Blog

  • Jalandhar : आखिर कौन है जाली NOC का रैकेट चलाने वाला सरगना?

    Jalandhar : आखिर कौन है जाली NOC का रैकेट चलाने वाला सरगना?

    ATP सुखप्रीत कौर ने जाली NOC के आधार पर पास कर दिए कई नक्शे !, FIR की तैयारी शुरु

    जालंधर, अनिल वर्मा: बिल्डिंग विभाग में बड़ा फर्जी एनओसी का बड़ा स्कैंडल सामने आया है जिसमें विभाग के ही अधिकारियों की भूमिका काफी संदेह मानी जा रही है। यहां वड़िंग पिंड में अवैध कालोनी सबंधी शुरु हुई जांच में बड़ा खुलासा हुआ है कि बिल्डिंग विभाग से जाली एनओसी की तर्ज पर अवैध कालोनियों में नक्शे पास करवा कर पंजाब सरकार को मोटा रगड़ा लगाया जा रहा था। इस सैक्टर का चार्ज पिछले लंबे समय से एटीपी सुखप्रीत कौर के पास था जिनके पास इस अवैध कालोनी सबंधी कई शिकायते भी पहुंच रही थी मगर उन्होने शिकायतों को नजरअंदाज कर फर्जी एनओसी को एहमियत देते हुए अपने कर्तव्य का खूब उलंघन किया और पंजाब सरकार को मोटा रगड़ा लगाया। शुरुआती जांच में ऐसी पांच एनओसी सामने आई हैं। जिनका कोई असतित्व ही नहीं है और उनके आधार पर रिहायशी नक्शे पास कर दिए गए। हैरानी इस बात की भी है कि पंजाब सरकार के ई नक्शा पोर्टल पर एनओसी की वैरिफिकेशन आनलाईन की जा सकती है मगर इस सैक्टर में तैनात रही महिला एटीपी सुखप्रीत कौर ने इन कोठियों का नक्शा पास करने दौरान सभी नियम व कानूनी ताक पर रखते हुए नक्शे कैसे पास कर दिए। इस मामले की जांच कमिशनर गौतम जैन ने भी कर ली है। वहीं इस मामले में सूबे में सरकार की भी खूब किरकिरी हो रही है कि सीएम सरकारी दफ्तरों में रिश्वत एवं भ्रष्टाचार खत्म होने का दावा कर रहे हैं। मगर उनके ही शहर में बिल्डिंग विभाग के अधिकारी इसी बड़े स्कैंडल को सरंक्षण दे रहे हैं। इस हाईप्रौफाईल स्कैडंल की रिपोर्ट मुख्यमंत्री भगवंत मान तक भी पहुंच चुकी है तथा स्टीक क्यास लगाए जा रहे हैं कि अब जल्द ही इस मामले से जुड़े दोषियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवा कर सरकार प्रैस कांफ्रैंस कर सकती है । इस बड़े स्कैंडल के सामने आने के बाद नगर निगम की हद में काटी जा रही तमाम अवैध कालोनियों की जांच शुरु हो सकती है माना जा रहा है कि यह फार्मूला शहर की कई अवैध कालोनियों में अपनाया जा रहा है। वहीं इस मामले में शक की सूई नगर निगम के ही एक रिटायर्ड कर्मी की ओर भी घूम रही है। जिसे शहर में डवैल्प हो रही अवैध कालोनियों तथा अवैध कारोबारी इमारतों से काफी मोह है तथा उन्हे विभाग से क्लीनचिट दिलाने के लिए किसी भी हद तक जा सकता है। इस रिटायर्ड कर्मी के बिल्डिंग विभाग से काफी गहरे एवं नजदीकी रिश्ते बताए जा रहे हैं।फिलहाल इस संबधी सूत्रों ने उक्त कर्मी कौन है इसका खुलासा नहीं किया है । एनकांऊटर न्यूज मामले में पुष्टि करने के बाद उक्त कर्मी के खिलाफ खुलासा करेगा। तब जुड़े रहिए एनकाऊंटर न्यूज के साथ और रहें हर खबर में अपडेट..
  • Punjab: पिता-पुत्र की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

