Blog

  • ਪੰਜਾਬ: ਕਰਜ਼ੇ ਤੋਂ ਦੁਖੀ 23 ਸਾਲਾ ਕਿਸਾਨ ਨੇ ਕੀਤੀ ਆਤਮ ਹੱਤਿਆ, ਦੇਖੋ ਵੀਡਿਓ

    ਤਰਨਤਾਰਨ: ਵਿਧਾਨ ਸਭਾ ਹਲਕਾ ਖੇਮਕਰਨ ਅਧੀਨ ਪੈਂਦੇ ਪਿੰਡ ਮਾਨ ਵਿਖੇ ਕਰਜੇ ਤੋਂ ਦੁਖੀ ਹੋ ਕੇ 23 ਸਾਲਾਂ ਨੌਜਵਾਨ ਵੱਲੋਂ ਜਹਰੀਲੀ ਦਵਾਈ ਪੀ ਕੇ ਆਤਮ ਹੱਤਿਆ ਕਰਨ ਦਾ ਸਮਾਚਾਰ ਪ੍ਰਾਪਤ ਹੋਇਆ ਹੈ।  ਜਾਣਕਾਰੀ ਅਨੁਸਾਰ ਮ੍ਰਿਤਕ ਕਿਸਾਨ ਰਵਿੰਦਰ ਸਿੰਘ ਦੇ ਪਿਤਾ ਸੁਖਦੇਵ ਸਿੰਘ ਨੇ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਉਹਨਾਂ ਦੀ 10 ਕਿੱਲੇ ਦੇ ਕਰੀਬ ਪੈਲੀ ਹੈ।  ਜੋ ਕਿ ਮੁੱਠਿਆਂ ਵਾਲਾ ਦਰਿਆ ਬਿਆਸ ਦੇ ਨਾਲ ਲੱਗਦੀ ਹੈ ਅਤੇ ਕੁਝ ਸਮਾਂ ਪਹਿਲੇ ਆਏ ਹੜਾਂ ਦੇ ਪਾਣੀ ਤੋਂ ਬੀਜੀ ਹੋਈ ਝੋਨੇ ਦੀ ਫਸਲ ਬਰਬਾਦ ਹੋ ਗਈ। 

    ਪਾਣੀ ਉਤਰਨ ਤੋਂ ਬਾਅਦ ਉਹਨਾਂ ਵੱਲੋਂ ਜਦੋ ਫੇਰ ਝੋਨੇ ਦੀ ਫਸਲ ਬੀਜੀ ਗਈ ਤਾ ਮੁੜ ਪਾਣੀ ਆ ਗਿਆ ਤੇ ਫਸਲ ਖਰਾਬ ਹੋ ਗਈ। ਪਾਣੀ ਘਟਣ ਤੇ ਉਹਨਾਂ ਵੱਲੋਂ ਫਿਰ ਤੋਂ ਸਰੋਂ ਦੀ ਫਸਲ ਉਸੇ ਜਮੀਨ ਵਿੱਚ ਬੀਜੀ ਤਾਂ ਉਹ ਵੀ ਖਰਾਬ ਹੋ ਗਈ । ਇਸ ਤਰਾਂ ਕਣਕ ਦੀ ਫਸਲ ਵੀ ਦੋ ਵਾਰ ਖਰਾਬ ਹੋ ਗਈ ਹੈ।  ਜਿਸ ਕਰਕੇ ਰਵਿੰਦਰ ਸਿੰਘ ਪ੍ਰੇਸ਼ਾਨ ਹੋ ਗਿਆ । ਉਸਦੇ ਉਪਰ  25 ਲੱਖ ਰੁਪਏ ਦਾ ਸੁਸਾਇਟੀ ਅਤੇ ਹੋਰ ਲੋਕਾਂ ਦਾ ਕਰਜ਼ਾ ਸੀ । ਇਸੇ ਟੈਨਸ਼ਨ ਚ ਰਵਿੰਦਰ  ਖੇਤਾਂ ਵਿੱਚ ਪਾਉਣ ਵਾਲੀ ਜਹਰੀਲੀ ਦਵਾਈ ਪੀ ਲਈ। ਪਰਿਵਾਰ ਨੇ ਉਸਨੂੰ  ਹਸਪਤਾਲ ਚ ਦਾਖਲ ਕਰਵਾਇਆ । ਜਿਥੇ ਉਸਦੀ ਮੌਤ ਹੋ ਗਈ ਰਵਿੰਦਰ ਸਿੰਘ ਦੀ ਪਤਨੀ ਬਲਜੀਤ ਕੌਰ ਨੇ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਉਸ ਦਾ ਇੱਕ ਬੱਚਾ ਹੈ । ਜਿਸਦੇ  ਸਕੂਲ ਦੀ ਫੀਸ ਵੀ ਉਹਨਾਂ ਤੋਂ ਨਹੀਂ ਦਿੱਤੀ ਜਾ ਰਹੀ ਸੀ।

