Blog

  • ਪੰਜਾਬ: ਚੋਰੀ ਦੇ 8 ਮੋਟਰਸਾਈਕਲਾਂ ਸਮੇਤ 2 ਕਾਬੂ

    ਤਰਨਤਾਰਨ: ਥਾਣਾ ਖਾਲੜਾ ਦੀ ਪੁਲਿਸ ਵਲੋਂ 2 ਵਿਅਕਤੀਆਂ ਨੂੰ ਚੋਰੀ ਦੇ 8 ਮੋਟਰਸਾਈਕਲਾਂ ਸਮੇਤ ਕਾਬੂ ਕੀਤਾ ਹੈ। ਜਾਨਕਾਰੀ ਦਿੰਦੇ ਐੱਸ.ਐੱਚ.ਓ. ਖਾਲੜਾ ਵਿਨੋਦ ਸ਼ਰਮਾ ਨੇ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਪੁਲਿਸ ਨੂੰ ਇਤਲਾਹ ਮਿਲੀ ਸੀ ਕਿ ਪਿੰਡ ਦੇ 2 ਵਿਅਕਤੀ ਜੋ ਮੋਟਰਸਾਈਕਲ ਚੋਰੀ ਕਰਕੇ ਅੱਗੇ ਵੇਚਣ ਦਾ ਕੰਮ ਕਰਦੇ ਹਨ। ਪੁਲਿਸ ਪਾਰਟੀ ਪੁਲ ਡਰੇਨ ਡੱਲ ‘ਤੇ ਕੀਤੀ ਨਾਕਾਬੰਦੀ ਦੌਰਾਨ ਦੋ ਵਿਅਕਤੀ ਜੋ ਕਾਲੇ ਰੰਗ ਦੇ ਸਪਲੈਂਡਰ ਮੋਟਰਸਾਈਕਲ ਨੰਬਰੀ ਪੀ.ਬੀ. 46 ਕਿਊ 9247 ‘ਤੇ ਡਿਫੈਂਸ ਡਰੇਨ ਦੇ ਨਾਲ ਬਣੀ ਪੱਕੀ ਸੜਕ ਰਾਹੀਂ ਪਿੰਡ ਵਾਂ ਤਾਰਾ ਸਿੰਘ ਤੋਂ ਡੱਲ ਵੱਲ ਨੂੰ ਆ ਰਹੇ ਸਨ। ਜਿਨਾਂ ਨੂੰ ਕਾਬੂ ਕੀਤਾ ਹੈ।

    ਉਨ੍ਹਾਂ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਫੜੇ ਵਿਅਕਤੀ ਤੋ ਮੋਟਰਸਾਈਕਲ ਦੇ ਕੋਈ ਕਾਗਜ਼ ਨਹੀਂ ਵਿਖਾ ਸਕੇ ਅਤੇ ਪੁੱਛ ਪੜਤਾਲ ਦੌਰਾਨ ਅੱਠ ਚੋਰੀ ਦੇ ਮੋਟਰਸਾਈਕਲ ਬਰਾਮਦ ਕਰਵਾਏ ਹਨ। ਕਾਬੂ ਵਿਅਕਤੀਆਂ ਦੀ ਪਛਾਣ ਵਰਿੰਦਰ ਸਿੰਘ ਪੁੱਤਰ ਬੀਰਾ ਸਿੰਘ ਅਤੇ ਵਿਜੈ ਸਿੰਘ ਪੁੱਤਰ ਬਗੀਚਾ ਸਿੰਘ ਵਾਸੀ ਪਿੰਡ ਵਾਂ ਤਾਰਾ ਸਿੰਘ ਵਜੋਂ ਹੋਈ ਹੈ। ਜਿੰਨਾਂ ਵਿਰੁੱਧ ਥਾਣਾ ਖਾਲੜਾ ਵਲੋਂ ਮੁਕੱਦਮਾ ਦਰਜ ਕਰਕੇ ਅਗਲੀ ਕਾਰਵਾਈ ਕੀਤੀ ਜਾਉਗੀ।

  • IPL 2024 के मैचों का Schedule हुआ जारी, देखें कब और किस मैदान पर किससे होगा मुकाबला

