Blog

  • Punjab News: ईसाई समुदाय के खिलाफ टिप्पणी पर घिरे मंत्री रवनीत बिट्टू, जल्द माफी मांगे, देखें वीडियो

    Punjab News: ईसाई समुदाय के खिलाफ टिप्पणी पर घिरे मंत्री रवनीत बिट्टू, जल्द माफी मांगे, देखें वीडियो

    अमृतसरः केंद्रीय मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू की ओर से ईसाई समुदाय पर की गई टिप्पणी का विवाद बढ़ता जा रहा है। इस मामले में पंजाब अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष जतिंदर मसीह गौरव ने केंद्रीय मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू से जल्द माफी मांगने को कहा। उन्होंने कहा कि केंद्रीय मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू द्वारा हाल ही में पंजाब में मसीही समुदाय के खिलाफ दिए बयान को लेकर मसीही समुदाय में रोष है। रवनीत बिट्टू को ऐसे बयान देने से बचना चाहिए।

    ਪੰਜਾਬੀ ਵਿੱਚ ਪੜ੍ਹੋ:

    ਰਵਨੀਤ ਸਿੰਘ ਬਿੱਟੂ ਦੇ ਬਿਆਨ ’ਤੇ ਮਸੀਹੀ ਭਾਈਚਾਰੇ ਵਿੱਚ ਰੋਸ, ਘੱਟ ਗਿਣਤੀ ਕਮਿਸ਼ਨ ਨੇ ਮੰਗੀ ਮੁਆਫੀ

    रवनीत बिट्टू जल्द से जल्द इस असंवैधानिक बयान को लेकर पूरे ईसाई समुदाय से सार्वजनिक रूप से माफी मांगने को कहा गया है। उन्होंने कहा कि लगातार अल्पसंख्यक आयोग के पास ईसाई समुदाय की ओर से रवनीत बिट्टू के खिलाफ शिकायतें पहुंच रही थीं। इन्हें देखते हुए अल्पसंख्यक आयोग पंजाब सरकार के अध्यक्ष गौरव मसीह जतिंदर ने पंजाब सरकार के विशेष सचिव को पत्र लिखकर केंद्र सरकार से अपील की है कि रवनीत बिट्टू को ऐसे बयान देने से रोका जाए।

  • Punjab News: तेज रफ्तार कार चालक ने सिग्नल लाइट पर खड़ी गाड़ी में मारी टक्कर, खुले एयरबैग, देखें वीडियो

    Punjab News: तेज रफ्तार कार चालक ने सिग्नल लाइट पर खड़ी गाड़ी में मारी टक्कर, खुले एयरबैग, देखें वीडियो

    लुधियानाः जगराओं पुल के पास स्थित लाइटों पर खड़ी कार में अन्य गाड़ी चालक ने टक्कर मार दी। घटना के दौरान गाड़ी काफी तेज रफ्तार में थी और ड्राइवर से अनियंत्रित हो गई, जिससे चालक ने सामने लाइटों पर खड़ी गाड़ी में टक्कर मार दी। घटना में दोनों कारें बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। देर रात हुई घटना को लेकर दोनों पक्षों में काफी हंगामा हुआ। जिसके बाद उक्त कार चालक ने पीड़ित की गाड़ी के हुए नुकसान की भरपाई करने का आश्वासन दिया।

    वहीं मामले की जानकारी देते हुए पीड़ित अय्याली गांव के रहने वाले जगरूप सिंह ने कहाकि वह गाड़ी लेकर जगराओं पुल की लाइट पर खड़ा था, जहां वह अपनी बारी का इंतजार कर रहा था। इस दौरान तेज रफ्तार कार ने उनकी गाड़ी में टक्कर मार दी। इस घटना में गाड़ी बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। हादसा इतना भीषण था हादसे में गाड़ी के एयरबैग भी खुल गए। पीड़ित ने कहा कि उसकी गर्दन में चोट लगी है।

    वहीं पीड़ित ने गाड़ी चालक पर शराब पीकर वाहन चलाने के आरोप लगाए है। दूसरी ओर मोगा के रहने वाले विपुल ने माना कि उसकी गलती के कारण यह हादसा हुआ है। जिसके बाद विपुल ने जगरूप सिंह को उसकी कार की भरपाई करने का आश्वासन दिया। पीड़ित ने कार चालक के दस्तावेज कब्जे में ले लिए है। जिसके बाद पीड़ित का कहना हैकि अगर उसकी कार के हुए नुकसान की भरपाई नहीं हुई तो वह मामले की शिकायत पुलिस को दे देंगा।

