दूर गांव तलवंडी नाहर से सामने आया है। जहां नशे की ओवरडोज से एक युवक की मौत हो गई। जिसकी पहचान कंवरदीप (25) पुत्र गुरदीप सिंह , तलवंडी नाहर के रूप मे हुई है। 


    इस संबंध में मृतक कंवरदीप सिंह के चाचा के लड़के अमरदीप सिंह ने बताया कि उसका भाई काफी समय से नशे का आदी था और उसे कई बार नशा मुक्ति केंद्र में भी भर्ती कराया गया था।  लेकिन इलाके में नशा मिलने के कारण उसने फिर से नशा करना शुरू कर दिया। 

    वह पिछले गुरुवार से अपने घर से लापता था जिसकी तलाश की जा रही थी और किसी ने उसे फोन पर बताया कि उसके भाई का शव फतेहगढ़ चूड़ीया  के पावर हाउस परिसर में पड़ा है और जब उसने वहा जाकर देखा, तो भाई की गली में एक सड़ा हुआ शव पड़ा हुआ था। शव के पास एक सिरिंज भी मौजूद थी. उन्होंने मांग की कि फतेहगढ़ चूड़ीया क्षेत्र से नशे का खात्मा किया जाए।


    मृतक की मां मंजीत कौर ने बताया कि उसका छोटा बेटा जिसकी अभी शादी नहीं हुई है, वह घर से लापता था और पेट दर्द की दवा लेने गया था और अब उसे फोन पर पता चला कि उसके बेटे की मौत हो गई है। इस संबंध में जानकारी देते हुए एसआई सुखविंदरजीत सिंह ने कहा कि कंवरदीप सिंह की मौत नशे की ओवरडोज से हुई है और शव को कब्जे में लेकर कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

  • विदेश में Punjabi युवक की गोलियां मारकर ह’त्या

    विदेश में Punjabi युवक की गोलियां मारकर ह’त्या

    लुधियाना :  कनाडा गए छात्र की गोलियां मारकर हत्या कर दी है। मृतक की पहचान युवराज गोयल के तौर पर हुई है। युवक को गोली किन कारणों से मारी गई अभी कुछ पता नहीं चल सका। मरने वाला छात्र शहर के ऋषि नगर का रहने वाला था। वह कनाडा में सरी में रहता था। वह अपने परिवार का इकलौता बेटा था।

    कल बीते शाम ही उसके परिवार को सूचना मिली थी कि युवराज जिस घर में किराए के मकान में रहता था।वहीं उसे कुछ हथियारबंद युवकों ने गोलियां मार दी। जानकारी के अनुसार कनाडा पुलिस ने 4 लोगों को इस मामले में गिरफ्तार किया है।

    पकड़े गए आरोपियों की पहचान मनवीर बसरा, बसरा साहब, हरकीरत, कीलोन फ्रेंकोइस के रूप में हुई है। सूत्रों के मुताबिक टारगेट किलिंग का मामला है। युवराज कनाडा में प्राइवेट नौकरी करता था। अभी कुछ समय पहले ही वह कनाडा में पक्का (PR) हुआ था। युवराज के परिवार का रो-रोकर बुराहाल है।

  • Punjab: लुटेरा गिरोह के दो आरोपी गिरफ्तार , देखे वीडियो  

    Punjab: लुटेरा गिरोह के दो आरोपी गिरफ्तार , देखे वीडियो  

    अमृतसर : कमिशनरेट पुलिस ने लुटेरा गिरोह के दो सदस्यों को गिरफ्तार किया है। पकडे गए आरोपियों की उम्र करीब 20 से 22 साल है। थाना सदर के अधीन पड़ते विजय नगर मे मोबाइल फोन चोरी होने की घटना सामने आई थी। इस मामले मे पुलिस ने उक्त आरोपियों को गिरफ्तार किया है। 


    पुलिस अधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि करीब पांच-छह युवक गैंग बनाकर लूट की वारदातों को अंजाम देते हैं। इस गैंग ने विजय नगर में स्नैचिंग की घटना को अंजाम दिया था। जिस पर कार्रवाई करते हुए दोनों युवकों को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस आरोपियों के साथियो की   तलाश के लिए छापेमारी कर रही है। 


    पुलिस अधिकारियों ने बताया कि नशे की पूर्ति के लिए उक्त गैंग के सदस्य लूट की वारदात को अंजाम देते थे। आरोपियों से  पूछताछ के दौरान दो मोबाइल फोन बरामद हुए है।

