Blog

  • बारिश ने बढ़ाई ठंड, मौसम विभाग ने Orange Alert किया जारी

    बारिश ने बढ़ाई ठंड, मौसम विभाग ने Orange Alert किया जारी

    नई दिल्ली : उत्तर भारत के कई हिस्से गुरुवार को भी भीषण शीतलहर की चपेट में रहे और कश्मीर घाटी के कुछ शहरों में न्यूनतम तापमान जमाव बिंदु से कई डिग्री नीचे दर्ज किया गया। देश की राजधानी दिल्ली में हल्की बारिश के चलते एक्यूआई का स्तर कम हुआ है और हवा बेहतर हुई है। वहीं, राजस्थान और मेघालय जैसे राज्यों में कोहरे का कहर देखने को मिल रहा है। यहां गुरुवार रात कोहरे के कारण जीरो विजिबिलिटी की स्थिति बन रही है। घने कोहरे के कारण एक मीटर से ज्यादा दूरी पर कुछ दिखाई नहीं दे रहा है। पश्चिमी विक्षोभ के चलते उत्तर पश्चिम और मध्य भारत में 27 और 28 दिसंबर को मध्यम वर्षा, तूफान और ओलावृष्टि होने की संभावना है।

    हिमाचल प्रदेश के कुछ स्थानों में 28 दिसंबर को भीषण शीत दिवस की स्थिति बनी रहने की संभावना है। हिमाचल प्रदेश में भीषण शीत लहर को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। जम्मू कश्मीर और पंजाब में शीत लहर के लिए येलो अलर्ट है। पिछले 24 घंटे के दौरान हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में मौसम अधिकतर शुष्क रहा। पंजाब, हरियाणा और राजस्थान में भीषण शीतलहर की स्थिति रही और पारा सामान्य से कई डिग्री नीचे दर्ज किया गया। अधिकारियों ने बताया कि शुक्रवार और शनिवार को कश्मीर के ऊंचाई वाले इलाकों में हल्की बर्फबारी का अनुमान है, क्योंकि पश्चिमी विक्षोभ इस क्षेत्र को प्रभावित करने वाला है।

    कश्मीर में कई स्थानों पर रात के तापमान में गिरावट दर्ज की गई, जिससे घाटी में ठंड का प्रकोप जारी रहा। पारे में गिरावट के कारण जलापूर्ति वाले पाइप में पानी जम गया है। उत्तरी कश्मीर में स्कीइंग गतिविधियों के लिए मशहूर पर्यटक रिसॉर्ट शहर गुलमर्ग में न्यूनतम तापमान शून्य से 6 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया, जो पिछली रात शून्य से 6.6 डिग्री सेल्सियस नीचे था। डल झील सहित कई जलाशयों की सतह पर बर्फ की पतली परत जम गई है। मौसम विभाग ने बताया कि श्रीनगर में बुधवार रात न्यूनतम तापमान शून्य से 7 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया, जो पिछली रात शून्य से 7.3 डिग्री सेल्सियस नीचे था।

  • आज का राशिफल, 27 दिसंबर 2024

    आज का राशिफल, 27 दिसंबर 2024

    आज पौष कृष्ण पक्ष की द्वादशी तिथि और शुक्रवार का दिन है। द्वादशी तिथि आज देर रात 2 बजकर 27 मिनट तक रहेगी। आज रात 10 बजकर 37 मिनट तक धृति योग रहेगा। साथ ही आज रात 8 बजकर 29 मिनट तक विशाखा नक्षत्र रहेगा।

    मेष राशि –आज का दिन आपके लिए बेहतर रहने वाला है। लंबे समय से चल रही किसी समस्या से आज आपको निजात मिलेगी और आपकी चतुराई और योग्यता की सराहना होगी।आज आपको शुभ सूचना मिलने वाली है। व्यापार में आपको अपने सहयोगियों की हेल्प मिलेगी, ज्यादा से ज्यादा लाभ होगा। आज किसी अनुभवी के मार्गदर्शन से प्रॉपर्टी की खरीदी-बिक्री संबंधी रुका काम पूरा हो जाएगा। कुछ खास लोगों से मुलाकात होगी और विशेष मुद्दों पर बातचीत भी होगी जो कि सकारात्मक रहेगा। शाम को परिवार के साथ मनोरंजन का प्रोग्राम बन सकता है ।

