Blog

  • Punjab News: यूनियन का ऐलान, 3 दिन नहीं चलेगी बसें

    Punjab News: यूनियन का ऐलान, 3 दिन नहीं चलेगी बसें

    मोहालीः पीआरटीसी और पनबस कर्मचारी यूनियन ने अपनी मांगों को लेकर एक बार फिर से मोर्चा खोल दिया है। ऐसे में यूनियन ने अब चंडीगढ़ में मुख्यमंत्री आवास के सामने 3 दिन प्रदर्शन करने का ऐलान किया है। जिसके चलते 6 जनवरी, 7 और 8 जनवरी को पीआरटीसी और पनबस की बसें नहीं चलेंगी।

    यूनियन का कहना है कि उन्होंने अपनी मांगों को लेकर संघर्ष कर रही पनबस और पीआरटीसी ठेका कर्मचारी यूनियन ने पिछले महीने पंजाब भर के मंत्रियों को ज्ञापन सौंपकर ठेका कर्मचारियों को नियमित करने की मांग को प्रमुखता से उठाया था। इस सिलसिले में पिछले महीने जालंधर डिपो 1 और 2 के कर्मचारियों ने कैबिनेट मंत्री महेंद्र भगत और दोआबा के विभिन्न विधायकों से उनके आवास पर मुलाकात की थी। कैबिनेट मंत्री के आवास पर पहुंचे प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व प्रधान बिक्रमजीत सिंह, सतपाल सिंह सत्ता, जसबीर सिंह, वरिष्ठ नेता चानन सिंह चन्ना समेत अन्य लोग कर रहे थे।

    यूनियन पदाधिकारियों ने महेंद्र भगत को ज्ञापन सौंपकर यूनियन की मांगों से अवगत कराया। मंत्री व विधायकों को ज्ञापन सौंपने के बाद यूनियन ने स्थानीय बस स्टैंड पर भी संबोधित किया। बिक्रमजीत सिंह ने कहा कि अस्थायी कर्मचारियों को नियमित करने में हो रही देरी के चलते यूनियन को संघर्ष का बिगुल फूंकने पर मजबूर होना पड़ रहा है। ऐसे में अब 3 दिन सरकारी बसों में सफर करने वालों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।

  • Punjab News: Lawrence Bishnoi इंटरव्यू मामले में DSP Gursher Singh को किया बर्खास्त

    Punjab News: Lawrence Bishnoi इंटरव्यू मामले में DSP Gursher Singh को किया बर्खास्त

    मोहालीः गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के जेल में इंटरव्यू के मामले में डीएसपी गुरशेर सिंह को नौकरी से बर्खास्त कर दिया गया है। राज्यपाल की ओर से गुरशेर सिंह पर कार्रवाई की मंजूरी मिलने के बाद गृह सचिव गुरकीरत किरपाल सिंह ने बर्खास्तगी के आदेश जारी किए। बीते सप्ताह ही गृह विभाग ने डीएसपी को बर्खास्त करने की फाइल पंजाब लोक सेवा आयोग को भेजी थी। पिछले दिनों हाई कोर्ट में राज्य सरकार ने एफिडेविट देकर कहा था कि गुरशेर सिंह को बर्खास्त करने का काम शुरू कर दिया है।

    डीएसपी पिछले साल अक्टूबर माह से निलंबित चल रहे थे। बता दें कि लारेंस के इंटरव्यू के मामले में हाई कोर्ट ने निचले अधिकारियों पर कार्रवाई पर आपत्ति जताते हुए पंजाब सरकार को फटकार लगाई थी। हाई कोर्ट ने कहा था कि बड़े अधिकारियों को बचाने के लिए निचले अधिकारियों पर कार्रवाई की जा रही है। गैंगस्टर लारेंस बिश्नोई का इंटरव्यू मार्च, 2023 में प्रसारित हुआ था। यह इंटरव्यू वीडियो कान्फ्रेंस के माध्यम से हुआ था।

    जिस समय यह इंटरव्यू एक निजी चैनल पर प्रसारित हुआ था, उस समय लारेंस सीआईए खरड़ की हिरासत में था। डीएसपी गुरशेर सिंह मामले की जांच कर रहे थे। 2022 में पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला की हत्या में लारेंस की अहम भूमिका थी। इस मामले में पंजाब पुलिस जांच के लिए लारेंस को ट्रांजिट रिमांड पर तिहाड़ जेल से लेकर लाई थी।

    इंटरव्यू मामले में दोषी अधिकारियों पर कार्रवाई करने के लिए हाईकोर्ट ने एक विशेष जांच टीम का गठन किया था। हाई कोर्ट ने इस पर नाराजगी जताई थी। बीते दिनों पंजाब पुलिस ने शपथ पत्र देकर हाई कोर्ट में जानकारी दी कि डीएसपी को अपना पक्ष रखने के लिए कहा गया था, लेकिन वह जांच में सहयोग नहीं कर रहे थे। अब डीएसपी को बर्खास्त किया गया है।