  • जालंधर की NGO संचालक महिला से बदसलूकी का मामला .., देखें वीडियो

    थाना प्रभारी ने किए सनसनी खेज खुलासे

    लुधियानाः आजाद नगर इलाके में 29 दिसंबर को 4 साल की बच्ची की दुष्कर्म के बाद हत्या कर दी गई  थी । इस दौरान आरोपी शव को बेड में छिपाकर फरार हो गया था।

    वहीं इस मामले को लेकर जालंधर में चाइल्ड एयर वेल्फेयर सोसायटी एनजीओ चला रही नेहा नामक महिला लुधियाना के थाना डाबा में आरोपी के खिलाफ कार्रवाई को लेकर पहुंची थी। जहां उसने थाना प्रभारी पर उससे बदसलूकी के आरोप लगाए गए थे । इस घटना की वीडियो सोशल मीडिया पर  वायरल हो रहा है। 

  • थाना प्रभारी अनिल ने हटली स्कूल में बताऐ नशे के दुष्प्रभाव

    यातायात नियमों बारे दी जानकारी
    18 वर्ष से कम आयु वाले छात्र ना चलायें वाहन:अनिल कुमार
    ऊना/सुशील पंडित : उपमण्डल बंगाणा के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला हटली में चल रहे एनएसएस कैम्प के चौथे दिन थाना प्रभारी बंगाणा अनिल कुमार ने शिरकत करके एनएसएस यूनिट को यातायात नियमों वारे जानकारी दी और नशे के दलदल से दूर रहने का आवाहन किया। थाना प्रभारी अनिल कुमार ने कहा कि राज्य सरकार समाज को नशा मुक्त बनाने के लिए जोर शोर से हर स्कूल में कार्यक्रमों के माध्यम से जागरूक कर रही है। लेकिन फिर बाहरी राज्यों से नशे के सौदागर हिमाचल आकर समाज को नशे के दलदल में धकेलने का काम कर रहे है। हमें इससे सचेत रहना होगा। क्योंकि नशा एक धीमा जहर है और जो युवा एक बार नशे के दलदल में चला जा रहा है। उसका वापिस आना नामुमकिन हो रहा है। अनिल कुमार ने कहा कि युवा हमारे समाज का भविष्य है। और भविष्य को खूबसूरत बनाना और उसे संजोकर रखना हमारा कर्तव्य है। इसलिए नशे का त्याग करके पढ़ाई के साथ खेलों को चुनें। ओर जीवन को सार्थक करें। उन्होंने कहा कि आज कल वच्चों के माता पिता अपने वच्चों को दो पहिया वाहन खरीद कर दे रहे है और 18 वर्ष से कम आयु वाले बच्चे दो पहिया वाहनों को सड़कों पर दौड़ा रहे है। जो कि कानूनी अपराध है। जब तक ड्राइविंग लाईसेंस नहीं बन जाता। तव तक गाड़ी चलाना भी अपराध है। और सरकार ने 18 वर्ष आयु पूर्ण होने पर ड्राइविंग लाइसेंस बनाने के लिए आयु निर्धारित की है।  दो पहिया वाहन चलाते समय हैलमेट ओर चार पहिया वाहन चलाते समय सीट बैल्ट का प्रयोग करें। बही थाना प्रभारी अनिल कुमार ने स्कूली छात्रों को भविष्य उज्वल बनाने के टिप्स दिए। इस मौके पर प्रिंसीपल भूपेंद्र ठाकुर एवं एनएसएस प्रभारी, प्रवक्ता सुशील शर्मा ने थाना प्रभारी को सम्मानित भी किया। इस मौके पर स्कूल स्टाफ व अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
  • जालंधरः चालान काटने को लेकर हुआ विवाद, लगाया धरना, देखें Live

