Blog

  • पंजाब : Instagram पर पोस्ट को लेकर हुई खूनी झड़प, देखें वीडियो

    लुधियाना : सोशल मीडिया पर डाले जाने वाली पोस्ट को लेकर अकसर ही कोल्ड और हॉट वार देखने को मिलती है। आधुनिक युग में राजनीति से लेकर ग्लैमर वलर्ड और आम आदमी के जीवन पर सोशल मीडिया का बुखार सिर चढ़ कर बोल रहा है। कही पोस्टों को लेकर दंगे हो जाते है तो कही हिंसक टकराव। ऐसा ही मामला लुधियान से सामने आया है। जानकारी के अनुसार मेहरबान राहों रोड, हरिकृष्ण विहार कंडे वाली गली में 2 पक्षों में खूनी झपड़ हो गई। एक-दूसरे पर ईंटों से वार किए गए। ईंट-पत्थर चलने की वीडियो भी सामने आई है।

    2 स्कूली छात्रों में इंस्टाग्राम पर कोई वीडियो पोस्ट किए जाने को लेकर यह विवाद हुआ। इस झड़प में करीब 8 से 9 लोग घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पहले पक्ष की महिला साजिदा ने कहा कि उसका बेटा जिशान 10वीं कक्षा में पढ़ता है। जिस युवक से उसकी लड़ाई हुई उसकी उसने कोई स्कूल की वीडियो इंस्टाग्राम पर पोस्ट की। जिसके बाद उन दोनों में झड़प हो गई। उस वक्त मामला शांत हो गया था। लेकिन कुछ देर बाद उस किशोर ने अपने साथियों को बुलाकर उनके घर पर हमला कर दिया। हमले में सद्दाम और जाहिर के चोट लगी है।

    दूसरे पक्ष के इजमाम रज्जा ने कहा कि उसके छोटे भाई जिशान के साथ साजिदा और उनके बेटे की कहासुनी हुई थी। मेरे 2 बड़े भाई मामला सुलझाने के लिए उनके घर गए थे। बात सुलझाने की जगह उन लोगों ने पत्थरबाजी शुरू कर दी। गली में ही खूनी झड़प होने से माहौल बिगड़ गया। बातचीत करने गए मोहम्मद मुश्ताक, मोहम्मद गुलफाम को पड़ोसियों ने पहले पीटा। जब परिवार के बाकी सदस्य मोहम्मद अहसान,मोहम्मद इज्जमाम, साइमा, नाजमुन, अजरा खातून वहां पहुंचे तो उन पर भी तेजधार हथियारों से वार किए। इजमाम रज्जा मुताबिक इस मामले संबंधी पुलिस को शिकायत देंगे।

  • चुनाव के बीच बढ़ी टेंशन, EVS पर हुआ साइबर अटैक

    नई दिल्लीः रूस में पहली बार इस्तेमाल हो रहे रिमोट इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग सिस्टम पर बड़े पैमाने पर साइबर अटैक किया गया है। समाचार एजेंसी ने शनिवार को रूसी केंद्रीय चुनाव आयोग के प्रमुख एला पामफिलोवा के हवाले से बताया गया कि रिमोट इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग सिस्टम के निगरानी पोर्टल को लक्ष्य बनाकर 30 हजार हमले किए गए।

    पामफिलोवा ने बताया कि शुक्रवार की तुलना में शनिवार को हमले बढ़ गए। मॉस्को में चुनाव निरीक्षण टीम के प्रमुख वादिम कोवालेव ने शनिवार को कहा कि ये हमले अमेरिका और ब्रिटेन से किए गए हैं। कोवालेव ने कहा, ‘जिन सर्वरों से हमले हो रहे हैं, उनमें से अधिकांश अमेरिका और ब्रिटेन में स्थित हैं।’

