Blog

  • पंजाब : सेवा केन्द्र की दीवारों पर पति ने लगाए पोस्टर, देखें वीडियो

    लुधियाना : एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी का नंबर और पोस्टर सेवा केन्द्र के बाहर और अंदर चिपका दिया। पत्नी जब सेवा केन्द्र में नौकरी करने गई, तो वह पोस्टर लगे देख हैरत में पड़ गई। उसने तुरंत पुलिस को सूचित किया। पुलिस ने पोस्टर उतरवाकर कब्जे में ले लिए। आरोपी पति के खिलाफ मामला भी दर्ज किया। आरोपी पति का पत्नी के साथ तलाक का केस चल रहा है। इसी कारण वह उसे परेशान करता है। बीच रास्ते में घेर उससे धक्का मुक्की तक आरोपी कर चुका है।

    वीडियो देखने के लिए LINK पर click करें

    पीड़ित पत्नी के बयानों पर उसके पति संगीत महोत्रा निवासी पठानकोट के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया। फिलहाल आरोपी पुलिस की तरफ से बाहर है। इस मामले में पीड़िता ने पुलिस को बताया कि बताया कि कुछ साल पहले उसकी आरोपी के साथ शादी हुई थी। शादी के बाद से ही वह और उसका ससुराल पक्ष उसको तंग करने लग गया था। जिसके चलते उसने तलाक केस फाइल कर दिया। पीड़िता ने बताया कि अभी उनका केस अदालत में विचाराधीन है। अपना निजी खर्च उठाने के लिए दफ्तर में काम करती है।

    पीड़िता ने बताया कि मंगलवार की शाम को वह अपने पिता के साथ काम पर जा रही थी कि रास्ते में उक्त आरोपी उसके पति ने उसको घेर लिया और केस वापस लेने की धमकियां देकर उसके साथ हाथापाई करने लगा और अश्लील हरकतें की। पीड़िता ने बताया कि जब वह अपने दफ्तर पहुंची तो वहां पर देखा कि उसकी कुछ फोटो दफ्तर की खिड़कियों और दीवारों पर चिपकी हुई थी। थाना डिवीजन नंबर 2 की पुलिस ने आरोपी संगीत के खिलाफ IPC धारा 354-D, 509, 503,506 के तहत मामला दर्ज किया है।

  • जालंधरः फर्जी पुलिस भर्ती मामले में हुआ खुलासा, PAP-SSP दफ्तर के बाहर हाजिरी लगवा लाखों ठगे, मामला दर्ज

    जालंधर, ENS: महानगर में फर्जी पुलिस भर्ती को लेकर चौकाने वाला खुलासा हुआ है। दरअसल, यह खुलासा तब हुआ जब कर्मियों को उनकी 3 महीने से सैलेरी नहीं मिली। इस दौरान पता चला कि PAP और SSP दफ्तर के बाहर उनकी फर्जी हाजिरी लगवाई जा रही थी और उनसे पुलिस की भर्ती के नाम पर 2 फर्जी पुलिसकर्मियों ने लाखों रुपए की ठगी मार ली। दरअसल, आरोपियों ने SSP ऑफिस और PAP बाहर रजिस्टरों पर फर्जी हाजिरी लगवाकर उन्हें ड्यूटी के लिए अलग अलग इलाकों में भेज देते थे। सैलेरी ना मिलने के बाद जब इसका खुलासा हुआ तो सारे मामले की जांच करीब 3 साल तक चली। जिसके बाद थाना जालंधर कैंट की पुलिस ने कैंट के मोहल्ला नंबर-32 के रहने वाले अमित कुमार और बलविंदर कुमार के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज कर लिया है। फिलहाल दोनों आरोपियों की गिरफ्तारी अभी बाकी है।

