Blog

  • जालंधरः सिविल अस्पताल दर्द निवारक दवाइयों का स्टाक खत्म

    जालंधरः सिविल अस्पताल दर्द निवारक दवाइयों का स्टाक खत्म

    जालंधर/वरुणः पंजाब हेल्थ सिस्टम कारपोरेशन के सबसे बड़े शहीद बाबू लाभ सिंह सिविल अस्पताल में मरीजों की परेशानियां थम नहीं रही है। अस्पताल में पिछले कई दिन दवाइयों की किल्लत के चलते मरीजों को इलाज के लिए आर्थिक बोझ झेलना पड़ रहा है। अस्पताल प्रशासन दवाइयों की डिमांड विभाग को भेजने की बात कर रहा है। सिविल अस्पताल में मरीजों को इलाज के लिए दी जाने वाली 247 प्रकार की दवाइयों में से 145 प्रकार की स्टाक में है।

    सेहत विभाग ने दवाइयों की सप्लाई में संख्या बढ़ा दी परंतु ज्यादातर मरीजों की जरूरत को पूरा करने वाली दवाइयों की किल्लत को पूरा करने में नाकाम रहा। सिविल अस्पताल में दर्द निवारक, पेट गैस तथा शुगर की दवा का स्टाक खत्म होने से मरीजों को परेशानियों से जूझना पड़ रहा है। अस्पताल की ओपीडी में रोजाना 1000 से 1200 के करीब मरीज इलाज करवाने के लिए पहुंच रहे है। इनमें से तकरीबन 70 से 80 प्रतिशत मरीजों को दर्द निवारक तथा पेट गैस की समस्या का समाधान करने की दवा डाक्टर लिख रहे है। डाक्टर मरीजों को दवा लिख रहे है और मरीजों को फार्मेसी से दवा न मिलने की वजह से निराशा झेलनी पड़ रही है। मरीज को अस्पताल से मुफ्त दवा न मिलने की वजह से  बाजार से खरीदने पर 150-200 रूपये का आर्थिक बोझ झेलना पड़ रहा है।

    सिविल अस्पताल के मेडिकल सुपरिटेंडेंट डा. राजीव शर्मा का कहना है कि दवाइयों की किल्लत डिपो स्तर से ही है। अस्पताल की ओर से डिमांड भेजी है। शुक्रवार को वेरका स्थित डिपो में अस्पताल से टीम दवाइयां लेने के लिए जाएगी। अस्पताल में चार प्रकार के एंटीबायोटिक्स गोलियां व कैप्सूल तथा दो प्रकार के अस्पताल में भर्ती वालों के लिए स्टाक में है। तल्हन की रहने वाली दलीप कौर का कहना है कि उनके पति बीमार है। दवा लेने के लिए आटो का खर्चा कर सिविल अस्पताल में इलाज करवाने के लिए आए । इलाज की प्रकिया में तीन घंटे का समय लगा। डाक्टर ने पर्ची पर तीन प्रकार की दवाइयां लिखी, परंतु फार्मेसी से केवल कैल्शियम की दवा मिली बाकी दो दवाइयां बाजार से लेने की सलाह दी। बाजार से यह दवाइयां कम से कम दो सौ रुपये में मिलेगी।

    नूरमहल की रहने वाली बलबीर कौर का कहना है कि वह इलाज के लिए शाहकोट व नकोदर के अस्पताल के बाद किडनी में पत्थरी के लिए सिविल अस्पताल में इलाज के लिए आई थी। डाक्टर ने चार प्रकार की दवाइयां लिख कर दी। फार्मेसी से एक भी न मिलने से निराशा हाथ लगी। दवाइयां बाजार से खरीदनी पड़ेगी।