  • रोडवेज की बस ने पिकअप को 100 फीट तक घसीटा, 2 लोगों की मौत, 5 घायल

    रोडवेज की बस ने पिकअप को 100 फीट तक घसीटा, 2 लोगों की मौत, 5 घायल

    राजस्थानः अलसुबह रोडवेज बस और पिकअप की जबरदस्त टक्कर हो गई। हादसे में दोनों वाहनों के ड्राइवरों की मौत हो गई। जबकि रोडवेज में सवार 5 यात्री घायल हो गए। हादसे की सूचना मिलते ही चारभुजा पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को एंबुलेंस से चारभुजा सीएचसी हॉस्पिटल भिजवाया गया। घायलों का इलाज जारी है। मृतकों के शव मॉर्च्युरी में रखवाए हैं। हादसे के वक्त बस में करीब 30 सवारियां थीं। जबकि पिकअप ड्राइवर अकेला था। हादसा चारभुजा थाना इलाके के अमरतिया गांव के पास जाल वाले बालाजी के पास हुआ।

    जानकारी अनुसार शनिवार सुबह 5 बजे रोडवेज बस जयपुर से उदयपुर की तरफ ओर जा रही थी। राजसमंद में गोमती चौराहे के पास रोडवेज बस ने कोल्ड ड्रिंक ले जा रही एक पिकअप को टक्कर मार दी। बस पिकअप को घसीटते हुए 100 फीट तक ले गई। पिकअप के परखच्चे उड़ गए। पिकअप उदयपुर से जयपुर की तरफ जा रही थी।

    टक्कर के बाद दोनों वाहन रोड से उतरकर गड्‌ढे में गिर गए। पिकअप ड्राइवर नानूराम की मौके पर ही मौत हो गई। ड्राइवर का शव बुरी तरह फंस गया। एक घंटे की मशक्कत के बाद शव पिचकी हुई गाड़ी से निकाला जा सका। वहीं रोडवेज बस ड्राइवर लादूलाल रेबारी पुत्र मैसालाल निवासी सागवाड़ा (जालोर) को चारभुजा सीएचसी अस्पताल लेकर पहुंचे तो वहां उसने दम तोड़ दिया।

  • Punjab News: दोस्त संग मिलकर किया पत्नी का कत्ल, नहर में फेंका शव, देखें वीडियो

    Punjab News: दोस्त संग मिलकर किया पत्नी का कत्ल, नहर में फेंका शव, देखें वीडियो

    खरड़ः नशा करने से रोकने पर पत्नी की गला घोंटकर हत्या कर लाश को एक बैग में बंद कर रोपड़ की डुगरी कोटली नहर में फेंकने का मामला सामने आया है। जहां दोस्त की मदद से पत्नी की लाश को बैग में भरकर रोपड़ जिले के डुगरी कोटली गांव के पास नहर में फेंक दिया। मृतिका की पहचान राज कौर के रूप में हुई है। राज कौर के भाई कुलदीप ने पुलिस को बयान दिया कि दोनों ने मिलकर बहन की हत्या की है। आरोपी महिला का पति कमलजीत निवासी दशमेश नगर खरड़ और सुखदीप सिंह (दोस्त) हैं। जिसके बाद पुलिस ने कमलजीत और सुखदीप सिंह डिंपी के खिलाफ हत्या और हत्या के सबूत मिटाने के अपराध में सहयोग करने के मामले में एफआईआर दर्ज करके दोनों को गिरफ्तार कर लिया।

    दोनों ने पूछताछ में बताया कि उन्होंने शव को नहर में फेंक दिया है। गोताखोरों की मदद से राज कौर का शव बरामद कर लिया गया। दोनों को खरड़ अदालत में पेश करके 2 दिन का पुलिस रिमांड लिया गया। पुलिस ने बताया कि घटना का तब पता चला जब फोन करके राज कौर के भाई कुलदीप सिंह ने पूछा कि उसकी बहन कहां है, तो पति कमलजीत ने बताया कि राज कौर घर छोड़कर कहीं चली गई है। लेकिन राजकोट के भाई को शक हुआ कि कमलजीत झूठ बोल रहा है। उसने पुलिस को सूचना दी।