    नई दिल्ली: आईपीएल यानी इंडियन प्रीमियर लीग के 17वें सीजन का आगाज 22 मार्च से होने वाला है। पहला मैच चेन्नई के चेपॉक स्टेडियम में खेला जाएगा। चेन्नई सुपर किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के मैच से आईपीएल 2024 का आगाज होगा। आज यानी 22 फरवरी को आईपीएल 2024 के शेड्यूल का ऐलान हो गया है। हालांकि लोकसभा चुनाव की वजह से अभी सिर्फ 17 दिन का शेड्यूल ही जारी किया गया है। गत चैम्पियन चेन्नई सुपर किंग्स 22 मार्च को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2024 सत्र के शुरूआती मैच में चेन्नई में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर के सामने होगी। भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) ने गुरुवार को इस लोकप्रिय टी20 लीग के पहले 17 दिन के कार्यक्रम की घोषणा की। आईपीएल के बचे हुए मुकाबलों के कार्यक्रम का ऐलान अगले महीने के शुरू में आगामी लोक सभा चुनावों की तारीखों की घोषणा के बाद किया जायेगा। टूर्नामेंट के पहले 17 दिन 21 मैच खेले जायेंगे।

    दिल्ली कैपिटल्स 23 मार्च को मोहाली में पंजाब किंग्स से भिड़ेगी। प्रारूप के अनुसार 10 टीम को पांच पांच के दो ग्रुप में विभाजित किया गया है। ग्रुप चरण में प्रत्येक टीम 14 मैच खेलेगी। हर टीम अपने ग्रुप में अन्य चार टीम से दो बार घरेलू और प्रतिद्वंद्वी टीम के मैदान पर खेलेगी। वह दूसरे ग्रुप में चार टीम से एक एक बार भिड़ेगी जबकि बची हुई दो टीम दो बार एक दूसरे के आमने सामने होगी। आम चुनाव अप्रैल-मई में होने की उम्मीद है। सिर्फ एक बार 2009 में पूरा आईपीएल दक्षिण अफ्रीका में खेला गया था जबकि 2014 में आम चुनाव के कारण स्वदेश और संयुक्त अरब अमीरात में आयोजित किया गया था। लेकिन 2019 में चुनावों के बावजूद टूर्नामेंट भारत में ही कराया गया था।

  • आईईसी यूनिवर्सिटी ने किया छठे दीक्षांत समारोह का आयोजन

    विद्यार्थियों को बांटी डिग्रियां
    बद्दी/ सचिन बैंसल : बददी स्तिथ अटल शिक्षा कुंज स्थित आईईसी यूनिवर्सिटी में गुरुवार को छठा दीक्षांत समारोह आयोजित किया गया। समारोह का उद्घाटन आईईसी गान के साथ हुआ, जिसके बाद आईईसी विश्वविद्यालय के कुलपति, प्रोफेसर (डॉ०) अशोक पुरी और अकादमिक समुदाय द्वारा दीप प्रज्ज्वलन और मां सरस्वती की पूजा की गई। समारोह का आयोजन विश्वविद्यालय के नियमानुसार हुआ, जिसमें विश्वविद्यालय के गत वर्ष में उत्तीर्ण पीएचडी, एमफिल, स्नातकोत्तर तथा स्नातक छात्रों को डिग्री प्रदान की गई और विभिन्न संकायों के होनहार विद्यार्थियों को स्वर्ण पदक एवं सर्टिफिकेट ऑफ मेरिट से भी सम्मानित किया गया।
    इस अवसर पर आईईसी यूनिवर्सिटी के कुलपति प्रो.  अशोक पुरी जी ने कहा कि आईईसी यूनिवर्सिटी द्वारा शोध कार्य एवं नवाचार को बढ़ावा देने के लिए विशेष प्रयास किये जा रहे हैं। विश्वविद्यालय के 200 से अधिक पीएचडी शोधार्थी विभिन्न समस्याओं के समाधान के साथ-साथ सामाजिक विकास के लिए पेटेंट, पुस्तकों और शोध पत्रों के प्रकाशन के माध्यम से गुणवत्तापूर्ण शोध कर रहे हैं।
    इस अवसर पर उपस्थित सभी प्राध्यापकों ने सभी डिग्री धारकों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की और अर्जित विद्या का उपयोग लोकहित में करने की सीख दी। कार्यक्रम के अंत में कुलसचिव विनोद कुमार ने इस दीक्षांत समारोह के सफल आयोजन के लिए सभी का धन्यवाद किया और इस दीक्षांत समारोह में शैक्षणिक डिग्री हासिल करने वाले सभी विद्यार्थियों को बधाई दी।
  • जालंधरः अब Civil Hospital में  मुफ्त में मिलेगा खाना, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: सिविल अस्पताल में ओम आशा चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा जरूरतमंद लोगों के लिए मुफ्त भोजन की व्यवस्था की गई है। चैरिटेबल ट्रस्ट के द्वारा सोमवार से लेकर शनिवार तक जच्चा बच्चा वार्ड के समीप दोपहर 12: 30 बजे से लोगों को खाना उपलब्ध करवाया जाएगा। इस मौके पर लोकसभा सांसद सुशील कुमार रिंकू,‌ डिप्टी कमिश्नर विशेष सांरगल और पुलिस कमिश्नर स्वपन शर्मा मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। इस मौके पर ट्रस्ट के मालिक सतीश जैन ने गुलदस्ता देकर उनका स्वागत किया।