    रूस में राष्ट्रपति के चुनाव के लिए 15 मार्च को शुरू हुआ मतदान 17 मार्च को समाप्त होगा। देश के कुछ हिस्सों में पहली बार रिमोट इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग शुरू की गई। इस चुनाव में वर्तमान राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन, लिबरल डेमोक्रेटिक पार्टी के लियोनिद स्लटस्की; रूसी कम्युनिस्ट पार्टी के निकोलाई खारितोनोव, न्यू पीपल पार्टी के व्लादिस्लाव दावानकोव और एक निर्दलीय उम्मीदवार अपना भाग्य आजमा रहे हैं।

  • लोकसभा चुनाव की घोषणा के बाद भड़की हिंसा

    BJP नेता की दुकान को लगाई आग

    नई दिल्ली : निर्वाचन आयोग द्वारा लोकसभा चुनाव की तारीखों के ऐलान के तुरंत बाद पश्चिम बंगाल में राजनीतिक हिंसा भड़क उठी है। राज्य के 2 हिस्सों में हिंसा के दो अलग-अलग मामले सामने आए। पांडेबेश्वर में TMC कार्यकर्ताओं द्वारा कथित तौर पर एक बीजेपी कार्यकर्ता की दुकान में आग लगा दी गई। घटना देर रात की है, जिसमें बीजेपी महिला मोर्चा की नेता की दुकान में आग लगा दी गई। बीजेपी नेता रीना ठाकुर ने कहा कि वह छह महीने पहले ही बीजेपी में शामिल हुई थी और तभी से उन्हें धमकियां मिल रही है।

    उन्होंने आरोप लगाया कि सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस के उपद्रवियों ने उनकी दुकान में तोड़फोड़ की है। उन्होंने इलाके में सीसीटीवी लगाने की मांग की। जबकि दूसरे मामले में नदिया जिला अंतर्गत कृष्णानगर में एक TMC नेता के घर पर शनिवार रात बम से हमला किया गया। चुनाव की घोषणा होने और पश्चिम बंगाल राज्य में इस बार सात चरणों में चुनाव कराए जाने की घोषणा के तुरंत बाद हमें बताया गया कि किर्शनगर में टीएमसी के अल्पसंख्यक सेल के एक स्थानीय नेता खोकोन खान पर हमला किया गया।

    कथित तौर पर कुछ उपद्रवियों ने उनके घर पर बम फेंके। लोकसभा चुनाव 2024 के पहले चरण में 19 अप्रैल को उत्तरी पश्चिम बंगाल के तीन लोकसभा क्षेत्रों में चुनाव के लिए लगभग 25,000 केंद्रीय बलों के जवानों को तैनात किया जाएगा। पहले चरण में अलीपुरद्वार, कूचबिहार और जलपाईगुड़ी लोकसभा सीटों पर मतदान होगा। 19 अप्रैल को पहले चरण के चुनाव में केंद्रीय बलों की लगभग 250 कंपनियां तैनात की जाएंगी।

  • रेस्तरां मे युवक पर चली गोली और तेजधार हथियार , देखे cctv

    महाराष्ट्र: पुणे जिले में भीषण वारदात की घटना की खबर सामने आई है। यह घटना पुणे-सोलापुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर इंदापुर एक्सप्रेस वे पर स्थित एक  रेस्तरां में की बताई जा रही है। जहा एक युवक की बेरहमी से हत्या कर दी गई। हमलावरों ने गोली मारने के बाद एक-एक कर धारदार हथियारों से बुरी तरह से हमला करते युवक पर धावा बोल दिया। इस हमले मे युवक की एक युवक की बेरहमी से हत्या कर दी गई। 

    घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले को संज्ञान में लिया और इसकी जांच शुरू कर दी। बता दें कि इस घटना की cctv वीडियो भी सामने आया है, जो बेहद विभत्स है। बता दे कि मृतक का नाम अविनाश बालू धनवे है और उसकी उम्र 34 साल थी।   