    जब पुलिस ने सख्ती से पूछताछ की तो उसने पूरा राज खोल दिया। राजकौर की शादी 2023 में कमलजीत के साथ खरड़ के दशमेश नगर में हुई थी। कमलजीत शराब पीने का आदी था, पत्नी उसे रोकती थी। दोनों के बीच शराब को लेकर अक्सर ही झगड़ा होता था। 10 अगस्त को राज ने मां गुरदीप कौर को फोन किया था और राज डर रही थी। बात करते-करते कॉल कट गई। उसके बाद लगातार फोन करने पर भी उसने फोन नहीं उठाया। 20 अगस्त को सुबह कुलदीप अपनी मां के साथ राज कौर का हाल-चाल जानने के लिए उसके घर पहुंचे, लेकिन वह घर में नहीं मिली। इस पर उसकी मां को शक हो गया और पुलिस ने दोनों आरोपियों से पूछताछ के बाद गिरफ्तार कर लिया।

  • Punjab News: गुंडागर्दी और नशे के खिलाफ मोहल्ला वासियों ने घेरा थाना, देखें वीडियो

    Punjab News: गुंडागर्दी और नशे के खिलाफ मोहल्ला वासियों ने घेरा थाना, देखें वीडियो

    अमृतसरः थाना-डी डिवीजन के बाहर राजीव गांधी नगर के लोगों ने गुंडागर्दी और नशे की समस्या को लेकर पुलिस से इंसाफ की मांग की। इलाके की महिलाएं और परिवारों ने खुलकर मीडिया से बातचीत में बताया कि मोहल्ले के कुछ लोग नशे का धंधा कर रहे हैं, जिससे बच्चों और परिवारों की जिंदगी प्रभावित हो रही है। अंजू नाम की एक महिला ने बताया कि उनके पति पहले भी इन लड़कों को चेतावनी दे चुके हैं कि इलाके में गलत काम न किया जाए। 2 हफ्ते पहले भी लड़कियों को स्कूटी पर बिठाकर यहां से बाहर ले जाया गया था। हमारा किराना स्टोर है, जहां लड़के बाहर बैठकर टीके लगाते हैं। ये सब देखकर मेरी 12 साल की बेटी डर से घर भाग आई।

    सुखवाल नाम के एक व्यक्ति ने बताया कि राजीव गांधी नगर में कुछ परिवार खुलेआम नशा बेच रहे हैं। उनका कहना था कि सरकार ने नशे के खिलाफ बड़ी मुहिम चलाई है, लेकिन इलाके में 2 भाइयों द्वारा नशा बेचा जा रहा है। मोहल्ले के लोगों द्वारा बार-बार रोकने के बावजूद वे नहीं रुके। हाल ही में थाना डी डिवीजन की पुलिस ने इनके खिलाफ कार्रवाई करते कुछ युवकों को पकड़ा। जिससे लोगों को राहत मिली है।

    इलाका निवासियों का कहना है कि यदि नशे और गुंडागर्दी के खिलाफ सख्त कदम नहीं उठाए गए तो समाज में युवा पीढ़ी और बिगड़ेगी। उन्होंने पुलिस प्रशासन से अनुरोध किया है कि इलाके में सुरक्षा सुनिश्चित की जाए और गैरकानूनी कार्यों पर पूरी तरह रोक लगाई जाए। इस दौरान पुलिस अधिकारी ने बताया कि मामला गंभीरता से जांच के तहत है। राजीव गांधी नगर के निवासियों ने शिकायत दी कि एक युवक गुंडागर्दी करता है और नशे से जुड़ा है। सभी जांच की जा रही है और जो भी कानूनी कार्रवाई करनी होगी, वह की जाएगी।

  • बड़ा हादसाः 54 यात्रियों से भरी बस पलटी, 5 की मौत, देखें वीडियो

    बड़ा हादसाः 54 यात्रियों से भरी बस पलटी, 5 की मौत, देखें वीडियो

    न्यूयॉर्क: अमेरिका में दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। जहां नियाग्रा फॉल्स से यात्रियों को न्यूयॉर्क सिटी लेकर जा रही एक बस अनियंत्रण होकर पलट गई। घटना के दौरान बस में 54 लोग सवार थे। वहीं बस पलटने से 5 यात्रियों की मौत हो गई है और कई अन्य घायल हो गए। राज्य पुलिस ने कहा कि बस में सवार ज़्यादातर यात्री भारतीय, चीनी और फिलिपीनो मूल के थे। राज्य पुलिस मेजर आंद्रे रे ने संवाददाता सम्मेलन में बताया कि चालक का ध्यान भटक गया, उसने नियंत्रण खो दिया और बस के दाहिने कंधे पर जाने और बफेलो से लगभग 25 मील (40 किलोमीटर) पूर्व में, न्यूयॉर्क के पेम्ब्रोक में अंतरराज्यीय राजमार्ग 90 के पूर्व की ओर जाने से ठीक पहले दोपहर 12:30 बजे से पहले पलटने से पहले बस पलट गई।