    पुलिस को दी गई शिकायत में जालंधर कैंट के रहने वाले चेतन ने बताया कि उसके पिता वैल्डिंग का काम करते हैं। आरोपी चेतन के पिता की दुकान पर गए थे। जहां अमित ने सारे मामले की जानकारी उसके पिता को दी और अपने झांसे में ले लिया। आरोपी ने उससे कहा कि वह पीएपी में दर्जा चार कर्मचारी की भर्ती करेगा। जिसके लिए एक लाख रुपए लगेंगे। पीड़ित ने बताया कि आरोपी का कहना था कि अगर वह दूसरे युवक को भर्ती करेगा तो वह उससे कम पैसे लेगा और उसे जल्द ही प्रमोट भी कर देगा। इसके बाद जब उसने अपने दोस्तों के साथ पुलिस में भर्ती होने की बात कही तो, उसके दोस्त मनीष कुमार, विक्रम कुमार, सौरव कुमार, सुनील कुमार, नवीन, अभिषेक, मणि और अशोक कुमार ने मिलकर आरोपी को कुल 9 लाख रुपए दिए। आरोपी ने बताया कि उसका काम पुलिस द्वारा जारी नोटिस को डाक से लोगों के घर तक पहुंचाना था, जिसका एक माह का वेतन 26 हजार रुपए मिलेगा।

    पैसे लेने के बाद एक माह जब आरोपियों ने पीड़ितों को पुलिस लाइन में बुला लिया। जहां बलविंदर कुमार से पहली बार उनका मुलाकात हुई। बलविंदर सिंह ने अपने दो अन्य साथियों के साथ मुलाकात करवाई। जहां ड्राइविंग टेस्ट करवाया गया। कुछ देर बाद कहा गया कि टेस्ट में पास हो गए हैं। आरोपियों ने उन्हें अगले दिन पुलिस लाइन के बाहर मिलने के लिए कहा था। फिर यहां से फर्जी हाजिरी का सिलसिला शुरू हुआ। पहले तो आरोपियों ने पीएपी के बाहर बुलाकर फर्जी हाज़िरी लगवानी शुरू की। 15 दिन तक ऐसे ही चला। हाज़िरी लगवाने के बाद उन्हें घर भेज दिया जाता था। 15 दिन बाद ऐसे ही एसएसपी ऑफिस में 15 दिन तक हाज़िरी लगवाई गई। धोखाधड़ी का तब पता चला जब दो महीने बाद भी वेतन नहीं आया। जब उन्होंने आरोपियों से बात की तो वे टाल-मटोल करने लगे। जिसके बाद जब उन्होंने खुद पता किया तो उन्हें पता चला कि वे धोखाधड़ी का शिकार हो चुके हैं। 

  • युवती को अगवा कर दी दर्दनाक मौ’त, जाने मामला

    पंचकूला :  मृतका की आयु 20 वर्ष है और वह अपने परिवार के साथ सेक्टर 20 गांव कुंडी में रहती थी। मृतका के चाचा विनोद कुमार ने बताया कि उनकी भतीजी सनसिटी परिक्रमा सोसायटी सेक्टर 20 में काम करती थी। उसकी डयूटी सुबह 8 से शाम 6 बजे तक होती थी। युवती ने लगभग 7 बजे अपने भाई छोटू को फोन किया कि मुझे 4-5 युवकों ने अगवा कर लिया है और गांव कुंडी के जंगलों में ले आए हैं।

    युवती ने उसे पहले शंका जता दी थी कि यह लोग मुझे मार देंगे। बहन का फोन सुनते छोटू मौके के लिए अपने परिजनों के साथ रवाना हुआ। जब वह मौके पर पहुंचा, तो आरोपित वहां से फरार हो गए। छोटू ने देखा कि पुष्पा पेड़ पर लटकी हुई थी। उसने उसे नीचे उतारा, तो उसकी सांसें चल रही थी। उसे नागरिक अस्पताल सेक्टर-6 में लाया गया।

    जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। विनोद कुमार के अनुसार पूरी वारदात एक घंटे में अंजाम देकर आरोपित फरार हो गए। इस मामले में पंचकूला की पुलिस उपायुक्त ने मीडिया को घटनास्थल से काफी दूर रहने के लिए कह दिया और अस्पताल में भी मीडिया कर्मियों को कोई जानकारी नहीं दी।

  • कपूरथलाः RCF स्कूल में संदिग्ध परिस्थितियों में टीचर का श+व बरामद

    प्रिंसिपल और चौकीदार पर लगे गंभीर आरोप

    कपूरथलाः आरसीएफ परिसर में दिव्यांग बच्चों के लिए चल रहे जेक एंड जिल स्कूल में देर शाम एक महिला टीचर का शव उसके ही कमरे में संदिग्ध परिस्थितियों में लटका हुआ मिला। सूचना मिलने के बाद डीएसपी सब डिवीजन हरप्रीत सिंह पुलिस पार्टी के साथ मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। मृतक महिला टीचर की पहचान गांव नेसरा दसूहा निवासी 32 वर्षीय रमनदीप कौर के रूप में हुई है। डीएसपी सबडिवीजन हरप्रीत सिंह ने बताया कि महिला टीचर के परिजनों ने स्कूल प्रिंसिपल और चौकीदार पर प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है।

    जिसके बाद मृतक लड़की के पिता का बयान दर्ज कर धारा 306 के तहत एफआईआर दर्ज कर ली गई है।जानकारी के मुताबिक, कमरे में महिला टीचर रमनदीप कौर का लटका शव सबसे पहले महिला केयरटेकर ने देखा। जिसके बाद उसने स्कूल प्रबंधन के साथ-साथ पुलिस को भी इसकी सूचना दी। घटना की सूचना मिलने के बाद भुलाना चौकी पुलिस और डीएसपी सबडिवीजन हरप्रीत सिंह मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की। बाद में शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल के शवगृह में रखवा दिया।

    वहीं मामले की जांच करते हुए परिजनों के बयान दर्ज किए गए। मृतक युवती के पिता अमरजीत सिंह के अनुसार उनकी बेटी रमनदीप कौर पिछले 4 वर्षों से इस स्कूल में बतौर टीचर काम कर रही थी। आज शाम उन्हें पुलिस से सूचना मिली है कि उनकी बेटी ने सुसाइड कर लिया है। DSP सबडिवीजन हरप्रीत सिंह ने बताया कि मृतक युवती के शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। युवती के पिता अमरजीत सिंह की शिकायत पर धारा 306 के तहत कार्रवाई की जा रही है।

  • पंजाबः आप को झटका, इस नेता ने किया निर्दलीय चुनाव लड़ने का एलान

    पंजाबः आप को झटका, इस नेता ने किया निर्दलीय चुनाव लड़ने का एलान

    फरीदकोटः पंजाब में आम आदमी पार्टी को बड़ा झटका लगा है। जस्टिस जोरा सिंह ने फरीदकोट लोक सभा सीट पर निर्दलीय चुनाव लड़ने का फैसला लिया है। बरगाड़ी बेअदबी मामलों में पहला कमीशन जस्टिस जोरा सिंह कमीशन ही बना था। जस्टिस जोरा सिंह ने कहा कि अकाली और कांग्रेस की तरह ही आम आदमी पार्टी भी जुमला पार्टी निकली। अरविंद केजरीवाल और भगवंत मान ने पार्टी में शामिल करवाते समय वायदा किया था कि कमीशन की रिपोर्ट के मुताबिक कार्रवाई की जाएगी, पर नहीं की। अब वह लोगों के बीच अपनी बात लेकर जाएंगे। जोरा सिंह ने कहा कि लोग चुटकुले सुनना पसंद नहीं करते। जो वायदे करे उसे पूरा करने वाली पार्टी को ही पसंद करते हैं।