    वृष राशि – आज दिन भर भागा-दौड़ी की स्थिति रहेगी लेकिन कार्य भी सुचारू रूप से बनते जाएंगे। सूझबूझ और व्यवहार कुशलता से अपने काम के प्रति व्यस्त रहेंगे। आज बड़ा फैसला लेते समय अपने शुभचिंतकों की राय को अनदेखी करने की भूल न करेंगे। आज आपकी उपलब्धि से घर परिवार में खुशी का माहौल रहेगा। आज किसी काम में बड़ो की सलाह मिलेगी जिसका आपको लाभ मिलेगा। आज व्यस्ततम दिनचर्या रहेगी लेकिन आप अपने कार्यों को सहज ही पूरा कर लेंगे । आज कार्यक्षेत्र में बदलाव संबंधी कुछ योजनाएं बनेंगी और योजनाबद्ध तरीके से काम करना आपको मन मुताबिक सफलता देगा।

    मिथुन राशि –आज का दिन आपके लिए ख़ास होने वाला है किसी भी नए निवेश के बारे में प्लान करें आपको अच्छा लाभ हो सकता है। घर में किसी नन्ने मेहमान के आगमन संबंधी शुभ समाचार मिलने से उत्सव का माहौल रहेगा। माता-पिता के आशीर्वाद से किया गये काम में आपको सफलता मिलेगी। आज के दिन आप दूसरों से अपना काम निकलवाने में सक्षम रहेंगे। टेक्सटाइल का काम करने वालों को आज अच्छा लाभ होगा। आज विशेष निर्णय लेते समय बेहतर होगा कि किसी अनुभवी व्यक्ति की सलाह लें । प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी में जुटे लोगों को थोड़ी और परिश्रम की आवश्यकता है।

    कर्क राशि -आज आप किसी समारोह में शामिल होंगे आपकी उपस्थिति को महत्त्व मिलेगा। कोरियर का बिजनेस कर रहे कारोबारियों को आज फायदा मिलेगा। घर का माहौल अच्छा बना रहेगा । इस राशि की महिलाये अपना बिजनेस स्टार्ट कर सकती है, अधिक लाभ होगा। आज जल्दबाज़ी में निर्णय लेने से बचें, सोच समझकर ही अपने काम करें। राजनीति से जुड़े लोगों का आज समाज में दबदबा बना रहेगा। आज रुका हुआ पैसा मिल सकता है, हालांकि दिन की शुरुआत में चुनौतियां रहेगी, लेकिन किसी अनुभवी की मदद से रास्ते आसान हो जाएंगे। आज महत्वपूर्ण कामों में सफलता मिलेगी ।

    सिंह राशि –आज का दिन आपके लिए ठीक-ठाक रहने वाला है। कार्यस्थल पर गंभीरता और ईमानदारी से अपने प्रोजेक्ट को अंजाम दें, इस समय आपकी तरक्की के भी योग बन रहे हैं। परिवार और फाइनेंस से संबंधित लिए गए महत्वपूर्ण निर्णय सकारात्मक रहेंगे । कुछ समय से चल रही किसी समस्या का समाधान मिलेगा। आज घर में सुख-शांति भरा माहौल रहेगा। आज किसी भी अनजान व्यक्ति पर ज्यादा विश्वास न करें। आज समय आपके पक्ष में है । काम आसानी से बनेंगे और किसी नई योजना पर भी काम करने का अवसर मिलेगा।