    उन्होंने यह नहीं बताया कि ड्राइवर का ध्यान कैसे बंटा। उन्होंने कहा कि कारण की जांच जारी है। रे ने बताया कि यात्रियों की उम्र 1 से 74 साल के बीच थी। रे ने बताया कि दुर्घटना के दौरान कई लोग बस से बाहर निकल गए। वहीं 5 लोग मारे गए। कई अन्य लोग मलबे में फंस गए और उन्हें बचा लिया गया। दर्जनों लोगों को अस्पताल ले जाया गया। रे ने कहा कि ऐसा प्रतीत नहीं होता कि किसी और को जानलेवा चोटें आई हों। रे ने कहा, “यह एक बहुत बड़ी त्रासदी थी। सबसे पहले, हमारी संवेदनाएं, प्रार्थनाएं और संवेदनाएं उन सभी लोगों, उनके दोस्तों और उनके परिवारों के साथ हैं जो इस दुर्घटना में शामिल थे। अधिकारियों ने आपातकालीन सहायता के लिए अनुवादकों को बुलाया था।

    रे ने कहा कि प्रारंभिक जांच में यांत्रिक खराबी या चालक की किसी प्रकार की अक्षमता की बात से इनकार किया गया है। अधिकारियों ने बताया कि चालक दुर्घटना में बच गया और पुलिस के साथ सहयोग कर रहा था। रे ने बताया कि शुक्रवार शाम तक कोई मामला दर्ज नहीं किया गया था। राष्ट्रीय परिवहन सुरक्षा बोर्ड ने कहा कि वह दुर्घटना की जांच के लिए एक टीम न्यूयॉर्क भेज रहा है. मर्सी फ़्लाइट मेडिकल ट्रांसपोर्ट सेवा ने कहा कि उसके तीन हेलीकॉप्टर और अन्य सेवाओं के तीन और हेलीकॉप्टरों ने दुर्घटनास्थल से लोगों को पहुंचाया। क्षेत्र के अस्पतालों ने बताया कि उन्होंने 40 से ज़्यादा लोगों का मूल्यांकन या उपचार किया। सिर में चोट से लेकर हाथ-पैर टूटने तक की चोटें आईं। बफेलो के एरी काउंटी मेडिकल सेंटर में जिन दो लोगों की सर्जरी हुई थी, उनके ठीक होने की उम्मीद है।

    सर्जरी प्रमुख डॉ. जेफरी ब्रेवर ने बताया। राज्य पुलिस ने बताया कि बस न्यूयॉर्क शहर के स्टेटन द्वीप स्थित एम एंड वाई टूर इंक. की थी। कंपनी की फ़ोन लिस्टिंग पर टिप्पणी के लिए एक संदेश छोड़ा गया था। संघीय मोटर वाहक सुरक्षा प्रशासन के मुताबिक, एम एंड वाई टूर की सुरक्षा रेटिंग “संतोषजनक” है और पिछले दो वर्षों में दुर्घटनाओं या मौतों का कोई रिकॉर्ड नहीं है। एजेंसी ने बताया कि अधिकारियों ने पिछले दो वर्षों में कंपनी की बसों और ड्राइवरों का 60 बार निरीक्षण किया। इससे पहले एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में, ट्रूपर जेम्स ओ’कैलाघन ने कहा कि ऐसा प्रतीत होता है कि बस में ज़्यादातर लोग सीट बेल्ट नहीं पहने हुए थे। गौर करें तो साल 2023 में न्यूयॉर्क में हुई एक और बस दुर्घटना के बाद, राज्य के एक कानून के अनुसार 28 नवंबर, 2016 को या उसके बाद बनी चार्टर बसों में सीट बेल्ट पहनना अनिवार्य है।

    न्यूयॉर्क राज्य थ्रूवे प्राधिकरण ने कहा कि सड़क का एक लंबा हिस्सा दोनों दिशाओं में बंद कर दिया गया है। ड्राइवरों से उस क्षेत्र से बचने का आग्रह किया जा रहा है। पश्चिम की ओर जाने वाली लेन बाद में दिन में फिर से खोल दी गईं। जिन लोगों ने दुर्घटना के बाद का दृश्य देखा, उन्होंने बताया कि राजमार्ग पर कांच और लोगों का सामान बिखरा पड़ा था। मेडिना के पॉवेल स्टीफंस ने दुर्घटना के बाद WHAM-TV को बताया, “यह देखना वाकई दिल दहला देने वाला था।” “वहां बहुत से लोग एक-दूसरे को गले लगा रहे थे।” न्यूयॉर्क की गवर्नर कैथी होचुल ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर पोस्ट में इस दुर्घटना को एक त्रासदी बताया। उन्होंने कहा कि उन्हें दुर्घटना के बारे में जानकारी दी गई है और उनका कार्यालय पुलिस और स्थानीय अधिकारियों के साथ मिलकर काम कर रहा है। गवर्नर ने पीड़ितों के बारे में कहा, “इस कठिन समय में हमारी संवेदनाएँ उनके प्रियजनों के साथ हैं।”