     

     

  • आज का राशिफल, 3 जनवरी 2025

    आज का राशिफल, 3 जनवरी 2025

    आज पौष शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि और शुक्रवार का दिन है। चतुर्थी तिथि आज रात 11 बजकर 40 मिनट तक रहेगी। आज दोपहर 12 बजकर 37 मिनट तक वज्र योग रहेगा। साथ ही आज रात 10 बजकर 22 मिनट तक धनिष्ठा नक्षत्र रहेगा। इसके अलावा आज वैनायकी श्री गणेश चतुर्थी का व्रत किया जायेगा।

     

    मेष राशि:आज आपका दिन कॉन्फिडेंस से भरा रहने वाला है। आज व्यवसाय में किसी नए काम की शुरुआत होगी, परंतु अभी अधिक लाभ की उम्मीद ना रखकर पूरी तरह से मेहनत करें। आज ऑफिस में सहकर्मियों के साथ दोस्ताना व्यवहार रखें । ऑफिस में आपकी बेहतरीन कार्य प्रणाली से कंपनी को फायदा होगा। आज दांपत्य जीवन सुखद और मधुरता से भरा रहेगा। आज नजदीकी लोगों के साथ मेल-मुलाकात और मनोरंजन संबंधी कामों में खुशनुमा समय बितेगा।

    वृष राशि:आज आपका दिन खुशियों से भरा रहने वाला है। आज परिवार में हर्षोल्लास का माहौल बना रहेगा। आज बिजनेस में लेनदेन बहुत सोच-विचार कर करेंगे, जल्दबाजी में काम करने से बचे। आज आपके वित्तीय मामलों में सुधार आएगा। बैंकिंग सेक्टर में काम कर रहे लोग अपना टारगेट पूरा कर लेंगे । छात्रों के लिए समय अनुकूल है, किसी प्रतियोगी परीक्षा का परिणाम आपके पक्ष में आएगा। आज आपका दाम्पत्य जीवन अच्छा रहने वाला है।

    मिथुन राशि:आज का दिन आपके लिए उत्तम रहने वाला है। अगर आप नया काम शुरू करना चाहते हैं, तो घर में बात करने के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। आज आपको अपने प्रयासों और परिश्रम के उचित परिणाम हासिल होंगे। नौकरी कर रहे लोगों को महत्वपूर्ण कार्यभार मिल सकता हैं। आज माता-पिता का आशीर्वाद मिलेगा। विद्यार्थी खूब मन लगाकर पढ़ाई करते हुए नजर आएंगे। सपोर्ट से जुड़े लोगों के लिए आज का दिन शानदार रहने वाला है।


    कर्क राशि:
    आज का दिन बढ़िया रहने वाला है। आज व्यवसायिक मामलों में परिस्थितियों के अनुसार व्यवस्था बनाए रखना जरूरी है। अपने संपर्कों को और अधिक मजबूत करें। सरकारी सेवारत लोगों को अपने काम के प्रति आज सजग रहने की जरूरत है। आज पति-पत्नी के बीच उचित सामंजस्य रहेगा, मनोरंजक प्रोग्राम बनेगा। आज लवमेट लॉन्ग ड्राइव पर जाएंगे, एक-दूसरे को और अधिक जानने का मौका मिलेगा। आज ऑफिशियल यात्रा करना आपकी तरक्की में सहायक होगा।


    सिंह राशि:
    आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहने वाला है। घर में व्यवस्थित और खुशहाल माहौल बना रहेगा। कुछ समय अपने लिए जरूर निकालें। आज व्यवसाय को लेकर की गई मेहनत आपकी तरक्की के द्वार खोलने वाली है। साझेदारी संबंधी व्यवसाय में आपसी तालमेल बनाकर रखना अच्छा रहाने वाला है। ऑफिस के फाइनेंस संबंधी कार्यों को करते समय सावधानी बरतने की जरूरत है। आलस्य और थकान अपने ऊपर हावी ना होने दें। अविवाहित जातकों के विवाह की बात फ़ाइनल होगी।


    कन्या राशि:
    आज का दिन आपके लिये अच्छे परिणाम लाने वाला होगा। आज कुछ ऐसे विचार आ सकते हैं जो वाकई जबरदस्त होगे। आज का दिन प्रसन्नता और स्फूर्ति से भरा रहेगा। परिवारजनों के साथ किसी विशेष मुद्दे को लेकर सकारात्मक विचार-विमर्श होगा। आपकी योग्यता और काबिलियत की समाज और रिश्तेदारों के बीच सराहना होगी। आज युवाओं की गई मेहनत के शुभ परिणाम मिलने वाले हैं। आज विपरीत परिस्थिति बनने पर धैर्य और संयम रखना जरूरी है।