    कन्या राशि –आज आप अपने बड़े भाई से प्रॉपर्टी से रिलेटेड बात करेंगे और फाइनेंस सम्बंधित कुछ योजनाये बनेगी। लवमेट में एक दूसरे की भावनाओं का सम्मान और विश्वास करेंगे। आज आपका किसी इंटरव्यू में सिलेक्शन होगा, अच्छी जॉब मिलेगी। आज आपको स्वास्थ्य लाभ मिलेगा। आज आपका काम करने का जनून आपको मेहनत करने की क्षमता प्रदान करेगा। आज किसी भी ऑफिशियल यात्रा को करने के लिए समय अनुकूल है। आज पारिवारिक सदस्यों के बीच प्रेम और सामंजस्य की भावना बनी रहेगी।

    तुला राशि –आज आप करीबी व्यक्ति के बारे में गहराई से विचार करके रिश्ता सुधारेंगे। आज जिम्मेदारियां रहेंगी, लेकिन उनसे भागने की बजाय बेहतर तरीके से पूरा करने की कोशिश करेंगे। आप अपने दोस्तों के साथ किसी ट्रिप पर जाने का प्लान बनायेंगे। शिक्षकों की मेहनत और लगन को देखकर लोगों के बीच सम्मान बढेगा। आज जल्दबाजी और भावुकता में निर्णय न लें । आज कारोबारी महिलाये पारिवारिक और व्यवसायिक तालमेल बनाकर रखेंगी। माता-पिता के आशीर्वाद से आज आपको बड़ी सफलता मिल सकती है।

    वृश्चिक राशि-आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है। आज किसी भी नकारात्मक स्थिति में घबराने की बजाय उसका समाधान ढूंढे तो जल्दी ही हल मिलेगा। वाहन अथवा किसी महंगे उपकरण के खराब होने से बड़ा खर्चा सामने आएगा । आज दिनचर्या में कुछ बदलाव लाने से नए अवसर मिलेंगे। छात्रों को करियर संबंधित खुशखबरी मिलने वाली है । फ़ोर्स के लोगों को अपने किसी खास मिशन को लेकर किए गए प्रयास सफल होंगे । महिलाओं की धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी । बच्चों को अपना टाइम दे जिससे उनका प्यार आपको ज्यादा से ज्यादा मिल सकें। नवविवाहित आज किसी ट्रिप पर जाने का प्लान बनायेगे।

    धनु राशि- आज आपकी आर्थिक स्थित मजबूत बनी रहेगी आप सामान की खरीददारी करने मार्केट जा सकते हैं। इस राशि के जो लोग मल्टीनेशनल कम्पनी में काम करते हैं, उनके लिए आज का दिन बेहद खास है। जीवन में चल रही परेशानियाँ जल्द ही दूर होंगी। आज कारोबार में नई तकनीक का इस्तेमाल करने संबंधी कार्य प्रणाली पर विचार-विमर्श होगा। योजना को गति देने में आपकी मेहनत रंग लाएगी। लवमेट को मुलाकात का अवसर मिलेगा । आज घर के बड़े बुजुर्गों की सलाह और मार्गदर्शन पर अमल करने से समाधान मिलेंगे।

    मकर राशि –आज का दिन आपके अनुकूल रहने वाला है। स्वास्थ्य से रिलेटेड परेशानी आज दूर होगी, आप एनर्जेटिक रहेंगे। घर से दूर रहकर काम करने वाले लोगों को आज अपने परिवार से मिलने का मौका मिलेगा। आज किसी भी काम को करने से पहले उससे संबंधित उचित जानकारी हासिल करेंगे, फिर उस पर काम करेंगे । इससे आपको बेहतर परिणाम हासिल होंगे । आय के नए स्त्रोत बनेंगे । बुजुर्गों प्यार व आशीर्वाद घर में शांतिपूर्ण माहौल बनाकर रखेगा। किसी रुके हुए काम को पूरा करने में सफलता मिल सकती हैं। आज कठिन परिस्थितियों में भी आपका परिवार आपकी ढाल बनकर सामने रहेगा, इससे आपको साहस मिलेगा।

