Blog
-

कंटेनर और मैक्स की आमने-सामने टक्कर में 6 की मौत, मची चीख पुकार, देखें वीडियो
कोतवाली: जिले के कोतवाली हाथरस जंक्षन क्षेत्र में आज दोपहर भीषण सड़क हादसा होने की घटना सामने आई है। मिली जानकारी के अनुसार कंटेनर और मैक्स की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसा इतना भीषण था कि हादसे में 6 लोगों की मौत हो गई। वहीं कई लोगों गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के दौरान लोगों में चीख पुकार मच गई। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को उपचार के लिए 108 एंबुलेंस के जरिए अस्पताल पहुंचाया गया।
हादसे में मैक्स बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। स्थानीय लोगों के अनुसार घटना के दौरान लोग उछलकर सड़क पर गिर गए। घटना से जुड़ी तस्वीरें सामने आई हैं, जिसमें लोग सड़क पर तड़पते दिख रहे हैं। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई है और मृतको के शवों को कब्जे में लेकर अस्पताल की मोर्चुरी में रखवाया जा रहा है। वहीं हादसे की वजह से सड़क पर जाम लग गया है।
-

Punjab News : Jewellery Export को लेकर केंद्र से मिली हरी झंडी
अमृतसर : सांसद गुरजीत सिंह औजला के लगातार प्रयासों को आज उस समय सफलता मिली जब अमृतसर के श्री गुरु रामदास हवाई अड्डे से आभूषण निर्यात करने की अनुमति मिल गई। वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय ने आज इस संबंध में जानकारी दी है। सांसद गुरजीत सिंह औजला ने कहा कि उन्हें बहुत खुशी है कि उनके प्रयासों से अमृतसर प्रगति कर रहा है। सांसद गुरजीत सिंह औजला ने कहा कि उन्हें कारोबारियों की ओर से लगातार अनुरोध मिल रहा था कि अमृतसर एयरपोर्ट से सोने और चांदी के आभूषणों के निर्यात का काम शुरू किया जाए। जिसके बाद उन्होंने इस मामले पर गंभीरता से काम करना शुरू कर दिया।

इस संबंध में उन्होंने पहले वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय को ईमेल लिखा और फिर अक्टूबर महीने में पत्र लिखकर सारी जानकारी दी। उस पत्र में उन्होंने बताया था कि कैसे इस कदम से अमृतसर के कारोबार को बड़ी उछाल मिलेगी। उन्होंने कहा कि उन्होंने स्वर्णकार संघ 1 पंजाब की ओर से एक मांग पत्र भी भेजा था। जो अमृतसर में सोने और चांदी के आभूषणों के 1,500 व्यापारियों और निर्माताओं का प्रतिनिधित्व करता है। उन्होंने कहा कि अमृतसर आभूषण निर्माण का एक प्रमुख केंद्र है और एसोसिएशन के 200 से अधिक सदस्य निर्यातक हैं।
हालाँकि श्री गुरु रामदास अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर निर्यात सुविधाओं की कमी के कारण, उन्हें दिल्ली या मुंबई के बंदरगाहों पर निर्भर रहना पड़ता है, जिसके परिणामस्वरूप परिवहन लागत, समय में देरी, जोखिम और अतिरिक्त लागत बढ़ जाती है। अमृतसर हवाई अड्डे से सोने, चांदी के आभूषण और संबंधित वस्तुओं के निर्यात की अनुमति देने से लागत और आवाजाही के समय कम लगेगा। उच्च मूल्य वाली वस्तुओं के परिवहन के जोखिम को कम किया जा सकता है। स्थानीय व्यापार को बढ़ावा मिलेगा और क्षेत्रीय अर्थव्यवस्था को बढ़ावा मिलेगा। इससे हमारे व्यापारियों को बहुत लाभ होगा और स्थानीय निर्यात पारिस्थितिकी तंत्र मजबूत होगा।
सांसद गुरजीत सिंह औजला ने कहा कि इस मामले को लेकर केंद्रीय उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री जतिन प्रसाद से मुलाकात की और उन्हें स्थिति से अवगत कराया। जिसके बाद आज उन्हें पत्र मिला। पत्र के अनुसार निदेशालय ने 13-11-2004 को एक सार्वजनिक नोटिस के माध्यम से अमृतसर हवाई अड्डे को निर्यात का बंदरगाह घोषित किया है। सांसद औजला ने इसके लिए मंत्री जितिन प्रसाद को भी धन्यवाद दिया और लोगों को आश्वासन दिया कि कांग्रेस और उसका हर नेता लोगों के लिए बच्चनबद्ध है। वे स्वयं भी श्री अमृतसर को ऊंचाइयों पर ले जाने का सपना देखते हैं और इसे हासिल करने के लिए यत्नशील है।
-