  • जालंधरः आप पार्टी में बढ़ी कलह, हलका इंचार्ज ने 3 नेताओं पर करवाया मामला दर्ज

    जालंधरः आप पार्टी में बढ़ी कलह, हलका इंचार्ज ने 3 नेताओं पर करवाया मामला दर्ज

    हलका इंचार्ज ने एक आप नेता पर लगाए जान से मारने की धमकियां देने के आरोप

    जालंधर/वरुणः कपूरथला में विपक्ष की पार्टियों की तरह अब आम आदमी पार्टी में गुटबंदी बढ़ती हुई दिखाई दे रही है। जिलें में पार्टी के नेताओं के बीच चल रही कलह इस कद्र बढ़ गई है कि अब हलका इंचार्ज मंजू राणा ने आप के तीन नेताओं पर सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर कलरफुल सेक्सुअल रिमार्क्स पास करने की शिकायत जालंधर पुलिस को दी है। जिसके बाद थाना डिवीजन-5 की पुलिस में तीनों आप नेताओं के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

    आम आदमी पार्टी कपूरथला की हलका इंचार्ज मंजू राणा ने पुलिस को दी अपनी शिकायत में बताया कि आप नेता कंवर इकबाल, यशपाल आजाद तथा परविंदर सिंह ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म वाट्सअप पर उनके खिलाफ कलरफुल सेक्सुअल रिमार्क्स पास किए हैं और वहीं कंवर इक़बाल ने फोन कॉल करके उन्हें जान से मारने की धमकियां भी दी है। आप हलका इंचार्ज मंजू राणा की शिकायत के बाद जालंधर की थाना डिवीजन पांच की पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ धारा 354-ए, 294, 506, 507, 509, 120-बी के तहत मामला दर्ज कर लिया है। फिलहाल किसी भी आरोपी की अभी तक गिरफ्तारी नहीं हुई है।

  • पंजाबः अस्पताल से कैदी फरार, DSP सहित जेल के 4 कर्मचारी  Suspended

    पंजाबः अस्पताल से कैदी फरार, DSP सहित जेल के 4 कर्मचारी Suspended

    पटियालाः जिलें से बड़ी ख़बर सामने आई है। आज पटियाला के राजिंदर अस्पताल में इलाज के लिए गए कैदी अमरीक सिंह के फरार होने का मामला सामने आया है। जिसके बाद राज्य के कारागार मंत्री हरजोत सिंह बैंस के आदेश के अनुसार उपाधीक्षक सुरक्षा पटियाला जेल, वारंट अधिकारी पटियाला और दो वार्डर को सस्पेंड कर दिया गया है।

    इस संबंध में जारी आदेश के अनुसार जेल सुरक्षा के लिए तैनात डीएसपी (सुरक्षा) वरुण शर्मा, पटियाला जेल सहायक अधीक्षक सह वारंट अधिकारी हरबंस सिंह, जेल वार्डर निलंबित सतपाल सिंह मतपत्र संख्या 707 और मनदीप सिंह मतपत्र संख्या 562 को निलंबित कर दिया गया है। इसके अलावा जेल अधीक्षक पटियाला मंजीत सिंह टिवाना और सहायक जेल अधीक्षक पटियाला जगजीत सिंह को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है।

    उल्लेखनीय है कि पटियाला जिले के घागा प्रखंड के ददना गांव निवासी अमरीक सिंह पटियाला जेल में सजा काट रहा था, जहां से उसे इलाज के बहाने राजिंदर अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया। इस कैदी को पटियाला जेल से राजिंद्र अस्पताल में ट्रांसफर के दौरान राज्य सरकार द्वारा तय किए गए नियमों का भी उल्लंघन किया गया। जेल मंत्री ने विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों को निर्देश दिया कि किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

  • पंजाबः रिश्वत मांगने के आरोप में विभागीय क्लर्क Suspended

    पंजाबः रिश्वत मांगने के आरोप में विभागीय क्लर्क Suspended

    चंडीगढ़ः पंजाब सरकार द्वारा भ्रष्टाचार के खिलाफ चलाई गई जीरो टॉलरेंस नीति के तहत शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस ने रिश्वत के आरोप में स्कूल के क्लर्क को निलंबित करने के आदेश जारी किए है। मामले की जानकारी देते हुए पंजाब के स्कूल शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस ने बताया कि आज प्रातःकाल किसी व्यक्ति ने उनको शिकायत की थी कि ज़िला शिक्षा अफ़सर सी.सै. पठानकोट के दफ़्तर में तैनात क्लर्क अरुण कुमार जायज़ काम करने के बदले भी 20 हज़ार रुपए रिश्वत की मांग कर रहा था।