    जालंधर, ENS: चालान काटने को लेकर हुआ विवाद, लगाया धरना, देखें Live

  • महाराणा प्रताप नगर में निशुल्क हैल्थ कैंप 10 को

    महाराणा प्रताप नगर में निशुल्क हैल्थ कैंप 10 को

    स्टार हैल्प इंसोरैंस करेगी आयोजन

    ईसीजी, बीपी, शूगर व रुटीन चैक अप करेंगे चिकित्सक

    एल कैमिटस्ट अस्पताल के डाक्टर करेंगे इलाज

    बददी/ सचिन बैंसल : स्टार हैल्थ इंसोरेस कंपनी द्वारा 10 जनवरी मंगलवार को बददी के महाराणा प्रताप नगर में निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया जा रहा है। इस शिविर में एल कैमिस्ट अस्पताल पंचकूला के चिकित्सक विभिन्न रोगों का इलाज करेंगे और उचित सलाह देेंगे कि बीमारियों से दूर कैसे रहा जा सकता है। इसके अलावा डाक्टरों की टीम पूरे शरीर का बाडी चैकअप करेंगे और साथ बीपी,शूगर व ईसीसी के टैस्ट होंगे। कैंप में फिजियो थैरिपी के माध्यम से भी ईलाज किया जाएगा। स्टार हैल्थ इंसोरेंस के ब्रांच मैनेजर बलविंद्र सिंह ने बताया कि महाराणा प्रताप नगर बददी (नजदीक ओल्ड बस स्टैंड) में यह कैंप सुबह 10 बजे से शुरु होकर दोपहर 2 बजे तक चलेगा। उन्होने ज्यादा से ज्यादा लोगों से इस कैंप का लाभ उठाने का आहवान किया है।

  • रिशवत लेते हुए थाना प्रभारी को विजिलेंस टीम ने दबोचा

    रिशवत लेते हुए थाना प्रभारी को विजिलेंस टीम ने दबोचा

    बददी/ सचिन बैंसल : मानपुरा थाने के प्रभारी ललित कुमार को 20 हजार रुपये रिश्वत लेने पर विजिलेंस ने मौके पर पकड़ लिया है। पुलिस ने पैसों के साथ थाना प्रभारी को गिरफ्तार कर लिया है। 24 घंटे के भीतर उसे अदालत में पेश किया जाएगा। हाल ही में मानपुरा में तैनात हुए थाना प्रभारी ललित कुमार ने थाने में एक माईनिंग एक्ट के तहत मामला दर्ज था। थाना प्रभारी इसकी जांच कर रहे थे। थाना प्रभारी इस मामले को रफादफा करने के चक्कर में आरोपी व्यक्ति से 20 हजार रुपये की मांग कर रहा था। व्यक्ति ने इस बारे में विजिलेंस की डीएसपी डॉ. प्रतिभा से मिला। डीएसपी  ने उसे मंगलवार को रिश्वत देने को कहा। इस बीच विजिलेंस ने पूरी तरह से थाने के आसपास जाल बिछा लिया था। जैसे ही व्यक्ति ने 20 हजार रुपये दिए। सात ही विजिलेंस ने दबिश दे दी और मौके से ही उसके पास कैश पकड़ लिया। कैश में पहले ही सयाही लगाई हुई थी। विजिलेंसं की एसपी अंजुमा आरा ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस ने थाना प्रभारी मानपुरा को रिश्वत के साथ गिरफ्तार कर लिया है। उसे 24 घंटे के भीतर अदालत में पेश कर रिमांड पर लिया जाएगा। उन्होंने बताया कि इस बारे में डीजीपी पुलिस व एसपी बद्दी को भी पत्र लिखा गया है।
  • भाजपा अवसरवादी लोगों की नही, ध्येय से जुड़े कार्यकर्ताओं की पार्टी

    विधायक अनाप शनाप बयानबाजी छोड़, कुटलैहड़ के विकास कार्यों पर दें ध्यान


    ऊना/सुशील पंडित : पूर्व मंत्री व प्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष वीरेंद्र कंवर ने कुटलैहड़ के विधायक के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा है कि उन्हें अनाप शनाप बयानबाजी में समय खराब करने की अपेक्षा कुटलैहड़ के विकास कार्यों की ओर ध्यान देना चाहिए। वीरेंद्र कंवर ने कहा कि पिछले एक साल से कुटलैहड़ में कोई भी नया काम कर पाने में नाकामयाब रहे विधायक अपनी असफलता को छुपाने के लिए अनरगल बयान देकर जनता का ध्यान विकास कार्यों से हटाना चाहते हैं।


