Blog

  • पंजाबः सिविल अस्पताल के SMO सहित 2 डॉक्टर करोना पॉजिटिव

    पंजाबः सिविल अस्पताल के SMO सहित 2 डॉक्टर करोना पॉजिटिव

    फाजिल्का: भारत सहित पंजाब में कोरोना के मामलों में एक बार फिर से बढ़ौतरी हो रही हैं। बीते दिन पंजाब में 185 कोरोना के नए मामले सामने आए है। वहीं अब फाजिल्का के सिविल अस्पताल से बड़ी खबर सामने आई है। जहां अस्पताल के एसएमओ सहित 2 डॉक्टर के करोना पॉजिटिव होने की खबर सामने आई है। गौर हो कि जिले में अभी तक 18 मरीज एक्टिव है। बता दें कि कोरोना को लेकर पंजाब सीएम मान ने लोगों सूचेत रहने की अपील की थी। वहीं स्वास्थ्य विभाग की भी कोरोना के बढ़ रहे मामलों पर पैनी नजर है। 

  • BBC की बड़ी मुश्किलें, इस मामले में ED ने किया केस दर्ज

    BBC की बड़ी मुश्किलें, इस मामले में ED ने किया केस दर्ज

    नई दिल्लीः वित्तीय अनियमितता को लेकर इंग्लैंड की मीडिया कंपनी BBC के खिलाफ छापेमारी के बाद अब उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। प्रवर्तन निदेशालय ईडी ने बीबीसी इंडिया के खिलाफ विदेशी मुद्रा प्रबंधन अधिनियम (FEMA) के तहत कार्रवाई की है। बीबीसी पर विदेशी फंडिंग में अनियमितता का आरोप है। बता दें कि वित्तीय अनियमितता को लेकर फरवरी में आयकर विभाग ने बीबीसी के दिल्ली और मुंबई दफ्तरों की तीन दिनों तक तलाशी ली थी। इसके बाद यह मामला अंतर्राष्ट्री स्तर पर उठा था। हालाँकि, इसको लेकर इंग्लैंड और अमेरिका ने इस पर कमेंट करने से इनकार कर दिया था। अधिकारी सर्वे के दौरान बीबीसी के ऑफिस से इकट्ठा किए गए कई दस्तावेज और डेटा को भी अपने साथ लेकर गए थे। हालाँकि, उन्होंने जुटाए गए दस्तावेजों को लेकर कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी थी।

    विदेशी मीडिया हाउस में यह सर्वे अर्जित किए गए लाभ को विदेश भेजने और ट्रांसफर प्राइसिंग रूल्स के उल्लंघन के कारण आयकर विभाग ने यह एक्शन लिया था। इसके पहले अधिकारियों ने इससे संबंधित बीबीसी को कई बार नोटिस भेजा था, लेकिन वहाँ से कोई जवाब नहीं आया। आयकर विभाग ने कहा था कि हस्तांतरण मूल्य निर्धारण नियमों (Transfer Pricing Rules) को जानबूझकर नजरअंदाज करने और विशाल लाभ को विदेश भेजने के मामले में सर्वे किया गया। अधिकारियों का यह भी कहना था कि यह छापेमारी या तलाशी नहीं है। आयकर नियमों के तहत इस तरह के सर्वे नियमित रूप से किए जाते हैं। इन नियमों की अनदेखी के कारण आयकर विभाग ने बीबीसी को कई नोटिस भेजे थे, लेकिन बीबीसी ने जानबूझकर उनका जवाब नहीं दिया। बीबीसी कार्यालय में सर्वे का मुख्य कारण सूत्रों टैक्स का फायदा सहित अनधिकृत लाभों में हेरफेर है।

    आयकर विभाग ने मंगलवार (14 फरवरी 2023) को बीबीसी के दफ्तर पर छापेमारी की थी। कहा जाता है कि उस दौरान अधिकारियों ने कर्मचारियों के मोबाइल और लैपटॉप रखवा लिया था। इसके साथ ही वहाँ के कर्मचारियों को सहयोग करने के लिए कहा था। बीबीसी ने मंगलवार की शाम को कहा था, “आयकर अधिकारी नई दिल्ली और मुंबई में बीबीसी कार्यालयों में हैं। कई कर्मचारियों ने अब इमारत छोड़ दी है, लेकिन कुछ को वहाँ मौजूद रहने के लिए कहा गया है। वे पूछताछ में सहयोग कर रहे हैं।”