Jagdeep Dhankhar के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाने की तैयारी में विपक्ष, नोटिस किया पेश
नई दिल्ली: संसद के शीतकालीन सत्र के दौरान कांग्रेस की अगुवाई में वाला इंडिया अलायंस राज्यसभा के सभापति जगदीप धनखड़ के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाने की तैयारी में है। जगदीप धनखड़ के खिलाफ विपक्षी सांसदों ने आज राज्यसभा में अविश्वास प्रस्ताव का नोटिस पेश किया। इस अविश्वास प्रस्ताव में कुल 71 सांसदों के हस्ताक्षर हैं। हालांकि, ममता बनर्जी की पार्टी की तरफ से इसपर कोई भी फैसला नहीं लिया गया है।
राज्यसभा के सभापति के कामकाज से नाराज इंडिया अलायंस के दल अविश्वास प्रस्ताव लाने की कोशिश में हैं। अविश्वास प्रस्ताव पर करीब 71 सांसदों ने हस्ताक्षर किए हैं। विपक्ष का आरोप है कि सभापति का रवैया पक्षपातपूर्ण है। इस प्रस्ताव में सभापति पर सदन में पक्षपातपूर्ण कामकाज का आरोप लगाया गया है। इंडिया अलायंस की पार्टियां अनुच्छेद 67(बी) के तहत अविश्वास प्रस्ताव पेश कर सकती हैं।
विपक्ष ने अगस्त में संसद के मानसून सत्र के दौरान भी हस्ताक्षर अभियान चलाया था, लेकिन उस समय कार्रवाई नहीं करने का फैसला किया था। हालांकि, इंडिया ब्लॉक अब सभापति जगदीप धनखड़ को लेकर असंतोष जता रहा है, और उन पर राज्यसभा में कुछ सांसदों के प्रति पक्षपातपूर्ण रवैया दिखाने का आरोप लगा रहा है। कांग्रेस, तृणमूल कांग्रेस, आम आदमी पार्टी, समाजवादी पार्टी और अन्य कई छोटे दल इस प्रस्ताव को लेकर एकजुट हैं।
इंडिया ब्लॉक के सांसद अक्सर राज्यसभा सभापति पर उच्च सदन में सत्तारूढ़ सदस्यों के प्रति पक्षपाती होने का आरोप लगाते रहे हैं। उन्होंने उन पर उनके भाषणों में बार-बार बाधा डालने, महत्वपूर्ण मुद्दों पर पर्याप्त बहस की अनुमति देने से इनकार करने और विवादास्पद चर्चाओं के दौरान सत्तारूढ़ दल का पक्ष लेने का आरोप लगाया है। उन्होंने तर्क दिया कि संसदीय परंपरा में यह अनिवार्य है कि जब विपक्ष का नेता बोलने के लिए उठे तो उसे बोलने की अनुमति दी जाए।
विवाद का एक प्रमुख मुद्दा कांग्रेस अध्यक्ष और विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खड़गे के भाषणों में लगातार व्यवधान था, कथित तौर पर कई मौकों पर उनके माइक्रोफोन को बंद कर दिया गया। विपक्ष ने राज्यसभा के सभापति जगदीप धनखड़ पर सदस्यों के खिलाफ निजी टिप्पणी करने का भी आरोप लगाया, जिसे उन्होंने संसदीय नियमों का उल्लंघन बताया।
-