    उन्होंने कहा कि भाजपा सिंद्धान्तो वाली दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी है जहां अवसरवादी लोगों की अपेक्षा ध्येय से जुड़े कार्यकर्ताओं के लिए स्थान है। कुटलैहड़ की देवतुल्य जनता को गुमराह कर सत्ता हासिल करने वाले अवसरवादियों को भाजपा जैसे संगठन में कोई स्थान नहीं है। कार्यकर्ताओं की पार्टी में दोगले नेताओं की दाल नहीं गलती।


    पूर्व मंत्री ने कहा है कि पूर्व में भाजपा सरकार द्वारा किये गए कार्यों का श्रेय लेने के सिवाय कांग्रेस के प्रतिनिधि के पास कोई काम नहीं है। वे अपनी ही सरकार में क्षेत्र के लिए 12 महीने में एक भी नई परियोजना नहीं ला पाए और अब भाजपा हमारे द्वारा किये गए कार्यों में अपनी नाम पट्टिकाएं लगाने को आतुर हैं। कंवर ने विधायक भुट्टो को बेकार के बयानों से इतर क्षेत्र की खुशहाली व सभी तरह के माफियाओं पर रोक लगाने की नसीहत दी है। उन्होंने कहा है कि हवाई सपने देखने छोड़कर विधायक धरातल पर काम करें तो कुटलैहड़ और कुटलैहड़ की जनता के लिए अच्छा होगा।

  • विधायक देवेन्द्र भुट्टो ने बंगाणा में करीब 67 लाख राहत राशि के बांटे चैक

    विधायक नहीं मैं कुटलैहड़ की जनता का चौकीदार, उनका हक उन्हें पहुंचाना मेरा काम: भुट्टो 
    ऊना/सुशील पंडित : ऊपमंडल बंगाणा मुख्यालय पर पशुपालन विभाग द्वारा नमसा परियोजना के तहत कार्यक्रम किया गया। जिसमें कुटलैहड़ के विधायक देवेन्द्र भुट्टो ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। बहीं पशुपालन विभाग द्वारा मुख्यअतिथी का भव्य स्वागत किया गया। विधायक ने कार्यक्रम में 66 लाख 97 हजार 903 रुपये के चैक किसानों को वितरित किए। जिसने 72 परिवारों को सीएम राहत कोष से आर्थिक सहायता, हटली स्कूल की 19 गरीबी रेखा से नीचे रहित छात्राओं को पढ़ाई के लिए निजी आय से 3,3 हजार रुपये की नकद राशि,16 परिवारों को आवास योजना के तहत हर परिवार को 1,75 हजार का चैक 13 परिवारों को वैल्फेयर द्वारा आर्थिक सहायता के चैक खण्ड विकास बंगाणा द्वारा 97 परिवारों को आर्थिक चैक, इस के अतिरिक्त नमसा के चैक एवं दवाइयां वितरित की। विधायक देवेन्द्र भुट्टो ने कहा कि राज्य की सूक्खू सरकार आम जनता की सरकार है और हमें कड़े आदेश भी है कि अंतिम पंक्ति में बैठे गरीब परिवार तक सरकार की योजना पहुंचे और उन्हें लाभ मिले। भुट्टो ने कहा कि हमारा उद्देश्य किसान को आत्म निर्भर बनाना है और हमने कुटलैहड़ में किसी भी परिवार को आर्थिक सहायता देते समय उस की पार्टी विचारधारा नहीं पूछी है। जब कि बीते 5 वर्षों में ऐसा होता आया है। भुट्टो ने कहा कि किसान आत्म निर्भर बनें और अच्छी नस्ल के पशुओं को घर पर रखे जिससे किसानों की आय दो गुना हो। उन्होंने कहा कि पूर्व मंत्री मीडिया में यह व्यान न दें दें कि यह भी पूर्व भाजपा  सरकार और मेरी लाई हुई धनराशि शेष रही थी। भुट्टो ने कहा कि एक वर्ष में हमने 200 गरीबी रेखा से नीचे परिवारों को बच्चों को गोद लेकर उनकी पढ़ाई का खर्च उठाने का फैसला लिया है। और इसकी शुरुआत हमने हटली स्कूल से कर दी है। इस मौके पर एसडीएम बंगाणा मनोज कुमार, एसवीओ डॉ सतिंदर ठाकुर, डॉ राजेश जंगा, डॉ अभिनव राणा, फार्मासिस्ट बलबीर सिंह, नरेश कुमार, केशवानन्द शर्मा, नन्दलाल, राज कुमार, डिम्पल ठाकुर, सुरेश कुमार, बिरेंद्र ठाकुर, सुभाष चंद, नमसा परियोजना के अध्यक्ष सुदर्शन शर्मा, कुलदीप शर्मा, पूर्व सिंह राणा, प्रकाश चंद जमासनी, ज्ञान चंद शर्मा, प्रधान महिंद्र सिंह राणा, यूबा कांग्रेस उपाध्यक्ष नीरज ठाकुर, दलजीत शर्मा, मौजी राम जसाना व गणमान्य लोग मौजूद रहे।
  • पंजाब: पुलिस और तस्करों में चली गोलियां, 2 घायल,देखें वीडियो