    कुंभ राशि-आज आपके घर में मांगलिक कार्य होने के योग बन रहे हैं। दांपत्य जीवन खुशहाल रहेगा, एक-दूसरे को बेहतर समझेंगे। कुल मिलाकर आज आपका दिन अच्छा रहने वाला है।आज का दिन आपके लिए उत्तम रहने वाला है। आज प्रोजेक्ट कार्य में आपको अपने जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। सकारात्मक सोंच जीवनयापन में आपकी मदद करेगी। आज घर तथा बाहर दोनों जगह किसी बड़े फैसले को लेने में आपका विशेष योगदान रहेगा । अगर कहीं पैसा फंसा हुआ है, तो उसकी वसूली के लिए प्रयास करेंगे, सफलता मिल सकती है। धार्मिक संस्था के लिए आज आप योगदान करेंगे।

    मीन राशि-आज का दिन आपके लिए शानदार रहने वाला है। आज पारिवारिक सदस्यों के साथ किसी महत्वपूर्ण विषय पर सहमति बन जाने से राहत की सांस लेंगे। छोटों की गलतियों को माफ करते चलेगे और वरिष्ठ लोगों के मार्गदर्शन पर अमल करेंगे। किसी भी योजना की पहले उचित रूपरेखा बनाए, बाद में उस पर काम करेंगे । आज किसी पॉलिसी में निवेश करने की योजना बन रही है, तो दिन शुभ है। आपको किसी करीबी रिश्तेदार से मिलने का अवसर मिलेगा…. परिवार में ख़ुशी का माहौल बनेगा। छात्रों के लिए आज का दिन शानदार रहने वाला है।

  • पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह का निधन, 92 वर्ष की उम्र में ली आखिरी सांस

    पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह का निधन, 92 वर्ष की उम्र में ली आखिरी सांस

    नई दिल्ली। पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह का गुरुवार, 26 दिसंबर को निधन हो गया। उन्होंने 92 वर्ष की उम्र में आखिरी सांस ली। तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें दिल्ली के अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (Delhi AIIMS) में भर्ती कराया गया था। कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी के पति रॉबर्ट वाड्रा ने पूर्व पीएम के निधन पर दुख जताया।

    पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह की तबीयत बिगड़ने के बाद गुरुवार की शाम उन्हें दिल्ली के अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS) में भर्ती कराया गया। जहां उनकी मौत हो गई। डॉ. मनमोहन सिंह, जो दो बार देश के प्रधानमंत्री रह चुके हैं, की उम्र 92 वर्ष है। वे लंबे समय से स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं का सामना कर रहे थे।

  • Jalandhar News: इस इलाके में गौ मांस मिलने से हुआ हंगामा, देखें Live

    Jalandhar News: इस इलाके में गौ मांस मिलने से हुआ हंगामा, देखें Live

    जालंधर, ENS:  शहर के पठानकोट बाईपास पर गोमांस से भरा ट्रक पकड़े जाने की खबर सामने आ रही है। जहां मौके से लाइव तस्वीर भी सामने आई है। जिसमें देखा जा रहा है कि लोगों को सूचना मिली थी कि लुधियाना से गोमांस लेकर गाड़ी आ रही है। इसी सूचना के आधार पर लोगों ने मौके पर पहुंच कर ट्रक (JK01AW4563) पठानकोट बाईपास पर को रूकवा लिया।

    जिसके बाद मौके पर भारी भीड़ इकट्टी हो गई। इसके बाद जमकर लोग हंगामा करने लगे। वहीं सूचना पाकर मौके पर पुलिस टीम भी पहुंच गई है।
  • Punjab News : AAP में जाने के बाद Congress पार्षद ने की घर वापसी