  • इस Airport के Runway पर 2 Plane टकराने से बचे, देखें वीडियो

    इस Airport के Runway पर 2 Plane टकराने से बचे, देखें वीडियो

    मुंबई : स्थानीय एयरपोर्ट पर उस समय बड़ा हादसा होने से टल गया। जब दो विमान एक-दूसरे से टकराने से बाल-बाल बचे। दरअसल छत्रपति शिवाजी महाराज इंटरनेशनल एयरपोर्ट के एक ही रनवे पर दो विमानों की लैंडिग और टेक ऑफ कुछ मिनटों के अंतर पर हो गई।  

    इन दोनों विमानो में एक इंडिगो का और दूसरा एयर इंडिया का था। एयर इंडिया का विमान उड़ान भर रहा था और इंडिगो का विमान लैंड हो रहा था। इस दौरान दोनों एक-दूसरे के बेहद करीब आ गए थे। कुछ पलो की उड़ान में देरी एक बड़े हादसे को जन्म दे सकती थी। हालांकि दोनों टकराने से बच गए और एक बड़ी दुर्घटना होने से टल गई।

  • Ludhiana : तेज रफ्तार कार ने व्यक्ति को रोंदा, मौ’त

    जगराओं : देर रात को चुंगी नंबर पांच से कोठे खंजूरा को जाने वाले रास्ते पर अपने दोस्त को मिलकर अपने घर लौट रहे युवक को तेज रफ्तार इनोवा कार ने कुचल दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। मृतक की पहचान बूटा सिंह निवासी कोठे खंजूरा के तौर पर हुई है। जो सात बच्चों का पिता था, जिनमें 4 बेटियां और 3 बेटे हैं। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

    जानकारी के अनुसार मृतक बूटा सिंह शनिवार की रात रोटी खाकर अपने घर से कुछ दूरी पर अपने दोस्त से मिलने गया था। जब वह वापस घर आ रहा था तो मोहल्ले से बाहर रायकोट रोड की तरफ से आई तेज रफ्तार इनोवा कार चालक ने उसे कुचल दिया। हादसे को अंजाम देकर इनोवा चालक मौके से फरार हो गया। हादसे के बाद आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और बूटा सिंह को अस्पताल ले जाया गया, लेकिन बूटा सिंह अस्पताल पहुंचने से पहले ही दम तोड़ दिया।

    लोगों के मुताबिक मृतक मजदूरी करता था। उसी से अपने परिवार का पेट भरता था। लोगो ने बताया कि अभी तो मृतक के बच्चे भी बहुत छोटे हैं। घटना स्थल पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी। लोगों के मुताबिक इनोवा चालक लुधियाना की तरफ फरार हुआ है।

    टक्कर के बाद इनोवा का बंपर आदि टूट कर वहीं गिर गया था, जिसे पुलिस ने अपने कब्जे में लेकर कार की तलाश शुरू कर दी। एएसआई मोहन लाल ने बताया कि शव का सुबह पोस्टमार्टम करवा परिजनों को सौंप दिया जाएगा। पुलिस मृतक के परिजनो के बयानों के आधार पर आरोपी कार चालक पर मामला दर्ज कर लिया है।

  • PM Modi रचेंगे इतिहास, Pandit Jawahar Lal Nehru के Record की करेंगे बराबरी

    PM Modi रचेंगे इतिहास, Pandit Jawahar Lal Nehru के Record की करेंगे बराबरी

    नई दिल्लीः नरेंद्र मोदी आज तीसरी बार प्रधानमंत्री पद की शपथ लेंगे। कार्यक्रम राष्ट्रपति भवन में शाम 7.15 बजे होगा, लेकिन इससे पहले ही संभावित मंत्रिमंडल की तस्वीर साफ हो गई है। कयास हैं कि मोदी के साथ करीब 63 मंत्री शपथ ले सकते हैं। मोदी ने रविवार सुबह राजघाट जाकर महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि दी। इसके बाद वे अटलजी की समाधि और नेशनल वॉर मेमोरियल गए। सुबह मोदी ने अपने आवास पर संभावित मंत्रियों के साथ मीटिंग की।

    मोदी के घर पहुंचे नेताओं में शाह, राजनाथ, निर्मला और जयशंकर के साथ शिवराज सिंह चौहान, मनोहर लाल खट्टर और कुमारस्वामी भी पहुंचे। वहीं, नितिन गडकरी, पीयूष गोयल, ज्योतिरादित्य सिंधिया और अर्जुन राम मेघवाल भी नजर आए।