  • पंजाबः सुबह-सुबह दर्दनाक सड़क हादसे में 2 की मौ+त, 3 घायल

    श्री मुक्तसर साहिब: श्री मुक्तसर साहिब-बठिंडा मार्ग पर आज सुबह- सुबह एक भयानक सड़क हादसा होने का मामला सामने आया है। जानकारी के मुताबिक ऑल्टो कार बठिंडा से श्री मुक्तसर साहिब की ओर आ रही थी। इसी दौरान गांव बुट्टर शहर नजदीक कार एक पेड़ से टकरा गई। ये टक्कर इतनी भयानक थी कि इसमें 2 कार सवारों की मौत हो गई, जबकि 3 गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों में महिलाएं भी शामिल हैं।

  • बसपा ने जारी की उम्मीदवारों की सूची, देखें लिस्ट

    लखनऊः बसपा ने यूपी लोकसभा चुनाव के लिए प्रत्याशियों की चौथी लिस्ट जारी कर दी है। इस लिस्ट में 9 प्रत्याशियों का ऐलान किया गया है। आजमगढ़ से भीम राजभर, घोसी से बालकृष्ण चौहान, एटा से मोहम्मद इरफान, धौरहरा से श्याम किशोर अवस्थी, फैजाबाद (अयोध्या) से सच्चिदानंद पांडे, बस्ती से दयाशंकर मिश्र, गोरखपुर से जावेद सिमनानी, चंदौली से सत्येंद्र कुमार मौर्य, रॉबर्ट्सगंज से धनेश्वर गौतम को उतारा है।

    इससे पहले बसपा 36 कैंडिडेट को उतार चुकी है। अब 9 और मिलाकर यूपी की 45 सीटों पर नाम फाइनल हो चुके हैं। बची 35 सीटों पर प्रत्याशियों के नाम फाइनल होने बाकी हैं। इससे पहले 3 अप्रैल को जारी की गई तीसरी लिस्ट में 12 प्रत्याशियों का ऐलान किया था, जिसमें मथुरा सीट से कैंडिडेट बदला गया था। इस तरह तीन बार में सपा ने 36 कैंडिडेट को चुनावी मैदान में उतारा। बसपा ने तीसरी लिस्ट में मथुरा से प्रत्याशी बदला था। यहां कमलकांत उपमन्यु की जगह सुरेश सिंह को नया उम्मीदवार घोषित किया गया।

    बसपा की जारी तीन लिस्ट में 9 मुस्लिम कैंडिडेट थे। बसपा की पहली लिस्ट में 14 लोकसभा सीटों जारी कैंडिडेट में सिर्फ 1 दलित उम्मीदवार ही था। वहीं, 28 मार्च को बसपा ने एक ही दिन में दो लिस्ट जारी की थी। दोनों लिस्ट में कुल 25 प्रत्याशियों का ऐलान किया गया था। इनमें 2 सिटिंग सांसदों का टिकट बदल दिया था। बिजनौर से बसपा के सांसद मलूक नागर का टिकट काट दिया गया था, उनकी जगह बिजेंद्र सिंह को प्रत्याशी बनाया गया।

  • पंजाबः काम से घर लौट रहे व्यक्ति की बेसबाल डंडों से किया हमला, तोड़ी टांगें, देखें वीडियो

    लुधियानाः गिल चौक काम से वापस घर जा रहे व्यक्ति को घेर कर में देर रात कुछ युवकों ने जमकर पीटा। घायल व्यक्ति की टांग तीन जगह से टूट गई। उसकी गंभीर हालत को देखकर सिविल अस्पताल के डाक्टरों ने उसे रेफर कर दिया। घायल व्यक्ति की पहचान दशमेश नगर एमआइजी फ्लैट्स के रहने वाले लखविंदर सिंह के रूप में हुई है। लखविंदर की पत्नी राजविंदर ने कहा कि उनके 16 साल की बेटी है। इलाके के कुछ युवकों ने उसकी फेसबुक पर फेक आईडी बनाई। उनके रिश्तेदारों का उन्हें फोन आया जिन्होंने उसे आईडी बने होने की जानकारी दी।