    इस सर्वे को लेकर सरकार के खिलाफ माहौल बनाने की कोशिश की गई थी। सरकार और भारत विरोधी तत्वों ने कहा था कि बीबीसी ने हाल में एक ही डॉक्यूमेंट्री रिलीज की थी, जिसमें गुजरात दंगों के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की भूमिका को लेकर सवाल उठाया गया था। हालाँकि, जो लोग इस बात को समझ रहे थे, वे इससे सहमत नहीं थे। बता दें कि बीबीसी के कंटेंट को लेकर उस पर दुनिया भर में पक्षपात के आरोप लगते रहते हैं। ट्विटर के नए मालिक एलन मस्क ने बीबीसी की निष्पक्षता पर सवाल उठाए। दरअसल, सोशल मीडिया कंपनी ने बीबीसी को ‘सरकार द्वारा वित्तपोषित मीडिया’ संगठन के रूप में गोल्ड टिक दिया गया है। उसके ब्लू टिक को हटा दिया गया था। इतना ही एक इंटरव्यू में उन्होंने बीबीसी पर झूठ बोलने का भी आरोप लगाया।

  • बड़ी ख़बरः अतीक अहमद के बेटे असद और शूटर गुलाम का एनकाउंटर, दोनों ढेर

    बड़ी ख़बरः अतीक अहमद के बेटे असद और शूटर गुलाम का एनकाउंटर, दोनों ढेर

    झांसीः उत्तर प्रदेश से बड़ी खबर सामने आ रही है। यूपी एसटीएफ ने झांसी जिले में अतीक अहमद के बेटे असद और उसके शूटर मोहम्मद गुलाम का एनकाउंटर कर दिया है। दोनों एनकाउंटर में ढेर हो गए हैं। ये दोनों ही उमेश पाल मर्डर केस में आरोपी थे और दोनों के सिर पर पांच लाख रुपए का इनाम था। इन दोनों के एनकाउंटर को अंजाम देने वालों की टीम का नेतृत्व DSP नवेंदू और DSP विमल कर रहे थे। घटनास्थल से एसटीएफ ने विदेश में बने आधुनिक हथियार बरामद किए हैं।

  • पंजाबः सदिंग्ध परिस्थितियों में ASI की मौत

    पंजाबः सदिंग्ध परिस्थितियों में ASI की मौत

    अमृतसर: जिले के कत्थूनंगल से बड़ी ख़बर सामने आई है। जहां एएसआई की मौत हो गई है। मिली जानकारी के अनुसार टोल प्लाजा पर कत्थूनंगल में एएसआई की टिप्पर नीचे आने से मौत हो गई। बताया जा रहा है कि मृतक टांगरा पुलिस चौकी थाना ब्यास में एएसआई रूप में तैनात था। उक्त घटना टोल प्लाजा पर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। सीसीटीवी फुटेज से लग रहा है कि पुलिस अधिकारी खुद टिप्पर के सामने आया है। हालांकि मामले की जांच जारी है।

  • फगवाड़ाः अमृतपाल सिंह की मदद करने के मामले में दो सगे भाई काबू

    फगवाड़ाः अमृतपाल सिंह की मदद करने के मामले में दो सगे भाई काबू

    अमृतपाल को खिलाया था खान, बदलवाए थे कपड़ेः सूत्र 

    फगवाड़ाः पंजाब पुलिस वारिस पंजाब दे के मुखिया अमृतपाल सिंह की तलाश में छापेमारी कर रही है। इसी के तहत देर रात पुलिस ने फगवाड़ा होशियारपुर रोड स्थित गांव राजपुरा भाईया से दो भाइयों को हिरासत में लिया है। सूत्रों की माने तो ये दोनों भाई 28 मार्च की रात अमृतपाल को अपने घर ले गए थे और वहां पर इन्होंने अमृतपाल सिंह को खाना खिलाया और कपड़े बदलने के लिए भी दिए थे।

    जानकारी के मुताबिक, अमृतपाल जहां इनोवा गाड़ी छोड़कर भाग गया था, वहां से 4 किमी दूर यह गांव है। पुलिस सूत्रों की माने तो छानबीन में खुलासा हुआ है कि जब अमृतपाल इनोवा गाड़ी छोड़कर मरनिया गांव से भाग गया था। इस दौरान उसने ट्रैक्टर ट्रॉली पर दोनों भाइयों को देख रोक लिया और अमृतपाल ने इनसे खाना मांगा। जिसके बाद वे दोनों उसे अपने घर ले गए, उसे खाना खिलाया, उसके कपड़े बदले और उसके बाद एक सफेद रंग की कार में दो से तीन लोग आए और उसे ले गए। पुलिस के विश्वस्त सूत्रों के मुताबिक इन दोनों से लगातार पूछताछ जारी है।