    चैरिटेबल ट्रस्ट की ओर से पिछले 2 सालों से शहर में अलग-अलग जगह पर 2 मोबाइल वैन के माध्यम से फूड की सप्लाई जा रही है। इसके साथ ही पंजाब के लोहियां में जब बाढ़ आई थी। उस समय चैरिटेबल ट्रस्ट की ओर से बाढ़ग्रस्त गांव में इस वैन को भेजा गया था। आरपी गुप्ता ने बताया कि इस फूड सप्लाई वैन की शुरुआत सतीश जैन की ओर से अपने माता-पिता की याद में करवाया गया है, करीब 2 सालों से शहर के अलग-अलग इलाकों में इस मोबाइल वैन की ओर से जरूरतमंद व गरीब लोगों को भोजन उपलब्ध करवा के मदद की जा रही है।

    मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे डिप्टी कमिश्नर विशेष सांरगल ने इस मौके कहा कि सतीश जैन की ओर से पिछले काफी समय से यह समाजसेवी कार्य किया जा रहा है। बाकी लोगों को भी आगे आकर इस तरह के योगदान में अपना साथ देना चाहिए। इसी दौरान सांसद सुशील कुमार रिंकू ने कहा कि जो लोग हमेशा जरूरतमंद लोगों की सेवा करते है, उनके साथ हमेशा भगवान साथ रहते हैं।

  • ऊना में चुनावी प्रक्रिया से संबंधित प्रशिक्षण कार्यशाला आयोजित

    ऊना/ सुशील पंडित : आगामी लोकसभा चुनाव 2024 के दृष्टिगत जिला मुख्यालय ऊना में चुनावों से संबंधित जिला स्तरीय मास्टर टेªनर, एसैंबली स्तरीय मास्टर टेªनर, सेक्टर मैजिस्टेªट, मॉडल कोड ऑफ कंडक्ट टीम व व्यय निगरानी टीमों के लिए एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन किया गया जिसका शुभारंभ अतिरिक्त उपायुक्त महेंद्र पाल गुर्जर ने किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव 2024 के मध्यनज़र जिला प्रशासन ऊना द्वारा विभिन्न विभागों के अधिकारियों व कर्मचारियों को चुनावी प्रक्रिया से संबंधित प्रशिक्षण प्रदान किया जा रहा है अतिरिक्त उपायुक्त ने प्रशिक्षण कार्यशाला में उपस्थित सभी अधिकारियों व कर्मचारियों को निर्देश दिए कि वे इस महत्वपूर्ण कार्यशाला को गंभीरता से लें तथा इस दौरान अपनी सभी शंकाओं को स्पष्ट कर लें।