गहरे लाल रंग का ये Fruit दिल के साथ रखेगा आपकी Skin का ख्याल, देखे वीडियो
हेल्थः गहरे लाल रंग और कसैले स्वाद के लिए जाना जाने वाला चुकंदर आपकी सेहत के लिए काफी फायदेमंद है। इसमें कई ऐसे पोषक तत्व पाए जाते हैं जो सेहत को होने वाले नुकसान को कम करते हैं और आपकी स्किन का ख्याल रखने में मदद करते हैं। इसलिए इसे अपनी डाइट में शामिल करना काफी फायदेमंद होता है। चुकंदर में एंथोसायनिन होता है, जो दिल के लिए फायदेमंद होता है।
चिकित्सक रिपोर्ट के अनुसार सर्दियों में चुकंदर का सेवन इंसानी सेहत के लिए बेहद फायदेमंद है। चुकंदर एक ऐसी सब्जी है, जो पूरे साल आपको बेहद आसानी से मिल सकती है। चुकंदर में फाइबर भरपूर मात्रा में पाया जाता है। फाइबर सेहत के लिए कई तरीके से फायदेमंद होता है, लेकिन इसका सबसे महत्वपूर्ण काम होता है पाचन को दुरुस्त रखना। फाइबर खाने को पचाने में मदद करता है और कब्ज जैसी समस्या से राहत दिलाता है। इससे गैस और ब्लोटिंग जैसी परेशानियों से भी बचने में मदद मिलती है।
चुकंदर में मौजूद नाइट्रेट्स ब्लड प्रेशर कम नियंत्रित करने में मदद करता है। ये ब्लड वेसल्स को डायलेट करता है, जिससे ब्लड प्रेशर को कम करने में मदद मिलती है। ब्लड प्रेशर ज्यादा होने की वजह से स्ट्रोक और हार्ट अटैक का खतरा रहता है। इसलिए ब्लड प्रेशर को नियंत्रित करके यह उस समस्या को दूर करने में मदद करता है।
चुकंदर में फाइबर होता है, जो कोलेस्ट्रॉल को कम करने में भी मदद करता है। इसके साथ ही ब्लड प्रेशर नियंत्रण में भी मदद करता है, जो दिल के लिए काफी फायदेमंद होता है। चुकंदर में एंटीऑक्सीडेंट्स पाए जाते हैं, जो ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस को कम करते हैं। इससे सेल्स को ऑक्सीडेटिव रिएक्शन की वजह से नुकसान भी कम होता है। इससे कैंसर से बचाव करने में काफी मदद मिलती है।
-

Jalandhar News: नगर निगम चुनावों को लेकर परगट सिंह ने प्रशासन पर लगाए गंभीर आरोप, देखें वीडियो
जालंधर, ENS: नगर निगम चुनावों को लेकर सियासत गरमा गई है। वहीं कांग्रेस भवन पहुंचे कैंट से विधायक परगट सिंह ने इस चुनावों को लेकर प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए है। मीडिया से बात करते हुए परगट सिंह ने कहा कि यह चुनाव नेता नहीं पुलिस प्रशासन लड़ रहा है। आरोप है कि इस चुनावों में उच्च अधिकारी द्वारा लोगों को पार्टी ज्वाइन करवाने और दूसरी पार्टी में शामिल करवाने में लगे हुए है। उन्होंने कहा कि डैमोक्रेसी का इतना नुकसान किया जा रहा है, परगट सिंह ने कहा कि इन्हें खुद को सरेंडर कर देना चाहिए।
वहीं जगदीश राजा और उनकी पत्नी अनिता के आप पार्टी में शामिल होने के मामले में परगट सिंह ने कहा कि अच्छी बात है कि वह आप पार्टी में गए है। उन्होंने कहा कि जालंधर को जगदीश राजा के बारे में सब पता है। वहीं पंजाब को रंगला पंजाब बनाने के लिए आज जालंधर में नशा मुक्त मुहिम प्रोग्राम में पंजाब के गवर्नर गुलाब चंद कटारिया के पहुंचने पर परगट सिंह ने कहा कि इसमें किसी संस्था का योगदान था। परगट सिंह ने नशे को लेकर कहा कि पंजाब में नशे से हालात बेहद खराब है। सरकार दावे कर रही है कि उन्होंने भारी मात्रा में नशा बरामद किया है। परगट सिंह ने कहा कि नशे को अलग तरह से डील करना पड़ेगा और बड़ा योगदान डालना पड़ेगा। यह बॉर्डर स्टेट है और ऐसे में बड़ी मात्रा में ड्रोन के जरिए पंजाब में नशा लैंड हो रहा है।
पंजाब के गवर्नर को केंद्र सरकार के साथ मिलकर इस पर काम करना चाहिए। वहीं किसानों को लेकर परगट सिंह ने भाजपा पर तंज कसते हुए कहा कि भाजपा किसानों को कुचलने में लगी हुई है। वह सीएम भगवंत मान से पूछना चाहते है कि पंजाब की धरती पर हरियाणा सरकार कैसे किसानों पर आंसू गैस के गोले दाग सकती है। पंजाब की जमीन पर हरियाणा सरकार द्वारा बैरियर लगाए गए है। सीएम मान या मान लें कि उन्होंने भाजपा को समर्थन दे दिया है या फिर वह इस मामले में भाजपा पर कार्रवाई करें। परगट सिंह ने कहा कि आप पार्टी भाजपा की बी टीम है। उन्होंने कहा कि किसानों द्वारा ट्रैफिक बाधित करने को लेकर कहा कि किसानों के पास धरने के अलावा ओर विकल्प क्या बचा है।
उन्होंने कहा कि वह भी नहीं चाहते कि आम जनता को परेशान किया जाए। पंजाब की सारी जमीन भाजपा अंबानी और अडानी को फूड बॉल के लिए उन्हें देना चाहती है। वहीं स्वामीनात्थन रिपोर्ट को लेकर परगट सिंह ने कहा कि 174 नुकते 2014 तक कांग्रेस ने इम्पीलिमेंट किए है। भाजपा ने 10 सालों में इस रिपोर्ट के आधार पर 7 से 8 नुकते ही इम्पीलिमेंट किए है। अगर किसानी का सबसे बड़ा नुकसान किसी ने किया है तो वह भाजपा ने किया है।
-