    गौरतलब हो कि अमृतसर पुलिस ने अमृतपाल सिंह के साथी पापलप्रीत सिंह को अमृतसर के कैथूनंगल से गिरफ्तार किया था। पंजाब पुलिस ने पापलप्रीत सिंह को असम की डिब्रूगढ़ जेल भेज दिया है। पंजाब पुलिस भी अमृतपाल की सरगर्मी से तलाश कर रही है। उसकी तलाश के लिए पुलिस ने रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड, एयरपोर्ट आदि सार्वजनिक जगहों पर पोस्टर लगा दिए हैं।

  • ਪੰਜਾਬ : ਵੈਸਾਖੀ ਦੇ ਮੱਦੇਨਜ਼ਰ ਵਧਾਈ ਗਈ ਸੁਰੱਖਿਆ, ਨਾਕੇਬੰਦੀ ਕਰਕੇ ਵਾਹਨ ਦੀ ਕੀਤੀ ਜਾ ਰਹੀ ਚੈਕਿੰਗ, ਦੇਖੋ ਵੀਡਿਓ

    ਪੰਜਾਬ : ਵੈਸਾਖੀ ਦੇ ਮੱਦੇਨਜ਼ਰ ਵਧਾਈ ਗਈ ਸੁਰੱਖਿਆ, ਨਾਕੇਬੰਦੀ ਕਰਕੇ ਵਾਹਨ ਦੀ ਕੀਤੀ ਜਾ ਰਹੀ ਚੈਕਿੰਗ, ਦੇਖੋ ਵੀਡਿਓ

    ਬਟਾਲਾ : ਵੈਸਾਖੀ ਦੇ ਤਿਊਹਾਰ ਨੂੰ ਦੇਖਦੇ ਹੋਏ ਅਚਾਨਕ ਦੇਰ ਰਾਤ ਨੂੰ ਬਟਾਲਾ ਦੀ ਸੁਰੱਖਿਆ ਵਧਾ ਦਿੱਤੀ ਗਈ ਹੈ।  ਡੀ.ਆਈ.ਜੀ ਸਮੇਤ ਐਸ.ਐਸ.ਪੀ., ਐਸ.ਪੀ., ਡੀ.ਐਸ.ਪੀ. ਰੈਂਕ ਦੇ ਅਧਿਕਾਰੀ ਵੀ ਦੇਰ ਰਾਤ ਬਟਾਲਾ ਦੀਆਂ ਸੜਕਾਂ ਤੇ ਉਤਰੇ  ਹੋਏ ਦਿਖਾਈ ਦਿੱਤੇ। ਜਗ੍ਹਾ ਜਗ੍ਹਾ ਤੇ ਨਾਕੇਬੰਦੀ ਕਰਕੇ ਹਰ ਆਉਣ ਜਾਣ ਵਾਲੇ ਵਾਹਨ ਦੀ ਕੀਤੀ ਚੈਕਿੰਗ ਕੀਤੀ ਜਾ ਰਹੀ ਹੈ।

    ਡੀ ਆਈ ਜੀ ਦਾ ਕਹਿਣਾ ਕੇ ਵੈਸਾਖੀ ਦੇ ਮੁੱਦੇਨਜਰ ਮਾਹੌਲ ਸ਼ਾਂਤਮਈ ਰੱਖਣ ਦੇ ਕਾਰਨ ਹੀ ਇਹ ਸਖਤੀ ਕੀਤੀ ਗਈ ਹੈ। ਇਸ ਮੌਕੇ ਡੀ ਆਈ ਜੀ ਨਰਿੰਦਰ ਭਾਰਗਵ ਨੇ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਵੈਸਾਖੀ ਦੇ ਮੱਦੇਨਜ਼ਰ ਪੂਰੇ ਪੰਜਾਬ ਵਿੱਚ ਸੁਰੱਖਿਆ ਵਧਾਈ ਗਈ ਹੈ ਤਾਂਕਿ ਵੈਸਾਖੀ ਦੇ ਮੌਕੇ ਕੋਈ ਵੀ ਸ਼ਰਾਰਤੀ ਅਤੇ ਗਲਤ ਅਨਸਰ ਆਪਣੇ ਮਨਸੂਬਿਆਂ ਵਿੱਚ ਕਾਮਯਾਬ ਨਾ ਹੋ ਸਕੇ ਅਤੇ ਗਲਤ ਅਨਸਰ ਖੁਲੇਆਮ ਘੁੰਮਣ ਤੋਂ ਗੁਰੇਜ਼ ਕਰਨ ਤਾਂਕਿ ਸ਼ਾਂਤਮਈ ਮਾਹੌਲ ਬਰਕਰਾਰ ਰੱਖਿਆ ਜਾ ਸਕੇ । ਉਹਨਾਂ ਅਮ੍ਰਿਤਪਾਲ ਸਿੰਘ ਦੇ ਪੋਸਟਰ ਲਾਗਉਣ ਨੂੰ ਲੈਕੇ ਕਿਹਾ ਕਿ ਉਸਦੇ ਪੋਸਟਰ ਪੂਰੇ ਪੰਜਾਬ ਵਿੱਚ ਲਗਾਏ ਗਏ ਹਨ ਕਿਉਕਿ ਪੰਜਾਬ ਪੁਲਿਸ ਨੂੰ ਉਹ ਲੋੜੀਂਦਾ ਹੈ ਅਤੇ ਪੰਜਾਬ ਪੁਲਿਸ ਉਸਨੂੰ ਵੀ ਜਲਦ ਕਾਬੂ ਕਰ ਲਵੇਗੀ।