    उन्होंने कहा कि प्रत्येक बार चुनावों में कुछ नए नियम व दिशा निर्देश लागू होते हैं इसलिए ऐसे अधिकारी व कर्मचारी जिन्होंने पूर्व में अनेकों बार चुनाव संबंधी ड्यूटी में हिस्सा लिया है उन्हें भी इस चुनाव प्रशिक्षण कार्यशाला में दी जा रही प्रत्येक जानकारी को ध्यानपूर्वक सुनने व समझने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि भारत दुनिया का एक सशक्त लोकतांत्रिक देश है तथा स्वतंत्र व निष्पक्ष चुनाव इसकी उन्नति का मूल आधार है। उन्होंने कहा कि चुनाव संबंधी ड्यूटी किसी भी व्यक्ति का देश व लोकतंत्र प्रति सर्वाेच्च एवं महत्वपूर्ण कर्तव्य है इसलिए प्रत्येक व्यक्ति चुनावी ड्यूटी को संपूर्ण निष्ठा व ईमानदारी के साथ करे।

    प्रशिक्षण कार्यशाला में सहायक निर्वाचन अधिकारी व एसडीएम विवेक महाजन ने चुनावों से संबंधित योजनाबद्ध प्रबंधन, संवेदनशील मतदान केंद्रों के बिषय में, सहायक निर्वाचन अधिकारी व एसडीएम हरोली राजीव ठाकुर ने मतदान दल तथा मतदान दिवस पर प्रबंधन बारे, सहायक निर्वाचन अधिकारी व एसडीएम ऊना विश्व मोहन देव चौहान ने ई-रोल व आदर्श चुनाव आचार संहिता, सहायक निर्वाचन अधिकारी व एसडीएम बंगाणा मनोज कुमार ने ईवीएम व वीवीपैट व मतगणना तथा परिणाम घोषित करने वारे, तहसीलदार निर्वाचन सुमन कपूर तथा नायब तहसीलदार निर्वाचन अजय कुमार शर्मा ने चुनावों के दौरान खर्च की निगरानी तथा एमसीएमसी के विषय में तथा जिला कार्यक्रम अधिकारी आईसीडीएस नरेंद्र कुमार ने स्वीप से संबंधित जानकारी प्रदान की।

    इस अवसर पर विभिन्न उपमंडलों के सहायक निर्वाचन अधिकारी (एसडीएम), नोडल अधिकारी, सहायक व्यय पर्यवेक्षक, फ्लाइंग सर्विलांस टीम, स्टेटिक सर्विलांस टीम के अलावा राजस्व, निर्वाचन तथा पुलिस विभाग सहित कई अन्य विभागों के अधिकारी व कर्मचारी भी उपस्थित थे।
  • गुरु रविदास जयंती के उपलक्ष्य में सलोह में विशाल शोभा यात्रा

    24 फरबरी को होगा संत सम्मेलन फोटो समाचार 
    ऊना/सुशील पंडित : गुरु रविदास महाराज जयंती के उपलक्ष्य में ऊना के गांव सलोह क्षेत्र में आज शोभा यात्रा निकाली गई। गुरु को समर्पित धार्मिक यात्रा गुरु रविदास मंदिर सलोह से शुरू हुई । गुरु को समर्पित विशाल यात्रा में गुरु रविदास सत्संग सभा सलोह के प्रधान मास्टर साधु राम, सभा सेवादारों मास्टर गुरदास राम, सेवानिवृत तहसीलदार बलदेव सरोआ, कुलदीप सिंह , दिलबाग चंद , गुरमेल सरोआ, संसार चंद , सुरजीत कुमार, पंकज कुमार समेत सभी श्रद्धालुओं ने भाग लिया । धार्मिक रस्मो के बीच यात्रा सलोह मंदिर से शुरू हुई । उसके बाद सलोह नलका, सलोह चौंक, महादेवा मुहल्ला से होते बापिस मंदिर में समाप्त हुई। यात्रा  दौरान संगतो ने भगवान की महिमा का गुणगान किया । डीजे की धुनों पर नाच कर श्रद्धालुओं ने गुरु का दिवस मनाया । भगवान को समर्पित जयकारे लगाए गए । सभा प्रवक्ता बलदेव सरोआ ने बताया कि स्थानीय गुरु रविदास मंदिर में 24 फरबरी को गुरु रविदास जयंती के उपलक्ष्य में धार्मिक समागम का आयोजन किया जाएगा । इस सम्मेलन कार्यक्रम में संतो द्वारा प्रवचन करके संग्तो को निहाल किया जाएगा । गुरु के बताए मार्ग पर चलने का गुरु मंत्र भी दिया जायेगा । विशाल भंडारा भी होगा।
  • कांगड़ा बैंक में केंद्र सरकार द्वारा चलाई गई नाबार्ड की सभी योजनाओं की जानकारी दी