    शिकायतकर्ता ने सबूत के तौर पर कॉल रिकार्डिंग भी उपलब्ध करवाई थी। हरजोत बैंस ने बताया कि उन्होंने शिकायत सबंधी तुरंत प्राथमिक जांच करवाई और दोष सही पाये गए। जिस पर उन्होंने डी.पी.आई. सेकंडरी शिक्षा को हुक्म दिए कि अरुण कुमार क्लर्क को तुरंत निलंबित किया जाए। जिस सबंधी विभागीय हुक्म जारी कर दिए गए हैं।

  • पंजाबः पुलिस ने ट्रक से भारी मात्रा में शराब की बरामद 

    पंजाबः पुलिस ने ट्रक से भारी मात्रा में शराब की बरामद 

    बठिंडा : पंजाब में नशे के खिलाफ चलाई गई मुहिम के तहत पुलिस ने 400 कार्टन से ज्यादा अंग्रेजी शराब बरामद की है। नाकाबंदी के दौरान पुलिस ने एक ट्रक को चेक किया जिसमें 400 कार्टन से ज्यादा अंग्रेजी शराब रखी हुई थी। पुलिस ने 2 लोगों को हिरासत में लिया है। ये शराब पंजाब से बिहार जा रही थी। नशा तस्करों द्वारा लगातार तस्करी की जा रही है।

    पुलिस ने बताया है कि ट्रक के अंदर लोहे का एक कंटेनर बनाया गया था जिसमें अंग्रेजी शराब छिपाई गई थी। पुलिस का कहना है कि दोनों व्यक्तियों को गिरफ्तार कर लिया गया है और जांच की जा रही है। उनका कहना है कि मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस का दावा है कि गिरफ्तार शख्स से और भी खुलासे हो सकते हैं। उन्होंने बताया है कि दोनों आरोपी हरियाणा के हिसार के रहने वाले हैं। उन्होंने बताया है कि आरोपियों की पहचान विजय और दीपू के रूप में हुई है।

  • पंजाबः ट्रैफिक कर्मचारी और कार चालक के बीच हुआ हंगामा, जाने मामला

    पंजाबः ट्रैफिक कर्मचारी और कार चालक के बीच हुआ हंगामा, जाने मामला

    बठिंडा : जिलें में कार चालक और ट्रैफिक कर्मचारी के बीच जमकर मारपीट होने का मामला सामने आया है। जानकारी के मुताबिक चालक वाहन में बैठकर सिगरेट पी रहा था और वहीं मौके पर ट्रैफिक अधिकारी ने उसे रोका तो उसने हंगामा करना शुरू कर दिया। पूरे विवाद का वीडियो बठिंडा के पट्टी रोड का बताया जा रहा है। कार चालक ने ट्रैफिक कर्मचारी को गाली-गलौज और गाली-गलौज करना शुरू कर दिया।

    कार चालक और ट्रैफिक कर्मचारी के बीच हंगामा इस पूरे विवाद का वीडियो ट्रैफिक कर्मचारी ने रिकॉर्ड कर लिया। इस कार चालक ने आरोप लगाया कि वह अपनी कार में धूम्रपान कर रहा था लेकिन कर्मचारी ने उसे पहले भुचो मंडी में और आज फिर बठिंडा में रोका। कार चालक ने यह भी आरोप लगाया कि ट्रैफिक कर्मचारी ने उसकी पिटाई भी की। इसके बाद यह कार चालक ट्रैफिक कर्मचारी को गालियां देने लगा और सामने उसके मुंह पर सिगरेट का धुआं उड़ाने लगा।