  • पंजाबः स्कूली बच्चों की लड़ाई को लेकर पिता और दादा पर चाकू से हमला

    पंजाबः स्कूली बच्चों की लड़ाई को लेकर पिता और दादा पर चाकू से हमला

    चंडीगढ़: इंदिरा कॉलोनी में स्कूलू बच्चों की मारपीट को लेकर दोनों बच्चों के पिता के साथ झगड़ा होने का मामला सामने आया है। इस दौरान एक बच्चे के पिता ने दूसरे बच्चे के पिता और और दादा पर चाकू से हमला कर दिया। इस दौरान स्थानीय लोगों ने बीच बचाव कर मामले की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर बच्चे के घायल पिता राजेश और दादा नन्हे को सैक्टर 16 अस्पताल में दाखिल करवाया। दोनों के पेट और छाती में चाकू लगे हैं। आईटी पार्क थाना पुलिस ने चाकू मारने वाले पड़ोसी विजय बिल्लू के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया। मामले की जानकारी देते हुए राजेश ने बताया कि बेटा और पड़ोसी विजय उर्फ बिल्लू का बेटा पॉकेट नं.-8 के सरकारी स्कूल में तीसरी कक्षा में पढ़ते हैं। बुधवार को दोनों बच्चों के बीच किसी बात को लेकर मारपीट हो गई थी। इस दौरान वह पत्नी के साथ रिश्तेदार को देखने अस्पताल गए हुए थे।

    उन्होंने बताया कि छुट्टी के बाद बिल्लू की पत्नी उनके घर आई और बेटे की पिटाई करके चली गई। जब वह घर वापस आया तो उसे मामले की जानकारी उसके बेटे ने जानकारी। जिसके बाद वह पत्नी के साथ पड़ोसी विजय के घर गया और बच्चे को पीटने के बारे में पूछा। इसी बात को लेकर विजय और उसकी पत्नी गाली गलौच करने लगे। इतने में बिल्लू कमरे में गया और चाकू निकालकर उसके पेट में कई वार कर दिए। वह चिल्लाने लगा तो उसके पिता नन्हे बचाने आए। बिल्लू उनके पेट में चाकू मारकर फरार हो गया। मामले की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने उन्हें अस्पताल में दाखिल करवाया। चाकू मारने के बाद उक्त आरोपी मौके से फरार हो गया। पुलिस ने बताया कि आरोपी विजय पीजीआई में सफाई कर्मी है। आईटी पार्क थाना पुलिस चाकू से हमला करने वाले विजय की तलाश करने में लगी है।

  • पंजाब में हाई अलर्ट : खालसा पंथ दिवस पर जत्थेदार ने नौजवानों को दिया ये संदेश

    पंजाब में हाई अलर्ट : खालसा पंथ दिवस पर जत्थेदार ने नौजवानों को दिया ये संदेश

    अमृतसर: आज खालसा पंथ स्थापना दिवस पर श्री अकाल तख्त साहिब के जत्थेदार ज्ञानी हरप्रीत सिंह ने नौजवानों को संदेश देते हुए अपील की है कि वह बेखौफ और बेपरवाह होकर अकाल तख्त श्री दमदमा साहिब पहुंचे। वह सिखी से जुड़ने के अमृत संचार मुहिम में बढ़-चढ़ कर हिस्सा लें। खंडे बाटे की पाहुल छकें। नशे का त्याग करें। अमृत संचार मुहिम 15 अप्रैल तक चलेगी। पांच प्यारे साहिबान द्वारा यह अमृत छकाया जाएगा।