    शपथ लेने के साथ ही मोदी पूर्व पीएम पंडित जवाहर लाल नेहरू के लगातार तीन बार प्रधानमंत्री बनने के 62 साल पुराने रिकॉर्ड की बराबरी कर लेंगे। नेहरू 1952, 1957 और 1962 में लगातार 3 बार विजयी होकर पीएम बने थे। हालांकि, नेहरू की सरकार पूर्ण बहुमत की थी। मोदी की तीसरी पारी गठबंधन की बुनियाद पर चलेगी।

  • क्यों आती है दोपहर को नींद? जानें दिनभर फुर्तीला रहने के तरीके

    क्यों आती है दोपहर को नींद? जानें दिनभर फुर्तीला रहने के तरीके

    Health Tips: दोपहर का खाना खाने के बाद नींद आना बहुत सामान्य बात है। आपने भी ऐसा अनुभव किया ही होगा। घर में बड़े-बुजुर्गों को दोपहर के बाद सोते देखा होगा। दोपहर में कई बार तो ऐसा लगता है कि जैसे हमारा शरीर निढाल हो रहा है। इस नींद को रोक पाना बहुत मुश्किल होता है। लेकिन, क्या आपने कभी सोचा है कि आखिर दोपहर में ज्यादा नींद आती क्यों है? क्यों शरीर में सुस्ती, थकान और कमजोरी महसूस होने लगती है? 

    डाइटिशियन के मुताबिक, लंच के बाद नींद और सुस्ती के साथ-साथ शरीर में थकान और कमजोरी महसूस होना सामान्य नहीं है। खाना खाने के बाद उनींदापन के साथ शरीर में हल्का दर्द महसूस होने की स्थिति को ‘फूड कोमा’ कहा जाता है। हालांकि, अब तक इसका कोई ठोस कारण सामने नहीं आ पाया है। लोग अक्सर इसे खाना खाने के बाद आने वाली नींद समझकर नजरअंदाज कर देते हैं, लेकिन इसके पीछ कुछ कारण जिम्मेदार हो सकते हैं, जिनपर हमें ध्यान देना चाहिए।

    1. दिमाग में कम होता है खून का संचार: डाइटिशियन के मुताबिक, दोपहर में हमें कम भोजन का सेवन करना चाहिए। दरअसल, ज्यादा भोजन करने से उसे पचाने में ज्यादा एनर्जी की जरूरत होती है और पाचनतंत्र को भोजन पचाने के लिए अधिक रक्त की आवश्यकता होती है। दोपहर का भोजन करने से कुछ समय के लिए आपके दिमाग में खून का संचार कम हो जाता है। साथ ही शरीर की क्रियाशीलता कम हो जाती है और आपको सुस्ती और नींद का अनुभव होने लगता है।
    2. तेजी से घटता है ब्लड शुगर लेवल: डाइटिशियन की मानें तो हमारे शरीर को काम करने के लिए एनर्जी की जरूरत होती है। इसके लिए हम ब्रेकफ़ास्ट, लंच और डिनर करते हैं। इसमें हम खाते हैं वो न्यूट्रिशन हमारी बॉडी की एनर्जी का सोर्स बनता है। खाना खाते ही आंत खाने को पचाने का काम करना शुरू कर देती है। इससे ब्लड शुगर लेवल कम होने लगता है, जिससे सुस्ती महसूस होती है और नींद आती है।
    3. हार्मोन की वजह से भी आती ज्याद नींद: डाइटिशियन ने अनुसार कई बार शरीर के हार्मोन्स भी नींद आने का कारण बन जाते हैं। दरअसल, खाना खाने के बाद कभी-कभी सेरोटोनिन तेजी से बनता है, जिससे व्यक्ति में सुस्ती बढ़ती है और सोने का मन करता है। बता दें कि, सेरोटोनिन वो हॉर्मोन है जो बॉडी के कई फंक्शन को कंट्रोल करता है। यह शरीर के अंदर एक तरह से एंटीडिप्रेसेंट की भूमिका भी निभाता है। सेरोटोनिन प्रोटीन से बढ़ता है।
    4. नींद और सुस्ती से बचने को क्‍या खाएं: एक्सपर्ट के मुताबिक, जो लोग ब्रेकफास्ट न करके सीधे लंच करते हैं, उनमें नींद की समस्या ज्‍यादा होती है। दरअसल, ऐसे लोग सुबह के छोड़े हुए नाश्ते की भरपाई के लिए लंच में हैवी मील लेते हैं, जिससे उन्‍हें आलस भी ज्‍यादा आता है। बेहतर हो कि, ब्रेकफास्ट में होल ग्रेन प्रोडक्ट्स, ओट्स, ब्राउन ब्रेड, अंडे, ऑमलेट और फ्रूट खाएं। साथ ही दिनभर फुर्तीला बने रहने के लिए शरीर को हाइड्रेट रखने के लिए समय-समय पर पानी पीते रहें। ऐसा करने से शरीर में सुस्‍ती महसूस नहीं होगी।
  • Punjab : कल Holiday का हुआ ऐलान, सरकारी दफ्तर रहेंगे बंद