    Punjab News : AAP में जाने के बाद Congress पार्षद ने की घर वापसी

    देरशाम फिर पल्टा दल

    लुधियाना। निगम चुनाव में किसी भी पार्टी को बहुमत न मिलने के बाद अब हर पार्टी मेयर बनाने की दौड़ में लगी है। जिसमें बहुमत हासिल करने के लिए सबसे आगे आम आदमी पार्टी द्वारा दूसरी पार्टियों के पार्षदों को अपनी पार्टी में शामिल कराया जा रहा है। वहीं आप नेताओं में दूसरी पार्टी के सबसे ज्यादा पार्षद पार्टी में शामिल कराने की होड़ मची हुई है। इसी कशमकश के बीच दलबदलू नेताओं का भी दौर शुरु हो चुका है। हलका पूर्वी के वॉर्ड 6 से कांग्रेस पार्टी के पार्षद जगदीश लाल दिशा वीरवार सुबह पहले आम आदमी पार्टी में शामिल हो गए। लेकिन शाम होते होते वह वापिस कांग्रेस पार्टी में शामिल हो गए। हालांकि यह नेताओं की एक पार्टी छोड़कर दूसरी पार्टी में शामिल होने की चर्चाएं लगातार शहर में छिड़ी हुई है। वहीं फिर कौंसलर जगदीश लाल दिशा एक बार फिर से आप में शामिल हो गये। पार्षद अपने साथियों सहित कैबिनेट मंत्री लालजीत सिंह भुल्लर की उपस्थिति में पार्टी में शामिल हुए। इस मौके पर आप विधायक दलजीत सिंह भोला ग्रेवाल, मदन लाल बागा और मार्कफेड के चेयरमैन अमनदीप सिंह मोही मौजूद रहे। आप नेताओं में मेयर बनाने की मची होड़ चर्चा है कि आम आदमी पार्टी में जो लीडर पार्टी को बहुमत दिलाएगा, कही न कही उक्त लीडर के पार्षद को मेयर बनाया जाएगा। जिसके चलते नेताओं में दूसरी पार्टियों के पार्षदों को तोड़कर आप में शामिल कराने की होड़ लगी हुई है।
  • क्रिसेंट मून पब्लिक स्कूल झाड़माजरी ने मनाया गया वार्षिक समारोह ,बीबीएन उद्योग संघ के चेयरमैन राजेंद्र गुलेरिया ने बांटे ईनाम

    क्रिसेंट मून पब्लिक स्कूल झाड़माजरी ने मनाया गया वार्षिक समारोह ,बीबीएन उद्योग संघ के चेयरमैन राजेंद्र गुलेरिया ने बांटे ईनाम

    बोले-पढ़ाई के साथ साथ अच्छा नागरिक बनाना स्कूल की जिम्मेदारी

    बददी/सचिन बैंसल:बददी तहसील के तहत क्रिसेंट मून पब्लिक स्कूल झाड़माजरी ने अपना वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह धूमधाम से मनाया। कार्यक्रम में बीबीएन उद्योग संघ के चेयरमैन राजेंद्र गुलेरिया ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की और मेधावी छात्रों को सम्मानित किया। उन्होने युवाओं से नशे व अन्य सामाजिक बुराईयों से दूर रहकर सामाजिक निर्माण में अहम भूमिका निभाने का आहवान किया। उन्होने कहा कि स्कूल का काम सिर्फ अक्षर ज्ञान या पढ़ाई ही नहीं है बल्कि उनका बौद्विक व सामाजिक विकास भी करना होता है। विद्यालय की प्रधानाचार्य सविता कुमारी आर्य ने वार्षिक रिपोर्ट पढ़ी और यहां चलाई जा रही गतिविधियों पर विस्तार से प्रकाश ड़ाला। विद्यालय के निदेशक दीप कुमार आर्य ने कहा कि हमारे स्कूल की लक्ष्य लाभ कमाना नहीं बल्कि छात्रों का सर्वांगीण विकास करके उनको अच्छा नागरिक बनाना है।

    यह रहे मेधावी छात्र

    खेलों के क्षेत्र में भावेश, युसुफ, अनुराग, दीपक, जसविंद्र, जतिन, प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त करने वालों नंदनी और अनमोल, पढ़ाई के क्षेत्र में अंशिका दूबे, तमन्ना व नमन शर्मा, निधि, स्नेहा, अंकित, तनवी,अदिति, सोमेशवर, राखी बनाने में नेहा व तमन्ना, चार्ट पोस्टर मेकिंग में नैतिक, अनिकेत, कार्तिक, एकेडमिक में अंशिका दूबे, तान्या और सुमित, राखी बनाने में माही, भूमिका, साहिल, सुनैना, चार्ट एंड पोस्टर में गुलाम, सुजित, मनप्रीत व हिंमाशू को पुरुस्कार देकर नवाजा गया।