    ऑनलाइन फ्रॉड से बचने के दिए सुझाव
    ऊना/सुशील पंडित : कांगड़ा केंद्रीय सहकारी सीमित बैंक शाखा लठियानी के शाखा प्रबंधक राकेश ठाकुर ने बैंक ब नाबार्ड के द्वारा लोगों को  मिलने वाली कल्याणकारी योजनाओं के बारे में विस्तृत जानकारी दी नाबार्ड द्वारा  प्रायोजित बितीय साक्षरता कैंप का आयोजन गांव दुगार में किया गया । इस कैम्प में बैंक के डेलीगेट बालकराम शर्मा महिला मंडल प्रधान एवं अन्य सदस्यों ने भाग लिया इसी के साथ बैंक शाखा प्रबंधक द्वारा लोगों से यह भी आग्रह किया गया कि जिन ग्राहकों के खाता केंद्रीय सहकारी सीमित बैंक लुधियाना में है बी अपना एटीएम बैंक से जाकर प्राप्त कर ले ताकि उन्हें ऑनलाइन मिलने वाली सुविधा भी प्राप्त हो सके इसी के साथ उन्होंने ऑनलाइन फ्रॉड कैसे होता है तथा उसे कैसे बचा जा सकता है इसके बारे में भी विस्तृत जानकारी दी ताकि लोग अवेयर रहे और ऐसे ऑनलाइन फ्रॉड से बच सके फ्रॉड से बच सके इस मौके पर शाखा प्रबंधन के साथ संजीव कुमार व नवदीप कुमार बैंक कर्मचारी उपस्थित रहे
  • महाविद्यालय बंगाणा में विशेष सेमिनार का आयोजन

    ऊना/ सुशील पंडित : अटल बिहारी वाजपेई राजकीय महाविद्यालय बंगाणा में राजनीति विज्ञान विभाग के विभागअध्यक्ष प्रोफेसर सिकंदर नेगी के अध्यक्षता में विशेष सेमिनार का आयोजन किया गया। मंच का संचालन राजनीति विज्ञान की उपप्रधान इंदू ने किया। विशेष सेमिनार का विषय सूचना का अधिकार 2006 और भारत में  न्यायिक सक्रियता था। सेमिनार के मुख्य वक्ता बीए फर्स्ट ईयर की छात्रा तानिया शर्मा और बीए फर्स्ट ईयर की छात्रा अंकिता मनकोटिया थी। सबसे पहले फर्स्ट ईयर की छात्रा तानिया शर्मा ने सूचना का अधिकार अधिनियम, 2005 पर अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि सूचना का अधिकार अधिनियम, 2005 ,  जिसे ‘आरटीआई एक्ट’ के नाम से जाना जाता है। यह अधिनियम भारतीय लोकतंत्र को सशक्त करने में अत्यंत महत्वपूर्ण भूमिका रखता है।

    समय के साथ संविधान में दिए गए मौलिक अधिकारों का विस्तार होता चला गया। सूचना नहीं दिए जाने पर अपील की व्यवस्था की गई है तथा वहां सूचना नहीं देने के परिणामस्वरूप दोषियों को शास्ति (सज़ा) दिए जाने का भी प्रावधान किया गया है।सूचना नहीं दिए जाने पर अपील की व्यवस्था की गई है तथा वहां सूचना नहीं देने के परिणामस्वरूप दोषियों को शास्ति (सज़ा) दिए जाने का भी प्रावधान किया गया है। इसके बाद फाइनल बा फर्स्ट ईयर की छात्रा अंकित मनकोटिया ने भारत में  न्यायिक सक्रियता पर अपने विचार प्रकट करते हुए कहा कि न्यायिक सक्रियता नागरिकों के अधिकारों की रक्षा में न्यायपालिका की सक्रिय भूमिका को दर्शाती है।