  • दसवे दिन में प्रवेश हुई आल आउट बनाने वाली कंपनी के कामगारों की भूख हड़ताल

    दसवे दिन में प्रवेश हुई आल आउट बनाने वाली कंपनी के कामगारों की भूख हड़ताल

    कामगार पंकज मिश्रा की हालत मेंं नहीं हुआ सुधार

    बददी/सचिन बैंसल : बददी साई मार्ग पर ऑल आउट बनाने वाली  कंपनी के कामगारों की क्रमिक भूख हड़ताल दसवें दिन में प्रवेश कर गई है। वीरवार को करतार सिंह, फुलन और आशा देवी और राजेंद्र कुमार अनशन पर बैठे। उधर,  हड़ताल में शामिल कामगार पंकज मिश्रा पिछले 2 अक्तूबर से निजी अस्पातल में भर्ती है। उसे तीन यूनिट खून चढ गया है और अभी भी उसकी तबियत बिगड़ती जा रही है।  कामगार संदीप, पंकज, नरेश कुमार, शिव ओमकार, संतोष, शेलेंद्र, प्रेमपाल और रामपाल ठाकुर ने बताया कि कामगार एक माह छह दिन से हड़ताल पर है लेकिन उनकी कहीं पर कोई सुनवाई नहीं हो रही है। लगातार प्रतिकूल मौसम में कामगारों कंपनी के आगे बैठने  से उनकी हालत बिगड़ रही है और श्रम कार्यालय और कंपनी संचालक उनकी मांग को नहीं मान रहे है। उल्टा उन्हें कचरा बताते है।   उन्होंने चेतावनी दी है कि  जब तक उनको न्याय नहीं मिलता है तब तक आंदोलन जारी रहेगा।
  • जालंधर पीपीआर मार्किट मामलाः पुलिस ने हुडदंग मचाने वाले रईसजादे को कोर्ट में पेश कर हासिल किया रिमांड

    जालंधर पीपीआर मार्किट मामलाः पुलिस ने हुडदंग मचाने वाले रईसजादे को कोर्ट में पेश कर हासिल किया रिमांड

    जालंधर/हर्षः महानगर में पीपीआर मार्किट शरारती अनसरों का गढ़ बनती जा रही है। आए दिन यहां पर गुंडागर्दी का नंगा नाच देखने को मिल रहा है। वहीं बीते दिन खुद को बीजेपी नेता बताने वाले अखिल शर्मा ने नशे में धुत्त होकर अपनी कार से नाके पर खड़े पुलिसकर्मियों को कुचलने की कोशिश की। इतना ही नहीं नशे में चूर अखिल ने एसीपी को गाली निकाली और आईपीएस एडीसीपी आदित्य की वर्दी पर भी हाथ डाला। अखिल द्वारा काफी देर तक हंगामें करने के बाद पुलिसकर्मियों और लोगों ने इस रईसजादे की जमकर धुनाई की।

    डीसीपी जगमोहन ने कहा कि इसके बाद अखिल शर्मा पुत्र आदर्श शर्मा निवासी गुरु गोबिंद सिंह एवन्यू ने गाड़ी भगाने की भी कोशिश की जिसमें कई लोग बाल-बाल बचे। उन्होंने कहा कि इसके बाद अखिल ने पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों के साथ हाथापाई और दुर्व्यवहार भी किया। उन्होंने कहा कि पकड़े गए युवक का सिविल अस्पताल में मेडिकल भी करवाया गया जिसमें अल्कोहल का सेवन आया है। उन्होंने कहा कि जिस पुलिस कर्मचारी को चोट लगी है उसकी भी एमएलआर कटवाई गई है।

    आरोपी के खिलाफ सरकारी कर्मचारी या अधिकारी से दुर्वयवहार उसे नुकसान पहुंचाने के लिए हमला करने और उसके काम में बाधा पहुंचाने के लिए पर भारतीय दंड संहिता की धारा 353,186, 332, 333, सार्वजनिक स्थल पर अभद्र भाषा का प्रयोग करने, अश्लील गालियां निकालने पर आईपीसी की धारा 294 और सरकारी कर्मचारियों और अधिकारियों को अपना प्रभाव दिखाकर डराने धमकाने के लिए आईपीसी की धारा 506 के तहत मुकद्दमा दर्ज किया गया है। बता दें कि अखिल की नानी किसी समय भाजपा की पार्षद थी। जिसके चलते अखिल अपने आप को जालंधर का बढ़ा नेता समझने लगा था। अखिल ने सोशल पर कई पुलिस कर्मियों से साथ फोटो भी अपने शेयर किया हुआ है। जिसे लेकर बीते दिन अखिल आईपीएस आदित्य को पुलिस रौब दिखा रहा था। पुलिस ने अखिल शर्मा को आज कोर्ट में पेश कर अदालत से एक दिन का रिमांड हासिल किया है।