    तुला राशि:आज आपका दिन अच्छा रहेगा। बडे-बुजुर्ग आपके व्यवहार से प्रसन्न रहेंगे, लोग आपकी वाह-वाही करेंगें। आज अपने व्यक्तिगत जीवन से जुड़ा फैसला लेने का अनुकूल समय है। आपकी निपुणता और योग्यता लोगों के सामने आएगी। लाभदायक समय बना हुआ है । आपके नेतृत्व में आज बड़ा प्रोजेक्ट शुरू किया जायेगा। बच्चों की किसी उपलब्धि से आप गर्व महसूस करेंगे । मन में किसी तरह की नकारात्मक विचारों को न आने दे । अपने व्यवहार को सहज बनाकर रखें। आज आपके सुख-समृद्धि में बढ़ोतरी होगी।

    वृश्चिक राशि: आज आपका दिन बेहतरीन रहने वाला है । आज अपने संपर्को को बढ़ाने पर जोर देंगे यह आपके लिए फायदेमंद साबित होगा । आज पुरानी समस्या का समाधान मिल जाने से मानसिक रूप से बहुत ही सुकून और राहत मिलेगी। विद्यार्थियों को अपने किसी उपलब्धि से आत्मविश्वास बढ़ेगा । आज आपकी क्रिएटिविटी की लोग सराहना करेंगे। दाम्पत्य जीवन में सुखों की बढ़ोतरी होगी। घर पर धार्मिक अनुष्ठान का आयोजन होगा।

    धनु राशि:आज आपका दिन उल्लास से भरा रहने वाला है। आज किसी विशेष काम को लेकर किए गए प्रयासों से बेहतर परिणाम मिलने वाले हैं । उधार दिया हुआ या कहीं फंसा हुआ पैसा मिल सकता है । अध्ययनरत युवाओं को सफलता मिलने के योग बने हुए है। अगर घर परिवर्तन संबंधी योजना बन रही हैं, तो आज उस पर अमल कर सकते हैं । आज रोजमर्रा की जिंदगी में कुछ नयापन आ सकता है। महिलाएं आज घर के कार्यों में व्यस्त रहेगी।

    मकर राशि: आज आपका दिन नई उमंगों के साथ शुरू होगा। आपको आर्थिक रूप से अपने सगे संबंधियों की मदद मिलेगी। अपनी सेहत को बेहतर बनाये रखने के लिए आप योग की रूटीन अपनाएंगे, साथ ही नकारात्मक चीज़ों से आपको बचे रहना चाहिए। अगर किसी प्रकार की समस्या चल रही है तो जीवनसाथी या अनुभवी लोगों से विचार विमर्श करने से जरूर समाधान मिलेगा। आज अपना ध्यान.. आध्यात्मिक पुस्तकें पढ़ने में लगा सकते हैं । नया वाहन या नया सामान खरीदने का मन बनायेंगे।

    कुंभ राशि:आज का दिन आपके लिए शानदार रहने वाला है। यात्रा पर जाने के योग बन रहे हैं, यात्रा आपके लिए सुखद रहेगी। आज सक्रिय और सकारात्मक रहने से अपनी दिनचर्या व्यवस्थित करने में सफल रहेंगे। सामाजिक गतिविधियों में दिन का अधिकतर समय बीतेगा । साथ ही महत्वपूर्ण लोगों से लाभदायक संपर्क भी बनेंगे । रुका हुआ आय का स्त्रोत शुरू हो सकता है। घर की सुख-सुविधाओं की जरूरतें पूरी करने में आपका विशेष प्रयास रहेगा।

    मीन राशि:आज आपका दिन बेहतरीन रहने वाला है । आज आपके व्यापार का लाभ रोज के जैसा बना रहेगा। आज कार्यस्थल पर सभी जिम्मेदारियां खुद की निगरानी में ही पूरी करने की कोशिश करेंगे । सरकारी सेवारत लोग अपने कार्यालय में किसी के साथ वाद-विवाद में न पड़े। थोड़ी-सी मेहनत करके आप अपने उद्देश्यों को आसानी से प्राप्त कर लेंगे। आर्थिक स्थिति में काफी सुधार हो सकता है। व्यावसायिक कार्यों के लिहाज़ से आज का दिन बेहतर है।

  • Punjab News : CM MANN ने किसानों को लेकर केंद्र सरकार पर साधा निशाना, देखें वीडियो

    Punjab News : CM MANN ने किसानों को लेकर केंद्र सरकार पर साधा निशाना, देखें वीडियो