    वीडियो मे देखा जा सकता है कि इंदापुर एक्सप्रेस-वे पर स्थित होटल जगदंबा रेस्तरां में 4 लोग बैठे हुए हैं। इस दौरान होटल लगभग खाली था। होटल के गेट के बाहर कोई खड़ा है, जो टॉर्च के जरिए आने वाले वाहनों को होटल में आने का इशारा करता है। पहले 2 लोग होटल में आते हैं उनके हाथ में एक प्लास्टिक की थैली थी। थैली में हाथ डालकर एक शख्स बंदूक निकाल लेता है। आरोपी ने प्वाइंट ब्लैंक रेंज से पीछे की तरफ से गोली चलाई। जिसके तुरंत बाद  वहां कुछ और लोग पहुंचते हैं, जिनके हाथ में धारदार हथियार थे। जिन्होंने  एक के बाद एक अविनाश के गर्दन और शरीर पर हमला कर दिया।

  • हिमाचल : कांग्रेस के बागी 6 विधायकों की सीटों पर हुआ उपचुनाव का ऐलान

    शिमला : चुनाव आयोग ने लोकसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान कर दिया है। इसके अलावा 4 राज्यों के विधानसभा चुनाव और 13 राज्यों की 26 विधानसभा सीटों पर होने वाले उपचुनावों की भी घोषणा कर दी गई है। हिमाचल प्रदेश की बात करें तो यहां की चार लोकसभा सीटों पर 7वें चरण में 1 जून को मतदान होगा। इसी दिन राज्य की 6 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव भी होगा। ये वही सीटें हैं। जिन पर कांग्रेस ने अपने 6 बागी विधायकों को अयोग्य घोषित किया है। इन पर होने वाले उपचुनावों के नतीजे भी 4 जून को घोषित हो जाएंगे।

    दरअसल हाल ही में हुए राज्यसभा चुनाव में सुक्खू सरकार के 6 विधायकों ने क्रॉस वोटिंग कर दी थी, जिसके कारण बहुमत वाली पार्टी के उम्मीदवार की हार हो गई और बीजेपी उम्मीदवार ने चुनाव जीत लिया। इसके बाद कांग्रेस ने इन सभी बागी विधायकों को बजट सत्र में शामिल न होने पर पार्टी व्हिप का उल्लंघन करने पर अयोग्य करार दे दिया था। इसके चलते 6 विधानसभा सीटें खाली हो गई थी। इनमें धर्मशाला, सुजानपुर, लाहौल और स्पीति, बड़सर, गगरेट और कुटलेहड़ विधानसभा सीटें शामिल है।

    हिमाचल प्रदेश के चुनाव कार्यक्रम के मुताबिक अधिसूचना 7 मई को जारी होगी और नामांकन दाखिल करने की आखिरी तारीख 14 मई है. नामांकन की जांच के लिए 15 मई की तारीख तय की गई है, जबकि नामांकन वापस लेने की आखिरी तारीख 16 मई है। राज्य में 7,990 मतदान केंद्र हैं, जिनमें से 425 को महत्वपूर्ण माना जाता है। राज्य में देश का सबसे ऊंचा मतदान केंद्र है, जो लाहौल और स्पीति के ताशीगांग में 15,256 फीट पर स्थित है।

  • पंजाब : इस शहर में हुई गैंगवार, चली गोलियां

    अबोहर :  हल्का बल्लूआना के गांव सीतो गुन्नो में देर रात 2 गैंग आपस में भिड़ गए। इस दौरान  2 युवक बुरी तरह से घायल हो गए। घायलो को इलाज के लिए सिविल अस्पताल भर्ती करवाया गया। जहां पर एक युवक की मौत हो गई, जबकि दूसरे के युवक की हालत गंभीर बताई जा रही है।

    जिसे डॉक्टरों ने उसे प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया। उधर थाना बहाववाला पुलिस ने भी सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल शुरू कर दी और युवक की हत्या करने वाले आरोपियों की तलाश की जा रही है। जानकारी के अनुसार गांव सीतो गुन्नो में 2 गैंग बने हुए हैं, जिनमें एक अंकित बिश्नोई गैंग और दूसरा नीलकंठ बिश्नोई गैंग है।