    Punjab: पिता-पुत्र की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

    चंडीगढ़ : सेक्टर-20 स्थित एक मकान में पिता-पुत्र ने जहर खाकर आत्महत्या कर ली।  मृतकों की पहचान हरमनप्रीत सिंह (28 साल) और उसके पिता सुरेंद्र सिंह के रूप में हुई है। वे इस मकान में अकेले रहते थे। जब वे रोजाना की तरह सुबह घर से बाहर नहीं निकले तो लोगों को शक हुआ।

    उन्होंने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस मौके पर आई तो दोनों के शव कमरे में बेड पर पड़े थे। बताया जा रहा है कि मृतक का बाकी परिवार विदेश में रहता है। मृतक बेटा पैरालिसिस से पीड़ित था। उसका काफी समय से अस्पताल में इलाज चल रहा था।

    इसी बात को लेकर पिता-पुत्र दोनों कई दिनों से तनाव में थे। इन्होंने अपने मकान में ऊपर के दो फ्लोर किराए पर दिए हुए हैं जिनमें पीजी चलाया जा रहा है। पीजी की कमाई के जरिए ही पिता पुत्र का खर्च चल रहा था।

  • Jalandhar: नहीं थम रही लूट की वारदातें, अब सब्जी विक्रेता को लुटेरों ने बनाया निशाना, देखें CCTV

    Jalandhar: नहीं थम रही लूट की वारदातें, अब सब्जी विक्रेता को लुटेरों ने बनाया निशाना, देखें CCTV

    जालंधर, ENS: महानगर में चोरी और लूटपाट की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रहे। आए दिन रोजाना क्राइम की वारदातें बढ़ रही है। ताजा मामला डीऐवी कॉलेज के नजदीक शीतल नगर से सामने आई है। जहां सब्जी विक्रेता को लुटेरों ने निशाना बनाया है। पीड़ित ने बताया कि वह घर से सब्जी मंडी में सब्जी लेने के लिए निकाला था।

    इस दौरान घर से कुछ ही दूरी पर गली में 2 युवकों ने उसे रोक लिया। लुटेरे पीड़ित की जेब से नगदी और मोबाइल छीनकर फरार हो गए। घटना वहीं लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। वहीं मामले की जानकारी देते हुए स्थानीय लोगों ने बताया कि लुटेरे पीड़ित के पास से 200 रूपए और मोबाइल छीनकर फरार हो गए। आए दिन हो रही वारदातों से पुलिस की कार्रगुजारी पर सवाल खड़े होने शुरू हो गए है।

  • Breakup के बाद फिर प्यार में पड़ीं यह Actress, कर रही dating

    Breakup के बाद फिर प्यार में पड़ीं यह Actress, कर रही dating

    Breakup के बाद बॉलीवुड एक्ट्रेस एक बार फिर प्यार में पड़ गई हैं। एक रिपोर्ट्स के मुताबिक वो इन दिनों पूर्व मॉडल वॉकर ब्लैंको को डेट कर रही हैं। दोनों की मुलाकात अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की दूसरी प्री वेडिंग के समय एक क्रूज पार्टी के दौरान हुई थी। रिपोर्ट के मुताबिक, अनंत की शादी में अनन्या ने वॉकर को अपने पार्टनर के तौर पर सबसे इंट्रोड्यूस करवाया था। वो वॉकर के साथ अपनी नजदीकियां छुपा भी नहीं रही हैं।