    केंद्र सरकार से किसानों से वार्ता करने की अपील

    चंडीगढ़। किसान विरोधी रवैये के लिए केंद्र सरकार की आलोचना करते हुए पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने बुधवार को स्पष्ट शब्दों में कहा कि किसान विरोधी सख्त कानून को पिछले दरवाजे से पास करने के लिए केंद्र सरकार द्वारा की जा रही किसी भी कोशिश का राज्य सरकार जोरदार विरोध करेगी।

    यहां अपने सरकारी आवास पर पत्रकारों से बातचीत के दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि पिछले कुछ महीनों से शंभू और खनौरी सीमा पर किसान आंदोलन चल रहा है। उन्होंने बताया कि किसान संगठनों ने पिछले साल जनवरी-फरवरी में केंद्र सरकार से विस्तारपूर्वक वार्ता की थी, और राज्य सरकार ने इस वार्ता के लिए पुल का काम किया। मान ने कहा कि किसानों की मांगें मुख्य रूप से केंद्र सरकार से संबंधित हैं, और इसमें पंजाब की कोई भूमिका नहीं है।

    मुख्यमंत्री ने कहा कि यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि सत्ता में आने के बाद मोदी सरकार ने किसानों के प्रति कोई संवेदनशीलता नहीं दिखाई। उन्होंने कहा कि अब केंद्र सरकार पीछे के दरवाजे से काले कानून लागू करने का प्रयास कर रही है। भगवंत सिंह मान ने कहा कि किसानों की सभी मांगें केंद्र सरकार से जुड़ी हुई हैं, लेकिन मोदी सरकार इस पर उदासीन बनी हुई है।

    मुख्यमंत्री ने कहा कि किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल की ओर से मरण व्रत जारी है परंतु केंद्र सरकार को उनकी परवाह नहीं है, जबकि राज्य सरकार ने उनकी स्वास्थ्य देखभाल के लिए 50 से अधिक डॉक्टरों की नियुक्ति की है। मान ने बताया कि उन्होंने खुद डल्लेवाल को फोन कर उनका मरण व्रत समाप्त करने की अपील की थी, परन्तु केंद्र सरकार ने अन्नदाताओं की भावनाओं को शांत करने के लिए कोई प्रयास नहीं किया। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार चाहती है कि शांतिपूर्ण ढंग से बैठे डल्लेवाल और किसानों को धरने की जगह से हटा दिया जाए, भले ही इस आंदोलन से कानून व्यवस्था में कोई समस्या पैदा नहीं हो रही है।

    मुख्यमंत्री ने कहा कि वह हैरान हैं कि केंद्र सरकार किसानों के साथ बातचीत करने से बच रही है और इस जिम्मेदारी को राज्य सरकार पर डालने की कोशिश कर रही है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार किसानों की शिकायतों का समाधान करने के बजाय किसानों पर ही जिम्मेदारी डालने का प्रयास कर रही है। मान ने कहा कि केंद्र सरकार किसानों की समस्याओं को हल करने के बजाय फिर से काले कानून लागू करने की तैयारी कर रही है।

    मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार किसी भी ऐसे कदम का समर्थन नहीं करेगी, जो पंजाब और उसके किसानों के हितों के खिलाफ हो। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार किसानों की कीमती जानें बचाने के लिए सुप्रीम कोर्ट के आदेशों को पहले ही लागू कर रही है। भगवंत सिंह मान ने कहा कि यह विरोधाभास की स्थिति है क्योंकि किसानों के मुद्दे केंद्र से संबंधित हैं और हरियाणा सरकार किसानों पर बल प्रयोग कर रही है, लेकिन पूरी स्थिति के लिए पंजाब को जिम्मेदार ठहराया जा रहा है।

    मुख्यमंत्री ने किसान नेता डल्लेवाल से अपना मरण व्रत समाप्त करने की अपील करते हुए कहा कि उनकी जान देश और किसानों के लिए बहुत महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार पंजाब के किसानों द्वारा देश के लिए दिए गए इतने बड़े योगदान के बावजूद उनके साथ बातचीत शुरू करने के लिए कोई कदम नहीं उठा रही है। भगवंत सिंह मान ने कहा कि केंद्र को अपनी अहंकारी और बेरुखी भरी नीति छोड़कर सभी संबंधित पक्षों के साथ खुलकर बातचीत करनी चाहिए।