    चंडीगढ़ : 10 जून सोमवार को श्री गुरु अर्जुन देव जी के शहीदी दिवस को लेकर राज्य में छुट्टी की घोषणा कर दी गई है। सरकार ने साल 2024 की अधिकारिक छुट्टियों की सूची में इस दिन की छुट्टी भी शामिल कर ली है।

    गर्मियों की छुट्टियों के कारण पंजाब भर के स्कूल-कॉलेज में पहले से ही छुट्टियाँ घोषित कर दी गई हैं ।

  • Ludhiana :  Vikas हत्याकांड के 3 आरोपी गिरफ्तार, देखें वीडियो

    Ludhiana : Vikas हत्याकांड के 3 आरोपी गिरफ्तार, देखें वीडियो

    लुधियाना : पुलिस कमिश्नर कुलदीप चाहल के दिशा निर्देशों पर बाड़ेवाल इलाके में रहने वाले विकास नामक युवक की निर्मम हत्या करने के मामले में पुलिस ने 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इन आरोपियों में एक आरोपी नाबालिग है। दो आरोपियों की पहचान सूरज उर्फ गुल्लू और मनोज साहनी के रूप में हुई है। यह मामला प्रेम प्रसंग से जु़ड़ा बताया जा रहा है। जिसमें लड़की के घर वालों ने 19 साल के विकास की गर्दन काटकर हत्या कर दी थी।

    विकास को उसके घर से रात करीब 12 बजे सूरज उर्फ गुल्लू नाम का आरोपी यह कहकर बुलाने आया कि उसकी मां बीमार है उसे अस्पताल लेकर जाना है। इसके बाद विकास को शराब के ठेके पर ले जाकर बदमाशों ने पीटा और उसे मौत के घाट उतार दिया जानकारी देते हुए ACP वेस्ट गुरप्रीत सिंह ने कहा कि SHO परमवीर सिंह की पुलिस पार्टी ने तीनों आरोपियों को पकड़ लिया है। विकास की गर्दन पर दात्त मारा गया था।

    जांच में सामने आया है कि इस कत्ल के लिए कोई योजना नहीं बनाई गई। तीनों युवकों ने विकास पर वार कर उसकी हत्या कर दी। बाकी अभी मामले की जांच की जा रही है। हत्याकांड के असल कारण रिमांड दौरान सामने आएंगे। सूत्रों के मुताबिक कत्ल करने वाले तीनों युवकों में से एक युवक विकास की प्रेमिका को प्यार करता था। इसी रंजिश में उसने इस हत्याकांड को अंजाम दिया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

  • जमीनी विवाद को लेकर चली गोलियां, एक की मौत तीन घायल 

    जमीनी विवाद को लेकर चली गोलियां, एक की मौत तीन घायल 

    उत्तर प्रदेश : संत कबीर नगर में एक शख्स की गोली मारकर हत्या कर दी गई और उसके परिवार के तीन लोग हमले से घायल हो गए। पुलिस के मुताबिक, खलीलाबाद जिले में गोलीबारी में एक व्यक्ति की मौत हो गई। पुलिस के मुताबिक, घटना शनिवार को महुए गांव में हुई। 

    समाचार एजेंसी की रिपोर्ट के अनुसार, शशि शेखर सिंह ने कहा कि आरोपी इंद्रजीत यादव और अन्य एक साजिश पर काम कर रहे थे, जब उनके और पीड़ित परिवार के बीच विवाद हुआ। यादव और उसके साथियों ने धर्मेंद्र यादव और उसके परिवार पर लाठियों से हमला कर दिया। शशि शेखर सिंह ने कहा कि एक आरोपी ने इंद्रजीत यादव पर गोली चलाई और सिर में गोली लगने से उसकी मौत हो गई।

    शशि शेखर सिंह ने कहा, धर्मेंद्र और घायल परिवार के सदस्यों को अस्पताल ले जाया गया जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया।