Blog

  • Punjab: पुलिस द्वारा 10 किलो डोडा पोस्त सहित व्यक्ति गिरफ्तार, देखें वीडियो

    Punjab: पुलिस द्वारा 10 किलो डोडा पोस्त सहित व्यक्ति गिरफ्तार, देखें वीडियो

    बठिंडाः पंजाब में नशा तस्करों के खिलाफ लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है। ताज़ा मामला बठिंडा से सामने आया है जहां पुलिस ने गश्त के दोरान एक शख्स को काबू किया है, जिसके पास से 10 किलो डोडा पोस्त बरामद किया गया है।

    जानकारी देते हुए थाना फूल के इंचार्ज ने बताया कि उनकी पुलिस पार्टी द्वारा गश्त की जा रही थी। इसी दौरान एक व्यक्ति बंद पड़े कमरे की दीवार के साथ कुछ फरोला-फराली कर रहा था। जब पुलिस पार्टी द्वारा व्यक्ति की तलाशी ली गई तो उसके पास से 10 किलो डोडा पोस्त बरामद हुआ।

    पुलिस द्वारा 10 डोडा पोस्त के बलबीर राम निवासी भाई रूपा को गिरफ्तार कर मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि बलबीर राम पर पहले भी नशीली गोलियां बेचने का मामला दर्ज हैं।

  • Jalandhar: चलती Car में लगी आग, बाल-बाल बचा चालक, देखें वीडियो

    Jalandhar: चलती Car में लगी आग, बाल-बाल बचा चालक, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: चिकचिक चौक के पास चलती कार में अचानक आग लगने का मामला सामने आया है। वहीं मामले की जानकारी देते हुए पीड़ित ने बताया कि परिवारिक सदस्य गाड़ी चला रहा था। इस दौरान जब वह चिकचिक चौक के पास पहुंचा तो अचानक गाड़ी में से धुंआ निकलने लगा। जिसके बाद उसके गाड़ी साइड में खड़ी करके उसे फोन किया। जिसके बाद अचानक आग लग गई। घटना की सूचना तुरंत दमकल विभाग को दी गई। वहीं मौके पर पहुंची दमकल विभाग की टीम ने आग पर काबू पा लिया। गनीमत यह रही कि समय रहते आग पर काबू पा लिया गया। पीड़ित ने बताया कि घटना के दौरान कोई जानी नुकसान नहीं हुआ है।

  • समुद्र में पलटी नाव, 89 लोगों की डूबने से हुई मौत

    समुद्र में पलटी नाव, 89 लोगों की डूबने से हुई मौत

    नई दिल्लीः अफ्रीकी देश मॉरिटानिया में भीषण हादसा हुआ है। अटलांटिक महासागर में प्रवासी मछुआरों से भरी नाव पलट गई है। हादसे में अब तक 89 लोगों की मौत हो चुकी है। नौसेना के जवानों ने सभी 89 लोगों के शव बरामद कर लिए हैं। वहीं 5 साल की बच्ची समेत 9 लोगों को सकुशल रेस्कयू किया गया। बताया जा रहा है कि 6 दिन पहले करीब 170 लोग नाव में सवार होकर मछली पकड़ने के लिए समुद्र में गए थे।

    वे सेनेगल-गाम्बिया बॉर्डर होते हुए यूरोप जा रहे थी, लेकिन अटलांटिक महासागर में पानी के भंवर में फंस गए। समुद्र तट से करीब 4 किलोमीटर दूर उनकी नाव फंसी थी। खतरे का सिग्नल मिलते ही नौसेना के जवान मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक डूबने से 89 लोग दम तोड़ चुके थे। बचाए गए लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं 70 से ज्यादा लोग लापता बताए जा रहे हैं, जिनकी तलाश में बड़े पैमाने रेस्क्यू ऑपरेशन चल रहा है।

    बता दें कि अब से पहले यमन और अफगानिस्तान में ऐसे ही 2 बड़े हादसे हो चुके हैं। यमन में अदन शहर के पास समुद्र तट में नाव डूब गई थी। इस हादसे में करीब 45 से ज्यादा लोगों की मौत हुई थी और 140 के करीब लोग लापता हुए थे, जिनका आज तक कुछ पता नहीं चल पाया है। हादसे का शिकार हुए लोग हॉर्न ऑफ अफ्रीका से थे और रेड सी को पार करने की कोशिश कर रहे थे, लेकिन भंवर में फंस गए।

    बता दें कि अकसर प्रवासी मजदूर अच्छे काम की तलाशमें सऊदी अरब पहुंचने के लिए ईस्टर्न रूट पर सफर पर निकलते हैं। यमन के लाल सागर को क्रॉस करने का प्रयास करते हैं, लेकिन भंवर में फंसकर डूबने से या भूख प्यास से मर जाते हें। यमन में हुए हादसे से पहले अफगानिस्तान में बड़ा हादसा हुआ था। यहां एक नदी पार करते समय नाव पलटकर डूब गई थी। हादसे में 20 लोगों ने अपनी जान गंवाई थी।

  • Team India की Victory Parade के दौरान कई लोग घायल, Hospital में भर्ती, देखें वीडियो

    Team India की Victory Parade के दौरान कई लोग घायल, Hospital में भर्ती, देखें वीडियो

    नई दिल्लीः भारतीय टीम ने गुरुवार 4 जुलाई को मुंबई में टी20 विश्व कप की जीत का जश्न मनाते हुए मेगा रोड शो निकाला। इस दौरान खिलाड़ियों और ट्रॉफी को देखने के लिए हजारों की संख्या में लोग पहुंचे थे। इस दौरान थोड़ी भगदड़ हुई और भीड़ में कई लोगों की हालत खराब हो गई। किसी की हड्डी टूट गई तो किसी को सांस लेने में तकलीफ हो गई। जिसके बाद कुछ घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती भी कराया गया। भगदड़ के बाद के कई वीडियो भी सोशल मीडिया पर सामने आ रहे हैं। इसके अलावा हादसे की जानकारी खुद मुंबई पुलिस ने साझा की है।

    इस हादसे की जानकारी देते हुए मुंबई पुलिस की तरफ से कहा गया कि भारतीय क्रिकेट टीम का स्वागत करने आए कई प्रशंसकों की हालत बिगड़ गई, कुछ घायल हो गए और कुछ को सांस लेने में तकलीफ हुई। 10 लोगों को इलाज के लिए नजदीकी सरकारी अस्पताल ले जाया गया। जिन दो लोगों को भर्ती कराया गया है, उनमें से एक की हड्डी टूट गई है और दूसरे को सांस लेने में तकलीफ हो रही है। भारतीय टीम ने 29 जून को विश्व कप का खिताब जीत लिया था। इसके बाद टीम इंडिया खराब मौसम और तूफान के चलते बारबाडोस में फंस गई थी। जिसके बाद 4 जुलाई को टीम इंडिया भारत वापस लौटी।

    ऐसे में फैंस को टीम इंडिया का बेसब्री से इंतजार था। टीम इंडिया की इस विक्ट्री परेड को देखने के लिए मुंबई की सड़कों पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई थी। वहीं एक वीडियो सामने आया है जिसमें एक महिला दम घुटने से बेहोश होती हुई दिखाई दे रही है, जिसके बाद पुलिस ने महिला को कंधे पर उठाकर भीड़ से बाहर निकाला। टीम इंडिया के खिलाड़ियों को ट्रॉफी के साथ देखने की खुशी में कई फैंस ने गाड़ियों को भी नुसकान पहुंचाया। दरअसल जीत की खुशी में फैंस गाड़ियों की छतों पर चढ़कर भी नाचे थे, जिससे कई गाड़ियों की छत को नुकसान पहुंचा है। मरीन ड्राइव से टीम इंडिया का रोड शो गुजरने के बाद सड़कों पर टूटा हुआ पोल और काफी सारे जूते-चप्पल भी बिखरे हुए देखे गए।

  • भारी बारिश के चलते सभी Schools बंद, मौसम विभाग की चेतावनी, देखें वीडियो

    भारी बारिश के चलते सभी Schools बंद, मौसम विभाग की चेतावनी, देखें वीडियो

    सुरंग के ऊपरी हिस्से से पत्थर गिरने से यातायात बाधित

    नैनीताल: मौसम विभाग द्वारा भारी बारिश की चेतावनी के बाद नैनीताल के स्कूल 5 जुलाई को भी बंद हैं। उत्तराखंड के नैनीताल में मौसम विभाग द्वारा भारी बारिश की चेतावनी जारी किए जाने के बाद शुक्रवार को सभी स्कूलों को बंद रखने का फैसला लिया गया है। मौसम विभाग ने शुक्रवार और शनिवार को नैनीताल जिले के अलग-अलग स्थानों पर भारी से बहुत भारी बारिश के साथ गरज और बिजली गिरने की भविष्यवाणी की है। नैनीताल के जिला मजिस्ट्रेट द्वारा जारी आदेश के अनुसार, पूर्वानुमान के मद्देनजर, जिले में कक्षा 1 से 12 तक के सभी सरकारी और सरकारी सहायता प्राप्त और निजी स्कूल और आंगनवाड़ी केंद्र शुक्रवार को भी बंद रहेंगे। वहीं केदारनाथ एवं केदारघाटी को जोड़ने वाली पुरानी सुरंग के बाहरी तरफ भूस्खलन होने से यहां यातायात ठप हो गया। देर रात्रि से हो रही बारिश के कारण संगम बाजार की तरफ सुरंग के ऊपरी वाले हिस्से से मलबा और पत्थर गिरे, जिस कारण यातायात बाधित हो गया है। यात्री वाहनों को बाईपास से भेजा जा रहा है। जिलाधिकारी वंदना सिंह ने कहा कि मौसम विभाग द्वारा जारी अलर्ट को देखते हुए 5 जुलाई (शुक्रवार) को जनपद नैनीताल क्षेत्र अंतर्गत आने वाले सभी शासकीय, अर्द्धशासकीय और निजी विद्यालय (कक्षा 01 से 12 तक संचालित समस्त शैक्षणिक संस्थाएं) समेत सभी आंगनबाड़ी केन्द्रों को शैक्षणिक कार्यों हेतु बंद करने के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि आदेशों का पालन नहीं किया गया, तो संबंधित के खिलाफ कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। प्रशासन ने सभी विभागों के अधिकारियों और कर्मचारियों को सतर्क रहने के सख्त निर्देश दिए हैं।
  • Punjab : नशे की ओवरडोज से युवक की मौ’त

    Punjab : नशे की ओवरडोज से युवक की मौ’त

    तरनतारन : पट्टी शहर के पुराने किरन सिनेमा मार्केट में एक युवक का शव मिलने का मामला सामने आया है। शव के पास से एक इंजेक्शन सिरिंज भी बरामद हुई है। जानकारी के अनुसार युवक ने नशे का इंजैक्शन लगाया हुआ था और नशे के ओवरडोज के कारण उसकी मौत हुई है। स्थानीय लोगों ने युवक की मौत की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने युवक की जेब से मिले मोबाइल फोन से उसके वारिसों को सूचना दी। मृतक की पहचान प्रभजीत सिंह पुत्र अजमेर सिंह के तौर पर हुई है।

    मौके पर पहुंचे थाना सिटी पट्टी थानेदार दलेर सिंह ने बताया कि मृतक युवक के पिता अजमेर सिंह ने पुलिस को बताया कि उनका बेटा प्रभजीत सिंह बीमार था, जिस कारण उसकी मौत हुई है। पुलिस ने 194 बीएनएनएस के तहत मामला दर्ज कर लिया है। गौरतलब है कि तीन दिन पहले पट्टी शहर की फौजी छावनी के नजदीक गांव कुल्ला में एक युवक का शव मिला था और उक्त युवक की मौत भी नशे के कारण बताई जा रही है।

    इसके अलावा कुछ दिन पहले क्षेत्र के सबरा गांव में नशे के कारण युवक की मौत हुई थी। लेकिन मृतकों के परिजनों ने नशे से हुई मौत के कारणों को लेकर पुलिस में बयान दर्ज कराया तो बयान बदल गए है। जबकि नशे से हुई मौतों की पुष्टि शवों के पास पड़ी सीरिंज से हुई है।

  • School Bus और ट्रेलर की टक्कर में ड्राइवर की मौत, बच्चे घायल

    School Bus और ट्रेलर की टक्कर में ड्राइवर की मौत, बच्चे घायल

    राजस्थानः गुरुवार दोपहर को सीकर जिले के लक्ष्मणगढ़ कस्बे के पास राजमार्ग पर निजी स्कूल बस व ट्रेलर की आमने-सामने टक्कर हो गई। इस हादसे में ट्रेलर ड्राइवर की मौत हो गई, जबकि वहीं करीब दो दर्जन बच्चे घायल हो गए। घायलों को तुरंत लक्ष्मणगढ़ के राजकीय अस्पताल पहुंचाया गया, जहां सभी घायलों का प्राथमिक उपचार किया गया।