    सूत्रों की मानें तो दोनों ने शादी में कई रोमांटिक गानों पर बिंदास डांस किया था, हालांकि दोनों के रिलेशनशिप ऑफिशियल करने में अभी वक्त है। अनन्या की लव लाइफ हमेशा से सुर्खियों में रही है। पहले वो एक्टर ईशान खट्टर के साथ रिलेशनशिप में थीं लेकिन तकरीबन डेढ़ साल की डेटिंग के बाद दोनों का ब्रेकअप हो गया था। इसके बाद अनन्या की नजदीकियां आदित्य रॉय कपूर के साथ बढ़ीं लेकिन ये रिश्ता भी लंबा नहीं टिक सका और दोनों का इसी साल मार्च में ब्रेकअप हो गया था।

  • WhatsApp चलाने वाले हो जाएं सावधान! CBI ने दी चेतावनी

    WhatsApp चलाने वाले हो जाएं सावधान! CBI ने दी चेतावनी

    नई दिल्ली: धोखाधड़ी के बढ़ते मामलों को ध्यान में रखते हुए केंद्रीय जांच ब्यूरो ने जनता को कड़ी चेतावनी जारी की है। अब ठगों ने पैसे ऐंठने के लिए नया तरीका अपनाया है। ये अपराधी एजेंसी के लोगो और वरिष्ठ अधिकारियों के नाम का इस्तेमाल ट्रस्ट पैदा करने और पीड़ितों को धोखा देने के लिए कर रहे हैं। इसे लेकर सीबीआई ने वॉर्निंग जारी की है।

    सीबीआई ने X पर एक पोस्ट शेयर किया है और यूजर्स से सतर्क रहने को भी कहा है। CBI ने लिखा है ‘सीनियर सीबीआई ऑफिसर्स के नाम और पद का दुरुपयोग करने वाले स्कैम को लेकर कृपया सतर्क रहें। ठगों द्वारा सीबीआई डायरेक्टर सहित सीबीआई अधिकारियों के हस्ताक्षर वाले नकली दस्तावेजों के साथ-साथ नकली वारंट/समन को धोखाधड़ी करने के लिए सर्कुलेट किया जा रहा है। इन्हें ठग इंटरनेट/ईमेल/वॉट्सऐप आदि पर सर्कुलेट कर रहे हैं।’

    लोगों से आग्रह किया है कि वे सतर्क रहें और सीबीआई के नाम पर होने वाले किसी भी कम्युनिकेशन से डील करते वक्त सावधानी बरतें। एजेंसी ने कहा है असली सीबीआई अधिकारी कभी भी फोन या ईमेल के जरिए पर्सनल या फाइनेंशियल इंफॉर्मेशन नहीं मांगेंगे।

  • Punjab : नशे से धुत लड़खड़ाते युवक का वीडियो हुआ वायरल

    Punjab : नशे से धुत लड़खड़ाते युवक का वीडियो हुआ वायरल

    मोगा : नशा पंजाब के नौजवान वर्ग को दीमक की तरह खा रहा है। पंजाब में नशे का कहर लगातार जारी है। हर रोज युवाओं द्वारा नशा करते की वीडियो वायरल होती रहती है। ऐसा ही वीडियो मोगा से सामने आया है। जहां सड़क पर नशे से धुत लड़खड़ाते युवक की वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।

    पंजाब सरकार की नशा मुक्त मुहिम पर पानी फेरता यह वीडियो वायरल हो रहा है। यह वीडियो सोशल मीडिया पर बड़ी तेजी से वायरल हो रहा है और चर्चा का विषय बना हुआ है। जब इस वीडियो को लेकर पड़ताल की तो पता चला कि ये मोगा के इंद्रा कॉलोनी रोड की वीडियो बताई गई। वायरल वीडियो में एक युवक नशे में धूत जो कि अपने पैरों पर भी खड़े होने में असमर्थ दिखाई दे रहा है।