2 बाइक सवारों की ट्रक से जबरदस्त टक्कर, 1 की मौत, दूसरा गंभीर
घुमारवींः सड़क दुर्घटनाएं कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। ताजा मामला कीरतपुर-नेरचौक फोरलेन पर भगेड़ के पास हुए सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जबकि दूसरा गम्भीर रूप से घायल हुआ है, जिसे एम्स बिलासपुर रैफर किया गया है।
जानकारी मुताबिक, दीपक और दवेंद्र सिंह बाइक पर कीरतपुर की ओर जा रहे थे। बाइक को दीपक चला रहा था। भगेड़ के पास दीपक बाइक से नियंत्रण खो बैठा, जिसके चलते बाइक आगे जा रहे ट्रक से टकरा गई। टक्कर के दौरान दोनों बाइक सवार गम्भीर रूप से घायल हो गए। हादसे के तुरंत बाद मौके पर मौजूद लोगों ने दोनों घायलों को सिविल अस्पताल घुमारवीं पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने एक को मृत घोषित कर दिया, जबकि दूसरे को एम्स बिलासपुर रैफर कर दिया।
मृतक की पहचान दीपक (22) पुत्र सोमनाथ निवासी गांव छडोण जिला सोलन के रूप में की गई है जबकि घायल की पहचान दवेंद्र सिंह पुत्र गुरदेव निवासी जोगिंद्रनगर जिला मंडी के रूप में हुई है। उधर, एएसपी बिलासपुर शिव चौधरी ने कहा कि दुर्घटना के संदर्भ में मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। -