    इस हादसे में घायल घायल स्कूली बस के ड्राइवर शिवदयाल व दो बच्चों को लक्ष्मणगढ़ के सरकारी अस्पताल से सीकर के एसके के अस्पताल रेफर किया गया, जहां सभी बच्चों और ड्राइवर का उपचार किया जा रहा है। वहीं इस हादसे में जान गंवाने वाले ड्राइवर की पहचान कालूराम के रूप में की गई। हादसे की सूचना मिलने के बाद थाना पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी भी मौके पर पहुंचकर पूरे मामले की जांच कर रही है।

  • Election Results 2024 LIVE: स्टार्मर की आंधी में उड़ गए Rishi Sunak

    Election Results 2024 LIVE: स्टार्मर की आंधी में उड़ गए Rishi Sunak

    नई दिल्लीः ब्रिटेन में 4 जुलाई को प्रधानमंत्री पद के लिए वोटिंग हुई थी। अब काउटिंग की जा रही है। अब तक के आए रुझानों को देखते हुए कंजर्वेटिव पार्टी के नेता और निवर्तमान प्रधानमंत्री ऋषि सुनक ने अपनी हार मान ली है। अभी काउंटिंग जारी है। लेबर पार्टी अब तक 352 सीटें जीत चुकी है और कंजर्वेटिव पार्टी केवल 74 सीटें जीती हैं। बहुमत के लिए कुल 650 सीटों में से 326 सीटें चाहिए होती हैं। ब्रिटेन के रक्षा मंत्री ग्रांट शैप्स अपनी सीट हार गए हैं। ग्रांट अब तक हारने वाले सबसे वरिष्ठ कंजर्वेटिव कैबिनेट सदस्य बन गए हैं।

    शैप्स को लेबर के एंड्रयू लेविन ने दक्षिणी इंग्लैंड के वेल्विन हैटफील्ड निर्वाचन क्षेत्र से हराया, जिस पर उन्होंने लगभग दो दशकों तक कब्जा किया था। लेविन को 19,877 वोट मिले, जबकि शैप्स को 16,078 वोट मिले। ऋषि सुनक ने रिचमंड और नॉर्थहेलर्टन में अपनी सीट बरकरार रखी है। उन्होंने कहा कि लेबर पार्टी ने यह आम चुनाव जीता है और मैंने कीर स्टार्मर को उनकी जीत पर बधाई देने के लिए फोन किया है। उन्होंने कहा कि मैं अब लंदन जाऊंगा। वहां चुनाव के रिजल्ट को लेकर मंथन करूंगा। प्रधानमंत्री पद पर रहते हुए मैंने अपना कार्यकाल में बहुत काम किए। मैंने अपना सबकुछ इस पर लगा दिया।

    वोटिंग के बाद एग्जिट पोल में भी यही सामने आया था कि कीर स्टार्मर ब्रिटेन के अगले प्रधानमंत्री बनने वाले हैं। उनकी लेबर पार्टी संसदीय चुनाव में भारी बहुमत से जीत हासिल करेगी, जबकि ऋषि सुनक की कंजर्वेटिव पार्टी को भारी नुकसान होने का अनुमान एग्जिट पोल में जताया गया था। एग्जिट पोल से पता चला है कि लेबर पार्टी 650 सीटों वाली संसद में 410 सीटें जीतेगी, जिससे कंजर्वेटिव नेतृत्व वाली 14 साल की सरकार इस बार धराशायी हो जाएगी। अब तक की काउंटिंग से तो ऐसा ही लग रहा है। अनुमान है कि सुनक की पार्टी को केवल 131 सीटें मिलेंगी, जबकि पहले कंजर्वेटिव पार्टी को 346 सीटें मिली थीं। इस बार कंजर्वेटिव की इस हालत के पीछे पार्टी के अंदर चल रही लड़ाई बताई जा रही है।