    दोनों गैंग के एक सदस्य द्वारा लव मैरिज करवाने की पुरानी रंजिश चल रही है। जिसके चलते देर रात दोनों गैंग ने सीतो गुन्नो के प्राइमरी स्कूल में टाइम बांधकर एक दूसरे पर हमला किया गया। इस हमले में गांव सुखचैन निवासी 21 वर्षीय सुरेंद्र कुमार और 22 वर्षीय लवप्रीत सिंह बुरी तरह से घायल हो गए।

    जिन्हें इलाज के लिए अबोहर के सिविल अस्पताल में दाखिल करवाया गया। जहां डॉक्टरों ने सुरेंद्र कुमार को मृत घोषित कर दिया। जबकि लवप्रीत सिंह की हालत को गंभीर देखते हुए उसे रेफर कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही थाना बहाववाला पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई।  पुलिस के अनुसार दोनों गैंग के हमलावरों की तलाश के लिए छापेमारी की जा रही है।

  • राहुल गांधी की बढ़ी मुश्किलें!

    चाईबासाः झारखंड में चाईबासा स्थित एमपी-एमएलए विशेष अदालत ने कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी को 27 मार्च 2024 को सशरीर उपस्थित होने का निर्देश जारी किया है। मामला वर्ष 2018 का है। भारतीय जनता पार्टी को लेकर राहुल गांधी द्वारा 2018 में आपत्तिजनक टिप्पणी की गई थी, जिसको लेकर चाईबासा में भाजपा के नेता प्रताप कटियार द्वारा चाईबासा कोर्ट में मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी की अदालत में वाद दायर किया गया था।

    यह मामला रांची के एमपी एमएलए कोर्ट में ट्रांसफर कर दिया गया था लेकिन चाईबासा में एमपी एमएलए कोर्ट शुरू होने के बाद इस केस को यहां ट्रांसफर कर दिया गया। राहुल गांधी के खिलाफ वाद दायर करने वाले भाजपा नेता प्रताप कटियार के अधिवक्ता केशव प्रसाद ने बताया कि इस मामले में अप्रैल 2022 में चाईबासा एमपी एमएलए कोर्ट ने राहुल गांधी के खिलाफ जमानती वारंट जारी किया था। जिस पर उनके द्वारा कोई संज्ञान नहीं लिया गया। तब 27 फरवरी 2024 को कोर्ट ने गैर जमानती वारंट जारी किया।

    इसके बाद राहुल गांधी के वकील ने कोर्ट में आवेदन देकर सशरीर उपस्थित होने से छूट मांगी, लेकिन अदालत ने 14 मार्च 2024 को उनके आवेदन को खारिज करते हुए 27 मार्च को सशरीर उपस्थित होने का आदेश जारी किया है। ज्ञात करें कि राहुल गांधी ने वर्ष 2018 में कहा था कि भाजपा में कोई भी हत्यारा अध्यक्ष बन सकता है। राहुल गांधी की इस टिप्पणी के खिलाफ भाजपा नेता प्रताप कटियार ने वाद दायर किया था जिसमें अब कोर्ट ने राहुल गांधी को सशरीर तलब किया है।

  • बिहार: 3 महीने मे चौथी बदली, शिक्षा मंत्री बने पूर्व IPS सुनील कुमार

    नई दिल्ली: बिहार की राजनीति पिछले कुछ महीनो से पेंडुलम पर सवार है।  महागठबंधन की सरकार गिरने के बाद NDA की सरकार बनने तक के सफर में  विभागों के कई अलग-अलग मंत्री बने।  लेकिन बिहार की राजनीती का शिक्षा विभाग चर्चाओं का केंद्र बना हुआ है। जिसका कारण पिछले तीन महीने के अंदर बिहार में चार शिक्षा मंत्रीयो केतबादले  है।