    राजविंदर मुताबिक उसकी बेटी के पास मोबाइल फोन तक नहीं है। बेटी उसी के फोन से इंस्टाग्राम आदि इस्तेमाल करती है। फेक आईडी के संबंध में उसने थाना डिवीजन नंबर 6 की पुलिस को शिकायत दर्ज करवाई हुई है। पुलिस आरोपियों को पकड़ने में असफल है। 

    वह कई बार थाने में चक्कर लगा चुकी है लेकिन पुलिस कर्मचारी उलटा उसे ही डांट देते है। राजविंदर ने कहा कि उसका पति स्पेयर पार्ट्स की दुकान पर काम करता है। वह रास्ते में घेर कर उसकी बुरी तरह से पिटाई की गई है। बीते रात उन्हीं युवकों ने उसके पति को घेर कर पीटा है। लेकिन पुलिस इस मामले में चुप्पी साध कर बैठी है। पीड़ित परिवार ने कहा कि वह दो बार पुलिस कमिश्नर के दफ्तर भी पेश हो चुका है लेकिन उनकी कही कोई सुनवाई नहीं हो रही।

  • आज का राशिफल, 12 अप्रैल 2024

    आज का राशिफल, 12 अप्रैल 2024

    आज चैत्र शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि और शुक्रवार का दिन है। चतुर्थी तिथि आज दोपहर 1 बजकर 12 मिनट तक रहेगी। आज चैत्र नवरात्र का चौथा दिन है। आज देर रात 2 बजकर 12 मिनट तक सौभाग्य योग रहेगा। साथ ही आज रात 12 बजकर 51 मिनट तक रोहिणी नक्षत्र रहेगा। इसके आलावा आज वैनायकी श्री गणेश चतुर्थी व्रत है। जानिए कैसा रहेगा आपके लिए 12 अप्रैल 2024 का दिन और किन उपायों से आप ये दिन बेहतर बना सकते हैं। साथ ही जानते हैं कि आपके लिए लकी नंबर और लकी रंग कौन सा होगा।

    मेष राशि- आज आपका दिन फेवरेबल रहेगा। इस राशि के इंजीनियर्स के लिए आज का दिन फायदा देने वाला है। आज ऑफिस के किसी कार्य में सीनियर्स की मदद से आपको थोड़ी राहत मिलेगी। आज घर में बच्चों के साथ आपका अच्छा टाइम बितेगा। माता पिता बच्चो को कोई अच्छी सलाह भी दे सकते हैं। छात्रो को आज ऑनलाईन कुछ नया सीखने को मिलेगा। आज आपके पास बिजनेस को आगे बढ़ाने का अच्छा मौका है। मां दुर्गा को पान का पत्ता चढ़ाएं, आपकी परिवारिक परेशानियां दूर होंगी।

    वृष राशि- आज आपका दिन अच्छा रहेगा। इस राशि की महिलाओं के लिए आज का दिन बहुत ही खास है। अपना समय शॉपिंग में बिता सकती हैं। नौकरी की तलाश कर रहे लोगो को आज किसी मल्टी नेशनल कम्पनी से कॉल आ सकती है। दांपत्य जीवन में आज मधुरता बनी रहेगी। कॉम्पटीशन की तैयारी कर रहे छात्रों को तैयारी जारी रखनी चाहिए। दोस्तों की सलाह आज आपके बहुत काम आयेगी। मां कूष्मांडा को इलायची अर्पित करें, जीवन में खुशियों की प्राप्ती होगी।

    मिथुन राशि- आज आपका दिन शानदार रहेगा। व्यापार को बढ़ाने के लिए आप कोई नया प्लान बनायेंगे। किसी बुजुर्ग महिला की सेवा का अवसर मिलेगा इसे आप सौभाग्य के रूप में समझे। आज आपके ज्यादातर सोचे हुए कामों पूरे हो जाएंगे। छात्र कोशिश करते रहे, सफलता के योग बने हुये है। अपनी स्थिति और योग्यता के हिसाब से ही काम करें। मां दुर्गा को इलायची चढाए, आपकी मेहनत रंग लाएगी।