  • बादल फटने से 3 लोग लापता, स्कूल बंद, तहसील और घरों में घुसा मलबा, दबीं गाड़ियां, देखें वीडियो

    बादल फटने से 3 लोग लापता, स्कूल बंद, तहसील और घरों में घुसा मलबा, दबीं गाड़ियां, देखें वीडियो

    देहरादून: उत्तराखंड के चमोली जिले के थराली में देर रात बादल फट गया। बादल फटने से थराली बाजार, कोटदीप, तहसील थराली परिसर में काफी मलबा आ गया है। इसके अलावा चेपड़ों और सागवाड़ा के अलावा कई इलाकों में भारी नुकसान हुआ है। राहत और बचाव कार्यों के लिए गौचर से एनडीआरफ और आईटीबीपी, ग्वालदम से एसएसबी रवाना हो गई है। तहसील थराली परिसर में काफी मलबा आ गया है। यह मलबा घरों में भी आ गया है। तहसील परिसर में कुछ गाड़ियां भी मलबे में दबी हैं।

    ਪੰਜਾਬੀ ਵਿੱਚ ਪੜ੍ਹੋ :- ਹੁਣ ਉੱਤਰਾਖੰਡ ਦੇ ਚਮੋਲੀ ਵਿੱਚ ਫਟਿਆ ਬੱਦਲ, ਭਾਰੀ ਤਬਾਹੀ ਤੇ ਲਾਪਤਾ ਲੋਕ

    सगवाड़ा गावं में 20 वर्षीय लड़की सहित 3 लोगों के मलबे में दबने की सूचना है। वहीं, आज तीनों विकासखंडों थराली, देवाल और नारायणबगड़ के सभी स्कूलों में भारी बारिश को देखते हुए अवकाश घोषित कर दिया गया है। थराली ग्वालदम मार्ग मिंग्गदेरा बंद हो गया है। थराली सागवाड़ा मार्ग भी बंद है। एसडीआरएफ गौचर से घटना स्थल के लिए रवाना हुई है। उत्‍तराखंड के सीएम पुष्‍कर सिंह धामी ने इस पर अफसोस जताया है। सोशल मीडिया प्‍लेटफॉर्म एक्‍स पर धामी ने लिखा है, जनपद चमोली के थराली क्षेत्र में देर रात बादल फटने की दुःखद सूचना प्राप्त हुई। जिला प्रशासन, एसडीआरएफ, पुलिस मौके पर पहुंचकर राहत और बचाव कार्यों में जुटे हुए हैं।

    इस सम्बन्ध में निरंतर स्थानीय प्रशासन के संपर्क में हूं और स्वयं स्थिति की गहन निगरानी कर रहा हूं। ईश्वर से सभी के सकुशल होने की प्रार्थना करता हूं। पहाड़ से लेकर मैदान तक बादल मंडरा रहे हैं और कहीं-कहीं तीव्र बारिश के दौर भी हो रहे हैं। वहीं तेज धूप निकलने पर उमसभरी गर्मी भी परेशान कर रही है। मौसम विभाग के अनुसार आज देहरादून, बागेश्वर, नैनीताल और पिथौरागढ़ में कहीं-कहीं भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है। आकाशीय बिजली चमकने को लेकर भी ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। कुछ स्थानों पर बारिश के अति तीव्र से अत्यंत तीव्र दौर भी हो सकते हैं तो वहीं पर्वतीय जनपदों और उधम सिंह नगर में कहीं-कहीं भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। प्रदेश में अगले तीन दिनों तक भारी बारिश का अलर्ट है।

  • जालंधर-होशियारपुर रोड पर टैंकर ब्लास्ट मामले में लोगों में रोष, लगाया धरना, देखें वीडियो

    जालंधर-होशियारपुर रोड पर टैंकर ब्लास्ट मामले में लोगों में रोष, लगाया धरना, देखें वीडियो