    फिरोजपुर: पंजाब पुलिस द्वारा लगातार तस्करों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। वहीं  जीरा में स्पेशल टास्क फोर्स (STF) की नशा तस्करों के साथ मुठभेड़ होने की सूचना मिली है। इस दौरान नशा तस्करों ने एसटीएफ में क्रॉस फायरिंग। टीम द्वारा जवाबी कार्रवाई के दौरान 2 नशा तस्कर को गोली लगी जिन्हें तुरन्त सिविल अस्पताल में ले जाया गया है। फिलहाल डाक्टरों द्वारा उन्हें मृत घोषित नहीं किया गया है।

    इस दौरान तस्करों के कब्जे से 3 हथियार व नशीले पदार्थ बरामद हुआ है। बताया जा रहा है कि ये नशा तस्कर काफी समय से इलाके में  एक्टिव थे। एसटीएफ द्वारा पूरा ऑपरेशन जीरा तलवंडी रोड पर किया गया है। बताया जा रहा है कि पुलिस ने इन्हें रोकने की कोशिश की तो तस्कर अपनी स्विफ्ट गाड़ी में भागते समय पुलिस पर फायरिंग कर दी। इस दौरान पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई करते हुए फायरिंग जिसमें 2 तस्करों को गोली लग गई।

  • समाजसेवी विश्वजीत पटियाल ने कलरूही में हो रही महा शिव पुराण कथा के पांचवें दिन में की पूजा

    शिव महापुराण कथा के पांचवें दिन शिव और पार्वती विवाह का मंचन किया
    ऊना/ सुशील पंडित : जिला ऊना के विधानसभा क्षेत्र गगरेट के गांव कलरूही के पंचमुखी शिव मंदिर से हो रही शिव महापुराण कथा के पांचवें दिन आचार्य गोपाल स्वरूप शास्त्री ने शिव और पार्वती विवाह का मंचन किया। शिव महापुराण कथा के पांचवें दिन समाजसेवी विश्वजीत पटियाल ने सुबह पूजा अर्चना की, आचार्य गोपाल स्वरूप शास्त्री ने कथा को आगे बढाया और बताया शिव विवाह की कथा सुनाई और कहा कि आत्मा का परमात्मा से मिलन ही शिव में लीन हो जाना है। भगवान शंकर वैराग्य के देवता माने गए है, परंतु शिव ने विवाह कर संसार को गृहस्थ आश्रम में रहकर भी वैराग्य व योग धर्म का अनुशरण करने का तरीका दिया है। कथा वाचक ने कहा कि शिव परिवार में भगवान के वाहक नन्दी, मां पार्वती का शेर, गणेश का मूसक और कार्तिकेय का वाहन मोर है। शिव के गले मे सर्प रहते हैं, जो सभी विपरीत विचारधारा के बीच सामंजस्य रखना ही शिव पुराण सिखाता है। भगवान के विवाह के वर्णन में मैनादेवी व हिमालय राज की पुत्री के रूप मे मां पार्वती का जन्म लेना। प्रारम्भिक काल मे शिव की तपस्या करना, उसी दौरान तारका सुर के आतंक को खत्म करने के लिए शिव का तन्द्रा भंग हुई। तब जाकर शिव पार्वती का विवाह हुआ। इस कथा में भगवान शंकर की बारात भी निकाली गई। विवाह के दाैरान माता-बहिनो ने शिव-पार्वती विवाह पर मंगल गीत गाए गए तो पांडाल में मौजूद श्रद्धालुओं ने भजनों पर नृत्य कर शिव-पार्वती विवाह का आनंद लिया। इस पावन मौके पर अयोध्या से आए हुए श्री राम जी के अक्षत को लेकर भी प्रभु राम भक्त भी पहुंचे और सभी ने श्री राम अक्षत और प्रभु भक्तों ने का जयकारों से भव्य स्वागत किया।