    कैपशन-क्रिसेंट मून पब्लिक स्कूल झाडमाजरी के वार्षिक समारोह में मेधावी छात्रों को सम्मानित करते मुख्य अतिथि राजेंद्र सिंह गुलेरिया।

  • बजाज कैपिटल इंश्योरेंस ब्रॉकिंग लिमिटेड में भरे जाएंगे 15 पद

    बजाज कैपिटल इंश्योरेंस ब्रॉकिंग लिमिटेड में भरे जाएंगे 15 पद

    ऊना/सुशील पंडित: मैसर्ज बजाज कैपिटल इंश्योरेंस ब्रॉकिंग लिमिटेड ऊना द्वारा 15 पद सेल्ज़ और फील्ड मार्किटिंग में नियमित आधार पर भरे जाएंगे। यह जानकारी जिला रोजगार अधिकारी अक्षय शर्मा ने दी। उन्होंने बताया कि इन पदों के लिए साक्षात्कार 28 दिसम्बर को प्रातः 10 बजे जिला रोजगार अधिकारी कार्यालय ऊना में लिया जाएगा। इन पदों के लिए शैक्षणिक योग्यता 12वीं और किसी भी स्ट्रीम में स्नातक होना अनिवार्य है। उन्होंने बताया कि अभ्यर्थी की आयु 18 से 25 वर्ष और वेतन 12 हजार रूपये प्रतिमाह निर्धारित किया गया है।

    अक्षय शर्मा ने बताया कि योग्य व इच्छुक अभ्यर्थी अपने योग्यता प्रमाण पत्र, जन्मतिथि, रोजगार कार्यालय पंजीकरण कार्ड, आधार कार्ड नम्बर, दो पासपोर्ट साइज़ फोटोग्राफ व मूल प्रमाण पत्र सहित साक्षात्कार में भाग ले सकते हैं।

  • अवैध खनन के खिलाफ कार्रवाई में मददगार साबित हो रही ड्रोन टेक्नोलॉजी

    अवैध खनन के खिलाफ कार्रवाई में मददगार साबित हो रही ड्रोन टेक्नोलॉजी

    ऊना/सुशील पंडित: अवैध खनन के खिलाफ ऊना जिला प्रशासन की मुहिम लगातार तेज रफ्तार से जारी है। इसमें प्रशासन के लिए सटीक और प्रभावी कार्रवाई में ड्रोन टेक्नोलॉजी मददगार साबित हो रही है। गुरुवार को उपायुक्त जतिन लाल और पुलिस अधीक्षक राकेश सिंह ने बाथू, बथड़ी और टाहलीवाल क्षेत्रों में ड्रोन टेक्नोलॉजी के माध्यम से औचक निरीक्षण किया। इस दौरान अवैध खनन गतिविधियों में संलिप्त वाहन मालिकों पर भारी जुर्माना लगाया गया।

    उपायुक्त जतिन लाल ने कहा कि हम निगरानी के पारंपरिक तौर तरीकों के साथ साथ तकनीकी संसाधनों का उपयोग करके अवैध खनन पर कड़ी नजर रख रहे हैं। इसमें हाई-टेक उपकरणों का सहारा लिया जा रहा है, जो हमारी नई रणनीति का हिस्सा है। इससे निगरानी और कार्रवाई को और भी तेज धार मिली है। उन्होंने कहा कि अवैध खनन के खिलाफ प्रदेश सरकार की शून्य सहनशीलता की नीति को ऊना जिले में पूरे प्रभावी तरीके से लागू करने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ी जाएगी। इस तरह की कार्रवाई निरंतर और प्रभावी तरीके से चालू रहेगी। उन्होंने ऊना जिले को पूर्ण रूप से अवैध खनन मुक्त बनाने में जिलावासियों से सक्रिय सहयोग की अपील की। उन्होंने लोगों से आग्रह किया कि वे अपने आसपास के क्षेत्र में अवैध खनन की किसी गतिविधि की सूचना तुरंत प्रशासन व पुलिस को दें। सूचना देने वाले की जानकारी गुप्त रखी जाएगी। वहीं, पुलिस अधीक्षक राकेश सिंह ने अवैध खनन मुक्त ऊना बनाने और जिले के प्राकृतिक संसाधनों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की अपनी प्रतिबद्धता दोहराई। उन्होंने कहा कि अवैध खनन की निगरानी में ड्रोन जैसे तकनीकी साधनों का उपयोग महत्वपूर्ण है।