    कर्क राशि-  आज आपका दिन ठीक रहने वाला है। आप परिवार के साथ समय बिताएंगे। घर में खुशी का महौल बना रहेगा। आपकी कड़ी मेहनत से लोग प्रभावित होंगे और आपका अनुसरण करेंगे। आज आप ऑफिस के किसी काम में उलझे रहेंगे। इस राशि के स्टूडेंट्स कॉलेज में कुछ नया सीखेंगे और पढ़ाई की तरफ झुकाव बढ़ेगा। रोज की अपेक्षा आज व्यापार में अच्छा मुनाफा होगा। आर्थिक पक्ष पहले से मजबूत रहेगा। स्वास्थ्य फिट रखने के लिए ताजे फल खायें। मां कूष्मांडा को फूल अर्पित करें, स्वास्थ्य सम्बन्धी समस्याओं से छुटकारा मिलेगा।

    सिंह राशि- आज आपका दिन बढ़िया रहने वाला है। राजनीति से जुड़े लोगों के लिए दिन अच्छा है समाज हित में किये गये कामों की तारीफ़ हो सकती है। आज आपको उच्चाधिकारी के सामने बात रखने पर.. पॉजीटिव रिस्पॉन्स मिलेगा। आज रोजगार में नई उपलब्धि मिलने के योग हैं। बिजनेस में आपको फायदा हो सकता है। घरेलू जरूरत की चीजों की खरीददारी करेंगे। किसी खास व्यक्ति का सहयोग आपको मिलेगा। मां दुर्गा की आरती करें, आपकी आमदनी में बढ़ोतरी होगी।

    कन्या राशि- आज आपका दिन मिला-जुला रहेगा। आपको मेहनत का फल जरूर मिलेगा। कई दिनों से चल रहीं कड़ी मेहनत आज आपको सफल बना सकती है। आज आपको कोई बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती है जिन्हे आप बखूबी निभाएंगे। आज किसी काम को पूरा करने के लिए आस-पास के कई लोग आपको सलाह देगें। जीवनसाथी पर भरोसा बनायें रखें, रिश्ते मजबूत होंगे। सेहत के लिहाज से आप ठीक रहेंगे। पारिवारिक समस्या दूर होगी, घर में खुशहाली बनी रहेगी। मां कूष्मांडा के आगें माथा टेके, करोबार में बरकत होगी।

    तुला राशि- आज आपका दिन बेहतरीन रहेगा। आज कोई बुजुर्ग या वरिष्ठ व्यक्ति आपको सही सलाह दे सकता है। आज आपको पुरानी बातें याद आ सकती हैं। आज व्यापारिक मामलों में आपकी व्यस्तता बढ़ेगी। आपकी आर्थिक स्थिति पहले से अच्छी होगी। अपनी गलतियों से सीखकर आगे बढ़ने की प्रेरणा आपको मिलेगी। किसी दूसरों की नक़ल न करें अपने आप पर विश्वास करें। मां कूष्मांडा के सामने घी का दीपक जलाएं, जीवन में दूसरे लोगों का सहयोग मिलता रहेगा।

    वृश्चिक राशि-  आज आपका दिन ठीक-ठाक रहेगा। इस राशि की महिलाएं जो घर पर ही कोई बिजनेस करने की सोच रही है उनके लिए आज का दिन अच्छा है। किसी भी काम को करने में जल्दबाजी न करें ,अन्यथा वह काम दोबारा करना पड़ सकता है। अपने बिजी शेड्यूल से थोड़ा समय ईश्वर की आराधना के लिए निकालें मन शांत रहेगा। आज आप अपने व्यवहार को निखारने की कोशिश करेंगे। मां दुर्गा का ध्यान करें सेहत अच्छी बनी रहेगी।