    होशियारपुरः जालंधर-होशियारपुर रोड पर गांव मंडियाला में देर रात महिंद्रा पिकअप और एलपीजी गैस टैंकर टक्कर में 4 घर और 15 दुकानें जल गई। वहीं घटना में 2 लोगों की मौत हो गई। जबकि भारी मात्रा में लोग झुलस गए। देर रात महिंद्रा पिकअप के साथ एलपीजी गैस टैंकर टक्कर के बाद ब्लास्ट हो गया। देखते ही देखते आग ने भीषण रूप धारण कर लिया। वहीं इस घटना में हुए नुकसान को लेकर लोगों में भारी रोष पाया जा रहा है। जिसके चलते आज सुबह गांव वासियों और दुकानदारों ने धरना लगा दिया है।

    Read in English:- Punjab LPG Tanker Blast Sparks Anger, Villagers Stage Dharna Demanding Justice

    इस दौरान लोगों का कहना है कि घटना में ड्राइवर के साथ कंडक्टर व प्लांट की जिम्मेदारी कहां है। वहीं हुए नुकसान की भरपाई कौन करेंगा। घटना के दौरान एलपीजी प्लांट की ओर से कोई दमकल विभाग की गाड़ियां और एंबुलेंस मुहैय्या नहीं करवाई गई। लोगों का आरोप है कि घटना के दौरान एयरफोर्स स्टेशन से दमकल विभाग की गाड़ियां तुरंत पहुंच गई। इस दौरान उन्होंने कहा कि एलपीजी गैस से भरा टैंकर गलत दिशा की ओर से क्यों वापिस आया जो कि जांच का विषय है।

    बता दें कि देर रात घटना की सूचना मिलते ही कैबिनेट मंत्री डॉक्टर रवजोत सिंह मौके पर पहुंचे और उन्होंने अस्पताल में घायल मरीजों का हालचाल जाना। इस दौरान उन्होंने लोगों के हुए नुकसान की भरपाई का आश्वासन भी दिया। इस घटना के दौरान आग बुझाने के लिए होशियारपुर, दसूहा और तलवाड़ा से दमकल विभाग की गाड़ियां बुलाई गईं। एहतियात के तौर पर होशियारपुर-जालंधर नेशनल हाईवे को बंद कर दिया गया। हाईवे पर करीब एक किलोमीटर का एरिया खाली लिया गया।

    होशियापुर की डीसी आशिका जैन ने बताया कि रात डेढ़ बजे तक दमकल विभाग की 90 से अधिक गाड़ियों द्वारा आग पर काफी हद तक काबू पा लिया गया। स्थिति पूरी तरह सामान्य होने के बाद ही नुकसान का आकलन किया जाएगा। होशियारपुर के सिविल सर्जन पवन कुमार के मुताबिक, 2 लोगों को देर रात मृत अवस्था में अस्पताल लाया गया। 20-22 लोग अस्पताल में भर्ती हैं। गंभीर रूप से झुलसे कई मरीजों को होशियारपुर से रेफर किया गया है।

  • बड़ा हादसा: ऑटो और ट्रक की टक्कर में गंगा नहाने जा रहे 8 लोगों की मौत, देखें वीडियो

    बड़ा हादसा: ऑटो और ट्रक की टक्कर में गंगा नहाने जा रहे 8 लोगों की मौत, देखें वीडियो

    पटनाः जिले के शाहजहांपुर थाना क्षेत्र में दनियावां में शनिवार सुबह बड़ा सड़क हादसा हो गया। जहां ट्रक और ऑटो की टक्कर में 8 लोगों की मौत हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि घटना में ऑटो के परखच्चे उड़ गए। वहीं घटना में 5 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को प्रारंभिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए दूसरे अस्पताल में रेफर किया गया है।

    ਪੰਜਾਬੀ ਵਿੱਚ ਪੜ੍ਹੋ :- ਭਿਆਨਕ ਸੜਕ ਹਾਦਸਾ: ਆਟੋ-ਟਰੱਕ ਟੱਕਰ ਕਾਰਨ ਅੱਠ ਦੀ ਮੌਤ, ਪੰਜ ਜ਼ਖ਼ਮੀ

    हादसे के बाद ट्रक चालक वाहन सहित फरार हो गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गई। भयानक हादसे में ऑटो में सवार सभी लोग बुरी तरह फंस गए। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया और आसपास के लोगों की भीड़ लग गई।

    मृतकों की पहचान नालंदा जिले के मलावा गांव के निवासियों के रूप में हुई है। सभी लोग टेम्पो से फतुहा के त्रिवेणी में गंगा स्नान के लिए जा रहे थे। हिलसा-दानियावां रोड पर ट्रक ने टेम्पो में टक्कर मार दी। हादसे के बाद पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है। परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। पुलिस के अनुसार, ट्रक चालक की तलाश की जा रही है। पुलिस ने मृतकों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