    मुख्यमंत्री ने कहा कि केंद्र सरकार किसानों को डीएपी खाद उपलब्ध कराने में असफल रही है और राज्य से चावल की खरीद अब तक पूरी नहीं हो पाई है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार इन समस्याओं को हल करने के बजाय राज्य, विशेष रूप से किसानों और सरकार के बीच फूट डालने की कोशिश कर रही है, जो पूरी तरह से अस्वीकार्य है। भगवंत सिंह मान ने कहा कि उनकी सरकार गन्ना किसानों को सबसे ज्यादा एसएपी दे रही है और राज्य में पानी के स्तर को ऊंचा उठाने के लिए ठोस प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने आगे कहा कि उनकी सरकार कृषि को लाभकारी व्यवसाय बनाने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ रही है।

    मुख्यमंत्री ने कहा कि पंजाब को किसान आंदोलन से निपटने के लिए न तो एयर एंबुलेंस की जरूरत है और न ही अतिरिक्त बलों की, लेकिन केंद्र सरकार को सभी पक्षों, विशेष रूप से किसानों के साथ बातचीत शुरू करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि राज्य की शांति और कानून-व्यवस्था को हर कीमत पर बनाए रखना चाहिए। उन्होंने कहा कि दिल्ली विधानसभा चुनावों में लाभ लेने के लिए केंद्र को इतना नीचे नहीं गिरना चाहिए। भगवंत सिंह मान ने कहा कि केंद्र सरकार किसानों के साथ बातचीत करके इस मुद्दे को हल करने से बच रही है।

    मुख्यमंत्री ने कहा कि वह इस मुद्दे को रोजाना केंद्र सरकार के समक्ष उठा रहे हैं, लेकिन केंद्र किसानों की किसी भी मांग पर ध्यान नहीं दे रहा है। उन्होंने कहा कि कृषि राज्य का विषय है, लेकिन केंद्र सरकार अपने फैसले को राज्य पर थोपने की कोशिश कर रही है, जो अनुचित है। मान ने कहा कि यह सच्चाई है कि मोदी सरकार को अपने फैसले लागू करने के लिए बल प्रयोग करने की आदत हो गई है। उन्होंने कहा कि मोदी के पास खुद को विश्व गुरु के रूप में पेश करने का समय है, लेकिन वह अपने देशवासियों की समस्याओं का समाधान नहीं करना चाहते।

  • Punjab News : 70 हजार रुपये रिश्वत लेते हुए पुलिसकर्मी गिरफ्तार, देखें वीडियो

    Punjab News : 70 हजार रुपये रिश्वत लेते हुए पुलिसकर्मी गिरफ्तार, देखें वीडियो

    बठिंडा। चंडीगढ़ नेशनल हाईवे पर विजिलेंस ब्यूरो ने बठिंडा में तैनात एक हवलदार को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। हत्या के मामले में नाम दर्ज नहीं करने की एवज में 70 हजार रुपये की रिश्वत मांगी गयी थी। यह कार्रवाई गांव पथराला के निवासी जगविंदर सिंह की शिकायत पर की गई।

    पत्नी का नाम भी मामले में शामिल करने की दी थी धमकी
    शिकायतकर्ता जगविंदर सिंह ने विजिलेंस ब्यूरो को बताया कि उसका एक दोस्त किसी मामले में बठिंडा जेल में बंद है। आरोपी पुलिसकर्मी ने धमकी दी थी कि वह उसके दोस्त की पत्नी का नाम भी इस मामले में शामिल कर देगा। इससे बचने के लिए पुलिसकर्मी ने 1,50,000 रुपये की मांग की थी। बाद में दोनों के बीच 70,000 रुपये में सौदा तय हुआ।

    कैसे हुई गिरफ्तारी?
    शिकायत मिलने के बाद विजिलेंस ब्यूरो ने शिकायत की जांच की। जांच सही पाए जाने के बाद विजिलेंस ब्यूरो ने एक जाल बिछाया। तय योजना के अनुसार, शिकायतकर्ता ने आरोपी को रिश्वत की रकम दी। जैसे ही आरोपी ने पैसे लिए, उसे दो सरकारी गवाहों की मौजूदगी में रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया गया।

    मामले की की जांच जारी
    विजिलेंस ब्यूरो के प्रवक्ता ने बताया कि आरोपी पुलिसकर्मी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है। फिलहाल, मामले की आगे की जांच जारी है।

  • Jalandhar News: इस इलाके में लोगों ने गोली चलने के लगाए आरोप, हुआ हंगामा, देखें वीडियो

    Jalandhar News: इस इलाके में लोगों ने गोली चलने के लगाए आरोप, हुआ हंगामा, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: कमल विहार में दो गुटों में झगड़ा होने की घटना सामने आई है। दोनों पक्षों में विवाद इतना बढ़ गया कि एक पक्ष ने दूसरे पक्ष पर गोली चलाने के आरोप लगाए हैं। जिसके बाद इलाके में बड़ी हंगामा शुरू हो गया। लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दे दी है, वहीं मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। घटना स्थल पर पुलिस को अभी तक गोली का खोल बरामद नहीं हुआ है पुलिस का कहना है कि मामले की गहनता से जांच की जा रही है।