  • Punjab: 11 जिलों के लिए Alert जारी, सामान्य से 34 MM अधिक हुई बरसात

    Punjab: 11 जिलों के लिए Alert जारी, सामान्य से 34 MM अधिक हुई बरसात

    मोहालीः पंजाब में मानसून ने दस्तक दे दी है। वहीं पिछले 3-4 दिन की बारिश से ही एक सप्ताह में सामान्य से 34 प्रतिशत अधिक पानी बरस चुका है। अब तक सामान्य 26.7 एमएम बारिश होनी थी, जो कि 35.8 एमएम हो चुकी है। विभाग ने आने वाले दिनों के लिए भी बारिश का अलर्ट जारी किया है। मोगा के गांव समाध भाई में तेज आंधी और बारिश के कारण घर के दीवार गिरने से एक ही परिवार के 4 लोग जख्मी हो गए। जगराओं में हुई मानसून की पहली बारिश से पूरा शहर जलमग्न हो गया। इस कारण वॉर्ड 10, 18 व पुरानी मंडी की दुकानों में पानी भर गया।

    लुधियाना के गांव भूखड़ी कलां में एक मकान में रहने वाले कर्मजीत सिंह के कमरे की छत गिर गई, जिसमें उनकी 4 साल की बेटी की मौत हो गई। साथ ही उनकी पत्नी और सात महीने की बेटी को काफी चोटें आई हैं। पठानकोट में राष्ट्रीय राज्य मार्ग 154-ए पर दुनेरा से दो किलोमीटर आगे कच्ची सड़क पर एक भरे ट्रक के फंसने से सुबह 6 से 11 बजे तक रास्ता बंद रहा। ऐसे में दोनों तरफ कई किलोमीटर लंबा जाम लग गया।

    मौसम विभाग ने पंजाब के 11 जिलों पठानकोट, गुरदासपुर, अमृतसर, तरनतारन, होशियारपुर, नवांशहर, कपूरथला, जालंधर, फतेहगढ़ साहिब, रूपनगर, एसएएस नगर में शुक्रवार के लिए भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। बीते 24 घंटों में पंजाब में प्रमुख तौर पर अमृतसर में 5.4 एमएम, लुधियाना में 47.6, पटियाला में 1.2, फरीदकोट में 3.2, बरनाला में 35.5, एसबीएस नगर में 33.1, फरीदकोट में 3.0, रोपड़ में 18.0 एमएम बारिश दर्ज की गई।

  • Punjab: High Profile City में चली गोली, परिवार में दहशत का माहौल, देखें वीडियो

    Punjab: High Profile City में चली गोली, परिवार में दहशत का माहौल, देखें वीडियो

    मोहालीः खरड़ की मशहूर ओमेगा सिटी में देर रात एक परिवार को फायरिंग की गई। गनीमत यह रही इस घटना में किसी को गोली नहीं लगी। दरअसल, देर रात 12:05 बजे ओमेगा सिटी के फ्लैट नंबर 1 में अचानक फायरिंग हुई। कहा जाता है ‘जाको राखे साइयां मार सके ना कोई’, ऐसा ही इस घटना के दौरान हुआ। क्योंकि डाइनिंग टेबल की कुर्सी पर एक महिला बैठी थी जब अचानक फायरिंग हुई तो गोली शीशे से टकराते हुए दीवार में जा लगी। जबकि दीवार के ठीक बगल में महिला कुर्सी पर बैठी थी। गनीमत यह रही कि इस घटना में कोई जानी नुकसान नहीं हुआ।

    घटना के बाद परिवार में दहशत का माहौल पाया जा रहा है। बता दें कि ओमेगा सिटी को एक हाई प्रोफाइल सिटी कहा जाता है। इस सोसायटी में अचानक इस तरह से गोलीबारी होना एक बड़ा सवालिया निशान खड़ा करता है। बता दें कि रात घटना के बाद परिवार ने पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन पुलिस ने फॉरेंसिक टीम को बुलाना ठीक नहीं समझा। दरअसल, पुलिस टीम को मौके पर पहुंचकर सबूत जुटाने थे, लेकिन पुलिस ने खुद ही गोली के खोल को कब्जे में ले लिया और आगे की कार्रवाई शुरू कर दी। बताया जा रहा है कि अभी तक पुलिस ने परिवार के किसी भी सदस्य का कोई बयान दर्ज नहीं किया है और ना ही FIR दर्ज नहीं की गई है।