  • आज का राशिफल 23 अगस्त, 2025

    आज का राशिफल 23 अगस्त, 2025

    आज भाद्रपद कृष्ण पक्ष की अमावस्या तिथि शनिवार का दिन है। अमावस्या तिथि आज दोपहर पहले 11 बजकर 37 मिनट तक रहेगी। उसके बाद प्रतिपदा तिथि लग जाएगी। आज दोपहर 1 बजकर 20 मिनट तक परिध योग रहेगा। साथ ही आज रात 12 बजकर 55 मिनट तक मघा नक्षत्र रहेगा। इसके अलावा आज कुशोत्पाटिनी अमावस्या है।

    मेष राशि:आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहने वाला है। आज आप किसी काम को लेकर काफी उत्साहित रहेंगे, काम आसानी से व समय से पूरा हो जायेगा। आज आपके आय के नए रास्ते बनेंगे, आपका आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा। आज साहित्य के क्षेत्र में आपका रुझान रहेगा। आज किसी महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट कार्य में आपको जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा, जो आगे सफलता के लिए मददगार साबित होगा।

    वृषभ राशि:आज का दिन आपके लिए बहुत अच्छा रहने वाला है। आज आपको फोन के माध्यम से शुभ सूचना मिल सकती है, घर में ख़ुशी का माहौल बनेगा। आज आपका स्वास्थ्य पहले से बेहतर रहेगा और आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। आज के दिन आप कुछ नया करने की कोशिश कर सकते है आपको अच्छे परिणाम मिलेंगे। आज आप निजी मामलो में थोड़ा भावुक हो सकते हैं। आज बड़ों से कुछ नया सीखने को मिलेगा, जो आगे चलकर आपके काम आयेगा।

    मिथुन राशि:आज का दिन आपके लिए ठीक – ठाक रहेगा। आज व्यापार में रुकी हुई योजनाओं को शुरू करने से आपकी व्यस्तता बढ़ेगी। आज आपको ऑफिस प्रोजेक्ट समय से पूरा करना होगा , अन्यथा आपको बॉस से डांट पड़ सकती है। आज आप लवमेट के साथ लॉन्ग ड्राइव पर जाएंगे, जिससे एक-दूसरे को अधिक जानने का मौका मिलेगा। आज आप किसी मामले में अपने करीबी का सहयोग ले सकतें हैं। इस राशि की महिलाएं आज घर से ही किसी काम की शुरुआत कर सकती हैं, जिससे वे आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनेंगी।

    कर्क राशि:आज का दिन आपके लिए उत्तम रहने वाला है। आज परिवार केसदस्यों में आपसी सामंजस्य बना रहेगा, जिससे घर में ख़ुशी का माहौल रहेगा। आज आप अपने दोस्तों के साथ कहीं घूमने की प्लानिंग बनायेंगे, जहां आपको काफी शांति महसूस होगी। आज आप सेहत को ठीक रखने के लिए मॉर्निंग वाक् करेंगे इससे आपको तरोताजा महसूस होगा। आज अचानक आपके घर पर मेहमानों का आगमन हो सकता है, इससे घर में चहल – पहल बनी रहेगी। इस राशि के कारोबारियों को आज आगे बढ़ने में मदद मिलेगी।

    सिंह राशि:आज का दिन आपके लिए मिली – जुली प्रतिक्रिया देने वाला रहेगा। आज आप बेवजह की उलझन से दूर होकर, आप किसी धार्मिक स्थल पर अपना समय बिताएंगे। आज बिजनेस के सिलसिले में आपकी यात्रा हो सकती है, यह यात्रा आपके लिए सुखद रहेगी। आज आप कुछ समय एकांत में रहकर अपनी अच्छाइयों और कमियों के बारे में विचार करेंगे। आज आपको किसी उलझन को सुलझाने का रास्ता मिल जायेगा। आज आप कॉलेज मित्रों के साथ कुछ समय बिताएंगे, जिससे आपकी पुरानी यादें ताजा होंगी।

    कन्या राशि:आज का दिन आपके लिए बदलाव से भरा रहेगा। आज आप अपने फैमली बिजनेस को आगे बढ़ाने के लिए किसी एक्सपर्ट की राय ले सकते हैं | आज आप पड़ोस में हो रहे भजन, कीर्तन में सपरिवार सम्मिलित होंगे। आज आपकी वाणी में मधुरता का भाव रहेगा। आज आपको राजनीति में सफलता प्राप्त होगी और सभा को संबोधित करने का मौका मिलेगा। आज आपको ऑफिस में सीनियर्स का दबाव झेलना पड़ सकता है, इसलिए आप थोड़ा सोच – समझकर काम करें।