Jalandhar News: BJP का Action, इन नेताओं को किया निलबिंत
AAP Party के संपर्क में कांग्रेस के कई नेता, जल्द हो सकते है शामिल
जालंधर, ENS: नगर निगम चुनावों को लेकर सियासत गरमा गई है। दरअसल, पार्टी से चुनाव लड़ने के लिए एक हलके में कई नेता दावेदारी ठोक रहे है। जिसके चलते पार्टी से नेताओं का छोड़कर दूसरी पार्टी में शामिल होने का सिलसिला लगातार जारी है। वहीं दूसरी ओर पद की चाह में कई नेता दूसरी पार्टियों में शामिल हो रहे है। सूत्रों का कहना है कि आज भी कांग्रेस के कुछ नेता आप पार्टी में शामिल हो सकते है। वहीं दूसरी ओर भाजपा ने चुनावों को लेकर कमर कस ली है। इस दौरान उन्होंने बार-बार पार्टी छोड़कर दूसरी पार्टी में शामिल होने वाले नेताओं के खिलाफ एक्शन ले लिया है। भाजपा पार्टी ने पार्टी विरोधी गतिविधियों के चलते कई नेताओं को निलंबित किया है। बताया जा रहा है कि जिला भाजपा प्रधान सुशील शर्मा ने तुरंत प्रभाव से विनीत धीर, सौरभ सेठ, कुलजीत हैप्पी, गुरमीत चौहान एवं अमित लुधरा को भाजपा की सदस्यता से निलंबित कर दिया है। कहा जा रहा है कि उक्त नेताओं पर पिछले वेस्ट हल्के के उप चुनाव दौरान से पार्टी विरोधी गतिविधियां करने का आरोप है। वहीं अब कहा जा रहा हैकि उक्त नेता एक बार फिर से आप पार्टी का दामन थाम सकते है। इससे पहले भी उक्त नेताओं को शीतल अंगुराल ने आप पार्टी में शामिल करवाया था। इसके बाद शीतल अंगुराल ने भाजपा में शामिल होने के बाद इन सभी नेताओं को दोबारा भाजपा पार्टी में शामिल करवाया था। -

Punjab News : खेत में मिला व्यक्ति का कंकाल, मचा हड़कंप
फाजिल्का : खेत में व्यक्ति का कंकाल मिलने का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार जलालाबाद में गांव हमीद सैदे के में खेत में बने मोटर वाले कमरे में व्यक्ति का जला हुआ कंकाल मिला है। घटना की सूचना पुलिस को दी गई। सूचना मिलते पुलिस ने मौके पर पहुंच जांच शुरु कर दी।
जिसके बाद पुलिस ने व्यक्ति के कंकाल को कपड़े में बांधकर फाजिल्का के सरकारी अस्पताल की शवगृह में रखवा दिया है और मामले में जांच शुरू कर दी है। एएसआई जसवंत सिंह ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि गांव हमीद सैदे के एक खेत में मोटर वाले कमरे से धुआं निकल रहा है। जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और देखा कि किसी व्यक्ति को जलाया गया था।
हालांकि कंकाल पुरुष का है या महिला का, इसका पता नहीं चल पाया है l फिलहाल उनके द्वारा जले हुए शव के कंकाल को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए सरकारी अस्पताल की शवगृह में रखवाया गया है। पुलिस ने बताया कि लैब के जरिए शव के कंकाल की डाक्टरी जांच की जाएगी। पुलिस मामले की जांच कर रही है, जांच के बाद ही पूरी घटना के बारे में पता चल पाएगा।
-

बड़ा हादसाः 200 फीट गहरी खाई में गिरी यात्रियों से भरी बस, कई लोगों के मरने की आंशका, देखें वीडियो
कुल्लूः हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में बड़ा सड़क हादसा होने की घटना सामने आई है, जहां आनी के शकेलहड़ के पास 30 यात्रियों से भरी बस 200 फीट गहरी खाई में गिर गई। हादसे में मौके पर ही ड्राइवर की मौत हो गई है। वहीं कई लोगों के मरने की आशंका भी जताई जा रही है। प्राइवेट बस के गहरी खाई में गिरने से उसके परखच्चे उड़ गए। मिली जानकारी के अनुसार, कुल्लू के आनी उपमंडल के श्वाड-नगान सड़क पर निजी बस हादसे का शिकार हुई है।
शुरुआती जानकारी में पता चला है कि बस में 30 लोग सवार थे और यह बस करसोग से आनी आ रही थी, लेकिन बीच में हादसे का शिकार हो गई। हादसे में कई घायल यात्री बस के आसपास गिरे नजर आए। स्थानीय लोगों ने रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया है और साथ ही पुलिस प्रशासन की टीमें भी मौके पर पहुंची हैं।
वहीं घटना की जानकारी देते हुए कुल्लू के डीसी एस रवीश ने बताया कि बस में कुल 25 से 30 यात्री सवार थे। हादसे के तुरंत बाद ही ड्राइवर की मौत हो गई। बाकी के घायल यात्रियों को अस्पताल पहुंचाने का काम जारी है। हमारी टीम मौके पर है और रेस्क्यू जारी है। वहीं, हादसे में मरे बस ड्राइवर का शव कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