    पंजाब में आज जो अफरा-तफरी का माहौल बना हुआ है वह खासकर नौजवानों को सिखी से दूर होना हैं।  उन्होंने कहा कि जहां पूरी दुनिया में खालसा पंथ स्थापना दिवस मनाया जा रहा है वहीं अकाल तख्त श्री दमदमा साहिब में खालसा साजना दिवस बड़ी श्रद्धा और उत्साह से मनाया जा रहा है। श्री दमदमा साहिब पहुंच कर गुरु साहिबान विचारधारा से जुड़ें। सिख परंपराओं से अवगत हों, सिख फलसफा, कथा वाचक साहिबान, बाणी का कीर्तन सुनें। नौजवान आज सिख परंपराओं, मर्यादा, संस्कारों से दूर जा चुके हैं। उन्हें अपने मूल की ओर ध्यान देना चाहिए। 

  • जालंधरः नामंकन दाखिल करने करमजीत कौर चौधरी के साथ पूर्व सीएम चन्नी, राजा वडिंग, नवजोत सिद्धू सहित कई दिग्गज पहुंचे, देखें वीडियो

    जालंधरः नामंकन दाखिल करने करमजीत कौर चौधरी के साथ पूर्व सीएम चन्नी, राजा वडिंग, नवजोत सिद्धू सहित कई दिग्गज पहुंचे, देखें वीडियो

    जालंधर, वरुण/हर्ष: पंजाब के जालंधर लोकसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव के लिए वीरवार को कांग्रेस उम्मीदवार करमजीत कौर चौधरी अपना नामांकन दाखिल करने डीसी कार्यालय में पहुंची। इस मौके पर पूर्व सीएम चरणजीत सिंह चन्नी, प्रधान राजा वड़िंग, नवजोत सिंह सिद्धू, प्रताप बाजवा सहित कई दिग्गज नेता मौजूद रहे। करमजीत कौर दिवगंत कांग्रेस सांसद संतोख सिंह चौधरी की पत्नी हैं, जिनका इसी साल जनवरी की भारत जोड़ो यात्रा के दौरान दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया था।

    संतोख चौधरी के निधन के बाद से जालंधर की लोकसभा सीट खाली है। संतोख चौधरी एक राजनीतिक परिवार से ताल्लुक रखते थे। उनके पिता मास्टर गुरबंत सिंह सात बार विधायक और पंजाब के पूर्व कृषि मंत्री भी रहे। संतोख चौधरी के बड़े भाई जगजीत सिंह चौधरी पांच बार विधायक और स्थानीय निकाय मंत्री रहे। उनके बेटे विक्रमजीत सिंह भी फिल्लौर विधानसभा सीट से कांग्रेस विधायक हैं। संतोख चौधरी 2014 और 2019 में लोकसभा के लिए निर्वाचित हुए थे। वह तीन बार विधायक के साथ-साथ 1992 और 2002 में कांग्रेस सरकार में मंत्री रहे थे।

  • पंजाबः बटाला के बाद अब इस Railway Station पर अमृतपाल सिंह के लगे ईनामी पोस्टर

    पंजाबः बटाला के बाद अब इस Railway Station पर अमृतपाल सिंह के लगे ईनामी पोस्टर

    अमृतसरः बटाला के बाद अब अमृतसर रेलवे स्टेशन पर भी लगाए गए अमृतपाल सिंह के पोस्टर। यह अमृतसर रेलवे स्टेशन की हर ऐंट्री गेट और प्लेटफार्म पर लगाए गए हैं। जिन पर सूचना देने वाले को उचित इनाम देने की बात कही गई है। इन पोस्टर्स के निचे पुलिस द्वारा दो फोन नंबर भी जारी किया गया है। जिस पर सूचना देने वाले का नाम गुप्त रखने का भी आश्वासन दिया गया है। बता दें कि शीर्ष खुफिया सूत्रों का कहना है कि पुलिस को आशंका है कि अमृतपाल पंजाब के 4 प्रमुख तीर्थ स्थलों पर जा सकता है।

    जिसको देखते हुए अकाल तख्त, तलवंडी साबो में दमदमा साहिब, आनंदपुर में केसगढ़ साहिब और फतेहगढ़ साहिब में बैसाखी मेले तक चौकसी बढ़ा दी गई है। इनमें से किसी जगह पर अमृतपाल पहुंचता है तो उसकी गिरफ्तारी का पुलिस ने पूरा प्लान तैयार कर लिया है। बैसाखी की वजह से इन धार्मिक स्थलों पर लोगों की भीड़ लगी है। इन चारों धार्मिक स्थलों पर जाने वाले सभी मार्गों पर पुलिस ने चौकसी और गश्त बढ़ा दी है।