    जनवरी में चंद्रशेखर बिहार के शिक्षा मंत्री थे, लेकिन अधिकारी के पाठक से विवाद के बीच चंद्रशेखर को शिक्षा मंत्री पद से हटा दिया गया। उसके बाद राजद कोटे के आलोक मेहता को बिहार का शिक्षा मंत्री बनाया गया।  आलोक मेहता को शिक्षा मंत्री के पद से एक हफ्ते मे हटा दिया गया।  बिहार में महागठबंधन की सरकार गिर गई और 28 जनवरी को एनडीए की सरकार बनी। जिसमे शिक्षा विभाग की जिम्मेदारी मंत्री विजय कुमार चौधरी को दी गई.

    मंत्रिमंडल का विस्तार होने पर शिक्षा विभाग की जिम्मेदारी विजय कुमार चौधरी के कंधों से हटाकर पूर्व IPS सुनील कुमार को दे दी गई। करीब 45 दिनों तक शिक्षा विभाग की जिम्मेदारी विजय कुमार चौधरी के कंधों पर रही।

  • पति बना हैवान : पत्नी और बेटी पर चाकू से किए वार, जाने मामला

    पति बना हैवान : पत्नी और बेटी पर चाकू से किए वार, जाने मामला

    नई दिल्ली : महाराष्ट्र के पुणे में एक शख्स ने अपनी पत्नी और बेटी की चाकू मारकर हत्या कर दी। पुलिस ने शनिवार को बताया कि शख्स ने पत्नी के साथ हुई बहस के बाद इस वारदात को अंजाम दिया। इस घटना की जानकारी तब हुई जब आरोपी पति ने खुद पुलिस थाना पहुंचकर सरेंडर कर दिया। पुलिस ने बताया कि पुणे शहर में एक शख्स ने बहस के बाद अपनी पत्नी पर चाकू से हमला कर दिया।

    इसके बाद 16 साल की बेटी को भी चाकू मार दिया। इस घटना में उनकी मौत हो गई। एक अधिकारी ने बताया कि इस घटना का पता तब चला जब आरोपी अजय तालेवाले ने भारती विद्यापीठ पुलिस स्टेशन पहुंचकर सुबह सरेंडर कर दिया।  जानकारी के मुताबिक पुलिस अधिकारी ने बताया यह घटना शुक्रवार की सुबह दत्तनगर इलाके में हुई। जानकारी के मुताबिक परिवार वित्तीय परेशानियों का सामना कर रहा था और दंपति के बीच तीखी बहस हुई थी।

    इसके बाद गुस्से में आकर पति ने अपनी पत्नी श्वेता (40) पर चाकू से हमला कर दिया और बेटी शिरोली (16) पर चाकू से वार किया।  पुलिस ने बताया कि मां और बेटी दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। मौके पर पहुंची टीम ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है और आगे की जांच में जुटी हुई है।

  • पंजाब : हाई वोल्टेज तारों की चपेट में आया ट्रक, देखें वीडियो

    पठानकोट : जम्मू राष्ट्रीय मार्ग से जुड़े लिंक मार्ग पर ट्रक को आग लगने की घटना सामने आई है। इस संबंधी जानकारी देते हुए चश्मदीदों ने बताया की सड़क के ऊपर से गुजरती हाई वोल्टेज तारों की चपेट में आने से ट्रक को भयानक आग लग गई। स्थानीय लोगों ने घटना के बारे में तुरंत फायर ब्रिगेड को फोन कर सूचित किया।

    मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने कड़ी मेहनत के बाद आग पर काबू पाया। मौके पर पहुंचे फायर बिग्रेड अधिकारी नथू राम शर्मा ने बताया कि उन्हें जेसे ही घटना की सूचना मिली वह अपनी टीम के साथ मोके पर पहुंच गए ओर कड़ी मेहनत के बाद आग पर काबू पाया। आग लगने से गाड़ी पूरी तरह से झुलस चुकी है।