    इंद्रा कालोनी के निवासियों ने कैमरे के आगे ना आकर शर्त पर जानकारी दी कि यहां अक्सर ऐसे ही लोग देखने को मिल जाएंगे। फिलहाल इस वीडियो में जो नौजवान नशे में धूत दिखाई दे रहा है, उसने कौन सा नशा किया है इसकी पुष्टि नहीं कर सकते है।

  • पूर्व CM का निधन, 80 की उम्र में ली आखिरी सांस

    पूर्व CM का निधन, 80 की उम्र में ली आखिरी सांस

    कोलकाताः पश्चिम बंगाल के पूर्व मुख्यमंत्री और सीपीआई (एम) नेता बुद्धदेव भट्टाचार्य का आज निधन हो गया। वह 80 साल के थे और उन्होंने कोलकाता स्थित घर पर अंतिम सांस ली। सीपीआई (एम) के राज्य सचिव मोहम्मद सलीम ने उनकी मौत की पुष्टि की है।

    बुद्धदेव भट्टाचार्य कई दिनों से बीमार चल रहे थे। उन्हें सांस लेने में भी दिक्कत थी। पिछले कुछ समय से उन्हें कई बार अस्पताल में भर्ती करना पड़ा था। पद्म भूषण सम्मान लेने से मना करने वाले बुद्धदेव भट्टाचार्य के देहांत पर पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी ने दुख जताया।

    भट्टाचार्य ने सीपीआई (एम) की सरकार में 2000 से 2011 तक, 11 साल बंगाल सीएम का पद संभाला। 1977 से 2000 तक ज्योति बसु के नेतृत्व में ​​​​​​​सीपीआई (एम) की सरकार थी। लगातार 34 साल सत्ता में रहने के बाद 2011 में तृणमूल कांग्रेस ने कम्युनिस्ट पार्टी को सत्ता से हटाया था।

  • 792 किलो लिक्विड MD ड्रग सहित 2 गिरफ्तार

    792 किलो लिक्विड MD ड्रग सहित 2 गिरफ्तार

    अहमदाबाद: गुजरात एटीएस ने 800 करोड़ रुपये का एमडी ड्रग जब्त किया है। एटीएस ने पिछले महीने 18 जुलाई को सूरत में एक ड्रग फैक्ट्री का खुलासा किया था। इसके बाद एटीएस ने जब इस मामले की आगे जांच की तो पता चला कि मुंबई मेट्रोपॉलिटन क्षेत्र (MMR) में आने वाले भिवंडी में भी एमडी ड्रग का कारोबार चल रहा है। एटीएस ने वहां पर फ़्लैट में एमडीए ड्रग बना रहे दो आरोपियों को अरेस्ट किया है।

    एटीएस को मौके से 792 किलो लिक्विड MD ड्रग बरामद की जिसकी कीमत 800 करोड़ है। गुजरात एटीएस के डीआईजी सुनील जोशी ने बताया कि इस मामले में मोहम्मद यूनुस और मोहम्मद आदिल को अरेस्ट किया गया है। दोनों पहले दुबई में स्मगलिंग करते थे। इन दोनों की सूरत के प्लांट मामले में भूमिका सामने आई थी। इसके बाद रेड की गई थी। इसमें एटीएस को यह कामयाबी मिली है। जोशी ने कहा कि भिवंडी के फ्लैट में तीन भाई मिलकर एमडी ड्रग बनाने का काम कर रहे थे।

    जोशी ने कहा कि एक अन्य मामलें में एटीएस ने भरूच की ट्रामाडोल नामक दवाई का उत्पादन हो रहा था। इसका उत्पादन पंकज राजपूत नाम के व्यक्ति द्वारा किया जा रहा था। एटीएस को कुल 31 करोड़ का माल मिला है। जोशी ने कहा कि यह जिहादी गोली निखिल कपूरिया के ऑर्डर पर बन रहा था। पंकज और निखिल को गिरफ्तार किया जाना बाकी है। मुख्य आरोपी केवल गोंडलिया और हर्षित जिसकी तलाश अभी भी जारी है। एटीएस के अनुसार इस गोली को बड़ी संख्या में बनाकर अफ्रीका भेजा जाता था।