    मामले की जानकारी देते हुए इलाका निवासियों ने बताया कि कमल विहार में दो पक्षों में गैंगवार हुई है। इस दौरान घटना स्थल पर जीआरपी पुलिस भी मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गई। लोगों का कहना कि एक पक्ष की ओर से 10 लोग शामिल थे जबकि दूसरे ओर से 15 लोग शामिल थे। घटना स्थल पर 3 फायर किए गए।

    लोगों का कहना है कि पंजाब पुलिस को एक खोल बरामद हो गया है जबकि दो खोल अभी तक बरामद नहीं हुए। घटना को लेकर इलाका निवासियों में दहशत का माहौल पाया जा रहा है। दोनों पक्षों के हमलावर घटना स्थल से फरार हो गए।

  • अवैध खनन पर सख्ती: डीसी-एसपी ने फतेहपुर में की औचक छापेमारी, 3 ट्रैक्टर जब्त

    अवैध खनन पर सख्ती: डीसी-एसपी ने फतेहपुर में की औचक छापेमारी, 3 ट्रैक्टर जब्त

    ऊना/सुशील पंडित: ऊना जिले में अवैध खनन पर रोक लगाने के लिए जिला प्रशासन लगातार सक्रियता से कार्य कर रहा है। इसी कड़ी में गुरुवार शाम उपायुक्त जतिन लाल और पुलिस अधीक्षक राकेश सिंह ने फतेहपुर क्षेत्र में औचक छापेमारी की। इस कार्रवाई में अवैध खनन में संलिप्त तीन ट्रैक्टर जब्त किए गए।

    उपायुक्त जतिन लाल ने कहा कि अवैध खनन पर रोक लगाने और प्राकृतिक संसाधनों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए प्रशासन प्रतिबद्ध है। ऐसी कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी ताकि जिले में खनन माफिया पर पूरी तरह से लगाम लगाई जा सके।

    पुलिस अधीक्षक राकेश सिंह ने कहा कि खनन नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने जनता से अपील की कि वे अवैध खनन से संबंधित किसी भी गतिविधि की जानकारी प्रशासन को दें और इस मुहिम में अपना सहयोग दें।

  • 300 यूनिट फ्री बिजली देने का वायदा कर सत्ता में आई थी कांग्रेस: राजीव वशिष्ठ

    300 यूनिट फ्री बिजली देने का वायदा कर सत्ता में आई थी कांग्रेस: राजीव वशिष्ठ

    ऊना/सुशील पंडित: प्रदेश सरकार ने हाल ही में दो साल पूर होने का जश्न मनाया, लेकिन सरकार के दो सालों में हर वर्ग को निराशा ही हाथ लगी है। यह बात भारतीय जनता पार्टी सेवानिवृत प्रकोष्ठ के संयोजक राजीव वशिष्ट ने गुरुवार को जारी प्रेस बयान में कहीं। उन्होंने कहा कि दो सालों में कांग्रेस सरकार ने सिर्फ पूर्व भाजपा सरकार के समय खुले हजारों सरकारी कार्यालयों को बंद करने का ही काम किया है। पूर्व सरकार के समय शुरु की गई जनकल्याणकारी योजनाओं को बंद ही किया है। प्रदेश सरकार अपनी किसी भी घोषणा को तो पूरा नहीं कर पाई। 300 यूनिट फ्री बिजली देने का वायदा किया था, लेकिन पूर्व जयराम सरकार के समय शुरु की गई 125 यूनिट बिजली फ्री भी बंद कर दी। पेजयल बिल बढ़ा दिए गए। महिलाओं को 15 सौ रुपए देने की घोषणा की थी, लेकिन दो साल बीत गए है, आज भी महिलाएं 15 सौ रुपए का इंतजार कर रही है। अब तो महिलाओं को 15 रुपए मिलने की उम्मीद भी छोड़ दी है।

    प्रदेश सरकार ने हाल ही में दो साल पूर होने का जश्न मनाया, लेकिन सरकार के दो सालों में हर वर्ग को निराशा ही हाथ लगी है। यह बात भारतीय जनता पार्टी सेवानिवृत प्रकोष्ठ के संयोजक राजीव वशिष्ट ने गुरुवार को जारी प्रेस बयान में कहीं। उन्होंने कहा कि दो सालों में कांग्रेस सरकार ने सिर्फ पूर्व भाजपा सरकार के समय खुले हजारों सरकारी कार्यालयों को बंद करने का ही काम किया है। पूर्व सरकार के समय शुरु की गई जनकल्याणकारी योजनाओं को बंद ही किया है। प्रदेश सरकार अपनी किसी भी घोषणा को तो पूरा नहीं कर पाई। 300 यूनिट फ्री बिजली देने का वायदा किया था, लेकिन पूर्व जयराम सरकार के समय शुरु की गई 125 यूनिट बिजली फ्री भी बंद कर दी। पेजयल बिल बढ़ा दिए गए। महिलाओं को 15 सौ रुपए देने की घोषणा की थी, लेकिन दो साल बीत गए है, आज भी महिलाएं 15 सौ रुपए का इंतजार कर रही है। अब तो महिलाओं को 15 रुपए मिलने की उम्मीद भी छोड़ दी है।