  • पठानकोट बाईपास

    जालंधर। शहर के पठानकोट बाईपास पर गोमांस से भरी गाड़ी पकड़े जाने की खबर सामने आ रही है। जहां मौके से लाइव तस्वीर सामने भी आई है। जिसमें देखा जा रहा है कि लोगों को सूचना मिली थी कि लुधियाना से गोमांस लेकर गाड़ी आ रही है। इसी सूचना के आधार पर लोगों ने मौके पर पहुंच कर गाड़ी पठानकोट बाईपास पर को रूकवा लिया। जिसके बाद मौके पर भारी भीड़ इकट्टी हो गई। वहीं सूचना पाकर मौके पर पुलिस टीम भी पहुंच गई है।

  • स्व. लक्की दड़ोच की पहली पुण्यतिथि के उपलक्ष्य में रक्तदान शिविर आयोजित

    स्व. लक्की दड़ोच की पहली पुण्यतिथि के उपलक्ष्य में रक्तदान शिविर आयोजित

    ब्लड सर्विस टीम ऊना मानवता के लिए कर रही बेहतरीन कार्य – जतिन लाल

    ऊना/सुशील पंडित: टीम ऊना ब्लड सर्विस(एनजीओ) और एमआरसी ग्रुप के सहयोग से आईएसबीटी बस अड्डा ऊनाP में स्वर्गीय लक्की दड़ोच की पहली पुण्यतिथि के उपलक्ष्य में रक्तदान शिविर आयोजित किया गया। रक्तदान शिविर में उपायुक्त ऊना जतिन लाल ने बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए। रक्तदान शिविर में 95 यूनिट रक्त एकत्रित किया गया।

    उपायुक्त जतिन लाल ने ब्लड सर्विस टीम द्वारा मानवता के लिए किए जा रहे कार्यों की सराहना की। बल्ड सर्विस टीम लगातार रक्तदान के क्षेत्र में कार्य कर रही है जोकि काबिले तारीफ है। उन्होंने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति को रक्तदान करना चाहिए। रक्तदान से किसी को जीवनदान मिल सकता है। उन्होंने कहा कि रक्तदान व जागरूकता शिविर लगाने का मुख्य उद्देश्य ज्यादा से ज्यादा लोगों को रक्तदान के लिए प्रेरित करना है ताकि जरूरत पड़ने पर किसी व्यक्ति के अमूल्य जीवन को बचाया जा सके। उन्होंने कहा कि रक्तदान करने से दिल की सेहत सुधरती है। ब्लड डोनेट करने से हार्ट अटैक की संभावनाएं बहुत हद तक कम हो जाती हैं क्योंकि रक्तदान से खून का थक्का नहीं जमता। इससे खून पतला होता है और हार्ट अटैक का खतरा टल जाता है। इतना ही नहीं ब्लड डोनेट करने से वजन भी कम होता है। उपायुक्त ने युवाओं से अपील की कि रक्तदान शिविरों में बढ़चढ़ कर अपनी सहभागिता दर्ज करवाएं ताकि किसी असहाय व्यक्ति की मदद की जा सके।

    इस अवसर पर टीम ऊना ब्लड सर्विस(एनजीओ) के अध्यक्ष लविश कपिला, उपाध्यक्ष रमन दड़ोच, एमआरसी ग्रुप के महाप्रबंधक परवेश शर्मा, अमरीश राणा सहित अन्य उपस्थित रहे।