    न्यायिक सक्रियता का अभ्यास सबसे पहले संयुक्त राज्य अमेरिका में शुरूऔर विकसित हुआ। भारत में सर्वोच्च न्यायालय और उच्च न्यायालयों को किसी भी कानून की संवैधानिकता की जाँच करने की शक्ति प्राप्त है और यदि ऐसा कानून संविधान के प्रावधानों के साथ असंगत पाया जाता है, तो अदालत कानून को असंवैधानिक घोषित कर सकती है। इस अवसर पर राजनीति विज्ञान विभाग के विभागअध्यक्ष प्रोफेसर सिकंदर नेगी, प्रोफ़ेसर निकिता गुप्ता, प्रोफ़ेसर संजय शर्मा, राजनीति विज्ञान के उपप्रधान इंदू, सह सचिव अंशु, कृति  मीडिया प्रभारी रोहित डोगरा मौजूद रहे।
  • ऊना पुलिस ने 172 वाहनों के चालान किए

    ऊना/ सुशील पंडित : ऊना पुलिस फरवरी महीने में चालानों की संख्या के कीर्तीमान बनाती जा रही है। ट्रैफिक नियम तोड़कर गाड़ी चलाने वालों के ऊना जिले के प्रत्येक कोने में होलसेल की दर पर चालान काटे जा रहे हैं। आर्थिक संकट से जूझ रहे हिमाचल प्रदेश को इससे अच्छी खासी आमद भी हो रही है। बुधवार को जिन 172 वाहनों के चालान काटे गए उनके कुछ चालकों ने मौके पर ही भुगतान कर दिया। जिससे पुलिस को जुर्माने के रूप में 38300 रूपए प्राप्त हुए हैं। पुलिस ने अवैध खनन में लिप्त पाए गए एक ट्रैक्टर से 5000 रूपए जुर्माना भी वसूला। साथ ही खुले में सार्वजनिक स्थलों पर धुम्रपान करने वाले 3 लोगों का भी चालान काटा गया है जिनसे 300 रूपए जुर्माना वसूला गया।
  • जालंधरः विवादों में आई Oye Bhole Oye मूवी, ईसाई समुदाय में रोष, मामला दर्ज, देखें Live

    जालंधर, ENS: ईसाई समुदाय में भारी रोष पाया जा रहा है। इस मामलें में ईसाई समुदाय ने थाना 4 में फिल्म निर्देशक के खिलाफ शिकायत दी है। थाना 4 की पुलिस ने फिल्म निर्माता के खिलाफ 295 ए का मामला दर्ज कर दिया है। मामले की जानकारी देते हुए ईसाई समुदाय के प्रधान मसीह ने बताया कि फिल्म में उनके धर्म के खिलाफ आपत्तिजनक सीन दिखाया गया है। जिसको लेकर समुदाय में भारी रोष पाया जा रहा है।

    मामले की जानकारी देते हुए प्रधान भट्टी ने बताया कि 16 फरवरी को यह फिल्म रिलीज हुई है। जिसका निर्माता जगजीत संधू है, जबकि इस फिल्म के डायरेक्टर वरिंदर रामगढ़िया है। उन्होंने कहा जब इस फिल्म का उनके समुदाय ने ट्रेलर देखा तो उसमें एक आपत्तिजनक सीन दर्शाया गया है। उन्होंने कहा कि इस फिल्म में निर्माता और डायरेक्टर ने उनके धर्म की बेअदबी की है। जिसको लेकर क्रिश्चियन समुदाय को भारी ठेस पहुंची है। इसी के चलते उन्होंने आज थाना चार में फिल्म निर्माता और डायरेक्टर के खिलाफ धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने के मामले में 295 ए का मामला दर्ज करवाया है।