    राजीव वशिष्ट ने कहा कि कांग्रेस सरकार के राज में कर्मचारी भी हताश है। प्रदेश सरकार सेवानिवृत कर्मचारियों व कर्मचारियों के एरियर का भुगतान नहीं कर पाई है। जिससे कर्मचारियों व सेवानिवृत कर्मचारियों में काफी रोष पाया जा रहा है। जब केंद्र सरकार अपने कर्मचारियों को महंगाई भत्ते की किश्त देती थी। अब हिमाचल प्रदेश सरकार ने ट्रेजरी कार्यालय को निर्देश दे दिए है कि कर्मचारियों का 10 हजार रुपए से ऊपर बिल का कोई भुगतान नहीं किया जाएगा। कोषागार कार्यालयों में सरकारी ठेकेदारों द्वारा किए गए कार्यो का भुगतान नहीं हो रहा है। ठेकदारों को अपने परिवार पालने के लाले पड़ गए है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार एक के बाद एक गलत निर्णय लेकर लोगों को परेशान करने का काम कर रही है। उन्होंने कहा कि एक तरफ सरकार कह रही है कि हिमाचल में बजट की कोई कमी नहीं है, दूसरी तरफ हर वर्ग पर नए-नए टैक्स लगाकर मुश्किल में डालने का काम किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि सरकार ने नए विकास कार्य तो क्या करने, पूर्व भाजपा सरकार के समय शुरु हुए विकास कार्य ही पूरे नहीं किए जा रहे है।

  • Jalandhar : मोबाइल फोन, वाहन व 5 किलो चूरा-पोस्त सहित तस्कर और लुटेरे गिरफ्तार, देखें वीडियो

    Jalandhar : मोबाइल फोन, वाहन व 5 किलो चूरा-पोस्त सहित तस्कर और लुटेरे गिरफ्तार, देखें वीडियो

    जालंधर। देहात पुलिस ने नशा तस्करों लूटपाट करने वालों के खिलाफ चलाये गये अभियान के तहत कार्रवाई करते हुए ड्रग तस्करों को गिरफ्तार करके और हाईवे पर डकैती करने वाले गिरोह का भंडाफोड़ किया है। वहीं, गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए 6 लोगों को गिरफ्तार किया है। जिनसे नशीले पदार्थ और चोरी के सामान बरामद किये गये है। ये कार्रवाई चलाये गये दो अभियान के तहत की गई है।

    पहले अभियान में एक महिला समेत दो ड्रग तस्कर पकड़ गये
    1 जनवरी को पहले अभियान में पुलिस ने एक महिला समेत दो ड्रग तस्करों को गिरफ्तार किया और उनके पास से 250 नशीली गोलियां (अल्प्राजोलम आईपी-0.5), 5 किलोग्राम चूरा पोस्त, 35,000 रुपये की नशीली दवा और तस्करी के लिए इस्तेमाल की जाने वाली मोटरसाइकिल जब्त बरामद की गई है। आरोपियों की पहचान अमरजीत सिंह उर्फ ​​पप्पू पुत्र गुरदेव सिंह निवासी लाधा गांव और जसविंदर कौर उर्फ ​​बिंदर पत्नी सतनाम राम निवासी भारसिंहपुरा गांव फिल्लौर के रूप में हुई है।

    दूसरे अभियान में हाईवे पर डकैती करने चार को किया काबू
    2 जनवरी को दूसरे ऑपरेशन में पुलिस ने हाईवे पर डकैती करने वाले गिरोह के चार सदस्यों को पकड़ा गया। जिनकी पहचान जगजीत सिंह उर्फ ​​ग्रेवाल उर्फ ​​लवली पुत्र नवतेज सिंह निवासी गुरनाम नगर लुधियाना, सुखपाल सिंह उर्फ ​​सुखा पुत्र तरसेम सिंह निवासी सुरजेवाल फाजिल्का, सन्नी उर्फ ​​सन्नी देओल पुत्र बिहारी लाल निवासी खोही महुल्ला पंजधेरा फिल्लौर और रमन कुमार पुत्र परमिंदर लाल निवासी ताइहिंग फिल्लौर के रूप में हुई है।