    तुला राशि:आज का दिन आपके लिए व्यस्तता से भरा रहने वाला है। आज आपको अपने काम को कल पर नहीं टालना चाहिए, आपको जब भी समय मिले अपने काम को पूरा कर ले। इस राशि के छात्रों की नए विषयों में रुचि बढ़ेगी, जिसमें गुरुजनों का साथ मिलेगा। आज मित्रों की सहायता से आपको आय के साधन मिलेंगे, जिनसे आप लाभ कमाने में कामयाब रहेंगे और आपकी आर्थिक स्थिति बेहतर रहेगी। आज आप किसी रिश्तेदार के घर दावत पर जाएंगे, जहां सभी लोग इंजॉय करते हुए नजर आएंगे।

    वृश्चिक राशि:आज का दिन आपके लिये ठीक-ठाक रहेगा। आज आप नेगटिव बातें करने वाले व्यक्तियों से दूर रहें और खुद का आत्मविश्वास बनाये रखें। आज आपका दाम्पत्य जीवन खुशहाल रहेगा, आप बच्चों को कहीं घुमाने ले जा सकते हैं जिससे उन्हें ख़ुशी मिलेगी। आज आप सपनों को साकार करने के लिए काफी उत्साहित रहेंगे। आज आप नया वाहन लेने का विचार करेंगें, इसके लिए आप बड़े भाई से मदद मांग सकते हैं। कुल – मिलाकर आज का दिन अच्छा रहेगा।

    धनु राशि:आज का दिन आपके लिए मिला – जुला रहेगा। आज आपको वर्क-फील्ड में सहयोगियों से मदद मिलेगी। इस राशि के घर से दूर रहकर पढ़ाई कर रहे स्टूडेंट्स आज माता-पिता से मिल सकते हैं। आज आपकी सैलरी में इन्क्रीमेंट होगा, जिससे आपको ख़ुशी मिलेगी। आज किसी काम को पूरा करने के लिए आपको शांत रहने की जरूरत है। आज परिवार से संबंधित किसी समस्या का असर आपके काम पर न हो, इस बात का ध्यान रखें। आज आप पूरे डेडीकेशन और मेहनत के साथ परिस्थिति को सुधारने में सफल होंगे।

    मकर राशि:आज का दिन आपके लिए बेहतर रहेगा। आज आप अपने कार्यों में किसी और को दखल न देने दें और सब कुछ अपनी तरह से हैंडल करें। आज आपके ऊपर परिवार की जिम्मेदारी आएंगी, जिसे आप बखूबी पूरा करेंगे। आज आप माता-पिता से अपने मन की बातों को साझा करेंगे, जिससे आपको हल्का महसूस होगा। आज आप परिवार के साथ धार्मिक कार्यक्रम में सम्मिलित होंगे, कुछ समय बिताएंगे जिससे आपके मन को शांति मिलेगी। आज आपको किसी दूर के रिश्तेदार के द्वारा शुभ समाचार की प्राप्ति होगी।

    कुंभ राशि:आज का आज का दिन आपके लिए मिला-जुला रहने वाला है। आज आप काम व पारिवारिक रिश्तों के बीच सामंजस्य बनाये रखेंगे। आज आप किसी काम को पूरा करने के लिए नये तरीकों पर विचार करेंगे। आज आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी। आज आपको नए वाहन का सुख प्राप्त होगा। इस राशि की महिलाएं आज अपनी सहेलियों के साथ किट्टी पार्टी करेंगी। आज आपको माता-पिता का सानिध्य व सहयोग मिलने से विद्यार्थी खूब मन लगाकर पढ़ाई करते हुए नजर आएंगे।

    मीन राशि:आज का दिन आपके अनुकूल रहेगा। आज घर पर आपके अच्छे गुणों की चर्चा होगी। आज आपको पैतृक संपत्ति से धन लाभ मिलने के योग बन रहे हैं। आप लम्बे समय से चल रही योजना में आज कुछ नए चेंजेस भी कर सकते हैं। आज समाज में आपके द्वारा किए गए कार्यों की काफी सराहना होगी। आज रिश्तेदारों के आगमन से घर का माहौल खुशनुमा बन जायेगा। आज आप घर का डेकोरेशन करायेंगे और नया फर्नीचर लेने का भी मन बना सकते हैं। आज आपको मीडिया और ऑनलाइन माध्यम से बिजनेस से रिलेटेड जानकारी मिलती रहेगी।