    धनु राशि-  आज आप लोगों को अपनी योजनाओं से सहमत कर लेंगे। अगर आप नयी जमीन लेने का प्लान बना रहे हैं तो घर के बड़ों की राय जरूर लें। इस राशि के स्टूडेंट्स के लिए आज का दिन संतोषजनक रहेगा कुछ नया सीखने को मिलेगा। लवमेट अपने मन की बात शेयर करेंगे। इससे रिश्तों में मधुरता बनेगी। शाम को परिवार के साथ किसी जरूरी मामले पर बात होगी जहां आप खुलकर अपनी राय रखेंगे। आप किसी नई तकनीक को सीखने की कोशिश करेंगे। मां कूष्मांडा को मीठे का भोग लगाएं, आपको किस्मत का सहयोग मिलेगा।

    मकर राशि- आज आपका दिन आपके अनुकूल रहेगा। आज आपको अपनी सोच सकारात्मक बनाये रखने की आवश्यकता है। इस राशि के स्टूडेंट आज अपनी पढ़ाई को लेकर उत्साहित होंगे और ज्यादा समय पढ़ाई में बीतेगा, यह देखकर आपके घर को खुशी होगी। इस राशि के टैक्सटाइल व्यापारी वर्ग को आज अचानक कोई बड़ा फायदा हो सकता है। आर्थिक पक्ष पहले से मजबूत बनेगा। मां दुर्गा को लाल चुनरी चढ़ाए, समाज में आपका सम्मान बढ़ेगा।

    कुंभ राशि- आज आपका दिन फेवरेबल रहेगा। ऑफिस में कार्यशीलता के लिए आपको सम्मानित किया जा सकता है। आज आपके तय किए काम समय से पूरे होते हुए नजर आ रहे हैं। साथ ही कुछ काम वक्त से पहले पूरे होने से प्रसन्नता होगी। दोस्ती में चल रही अनबन को ख़त्म करने के लिए आप हाथ बढ़ा सकते हैं। आज आपको कार्यों में जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। आपकी सकारात्मक सोच आपको लाभ दिलायेगी। मां दुर्गा को लौंग अर्पित करें, आपके सभी रूके हुए काम बनेंगे।

    मीन राशि- आज आप अपने खर्चे पर कंट्रोल करने की कोशिश करेंगे। आज आप धार्मिक कार्यों में रूचि लेंगे। इस राशि के स्टूडेंट्स के लिए आज का दिन सफलता दिलाने वाला है। माता पिता से आशीर्वाद लेने से आपकी सभी परेशानियों का हल मिलेगा। आज आपकी सेहत अच्छी रहेगी। साथ ही किसी धार्मिक आयोजन का हिस्सा भी बनेंगे। जीवनसाथी के साथ आज आप कहीं घूमने जाएंगे। मां कूष्मांडा के आगें हाथ जोडें, रूकें हुए काम पूरें होंगे।

  • पंजाब : GUN Point पर ज्वैलर की दुकान पर हुई लूट, देखे वीडियो

    अमृतसर: शहर के एक इलाके मे सरेआम गन पॉइंट पर लूट का मामला सामने आया है। यह वारदात गेट हकीमा के पास सटे बाजार मे घटी है। जहा एक्टिवा पर सवार होकर नकबपोश लुटेरा एक ज्वैलर मे दाखिल हो गया।  

    वीडियो देखने के लिए लिंक पर क्लिक करें

    इससे पहले की दुकानदार कुछ समझ पाता लुटेरे ने उस पर गन तान दी। जिससे वह घबरा गया और लुटेरे ने दुकान के गल्ले से कैश निकाल लिया। यह साडी घटना दुकान पर लगे cctv कैमरे मे कैद हो गई। पुलिस को घटना की सूचना मिल चुकी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।