    मीडिया से बात करते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरकमल प्रीत सिंह खख ने बताया कि दोनों ऑपरेशन एसपी (जांच) जसरूप कौर बाथ, आईपीएस के निर्देशन और डीएसपी फिल्लौर सरवन सिंह बल, पीपीएस की देखरेख में किए गए। इंस्पेक्टर संजीव कपूर के नेतृत्व में फिल्लौर पुलिस स्टेशन की समर्पित टीम ने दोनों ऑपरेशन को सफलतापूर्वक अंजाम दिया। दोनों मामलों के सभी आरोपियों को आगे की जांच के लिए पुलिस हिरासत में भेज दिया गया है।

    पहले मामले में ये हुई बरामदगी
    ड्रग तस्करी के मामले में अमरजीत सिंह को 250 नशीली गोलियों और एक मोटरसाइकिल जिसका रजिस्ट्रेशन नंबर (पीबी-08-ईडब्ल्यू-1356) है, के साथ पकड़ा गया, जबकि जसविंदर कौर के पास से 5 किलो चूरा पोस्त और 35,000 रुपये बरामद किए गए। दोनों आरोपियों पर एनडीपीएस एक्ट के तहत पहले भी मामले दर्ज हैं। उनके खिलाफ फिल्लौर पुलिस स्टेशन में एफआईआर नंबर 352 के तहत नया मामला दर्ज किया गया है।

    दूसरे मामले ये हुई बरामदगी
    हाईवे डकैती के मामले में गिरोह के सदस्य, जो नशे के आदी हैं, फिल्लौर शहर और मुख्य राजमार्ग पर सक्रिय थे, जो लूटपाट करने के लिए तेज हथियारों का इस्तेमाल करते थे। पुलिस ने चोरी किए गए मोबाइल फोन और अपराधों में इस्तेमाल की गई मोटरसाइकिल बरामद की। गिरोह से अब तक सात लूट के मामलों का पता लगाया जा चुका है।

  • NEW YEAR 2025 : नए साल में जमकर छलका जाम, 600 करोड़ की शराब गटक गए देशवासी

    NEW YEAR 2025 : नए साल में जमकर छलका जाम, 600 करोड़ की शराब गटक गए देशवासी

    NEW YEAR 2025 : नए साल 2025 का स्वागत देशभर में धूमधाम से किया गया, और इस जश्न का हिस्सा बनी शराब की बिक्री, जिसने सभी रिकॉर्ड्स तोड़ दिए। 31 दिसंबर को जब लोग नए साल के जश्न में डूबे हुए थे, वहीं शराब की बिक्री में अभूतपूर्व वृद्धि देखी गई।

    खासतौर पर उत्तर प्रदेश में, जहां इस बार नए साल के मौके पर शराब की बिक्री 600 करोड़ रुपये तक पहुंच गई, और राज्य ने अपने पिछले रिकॉर्ड को तोड़ते हुए एक नया मुकाम हासिल किया।

    नोएडा में भी शराब की बिक्री ने नया कीर्तिमान स्थापित किया, जहां 31 दिसंबर और 1 जनवरी को 16 करोड़ रुपये से ज्यादा की शराब बिकी। यह आंकड़ा पिछले साल से कहीं ज्यादा था, और आबकारी विभाग के अनुसार, शराब के ठेकों को एक घंटे का अतिरिक्त समय दिया गया, जिससे बिक्री में और इज़ाफा हुआ।

    दिल्ली में भी 400 करोड़ रुपये की शराब बिकी, जिसमें होटलों, बारों और पार्टी आयोजनों में शराब की खपत सबसे अधिक रही। दिल्ली ने नए साल पर शराब की खपत में अपने ही रिकॉर्ड को तोड़ा। इसके अलावा, तेलंगाना और कर्नाटक में भी शराब की बिक्री ने जोरदार उछाल लिया। तेलंगाना में 401 करोड़ रुपये और कर्नाटक में 308 करोड़ रुपये की शराब बेची गई।

    केरल में भी शराब की बिक्री 108 करोड़ रुपये तक पहुंची। उत्तराखंड में शराब की बिक्री ने राजस्व में वृद्धि दर्ज की, जहां 37 हजार से अधिक अंग्रेजी शराब की पेटियां बेची गईं और राज्य में बार दो बजे तक खुले रहे।

    इस साल चखने के लिए भी लोगों की डिमांड काफी बढ़ी, जिससे ऑनलाइन एप्स पर आलू भुजिया, चिप्स और आइस क्यूब जैसे चखने का सामान भी खूब बिके। कुल मिलाकर, नए साल के इस जश्न ने शराब की बिक्री के नए रिकॉर्ड बनाए और कई राज्यों के लिए अच्छा राजस्व जुटाया।