  • इस देश में खाई जाती हैं सबसे ज्यादा सब्जियां, जानें

    इस देश में खाई जाती हैं सबसे ज्यादा सब्जियां, जानें

    हेल्थः फिट और तंदुरुस्त रहने के लिए सब्जियां हमारे शरीर के लिए काफी जरूरी है। क्योंकि सब्जियों में विटामिन, मिनरल्स और फाइबर समेत तमाम पोषक तत्व होते है। एक्सपर्ट्स की मानें तो सब्जियों का सेवन हमारी सेहत के लिए सबसे ज्यादा फायदेमंद होता है। कई देशों में सब्जियां ज्यादा खाई जाती हैं, तो कुछ देशों के लोगों को सब्जियां रास नहीं आती हैं। क्या आप जानते हैं कि दुनिया में सबसे ज्यादा सब्जियां किस देश में खाई जाती हैं?

    एक रिपोर्ट के मुताबिक सब्जियां खाने के मामले में भारत नहीं, बल्कि पड़ोसी देश चीन सबसे आगे है। चीन दुनिया का ऐसा देश है, जहां सब्जियों का सेवन सबसे अधिक किया जाता है। चीन में तमाम तरह की सब्जियां मिलती हैं और वहां प्राचीन काल से ही खेती की परंपरा चली आ रही है। चीनी फूड्स में हरी पत्तेदार सब्जियां समेत अधिकतर वेजिटेबल्स भरपूर मात्रा में डाली जाती हैं। यहां के खाने में सब्जियों की मात्रा ज्यादा होने और अधिक जनसंख्या की वजह से सब्जियों की खपत विश्व में सबसे ज्यादा होती है।

    चीन को सिर्फ सब्जियां खाने के लिए ही दुनियाभर में नहीं जाना जाता है, बल्कि यहां का सीफूड और अजीबोगरीब फूड भी फेमस है। यहां के कई प्रांतों में कीड़े-मकोड़ों से लेकर सांप-बिच्छू तक खाए जाते हैं। चीन में कई ऐसे जानवरों का मांस भी खाया जाता है, जिनका सेवन अन्य देशों में नहीं किया जाता है, हालांकि चीन के लोग अजीब फूड्स के अलावा सब्जियां खाने में बाजी मार लेते हैं। खास बात यह है कि साल 2023 की एक रिसर्च में सब्जियां खाने के मामले में चीन नंबर 1 है, लेकिन भारत टॉप 20 में भी जगह नहीं बना पाया है। हालांकि टॉप 20 में एशिया के 11 देश हैं, जबकि यूरोप के 4 देश शामिल हैं। अमेरिका इस मामले में 43 और ब्रिटेन 71वें नंबर पर है।

  • Jalandhar: किसानों ने किया National Highway बंद, देखें वीडियो

    Jalandhar: किसानों ने किया National Highway बंद, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: भोगपुर पर सीएनजी प्लाट के विरोध में आज भोगपुर मार्किट एसोसिएशन और किसानों द्वारा हाईवे जाम करके प्रदर्शन किया जा रहा है। इस दौरान किसानों और एसोसिएशन ने जालंधर-जम्मू नेशनल हाईवे जाम कर दिया है। किसानों और एसोसिएशन द्वारा हाईवे जाम करने से राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।


    मिली जानकारी के अनुसार कांग्रेस पार्टी की सरकार के समय कैबिनेट मंत्री सुखजिंदर सिंह रंधावा द्वारा CNG प्लांट का उद्घाटन किया था और जिस का काम भी जोरों पर चल रहा था। लेकिन इस प्लांट को बंद ना करवाए जाने के कारण लोगों और किसानों द्वारा हाईवे जाम कर प्रदर्शन किया जा रहा है।