  • पंजाबः फाइनेंस कंपनी के कारिंदे से लाखों की लूट मामले का मास्टर माइंड गिरफ्तार

    पंजाबः फाइनेंस कंपनी के कारिंदे से लाखों की लूट मामले का मास्टर माइंड गिरफ्तार

    बठिंडा : तलवंडी साबो के लेलेवाला गांव के पास फाइनेंस कंपनी के कारिंदा की आंखों में काली मिर्च डालकर 1 लाख 60 हजार रुपये की लूट के मामले में पुलिस ने आरोपी को आज गिरफ्तार कर लिया है। उक्त फर्जी लूट की घटना को अंजाम फाइनेंस कंपनी के कारिंदे ने अपने रिश्तेदार के साथ मिलकर अंजाम दिया था। डीएसपी बूटा सिंह गिल का कहना है कि भारत फाइनेंस कंपनी के करिन्दे रवि सिंह ने पिछले दिनों पुलिस को दी थी।

    शिकायत में जानकारी दी थी कि मोटरसाइकिल सवार दो लोगों ने उनकी आंखों में काली मिर्च डालकर 1 लाख 60 हजार रुपये लूट लिए। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जांच के दौरान फाइनेंस कंपनी के मैनेजर प्रीतपाल सिंह को वादी पर शक हुआ और पुलिस ने सख्ती से पूछताछ की और करिंदा ने खुद कबूल किया। डीएसपी ने बताया कि भारत फाइनेंस कंपनी के मैनेजर प्रीतपाल सिंह के बयान पर मामला दर्ज किया गया है। उन्होंने कहा कि आरोपी को रिमांड पर लेकर आगे पूछताछ की जाएगी।

  • सोना और चांदी की कीमतों में आया भारी उछाल, जाने नए रेट

    सोना और चांदी की कीमतों में आया भारी उछाल, जाने नए रेट

    नई दिल्‍लीः घरेलू बाजार में त्‍योहारी मांग का असर दिखने लगा है। सोने का भाव आज वृद्धि देखने को मिली है। मल्‍टी कमोडिटी एक्‍सचेंज (MCX) पर सोने का भाव शुरुआती कारोबार में 0.44 फीसदी बढ़ा है। सोने के साथ ही चांदी में भी तेजी देखी जा रही है और यह वायदा बाजार में 1.24 फीसदी उछली है। वीरवार को एमसीएक्‍स पर 24 कैरेट शुद्धता वाले सोने का भाव 229 रुपये बढ़कर 51,875 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया है। सोने का भाव आज 51,836 रुपये पर खुला था। खुलने के बाद भाव एक बार 51,900 रुपये तक पहुंच गया।

    लेकिन, यह बढ़त बरकरार नहीं रही और फिर भाव गिरकर 51,875 रुपये हो गया। वहीं, मल्‍टी कमोडिटी एक्‍सचेंज पर आज चांदी के भाव में अच्‍छा उछाल आया है। चांदी का रेट 753 रुपये तेज होकर प्रति किलो 61,520 रुपये हो गया है। चांदी में आज ट्रेडिंग 61,100 से शुरू हुई। एक बार भाव बढ़कर 61,620 रुपये हो गया. लेकिन, कुछ समय बाद गिरकर यह 61,520 रुपये पर ट्रेड करने लगी।

    भारत में त्‍योहारी सीजन में सोने का भाव अभी और बढ़ने की संभावना है। इसका कारण यह है कि भारत में सोने की सप्‍लाई करने वाले विदेशी बैंकों ने आपूर्ति में कटौती कर दी है। लाइव मिंट पर समाचार एजेंसी रायटर्स के हवाले से प्रकाशित एक रिपोर्ट के अनुसार, चीन और तुर्की जैसे देशों में सोने पर बेहतर प्रीमियम मिलने के कारण बैंकों ने भारत की बजाय इन देशों में ज्‍यादा सोना बेचना शुरू कर दिया है।